Sunday, 27 Sep 2026 | 12:14 PM

Trending :

EXCLUSIVE

राहुल का कैच लेने के बाद गायकवाड ने बॉल चूमी:अकील हुसैन का मास्क सेलिब्रेशन, नूर से कैच ड्रॉप; दिल्ली-चेन्नई मैच के मोमेंट्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। इस मैच की शुरुआत और अंत चौके के साथ हुआ। अरुण जेटली मैदान पर मैच की पहली बॉल पर पाथुम निसांका ने स्वीप करके चौका लगाया। तो कार्तिक शर्मा ने टी नटराजन की बॉल पर चौका लगाकर जीत दिलाई। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड बॉल को चूमते नजर आए। उन्होंने डायरेक्ट थ्रो पर आशुतोष शर्मा को रनआउट भी किया। दिल्ली के विकेटकीपर केएल राहुल ने उर्विल पटेल को स्टंप करके पवेलियन भेज दिया। मैच के टॉप मोमेंट्स 1. निसांका ने चौके से टीम का खाता खोला
पाथुम निसांका ने पहले ओवर की पहली बॉल पर चौका लगाकर दिल्ली का खाता खोला। उन्होंने अकील हुसैन की फुलर लेंथ बॉल पर घुटने के बल बैठकर शानदार स्वीप खेलते हुए गेंद को डाइव लगाते फील्डर के पास से बैकवर्ड स्क्वेयर लेग बाउंड्री तक पहुंचा दिया। 2. राहुल का कैच लेने के बाद ऋतुराज ने बॉल को चूमा
छठे ओवर की पहली बॉल पर ऋतुराज गायकवाड ने अकिल हुसैन की बॉल पर केएल राहुल का कैच पकड़ा। उन्होंने कैच लेने के बाद बॉल को चूम लिया। दूसरी ओर गेंदबाज हुसैन ने राहुल के विकेट पर मास्क सेलिब्रेशन किया। ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइटेड गेंद पर राहुल आगे बढ़कर कवर के ऊपर शॉट खेलने गए। लेकिन, गेंद पिच पर रुक गई और टाइमिंग बिगड़ गई। गेंद हवा में चली गई, जहां रुतुराज गायकवाड़ ने आसान कैच लपक लिया। राहुल 12 रन बनाकर आउट हुए। 3. राणा का चौका, नूर ने अगली बॉल आउट किया
10वें ओवर की दूसरी बॉल पर नीतीश राणा ने नूर अहमद की बॉल पर चौका लगाया। अगली बॉल पर नूर ने राणा को कार्तिक शर्मा के हाथों कैच कराया और पवेलियन भेज दिया। शॉर्ट गेंद पर राणा घुटने के बल बैठकर स्वीप खेलने गए। लेकिन शॉट हवा में चला गया और डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर कार्तिक शर्मा ने आसान कैच पकड़ लिया। राणा ने निराश होकर बल्ला हवा में उछाला और पवेलियन की ओर लौट पड़े। दूसरी ओर नूर अहमद, कार्तिक शर्मा सहित चेन्नई के खिलाड़ी जश्न मनाने लग गए। 4. नूर अहमद से स्टब्स का कैच छूटा 11वें ओवर की पहली बॉल पर नूर अहमद से ट्रिस्टन स्टब्स का कैच ड्रॉप हो गया। गुरजपनीत सिंह की बॉल पर स्टब्स ने कवर में शॉर्ट खेला। नूर ने अपने दाईं ओर डाइव लगाई, लेकिन गेंद हाथ में नहीं टिक सकी। स्टब्स ने अप के साथ जोरदार ड्राइव खेला था, जो सीधे फील्डर के पास गया। आसान मौका होने के बावजूद कैच छूट गया और स्टब्स को जीवनदान मिल गया। 5. 19वें ओवर में रिजवी को जीवनदार, ओवर्टन-गायकवाड से कैच छूटा
19वें ओवर में समीर रिजवी को जीवनदान मिला। जैमी ओवर्टन की फुल लेंथ गेंद पर रिजवी ने फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन बैट का टॉप एज लग गया। गेंद हवा में काफी ऊंची गई और बॉलर व मिड-ऑन के बीच गिर रही थी। ओवर्टन और रुतुराज गायकवाड़ दोनों ही कैच के लिए आए, लेकिन आपसी कन्फ्यूजन में कोई भी कैच नहीं ले पाया। 6. गायकवाड के डायरेक्ट थ्रो पर आशुतोष रनआउट
20वें ओवर में ऋतुराज गायकवाड के डायरेक्ट थ्रो पर आशुतोष शर्मा रनआउट हो गए। गेंद पिच पर लगकर उछली, जिस पर गेंदआज अंशुल कम्बोज ने हल्का-सा हाथ लगाया।
गेंद गायकवाड़ के पास गई, जिन्होंने मिड-ऑन से सीधे बॉलर एंड पर डायरेक्ट हिट कर दिया। रिस्की रन लेने की कोशिश में आशुतोष क्रीज से बाहर रह गए और रन आउट हो गए। 7. आशुतोष से उर्विल का कैच छूटा, अगली दो बॉल पर सिक्स
चेन्नई की पारी के छठे ओवर में आशुतोष शर्मा ने उर्विल पटेल का कैच ड्रॉप कर दिया। उर्विल ने गेंद को काफी ऊंचा मारा, लेकिन दूरी नहीं मिल पाई। डीप मिडविकेट से आशुतोष बाईं ओर भागते हुए लॉन्ग-ऑन की तरफ आए और डाइव भी लगाई। वे कैच तक नहीं पहुंच सके। जीवनदान मिलने के बाद उर्विल पटेल ने एनगिडी की अगली बॉल पर बॉल लगातार दो छक्के लगा दिए। जब कैच छूटा, तब उर्विल 5 रन खेल रहे थे। 8. केएल राहुल ने उर्विल को स्टंप किया
7वें ओवर की तीसरी बॉल पर विकेटकीपर केएल राहुल ने अक्षर पटेल की बॉल पर उर्विल पटेल को स्टंप कर दिया। उर्विल जल्दी आगे निकल गए, जिसे भांपकर अक्षर ने लेंथ छोटी रखी और गेंद तेजी से टर्न कराई। गेंद बैट के बाहरी किनारे को बीट कर गई। उर्विल का पैर क्रीज से बाहर था और हवा में था, तभी राहुल ने फुर्ती दिखाकर तुरंत बेल्स गिरा दीं। 9. कार्तिक के चौके से जीती चेन्नई 18वें ओवर तीसरी बॉल पर कार्तिक शर्मा ने नटराजन की गेंद पर चौका लगाया और चेन्नई को जीत दिला दी। उन्होंने शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर शॉर्ट-आर्म पुल खेला, गेंद मिड-ऑन के बाईं ओर से निकलते हुए तेजी से बाउंड्री तक पहुंच गई। ——————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया, सैमसन की फिफ्टी चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने मंगलवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। अरुण जेटली मैदान पर दिल्ली ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। चेन्नई ने 156 रन का टारगेट 17.3 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सगे मां-बाप को इंडियाज गॉट लेटेंट-2 में जज बनाओ:समय रैना पर फिर भड़के सुनील पाल, कहा- पेरेंट्स के सामने ही शो करे, तब मानूंगा

May 25, 2026/
11:25 am

समय रैना और सुनील पाल के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विवादित शो इंडियाज गॉट...

Anita Advani on Rajesh Khanna Relation

May 1, 2026/
4:30 am

2 घंटे पहले कॉपी लिंक बॉम्बे हाई कोर्ट के राजेश खन्ना के साथ अनीता आडवाणी के रिश्ते को शादी मानने...

authorimg

February 22, 2026/
6:42 pm

Last Updated:February 22, 2026, 18:42 IST Delhi Enconter News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिंदापुर फायरिंग मामले में वांछित...

'पंचायत' के दामाद पहुंचे बिग बॉस के घर:सलमान खान के पास रोए; बोले- सैफ-करीना की शादी में होटल के किचन में सफाई भी की

September 7, 2026/
11:16 am

‘पंचायत’ वेब सीरीज में दामाद का रोल निभाने वाले राजस्थान के आसिफ खान बिग बॉस में नजर आएंगे। बिग बॉस...

पिथौरागढ़ में भारत के बनाए पुल पर नेपाल की आपत्ति:कहा- बोर्ड पर नाम बदलें, यह हमारा इलाका; पुल चालू होने से बचेगा 200km का सफर

September 9, 2026/
11:10 am

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में धारचूला के पास काली नदी पर बने भारत-नेपाल मोटर पुल के स्वागत बोर्ड को लेकर...

बाबा महाकाल के दरबार में भारतीय महिला क्रिकेट टीम:विश्व कप जीताने वाली टीम की कप्तान हरमनप्रीत और कोच ने नंदी के कान में कही मनोकामना

May 16, 2026/
8:24 am

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने बाबा महाकाल के दरबार में...

द्वारकेश पॉडकास्ट के मुरीद टेक दिग्गज:जकरबर्ग को कह दिया था- दोबारा रिकॉर्ड करना पड़ेगा, हुआंग-नडेला करते हैं घंटों चर्चा

May 3, 2026/
2:22 pm

एआई की जादुई दुनिया में जहां बड़े-बड़े दिग्गज भी तकनीक के शोर में खो जाते हैं, वहीं द्वारकेश पटेल सिलिकॉन...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

राहुल का कैच लेने के बाद गायकवाड ने बॉल चूमी:अकील हुसैन का मास्क सेलिब्रेशन, नूर से कैच ड्रॉप; दिल्ली-चेन्नई मैच के मोमेंट्स

राहुल का कैच लेने के बाद गायकवाड ने बॉल चूमी:अकील हुसैन का मास्क सेलिब्रेशन, नूर से कैच ड्रॉप; दिल्ली-चेन्नई मैच के मोमेंट्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। इस मैच की शुरुआत और अंत चौके के साथ हुआ। अरुण जेटली मैदान पर मैच की पहली बॉल पर पाथुम निसांका ने स्वीप करके चौका लगाया। तो कार्तिक शर्मा ने टी नटराजन की बॉल पर चौका लगाकर जीत दिलाई। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड बॉल को चूमते नजर आए। उन्होंने डायरेक्ट थ्रो पर आशुतोष शर्मा को रनआउट भी किया। दिल्ली के विकेटकीपर केएल राहुल ने उर्विल पटेल को स्टंप करके पवेलियन भेज दिया। मैच के टॉप मोमेंट्स 1. निसांका ने चौके से टीम का खाता खोला
पाथुम निसांका ने पहले ओवर की पहली बॉल पर चौका लगाकर दिल्ली का खाता खोला। उन्होंने अकील हुसैन की फुलर लेंथ बॉल पर घुटने के बल बैठकर शानदार स्वीप खेलते हुए गेंद को डाइव लगाते फील्डर के पास से बैकवर्ड स्क्वेयर लेग बाउंड्री तक पहुंचा दिया। 2. राहुल का कैच लेने के बाद ऋतुराज ने बॉल को चूमा
छठे ओवर की पहली बॉल पर ऋतुराज गायकवाड ने अकिल हुसैन की बॉल पर केएल राहुल का कैच पकड़ा। उन्होंने कैच लेने के बाद बॉल को चूम लिया। दूसरी ओर गेंदबाज हुसैन ने राहुल के विकेट पर मास्क सेलिब्रेशन किया। ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइटेड गेंद पर राहुल आगे बढ़कर कवर के ऊपर शॉट खेलने गए। लेकिन, गेंद पिच पर रुक गई और टाइमिंग बिगड़ गई। गेंद हवा में चली गई, जहां रुतुराज गायकवाड़ ने आसान कैच लपक लिया। राहुल 12 रन बनाकर आउट हुए। 3. राणा का चौका, नूर ने अगली बॉल आउट किया
10वें ओवर की दूसरी बॉल पर नीतीश राणा ने नूर अहमद की बॉल पर चौका लगाया। अगली बॉल पर नूर ने राणा को कार्तिक शर्मा के हाथों कैच कराया और पवेलियन भेज दिया। शॉर्ट गेंद पर राणा घुटने के बल बैठकर स्वीप खेलने गए। लेकिन शॉट हवा में चला गया और डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर कार्तिक शर्मा ने आसान कैच पकड़ लिया। राणा ने निराश होकर बल्ला हवा में उछाला और पवेलियन की ओर लौट पड़े। दूसरी ओर नूर अहमद, कार्तिक शर्मा सहित चेन्नई के खिलाड़ी जश्न मनाने लग गए। 4. नूर अहमद से स्टब्स का कैच छूटा 11वें ओवर की पहली बॉल पर नूर अहमद से ट्रिस्टन स्टब्स का कैच ड्रॉप हो गया। गुरजपनीत सिंह की बॉल पर स्टब्स ने कवर में शॉर्ट खेला। नूर ने अपने दाईं ओर डाइव लगाई, लेकिन गेंद हाथ में नहीं टिक सकी। स्टब्स ने अप के साथ जोरदार ड्राइव खेला था, जो सीधे फील्डर के पास गया। आसान मौका होने के बावजूद कैच छूट गया और स्टब्स को जीवनदान मिल गया। 5. 19वें ओवर में रिजवी को जीवनदार, ओवर्टन-गायकवाड से कैच छूटा
19वें ओवर में समीर रिजवी को जीवनदान मिला। जैमी ओवर्टन की फुल लेंथ गेंद पर रिजवी ने फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन बैट का टॉप एज लग गया। गेंद हवा में काफी ऊंची गई और बॉलर व मिड-ऑन के बीच गिर रही थी। ओवर्टन और रुतुराज गायकवाड़ दोनों ही कैच के लिए आए, लेकिन आपसी कन्फ्यूजन में कोई भी कैच नहीं ले पाया। 6. गायकवाड के डायरेक्ट थ्रो पर आशुतोष रनआउट
20वें ओवर में ऋतुराज गायकवाड के डायरेक्ट थ्रो पर आशुतोष शर्मा रनआउट हो गए। गेंद पिच पर लगकर उछली, जिस पर गेंदआज अंशुल कम्बोज ने हल्का-सा हाथ लगाया।
गेंद गायकवाड़ के पास गई, जिन्होंने मिड-ऑन से सीधे बॉलर एंड पर डायरेक्ट हिट कर दिया। रिस्की रन लेने की कोशिश में आशुतोष क्रीज से बाहर रह गए और रन आउट हो गए। 7. आशुतोष से उर्विल का कैच छूटा, अगली दो बॉल पर सिक्स
चेन्नई की पारी के छठे ओवर में आशुतोष शर्मा ने उर्विल पटेल का कैच ड्रॉप कर दिया। उर्विल ने गेंद को काफी ऊंचा मारा, लेकिन दूरी नहीं मिल पाई। डीप मिडविकेट से आशुतोष बाईं ओर भागते हुए लॉन्ग-ऑन की तरफ आए और डाइव भी लगाई। वे कैच तक नहीं पहुंच सके। जीवनदान मिलने के बाद उर्विल पटेल ने एनगिडी की अगली बॉल पर बॉल लगातार दो छक्के लगा दिए। जब कैच छूटा, तब उर्विल 5 रन खेल रहे थे। 8. केएल राहुल ने उर्विल को स्टंप किया
7वें ओवर की तीसरी बॉल पर विकेटकीपर केएल राहुल ने अक्षर पटेल की बॉल पर उर्विल पटेल को स्टंप कर दिया। उर्विल जल्दी आगे निकल गए, जिसे भांपकर अक्षर ने लेंथ छोटी रखी और गेंद तेजी से टर्न कराई। गेंद बैट के बाहरी किनारे को बीट कर गई। उर्विल का पैर क्रीज से बाहर था और हवा में था, तभी राहुल ने फुर्ती दिखाकर तुरंत बेल्स गिरा दीं। 9. कार्तिक के चौके से जीती चेन्नई 18वें ओवर तीसरी बॉल पर कार्तिक शर्मा ने नटराजन की गेंद पर चौका लगाया और चेन्नई को जीत दिला दी। उन्होंने शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर शॉर्ट-आर्म पुल खेला, गेंद मिड-ऑन के बाईं ओर से निकलते हुए तेजी से बाउंड्री तक पहुंच गई। ——————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया, सैमसन की फिफ्टी चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने मंगलवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। अरुण जेटली मैदान पर दिल्ली ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। चेन्नई ने 156 रन का टारगेट 17.3 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket