Sunday, 04 Oct 2026 | 09:55 PM

Trending :

EXCLUSIVE

वर्ल्ड अपडेट्स:चीन ने पाकिस्तान के साथ 8 पनडुब्बी सौदा किया था , 11 साल बाद मिली पहली पनडुब्बी

पाकिस्तान ने चीन में निर्मित अपनी नई हैंगोर क्लास पनडुब्बी को शामिल किया है। 1971 के युद्ध और बांग्लादेश के बनने के बाद से यह पहली बार है जब पाकिस्तान बंगाल की खाड़ी में अपनी नौसैनिक उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है। चीन के साथ पनडुब्बी सौदे पर हस्ताक्षर करने के एक दशक से ज्यादा समय बाद पाकिस्तान को पहली पनडुब्बी मिली है। यह सौदा पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा रक्षा अधिग्रहण माना जाता है। अप्रैल 2015 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की इस्लामाबाद यात्रा के दौरान पाकिस्तान और चीन के बीच 8 हैंगोर-क्लास पनडुब्बियों की खरीद का समझौता हुआ था। समझौते के अनुसार, इनमें से 4 पनडुब्बियां चीन में बननी थीं और 2022-23 तक पाकिस्तान को सौंप दी जानी थीं। बाकी 4 पनडुब्बियों को कराची शिपयार्ड एंड इंजीनियरिंग वर्क्स (KSEW) में 2028 तक असेंबल किया जाना था। हालांकि, 2026 तक पाकिस्तान नौसेना में सिर्फ एक पनडुब्बी ही शामिल हो पाई है। चीन में बनने वाली बाकी तीन पनडुब्बियां- पीएनएस गाजी (PNS Ghazi), पीएनएस शुशुक (PNS Shushuk) और पीएनएस मंग्रो (PNS Mangro) लॉन्च हो चुकी हैं और फिलहाल समुद्री परीक्षण (सी ट्रायल) से गुजर रही हैं। यानी चीन में बनी पहली चार पनडुब्बियों को तय समय सीमा तक पाकिस्तान को सौंपने का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी 8 पनडुब्बियां 2028 से 2030 के बीच पाकिस्तान को मिलेंगी। पनडुब्बी निर्माण के लिए कराची शिपयार्ड में बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है। इसके तहत नया शिप लिफ्ट और ट्रांसफर सिस्टम भी लगाया गया है। इसके बावजूद विशेषज्ञों का कहना है कि किसी नई पनडुब्बी श्रेणी का निर्माण बेहद जटिल और समय लेने वाली प्रक्रिया होती है। पाकिस्तान इससे पहले अगोस्ता 90बी (Agosta 90B) श्रेणी की पनडुब्बी PNS Hamza का निर्माण कर चुका है, जिसे 2008 में नौसेना में शामिल किया गया था। लेकिन हैंगोर-क्लास परियोजना आकार, लागत और तकनीक तीनों मामलों में उससे कहीं बड़ी है। हैंगोर-क्लास पनडुब्बी कार्यक्रम की अनुमानित लागत 4 से 5 अरब डॉलर (करीब 34 से 43 हजार करोड़ रुपए) है। यही वजह है कि इसे पाकिस्तान के इतिहास का सबसे महंगा नौसैनिक कार्यक्रम माना जाता है।

ईरान डील पर अमेरिका में सवाल:ट्रम्प जंग से क्यों पीछे हटे; रिपब्लिकन नेताओं ने समझौते को सरेंडर बताया

अमेरिकी उपराष्ट्रति जेडी वेंस ने इजराइल की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ हुई डील की आलोचना करने वालों को हकीकत समझना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर वे नेतन्याहू सरकार में होते तो दुनिया में अपने सबसे ताकतवर सहयोगी अमेरिका पर सवाल नहीं उठाते। वेंस ने कहा- इस समय पूरी दुनिया में डोनाल्ड ट्रम्प ही ऐसे राष्ट्र प्रमुख हैं जो इजराइल के लिए सहानुभूति रखते हैं। उन्होंने ट्रम्प की आलोचना करने वाले इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर और वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच की आलोचना की। उन्होंने नाम लेकर उनसे पूछा कि आपके पास ऑप्शन क्या है? इजराइल सिर्फ 90 लाख की आबादी वाला देश है। हर समस्या का हल लोगों को मार कर नहीं किया जा सकता। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान-अमेरिका पीस डील लागू: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते पर दस्तखत हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार रात को फ्रांस के वर्साय पैलेस में इससे जुड़े MoU पर साइन किए। 2. अमेरिका-ईरान प्रतिनिधि आज स्विट्जरलैंड में मिलेंगे: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद दोनों देशों के बीच पहली औपचारिक वार्ता शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक रिजॉर्ट में होगी। 3. इजराइल बोला- लेबनान से पीछे नहीं हटेंगे: इजराइली सेना (IDF) ने दक्षिणी लेबनान में अपनी तैनाती का नया नक्शा जारी किया है और साफ किया है कि फिलहाल वहां से सैनिक नहीं हटाए जाएंगे। 4. होर्मुज से जहाजों की आवाजाही तेज: पीस डील पर साइन होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही तेज हो गई है। सऊदी अरब के झंडे वाले तीन बड़े तेल टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजर चुके हैं। 5. लेबनान में इजराइली हमलों में 3 लोगों की मौत: पीस डील लागू होने के बाद भी इजराइल ने साउथ लेबनान में हमला किया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। 2 मार्च से अब तक इन हमलों में 3,900 लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप- न्यूजीलैंड और आयरलैंड का मुकाबला आज:दोनों टीमों को पहली जीत का इंतजार; हारने पर सेमीफाइनल की डगर मुश्किल होगी

वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड का सामना आयरलैंड से होगा। यह मुकाबला साउथम्पटन में रात 11 बजे से खेला जाएगा। ग्रुप-B में शामिल दोनों टीमें ने अब तक दो-दो मुकाबले खेले हैं। इन सभी मैचों में इन्हें हार का सामना करना पड़ा। यह मैच जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोलेगी। हारने वाली टीम के लिए सेमीफाइनल का सफर मुश्किल हो जाएगा। पॉइंट्स टेबल और पिछला मैच ग्रुप-बी में इंग्लैंड अपने दोनों मुकाबले जीतकर 4 पॉइंट्स के साथ टेबल टॉपर है। इसके बाद 2-2 पॉइंट्स के साथ स्कॉटलैंड दूसरे, वेस्टइंडीज तीसरे और श्रीलंका चौथे स्थान पर है। न्यूजीलैंड और आयरलैंड आखिरी दो पायदान पर हैं। बेहतर नेट रन रेट की वजह से न्यूजीलैंड पांचवें और आयरलैंड छठे स्थान पर है। आयरलैंड से अब तक नहीं हारी न्यूजीलैंड टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक 4 बार आमने-सामने आई हैं। इन सभी मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। हालांकि न्यूजीलैंड को पिछले मैच में ही श्रीलंका ने पहली बार वर्ल्ड कप में हराया था। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स सूजी बेट्स से न्यूजीलैंड को बड़ी पारी की उम्मीद न्यूजीलैंड के लिए बैटिंग में सूजी बेट्स ने टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 183 मैचों में 4720 रन बनाए हैं। नाबाद 124 रन उनका बेस्ट स्कोर है। वहीं अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन टीम की टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 156 मैचों में 6.73 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 128 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर 4 विकेट है। कप्तान गैबी लेविस आयरलैंड की टॉप रन स्कोरर आयरलैंड के लिए कप्तान गैबी लेविस ने टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 116 मैचों में 116.66 की स्ट्राइक रेट से 3059 रन बनाए हैं। उनका पारी में बेस्ट स्कोर 119 रन है। टीम के लिए गेंदबाजी में अर्लिन केली ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 132 मैचों में 6.2 की इकोनॉमी से 96 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 9 रन देकर 4 विकेट है। पिच और मौसम साउथम्पटन की द रोज बाउल पिच बैट और बॉल के लिए संतुलित मानी जाती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग मिलेगी। इसके बाद जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, गेंद बल्ले पर अच्छे से आएगी। मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स को भी थोड़ी ग्रिप मिलेगी। मैच के दौरान तापमान करीब 16°C से 18°C रहेगा। बारिश की संभावना सिर्फ 5 प्रतिशत है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 न्यूजीलैंड: इसाबेल गेज (विकेटकीपर), जॉर्जिया प्लिमर, अमीलिया कर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रुक हैलीडे, मैडी ग्रीन, इजी शार्प, जेस कर, नेंसी पटेल, रोजमेरी मैयर, ब्री इलिंग। आयरलैंड: एमी हंटर (विकेटकीपर), अलाना डेलजेल, गैबी लेविस (कप्तान), ओरला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लिआ पॉल, एलिस टेक्टर, लुईस लिटिल, अर्लिन केली, कारा मरे, एमी मैगुइरे।

FIFA वर्ल्ड कप- अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला:जीतने वाली टीम ग्रुप में टॉप पर पहुंचेगी; 5 बार की चैंपियन ब्राजील का हैती से मैच

FIFA वर्ल्ड कप में आज रात अमेरिका का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मैच रात 12:30 बजे से सिएटल स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप-D में शामिल दोनों टीमों ने अपना पहला मुकाबला जीता था। इनके 3-3 पॉइंट्स हैं। यह मैच जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचेगी। दूसरा मुकाबला 3:30 बजे से स्कॉटलैंड और मोरक्को के बीच बोस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद पांच बार की चैंपियन ब्राजील और हैती फिलाडेल्फिया स्टेडियम में सुबह 6 बजे से भिड़ेंगे। दिन का आखिरी मुकाबला सुबह 8:30 बजे से तुर्की और पराग्वे के बीच सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सभी मैच भारतीय समयानुसार 19 जून को खेले जाएंगे। मैच-29: अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच बराबरी का मुकाबला अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-D में शामिल है। दोनों टीमों के बीच कुल 3 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता है। वहीं 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। अमेरिका को अपने कप्तान और स्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियन पुलिसिक और इन-फॉर्म स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन से गोल की उम्मीद होगी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने अनुभवी गोलकीपर मैथ्यू रायन और मिडफील्डर जैक्सन इरविन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: अमेरिका: टर्नर, डेस्ट, रिचर्ड्स, रॉबिन्सन, स्केली, एडम्स, मैकेनी, रेयना, वीह, बालोगुन, पुलिसिक। ऑस्ट्रेलिया: रायन, गेरिया, सूटर, बर्गस, बोस, लेकी, इरविन, मेटकाफ, इरनकुंडा, माबिल, ह्रुस्टिक। मैच-30: 1998 वर्ल्ड कप में मोरक्को ने स्कॉटलैंड को हराया था मोरक्को और स्कॉटलैंड ग्रुप-C में शामिल है। दोनों टीमें दूसरी बार वर्ल्ड कप में टकराएंगी। इससे पहले 1998 के वर्ल्ड कप में मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया था। स्कॉटलैंड की टीम का दारोमदार मिडफील्डर स्कॉट मैकटॉमिने और जॉन मैक्गिन पर होगा। वहीं मोरक्को की नजरें रियल मैड्रिड के स्टार विंगर ब्राहिम डियाज और पीएसजी के स्टार डिफेंडर अशरफ हकीमी के खेल पर रहेंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: स्कॉटलैंड: गन, हेनली, हेंड्री, पोर्टियस, रॉलस्टन, मैकटॉमिने, गिलमोर, रॉबर्टसन, मैक्गिन, क्रिस्टी, शैंकलैंड। मोरक्को: बूनू, हकीमी, अगुएर्ड, डियोप, माजराउई, अमराबात, औनाही, साइबारी, डियाज, अल काबी, एजलजौली। मैच-31: हैती के खिलाफ जीत की राह पर लौटेगा ब्राजील? ब्राजील और हैती ग्रुप-C में शामिल है। दोनों टीमें के बीच 2 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ही बार ब्राजील ने जीत दर्ज की है। आखिरी बार दोनों टीमें 2016 के कोपा अमेरिका कप में भिड़ी थीं, जहां ब्राजील ने हैती को 7-1 के बड़े अंतर से हराया था। वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। ब्राजील को रियल मैड्रिड के स्टार विंगर विनीसियस जूनियर, राफिन्हा और फॉरवर्ड माथियस कुन्हा से आक्रामक खेल की उम्मीद होगी। वहीं हैती की पूरी उम्मीदें उनके कप्तान और गोलकीपर जॉनी प्लेसाइड और मिडफील्डर जीन-रिकनर बेलगार्डे पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: ब्राजील: एलिसन, डैनिलो, मार्विनहोस, गैब्रिएल, एलेक्स सैंड्रो, गुइमारेस, फैबिन्हो, राफिन्हा, विनीसियस जूनियर, लुइज हेनरिक, माथियस कुन्हा। हैती: प्लेसाइड, एक्सपीरियंस, अदे, डेलक्रिक्स, आर्कस, बेलगार्डे, जैक्स, प्रोविडेंस, कैसिमिर, डीडसन, इसिडोर। मैच-32: तुर्की और पराग्वे के लिए करो या मरो की सिचुएशन तुर्की और पराग्वे ग्रुप-D में शामिल हैं। दोनों टीमें अपना पहला मैच हारकर ग्रुप में आखिरी दो पायदान पर हैं। इनके लिए यह मैच करो या मरो का होगा। तुर्की और पराग्वे के बीच सिर्फ 1 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। यह मुकाबला ड्रॉ रहा था। वर्ल्ड कप के मंच पर दोनों टीमें पहली बार टकराएंगी। तुर्की को कप्तान हाकान चालहानोग्लू और युवा आर्डा गुलर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं पराग्वे की नजरें स्टार विंगर मिगुएल अल्मिरोन और जूनियर अलोंसो के अनुभव पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: तुर्की: चाकिर, चेलिक, डेमिरल, बारदाकची, कादियोग्लू, चालहानोग्लू, ओजकैन, यिल्माज, गुलर, यिल्दिज, अकटुरकोग्लू। पराग्वे: फर्नांडीज, कासेरेस, गोमेज़, अलोंसो, आल्डरेटे, सोसा, कुबास, अल्मिरोन, डी. गोमेज, एनसिसो, सानाब्रिया।

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड और आयरलैंड मैच आज:दोनों को पहली जीत का इंतजार; हारने पर सेमीफाइनल पहुंचना मुश्किल होगा

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को न्यूजीलैंड का सामना आयरलैंड से होगा। यह मैच साउथम्पटन में रात 11 बजे से खेला जाएगा। ग्रुप-B में शामिल दोनों टीमें ने अब तक दो-दो मुकाबले खेले हैं और दोनों मैच गंवाए भी हैं। यह मैच जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोलेगी। हारने वाली टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। पॉइंट्स टेबल का हाल ग्रुप-बी में इंग्लैंड अपने दोनों मुकाबले जीतकर 4 पॉइंट्स के साथ टेबल के टॉप है। 2-2 पॉइंट्स के साथ स्कॉटलैंड दूसरे, वेस्टइंडीज तीसरे और श्रीलंका चौथे स्थान पर है। न्यूजीलैंड और आयरलैंड आखिरी दो पायदान पर हैं। बेहतर नेट रन रेट की वजह से न्यूजीलैंड पांचवें और आयरलैंड छठे स्थान पर है। आयरलैंड से अब तक नहीं हारी न्यूजीलैंड विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों ने अब तक 4 मैच खेले हैं। इन सभी मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। हालांकि न्यूजीलैंड को पिछले मैच में ही श्रीलंका ने पहली बार वर्ल्ड कप में हराया था। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स सूजी बेट्स से न्यूजीलैंड को बड़ी पारी की उम्मीद न्यूजीलैंड के लिए बैटिंग में सूजी बेट्स ने टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 183 मैचों में 4720 रन बनाए हैं। नाबाद 124 रन उनका बेस्ट स्कोर है। अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन टीम की टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 156 मैचों में 6.73 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 128 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर 4 विकेट है। कप्तान गैबी लेविस आयरलैंड की टॉप स्कोरर आयरलैंड के लिए कप्तान गैबी लेविस ने टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 116 मैचों में 116.66 की स्ट्राइक रेट से 3059 रन बनाए हैं। उनका पारी में बेस्ट स्कोर 119 रन है। टीम के लिए गेंदबाजी में अर्लिन केली ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 132 मैचों में 6.2 की इकोनॉमी से 96 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 9 रन देकर 4 विकेट है। पिच और मौसम साउथम्पटन की द रोज बाउल पिच बैट और बॉल के लिए संतुलित मानी जाती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग मिलेगी। इसके बाद जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, गेंद बल्ले पर अच्छे से आएगी। मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स को भी थोड़ी ग्रिप मिलेगी। मैच के दौरान तापमान करीब 16°C से 18°C रहेगा। बारिश की संभावना सिर्फ 5 प्रतिशत है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 न्यूजीलैंड: इसाबेल गेज (विकेटकीपर), जॉर्जिया प्लिमर, अमीलिया कर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रुक हैलीडे, मैडी ग्रीन, इजी शार्प, जेस कर, नेंसी पटेल, रोजमेरी मैयर, ब्री इलिंग। आयरलैंड: एमी हंटर (विकेटकीपर), अलाना डेलजेल, गैबी लेविस (कप्तान), ओरला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लिआ पॉल, एलिस टेक्टर, लुईस लिटिल, अर्लिन केली, कारा मरे, एमी मैगुइरे।

दूसरा टेस्ट- फिलिप्स के शतक से न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में:पहली पारी में 391 रन बनाए; इंग्लैंड ने 222 रन में 6 विकेट गंवाए

न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। द ओवल में ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत कीवी टीम ने पहली पारी में 391 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने स्टंप्स तक 6 विकेट पर 222 रन बनाए हैं। मेजबान टीम अभी भी 169 रन पीछे है। फिलिप्स का शतक दूसरे दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड ने 291/7 के स्कोर से की थी। ग्लेन फिलिप्स ने 100 रन बनाए। लोअर ऑर्डर में काइल जैमीसन ने 41 रन की पारी खेली। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। इंग्लैंड की तेज शुरुआत 391 रन के जवाब में इंग्लैंड ने तेज शुरुआत की। बेन डकेट ने 25 गेंदों में 36 रन बनाए, लेकिन रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद इमिलियो गे ने जिम्मेदारी संभाली और 114 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। उन्होंने कप्तान जो रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़कर टीम को संभाल लिया। ऐसा लग रहा था कि रूट और इमिलियो इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा देंगे, लेकिन न्यूजीलैंड ने वापसी की। पहले विलियम ओ’रूर्क ने इमिलियो को विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। इसके बाद मैट हेनरी ने जो रूट और हैरी ब्रूक को लगातार झटके दिए। रूट 46 रन बनाकर LBW हुए, जबकि ब्रूक 24 रन पर पवेलियन लौट गए। आखिरी सेशन में इंग्लैंड दबाव में आ गया आखिरी सेशन में इंग्लैंड दबाव में आ गया। जेम्स रियू 24 रन बनाकर आउट हुए और टीम ने 217 रन तक छह विकेट गंवा दिए। हालांकि जॉर्डन कॉक्स ने एक छोर संभाले रखा और 22 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके साथ जोफ्रा आर्चर बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी और विलियम ओ’रूर्क ने 2-2 विकेट लिए, जबकि नाथन स्मिथ को एक सफलता मिली। ———————– क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… खिलाड़ी को धक्का मारा था, अब वैभव सूर्यवंशी पर एक्शन श्रीलंकाई ए टीम के खिलाड़ी को धक्का मारने के मामले में वैभव सूर्यवंशी पर जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई है। 15 जून को दांबुला में हुआ यह मैच टाई हुआ था। श्रीलंकाई टीम ने सुपर ओवर में इंडिया ए को हरा दिया था। इसी दौरान वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ी से कहासुनी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…

रेड रोड से गंगा घाट तक: पीएम मोदी का कोलकाता योग दिवस कार्यक्रम बंगाल की सांस्कृतिक पुनर्ब्रांडिंग का प्रतीक | भारत समाचार

Switzerland Vs Bosnia and Herzegovina Live Score, FIFA World Cup 2026 Match Today Updates. (FIFA)

आखरी अपडेट:19 जून, 2026, 00:06 IST राज्य भर में, टीएमसी शासन के तहत दुर्गा पूजा को परिभाषित करने वाले ‘धर्मनिरपेक्ष’ वाणिज्यिक कार्निवल से दूर एक दृश्यमान, संरचित परिवर्तन भी हो रहा है। रेड रोड – जो कि पूर्ववर्ती सत्तारूढ़ राज्य तंत्र की राजनीतिक राजधानी का पर्याय है – का उपयोग करके यह आयोजन बंगाल के सार्वजनिक प्रतीकवाद पर लंबे समय से चले आ रहे एकाधिकार को चुनौती देता है। फ़ाइल छवि/पीटीआई भू-राजनीतिक और सांस्कृतिक प्रतीकवाद के साथ, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को कोलकाता के प्रतिष्ठित रेड रोड पर केंद्रीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करने वाले हैं। यह हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम सीधे राज्य के स्थापना दिवस, पश्चिम बांगो दिवस के साथ मेल खाता है, जो राष्ट्रीय नीति और क्षेत्रीय पहचान के एक महत्वपूर्ण अभिसरण का प्रतीक है। पारंपरिक रूप से बड़े पैमाने पर राज्य-प्रायोजित ईद की नमाज़ों से जुड़ी सड़क पर केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल की शुरुआत करके, नई दिल्ली बंगाल के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी सार्वजनिक क्षेत्र में एक गहरे बदलाव का संकेत दे रही है। कोलकाता के मध्य में प्रधान मंत्री की उपस्थिति पश्चिम बंगाल में तेजी से विकसित हो रही राजनीतिक कहानी को रेखांकित करती है, जो हाल ही में भाजपा शासन में आई है। दशकों तक, राज्य की राजनीतिक पहचान को धर्मनिरपेक्ष-वामपंथी सर्वसम्मति द्वारा दृढ़ता से संरक्षित किया गया था, बाद में अल्पसंख्यक आउटरीच पर ममता बनर्जी के स्पष्ट जोर ने सफलता हासिल की। सार्वजनिक प्रतीकवाद ने लंबे समय तक इस सामाजिक-राजनीतिक संरेखण को प्रतिबिंबित किया, जिससे अल्पसंख्यक धार्मिक समारोहों में क्षेत्रीय नेताओं की छवियां स्थानीय समाचार चक्र का प्रमुख हिस्सा बन गईं। हालाँकि, आगामी योग दिवस सभा और राज्य के स्थापना दिवस का समवर्ती उत्सव, मुख्यधारा की राष्ट्रीय परंपराओं की ओर बंगाल के सांस्कृतिक फोकस को पुन: व्यवस्थित करने के एक ठोस प्रयास का प्रतिनिधित्व करता है। पारंपरिक विरासत और सार्वजनिक क्षेत्र को पुनः प्राप्त करना यह प्रशासनिक और सांस्कृतिक धुरी योग की एक सुबह से कहीं आगे तक फैली हुई है। राज्य भर में, तृणमूल कांग्रेस शासन के तहत दुर्गा पूजा को परिभाषित करने वाले “धर्मनिरपेक्ष” वाणिज्यिक कार्निवल से दूर एक स्पष्ट, संरचित परिवर्तन हो रहा है। इसके बजाय, सामुदायिक आयोजक और सांस्कृतिक मंच त्योहार के मूल आध्यात्मिक चरित्र की वापसी की वकालत कर रहे हैं। यह जैविक और व्यवस्थित पुनर्ग्रहण सार्वजनिक विरासत परियोजनाओं पर नए सिरे से जोर देने से प्रतिबिंबित होता है, जिसमें गंगा घाटों का व्यापक सौंदर्यीकरण और विकास शामिल है, जिन्हें नागरिक जीवन और सांस्कृतिक गौरव के लिए केंद्रीय केंद्र के रूप में पुनर्स्थापित किया जा रहा है। 21 जून का चुनाव विशेष रूप से शक्तिशाली है क्योंकि पश्चिम बंगो दिवस पिछली टीएमसी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार और केंद्रीय प्रशासन के बीच एक टकराव का बिंदु था। जबकि स्थानीय प्रशासन ने पहले 21 जून को राज्य के स्थापना दिवस के रूप में आधिकारिक मान्यता का विरोध किया था, योग दिवस जैसे वैश्विक कार्यक्रम के साथ इसे जोड़ने का केंद्र सरकार का निर्णय इसकी संवैधानिक और ऐतिहासिक प्रोफ़ाइल को ऊपर उठाता है। रेड रोड – जो सत्तारूढ़ राज्य तंत्र की राजनीतिक राजधानी का पर्याय है – का उपयोग करके यह आयोजन बंगाल के सार्वजनिक प्रतीकवाद पर लंबे समय से चले आ रहे एकाधिकार को चुनौती देता है। सांस्कृतिक प्रतीकवाद का एक नया युग राजनीतिक विश्लेषक इन घटनाक्रमों को पूर्वी भारत में सांस्कृतिक पहचान का लाभ उठाने के बुनियादी पुनर्गठन के रूप में देखते हैं। अल्पसंख्यक-केंद्रित प्रतीकवाद से व्यापक, विरासत-संचालित सार्वजनिक कार्यक्रमों में बदलाव से संकेत मिलता है कि बंगाल की लड़ाई अब केवल आर्थिक या विकासात्मक वादों पर नहीं बल्कि इसकी सांस्कृतिक आत्मा की पुनर्परिभाषा के माध्यम से लड़ी जा रही है। जैसे ही केंद्रीय एजेंसियां ​​और स्थानीय सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन प्रधान मंत्री के आगमन के लिए व्यापक व्यवस्था को अंतिम रूप दे रहे हैं, कोलकाता खुद को सभ्यतागत विमर्श के केंद्र में पाता है। वामपंथी-धर्मनिरपेक्ष प्रतिमान से पारंपरिक विरासत के मुखर प्रदर्शन की ओर संक्रमण से पता चलता है कि बंगाल के सार्वजनिक जीवन की परिभाषित छवियां स्थायी परिवर्तन के दौर से गुजर रही हैं। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना लेखक के बारे में पथिकृत सेन गुप्ता पथिकृत सेन गुप्ता News18.com के वरिष्ठ एसोसिएट संपादक हैं और लंबी कहानी को छोटा करना पसंद करते हैं। वह राजनीति, खेल, वैश्विक मामलों, अंतरिक्ष, मनोरंजन और भोजन पर छिटपुट रूप से लिखते हैं। वह …और पढ़ें न्यूज़ इंडिया रेड रोड से गंगा घाट तक: पीएम मोदी का कोलकाता योग दिवस कार्यक्रम बंगाल की सांस्कृतिक पुनर्ब्रांडिंग का प्रतीक अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)पश्चिम बंगाल(टी)ममता बनर्जी(टी)टीएमसी(टी)योग दिवस(टी)बीजेपी(टी)नरेंद्र मोदी(टी)दुर्गा पूजा(टी)सेकुलर