Saturday, 10 Oct 2026 | 01:33 PM

Trending :

EXCLUSIVE

6 करोड़ की इलेक्ट्रिक फेरारी पर उठे सवाल:शेयर 8% टूटे, सीईओ बोले- यह कीमत नहीं, इनोवेशन की वैल्यू, ग्राहकों को नायाब कार दे रहे

6 करोड़ की इलेक्ट्रिक फेरारी पर उठे सवाल:शेयर 8% टूटे, सीईओ बोले- यह कीमत नहीं, इनोवेशन की वैल्यू, ग्राहकों को नायाब कार दे रहे

फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘ल्यूस’ की करीब 6 करोड़ कीमत को लेकर दुनियाभर में बहस छिड़ गई है। लॉन्चिंग के बाद कंपनी के शेयरों में 8% तक गिरावट आई। निवेशकों ने सवाल उठाए और इटली के राजनीतिक गलियारों से लेकर ऑटो इंडस्ट्री तक आलोचना शुरू हो गई। लेकिन फेरारी के सीईओ बेनेडेटो विग्ना इस कीमत को जायज ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार नहीं, बल्कि नायाब रियल इनोवेशन है। मोडेना में एक राउंड टेबल बैठक में विग्ना ने कहा कि ल्यूस की तुलना बाजार में मौजूद चीनी या अन्य इलेक्ट्रिक कारों से नहीं की जा सकती। इस मॉडल के पीछे जिस स्तर की इंजीनियरिंग, डिजाइन और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है, वही इसकी ऊंची कीमत की सबसे बड़ी वजह है। विग्ना का दावा है कि इस कार ने ऐसे नए ग्राहकों को आकर्षित किया है, जो अलग तरह की लग्जरी तलाशते हैं। असल में 6 करोड़ रुपए इसकी कीमत नहीं, इनोवेशन की वैल्यू है। चारों पहियों के लिए अलग-अलग मोटर, सिर्फ 2.5 सेकंड में 96 किमी/घंटा स्पीड टेक्नोलॉजी – ल्यूस को खास बनाने वाली 4-मोटर टेक्नोलॉजी है। आम इलेक्ट्रिक कारों में एक या दो मोटर होते हैं। इस सुपरकार में चारों पहियों के लिए अलग-अलग मोटर हैं। फेरारी का कहना है कि यही तकनीक इसे सबसे एडवांस इलेक्ट्रिक सुपरकार बनाती है। रफ्तार – ल्यूस महज 2.5 सेकंड में 0 से 96 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 309 किमी/घंटा है। कंपनी का तर्क है कि इतनी रफ्तार और नियंत्रण हासिल करने के लिए बेहद जटिल तकनीक और भारी निवेश की जरूरत होती है। डिजाइन – इसकी बॉडी इस तरह बनाई गई है कि स्पोर्ट्स कारों में आमतौर पर दिखने वाले एयर वेंट्स, कट्स और एयरोडायनामिक एलिमेंट्स लगभग पूरी तरह छिप जाते हैं। यही खूबी इसे सबसे खास स्पोर्ट्स कार बनाती है, जिसमें काफी निवेश किया गया है। 5-सीटों वाली पहली फेरारी, एपल के डिजाइनर ने तराशा – ल्यूस का फ्यूचरिस्टिक और मिनिमलिस्ट लुक एपल के पूर्व चीफ डिजाइन ऑफिसर जॉनी आइव की डिजाइन एजेंसी ने बनाया है। – फेरारी अब तक मुख्य रूप से 2-सीटर स्पोर्ट्स कारें बनाती रही है, लेकिन ल्यूस कंपनी की पहली 4-दरवाजों वाली 5-सीटर कार है। – स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म के कारण इसमें ज्यादा स्पेस मिलता है। इस कार की तकनीक और लगभग हर हिस्सा इटली के मरानेलो प्लांट में ही बना है। आउटसोर्स नहीं किया गया है।

खेल मंत्री रेखा आर्या का दावा:भविष्य में उत्तराखंड कर सकता है कॉमनवेल्थ और ओलंपिक जैसे खेलों की मेजबानी

खेल मंत्री रेखा आर्या का दावा:भविष्य में उत्तराखंड कर सकता है कॉमनवेल्थ और ओलंपिक जैसे खेलों की मेजबानी

उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को राजधानी देहरादून में दो बड़े खेल आयोजनों में शिरकत की। परेड ग्राउंड में उन्होंने जहां ‘उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब’ की वार्षिक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, वहीं आमवाला में ‘7वीं राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप’ के समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया। खेल मंत्री ने राज्य में खेलों के विकास पर जोर देते हुए कहा कि उत्तराखंड में जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल ढांचा विकसित हुआ है, उसे देखते हुए हम आने वाले समय में कॉमनवेल्थ और ओलंपिक जैसे बड़े खेलों की मेजबानी की उम्मीद कर सकते हैं। संघर्ष और समर्पण सिखाते हैं खेल परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय के कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार के अवकाश के दिन आयोजित यह प्रतियोगिता संदेश देती है कि काम के साथ-साथ शरीर के लिए खेल भी उतना ही जरूरी है। खेल हमें परिश्रम, संघर्ष और समर्पण जैसे अहम गुण सिखाता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की प्रोत्साहन नीतियों आरक्षण और सीधी नौकरी के कारण आज युवा खेलों को करियर के रूप में अपना रहे हैं। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा, महासचिव प्रमोद कुमार, प्रभारी जिला खेल अधिकारी रविंदर भंडारी, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी पुनीता और संजय जोशी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आत्मरक्षा और फिटनेस का शानदार जरिया आमवाला स्थित मल्टीपरपज हॉल में दो दिवसीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के समापन अवसर पर खेल मंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में राज्य के 8 जिलों से आए 250 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। रेखा आर्या ने बताया कि यह खेल पहले उत्तराखंड की खेल नीति में शामिल नहीं था, लेकिन गोवा राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन और मेडल जीतने के बाद इसे तुरंत नीति का हिस्सा बनाया गया। पिछले एक साल में राज्य के खिलाड़ियों ने इस खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना लोहा मनवाया है। अभिभावकों की सोच में आया सकारात्मक बदलाव खेल मंत्री ने कहा कि पेंचक सिलाट युवाओं को अनुशासन सिखाता है और आत्मरक्षा का आत्मविश्वास देता है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि अब अभिभावक खुद अपने बच्चों को खेल में करियर बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह समाज में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव है। ऐसे में खिलाड़ियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरे उतरें।

ऑनलाइन शॉपिंग में प्रोटीन पर खर्च तीन गुना बढ़ा:फास्ट फूड में ‘हाई प्रोटीन’ का चलन, सितारे भी शुरू कर रहे फूड ब्रांड्स

ऑनलाइन शॉपिंग में प्रोटीन पर खर्च तीन गुना बढ़ा:फास्ट फूड में ‘हाई प्रोटीन’ का चलन, सितारे भी शुरू कर रहे फूड ब्रांड्स

भारत में अब ‘हाई-प्रोटीन’ फूड्स का ट्रेंड सिर्फ फिटनेस की दुनिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि फास्ट फूड्स में भी शामिल होता जा रहा है। दरअसल मार्केट रिसर्च ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार देश में 73% लोगों की डाइट में प्रोटीन की कमी है, इसी वजह से अब ब्रांड्स और सेलेब्रिटीज ‘हाई-प्रोटीन’ डाइट को बढ़ावा दे रहे हैं। कई सेलेब्रिटीज तो प्रोटीन के बिजनेस में एंट्री तक ले चुके हैं। बिजनेस – लोगों का प्रोटीन पर खर्च तीन गुना तक बढ़ा स्विगी इंस्टामार्ट की रिपोर्ट बताती है कि देश में 2023 से 2025 के बीच प्रोटीन ऑर्डर्स में 150% की बढ़ोतरी हुई। लोगों का प्रोटीन पर खर्च 3 गुना तक बढ़ चुका है। रिपोर्ट के अनुसार टियर-2 शहरों में प्रोटीन उत्पादों की वृद्धि मेट्रो शहरों से 200% ज्यादा तेज है। नागपुर, जयपुर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी जैसे शहर इस ट्रेंड को आगे बढ़ा रहे हैं। डाइट – नाश्ते में सबसे ज्यादा प्रोटीन पर जोर दे रहे लोग देश में सबसे ज्यादा प्रोटीन उत्पाद सुबह 7 बजे से 11 बजे के बीच ऑर्डर किए जा रहे हैं, यानी अब लोग हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट ले रहे हैं। इसमें पीनट बटर और ग्रीक योगर्ट सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। वहीं, प्रोटीन स्नैक्स और ग्रीक योगर्ट श्रेणी में लगभग 300% की सालाना वृद्धि दर्ज हुई। इसी तरह सत्तू की मांग भी दोगुनी से ज्यादा बढ़ी है। ब्रांड्स – मैकडॉनल्ड्स ने शुरू की प्रोटीन स्लाइस, अमूल भी ऐसे प्रोडक्ट्स बेच रहा मैकडॉनल्ड्स ने भारत में शाकाहारी प्रोटीन स्लाइस लॉन्च की है, जिसे किसी भी बर्गर में अतिरिक्त रूप से जोड़ा जा सकता है। यह स्लाइस लगभग 5 ग्राम अतिरिक्त प्रोटीन देती है। इसी तरह पेप्सिको की ब्रांड डोरिटोज ने प्रोटीन आधारित चिप्स लॉन्च किए हैं और स्टारबक्स ने प्रोटीन वाले कॉफी लाते शुरू किए हैं। अमूल भी ऐसे प्रोटीन रिच प्रोडक्ट्स बेच रहा है और फूड डिलीवरी एप्स जैसे जोमैटो-स्विगी में ‘प्रोटीन-फूड्स’ का अलग सेक्शन भी है। सेलेब्रिटीज – रणवीर सिंह – ऋतिक रोशन प्रोटीन बिजनेस में उतरे रणवीर सिंह – रणवीर की ब्रांड सुपरयू अब प्रोटीन वेफर्स, चिप्स और प्रोटीन पाउडर बेच रही है। ऋतिक रोशन – इनकी ब्रांड HRX ने कंट्री डिलाइट के साथ मिशन प्रोटीन इंडिया अभियान शुरू किया है। इसमें नए प्रोडक्ट्स शुरू किए हैं। रणदीप हुड्डा – फूड स्टार्टअप टीनप्रो में पार्टनर व निवेशक हैं। यह प्रोटीन बार जैसे प्रोडक्ट्स बेचती है। एमएस धोनी – ‘शाका हैरी’ नाम की कंपनी में निवेश किया है। यह कंपनी प्रोटीन स्नैक्स और मीट का शाकाहारी विकल्प तैयार करती है। एक्सपर्ट ओपिनियन – प्रोटीन फूड खरीदते समय लेबल जरूर पढ़ें भारत में लोग प्रोटीन कम लेते हैं, पर अति भी नुकसानदेह हो सकती है। कुछ लोग ट्रेंड के कारण जरूरत से ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट्स ले रहे। मात्रा धीरे-धीरे व प्राकृतिक स्रोतों से बढ़ाएं। – कई प्रोटीन बार, चिप्स और पैकेज्ड फूड्स अब भी अत्यधिक प्रोसेस्ड होते हैं। इनमें अतिरिक्त चीनी, नमक, प्रिजर्वेटिव्स और कई कृत्रिम तत्व हो सकते हैं। कंपनियां हेल्दी दिखने वाले लेबल्स के जरिए मार्केटिंग करती हैं, इसलिए सिर्फ पैकेट के दावों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। – चीनी, हाई फ्रक्टोज कॉर्न सिरप और आर्टिफिशियल स्वीटनर्स प्रिजर्वेटिव्स जैसे तत्वों से सावधान रहें। यह भी देखें कि सामग्री सूची में सबसे पहला तत्व वास्तव में प्रोटीन का स्रोत है या नहीं। हाई-प्रोटीन, जीरो फैट या वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित जैसे दावों पर सतर्क हों।

अलसी हेयर जेल: बालों की समस्या अब जड़ से होगी खत्म, अलसी से घर पर छोड़ें ये 4 हेयर जेल, बालों को लगाने लगेंगी जुल्फें

अलसी के बीज का हेयर जेल

30 मई 2026 को 14:54 IST पर अद्यतन किया गया अलसी के बीज से हेयर जेल: अगर आप बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाना चाहते हैं तो अलसी के बीज आपके लिए बेहतरीन हेयर जेल हो सकते हैं। अलसी में ओमेगा-3 ओमेगा-3 एसिडिटी, प्रोटीन और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण प्रदान करते हैं और उनके विस्तार को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। पानी में बालों को बनाए रखने में अलसी से तैयार होने वाला जेल स्कैल्प को सील किया जाता है और बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। अनुसरण करना : अलसी- एलोवेरा का मिस्त्री काफी जादुई है। इसके लिए अलसी बीज को दो कप पानी में लाहकर जेल तैयार करें और अच्छे के बाद एलोवेरा जेल स्टिक्स तैयार करें। इसका उपयोग करने से बाल भव्य, चमकदार और वास्तुशिल्प रहते हैं। छवि: फ्रीपिक अलसी के जेल में 10 ड्रॉपर रोज़मेरी एसेंशियल तेल की चीज़ें। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन सबसे बेहतर है। रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें, ताकि किसी भी तरह की एलर्जी की आशंका न रहे। छवि: फ्रीपिक अलसी के जेल में सबसे पहले नारियल तेल का प्रयोग करें। ये बाल में बास्केटबॉल मदद चमकता-उन्हें पोषण देने की पेशकश करता है। इसे लंबे समय तक बालों में न रखें, बाल भारी लग सकते हैं। छवि: फ्रीपिक अलसी- पानी से तैयार जेल का उपयोग कर सकते हैं। दो कप पानी में अलसी के बीज का स्टॉक करके तैयार किया गया यह जेल सभी प्रकार के बालों के लिए बेहतर माना जाता है। इसे बालों पर लगभग एक घंटे तक रखा जा सकता है। छवि: फ्रीपिक अलसी का जेल के सर्वोत्तम परिणाम के लिए स्टेक लाइफस्टाइल और डामरीकरण डामर आवश्यक है। पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर किसी भी तरह की जलन, खुजली या एलर्जी महसूस हो तो तुरंत बंद कर दें। छवि: फ्रीपिक महिंद्रा प्रोडक्ट्स की बजाय अलसी से घरेलू निर्मित जेल बालों की देखभाल का सबसे आसान और नामांकित पद होता है। रोजाना, सही तरीके से इस्तेमाल करने से यह बालों को मजबूती, मजबूत और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। छवि: फ्रीपिक अलसी के बीज का हेयर जेल छवि: फ्रीपिक द्वारा प्रकाशित: कीर्ति सोनी प्रकाशित 30 मई 2026 14:53 IST पर (टैग्सटूट्रांसलेट)अलसी हेयर जेल(टी)घर का बना हेयर जेल(टी)बाल विकास युक्तियाँ(टी)प्राकृतिक बालों की देखभाल(टी)अलसी के लाभ(टी)एलोवेरा हेयर जेल(टी)रोज़मेरी तेल बालों की देखभाल(टी)नारियल तेल बाल उपचार(टी)स्वस्थ बाल युक्तियाँ(टी)बाल गिरने का उपाय

पीएम मोदी ने पूछी थी फिल्म ‘पेड्डी’ की कहानी:राम चरण बोले थे- मूवी का कॉन्सेप्ट विकसित भारत जैसा है

पीएम मोदी ने पूछी थी फिल्म ‘पेड्डी’ की कहानी:राम चरण बोले थे- मूवी का कॉन्सेप्ट विकसित भारत जैसा है

पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी से एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला की मुलाकात हुई थी। हाल ही में इस बातचीत से जुड़ा एक किस्सा राम चरण ने बताया। गुरुवार को राम चरण और जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राम चरण ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई मुलाकात को याद किया। राम चरण ने बताया, “पिछली बार जब मैं दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी से मिला था, तो उन्होंने मुझसे पूछा था कि ‘पेड्डी’ किस बारे में है। मैंने उन्हें बताया कि यह एक विकसित भारत और हमारे गांवों को सशक्त बनाने के बारे में है।” उन्होंने कहा कि इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की एक कहानी शेयर की थी। राम चरण ने बताया कि मोदी जी ने कहा था कि दशकों पहले एक छोटे से गांव के एक फुटबॉलर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था और आज उसी गांव के 85 से अधिक लोग फुटबॉल खेलते हैं। पिछले साल राम चरण ने अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला के साथ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अनिल कामिनेनी के नेतृत्व में शुरू की गई तीरंदाजी प्रीमियर लीग (एपीएल) के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया था। मुलाकात के बाद राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की थीं और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया था। राम चरण ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अनिल कामिनेनी गारू के नेतृत्व में विश्व की पहली तीरंदाजी प्रीमियर लीग की सफलता के लिए बधाई।’ उन्होंने आगे लिखा था, ‘तीरंदाजी की विरासत को संरक्षित करने और इसे वर्ल्ड लेवल पर बढ़ावा देने की दिशा में यह हमारा एक छोटा सा कदम है। सभी खिलाड़ियों को बधाई। हमें उम्मीद है कि और भी कई लोग इस अद्भुत खेल से जुड़ेंगे।’ बाद में मोदी ने भी इस पोस्ट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा था, ‘आपसे मिलकर खुशी हुई, उपासना और अनिल कामिनेनी गारू। तीरंदाजी को लोकप्रिय बनाने के आपके सामूहिक प्रयास सराहनीय हैं और इससे अनगिनत युवाओं को लाभ होगा।’ पेड्डी के बारे में ‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो खेल के माध्यम से अपनी पहचान तलाशने वाले एक व्यक्ति की कहानी पर आधारित है। फिल्म को बुच्ची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसका प्रोडक्शन वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया है, जबकि ईशान सक्सेना ने आईवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स प्रेजेंट कर रहे हैं। फिल्म में राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु और जगपति बाबू प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ‘पेड्डी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राम चरण को आखिरी बार फिल्म ‘गेम चेंजर’ में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

पीएम मोदी ने पूछी थी फिल्म ‘पेड्डी’ की कहानी:राम चरण बोले थे- मूवी का कॉन्सेप्ट विकसित भारत जैसा है

पीएम मोदी ने पूछी थी फिल्म ‘पेड्डी’ की कहानी:राम चरण बोले थे- मूवी का कॉन्सेप्ट विकसित भारत जैसा है

पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी से एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला की मुलाकात हुई थी। हाल ही में इस बातचीत से जुड़ा एक किस्सा राम चरण ने बताया। गुरुवार को राम चरण और जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राम चरण ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई मुलाकात को याद किया। राम चरण ने बताया, “पिछली बार जब मैं दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी से मिला था, तो उन्होंने मुझसे पूछा था कि ‘पेड्डी’ किस बारे में है। मैंने उन्हें बताया कि यह एक विकसित भारत और हमारे गांवों को सशक्त बनाने के बारे में है।” राम चरण ने कहा कि इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें पश्चिम बंगाल से जुड़ा एक किस्सा बताया था। एक्टर ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि दशकों पहले एक छोटे से गांव के एक फुटबॉलर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था और आज उसी गांव के 85 से अधिक लोग फुटबॉल खेल रहे हैं। राम चरण ने कहा कि एक व्यक्ति भी बड़ा बदलाव ला सकता है। उन्होंने बताया कि फिल्म पेड्डी का मुख्य किरदार भी एक आदिवासी इलाके के छोटे से कस्बे से आता है और अपने समाज में बदलाव लाने का काम करता है। राम चरण ने पिछले साल PM मोदी से मुलाकात की थी पिछले साल राम चरण ने पत्नी उपासना के साथ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अनिल कामिनेनी के नेतृत्व में शुरू की गई तीरंदाजी प्रीमियर लीग (एपीएल) के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया था। मुलाकात के बाद राम चरण ने X अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की थीं और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया था। राम चरण ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अनिल कामिनेनी गारू के नेतृत्व में विश्व की पहली तीरंदाजी प्रीमियर लीग की सफलता के लिए बधाई।’ उन्होंने आगे लिखा था, ‘तीरंदाजी की विरासत को संरक्षित करने और इसे वर्ल्ड लेवल पर बढ़ावा देने की दिशा में यह हमारा एक छोटा सा कदम है। सभी खिलाड़ियों को बधाई। हमें उम्मीद है कि और भी कई लोग इस अद्भुत खेल से जुड़ेंगे।’ मोदी ने इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा था, ‘आपसे मिलकर खुशी हुई, उपासना और अनिल कामिनेनी गारू। तीरंदाजी को लोकप्रिय बनाने के आपके सामूहिक प्रयास सराहनीय हैं और इससे अनगिनत युवाओं को लाभ होगा।’ फिल्म पेड्डी के बारे में जानिए पेड्डी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो खेल के माध्यम से अपनी पहचान तलाशने वाले एक व्यक्ति की कहानी पर आधारित है। फिल्म को बुच्ची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसका प्रोडक्शन वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया है। फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स प्रेजेंट कर रहे हैं। 4 जून को रिलीज होगी फिल्म फिल्म में राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु और जगपति बाबू प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पेड्डी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉबी देओल ने वैभव सूर्यवंशी को दी सलाह:बोले- जब कोई अच्छा खेलता है, जलन भी होने लगती है; लोगों पर ध्यान न दें

बॉबी देओल ने वैभव सूर्यवंशी को दी सलाह:बोले- जब कोई अच्छा खेलता है, जलन भी होने लगती है; लोगों पर ध्यान न दें

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। बॉबी देओल ने कहा कि वैभव एक असाधारण प्रतिभा हैं और भगवान उन्हें बुरी नजर से बचाए। न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में जब उनसे वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘वह एक फिनॉमेनन हैं। जब कोई इतना अच्छा खेलता है तो हर कोई उसे देखने लगता है। जलन भी होती है। कभी-कभी अपनों की नजर लग जाती है।’ वैभव को सलाह देते हुए बॉबी ने कहा, ‘मैं यही चाहता हूं कि वह जिस तरह खेल रहा है, वैसे ही खेलता रहे। ज्यादा न सोचे कि लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं।’ बॉबी ने कहा कि उन्हें वैभव के 97 रन पर आउट होने का दुख हुआ था। उन्होंने बताया कि वह मैच अपने फोन पर देख रहे थे। एक्टर ने यह भी कहा कि वह IPL के पहले सीजन से ही राजस्थान रॉयल्स के सपोर्टर रहे हैं, क्योंकि वह शेन वॉर्न के बहुत बड़े फैन थे। अमिताभ बच्चन भी वैभव सूर्यवंशी के फैन हो गए हैं। उन्होंने X पर वैभव की तारीफ करते हुए लिखा- ‘15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्या। इस उम्र में तो हम बंटों और गुल्ली-डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे।’ वैभव IPL में सबसे कम गेंद पर हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने सूर्यवंशी ने शुक्रवार को 440 गेंद में अपने 1000 IPL रन पूरे किए। वे IPL में सबसे कम गेंद में हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने हजार रन बनाने के लिए 545 गेंद खेली थी। सूर्यवंशी एक सीजन में पावरप्ले में 500+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ पावरप्ले में 31 रन बनाए। इसके साथ ही वह एक IPL सीजन के पावरप्ले में 500 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस सीजन में पावरप्ले में 233.63 के स्ट्राइक रेट से 521 रन बनाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर के नाम था, जिन्होंने 2016 में पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। सूर्यवंशी IPL में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बने सूर्यवंशी ने न्यू चंडीगढ़ में IPL में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। वे अपनी 23वीं पारी में इस आंकड़े तक पहुंचे। वे IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बने। उन्होंने साईं सुदर्शन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इसके लिए 25 पारी खेली थी। ओवरऑल IPL में सबसे कम पारी में हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों में वे शॉन मार्श (21 पारी) और लेंडल सिमंस (23 पारी) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। IPL के एक सीजन के प्लेऑफ में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज सूर्यवंशी ने क्वालीफायर-2 के मुकाबले में 7 छक्के लगाए। इसके साथ ही वे IPL के एक सीजन में प्लेऑफ में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

ट्रम्प की मेडिकल रिपोर्ट, 80 की उम्र में सेहतमंद:कॉलेस्ट्रॉल-हार्ट की दवाएं ले रहे, डॉक्टर बोले- प्रेसिडेंट पद के लिए बिल्कुल फिट

ट्रम्प की मेडिकल रिपोर्ट, 80 की उम्र में सेहतमंद:कॉलेस्ट्रॉल-हार्ट की दवाएं ले रहे, डॉक्टर बोले- प्रेसिडेंट पद के लिए बिल्कुल फिट

व्हाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नई मेडिकल रिपोर्ट शुक्रवार को जारी की है। 14 दिनों में 80 साल के होने वाले ट्रम्प की सेहत बेहतरीन हैं। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प इस समय कॉलेस्ट्रॉल और हार्ट के लिए कुल तीन दवाएं ले रहे हैं। इनमें दो दवाएं, ‘रोसुवास्टैटिन’ और ‘एजेटिमिब’ कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल के लिए हैं। वहीं एक लो-डोज ‘एस्पिरिन’ हार्ट संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए दी जा रही है। व्हाइट हाउस के डॉक्टर शॉन पी. बारबाबेला ने बताया कि ट्रम्प की सेहत शानदार है और वे राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह फिट हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि उनकी कार्डियक, फेफड़ों और न्यूरोलॉजिकल हेल्थ मजबूत है। 22 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ट्रम्प की जांच की ट्रम्प का यह मेडिकल चेकअप मंगलवार को वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में हुआ था। व्हाइट हाउस के मुताबिक, इस दौरान 22 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उनकी जांच की। इसमें CT स्कैन, हार्ट इमेजिंग, कैंसर स्क्रीनिंग और कई प्रिवेंटिव टेस्ट शामिल थे। रिपोर्ट में कहा गया कि ट्रम्प का कॉग्निटिव और फिजिकल परफॉर्मेंस एक्सीलेंट है। डॉक्टर ने यह भी लिखा कि ट्रम्प की व्यस्त शेड्यूल, लगातार मीटिंग्स, पब्लिक इवेंट्स और शारीरिक गतिविधियां उनके ओवरऑल हेल्थ को सपोर्ट करती हैं। डॉक्टर ने वजन कम करने की सलाह दी मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प का वजन अब 238 पाउंड यानी करीब 108 किलो है। अप्रैल 2025 की पिछली मेडिकल जांच में उनका वजन 224 पाउंड यानी करीब 101.6 किलो था। ट्रम्प की लंबाई 6 फीट 3 इंच बताई गई है। डॉक्टर बारबाबेला ने ट्रम्प को वजन कम करने, हेल्दी डाइट अपनाने और ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने की सलाह दी है। रिपोर्ट में कहा गया कि उन्हें कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ और वेट लॉस को लेकर प्रिवेंटिव काउंसलिंग भी दी गई। बार-बार लोगों से हाथ मिलाने की वजह से हाथों पर पड़े निशान ट्रम्प के हाथों पर दिख रहे निशानों को लेकर पिछले कई महीनों से सवाल उठ रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट में इसे लेकर भी सफाई दी गई है। डॉक्टर बारबाबेला के मुताबिक, बार-बार लोगों से हाथ मिलाने और एस्पिरिन लेने की वजह से उनके हाथों पर हल्के निशान पड़ रहे हैं। हालांकि, कुछ स्वतंत्र डॉक्टर पहले इस दावे पर सवाल उठा चुके हैं। उनका कहना था कि निशान ट्रम्प के बाएं हाथ पर ज्यादा दिखे, जबकि वे दाएं हाथ से काम करते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ट्रम्प के पैरों के निचले हिस्से में हल्की सूजन थी, जो पिछले साल की तुलना में बेहतर हुई है। हालांकि, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। ट्रम्प राष्ट्रपति पद संभालने वाले सबसे उम्रदराज नेताओं में शामिल डोनाल्ड ट्रम्प 14 जून को 80 साल के हो जाएंगे। वह अमेरिकी इतिहास में राष्ट्रपति पद संभालने वाले सबसे उम्रदराज नेताओं में शामिल हैं। पिछले एक साल में उनके पैरों में सूजन, कुछ कार्यक्रमों में नींद में दिखने और गर्दन पर दिखे रैश को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। व्हाइट हाउस पहले बता चुका है कि ट्रम्प को ‘क्रॉनिक वेनस इंसफिशिएंसी’ की समस्या है। यह उम्र से जुड़ी एक सामान्य बीमारी है, जिसमें पैरों में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। मार्च में उनकी गर्दन पर दिखे रैश को लेकर भी कहा गया था कि वह स्किन ट्रीटमेंट की वजह से था। इसी बीच, ट्रम्प और उनके सहयोगी लगातार यह दावा करते रहे हैं कि उन्हें कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है। ट्रम्प ने हमेशा अपनी स्टैमिना और मानसिक क्षमता को अपनी सार्वजनिक छवि का अहम हिस्सा बताया है। मेडिकल रिपोर्ट में ‘कार्डियक एज’ का भी जिक्र व्हाइट हाउस की मेडिकल रिपोर्ट में एक और असामान्य बात शामिल की गई। डॉक्टर बारबाबेला ने दावा किया कि इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम के आधार पर ट्रम्प की ‘कार्डियक एज’ (यानी दिल की वास्तविक उम्र) उनकी असली उम्र से 14 साल कम है। कुछ स्वतंत्र डॉक्टरों ने इसे मेडिकल रिपोर्ट में शामिल किए जाने को असामान्य बताया। वहीं, ट्रम्प ने मंगलवार को चेकअप के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा था, “वॉल्टर रीड मिलिट्री मेडिकल सेंटर में मेरा 6 महीने का फिजिकल पूरा हुआ। सबकुछ बिल्कुल परफेक्ट निकला।” हालांकि, कई डॉक्टरों ने 6 महीने के फिजिकल वाले दावे पर सवाल उठाए। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की प्रोफेसर और डॉक्टर इशानी गांगुली ने कहा कि आमतौर पर फुल फिजिकल टेस्ट साल में एक बार होता है। छह महीने के फॉलोअप को आमतौर पर फिजिकल नहीं कहा जाता।