अक्षय कुमार ने भोजपुरी से की हॉलीवुड की तुलना:कहा- ये उनकी समझ से परे, परेश रावल ने हेरा-फेरी 3 विवाद खत्म होने पर दिया हिंट

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय इन दिनों अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल के चलते सुर्खियों में हैं। मंगलवार को फिल्म का सॉन्ग रिलीज इवेंट रखा गया था, जिसमें अक्षय ने भोजपुरी की तुलना हॉलीवुड से की और इसे हॉलीवुड से बेहतर बताया है। अक्षय ने कहा है, ‘भोजपुरी, हॉलीवुड से बेहतर है। ये लाइन मैंने ही दी है। क्योंकि वो लोग ये गाना सुन ही नहीं सकते। उन्हें कुछ समझ ही नहीं आएगा। उन्होंने कभी गाने ही नहीं देखे। हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारे इतने कल्चर हैं। हमारे इतने कल्चर में गाने बनते हैं।’ इस दौरान अक्षय कुमार ने फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट पर भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, ‘एक फिल्म आई थी 3 इडियट्स, बहुत बड़ी हिट थी। ये 32 इडियट्स हैं तो कुछ भी हो सकता है।’ सॉन्ग लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार से पूछा गया था कि उनके लिए फेम जरूरी है या पैसा। इस पर उन्होंने मजेदार जवाब देते हुए कहा, ‘देखिए अगर कोई इंसान कहे कि उसे पैसा पसंद नहीं है, तो या तो वो कोई संत होगा या कोई ऐसा होगा, जिसके पास बहुत पैसा होगा, जिससे वो कह रहा है कि पैसे अच्छे नहीं लगते। मैंने बहुत सारे केस देखे हैं अपने दोस्तों में भी कि कितने लोगों ने पैसे कमाए और फिर उनके हाथ से पैसे चले गए। लेकिन फिर मेहनत कर पैसे ले आए, कई लोगों ने बिजनेस गंवाया और कैसे भी करके बिजनेस वापस ले आए। लेकिन मैंने ये नहीं देखा कि किसी ने हेल्थ गंवाई और सेहत वापस लाई। तो मैं कहूंगा कि पैसे से बड़ी सेहत है।’ परेश रावल ने दिया हेरा-फेरी विवाद खत्म होने पर हिंट इवेंट के दौरान परेश रावल ने भी फिल्म हेरा फेरी से जुड़ा विवाद खत्म होने पर हिंट दिया है। एक रिपोर्टर के सवाल पर परेश रावल ने कहा है, ‘जब तक जिंदा हैं हेरा-फेरी चलती रहती है। जब तक जिंदा हैं तब तक हेरा फेरी है।’ परेश रावल का ये बयान तब आया है, जब बीते साल उन्होंने फिल्म हेरा फेरी 3 छोड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद अक्षय की टीम की तरफ से उन्हें लीगल नोटिस भी भेजा गया था। लंबे विवाद के बाद परेश रावल दोबारा फिल्म से जुड़ गए हैं। इवेंट के दौरान जब परेश रावल ने हेरा फेरी पर बयान दिया, तो अक्षय कुमार मुस्कुराते हुए उनका रिएक्शन देख रहे थे। सॉन्ग लॉन्च इवेंट में स्टारकास्ट रही मौजूद मंगलवार को हुए सॉन्ग लॉन्च इवेंट में फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान और अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव समेत पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई। फिल्म वेलकम टू द जंगल के बारे में-

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत:पाकिस्तान को 113 रन से हराया,पेरी-वोल की 100+ रन की पार्टनरशिप

टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। हेडिंग्ले में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रन से हरा दिया। एलिस पेरी की 71 रन की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 199 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 86 रन पर सिमट गई। यह ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत है और टीम ने सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत कर ली है। पहली ही गेंद पर विकेट गिरा, फिर पेरी-वोल ने संभाली पारी टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहली ही गेंद पर बेथ मूनी शून्य पर आउट हो गईं। इसके बाद एलिस पेरी और जॉर्जिया वोल ने पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन जोड़े। पावरप्ले तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट पर 64 रन था, जो टूर्नामेंट में टीम का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। 10वें वर्ल्ड कप में पहली बार लगाया अर्धशतक अपने करियर का 10वां टी-20 वर्ल्ड कप खेल रहीं एलिस पेरी ने टूर्नामेंट में पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 48 गेंदों में 71 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 199 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में उनका सर्वोच्च स्कोर 42 रन था, जो उन्होंने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। पेरी ने अपने पहले ओवर में दो विकेट लिए और मैच में 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान पर 113 रन की जीत दर्ज की। उंगली दो बार खिसकी, फिर भी मैदान नहीं छोड़ा मैच में ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बेथ मूनी का जज्बा देखने को मिला। नीदरलैंड्स के खिलाफ पिछले मैच में रिटायर्ड हर्ट होने वाली मूनी इस मुकाबले में खाता नहीं खोल सकीं, लेकिन विकेट के पीछे अहम भूमिका निभाई। किम गार्थ की वाइड गेंद रोकने के प्रयास में उनके दाहिने हाथ की उंगली अपनी जगह से खिसक गई। मेडिकल स्टाफ ने मैदान पर ही उसे सही जगह पर सेट किया, जिसके बाद मूनी ने फिर कीपिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद मुनीबा अली का कैच लेने की कोशिश में उसी उंगली पर फिर चोट लगी और उसे टेप करना पड़ा। इसके बावजूद मूनी मैदान पर बनी रहीं और कैच व रनआउट मिलाकर 5 खिलाड़ियों को आउट करने में योगदान दिया। तीन रन आउट से बिखरी पाकिस्तान की पारी 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत ठीक नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में 3 विकेट पर 50 रन बनाए, लेकिन खराब रनिंग ने मुश्किलें बढ़ा दीं। पाकिस्तान के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए, जिनमें मुनीबा अली दो मौकों पर शामिल रहीं। पहले गुल फिरोजा और फिर आयशा जफर गलत तालमेल का शिकार बनीं। बाद में फातिमा सना के साथ रन लेने के प्रयास में रमीन शमीम भी रन आउट हो गईं। लगातार विकेट गिरने से पाकिस्तान 13.4 ओवर में 86 रन पर सिमट गया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सोफी मोलिनक्स, एनाबेल सदरलैंड और एलिस पेरी ने 2-2 विकेट लिए। विकेटकीपर बेथ मूनी ने रन आउट और कैच मिलाकर पांच खिलाड़ियों को आउट करने में भूमिका निभाई। संधू और शमीम ने कुछ देर रोके रन पाकिस्तान की गेंदबाजी में नशरा संधू और रमीन शमीम ने बीच के ओवरों में असर छोड़ा। संधू ने 10वें ओवर में तीन गेंदों के भीतर जॉर्जिया वोल (46 रन) और एशले गार्डनर को आउट किया। रमीन शमीम ने जॉर्जिया वेयरहैम और एनाबेल सदरलैंड के विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की रन गति पर कुछ समय के लिए रोक लगाने की कोशिश की। हालांकि तब तक ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्कोर की नींव रख चुका था।

होर्मुज में फंसे 11,000 नाविकों का रेस्क्यू शुरू:US-ईरान मिलकर काम कर रहे; अमेरिकी विदेश मंत्री पीस डील पर UAE को मनाने पहुंचे

संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO) ने कहा है कि होर्मुज में फंसे करीब 11 हजार नाविकों (सीफेयरर्स) को सुरक्षित निकालने की योजना पर काम शुरू हो गया है। यह बड़ा अभियान अमेरिका, ईरान, खाड़ी इलाके के तटीय देशों, शिपिंग कंपनियों की मदद से चलाया जाएगा। इस दौरान यह भी सुनिश्चित कर लिया गया है कि जहाज सुरक्षित तरीके से इस रास्ते से गुजर सकें। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो खाड़ी देशों के दौरे पर पहुंच गए हैं। उनका मकसद अमेरिका-ईरान समझौते को उन देशों के सामने रखना है, जो इस समझौते को लेकर सबसे ज्यादा संदेह में माने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, UAE, बहरीन और कुवैत को इस समझौते की कुछ बातों पर चिंता है। उन्हें लगता है कि इससे होर्मुज में ईरान का प्रभाव बढ़ गया है। साथ ही समझौते में ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर भी कोई स्पष्ट शर्त नहीं रखी गई है। इसके अलावा ईरान के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्तावित 300 अरब डॉलर (28 लाख करोड़ रुपए) के फंड में खाड़ी देशों से मदद मांगे जाने की संभावना है। ऐसे में अमेरिका इन देशों को भरोसा दिलाने और समझौते के समर्थन के लिए राजी करने की कोशिश कर रहा है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरानी राष्ट्रपति पाकिस्तान पहुंचे: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान एक दिन की यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे। इस दौरान अमेरिका और ईरान के बीच हुए पीस डील पर चर्चा हुई। 2. भारत से जुड़े 11 जहाजों ने होर्मुज पार किया: अमेरिका-ईरान के बीच 17 जून को हुए समझौते के बाद अब तक 11 जहाज होर्मुज पार कर भारत की ओर रवाना हो चुके हैं। 3. होर्मुज से 1.9 करोड़ बैरल तेल गुजरा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि सोमवार को होर्मुज से 1.9 करोड़ बैरल तेल की आवाजाही हुई, जो अब तक का रिकॉर्ड है। 4. इजराइल अपने हथियार खुद बनाएगा: इजराइली PM ने कहा कि इजराइल को अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिका पर सैन्य निर्भरता कम करनी होगी और खुद हथियार बनाना सीखना होगा। 5. ट्रम्प ने ईरान को फिर से धमकी दी: ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान समझौते का पालन नहीं करता या सही तरीके से व्यवहार नहीं करता, तो वह फिर से कार्रवाई करने को तैयार हैं। ईरान पीस डील से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
अक्षय कुमार बोले- हिट-फ्लॉप बाद की बात:ढाई साल साथ काम कर बना खास रिश्ता; सुनील शेट्टी बोले- ऐसी स्टारकास्ट फिर शायद न मिले

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिर्फ मल्टीस्टारर फिल्म नहीं, बल्कि कलाकारों के लिए यादों और रिश्तों का सफर भी रही। दैनिक भास्कर से बातचीत में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने फिल्म से जुड़े किस्से साझा किए। अक्षय ने बताया कि बड़े स्टारकास्ट के साथ काम करना पिकनिक जैसा अनुभव था, जहां शूटिंग के साथ मस्ती भी हुई। सुनील शेट्टी ने कहा कि इतने कलाकारों के साथ फिल्म बनाना आसान नहीं था, लेकिन टीम ने इसे खास बनाया। दोनों ने माना कि फिल्म खत्म होने के बाद एक-दूसरे का साथ याद आएगा। सवाल: फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ने की सबसे बड़ी वजह क्या थी? क्या फ्रेंचाइजी, स्टारकास्ट या कुछ और? जवाब/अक्षय कुमार: सबसे बड़ी वजह यह थी कि फिल्म की कहानी नीरज वोरा ने लिखी थी। हमारे उनके साथ पुराने रिश्ते रहे हैं और हमने उनकी कई स्क्रिप्ट्स पर काम किया है। मैंने उनके साथ करीब आठ-नौ फिल्में की हैं और अन्ना (सुनील शेट्टी) ने भी कई फिल्में की हैं। दूसरी वजह यह थी कि कहानी हम सबको पसंद आई। यह फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म थी और मैं करीब 11–12 साल बाद उनके साथ काम कर रहा था। इसके अलावा इतने कलाकारों का एक साथ फिल्म में काम करना आजकल कम देखने को मिलता है। इसलिए हम सब उत्साहित थे। सवाल: इतने सालों का रिश्ता और साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? जवाब/सुनील शेट्टी: करीब 16 साल बाद मेरी इस तरह वापसी हुई है और हमारा ट्रैक रिकॉर्ड पहले भी अच्छा रहा है। हमने कोशिश की कि एक अच्छी एंटरटेनिंग फिल्म बनाई जाए और प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का साथ दिया जाए। एक सेट पर 30–35 कलाकार हों तो काम आसान नहीं होता। कई बार सबसे मुश्किल काम हंसी रोकना होता था, खासकर जब अर्शद मस्ती शुरू कर देते थे। सवाल: सेट पर माहौल कैसा रहता था? जवाब/अक्षय कुमार: सेट का माहौल मजेदार था। बहुत बड़ा सेट था और अंदर वीआईपी टेंट भी बना हुआ था। वैन से आने-जाने के लिए बग्गियां थीं। कई बार बाहर एक्शन सीन चलता था और अंदर हम लोग मस्ती कर रहे होते थे। जो मजा सेट पर था, वही फिल्म में दिखेगा। सवाल: सेट पर सबसे ज्यादा शरारती कौन था? जवाब/अक्षय कुमार (हंसते हुए): अन्ना बाहर से शांत लगते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर सोचते रहते हैं कि किसके साथ मजाक किया जाए। अगर आपने चप्पल बाहर छोड़ दी तो हो सकता है वापस न मिले। कभी सोचेंगे कि कौन सा तार खींचें या कौन सी शरारत करें। प्लानिंग उनकी होती है और काम हमसे करवाते हैं। सवाल: अक्षय सर की ऑन-द-स्पॉट कॉमेडी और इम्प्रोवाइजेशन सेट पर बाकी लोगों को कितना सरप्राइज करती थी? जवाब/सुनील शेट्टी: अक्षय के साथ काम करते हुए कभी पता नहीं चलता कि अगला पल क्या होने वाला है। ये अचानक कुछ भी कर देता है- कभी डायलॉग बदल देगा, कभी नया मजाक जोड़ देगा, कभी शरारत कर देगा। अगर सेट पर सब ठीक रखना है तो अक्षय से 10–15 फीट की दूरी बनाकर रखो। फोन, घड़ी या सामान पास मत रखो, क्योंकि ये कभी भी कुछ कर सकता है। लेकिन यही उसकी खासियत है। उसकी वही एनर्जी और अचानक आने वाली कॉमिक टाइमिंग फिल्म को मजेदार बना देती है। सवाल: इतने सालों बाद भी एनर्जी और उत्साह कैसे बना रहता है? जवाब/सुनील शेट्टी: हमारी कोशिश रहती है कि दर्शकों के लिए काम करें। हर कलाकार की अपनी अलग ऊर्जा होती है। अक्षय जब सीन करता है तो कभी खाली नहीं बैठता, कुछ नया करता रहता है। अरशद वारसी भी अपनी तरफ से नई चीजें जोड़ देता है। कई बार हम लोग अपनी लाइनें भूल जाते थे। जब सबकी ऊर्जा एक साथ आती है, तभी अच्छा काम बनता है। सवाल: फिल्म खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा क्या याद रहेगा? जवाब/अक्षय कुमार: सबके साथ काम करना सबसे ज्यादा याद रहेगा। हमारी योजना है कि फिल्म पूरी होने के बाद पूरा स्टारकास्ट साथ बैठकर फिल्म देखे। फिल्म हिट होगी या फ्लॉप, यह बाद की बात है। लेकिन ढाई साल साथ काम करने के बाद बना रिश्ता सबसे खास रहेगा। शायद आगे दोबारा इतने बड़े ग्रुप के साथ काम करने का मौका मिले या न मिले। सवाल: व्यक्तिगत तौर पर सबसे ज्यादा क्या मिस करेंगे? जवाब/अक्षय कुमार: इतने मजेदार लोगों के साथ समय बिताना। हर किसी की अपनी अलग क्वालिटी थी। मुझे कभी लगा ही नहीं कि मैं काम पर जा रहा हूं। ऐसा लगता था जैसे दोस्तों के साथ समय बिता रहा हूं। अहमद का स्वभाव भी अच्छा है। इस पूरे अनुभव को मैं जरूर मिस करूंगा।

क्रिकेटर आकाशदीप की शादी, वाराणसी में अक्षिता संग लेंगे फेरे:दूल्हा-दुल्हन काशी पहुंचे, शिव मंदिर की थीम पर सजा मंडप; QR कोड से गेस्ट की एंट्री

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप की आज शादी है। वे रोहतास की अक्षिता राज के साथ शादी के बंधन में बधेंगे। शादी के वाराणसी में होटल ताज गंगेज में होगी। मंडप को शिव मंदिर की थीम पर सजाया गया है। बुधवार तड़के आकाश दीप, उनकी मंगेतर परिवार के साथ काशी पहुंचे। शादी में करीब 350 बाराती शामिल हो सकते हैं। सभी मेहमानों को QR कोड भेजा गया है। होटल में एंट्री के लिए QR कोड स्कैन करना होगा। मेहमानों को परोसी जाने वाली थाली की कीमत करीब 4500 रुपए बताई जा रही है। इसमें बनारसी के साथ इंटरनेशनल डिशेज शामिल होंगी। दूल्हा-दुल्हन को सजाने के लिए दिल्ली से मेकअप आर्टिस्ट बुलाए गए हैं। इससे पहले आकाशदीप की घर में परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी से पहले की रस्में निभाई गईं। बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़े के बीच परिवार और रिश्तेदार जश्न में डूबा दिखा। इस पूरे फंक्शन में सिर्फ परिवार लोग शामिल होंगे। इससे मीडिया को दूर रखा गया है। शादी समारोह में क्रिकेट जगत की कई हस्तियों के शामिल भी हो सकते हैं। हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन अक्षिता की भी तस्वीर सामने आ गई है।य आकाशदीप ने शादी से पहले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से वीडियो कॉल पर बात की। धीरेंद्र शास्त्री ने उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इससे पहले जगद्गुरु रामभद्राचार्य से भी वीडियो कॉ पर बात की थी। आकाशदीप की शादी से जुड़ी कुछ फोटो देखिए… काशी में होटल ताज में मेहमानों के लिए शाही इंतजाम होटल में तैयारियों की तस्वीरें देखिए- अब जानिए आकाशदीप होने वाली दुल्हनिया कौन है आकाश दीप की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज मानिकपुर की रहने वाली हैं। वह इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी अमित कुमार सिंह (बबलू जी) और रेणु सिंह की बेटी हैं। अक्षिता ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा से BCA और MCA की पढ़ाई की है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए संस्थान की ओर से उन्हें नौकरी का प्रस्ताव भी मिला था। हालांकि, इसी दौरान शादी की बातचीत आगे बढ़ने के कारण उन्होंने वह नौकरी जॉइन नहीं की। दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ है। बताया जा रहा है कि आकाश दीप और अक्षिता राज का विवाह पूरी तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार परिवार के बड़े-बुजुर्गों की मौजूदगी में तय किया गया है। क्रिकेटर आकाशदीप और अक्षिता की शादी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
विमेंस वर्ल्डकप में भारत का सेमीफाइनल पहुंचना मुश्किल:ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हराना पड़ेगा; टूर्नामेंट से 4 टीमें बाहर हो चुकी

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-A का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। मंगलवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में उसकी पहली हार दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158/7 रन बनाए थे। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका ने टारगेट हासिल कर लिया। इस हार के बाद भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है। टीम को अब अपने बाकी दोनों मुकाबले बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतने ही होंगे। दूसरी ओर पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, आयरलैंड और स्कॉटलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। अब तक का पॉइंट्स टेबल समीकरण क्या है? ग्रुप-A में ऑस्ट्रेलिया, भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल की जंग जारी है। ऑस्ट्रेलिया का रनरेट (+4.391) सबसे बेहतर है। भारत का रनरेट साउथ अफ्रीका से बेहतर है। ग्रुप-B में मेजबान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में है। भारत कैसे पहुंच सकता है सेमीफाइनल? साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारत के दोनों मैच नॉकआउट जैसे हो गए हैं। टीम अपना अगला मुकाबला 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 28 जून को उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत के लिए बांग्लादेश के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया को हराना कहीं ज्यादा मुश्किल होगा। आंकड़े भी यही बताते हैं। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 23 में से 20 टी-20 जीते हैं। वहीं टी-20 वर्ल्डकप में भी भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले सभी तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। दोनों टीमों के बीच 38 टी-20 मैचों में भारत को सिर्फ 9 जीत मिली हैं। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 7 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने 5 और भारत ने सिर्फ 2 मैच जीते हैं। भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… ऑस्ट्रेलिया के सामने क्या समीकरण है? ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 3 मैचों में 3 जीत और 6 पॉइंट्स के साथ ग्रुप-A में टॉप पर है। टीम का रनरेट सबसे ज्यादा +4.391 है। ऑस्ट्रेलिया के दो मैच पाकिस्तान (23 जून) और भारत (28 जून) के खिलाफ हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और उसकी सेमीफाइनल की जगह लगभग पक्की हो जाएगी। हालांकि अगर ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो जाती है, तो भारत के खिलाफ उसको आखिरी लीग मैच जीतना ही होगा। फिर भी मौजूदा फॉर्म और नेट रनरेट को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की स्थिति भारत, साउथ अफ्रीका के मुकाबले काफी मजबूत नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… साउथ अफ्रीका की राह कैसी है? साउथ अफ्रीका के 3 मैचों में 2 जीत और 4 पॉइंट्स हैं। टीम ने पाकिस्तान और भारत को हराया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से 65 रन की बड़ी हार के कारण उसका नेट रनरेट -0.546 है। अब उसे अपने आखिरी दो मुकाबले नीदरलैंड्स (25 जून) और बांग्लादेश (28 जून) के खिलाफ खेलने हैं। भारत के लिए परेशानी की बात यह है कि साउथ अफ्रीका के बाकी दोनों मुकाबले कमजोर टीमों के खिलाफ हैं। ऐसे में उसके 8 पॉइंट्स तक पहुंचने की संभावना ज्यादा है। साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… बांग्लादेश के पास भी मौका बांग्लादेश को भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। टीम ने अब तक 3 मैचों में 2 जीत हासिल की हैं और उसके 4 पॉइंट्स हैं। सेमीफाइनल के लिए बांग्लादेश को दोनों बचे मैच जीतने होंगे। अगर टीम भारत और साउथ अफ्रीका दोनों को हरा देती है तो उसके 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और सेमीफाइनल जाना लगभग तय हो जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच सिर्फ बांग्लादेश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे ग्रुप-A की तस्वीर तय कर सकते हैं। अगर बांग्लादेश इनमें से किसी एक टीम को भी हरा देता है तो सेमीफाइनल की दौड़ और दिलचस्प हो जाएगी। बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… ग्रुप-B में इंग्लैंड सबसे मजबूत दावेदार इंग्लैंड ने अब तक अपने तीनों मुकाबले जीते हैं। टीम के 3 मैचों में 6 पॉइंट्स हैं। हालांकि ग्रुप-बी में इंग्लैंड की राह अभी पूरी तरह आसान नहीं है। उसे अपने आखिरी दो मुकाबले वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने हैं। अगर इंग्लैंड वेस्टइंडीज को हरा देता है तो उसके 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच ग्रुप की टॉप-2 रैंकिंग तय कर सकता है। इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… वेस्टइंडीज को सिर्फ एक जीत की जरूरत वेस्टइंडीज भी तीनों मुकाबले जीत चुका है। टीम के 3 मैचों में 6 पॉइंट्स हैं। अब वेस्टइंडीज के सामने दो बड़े मुकाबले हैं। टीम 24 जून को इंग्लैंड और 27 जून को आयरलैंड से भिड़ेगी। इनमें से आयरलैंड के खिलाफ मैच आसान माना जा रहा है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला ग्रुप-बी की तस्वीर बदल सकता है। अगर वेस्टइंडीज इंग्लैंड को हरा देती है तो उसके 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और सेमीफाइनल तय हो जाएगा। वहीं आयरलैंड पर जीत के साथ टीम 10 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। दूसरी ओर इंग्लैंड से हारने की स्थिति में भी वेस्टइंडीज के पास आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर 8 पॉइंट्स तक पहुंचने का मौका रहेगा। वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… न्यूजीलैंड-श्रीलंका की उम्मीदें जिंदा, लेकिन दूसरों पर निर्भर न्यूजीलैंड और श्रीलंका की सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी कायम हैं, लेकिन अब दोनों टीमों को अपने प्रदर्शन के साथ-साथ दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर 4 मैचों में 4 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं और उसका आखिरी मुकाबला 27 जून को इंग्लैंड से है। वहीं, श्रीलंका ने आयरलैंड को 9 विकेट से हराकर 4 मैचों में 4 पॉइंट्स कर लिए हैं। टीम का आखिरी मैच 26 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ है। दोनों टीमें अधिकतम 6 पॉइंट्स तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में उनके लिए सबसे अहम मुकाबला 24 जून को होने वाला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का मैच होगा। अगर इस मैच में हारने वाली टीम अपना अगला मुकाबला भी हार जाती है, तो न्यूजीलैंड और श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल की राह खुली रहेगी। तब दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला 6-6 पॉइंट्स पर नेट रनरेट से हो सकता है। पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, आयरलैंड और स्कॉटलैंड बाहर ग्रुप-A में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें