Friday, 02 Oct 2026 | 01:07 AM

Trending :

EXCLUSIVE

वर्ल्ड अपडेट्स:हिजबुल का डिप्टी चीफ बोला- कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकियों की कब्र

वर्ल्ड अपडेट्स:हिजबुल का डिप्टी चीफ बोला- कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकियों की कब्र

रऊफ डार, श्रीनगर। पाकिस्तान के आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के डिप्टी चीफ शमशीर खान ने पहली बार खुलकर माना है कि कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकी मारे गए और वहीं दफन हैं। PoK के मुजफ्फराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान शमशीर ने कहा, “कश्मीर का कोई कब्रिस्तान ऐसा नहीं है, जहां पाकिस्तान से आए आतंकियों की कब्र न हो।” शमशीर का यह बयान इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि पाकिस्तान हमेशा यह कहता रहा है कि उसका जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन हिजबुल के सीनियर कमांडर के इस बयान को पाकिस्तान से आए आतंकियों की मौजूदगी की खुला कबूलनामा माना जा रहा है। भारत लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि पाकिस्तान आतंकियों को ट्रेनिंग, हथियार और घुसपैठ में मदद देता है। पाकिस्तान इन आरोपों से लगातार इनकार करता रहा है।

प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में दीपिका पादुकोण:थर्ड ट्राइमेस्टर में चलने में हो रही है दिक्कत, बताया कैसी है कंडीशन, कुछ हफ्तों में होगी डिलीवरी

प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में दीपिका पादुकोण:थर्ड ट्राइमेस्टर में चलने में हो रही है दिक्कत, बताया कैसी है कंडीशन, कुछ हफ्तों में होगी डिलीवरी

दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंसी के चलते सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अप्रैल में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, जिसके बाद अब एक्ट्रेस थर्ड ट्राइमेस्टर में पहुंच चुकी हैं। अब दीपिका ने एक मीम शेयर कर थर्ड ट्राइमेस्टर की कंडीशन बताई है। दीपिका ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन से एक मीम शेयर किया है, जिसमें एक महिला बाथरूम जाने के लिए जद्दोजहद करती दिख रही है। इस वीडियो के साथ लिखा हुआ है, जब आप थर्ड ट्राइमेस्टर में रात को बाथरूम यूज करने उठते हैं। स्टोरी के साथ दीपिका ने थर्ड ट्राइमेस्टर में होने की कन्फर्मेशन दे दी है, यानी एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी का 7वां महीना पार कर चुकी हैं और कुछ ही हफ्तों में उनकी डिलीवरी हो सकती है। क्या है थर्ड ट्राइमेस्टर अप्रैल में की थी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट 19 अप्रैल को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कोलेबोरेशन पोस्ट के जरिए दूसरी बार पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज दी थी। कपल ने बेटी दुआ की पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकडे़ एक तस्वीर शेयर कर ये बड़ी अनाउंसमेंट की। इस पोस्ट के साथ इविल आई का कैप्शन रखा गया था। पोस्ट आने के बाद कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दीं। दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप इन दिनों सोशल मीडिया पर लिमिटेड पोस्ट शेयर कर रहीं दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। उन्होंने प्रेग्नेंसी पोस्ट के बाद एक एड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेबी बंप के साथ मस्तीभरे अंदाज में दिख रही हैं। नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं दीपिका-रणवीर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के बांद्रा वेस्ट में घर बनवा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे बच्चे की डिलीवरी के बाद कपल यहां शिफ्ट हो सकते हैं। कुछ समय पहले ही कपल घर का मुआयना करने पहुंचे थे। 2024 में बेटी दुआ का जन्म हुआ था बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ के जन्म की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने लिखा था, ‘वेलकम बेबी गर्ल। 8-9-2024। दीपिका और रणवीर।’ 21 अक्टूबर 2025 में दिवाली के खास मौके पर कपल ने पहली बार बेटी दुआ की तस्वीरें शेयर की थीं। दीपिका-रणवीर की लव स्टोरी 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी। कई सालों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 2018 में इटली में शादी की थी।

प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में दीपिका पादुकोण:थर्ड ट्राइमेस्टर में चलने में हो रही है दिक्कत, बताया कैसी है कंडीशन, कुछ हफ्तों में होगी डिलीवरी

प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में दीपिका पादुकोण:थर्ड ट्राइमेस्टर में चलने में हो रही है दिक्कत, बताया कैसी है कंडीशन, कुछ हफ्तों में होगी डिलीवरी

दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंसी के चलते सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अप्रैल में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, जिसके बाद अब एक्ट्रेस थर्ड ट्राइमेस्टर में पहुंच चुकी हैं। अब दीपिका ने एक मीम शेयर कर थर्ड ट्राइमेस्टर की कंडीशन बताई है। दीपिका ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन से एक मीम शेयर किया है, जिसमें एक महिला बाथरूम जाने के लिए जद्दोजहद करती दिख रही है। इस वीडियो के साथ लिखा हुआ है, जब आप थर्ड ट्राइमेस्टर में रात को बाथरूम यूज करने उठते हैं। स्टोरी के साथ दीपिका ने थर्ड ट्राइमेस्टर में होने की कन्फर्मेशन दे दी है, यानी एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी का 7वां महीना पार कर चुकी हैं और कुछ ही हफ्तों में उनकी डिलीवरी हो सकती है। क्या है थर्ड ट्राइमेस्टर अप्रैल में की थी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट 19 अप्रैल को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कोलेबोरेशन पोस्ट के जरिए दूसरी बार पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज दी थी। कपल ने बेटी दुआ की पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकडे़ एक तस्वीर शेयर कर ये बड़ी अनाउंसमेंट की। इस पोस्ट के साथ इविल आई का कैप्शन रखा गया था। पोस्ट आने के बाद कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दीं। दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप इन दिनों सोशल मीडिया पर लिमिटेड पोस्ट शेयर कर रहीं दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। उन्होंने प्रेग्नेंसी पोस्ट के बाद एक एड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेबी बंप के साथ मस्तीभरे अंदाज में दिख रही हैं। नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं दीपिका-रणवीर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के बांद्रा वेस्ट में घर बनवा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे बच्चे की डिलीवरी के बाद कपल यहां शिफ्ट हो सकते हैं। कुछ समय पहले ही कपल घर का मुआयना करने पहुंचे थे। 2024 में बेटी दुआ का जन्म हुआ था बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ के जन्म की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने लिखा था, ‘वेलकम बेबी गर्ल। 8-9-2024। दीपिका और रणवीर।’ 21 अक्टूबर 2025 में दिवाली के खास मौके पर कपल ने पहली बार बेटी दुआ की तस्वीरें शेयर की थीं। दीपिका-रणवीर की लव स्टोरी 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी। कई सालों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 2018 में इटली में शादी की थी।

पंजाब की इंस्टा इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली का निहंग को चैलेंज:बोली- मैंने कत्ल नहीं किया जो भागती; बेल मिली; अश्लीलता फैलाने के आरोपों पर हुई थी FIR

पंजाब की इंस्टा इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली का निहंग को चैलेंज:बोली- मैंने कत्ल नहीं किया जो भागती; बेल मिली; अश्लीलता फैलाने के आरोपों पर हुई थी FIR

पंजाब की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली उर्फ रंजीत कौर ने निहंग द्वारा FIR कराने के बाद उन्हें चैलेंज किया है। रंजीत ने नया वीडियो जारी कर कहा- मुझे कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। मेरे फरार होने की बात कोई साबित कर दे। इशारों-इशारों में निहंग पर तंज भी कसा। अपने पति के साथ वीडियो में रंजीत कहती हैं- हांजी, हमे बेल मिल गई है। हम कहीं भागने वालों में से नहीं है, न हमने घर छोड़ा है। सारी अफवाह है। रंजीत कौर के खिलाफ लुधियाना में धार्मिक भावनाएं आहत करने की FIR दर्ज की गई थी। इसमें उनके पति जिंदा हंस को भी आरोपी बनाया गया था। केस निहंग ने दर्ज कराया था। आरोप है कि चुम्मेवाली भाभी इंस्टाग्राम पर अश्लील कंटेंट अपलोड करती हैं। अश्लील कपड़े पहनकर अपने अंग दिखाती है। जानिए रंजीत ने अपने वीडियो में और क्या कहा… रंजीत कौर बोलीं- हम भागे नहीं थे, शूटिंग में व्यस्त थे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रंजीत कौर अपने पति के साथ आईं। उनके पति ने हाथ में कागजात लिए होते हैं और उसे दिखाते हुए रंजीत कहती हैं- हमें कोर्ट से बेल मिल चुकी है। लोग बोल रहे थे कि मैं घर पर ताला लगाकर फरार हो गई हूं, जबकि हकीकत यह है कि मैं चंडीगढ़ में शूटिंग के सिलसिले में गई थी। ‘हमने कोई कत्ल नहीं किया कि छुपते फिरें’ रंजीत कौर ने आगे कहा- हमने वकील हरजोत सिंह के माध्यम से कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जमानत हासिल की है। कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं भाग गई। ऐसा कुछ नहीं था। हमने कोई कत्ल थोड़े ही किया था जो हम छुपते फिरते। हम कहीं नहीं भागे थे। अब जानिए FIR क्यों हुई, निहंग ने क्या आरोप लगाए… अश्लील कंटेंट और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप निहंग मनप्रीत सिंह खालसा की शिकायत पर रंजीत कौर और उनके पति जिंदा हंस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट दिखाते हैं। एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा गया है कि रंजीत कौर द्वारा अपनी जीभ पर चटनी रखकर अपने पति को चाटने के लिए कहना बेहद गैर-सामाजिक और मर्यादा के खिलाफ है। साथ ही ‘अंख चुम्मे’ जैसे डायलॉग और गलत इशारों की वजह से समाज के बच्चों पर गुरा असर पड़ रहा है। साथ ही पुलिस के नाम का गलत इस्तेमाल करने और निहंग जत्थेबंदियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का भी आरोप लगाया गया। आईटी एक्ट के तहत केस, अब मिल चुकी है बेल शिकायत में कहा गया था कि कपल ने घर में ही शिवलिंग स्थापित किया था। जो मर्यादा भंग कर धार्मिक भावनाएं आहत करता है। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 और 67(ए) समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। अब इसी मामले में दोनों को अदालत से जमानत मिल चुकी है।

अजय देवगन की मूवी में भोजपुरी सिंगर की एंट्री:3 साल में हारमोनियम पकड़ी, 5 साल में पहला एल्बम बनाया; नीलकमल सिंह को कैसे मिली धमाल-4

अजय देवगन की मूवी में भोजपुरी सिंगर की एंट्री:3 साल में हारमोनियम पकड़ी, 5 साल में पहला एल्बम बनाया; नीलकमल सिंह को कैसे मिली धमाल-4

पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह के बाद अब भोजपुरी के एक और सिंगर नीलकमल सिंह की बॉलीवुड में एंट्री हो गई है। अजय देवगन की मूवी ‘धमाल-4’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले मूवी का गाना ‘चटनी’ सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे बक्सर जिले के चौसा प्रखंड के रहने वाले भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह ने आवाज दी है। नीलकमल सिंह के ‘चटनी’ गाने को यूट्यूब पर 20 दिनों में 21 मिलियन लोग देख चुके हैं। गाने में फीमेल सिंगर के रूप में ममता शर्मा की आवाज है। गाने को धीरज बबुआन ने लिखा है, जबकि म्यूजिक नीलकमल सिंह और आदित्य देव ने दिया है। गाने को राहुल शेट्टी ने कोरियोग्राफ किया है। धमाल-4 में अजय देवगन के साथ, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा के साथ-साथ ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, रवि किशन मुख्य कैरेक्टर में हैं। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। नीलकमल सिंह ने अब तक किसी भोजपुरी मूवी में काम नहीं किया है। वो सीधे बॉलीवुड में सिंगर और एक्टर के तौर पर एंट्री की है। भोजपुरी एक्टर नीलकमल सिंह कौन हैं? उनकी गायकी की शुरुआत कैसे हुई? पढ़ाई-लिखाई कहां तक हुई है? घर परिवार में कौन-कौन हैं? नीलकमल सिंह की नेटवर्थ क्या है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले ‘चटनी’ गाने की शूटिंग की 2 तस्वीरें देखिए सबसे पहले जानिए नीलकमल सिंह की सिंगिंग की शुरुआत की कहानी नीलकमल सिंह के पिता सुशील सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि हम लोग बक्सर जिले के चुन्नी गांव के रहने वाले हैं। मैं और मेरी पत्नी ग्रामीण डॉक्टर थे। बच्चे छोटे थे, तभी हम लोग चौसा आ गए थे, वहां एक क्लिनिक खोली थी। मुझे म्यूजिक से लगाव था। इसलिए साल 2001 में हारमोनियम खरीदकर लाया था। नीलकमल उस समय तीन साल का था। मैं हारमोनियम लेकर आया तो वो भी इसे बजाने की कोशिश करता था। एक-दो साल तक घर में ही रियाज किया। वे कहते हैं, ‘साल 2001 में गांव के एक स्कूल में सरस्वती पूजा का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में जिस शख्स को हारमोनियम बजाना था, वो नहीं आया तो स्कूल के लड़के नीलकमल को अपने साथ स्कूल ले गए। लेकिन नीलकमल वहां से भागकर घर आ गए। मैंने पूछा तो बताया कि मुझसे हारमोनियम नहीं बजा, इसलिए आ गया।’ अगले दिन मैंने देखा तो नीलकमल घर में हारमोनियम लेकर बैठे थे और बड़े आराम से उसे बजा रहे थे। शायद ये सरस्वती मां का आशीर्वाद था। 2003 में ए गोरी शहरी एल्बम का एक गाना ‘मौसी के चुम्मा ले पापा’ सुना जाना लगा। उस समय गुड्डू रंगीला का भी एल्बम आया था, लेकिन मेरे बेटे का गाना ज्यादा चर्चित हो गया। सब कुछ ठीक चल रहा था, इसी दौरान साल 2007 में मेरे छोटे बेटे की हार्टअटैक से मौत हो गई। दो से तीन साल तक नीलकमल भी घर पर ही रहा, कोई गाना नहीं गाया। साल 2010 के बाद दोबारा नीलकमल ने गाना शुरू किया। भोजपुरी रियलिटी शो ‘सुर संग्राम’ में भी गया और टॉप-4 में शामिल हुआ। कोरोना के वक्त नीलकमल का गाना ‘लइका तोहरे के पापा कहता’ वायरल हो गया। इसके बाद नीलकमल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब जानिए नीलकमल सिंह को ‘धमाल-4’ का ‘चटनी’ गाना कैसे मिला? नीलकमल सिंह के बड़े भाई राजकमल सिंह ने बातचीत में बताया कि हम लोगों ने शुरुआत से म्यूजिक के बीट और वीडियो पर फोकस किया। भोजपुरी के बीट अलग होते हैं और वेस्टर्न म्यूजिक के बीट अलग होते हैं। 10 से अधिक गानों में हम लोग वेस्टर्न बीट यूज किए हैं। हम लोगों के कुछ गाने वायरल होने लगे तो टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने मिलने के लिए बुलाया। भूषण कुमार ने नीलकमल के गानों की तारीफ की और कहा कि जब हिंदी में गाते हो तो तुम्हें हिंदी में भी ट्राई करना चाहिए। राजकमल बताते हैं कि भूषण कुमार की टी-सीरीज के बैनर तले करीब एक साल पहले एक गाना आया, जिसके बोल ‘लड़की दिवानी’ था। इस गाने में नीलकमल के साथ बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी भी थी। ये गाना काफी हिट हुआ। भूषण कुमार और राज चन्ना के पास कुछ-कुछ गाने आए थे, जो उन्होंने हम लोगों को भेजा था। मुझसे कहा कि एक बार नीलकमल से ट्राई करा लो, अगर नीलकमल गाएंगे, तो इसे शूट कराएंगे, रिकार्ड कराएंगे। धमाल-4 तीसरी बॉलीवुड मूवी जिसमें नीलकमल सिंह का गाना नेटफ्लिक्स पर रवि किशन और माधुरी दीक्षित की ‘मां बहन’ फिल्म आई थी, जिसमें नीलकमल सिंह का ‘कारी-कारी अंखियों’ गाना था। इसके बाद ‘पति पत्नी और वो’ मूवी में एक प्रमोशन सॉन्ग था, जो धीरे-धीरे का रिमेक वर्जन था, उसे भी नीलकमल ने आवाज दी थी। अब तीसरी बार नीलकमल सिंह किसी बॉलीवुड मूवी में अपनी आवाज दी हैं। राजकमल ने बताया कि धमाल-4 के लिए ‘चटनी’ गाना भी भूषण कुमार की ओर से हम लोगों को भेजा गया था। उनकी ओर से कहा गया था कि इसे मूवी में ले रहे हैं, अच्छे से करना है। फिर मैंने नीलकमल से बात की। इसके बाद हम लोगों ने इसे रिकार्ड करके भेजा। फिर उन्होंने इसे शूट करने को कहा। मैंने ही डिमांड की थी कि नीलकमल सिंह के भी चाहने वाले हैं, अगर गाने में वो भी दिखेंगे तो ठीक रहेगा। फिर भूषण कुमार की ओर से अप्रूवल मिला और अब गाने में आपको आवाज के साथ-साथ नीलकमल की एक्टिंग भी दिख रही है।

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ बैठक की:ऑकलैंड में 40,000 लोगों को संबोधित करेंगे; 40 बाद भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ बैठक की:ऑकलैंड में 40,000 लोगों को संबोधित करेंगे; 40 बाद भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा

पीएम मोदी अपने छह दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। उन्होंने शनिवार को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सम के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक का मुख्य फोकस दोनों देशों के आपसी संबंधों और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर रहा। पीएम मोदी बिजनेस और स्पोर्टिंग इवेंट में भी शामिल होंगे। इसके बाद पीएम ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को भी संबोधित करेंगे। पीएम के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय ने ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह 40 साल बाद किसी भारतीय पीएम की न्यूजीलैंड यात्रा है। इससे पहले 1986 में राजीव गांधी न्यूजीलैंड के दौरे पर गए थे। मोदी पीएम रहते हुए पहली बार न्यूजीलैंड के दौरे पर प्रधानमंत्री रहते हुए पीएम मोदी पहली बार न्यूजीलैंड गए हैं। इससे पहले तीन भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड का दौरा कर चुके हैं। ये 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3 बड़े समझौते हो सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीधी उड़ान, UPI और कृषि से जुड़े कई अहम समझौते होने की संभावना है। 27 अप्रैल को भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन हुआ भारत-न्यूजीलैंड के बीच 27 अप्रैल को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन हो गया था। अब भारत से न्यूजीलैंड भेजे जाने वाले लेदर प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल, प्लास्टिक और इंजीनियरिंग गुड्स जैसे सामानों पर कोई एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी। जिससे इन श्रम-प्रधान क्षेत्रों यानी लेबर इंटेंसिव सेक्टर्स को सीधा लाभ होगा। इसपर पीयूष गोयल ने कहा था कि यह FTA विश्वास, साझा मूल्यों और टिकाऊ आर्थिक विकास के साझा विजन को दर्शाता है। यह समझौता भारत के लिए ओशिनिया और प्रशांत द्वीपीय बाजारों तक पहुंचने का गेटवे भी बनेगा। न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली चौथी भाषा हिंदी न्यूजीलैंड में लगभग 2 लाख 40 हजार भारतीय रहते हैं। ये वहां की संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया में यूरेनियम डील पर मुहर लगी इससे पहले गुरुवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर लगी। मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की। मोदी ने कहा- भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर भी विकसित करेंगे। कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल बनाया जाएगा, जिससे भारत के गगनयान मिशन को मदद मिलेगी। मोदी ने 16 साल के बच्चों को सोशल मीडिया बैन करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की तारीफ की। इसके बाद मेलबोर्न में 30 हजार भारतीयों को संबोधित किया। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… भारत को यूरेनियम सप्लाई करेगा ऑस्ट्रेलिया: मोदी ऑस्ट्रेलियन पीएम से बोले-हम आपसे सीख रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को यूरेनियम डील पर मुहर लग गई है। मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की। पूरी खबर पढ़ें…

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ बैठक की:ऑकलैंड में 40,000 लोगों को संबोधित करेंगे; 40 बाद भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ बैठक की:ऑकलैंड में 40,000 लोगों को संबोधित करेंगे; 40 बाद भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा

पीएम मोदी अपने छह दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। उन्होंने शनिवार को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सम के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। बैठक के दौरान न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सम ने कहा कि जब मैंने पिछले साल भारत का दौरा किया था, तब भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस रिश्ते को मजबूत बनाने में आपने व्यक्तिगत रूप से जो योगदान दिया है, वह सराहनीय है। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक का मुख्य फोकस दोनों देशों के आपसी संबंधों और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर रहा। पीएम मोदी बिजनेस और स्पोर्टिंग इवेंट में भी शामिल होंगे। इ सके बाद पीएम ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को भी संबोधित करेंगे। पीएम के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय ने ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह 40 साल बाद किसी भारतीय पीएम की न्यूजीलैंड यात्रा है। इससे पहले 1986 में राजीव गांधी न्यूजीलैंड के दौरे पर गए थे। मोदी के न्यूजीलैंड में स्वागत की दो तस्वीरें… मोदी पीएम रहते हुए पहली बार न्यूजीलैंड के दौरे पर प्रधानमंत्री रहते हुए पीएम मोदी पहली बार न्यूजीलैंड गए हैं। इससे पहले तीन भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड का दौरा कर चुके हैं। ये 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3 बड़े समझौते हो सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीधी उड़ान, UPI और कृषि से जुड़े कई अहम समझौते होने की संभावना है। 27 अप्रैल को भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन हुआ भारत-न्यूजीलैंड के बीच 27 अप्रैल को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन हो गया था। अब भारत से न्यूजीलैंड भेजे जाने वाले लेदर प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल, प्लास्टिक और इंजीनियरिंग गुड्स जैसे सामानों पर कोई एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी। जिससे इन श्रम-प्रधान क्षेत्रों यानी लेबर इंटेंसिव सेक्टर्स को सीधा लाभ होगा। इसपर पीयूष गोयल ने कहा था कि यह FTA विश्वास, साझा मूल्यों और टिकाऊ आर्थिक विकास के साझा विजन को दर्शाता है। यह समझौता भारत के लिए ओशिनिया और प्रशांत द्वीपीय बाजारों तक पहुंचने का गेटवे भी बनेगा। न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली चौथी भाषा हिंदी न्यूजीलैंड में लगभग 2 लाख 40 हजार भारतीय रहते हैं। ये वहां की संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया में यूरेनियम डील पर मुहर लगी इससे पहले गुरुवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर लगी। मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की। मोदी ने कहा- भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर भी विकसित करेंगे। कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल बनाया जाएगा, जिससे भारत के गगनयान मिशन को मदद मिलेगी। मोदी ने 16 साल के बच्चों को सोशल मीडिया बैन करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की तारीफ की। इसके बाद मेलबोर्न में 30 हजार भारतीयों को संबोधित किया। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… भारत को यूरेनियम सप्लाई करेगा ऑस्ट्रेलिया: मोदी ऑस्ट्रेलियन पीएम से बोले-हम आपसे सीख रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को यूरेनियम डील पर मुहर लग गई है। मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की। पूरी खबर पढ़ें…

लौकी सोया पराठा रेसिपी: कैसे बनाएं हाई प्रोटीन? क्लासिक लोकी-सोया का पराठा, भूल जायेंगे आलू-पनीर का स्वाद

तस्वीर का विवरण

सामग्री: 2 कप आटे का आटा, 1 लोकी, 1 कप सोया ग्रेन्यूल्स, 1 प्याज, 2 हरी मिर्च, हरा धनिया, ½ छोटा मोटा जीरा, ½ छोटा काला लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, घी छवि: फ्रीपिक बनाने की आसान विधि: सबसे पहले सोया ग्रेन्यूल्स को 5-7 मिनट गर्म पानी में डुबोएं। इसके बाद पानी अच्छी तरह से लेबल लें। कद्दू की हुई लौकी का भी अतिरिक्त पानी का प्रभाव हटा दिया गया। छवि: एआई मित्र तो इस पानी का उपयोग आटा गूंधने में कर सकते हैं। एक बड़े पैमाने पर आटा, लोकी, सोया ग्रेन्यूल्स, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सभी घटक घटक अच्छी तरह से मिले लें। छवि: एआई जरुरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डाले हुए नर आटा गूंध लें। आटे को 10-15 मिनट तक बढ़ा कर रख दें। अब छोटे-छोटे लो साथी पराठे बेल लें। छवि: फ्रीपिक गर्म तवे पर दोनों तरफ घी या तेल का मिश्रण, सोना और कुरकुरा होने तक सेक लें। गरम-गरम पराठे दही, पुदीना चिप्स या अचार के साथ सर्व करें। यह स्वाद और पोषण दोनों का बेहतरीन संतुलन बनाने में मदद करता है। छवि: एआई यह प्रोटीन और बहुमुखी सेसाइटेंट है। लंबे समय तक पेट भरा रहने में आराम मिलता है। वजन नियंत्रण धारकों के लिए अच्छा पद है। बच्चों के टिफ़िन और ऑफ़िस के चित्र भी प्रभावित करते हैं। छवि: एआई सोया ग्रेन्यूल्स का पानी अच्छी तरह की गुणवत्ता वाला, अन्यथा पराठा स्वादयुक्त हो सकता है। लोकी में पानी सबसे ज्यादा होता है, इसलिए आटा गूंधते समय अलग से कम पानी मिलता है। छवि: एआई परांठे को मध्यम स्पर्श पर सेकें, ताकि वह अंदर तक अच्छी तरह पक जाए। खजूर तो इसमें कसूरी मेथी या तिल भी मिला सकते हैं, इससे स्वाद और भी बढ़ेगा। छवि: एआई अगर आप अपने प्रोटोटाइप को स्वादिष्ट, टेस्टी और हाई प्रोटीन युक्त बनाना चाहते हैं, तो लोकी-सोया पराठा एक शानदार रेसिपी है। इस रेसिपी का स्वाद ऐसा है कि एक बार खाने के बाद आलू-पनीर के पराठे भी फीके लग सकते हैं. छवि: एआई इसे अपने वीकेंड ब्रेकफ़ास्ट या रोज़ के नामांकन में शामिल करें और पूरे परिवार के साथ इसका स्वाद लें। छवि: एआई

फिल्म प्रोमोशन के लिए देहरादून पहुंचीं हुमा कुरैशी:बोलीं-छोटे बजट की फिल्म 'बेबी डू डाई डू', दर्शकों का प्यार ही फिल्म का प्रचार

फिल्म प्रोमोशन के लिए देहरादून पहुंचीं हुमा कुरैशी:बोलीं-छोटे बजट की फिल्म 'बेबी डू डाई डू', दर्शकों का प्यार ही फिल्म का प्रचार

हाल में रिलीज हुई नई फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ के प्रचार के लिए शुक्रवार को फिल्म में लीड रोल भूमिका निभाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और फिल्म स्टारकास्ट देहरादून पहुंचे। जहां फिल्म का प्रोमोशन करने के साथ टीम ने मीडिया से बातचीत कर फिल्म की कहानी, दर्शकों के मिल रहे समर्थन और अपने प्रमोशन अभियान को लेकर जानकारी दी। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और कई जगह शो हाउसफुल चल रहे हैं और इसी प्रतिक्रिया को करीब से देखने और दर्शकों से सीधे संवाद करने के लिए पूरी टीम देहरादून पहुंची है। दर्शकों से सीधे मिलकर जान रहे फिल्म का फीडबैक अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि थिएटर में जब से फिल्म लगी है, तभी से उन्हें लगातार फिल्म को लेकर कई प्रतिक्रियाएं मिल रही थी और देश में कई सिनेमाघरों में शो हाउसफुल होने की जानकारी मिलने के बाद फिल्म निर्माता और स्टारकास्ट देश के अलग अलग शहरों में दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इसी क्रम में आज फिल्म की टीम देहरादून पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि टीम अलग अलग शहरों के थिएटरों में जाकर दर्शकों से मिल रही है और उनसे फिल्म को लेकर राय जान रही है। दर्शकों की जुबान पर भरोसा हुमा ने कहा कि उनकी फिल्म अपेक्षाकृत छोटी फिल्म है और इसके प्रचार-प्रसार के लिए बड़े स्तर का बजट नहीं है। ऐसे में पूरी टीम का सबसे बड़ा प्रचार माध्यम दर्शक ही हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को फिल्म पसंद आती है तो वह अपने दोस्तों और परिचितों को इसके बारे में बताए, यही फिल्म के लिए सबसे बड़ा समर्थन होगा। मुंबई की अंडरवर्ल्ड दुनिया पर आधारित है कहानी मीडिया से बातचीत में फिल्म की कहानी पर भी चर्चा की गई। स्टारकास्ट ने बताया कि फिल्म मुंबई की अंडरबेली और अपराध जगत की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें कंस्ट्रक्शन माफिया, अपराध, रोमांच और हास्य के तत्वों को एक साथ पिरोया गया है। फिल्म यह दिखाती है कि महानगर की चमक-दमक के पीछे अपराध और आम जिंदगी किस तरह एक साथ मौजूद रहते हैं। सस्पेंस, क्राइम और कॉमेडी का मिश्रण फिल्म में हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनके साथ रचित सिंह और मनोरथ शेखावत भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। कलाकारों के अनुसार फिल्म में सस्पेंस, क्राइम, थ्रिल और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि कहानी और प्रस्तुति दोनों ही दर्शकों को एक अलग अनुभव देंगी। दर्शकों से फिल्म देखने की अपील स्टारकास्ट ने देहरादून के दर्शकों से सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह एक मौलिक कहानी है, जिसे मनोरंजन के साथ अलग अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म फिलहाल देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है और टीम को उम्मीद है कि दर्शकों का प्यार आगे भी इसी तरह मिलता रहेगा।

कनखजूरा भगाने के उपाय: बारिश शुरू ही किचन-बाथरूम में आ गई कनखजूरा? 2 रुपये के देसी उपाय बिना किसी रुकावट के

कनखजूरा हटाने के उपाय कनखजूरे भगाने के उपाय घर की रसोई और बाथरूम से कनखजूरा हटाने के उपाय

10 जुलाई 2026 को 19:10 IST पर अपडेट किया गया कनखजूरा हटाने के टिप्स: बारिश के मौसम में घर, किचन या फिर बर्तन में कनखजूरा आम बात है। ये काफी डरावने और क्रूरतापूर्ण होते हैं। तो जानें जानें यहां के 5 बेहद स्वादिष्ट और अचूक घरेलू उपाय। अनुसरण करना : नमक: नारियल की नाल और नाव में सेंधा या सादा नमक छिड़कें। नमक कनखजूरों के शरीर की विधियाँ बताती हैं, जिससे वे तुरंत घर से भाग जाते हैं या मर जाते हैं। छवि: फ्रीपिक नीम का शक्तिशाली जानवर: पानी में डूबा हुआ नीम का तेल लें या नीम के तेल का इस्तेमाल करें। इस पानी को घर के हर कोने में देखें। नीम की कड़वी महक से कनखजूरे और कीड़े दूर रहते हैं। छवि: फ्रीपिक कपूर की जादुई गोलियाँ: कपूर की तेज गंध वाले कीड़े-मकौड़ों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। रसोईघर के कबाड़ी के पास, रसोई के नीचे और रसोई के मकान में कपूर की कुछ गोलियां जरूर रखें। छवि: फ्रीपिक पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल: एक बोतल में पानी लें और इसमें पेपरमिंट या टी-ट्राई ऑयल की कुछ बोतलें शामिल हैं। इसे खोलो, नालों और पटाखों में छिड़कें। यह एक प्राकृतिक और संगीतमय रसायन है। छवि: फ्रीपिक बेस्ट सोडा और चीनी का जाल: सैमसंग सोडा में कुछ पिसी चीनी रिकॉर्ड्स और टेलीविज़न के पास रख। कंपनी की सहमति से वे इसकी दिशा में सामने आए और बैंक ने अपना काम जारी रखा। छवि: फ्रीपिक कनकजूरे मंदिर वाली जगह पर पठते हैं। घर में सीलन न रहना, नालियों को नकली से ढककर रखना और सूखा रखना। घर से दूर का सबसे पक्का रास्ता साफ-रखना ही जांचना है। छवि: एआई द्वारा प्रकाशित: समृद्धि ब्रेजा प्रकाशित 10 जुलाई 2026 19:10 IST पर