IPL मैच के टिकट दोगुने हुए, ₹50 हजार तक रेट:लखनऊ में 95% फैन विराट कोहली को देखने आएंगे, 7 मई को RCB की LSG से भिड़ंत

इकाना स्टेडियम में 7 मई को RCB और LSG के बीच IPL मैच का मुकाबला होगा। इसको लेकर रोमांच चरम पर पहुंच गया है। ग्राउंड से लेकर ऑनलाइन प्लेटफार्म तक फैन्स एक्टिव हो गए हैं। सबसे ज्यादा क्रेज RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर है। 95% फैंस की पहली पसंद विराट कोहली हैं। ऐसे में स्टेडियम आने वाले फैंस की संख्या नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। मैच के हाइप का इसी से पता चलता है कि टिकट के दामों में भी दोगुना का इजाफा हुआ है। जानकार ये बता रहे कि अंतिम 12 घंटे में इसके रेट्स में और हाईक होने की संभावना हैं। फिलहाल ऑनलाइन टिकट रेट की बात करें तो 2 हजार से लेकर 50 हजार तक के टिकट बिक रहे हैं। हालांकि, ब्रोकर और दलाल मार्केट में इनके रेट इससे भी कई गुना ज्यादा हैं। IPL के इस सीजन में अब तक हुए मैच से महंगे टिकट हैं। लखनऊ में 7 मई को होने वाले IPL मैच के टिकट के दाम… नोट: ऑनलाइन टिकट रेट…bookmyshow की वेबसाइट, ब्रोकर के रेट, पिछले मैच के टिकट रेट एवरेज प्राइस हैं। टेबल के सारे आंकड़े रुपए में। सबसे ज्यादा डिमांड इस कैटेगरी के… 9 कैटेगरी के टिकट रेट में सबसे ज्यादा डिमांड 6 हजार की है। ये साउथ वीआईपी टेरेस का एरिया है। ईस्ट और वेस्ट स्टैंड के टिकट के रेट 2 हजार के है। इन दोनों ही कैटेगरी की सबसे ज्यादा डिमांड है। 2500 और 3000 की कैटेगरी भी फास्ट फिलिंग में है। किंग कोहली के स्वागत को बेताब लखनऊ 7 मई को होने वाला ये मुकाबला कागजों पर तो लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि लखनऊ में फैन्स सिर्फ विराट कोहली को देखने आ रहे हैं। जानकार अभी से मैच को मेगा शो कहकर हाउसफुल करार दे रहे हैं। प्रैक्टिस सेशन… कोहली को देखने के लिए बेताब दिखे क्रिकेट प्रेमी किंग कोहली की लोकप्रियता का अंदाजा मंगलवार को इकाना स्टेडियम के बाहर जमा हुई युवाओं की भीड़ को देखकर लगाया जा सकता हैं। जैसे ही क्रिकेट प्रेमियों को पता चला कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम अभ्यास के लिए इकाना पहुंचने वाली है। प्रंशसकों की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही खिलाड़ियों से भरी बस कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची, समर्थकों ने विराट-विराट का शोर मचाना शुरू कर दिया। अपने पसंदीदा सितारों की झलक पाने को क्रिकेट प्रेमी मचल उठे। इस दौरान एक फैन साढ़े तीन सौ स्क्वायर फीट का बैनर लेकर पहुंचा था। अभ्यास में विराट ने खोले हाथ इससे पहले मंगलवार शाम 5 से रात 8 बजे तक चले अभ्यास सत्र में विराट कोहली का फोकस अपनी तैयारियों पर रहा। वार्मअप के बाद विराट ने लगभग एक घंटे तक नेट्स पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का सामना किया। इस दौरान उनके शॉट्स में वही पुरानी आक्रामकता और सटीकता दिखी। अभ्यास के बाद कोहली ने हेड कोच एंडी फ्लावर के साथ पिच को लेकर लंबी चर्चा की, जिससे साफ है कि वह मैच को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। RCB के लिए सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरे मौजूदा IPL सीजन में विराट कोहली RCB के लिए सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरे हैं। उन्होंने अब तक खेले 9 मैचों में 54.14 के शानदार औसत और 165.50 के स्ट्राइक रेट के साथ 379 रन बनाए हैं। बता दें कि 15 अप्रैल को बेंगलुरु में हुई पिछली भिड़ंत में भी विराट ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी। उन्होंने मात्र 34 गेंदों पर 49 रनों (6 चौके, 1 छक्का) की पारी खेल अपनी टीम की 5 विकेट से जीत की नींव रखी थी। अब इकाना के प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि सात मई को उन्हें विराट के बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिलेगी। LSG की परफॉर्मेंस… मंगलवार को लखनऊ पहुंची LSG की टीम LSG की टीम मंगलवार को दिन में ही लखनऊ पहुंच गई। टीम ने आज विश्राम किया। सोमवार को मुंबई ने LSG को पराजित कर उसके प्लेऑफ की उम्मीदों पर करारा प्रहार किया है। घरेलू मैदान भी अब LSG के लिए मुफीद साबित नहीं हो रहा। पिछले सत्र की हार मिलाकर LSG अब तक लगातार घरेलू मैदान पर आठ मैच हार चुकी है। LSG का इस सीजन रहा निराशाजनक प्रदर्शन इस सत्र में LSG का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दिग्गजों से सजी बल्लेबाजी लाइनअप पूरी तरह फ्लॉप साबित रही। आलम यह है कि टॉप स्कोरर्स की सूची में टीम किसी बल्लेबाज का नाम नहीं है। 9 मैचों के बाद महज तीन बल्लेबाज मिचेल मार्श (256), एडन मार्करम (224) और कप्तान ऋषभ पंत (204) ही 200 का आंकड़ा पार कर सके हैं। पिछले सीजन के स्टार निकोलस पूरन और आयुष बदोनी भी इस बार प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। गेंदबाजी की बात करें तो व्यक्तिगत प्रदर्शन के बावजूद एकजुटता का अभाव दिखा। प्रिंस यादव (13 विकेट) और मोहसिन खान (10 विकेट) ने जरूर प्रभावित किया, लेकिन मोहम्मद शमी औसत रहे और आवेश खान लय के लिए जूझते दिखे।
क्या आपके बच्चे के कमरे का तापमान सही है? भीषण गर्मी में कैसे रखें नवजात का ख्याल एक्सपर्ट से जानें टिप्स – News18 हिंदी

X Video: भीषण गर्मी में कैसे रखें नवजात का ख्याल, जानें टिप्स Newborn Care Tips in Summer: भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान का सीधा असर नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है, क्योंकि उनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है. डॉ. मोहन मकवाना ने सलाह दी है कि शिशुओं के कमरे का तापमान 26-27 डिग्री के बीच रखें और उन्हें हल्के सूती कपड़े पहनाएं. साथ ही, मां का भरपूर पानी पीना और तरल पदार्थों का सेवन करना अनिवार्य है ताकि दूध की गुणवत्ता बनी रहे. बच्चों को दोपहर की तेज धूप और लू से बचाकर ही सुरक्षित रखा जा सकता है. थोड़ी सी सावधानी से मासूमों को स्वस्थ रखा जा सकता है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को आतंकी पन्नू की धमकी:कहा- कनाडा के बाद अमेरिका में करेंगे विरोध, तेरा ये घमंड ही तेरा दुश्मन है

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का वर्ल्ड टूर ऑरा-2026 विवादों में आ गया। कनाडा में लगातार खालिस्तान समर्थक दिलजीत दोसांझ के लाइस कॉन्सर्ट में विरोध कर रहे हैं। दिलजीत भी शो के दौरान ही खालिस्तान समर्थकों को जवाब दे रहे हैं। अब सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख व आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दिलजीत को धमकी दी है और कहा है कि कनाडा में तेरा विरोध हो रहा है और जब अमेरिका आएगा यहां भी विरोध किया जाएगा। आतंकी पन्नू ने वीडियो मैसेज जारी करके दिलजीत दोसांझ को धमकी दी है। दिलजीत दोसांझ के मेरा भारत महान कहने और अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर आतंकी पन्नू को एतराज है। पन्नू ने दिलजीत को अहंकारी कहा और कहा कि तेरा ये घमंड ही तेरा दुश्मन है। पन्नू ने कहा कि दिलजीत दोसांझ का जमीर मर चुका है। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दिलजीत दोसांझ के लिए कही ये दो अहम बातें.. 1.अभी सिर्फ झंडे दिखे हैं डंडा नहीं, तुम्हारा घमंड ही तुम्हें ले डूबेगा दिलजीत ने शो के दौरान उपद्रव मचाने वाले खालिस्तान समर्थकों को बाहर निकालने की बात कही थी जिस पर आतंकी पन्नू तिलमिला गया। उसने दिलजीत दोसांझ को धमकी देते हुए कहा कि “जो खालिस्तान के झंडे खालिस्तान समर्थक आए थे, तुमने अपने अहंकार में उन्हें ‘बाहर मारो’ कहा। याद रखना, उन झंडों में अभी सिर्फ कपड़ा था, डंडा नहीं। अभी तुम्हारे शो कनाडा और अमेरिका में होने हैं। वक्त बताएगा कि तुम्हारा यह घमंड और अहंकार ही तुम्हारा सबसे बड़ा दुश्मन बन चुका है। इसी के नीचे तुम दबाए जाओगे।” 2.अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर उठाए सवाल आतंकी पन्नू ने दिलजीत दोसांझ को ‘भारतीय दोसांझ’ कहकर संबोधित किया। पन्नू ने पुरानी बातों को कुरेदते हुए कहा कि दिलजीत का जमीर उसी दिन मर या था, जिस दिन उसने अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे। पन्नू का तर्क है कि 1984 के दंगों के दौरान बच्चन ने कथित तौर पर भड़काऊ नारे लगाए थे। पन्नू ने वीडियो में कहा, “दोसांझ का भारत महान! वही भारत जिसने दरबार साहिब पर हमला किया और सिखों की नस्लकुशी की।” आतंकी पन्नू ने दिलजीत को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी तो सिर्फ खालिस्तानी झंडे दिखे हैं, अमेरिका और कनाडा के आगामी शोज में उसका घमंड उसे भारी पड़ेगा। जानें क्या है दिलजीत दोसांझ और खालिस्तान समर्थकों का पूरा विवाद… दिलजीत को लेकर पहले भी कंट्रोवर्सी हुई 1. KBC में अमिताभ बच्चन के पैर छूना: साल 2025 का सबसे बड़ा विवाद तब शुरू हुआ जब दिलजीत दोसांझ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के सेट पर पहुंचे और उन्होंने अमिताभ बच्चन के पैर छुए व उनका आशीर्वाद लिया। आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) और गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी कड़ी निंदा की। आरोप लगाया कि दिलजीत उन लोगों का सम्मान कर रहे हैं, जिनका नाम 1984 के सिख दंगों के दौरान विवादों में आया था। इसके बाद से ही पन्नू ने दिलजीत को ‘टारगेट’ करना शुरू किया। 2. ‘भारत का पोस्टर बॉय’ होने का आरोप: 2025 के टूर के दौरान कई कट्टरपंथी संगठनों ने सोशल मीडिया पर दिलजीत के खिलाफ मुहिम चलाई। उन्हें “भारत सरकार का एजेंट” और “बीजेपी-आरएसएस का समर्थक” कहा गया। संगठनों का आरोप था कि दिलजीत अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल विदेशों में भारत सरकार की छवि सुधारने व सिख समुदाय के बीच केंद्र सरकार की पैठ बनाने के लिए कर रहे हैं। 3. तिरंगे और राष्ट्रवाद को लेकर विवाद: पिछले टूर के कुछ शो के दौरान दिलजीत ने गर्व के साथ भारतीय तिरंगा लहराया और गर्व जताया। खालिस्तान समर्थकों ने इसे “सिख विरोधी” कृत्य करार देने की कोशिश की। उन्होंने तर्क दिया कि दिलजीत को केवल पंजाबी पहचान को प्रमोट करना चाहिए, न कि भारतीय राष्ट्रवाद को। 4. सिडनी और मेलबर्न शो के दौरान नारेबाजी: 2025 के अंत में जब दिलजीत ऑस्ट्रेलिया में परफॉर्म कर रहे थे, तब स्टेडियम के बाहर कुछ छोटे समूहों ने खालिस्तानी झंडे लेकर प्रदर्शन किया था। 5. सोशल मीडिया वॉर और धमकियां: दुनिया के कई बड़े देशों में हो रहे ‘ऑरा’ टूर के दौरान पन्नू ने कई वीडियो जारी किए। इन वीडियो में दिलजीत को चेतावनी दी गई कि वे “भारत के एजेंडे” को आगे बढ़ाना बंद करें, वरना उनके ग्लोबल शोज में खलल डाला जाएगा।
जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट, VIDEO:खालिस्तानियों ने जिम्मेदारी ली; देर रात अमृतसर में आर्मी कैंप पर भी ग्रेनेड अटैक

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के सामने मंगलवार रात धमाका हुआ। इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की बात कही जा रही है। गनीमत रही कि धमाके में किसी को चोट नहीं लगी। इस ब्लास्ट का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, अमृतसर आर्मी कैंप पर भी ग्रेनेड फेंका गया। धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने एक पोस्ट शेयर कर ली है। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। पोस्ट में लिखा है कि डीआईजी संदीप गोयल और उनका परिवार टारगेट पर है। इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। अमृतसर में बॉर्डर रेंज के DIG संदीप गोयल ने गुरदासपुर के आदियां पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी रणजीत सिंह का एनकाउंटर किया था। मार्च 2026 में हुए इस एनकाउंटर को खालिस्तानियों ने फेक करार दिया। इसके बाद से डीआईजी को धमाकों की चेतावनी मिल रही है। जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट का VIDEO CM मान के दौरे से पहले वारदात जालंधर में पीएपी चौक के पास रात 7:57 बजे एक स्कूटी के पास धमाका हुआ। सूत्रों के मुताबिक एक संदिग्ध पीएपी चौक की ओर से रॉन्ग साइड से पैदल आता दिखा। वह सीधे उस स्थान तक पहुंचा, जहां फुटपाथ पर एक्टिवा खड़ी थी। युवक ने पॉलिथीन में लिपटा पैकेट वहां छोड़ा और बस अड्डे की ओर दौड़ लगा दी। इसके कुछ सेकेंड में धमाका हो गया। एजेंसियों को आशंका है कि संदिग्ध शख्स का साथी आगे इंतजार कर रहा था और वह किसी वाहन में बैठकर भाग गया। फोरेंसिक टीम को मौके से बम के फटे हिस्से मिले हैं। CM भगवंत मान जालंधर आने वाले हैं। उससे पहले यह वारदात हो गई। एजेंसियां जांच में जुट गई है। जालंधर में धमाका जिस एक्टिवा में हुआ, वह बीएसएफ के पूर्व जवान कश्मीर सिंह की है। उनका इकलौता बेटा गुरप्रीत सिंह कूरियर का काम करता है। वह रात को एक्टिवा खड़ी कर हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया था। गुरप्रीत को पुलिस ने बीएसएफ हेडक्वार्टर से हिरासत में ले लिया है। आर्मी कैंप पर हमला, टीन शेड ढहा वहीं, अमृतसर में भी आर्मी कैंप खासा के बाहर भी मंगलवार रात करीब 11 बजे ग्रेनेड अटैक हुआ। SSP सोहेल मीर कासिम के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने आर्मी कैंप की तरफ फेंका। दीवार के साथ लगते ही जोरदार धमाका हुआ। धमाके से चारदीवारी पर सेना क्षेत्र को कवर करने के लिए लगाया गया टीन शेड ढह गया। गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। धमाके की आवाज सुनते ही सैन्य अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। DIG संदीप गोयल, जिनका परिवार खालिस्तानियों के निशाने पर… मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
चंडीगढ़- प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कराने वाली BJP नेता भी:पंजाब ADGP की भाभी, समाज सेवा भी करती; गैंगस्टर को ₹50 लाख की सुपारी दी

चंडीगढ़ में 2 महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी कुब्बाहेड़ी का मर्डर कराने वाली अमरीन राय ने भाजपा की नेता निकली। वह 2 साल से पंजाब भाजपा में एक्टिव थी। इसके अलावा समाज सेवक के तौर पर भी एक्टिव रहती थी। अमरीन राय पंजाब के एक ADGP की भाभी है। उसने 8 एकड़ जमीन के विवाद में बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल को चिन्नी के मर्डर की 50 लाख की सुपारी दे दी। पुलिस अमरीन को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस की पूछताछ में अब उससे चिन्नी कुब्बाहेड़ी से विवाद की पूरी वजह सामने आई है। अमरीन को शक था कि चमनप्रीत ने उसे धोखा दिया, प्रॉपर्टी महंगे दामों पर बेची और कब्जा भी नहीं दिया, जिससे उसे नुकसान हुआ। इसी रंजिश में उसने उसे सबक सिखाने के लिए हत्या की साजिश रची। चिन्नी के परिवार का कहना है कि उनका बेटा तो महिला का भला चाहता था लेकिन उसने ही मर्डर करवा दिया। उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। चिन्नी से अमरीन कैसे जुड़ी, विवाद कैसे शुरू हुआ…. परिवार के बयान और पुलिस पूछताछ के हवाले से कत्ल की पूरी कहानी के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरी कहानी… बेटे के जरिए चिन्नी से मिली थी अमरीन चंडीगढ़ के सेक्टर-35 की रहने वाली अमरीन राय का बेटा सेक्टर-9 के एक जिम में एक्सरसाइज करने आता था। वह उम्र में छोटा था। इसी जिम में चिन्नी भी आता था। चिन्नी और अमरीन के बेटे जिम में एक-दूसरे के जानकार बने। अमरीन प्रॅापर्टी के इन्वेस्ट करती थी और चिन्नी प्रॉपर्टी कारोबारी था। इसके चलते बेटे के जरिए अमरीन करीब 3 साल पहले चिन्नी से मिली। पहले सौदे में मुनाफा हुआ तो बड़ी डील की चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी के भाई दीप इंद्र ने बताया कि चिन्नी ने अमरीन राय को न्यू चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी खरीदकर दी थी। जिससे उसे अच्छा मुनाफा हुआ था। इसके बाद फतेहपुर टपरिया में 8 एकड़ जमीन का सौदा किया। इसमें अमरीन राय के हिस्से में करीब 34 कनाल 8 मरले जमीन बनती थी। यह प्रॉपर्टी भी फायदे में थी। जमीन की रजिस्ट्री भी उनके पास पड़ी हुई थी। अमरीन को पैसे हड़पने का शक हुआ रजिस्ट्री के समय पैसे कम पड़ने पर चिन्नी ने इन्वेस्टर इकट्ठा किए। इस दौरान चिन्नी ने अमरीन को ज्यादा जमीन दी ताकि उसे यह न लगे कि उसके हिस्सा कम किया गया है। परिवार का कहना है कि इसी बीच किसी ने अमरीन के मन में यह बात डाल दी कि उसके पैसे हड़प लिए। जिससे अमरीन चिन्नी पर शक करने लगी। जब चिन्नी को इसका पता चला तो उसने अमरीन को अतिरिक्त जमीन भी दिलाई, ताकि पूरा मामला साफ हो सके। लेन-देन निपटा लेकिन अमरीन के मन में रंजिश पैदा हो गई पुलिस जांच के मुताबिक अभी तक के बयानों में पता चला कि इसके बाद उनके बीच विवाद हो गया। हालांकि फिर अमरीन चिन्नी से रंजिश रखने लगी। उनके बीच लेन-देन का सारा मामला निपट चुका था लेकिन ऐसा लग रहा है कि अमरीन इससे बहुत नाराज थी। इसी वजह से उसने चिन्नी को सबक सिखाने की ठान ली। बेटे से चिन्नी की रेकी कराने का शक परिवार ने पुलिस के सामने शक जताया कि जनवरी महीने से ही चिन्नी की रेकी शुरू हो चुकी थी। अमरीन का बेटा अब भी जिम आता था लेकिन वह ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करता था। इससे शक जताया जा रहा है कि वह सिर्फ चिन्नी की रेकी कर रहा था कि कब मौका मिले और उसकी हत्या कराई जा सके। प्रॉपर्टी डीलर ने कराई लक्की पटियाल से बात पुलिस की जांच में पता चला कि मोहाली के गांव कैम्बाला के प्रॉपर्टी डीलर हर्षप्रीत सिंह अमरीन और गैंगस्टर लक्की पटियाल के बीच मिडिलमैन बना। हर्षप्रीत ने ही एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए अमरीन और गैंगस्टर लक्की पटियाल के बीच टाईअप कराया। कत्ल के बदले पटियाल ने एक करोड़ रुपए मांगे लेकिन बाद में सौदा 50 लाख में तय हो गया। पटियाल ने 2 शूटर अरेंज किए, हथियार दिए पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए गैंगस्टर लक्की पाटियाल ने पूरी साजिश रची। उसने शूटर्स रंजन उर्फ पियूष पहलवान और प्रीतम को वारदात के लिए तैयार किया। दोनों को हत्या के लिए जरूरी हथियार मुहैया कराए गए। कत्ल के बाद भागने के लिए बाइक और खर्च के लिए पैसे भी दिए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि 18 मार्च को दोनों शूटर पहले से ही जिम के बाहर पहुंचकर मौके की रेकी कर चुके थे। जिम से बाहर निकलते ही चिन्नी को गोलियां मारीं जैसे ही चमनप्रीत सिंह जिम से बाहर निकला, दोनों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया, जिसमें शूटरों को पहले से निर्देश दिए गए थे और भागने का रूट भी तय किया गया था। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों और नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। हर्षप्रीत की गिरफ्तारी से खुला राज पुलिस के मुताबिक 29 अप्रैल को क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद मलोया स्थित सत्संग भवन के पास नाका लगाया गया। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर हर्षप्रीत सिंह (27) को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक विदेशी .45 बोर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने पूछताछ की तो पिस्टल अमरीन का निकला पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ शुरू की। जांच में पता चला कि बरामद पिस्टल अमरीन के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिससे उसके शामिल होने की बात सामने आई। पूछताछ के दौरान हर्षप्रीत ने कई अहम खुलासे किए, जिसके बाद पुलिस ने मामले को कॉन्ट्रैक्ट किलिंग से जोड़कर जांच तेज कर दी। बरामद हथियार और अवैध रूप से रखने के चलते हर्षप्रीत के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 54 और 59 के तहत केस दर्ज किया गया। परिवार बोला- विवाद था तो बैठकर सुलझा लेती प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी की करीब दो महीने पहले चंडीगढ़ सेक्टर-9 में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके परिवार का कहना है
10 एकड़ में फैले ‘शीशमहल’ में रहेंगे सम्राट:स्पेनिस ग्रेनाइड, मकराना के संगमरमर से बने घर को मुख्यमंत्री आवास में मिलाया; जानें अंदर क्या-क्या है

40 सालों तक बिहार की सत्ता का केंद्र रहा 1, अणे मार्ग का दायरा अब 10 एकड़ से ज्यादा का हो जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मौजूदा आवास 5 देशरत्न मार्ग को उसमें मिलाने का फैसला लिया गया है। दोनों भवनों को जोड़कर सम्राट चौधरी के लिए भव्य महल तैयार किया जाएगा। आज के एक्सप्लेनर बूझे की नाहीं में सम्राट चौधरी के नए महल की खासियतें। चौधरी ने क्यों 5 देशरत्न मार्ग वाले बंगले को नहीं छोड़ा। सवाल-1ः मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नया पता क्या होगा? जवाबः सम्राट चौधरी का नया पता 1, अणे मार्ग मुख्यमंत्री आवास ही होगा। हालांकि, उनको शिफ्ट करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि उनके मौजूदा आवास को मुख्यमंत्री आवास में ही अस्थायी तौर पर मिला दिया गया है। मतलब कि अब दोनों आवास एक हो गए हैं। सम्राट चौधरी चाहें तो दोनों को एक में मिलाकर या अलग-अलग इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों बंगले के बीच में सिर्फ एक बाउंड्री का फासला है। 5 मई को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री आवास का नाम बदलकर लोक सेवक आवास, अणे मार्ग कर दिया है। सवाल-2ः पहले मुख्यमंत्री आवास में क्या-क्या फैसिलिटी थी? जवाबः करीब 6 एकड़ (करीब 2.4 हेक्टेयर) में फैला 1, अणे मार्ग का बंगला पटना के हाई सिक्योरिटी वाले एरिया में है। इसके नजदीक राजभवन और बिहार सचिवालय है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेन बिल्डिंग में 6 बड़े कमरे हैं, जिनमें VIP सुइट्स, रहने के कमरे और ऑफिस हैं। कैंपस में बड़ा मीटिंग हॉल और प्रशासनिक कक्ष है, जहां कैबिनेट की बैठकें और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। 2015 तक इसी कैंपस में मुख्यमंत्री का जनता दरबार लगता था, जिसके लिए अलग से इंफ्रास्टक्चर तैयार किया गया था। बंगले की खासियतें… 1, अणे मार्ग के CM हाउस बनने की कहानी… पहली बार बिन्देश्वरी दुबे रहे नीतीश भी 2 आवास और एक पार्क मिला चुके हैं सवाल-3ः 5 देशरत्न मार्ग वाले बंगले में किस तरह की सुविधा है? जवाबः अब तक यह यह बंगला डिप्टी CM के नाम पर अलॉट किया जाता था। 2015 से अब तक तेजस्वी यादव (दो बार), सुशील कुमार मोदी और तारकिशोर प्रसाद रह चुके हैं। फिलहाल इस बंगले में बतौर डिप्टी CM सम्राट चौधरी रह रहे थे। अक्टूबर 2024 (विजयादशमी) के अवसर पर उन्होंने गृह-प्रवेश किया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उसी बंगले में हैं। अब इस बंगले को मुख्यमंत्री आवास में जोड़ दिया गया है। इसका मतलब हुआ कि सम्राट चौधरी बतौर मुख्यमंत्री भी इसी बंगले में रहेंगे। करीब 5 एकड़ में फैले इस बंगले में पहले से मुख्यमंत्री आवास की तरह ही एक कैंप कार्यालय है। जहां से सम्राट अपने विभाग और जनता से जुड़े कार्यों का निपटारा करते हैं। विवादों में भी रहा बंगला सवाल-4ः सम्राट चौधरी ने डिप्टी CM वाला आवास क्यों नहीं छोड़ा? जवाबः इस बंगले को लेकर राजनीतिक हलकों में ‘वास्तु दोष’ की चर्चा रहती है, क्योंकि 2015 के बाद से यहां रहने वाला कोई भी डिप्टी CM अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है। सम्राट चौधरी जब इस बंगले में शिफ्ट हुए तब उन्होंने वास्तु दोष को दूर करने के लिए बंगले के पुराने गेट को स्थायी रूप से बंद करवाकर नया प्रवेश द्वार बनवाया है। सवाल-5ः क्या कोई मुख्यमंत्री अपनी मर्जी से CM हाउस में बदलाव कर सकता है? जवाबः बिल्कुल। पॉलिटिकल एनालिस्ट केके लाल कहते हैं, ‘बिहार में मुख्यमंत्री आवास के रेनोवेशन के लिए मुख्य जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग के पास होती है। यह विभाग राज्य सरकार के अधीन है। इस विभाग के पास सरकारी भवनों की देखभाल, मरम्मत, रेनोवेशन और निर्माण की जिम्मेदारी होती है।’ CM हाउस के रेनोवेशन के लिए वित्त विभाग की ओर से बजट जारी किया जाता है। इसके लिए सरकारी खजाने से खर्च की इजाजत ली जाती है। वित्त विभाग ही रेनोवेशन के सभी खर्चों का ब्योरा रखता है।’ केके लाल बताते हैं, ‘देश में मुख्यमंत्री आवास के रेनोवेशन के लिए कोई भी कानून या नियम नहीं है। सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों को अपनी लाइफस्टाइल के तहत घर में रेनोवेशन कराने की आजादी है। कुछ लोग बहुत सादगी से रहते हैं, तो कुछ लोगों को लग्जरी पसंद है। इस कारण किसी भी राज्य में जब कोई नया मुख्यमंत्री बनता है, तो वो सरकारी आवास को अपनी पसंद के मुताबिक रेनोवेट और डेकोरेट करवा सकता है।’
राहुल का कैच लेने के बाद गायकवाड ने बॉल चूमी:अकील हुसैन का मास्क सेलिब्रेशन, नूर से कैच ड्रॉप; दिल्ली-चेन्नई मैच के मोमेंट्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। इस मैच की शुरुआत और अंत चौके के साथ हुआ। अरुण जेटली मैदान पर मैच की पहली बॉल पर पाथुम निसांका ने स्वीप करके चौका लगाया। तो कार्तिक शर्मा ने टी नटराजन की बॉल पर चौका लगाकर जीत दिलाई। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड बॉल को चूमते नजर आए। उन्होंने डायरेक्ट थ्रो पर आशुतोष शर्मा को रनआउट भी किया। दिल्ली के विकेटकीपर केएल राहुल ने उर्विल पटेल को स्टंप करके पवेलियन भेज दिया। मैच के टॉप मोमेंट्स 1. निसांका ने चौके से टीम का खाता खोला पाथुम निसांका ने पहले ओवर की पहली बॉल पर चौका लगाकर दिल्ली का खाता खोला। उन्होंने अकील हुसैन की फुलर लेंथ बॉल पर घुटने के बल बैठकर शानदार स्वीप खेलते हुए गेंद को डाइव लगाते फील्डर के पास से बैकवर्ड स्क्वेयर लेग बाउंड्री तक पहुंचा दिया। 2. राहुल का कैच लेने के बाद ऋतुराज ने बॉल को चूमा छठे ओवर की पहली बॉल पर ऋतुराज गायकवाड ने अकिल हुसैन की बॉल पर केएल राहुल का कैच पकड़ा। उन्होंने कैच लेने के बाद बॉल को चूम लिया। दूसरी ओर गेंदबाज हुसैन ने राहुल के विकेट पर मास्क सेलिब्रेशन किया। ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइटेड गेंद पर राहुल आगे बढ़कर कवर के ऊपर शॉट खेलने गए। लेकिन, गेंद पिच पर रुक गई और टाइमिंग बिगड़ गई। गेंद हवा में चली गई, जहां रुतुराज गायकवाड़ ने आसान कैच लपक लिया। राहुल 12 रन बनाकर आउट हुए। 3. राणा का चौका, नूर ने अगली बॉल आउट किया 10वें ओवर की दूसरी बॉल पर नीतीश राणा ने नूर अहमद की बॉल पर चौका लगाया। अगली बॉल पर नूर ने राणा को कार्तिक शर्मा के हाथों कैच कराया और पवेलियन भेज दिया। शॉर्ट गेंद पर राणा घुटने के बल बैठकर स्वीप खेलने गए। लेकिन शॉट हवा में चला गया और डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर कार्तिक शर्मा ने आसान कैच पकड़ लिया। राणा ने निराश होकर बल्ला हवा में उछाला और पवेलियन की ओर लौट पड़े। दूसरी ओर नूर अहमद, कार्तिक शर्मा सहित चेन्नई के खिलाड़ी जश्न मनाने लग गए। 4. नूर अहमद से स्टब्स का कैच छूटा 11वें ओवर की पहली बॉल पर नूर अहमद से ट्रिस्टन स्टब्स का कैच ड्रॉप हो गया। गुरजपनीत सिंह की बॉल पर स्टब्स ने कवर में शॉर्ट खेला। नूर ने अपने दाईं ओर डाइव लगाई, लेकिन गेंद हाथ में नहीं टिक सकी। स्टब्स ने अप के साथ जोरदार ड्राइव खेला था, जो सीधे फील्डर के पास गया। आसान मौका होने के बावजूद कैच छूट गया और स्टब्स को जीवनदान मिल गया। 5. 19वें ओवर में रिजवी को जीवनदार, ओवर्टन-गायकवाड से कैच छूटा 19वें ओवर में समीर रिजवी को जीवनदान मिला। जैमी ओवर्टन की फुल लेंथ गेंद पर रिजवी ने फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन बैट का टॉप एज लग गया। गेंद हवा में काफी ऊंची गई और बॉलर व मिड-ऑन के बीच गिर रही थी। ओवर्टन और रुतुराज गायकवाड़ दोनों ही कैच के लिए आए, लेकिन आपसी कन्फ्यूजन में कोई भी कैच नहीं ले पाया। 6. गायकवाड के डायरेक्ट थ्रो पर आशुतोष रनआउट 20वें ओवर में ऋतुराज गायकवाड के डायरेक्ट थ्रो पर आशुतोष शर्मा रनआउट हो गए। गेंद पिच पर लगकर उछली, जिस पर गेंदआज अंशुल कम्बोज ने हल्का-सा हाथ लगाया। गेंद गायकवाड़ के पास गई, जिन्होंने मिड-ऑन से सीधे बॉलर एंड पर डायरेक्ट हिट कर दिया। रिस्की रन लेने की कोशिश में आशुतोष क्रीज से बाहर रह गए और रन आउट हो गए। 7. आशुतोष से उर्विल का कैच छूटा, अगली दो बॉल पर सिक्स चेन्नई की पारी के छठे ओवर में आशुतोष शर्मा ने उर्विल पटेल का कैच ड्रॉप कर दिया। उर्विल ने गेंद को काफी ऊंचा मारा, लेकिन दूरी नहीं मिल पाई। डीप मिडविकेट से आशुतोष बाईं ओर भागते हुए लॉन्ग-ऑन की तरफ आए और डाइव भी लगाई। वे कैच तक नहीं पहुंच सके। जीवनदान मिलने के बाद उर्विल पटेल ने एनगिडी की अगली बॉल पर बॉल लगातार दो छक्के लगा दिए। जब कैच छूटा, तब उर्विल 5 रन खेल रहे थे। 8. केएल राहुल ने उर्विल को स्टंप किया 7वें ओवर की तीसरी बॉल पर विकेटकीपर केएल राहुल ने अक्षर पटेल की बॉल पर उर्विल पटेल को स्टंप कर दिया। उर्विल जल्दी आगे निकल गए, जिसे भांपकर अक्षर ने लेंथ छोटी रखी और गेंद तेजी से टर्न कराई। गेंद बैट के बाहरी किनारे को बीट कर गई। उर्विल का पैर क्रीज से बाहर था और हवा में था, तभी राहुल ने फुर्ती दिखाकर तुरंत बेल्स गिरा दीं। 9. कार्तिक के चौके से जीती चेन्नई 18वें ओवर तीसरी बॉल पर कार्तिक शर्मा ने नटराजन की गेंद पर चौका लगाया और चेन्नई को जीत दिला दी। उन्होंने शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर शॉर्ट-आर्म पुल खेला, गेंद मिड-ऑन के बाईं ओर से निकलते हुए तेजी से बाउंड्री तक पहुंच गई। ——————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया, सैमसन की फिफ्टी चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने मंगलवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। अरुण जेटली मैदान पर दिल्ली ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। चेन्नई ने 156 रन का टारगेट 17.3 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल में कैंसर मरीजों के मुफ्त इलाज पर संकट:पेमेंट अटकने से हिमकेयर और आयुष्मान योजना फेल, जनऔषधि केंद्र खाली; मरीज बाजार भरोसे

हिमाचल प्रदेश में पांच लाख रुपए तक के मुफ्त उपचार वाली हिमकेयर और आयुष्मान योजना का मरीजों को फायदा नहीं मिल रहा है। इन दोनों स्कीमों के कार्डधारकों को दवाइयां ओपन मार्केट से महंगे दाम पर खरीदनी पड़ रही है, जिससे कैंसर मरीजों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कैंसर के स्टेट लेवल हॉस्पिटल IGMC शिमला में उपचार करवा रहे मरीजों व उनके तीमारदारों में सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि सरकार के जन औषधि केंद्र में सस्ती दवाइयां तो मिल रही है, लेकिन कीमोथैरेपी की महंगी दवाइयां और इंजेक्शन लंबे समय से उपलब्ध नहीं है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को कैंसर का उपचार मुश्किल हो गया है। कई लोग उधार मांग कर उपचार करवा रहे हैं। IGMC शिमला पहुंचे मरीजों की जुबानी जाने मुफ्त इलाज की हकीकत हिमकेयर-आयुष्मान योजना में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज केंद्र की आयुष्मान और राज्य की हिमकेयर योजना में कागजों में तो 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज का प्रावधान है। हकीकत में सरकार द्वारा पेमेंट का भुगतान नहीं होने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। अकेले IGMC शिमला 110 करोड़ रुपए की देनदारी सरकार पर है। इसी तरह, राज्य के अन्य अस्पतालों में यह देनदारी करोड़ों में पहुंच गई है। आर्थिक तंगहाली से जूझ रही राज्य सरकार समय पर हिमकेयर की पेमेंट का भुगतान नहीं कर पा रही। इसकी मार मरीजों पर पड़ रही है। कैंसर के अलावा दूसरी बीमारियों के मरीजों के भी यही हाल है। हिमकेयर की 70 करोड़, आयुष्मान की 40 करोड़ की देनदारी: डॉ. राहुल राव IGMC शिमला के सीनियर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि 70 करोड़ रुपए हिमकेयर और 40 करोड़ रुपए की आयुष्मान योजना की देनदारी है। उन्होंने बताया कि हिमकेयर में तो राज्य सरकार से कुछ पेमेंट आ रही है, लेकिन आयुष्मान योजना में पांच-छह महीने से केंद्र से पेमेंट नहीं मिली। इससे कैंसर मरीजों को मुफ्त दवाइयां नहीं मिल पा रही।
खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे गौरव खन्ना:बोले- फेल होने का डर नहीं, बिना गॉडफादर के कॉर्पोरेट जॉब छोड़ एक्टर बना

अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में गौरव ने अपनी जिंदगी के संघर्षों, मुंबई आने के सफर और बिना गॉडफादर के मुकाम हासिल करने पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि 22 साल पहले जब वे बिना किसी प्लान के कानपुर से पुष्पक एक्सप्रेस पकड़कर मुंबई आए थे, तब से लेकर अब तक उनमें क्या बदलाव आए हैं। इसके साथ ही गौरव ने नए शो को लेकर परिवार के रिएक्शन, रोहित शेट्टी के साथ काम करने के अनुभव और जिंदगी में जोखिम लेने की अपनी आदत पर भी चर्चा की। सवाल: ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लेने जा रहे हैं, फैंस को आपसे काफी उम्मीदें हैं? जवाब: बड़ा अच्छा लगता है जब दर्शक इतना भरोसा दिखाते हैं। पिछले रियलिटी शो (बिग बॉस) में लोगों ने मुझे मेरे असली रूप में देखा। अभी तक वे मुझे सिर्फ किरदारों से जानते थे, लेकिन अब वे असली गौरव (जीके) को जानते हैं। मेरी यही कोशिश रहेगी कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूं और उन्हें एंटरटेन करता रहूं। सवाल: इस शो में जीके (गौरव खन्ना) क्या खास करने वाले हैं? जवाब: जीके इस शो में स्टंट करेगा। जीके जिस भी शो में जाता है, वहां जो भी रिक्वायरमेंट होती है, वो जरूर पूरी करता है। सवाल: शो के लिए आपकी क्या तैयारी है? जवाब: मैं कभी कुछ सोचकर नहीं जाता। मैं खुद को उस परिस्थिति में डालता हूं और रिक्वायरमेंट के हिसाब से परफॉर्म करने की कोशिश करता हूं। मुझे स्टंट्स का कोई एक्सपीरियंस नहीं है, मैं पहली बार यह सब कर रहा हूं। सवाल: शो का ऑफर आने पर घर वालों का कैसा रिएक्शन था? जवाब: मेरे माता-पिता कानपुर में रहते हैं और बहुत साधारण लोग हैं। जब मेरी मां को पता चला तो वे चिंतित हो गईं। उन्होंने कहा- “तुम क्यों जा रहे हो? तुम्हें क्या जरूरत है, करियर तो अच्छा खासा चल रहा है।” उन्होंने ऐसा ही मास्टरशेफ और बिग बॉस के टाइम भी कहा था। मैंने उन्हें इस बार भी नहीं बताया था। सच कहूं तो शो का कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाला मैं सबसे आखिरी इंसान था। सवाल: फिर आपने शो करने का फैसला कैसे लिया? जवाब: मेरे पिता ने मेरा हौसला बढ़ाया और कहा कि तुम्हें यह करना चाहिए। मुझे लगा कि एक-दो शो जीतने के बाद हम अक्सर अपने कंफर्ट जोन में चले जाते हैं। लेकिन मजा तो इसी में है कि खुद को परखा जाए। मैं कॉर्पोरेट लाइन से एक्टर बना और फिर रियलिटी शोज में आया। जब तक कुछ नया करने का जज्बा है, लाइफ में ग्रोथ होती रहेगी। पत्नी आकांक्षा का रिएक्शन भी बिंदास था, उसने तुरंत कहा- “करो!” सवाल: लाइफ में आपने अब तक का सबसे बड़ा जोखिम क्या लिया है? जवाब: अपने कंफर्ट जोन को छोड़ना। सबसे पहले अपने घर को छोड़कर इतने बड़े शहर (मुंबई) में आना, वह भी बिना किसी प्लान के। मुझे कोई इल्म नहीं था कि मैं एक्टिंग करूंगा। ना किसी को जानता था, ना कोई परिवार था, ना ही कोई गाइडेंस या गॉडफादर था। आज जब पीछे मुड़कर देखता हूं, तो लगता है कि लाइफ में काफी रिस्क लिए हैं। सवाल: उस गौरव को क्या कहेंगे जो सालों पहले बिना किसी जुगाड़ के मुंबई आया था? जवाब: मैं उसे बस यही कहूंगा कि “खुद पर विश्वास रख।” आज भी मुझे वही चीज काम आती है जो 20 साल पहले आई थी। अगर मैं उस समय अपने विश्वास से डगमगा जाता, तो शायद मैं इस लाइन में कभी नहीं आता और कॉर्पोरेट में ही रह जाता। मुझे लाइफ में रिग्रेट नहीं करना है, बस कुछ आउट ऑफ द बॉक्स करना है। सवाल: रोहित शेट्टी के साथ काम करने को लेकर क्या सोच रहे हैं? जवाब: मैं उनसे बिग बॉस के एक वीकेंड का वार में मिला था। उनकी वाइब एक बड़े भाई जैसी है, जो मजाक-मजाक में बड़ी बातें समझा देते हैं। उनकी गाइडेंस में स्टंट सीखना इस शो को करने की एक बड़ी वजह है। वाट तो लगेगी, ऐसा नहीं है कि मैं पत्थर का बना हूं और मुझे डर नहीं लगता। डर सबको लगता है, बस उसे ही ओवरकम करना है। सवाल: शो में पुराने दोस्त और को-कंटेस्टेंट्स भी मिलेंगे, उनके साथ कैसा समीकरण रहेगा? जवाब: फराहना के साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग है। ऋत्विक, रुबीना, जैस्मीन और विशाल को भी जानता हूं। इसके अलावा हर्ष भी कानपुर से हैं, तो इस बार शो में दो कानपुरी होंगे। मुझे उम्मीद है कि हर्ष के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनेगी, वो हंसाएगा तो मेंटली हम थोड़े रिलैक्स रहेंगे। सवाल: हाइट, पानी या कीड़े… आपको सबसे ज्यादा डर किससे लगता है? जवाब: पता नहीं, मुझे लगता है कि ये हर स्टंट में डराएंगे। मैंने सुना है कि इस बार शो का लेवल बहुत बड़ा होने वाला है। अगर मेरी वाट लगेगी तो सबकी लगेगी। मैं बस यह सोचकर शांत रहूंगा कि मैदान सबके लिए बराबर है।
खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे गौरव खन्ना:बोले- फेल होने का डर नहीं, बिना गॉडफादर के कॉर्पोरेट जॉब छोड़ एक्टर बना

अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में गौरव ने अपनी जिंदगी के संघर्षों, मुंबई आने के सफर और बिना गॉडफादर के मुकाम हासिल करने पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि 22 साल पहले जब वे बिना किसी प्लान के कानपुर से पुष्पक एक्सप्रेस पकड़कर मुंबई आए थे, तब से लेकर अब तक उनमें क्या बदलाव आए हैं। इसके साथ ही गौरव ने नए शो को लेकर परिवार के रिएक्शन, रोहित शेट्टी के साथ काम करने के अनुभव और जिंदगी में जोखिम लेने की अपनी आदत पर भी चर्चा की। सवाल: ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लेने जा रहे हैं, फैंस को आपसे काफी उम्मीदें हैं? जवाब: बड़ा अच्छा लगता है जब दर्शक इतना भरोसा दिखाते हैं। पिछले रियलिटी शो (बिग बॉस) में लोगों ने मुझे मेरे असली रूप में देखा। अभी तक वे मुझे सिर्फ किरदारों से जानते थे, लेकिन अब वे असली गौरव (जीके) को जानते हैं। मेरी यही कोशिश रहेगी कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूं और उन्हें एंटरटेन करता रहूं। सवाल: इस शो में जीके (गौरव खन्ना) क्या खास करने वाले हैं? जवाब: जीके इस शो में स्टंट करेगा। जीके जिस भी शो में जाता है, वहां जो भी रिक्वायरमेंट होती है, वो जरूर पूरी करता है। सवाल: शो के लिए आपकी क्या तैयारी है? जवाब: मैं कभी कुछ सोचकर नहीं जाता। मैं खुद को उस परिस्थिति में डालता हूं और रिक्वायरमेंट के हिसाब से परफॉर्म करने की कोशिश करता हूं। मुझे स्टंट्स का कोई एक्सपीरियंस नहीं है, मैं पहली बार यह सब कर रहा हूं। सवाल: शो का ऑफर आने पर घर वालों का कैसा रिएक्शन था? जवाब: मेरे माता-पिता कानपुर में रहते हैं और बहुत साधारण लोग हैं। जब मेरी मां को पता चला तो वे चिंतित हो गईं। उन्होंने कहा- “तुम क्यों जा रहे हो? तुम्हें क्या जरूरत है, करियर तो अच्छा खासा चल रहा है।” उन्होंने ऐसा ही मास्टरशेफ और बिग बॉस के टाइम भी कहा था। मैंने उन्हें इस बार भी नहीं बताया था। सच कहूं तो शो का कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाला मैं सबसे आखिरी इंसान था। सवाल: फिर आपने शो करने का फैसला कैसे लिया? जवाब: मेरे पिता ने मेरा हौसला बढ़ाया और कहा कि तुम्हें यह करना चाहिए। मुझे लगा कि एक-दो शो जीतने के बाद हम अक्सर अपने कंफर्ट जोन में चले जाते हैं। लेकिन मजा तो इसी में है कि खुद को परखा जाए। मैं कॉर्पोरेट लाइन से एक्टर बना और फिर रियलिटी शोज में आया। जब तक कुछ नया करने का जज्बा है, लाइफ में ग्रोथ होती रहेगी। पत्नी आकांक्षा का रिएक्शन भी बिंदास था, उसने तुरंत कहा- “करो!” सवाल: लाइफ में आपने अब तक का सबसे बड़ा जोखिम क्या लिया है? जवाब: अपने कंफर्ट जोन को छोड़ना। सबसे पहले अपने घर को छोड़कर इतने बड़े शहर (मुंबई) में आना, वह भी बिना किसी प्लान के। मुझे कोई इल्म नहीं था कि मैं एक्टिंग करूंगा। ना किसी को जानता था, ना कोई परिवार था, ना ही कोई गाइडेंस या गॉडफादर था। आज जब पीछे मुड़कर देखता हूं, तो लगता है कि लाइफ में काफी रिस्क लिए हैं। सवाल: उस गौरव को क्या कहेंगे जो सालों पहले बिना किसी जुगाड़ के मुंबई आया था? जवाब: मैं उसे बस यही कहूंगा कि “खुद पर विश्वास रख।” आज भी मुझे वही चीज काम आती है जो 20 साल पहले आई थी। अगर मैं उस समय अपने विश्वास से डगमगा जाता, तो शायद मैं इस लाइन में कभी नहीं आता और कॉर्पोरेट में ही रह जाता। मुझे लाइफ में रिग्रेट नहीं करना है, बस कुछ आउट ऑफ द बॉक्स करना है। सवाल: रोहित शेट्टी के साथ काम करने को लेकर क्या सोच रहे हैं? जवाब: मैं उनसे बिग बॉस के एक वीकेंड का वार में मिला था। उनकी वाइब एक बड़े भाई जैसी है, जो मजाक-मजाक में बड़ी बातें समझा देते हैं। उनकी गाइडेंस में स्टंट सीखना इस शो को करने की एक बड़ी वजह है। वाट तो लगेगी, ऐसा नहीं है कि मैं पत्थर का बना हूं और मुझे डर नहीं लगता। डर सबको लगता है, बस उसे ही ओवरकम करना है। सवाल: शो में पुराने दोस्त और को-कंटेस्टेंट्स भी मिलेंगे, उनके साथ कैसा समीकरण रहेगा? जवाब: फराहना के साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग है। ऋत्विक, रुबीना, जैस्मीन और विशाल को भी जानता हूं। इसके अलावा हर्ष भी कानपुर से हैं, तो इस बार शो में दो कानपुरी होंगे। मुझे उम्मीद है कि हर्ष के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनेगी, वो हंसाएगा तो मेंटली हम थोड़े रिलैक्स रहेंगे। सवाल: हाइट, पानी या कीड़े… आपको सबसे ज्यादा डर किससे लगता है? जवाब: पता नहीं, मुझे लगता है कि ये हर स्टंट में डराएंगे। मैंने सुना है कि इस बार शो का लेवल बहुत बड़ा होने वाला है। अगर मेरी वाट लगेगी तो सबकी लगेगी। मैं बस यह सोचकर शांत रहूंगा कि मैदान सबके लिए बराबर है।







