Thursday, 15 Oct 2026 | 03:14 AM

Trending :

EXCLUSIVE

IPL में आज कोलकाता Vs गुजरात:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को जीत जरूरी; GT की नजरें टॉप-2 पर

IPL 2026 का 60वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। करीब एक महीने बाद KKR अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में जीत चाहिए। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की नजरें जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह पक्की करने पर हैं। दोनों टीमें छठी बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच हुए हैं। KKR ने 1 और GT ने 4 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मैच हुआ था, जिसे GT ने जीता था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। अहमदाबाद में खेला गया पिछला मुकाबला भी GT ने जीता था। KKR के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR का सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। पिछले साल टीम उनके नेतृत्व में आठवें नंबर पर रही थी, जिसके बाद उन्हें दोबारा कप्तान बनाए जाने पर सवाल उठे थे। इस सीजन में भी KKR को पहली जीत के लिए सातवें मैच तक इंतजार करना पड़ा। गलत टीम सिलेक्शन और बैटिंग ऑर्डर में लगातार बदलाव के कारण टीम कभी सेटल नजर नहीं आई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 अप्रैल को मिली जीत के बाद KKR ने लगातार चार मैच जीते थे। लेकिन RCB के खिलाफ पिछले मैच में खराब फील्डिंग और विराट कोहली की बल्लेबाजी के कारण उसका विजयी अभियान रुक गया। अब KKR के पास तीन मैच बचे हैं। टीम तीनों मैच जीतकर भी अधिकतम 15 अंक तक पहुंच पाएगी। ऐसे में प्लेऑफ के लिए उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वापसी से कोलकाता को राहत KKR के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के बाद वापसी कर सकते हैं। RCB के खिलाफ मैच में बाएं पैर में फ्रैक्चर की वजह से वह नहीं खेल पाए थे, जिसका असर टीम पर पड़ा था। इस सीजन में कोलकाता की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी दिखी है। सौरव गांगुली ने रिंकू सिंह को बैटिंग ऑर्डर में नीचे भेजने पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, अंगकृष रघुवंशी और उप-कप्तान रिंकू सिंह टीम के लिए पॉजिटिव रहे हैं। अंगकृष ने 11 मैचों में 139.34 की स्ट्राइक रेट से 340 रन बनाए हैं, जबकि रिंकू ने 148.95 की स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए हैं। गुजरात के खिलाफ इन दोनों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। शानदार फॉर्म में गुजरात, साई सुदर्शन ऑरेंज कैप की रेस में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस इस समय सबसे संतुलित टीमों में नजर आ रही है। टीम लगातार पांच मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही RCB के बराबर पहुंच गई है। गुजरात की कामयाबी के पीछे उसका मजबूत बॉलिंग अटैक है, जिसमें कगिसो रबाडा, जेसन होल्डर और राशिद खान लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रबाडा 12 मैचों में 21 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। ओपनर साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं। पिछले साल 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले सुदर्शन इस सीजन में 501 रन बना चुके हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हेनरिक क्लासन से सिर्फ 7 रन पीछे हैं। कप्तान शुभमन गिल भी बेहतरीन टच में हैं, जिससे गुजरात का टॉप ऑर्डर खतरनाक नजर आ रहा है। ईडन गार्डन्स की पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी ईडन गार्डन्स की पिच इस सीजन में स्पिनर्स के लिए मददगार रही है, हालांकि यहां बल्लेबाजों को भी अच्छा सपोर्ट मिलता है। पिच पर अच्छा बाउंस और तेज आउटफील्ड होने से चौके-छक्के ज्यादा लगते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों और मिडल ओवर्स में स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। यहां अब तक 104 IPL मैच खेले गए हैं। 43 मैच पहले बल्लेबाजी और 59 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। बारिश की आशंका कोलकाता में आज का मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है। दिन में धूप और शाम को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। दक्षिण दिशा से करीब 12 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। दोनों टीमों की प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। कोलकाता: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे।

अरुणाचल में अब आधार वेरिफाइड परमिट से मिलेगी एंट्री:पेट्रोल, डीजल 3 रुपए, CNG 2 रुपए महंगा हुआ; 16 मई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. भारत और UAE ने LPG सप्लाई को लेकर MoU साइन किया 15 मई को पीएम नरेंद्र मोदी UAE दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ LPG सप्लाई को लेकर एक MoU साइन किया। नेशनल (NATIONAL) 2. BRICS की 2 दिवसीय बैठक नई दिल्ली में पूरी हुई 14 मई को भारत की मेजबानी में BRICS विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली में पूरी हुई। इसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने की। 3. पेट्रोल और डीजल के भाव 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़े 15 मई से पेट्रोल और डीजल के भाव 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़े। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। 4. अरुणाचल प्रदेश में इनर-लाइन परमिट को मंजूरी मिली 14 मई को मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में अरुणाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने इनर-लाइन परमिट (ILPs) सिस्टम को मंजूरी दे दी है। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. भारत कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष बना 14 मई को केंद्र सरकार ने प्रेस रिलीज कर जानकारी दी कि भारत अप्रैल 2028 तक के लिए CCDB यानी क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है। 6. त्रिपुरा में 2026-27 जनगणना का पहला चरण शुरू होगा 1 अप्रैल से देशव्यापी जनगणना शुरू हो गई है। 15 मई को त्रिपुरा ने 2026-27 की जनगणना की तारीख का ऐलान किया। निधन (DEATH) 7. विधायक अयूब खान का निधन 14 मई को विधायक अयूब खान का निधन हो गया। वे 78 साल के थे। आज का इतिहास —————- ये खबर भी पढ़ें.. स्‍कूलों में हिजाब पर पाबंदी हटी, रुद्राक्ष-कलावा भी पहन सकेंगे: Uber भारत में अपना पहला डेटा सेंटर शुरू करेगा, 15 मई के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें..

कम्बोज के दो ओवर में लगातार 4-4 सिक्स लगे:मार्श-पूरन ने कारनामा किया, आकाश ने विकेट लेकर पर्ची निकाली; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने IPL 2026 के 59वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में लखनऊ ने 188 रन का टारगेट 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। मैच में अंशुल कम्बोज के दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 4-4 सिक्स लगे। पहले मिचेल मार्श ने पावरप्ले में अंशुल के ओवर में 28 रन बटोरे, फिर निकोलस पूरन ने 17वें ओवर की चारों गेंदों पर सिक्स लगाकर मैच खत्म कर दिया। वहीं, तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने 3 विकेट लेने के बाद जेब से पर्ची निकालकर जश्न मनाया। लखनऊ-पंजाब मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. अंशुल ने चेन्नई के लिए दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने चेन्नई के लिए दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका। उन्होंने 2.4 ओवर में 63 रन दिए। IPL में तीन या उससे कम ओवर फेंककर 60+ रन देने वाले वह दूसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले खलील अहमद ने 2025 में RCB के खिलाफ 3 ओवर में 65 रन दिए थे। अंशुल की 16 में से 11 गेंदों पर चौका या छक्का लगा। यानी उनकी 68.75% गेंदें बाउंड्री के लिए गईं। IPL इतिहास में कम से कम 2 ओवर के स्पेल में इससे खराब बाउंड्री प्रतिशत सिर्फ वॉशिंगटन सुंदर का रहा है, जिनकी 2024 में दिल्ली के खिलाफ 12 में से 10 गेंदों पर बाउंड्री लगी थी। अंशुल ने अपने स्पेल में 8 छक्के भी खाए, जो IPL इतिहास में किसी गेंदबाज द्वारा एक पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 2023 में यश दयाल ने KKR के खिलाफ 8 छक्के दिए थे। 2. मार्श ने LSG के लिए इस सीजन लगाए 31 छक्के मिचेल मार्श IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम अब 31 छक्के हो गए हैं। LSG के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम है, जिन्होंने 2025 में 40 छक्के लगाए थे। 3. मार्श-इंग्लिस ने लखनऊ के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी की मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने चेन्नई के खिलाफ 135 रन की साझेदारी की। यह लखनऊ के लिए IPL में किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। LSG के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल के नाम है। दोनों ने 2022 में KKR के खिलाफ 210 रन की नाबाद साझेदारी की थी। 4. पूरन LSG के लिए सबसे ज्यादा आउटफील्ड कैच लेने वाले फील्डर लखनऊ के निकोलस पूरन टीम के लिए सबसे ज्यादा आउटफील्ड कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम अब 21 कैच हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में दीपक हुड्डा और रवि बिश्नोई को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 20-20 कैच हैं। 5. CSK ने इस सीजन 21 खिलाड़ियों को मौका दिया चेन्नई ने IPL 2026 में अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में लगातार बदलाव किए हैं। लखनऊ के खिलाफ मैच में स्पेंसर जॉनसन को मौका मिला, जो इस सीजन CSK के लिए खेलने वाले 21वें खिलाड़ी बने। इस मामले में सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने चेन्नई से ज्यादा खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया है। 6. अंशुल ने पावरप्ले में CSK के लिए सबसे महंगा ओवर फेंका चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज के एक ओवर में मिचेल मार्श ने 28 रन बटोर दिए। इसके साथ ही यह IPL इतिहास में पावरप्ले के दौरान किसी CSK गेंदबाज का सबसे महंगा ओवर बन गया। इससे पहले 2024 में मुकेश चौधरी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरे ओवर में 27 रन दिए थे। वहीं, मार्श ने इस ओवर में 28 रन बनाकर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने की बराबरी भी कर ली। इससे पहले निकोलस पूरन ने 2025 में विशाखापट्टनम में ट्रिस्टन स्टब्स के ओवर में 28 रन बनाए थे। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. दोनों टीमें काली पट्टी पहनकर मैदान पर उतरीं उत्तर प्रदेश में आए तूफान में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा गया। सम्मान के तौर पर दोनों टीमों के खिलाड़ी और मैच ऑफिशियल्स काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। 2. संजू ने पहले ओवर में 3 चौके लगाए चेन्नई के संजू सैमसन ने मोहम्मद शमी के पहले ओवर में तीन चौके जड़ दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर संजू ने कवर के ऊपर शानदार ड्राइव लगाकर पहला चौका हासिल किया। इसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने ऑफ साइड में दमदार शॉट खेला। पांचवीं गेंद पर संजू को थोड़ा भाग्य का साथ भी मिला, जब गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग बाउंड्री तक पहुंच गई। 3. आकाश ने 3 विकेट लेकर तीन बार निकाली पर्ची लखनऊ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने शानदार स्पेल डालते हुए ऋतुराज गायकवाड, संजू सैमसन और उर्विल पटेल को आउट किया। हर विकेट के बाद आकाश ने जेब से पर्ची निकालकर जश्न मनाया। पर्ची पर लिखा था- “आकाश जानता है कि उसे टी-20 में विकेट कैसे लेना है।” 3.5 ओवर में आकाश ने हार्ड लेंथ गेंद पर गायकवाड को पुल शॉट खेलने पर मजबूर किया। अतिरिक्त उछाल के कारण गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और मिड ऑन पर कैच हो गया। इसके बाद 5.3 ओवर में उन्होंने संजू सैमसन को डीप स्क्वेयर लेग पर कैच कराया। फिर 7.2 ओवर में आकाश ने उर्विल पटेल को भी पवेलियन भेज दिया। शॉर्ट गेंद पर उर्विल ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधे डीप मिडविकेट पर खड़े मार्करम के हाथों में चली गई। तीसरा विकेट लेते ही आकाश ने फिर पर्ची निकालकर जश्न मनाया। 4. कार्तिक की सिक्स से फिफ्टी चेन्नई के बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। 14.2 ओवर में मोहम्मद शमी ने ऑफ स्टंप के बाहर स्लोअर फुल गेंद डाली, जिसे कार्तिक ने फ्रंट फुट पर आकर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शानदार छक्का जड़ दिया। 5. मार्श ने लगातार चार छक्के लगाए लखनऊ के बैटर मिचेल मार्श ने 5वें ओवर में लगातार 4 सिक्स लगा दिए। अंशुल की बॉल पर पहला सिक्स कवर के ऊपर से आया, जबकि अगली तीन गेंदों पर उन्होंने डीप

IPL में आज कोलकाता Vs गुजरात:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को जीत जरूरी; GT की नजरें टॉप-2 पर

IPL में आज कोलकाता Vs गुजरात:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को जीत जरूरी; GT की नजरें टॉप-2 पर

IPL 2026 का 60वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। करीब एक महीने बाद KKR अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में जीत चाहिए। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की नजरें जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह पक्की करने पर हैं। दोनों टीमें छठी बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच हुए हैं। KKR ने 1 और GT ने 4 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मैच हुआ था, जिसे GT ने जीता था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। अहमदाबाद में खेला गया पिछला मुकाबला भी GT ने जीता था। KKR के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR का सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। पिछले साल टीम उनके नेतृत्व में आठवें नंबर पर रही थी, जिसके बाद उन्हें दोबारा कप्तान बनाए जाने पर सवाल उठे थे। इस सीजन में भी KKR को पहली जीत के लिए सातवें मैच तक इंतजार करना पड़ा। गलत टीम सिलेक्शन और बैटिंग ऑर्डर में लगातार बदलाव के कारण टीम कभी सेटल नजर नहीं आई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 अप्रैल को मिली जीत के बाद KKR ने लगातार चार मैच जीते थे। लेकिन RCB के खिलाफ पिछले मैच में खराब फील्डिंग और विराट कोहली की बल्लेबाजी के कारण उसका विजयी अभियान रुक गया। अब KKR के पास तीन मैच बचे हैं। टीम तीनों मैच जीतकर भी अधिकतम 15 अंक तक पहुंच पाएगी। ऐसे में प्लेऑफ के लिए उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वापसी से कोलकाता को राहत KKR के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के बाद वापसी कर सकते हैं। RCB के खिलाफ मैच में बाएं पैर में फ्रैक्चर की वजह से वह नहीं खेल पाए थे, जिसका असर टीम पर पड़ा था। इस सीजन में कोलकाता की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी दिखी है। सौरव गांगुली ने रिंकू सिंह को बैटिंग ऑर्डर में नीचे भेजने पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, अंगकृष रघुवंशी और उप-कप्तान रिंकू सिंह टीम के लिए पॉजिटिव रहे हैं। अंगकृष ने 11 मैचों में 139.34 की स्ट्राइक रेट से 340 रन बनाए हैं, जबकि रिंकू ने 148.95 की स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए हैं। गुजरात के खिलाफ इन दोनों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। शानदार फॉर्म में गुजरात, साई सुदर्शन ऑरेंज कैप की रेस में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस इस समय सबसे संतुलित टीमों में नजर आ रही है। टीम लगातार पांच मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही RCB के बराबर पहुंच गई है। गुजरात की कामयाबी के पीछे उसका मजबूत बॉलिंग अटैक है, जिसमें कगिसो रबाडा, जेसन होल्डर और राशिद खान लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रबाडा 12 मैचों में 21 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। ओपनर साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं। पिछले साल 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले सुदर्शन इस सीजन में 501 रन बना चुके हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हेनरिक क्लासन से सिर्फ 7 रन पीछे हैं। कप्तान शुभमन गिल भी बेहतरीन टच में हैं, जिससे गुजरात का टॉप ऑर्डर खतरनाक नजर आ रहा है। ईडन गार्डन्स की पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी ईडन गार्डन्स की पिच इस सीजन में स्पिनर्स के लिए मददगार रही है, हालांकि यहां बल्लेबाजों को भी अच्छा सपोर्ट मिलता है। पिच पर अच्छा बाउंस और तेज आउटफील्ड होने से चौके-छक्के ज्यादा लगते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों और मिडल ओवर्स में स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। यहां अब तक 104 IPL मैच खेले गए हैं। 43 मैच पहले बल्लेबाजी और 59 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। बारिश की आशंका कोलकाता में आज का मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है। दिन में धूप और शाम को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। दक्षिण दिशा से करीब 12 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। दोनों टीमों की प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। कोलकाता: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे।

कम्बोज के दो ओवर में लगातार 4-4 सिक्स लगे:मार्श-पूरन ने कारनामा किया, आकाश ने विकेट लेकर पर्ची निकाली; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

कम्बोज के दो ओवर में लगातार 4-4 सिक्स लगे:मार्श-पूरन ने कारनामा किया, आकाश ने विकेट लेकर पर्ची निकाली; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने IPL 2026 के 59वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में लखनऊ ने 188 रन का टारगेट 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। मैच में अंशुल कम्बोज के दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 4-4 सिक्स लगे। पहले मिचेल मार्श ने पावरप्ले में अंशुल के ओवर में 28 रन बटोरे, फिर निकोलस पूरन ने 17वें ओवर की चारों गेंदों पर सिक्स लगाकर मैच खत्म कर दिया। वहीं, तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने 3 विकेट लेने के बाद जेब से पर्ची निकालकर जश्न मनाया। लखनऊ-पंजाब मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. अंशुल ने चेन्नई के लिए दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने चेन्नई के लिए दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका। उन्होंने 2.4 ओवर में 63 रन दिए। IPL में तीन या उससे कम ओवर फेंककर 60+ रन देने वाले वह दूसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले खलील अहमद ने 2025 में RCB के खिलाफ 3 ओवर में 65 रन दिए थे। अंशुल की 16 में से 11 गेंदों पर चौका या छक्का लगा। यानी उनकी 68.75% गेंदें बाउंड्री के लिए गईं। IPL इतिहास में कम से कम 2 ओवर के स्पेल में इससे खराब बाउंड्री प्रतिशत सिर्फ वॉशिंगटन सुंदर का रहा है, जिनकी 2024 में दिल्ली के खिलाफ 12 में से 10 गेंदों पर बाउंड्री लगी थी। अंशुल ने अपने स्पेल में 8 छक्के भी खाए, जो IPL इतिहास में किसी गेंदबाज द्वारा एक पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 2023 में यश दयाल ने KKR के खिलाफ 8 छक्के दिए थे। 2. मार्श ने LSG के लिए इस सीजन लगाए 31 छक्के मिचेल मार्श IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम अब 31 छक्के हो गए हैं। LSG के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम है, जिन्होंने 2025 में 40 छक्के लगाए थे। 3. मार्श-इंग्लिस ने लखनऊ के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी की मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने चेन्नई के खिलाफ 135 रन की साझेदारी की। यह लखनऊ के लिए IPL में किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। LSG के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल के नाम है। दोनों ने 2022 में KKR के खिलाफ 210 रन की नाबाद साझेदारी की थी। 4. पूरन LSG के लिए सबसे ज्यादा आउटफील्ड कैच लेने वाले फील्डर लखनऊ के निकोलस पूरन टीम के लिए सबसे ज्यादा आउटफील्ड कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम अब 21 कैच हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में दीपक हुड्डा और रवि बिश्नोई को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 20-20 कैच हैं। 5. CSK ने इस सीजन 21 खिलाड़ियों को मौका दिया चेन्नई ने IPL 2026 में अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में लगातार बदलाव किए हैं। लखनऊ के खिलाफ मैच में स्पेंसर जॉनसन को मौका मिला, जो इस सीजन CSK के लिए खेलने वाले 21वें खिलाड़ी बने। इस मामले में सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने चेन्नई से ज्यादा खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया है। 6. अंशुल ने पावरप्ले में CSK के लिए सबसे महंगा ओवर फेंका चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज के एक ओवर में मिचेल मार्श ने 28 रन बटोर दिए। इसके साथ ही यह IPL इतिहास में पावरप्ले के दौरान किसी CSK गेंदबाज का सबसे महंगा ओवर बन गया। इससे पहले 2024 में मुकेश चौधरी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरे ओवर में 27 रन दिए थे। वहीं, मार्श ने इस ओवर में 28 रन बनाकर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने की बराबरी भी कर ली। इससे पहले निकोलस पूरन ने 2025 में विशाखापट्टनम में ट्रिस्टन स्टब्स के ओवर में 28 रन बनाए थे। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. दोनों टीमें काली पट्टी पहनकर मैदान पर उतरीं उत्तर प्रदेश में आए तूफान में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा गया। सम्मान के तौर पर दोनों टीमों के खिलाड़ी और मैच ऑफिशियल्स काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। 2. संजू ने पहले ओवर में 3 चौके लगाए चेन्नई के संजू सैमसन ने मोहम्मद शमी के पहले ओवर में तीन चौके जड़ दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर संजू ने कवर के ऊपर शानदार ड्राइव लगाकर पहला चौका हासिल किया। इसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने ऑफ साइड में दमदार शॉट खेला। पांचवीं गेंद पर संजू को थोड़ा भाग्य का साथ भी मिला, जब गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग बाउंड्री तक पहुंच गई। 3. आकाश ने 3 विकेट लेकर तीन बार निकाली पर्ची लखनऊ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने शानदार स्पेल डालते हुए ऋतुराज गायकवाड, संजू सैमसन और उर्विल पटेल को आउट किया। हर विकेट के बाद आकाश ने जेब से पर्ची निकालकर जश्न मनाया। पर्ची पर लिखा था- “आकाश जानता है कि उसे टी-20 में विकेट कैसे लेना है।” 3.5 ओवर में आकाश ने हार्ड लेंथ गेंद पर गायकवाड को पुल शॉट खेलने पर मजबूर किया। अतिरिक्त उछाल के कारण गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और मिड ऑन पर कैच हो गया। इसके बाद 5.3 ओवर में उन्होंने संजू सैमसन को डीप स्क्वेयर लेग पर कैच कराया। फिर 7.2 ओवर में आकाश ने उर्विल पटेल को भी पवेलियन भेज दिया। शॉर्ट गेंद पर उर्विल ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधे डीप मिडविकेट पर खड़े मार्करम के हाथों में चली गई। तीसरा विकेट लेते ही आकाश ने फिर पर्ची निकालकर जश्न मनाया। 4. कार्तिक की सिक्स से फिफ्टी चेन्नई के बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। 14.2 ओवर में मोहम्मद शमी ने ऑफ स्टंप के बाहर स्लोअर फुल गेंद डाली, जिसे कार्तिक ने फ्रंट फुट पर आकर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शानदार छक्का जड़ दिया। 5. मार्श ने लगातार चार छक्के लगाए लखनऊ के बैटर मिचेल मार्श ने 5वें ओवर में लगातार 4 सिक्स लगा दिए। अंशुल की बॉल पर पहला सिक्स कवर के ऊपर से आया, जबकि अगली तीन गेंदों पर उन्होंने डीप

केंद्रीय मंत्री बंदी के बेटे की गिरफ्तारी पर रोक नहीं:POCSO केस में कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर फैसला टाला; नाबालिग से सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप

तेलंगाना हाईकोर्ट ने POCSO केस में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी बागीरथ की गिरफ्तारी पर रोक नहीं लगाई। उनकी अंतरिम अग्रिम जमानत याचिका पर अब अगली वेकेशन कोर्ट में आदेश आएगा। जस्टिस टी माधवी देवी ने शुक्रवार शाम याचिका पर सुनवाई की। सुनवाई करीब आधी रात तक चली। बागीरथ के वकील ने आदेश आने तक गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया। 8 मई को 17 साल की लड़की की मां की शिकायत पर बागीरथ के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शिकायत के मुताबिक, बागीरथ ने लड़की को सेक्सुअल हैरेसमेंट किया। पीड़िता का बयान के बाद POCSO एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। कोर्ट में दोनों पक्षों ने क्या कहा… पीड़ित पक्ष- आरोपी का परिवार प्रभावशाली है, इससे सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका है। आरोपी को कोई राहत न दी जाए। बचाव पक्ष: अदालत के पास अंतिम सुनवाई तक अंतरिम जमानत देने का अधिकार है। शिकायतकर्ता ने खुद माना है कि उनकी बेटी 2025 से आरोपी के साथ रिश्ते में थी। लड़की के परिवार ने शादी का दबाव बनाया था। 50 हजार रुपए लेने के बाद 5 करोड़ रुपए मांगे और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। सुनवाई शुरू होने से पहले जज ने कहा- सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चलाया गया, इससे मुझे पीड़ा हुई है। नाबालिग से सात-आठ महीने से संपर्क में थे भागीरथ दरअसल, नाबालिग की मां का आरोप है कि भागीरथ उनकी बेटी के साथ रिलेशनशिप में था और इस दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के मुताबिक दोनों पिछले सात-आठ महीनों से संपर्क में थे। हालांकि भागीरथ ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने तेलंगाना के करीमनगर में हनी ट्रैप और उगाही की शिकायत दर्ज कराई है। मंत्री के PRO की ओर से जारी बयान में दावा किया गया कि एक महिला ने अपनी बेटी के जरिए भागीरथ को फंसाने की कोशिश की और बाद में बड़ी रकम मांगकर ब्लैकमेल किया। बयान में यह भी दावा किया गया कि महिला अपनी बेटी की उम्र गलत बता रही है। बंदी संजय ने कहा था- अगर बेटा दोषी है तो उसे सजा मिले केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने अपने बेटे भागीरथ पर दर्ज POCSO केस को लेकर कहा था कि अगर उनका बेटा दोषी पाया जाता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून के सामने सभी बराबर हैं और वह बेटे का बचाव नहीं कर रहे। KTR ने बंदी संजय के इस्तीफे की मांग की इस मामले को लेकर BRS नेता केटी रामा राव (KTR) ने तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीड़िता के साथ अन्याय हो रहा है और BJP की ‘बेटी बचाओ’ मुहिम पर सवाल उठाए। KTR ने मांग की कि केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार या तो इस्तीफा दें या उन्हें पद से हटाया जाए। KTR ने आरोप लगाया कि मंत्री के बेटे के खिलाफ कार्रवाई में देरी हुई और पूछा कि क्या कानून में उन्हें कोई विशेष छूट दी गई है। हैदराबाद में खैरताबाद बस स्टैंड पर केंद्रीय राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भागीरथ को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में दावा किया गया है कि POCSO केस में आरोपी बंदी भागीरथ लापता है। ———– ये कॉपी भी पढ़ें… केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे पर POCSO केस:नाबालिग से सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप; अग्रिम जमानत याचिका लगाई, कहा- हनी ट्रैप की कोशिश हुई भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के 25 साल के बेटे साई भागीरथ पर 17 साल की एक लड़की के सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है। नाबालिग की मां ने 8 मई को तेलंगाना के हैदराबाद में POCSO एक्ट के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। पूरी कॉपी पढ़ें…

भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक में पुल से ट्रैक्टर गिरा, 7 श्रद्धालुओं की मौत; CM ने 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान किया

कर्नाटक के कोप्पल जिले में शुक्रवार को एक ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पुल से नीचे गिर गया। हादसे में एक साल के बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर में 19 लोग सवार थे। सभी हुलिगेम्मा मंदिर जा रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर पुल से नीचे गिर गया। 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में देश की पहली हाइड्रोजन बस सर्विस शुरू; किराया ₹10-15, हर 30 मिनट में मिलेगी सुविधा

दिल्ली में शुक्रवार से देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड बस सेवा शुरू हो गई। यह शटल बस सेवा सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में सरकारी दफ्तरों और मेट्रो स्टेशनों के बीच चलेगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की साझेदारी में यह सेवा शुरू की गई है। सुबह 8:30 बजे IOCL ने बसों को औपचारिक तौर पर DMRC को सौंपा। यह सेवा केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन को जोड़ते हुए कर्तव्य भवन, विज्ञान भवन, निर्माण भवन और इंडिया गेट जैसे प्रमुख स्थानों तक चलेगी। इसका मकसद सरकारी कर्मचारियों और यात्रियों को लास्ट-माइल कनेक्टिविटी देना है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, गुफा से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े और राशन बरामद जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाना पकड़ा है। यह ठिकाना अरागाम के खानजपथरी इलाके के जंगल में प्राकृतिक गुफाओं में मिला। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त सर्च और डिस्ट्रॉइ ऑपरेशन (SADO) चलाया। अभियान के दौरान जंगल क्षेत्र की प्राकृतिक गुफाओं की तलाशी ली गई। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े, बर्तन, राशन और अन्य सामग्री बरामद की गई। दिल्ली के संविदा नर्सिंग स्टाफ को नियमित कर्मचारियों जितना न्यूनतम वेतन, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रखा सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे संविदा नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के पक्ष में फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा कि इन कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य कर्मियों के बराबर न्यूनतम वेतन मिलेगा। जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन (DSHM) की अपील खारिज कर दी। इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रखा गया। मामला पवन शर्मा बनाम दिल्ली सरकार से जुड़ा है। फैसले के तहत DSHM के 242 कर्मचारियों को 16 सितंबर 2015 से नियमित पदों के न्यूनतम वेतन के बराबर भुगतान मिलेगा। दस्तावेजों की जांच के बाद बकाया रकम भी दी जाएगी। कर्नाटक में पुल से ट्रैक्टर गिरा, 7 श्रद्धालुओं की मौत; CM ने 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान किया कर्नाटक के कोप्पल जिले में शुक्रवार को एक ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पुल से नीचे गिर गया। हादसे में एक साल के बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर में 19 लोग सवार थे। सभी हुलिगेम्मा मंदिर जा रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर पुल से नीचे गिर गया। 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

बार-बार हो रही टैनिंग? डॉ. की चेतावनी हो सकता है स्किन कैंसर का शुरुआती लक्षण

authorimg

Last Updated:May 15, 2026, 23:26 IST Tanning And Cancer Connetion: लंबे समय तक धूप में काम करना, बार-बार त्वचा जलना, टैनिंग या रेडिएशन के संपर्क में आना त्वचा के कैंसर का कारण बन सकता है. ऐसे में यदि त्वचा पर कोई नया तिल, घाव, खुजली या रंग में बदलाव दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. ख़बरें फटाफट लगातार तेज धूप में रहने और बहुत अधिक टैनिंग होने से त्वचा को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचता है. समय के साथ यह नुकसान बढ़ता जाता है और त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं. इसमें सनबर्न, समय से पहले झुर्रियां आना, पिगमेंटेशन बढ़ना और यहां तक कि त्वचा का कैंसर होने का भी रिस्क होता है. पंचशील पार्क स्थित मैक्स मल्टी स्पेशलिटी सेंटर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ.नंदिनी बरुआ बताती हैं, कि सूरज से मुख्य रूप से UVA और UVB नाम की किरणें निकलती हैं. ये किरणें त्वचा की ऊपरी सतह के साथ-साथ अंदर की परतों तक भी पहुंच जाती हैं. लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से त्वचा की कोशिकाओं का DNA खराब हो सकता है, जिससे बाद में त्वचा का कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है. हालांकि केवल गर्मी से कैंसर नहीं होता, लेकिन लगातार गर्म वातावरण और इंफ्रारेड रोशनी त्वचा में सूजन और कमजोरी पैदा कर सकती है. टैनिंग और कैंसर का कनेक्शन त्वचा में मौजूद मेलानिन UV किरणों को सोखकर त्वचा की गहरी परतों तक नुकसान पहुंचने से रोकता है. यही कारण है कि भारत में त्वचा के कैंसर के मामले कम देखने को मिलते हैं. फिर भी इसका मतलब यह नहीं है कि भारतीयों को यह बीमारी नहीं हो सकती. लंबे समय तक धूप में काम करना, बार-बार त्वचा जलना, टैनिंग या रेडिएशन के संपर्क में आना त्वचा के कैंसर का कारण बन सकता है. जिन लोगों की त्वचा हल्की होती है, वे धूप में जल्दी जल जाते हैं. ऐसे लोगों में बेसल सेल कार्सिनोमा (BCC), स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (SCC) और मेलानोमा जैसे त्वचा कैंसर का खतरा ज्यादा होता है. BCC आमतौर पर चमकदार उभार या ऐसा घाव होता है जो ठीक नहीं होता. SCC सूखे और पपड़ीदार घाव के रूप में दिखाई देता है. मेलानोमा दुर्लभ लेकिन सबसे खतरनाक कैंसर है क्योंकि यह तेजी से शरीर में फैल सकता है. पहले माना जाता था कि गहरे रंग की त्वचा वाले लोग पूरी तरह सुरक्षित होते हैं, लेकिन अब पर्यावरण और जीवनशैली में बदलाव के कारण उनमें भी त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं. ओजोन परत का कमजोर होना, ग्लोबल वार्मिंग, बाहर खेलने की बढ़ती आदतें और लंबे समय तक धूप में रहना इसके मुख्य कारण हैं. किसान, मजदूर, ट्रैफिक पुलिसकर्मी, खिलाड़ी और लंबे समय तक बाहर काम करने वाले लोगों में त्वचा को नुकसान होने का खतरा अधिक होता है. जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर हो या परिवार में त्वचा कैंसर का इतिहास हो, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. बचाव के लिए जरूरी उपायएक्सपर्ट बताती हैं कि त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए रोजाना SPF 30 या उससे अधिक वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना जरूरी है. बाहर रहने पर हर 2 से 3 घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगाना चाहिए. साथ ही टोपी, धूप का चश्मा, छाता और पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए. सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच तेज धूप में जाने से बचना बेहतर होता है. पर्याप्त पानी पीना, पौष्टिक भोजन करना और त्वचा की नियमित जांच करवाना भी जरूरी है. यदि त्वचा पर कोई नया तिल, घाव, खुजली या रंग में बदलाव दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. सही जागरूकता और बचाव से त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.