पुतिन बोले- रूस-भारत के बीच इस साल कारोबार बढ़ा:दोनों देशों के दशकों से रिश्ते मजबूत; भारत के विदेश मंत्री जयशंकर से मॉस्को में मुलाकात की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि इस साल रूस और भारत के बीच कारोबार बढ़ा है। उन्होंने यह बात रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन में सोमवार को भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान कही। पुतिन ने कहा कि रूस और भारत के बीच दशकों से मजबूत रिश्ते बने हुए हैं। दोनों देश व्यावहारिक तौर पर लगभग सभी क्षेत्रों में अपना सहयोग जारी रखे हुए हैं। भारतीय विदेश मंत्री को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी आज की यात्रा रूस-भारत के बीच दशकों से कायम रिश्तों की मजबूती को दिखाती है। उन्होंने कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस साल हमारा कारोबार बढ़ा है। पिछले साल इसमें थोड़ी कमी आई थी, लेकिन इस साल यह बढ़ रहा है। जयशंकर रूसी उपप्रधानमंत्री से भी मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को मॉस्को में रूस के उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-रूस के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों देशों के बीच साझेदारी बढ़ाने पर भी बात हुई। जयशंकर रविवार को मॉस्को पहुंचे थे। वह रूस के अपने दो दिन के दौरे पर हैं। उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले BRICS नेताओं के सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
आदित्य सील और अनुष्का रंजन बने जुड़वा बेटियों के पेरेंट्स:'वीरा' और 'माही' नाम रखे; आदित्य बोले- हमारी जिंदगी में रोशनी आ गई

फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ फेम एक्टर आदित्य सील और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का रंजन जुड़वा बेटियों के पेरेंट्स बन गए हैं।अनुष्का ने 23 अगस्त 2026 को दो बेटियों को जन्म दिया। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने अपनी बेटियों के नाम ‘वीरा रंजन सील’ और ‘माही रंजन सील’ रखे हैं। आदित्य सील ने इंस्टाग्राम पर एक खास कार्ड शेयर कर खुशी जाहिर की और सभी का शुक्रिया अदा किया। आदित्य ने लिखा- हमारी जिंदगी में रोशनी आ गई आदित्य सील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटियों के आने की खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “मेरी सनशाइन हमारी जिंदगी को रोशन करने आ गई हैं। हमारा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है। वीरा और माही, टीम गर्ल।” कपल ने जो कार्ड शेयर किया है, उसमें दो छोटी बच्चियों के क्यूट इलस्ट्रेशन बने हुए हैं। मई 2026 में शेयर की थी प्रेग्नेंसी की खबर कपल ने इसी साल प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। मई 2026 में एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में अनुष्का रंजन ने बताया था कि उनके बच्चे का जन्म सितंबर में होना तय था। उन्होंने कहा था कि वे इस खबर को शेयर करने में थोड़े लेट हो गए थे, क्योंकि वे खुद को थोड़ा वक्त देना चाहते थे। शादी की घोषणा करने से ज्यादा नर्वस वे इस खबर को शेयर करते वक्त थीं, लेकिन दोस्तों और लोगों के रिएक्शन से वे काफी इमोशनल महसूस कर रही थीं। प्रेग्नेंसी में 150 से ज्यादा इंजेक्शन लगे अनुष्का रंजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर IVF ट्रीटमेंट पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि मां बनने की प्रक्रिया आसान नहीं थी और उन्हें करीब 150 से ज्यादा इंजेक्शन लेने पड़े थे। अनुष्का के मुताबिक, इंजेक्शन के दर्द के कारण वे रोने लगती थीं। अनुष्का ने बताया कि साल 2023 से वे फैमिली प्लानिंग की सोच रहे थे, जिसके बाद अपनी बहन आकांक्षा रंजन की सलाह पर उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया था। 2021 में मुंबई में हुई थी शादी आदित्य सील और अनुष्का रंजन की पहली मुलाकात 26 जून 2017 को हुई थी। दोनों अनुष्का के एनजीओ ‘बेटी’ के एक इवेंट में मिले थे। यहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई जो बाद में रिश्ते में बदल गई। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने नवंबर 2021 में मुंबई में शादी कर ली थी। आदित्य सील और अनुष्का रंजन का करियर आदित्य सील ने साल 2002 में फिल्म ‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे ‘तुम बिन 2’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’, ‘इंदू की जवानी’ और ‘रॉकेट गैंग’ जैसी फिल्मों के अलावा वेब सीरीज ‘द एम्पायर’ में अहम भूमिकाओं में नजर आए। वहीं अनुष्का रंजन ने साल 2015 में रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘वेडिंग पुलाव’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ और लोकप्रिय वेब सीरीज ‘फितरत’ में काम किया, जिसमें उनके साथ आदित्य सील भी मुख्य किरदार में थे। ये खबर भी पढ़ें करीना कपूर खान प्रेग्नेंट नहीं हैं:तीसरी बार मां बनने की अफवाहों को टीम ने बताया गलत; ननद सबा बोलीं- कुछ बातें प्राइवेट रहने देना चाहिए एक्ट्रेस करीना कपूर खान के तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरों को उनकी टीम ने गलत बताया है। सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलने के बाद टीम ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें
ईरान की करेंसी रियाल 20 लाख प्रति डॉलर पर पहुंची:यह अब तक का सबसे निचला स्तर, अमेरिकी प्रतिबंधों से बिगड़ी अर्थव्यवस्था

ईरान की मुद्रा रियाल सुबह के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 लाख पर पहुंच गई। एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह रियाल का अब तक का सबसे निचला रिकॉर्ड स्तर है। अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी, लंबे समय से जारी आर्थिक प्रतिबंधों और युद्ध की वजह से ईरान का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका है। अमेरिका की ‘इकोनॉमिक डी-डे’ की तैयारी, नए प्रतिबंधों से बढ़ेगा दबाव ईरानी रियाल में यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब वाशिंगटन नए और अधिक कड़े प्रतिबंधों का ऐलान करने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका ने इस कदम को “इकोनॉमिक डी-डे” करार दिया है। अमेरिका का मकसद इन कड़े वित्तीय प्रतिबंधों के जरिए ईरान पर दबाव को चरम पर पहुंचाना है, जिससे रियाल पर आने वाले दिनों में और ज्यादा गिरावट का खतरा मंडरा रहा है। युद्ध और महंगाई से पहले से ईरान परेशानी ईरान की करेंसी 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों से पहले भी दबाव में थी। देश पहले से ही महंगाई और नेगेटिव आर्थिक विकास दर का सामना कर रहा था। हालांकि, पिछले छह महीनों से जारी युद्ध और संघर्ष ने ईरानी अर्थव्यवस्था को बहुत गहरा नुकसान पहुंचाया है, जिससे रियाल लगातार नए निचले स्तर को छू रहा है। अमेरिकी नेवल नाकेबंदी से क्रूड ऑयल और समुद्री व्यापार प्रभावित अमेरिका द्वारा ईरान के आसपास की गई नौसैनिक नाकेबंदी ने देश के आयात और निर्यात व्यवस्था की कमर तोड़ दी है। ईरान का मुख्य राजस्व स्रोत कच्चा तेल का निर्यात रहा है, लेकिन नाकेबंदी की वजह से उसके तेल टैंकरों की आवाजाही पर रोक लग गई है। इसके चलते देश में विदेशी मुद्रा भंडार विशेषकर अमेरिकी डॉलर की भारी कमी हो गई है, जिससे अनौपचारिक बाजारों में डॉलर की मांग और कीमत दोनों अनियंत्रित रूप से बढ़ गई हैं। आगे क्या: महंगाई और रोजमर्रा की चीजों के दाम और बढ़ने के आसार रियाल के कमजोर होने का सीधा असर ईरान के आम नागरिकों पर पड़ने वाला है। दूसरे देशों से आने वाला सामान, खानस और दवाइयों की कीमतें बढ़ जाएंगी। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका की प्रस्तावित ‘इकोनॉमिक डी-डे’ पाबंदियां लागू होती हैं और नाकेबंदी जारी रहती है, तो आने वाले हफ्तों में रियाल में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे ईरान में महंगाई और ज्यादा बढ़ सकती है।
ईरान की करेंसी रियाल 20 लाख प्रति डॉलर पर पहुंची:यह अब तक का सबसे निचला स्तर, अमेरिकी प्रतिबंधों से बिगड़ी अर्थव्यवस्था

ईरान की मुद्रा रियाल सुबह के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 लाख पर पहुंच गई। एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह रियाल का अब तक का सबसे निचला रिकॉर्ड स्तर है। अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी, लंबे समय से जारी आर्थिक प्रतिबंधों और युद्ध की वजह से ईरान का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका है। अमेरिका की ‘इकोनॉमिक डी-डे’ की तैयारी, नए प्रतिबंधों से बढ़ेगा दबाव ईरानी रियाल में यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब वाशिंगटन नए और अधिक कड़े प्रतिबंधों का ऐलान करने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका ने इस कदम को “इकोनॉमिक डी-डे” करार दिया है। अमेरिका का मकसद इन कड़े वित्तीय प्रतिबंधों के जरिए ईरान पर दबाव को चरम पर पहुंचाना है, जिससे रियाल पर आने वाले दिनों में और ज्यादा गिरावट का खतरा मंडरा रहा है। युद्ध और महंगाई से पहले से ईरान परेशान ईरान की करेंसी 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों से पहले भी दबाव में थी। देश पहले से ही महंगाई और नेगेटिव आर्थिक विकास दर का सामना कर रहा था। हालांकि, पिछले छह महीनों से जारी युद्ध और संघर्ष ने ईरानी अर्थव्यवस्था को बहुत गहरा नुकसान पहुंचाया है, जिससे रियाल लगातार नए निचले स्तर को छू रहा है। अमेरिकी नेवल नाकेबंदी से क्रूड ऑयल और समुद्री व्यापार प्रभावित अमेरिका द्वारा ईरान के आसपास की गई नौसैनिक नाकेबंदी ने देश के आयात और निर्यात व्यवस्था की कमर तोड़ दी है। ईरान का मुख्य राजस्व स्रोत कच्चा तेल का निर्यात रहा है, लेकिन नाकेबंदी की वजह से उसके तेल टैंकरों की आवाजाही पर रोक लग गई है। इसके चलते देश में विदेशी मुद्रा भंडार विशेषकर अमेरिकी डॉलर की भारी कमी हो गई है, जिससे अनौपचारिक बाजारों में डॉलर की मांग और कीमत दोनों अनियंत्रित रूप से बढ़ गई हैं। आगे क्या: महंगाई और रोजमर्रा की चीजों के दाम और बढ़ने के आसार रियाल के कमजोर होने का सीधा असर ईरान के आम नागरिकों पर पड़ने वाला है। दूसरे देशों से आने वाला सामान, खानस और दवाइयों की कीमतें बढ़ जाएंगी। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका की प्रस्तावित ‘इकोनॉमिक डी-डे’ पाबंदियां लागू होती हैं और नाकेबंदी जारी रहती है, तो आने वाले हफ्तों में रियाल में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे ईरान में महंगाई और ज्यादा बढ़ सकती है।
ईरान होर्मुज में जहाजों से टोल वसूलेगा, संसद की मंजूरी:रियाल और पसंद की करेंसी में पेमेंट लेगा; बदले में सुरक्षा और इंश्योरेंस देगा

ईरान की संसद ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल यानी फीस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जिन देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति होगी, उनसे समुद्री सेवाओं के बदले शुल्क लिया जाएगा। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रवक्ता हसन काशकवी के मुताबिक, फीस के बदले समुद्री सेवाएं, सुरक्षा और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा पर्यावरण संबंधी सेवाएं और खास परिस्थितियों में ईंधन भी दिया जाएगा भुगतान ईरानी रियाल या ईरान की पसंद की किसी दूसरी करेंसी में किया जा सकेगा। खबर अपडेट हो रही है…
आसिम रियाज बोले- मैंने किसी का धर्म नहीं बदलवाया:हिमांशी खुराना के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी; बोले- वे पब्लिसिटी के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहीं

‘बिग बॉस 13’ के रनर-अप आसिम रियाज ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन वाले दावों पर सफाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर आसिम ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। हाल ही में हिमांशी ने एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि आसिम ने उन पर अपना धर्म बदलने का दबाव बनाया था। इस पर आसिम ने कहा कि उन्होंने कभी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा और उनके खिलाफ नफरत फैलाने के लिए इस संवेदनशील मुद्दे का इस्तेमाल किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पोस्ट पर आसिम ने दी सफाई आसिम रियाज ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट शेयर किया। हालांकि पोस्ट में उन्होंने हिमांशी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिखा, लेकिन साफ किया कि निजी मुद्दों को पब्लिक में लाकर विवाद बनाया जा रहा है। आसिम ने लिखा, “मैंने कभी किसी को अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा। एक बार भी नहीं। बल्कि मैंने ही तुम्हें फिटनेस की तरफ पुश किया था। मुझसे मिलने से पहले सब जानते हैं कि तुम कैसी दिखती थीं।” ‘पब्लिसिटी के लिए धर्म को हथियार न बनाएं’ आसिम ने आगे लिखा कि धर्म एक बेहद संवेदनशील मुद्दा है और इसे हथियार की तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने हिमांशी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों के मन में मेरे लिए नफरत पैदा करने के लिए इतने पर्सनल मैटर को उछालना बचकाना है। इससे पता चलता है कि अटेंशन पाने के लिए कोई किस हद तक गिर सकता है। हिमांशी ने कहा था- इस्लाम कबूल करने वाली थी इससे पहले पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी ने दावा किया कि एक समय वह आसिम के दबाव में इस्लाम कबूल करने के बेहद करीब पहुंच गई थीं। उन्होंने बताया कि रिश्ते के दौरान उनके पूजा-पाठ और धार्मिक मान्यताओं को लेकर आपत्ति जताई जाती थी। हिमांशी के मुताबिक, मानसिक दबाव इतना बढ़ गया था कि एक रात उन्हें लगा कि उनकी जिंदगी का शायद आखिरी दिन है। उन्होंने धर्म बदलने से पहले चार धाम यात्रा करने की इच्छा भी जताई थी। बिग बॉस 13 में शुरू हुई थी दोनों की स्टोरी हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ के दौरान हुई थी। शो में दोनों की नजदीकियां लगातार चर्चा में रहीं और कुछ समय बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। फैंस ने इस जोड़ी को ‘आसिमांशी’ नाम दिया था। हालांकि, बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया। दिसंबर 2023 में ब्रेकअप की घोषणा करते हुए दोनों ने अलग-अलग धर्म और धार्मिक मान्यताओं को भी वजह बताया था। उस समय हिमांशी ने सोशल मीडिया पर आसिम के साथ हुई निजी चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे, जिनमें धर्म को लेकर बातचीत का जिक्र था। हिमांशी ने बताया- एक समय धर्म बदलने को तैयार थी अब पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी ने रिश्ते के दौरान आए मुश्किल दौर का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि उस समय उनके पार्टनर की तरफ से उनके पूजा-पाठ को लेकर आपत्ति जताई जाती थी। हिमांशी के मुताबिक, उनसे कहा गया था कि पूजा-पाठ अब नहीं चलेगा। उन्होंने दावा किया कि सामने वाले परिवार और उनकी धार्मिक सोच का दबाव भी उन पर बनाया जा रहा था। धीरे-धीरे यह दबाव इतना बढ़ गया कि वह इस्लाम कबूल करने के बेहद करीब पहुंच गई थीं। ‘मुझे लगा, शायद उनसे दोबारा नहीं मिल पाऊंगी’ हिमांशी ने बातचीत के दौरान उस रात का भी जिक्र किया, जिसे उन्होंने अपनी जिंदगी का बेहद मुश्किल दौर बताया। उनके अनुसार, वह प्यार में इतनी आगे बढ़ चुकी थीं कि धर्म बदलने के फैसले के लिए भी तैयार हो गई थीं। उन्होंने बताया कि धर्म बदलने से पहले वह चार धाम की यात्रा करना चाहती थीं। उन्हें ऐसा लग रहा था कि धर्म बदलने के बाद शायद वह अपने पुराने धार्मिक विश्वासों और उनसे जुड़े लोगों से दोबारा नहीं मिल पाएंगी। इसी वजह से वह चार धाम यात्रा को आखिरी बार करने की इच्छा रखती थीं। 2023 में भी धर्म को लेकर सामने आई थी बात हिमांशी और आसिम के ब्रेकअप के समय भी धर्म का मुद्दा सामने आया था। हिमांशी ने उस वक्त सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैट में आसिम ने रिश्ते के खत्म होने की वजह अलग-अलग धर्म और धार्मिक मान्यताओं को बताया था। हिमांशी ने यह भी कहा था कि उन्होंने पोस्ट में धर्म वाली बात लिखी थी, लेकिन बाद में उसे हटा दिया क्योंकि उन्हें लगा कि इससे आसिम को निशाना बनाया जा सकता है। हिमांशी बोलीं- किसी पर धर्म बदलने का दबाव सही नहीं अब अपने हालिया बयान में हिमांशी ने कहा कि किसी भी रिश्ते में धर्म बदलने के लिए दबाव बनाना सही नहीं है। उनके मुताबिक, हर व्यक्ति को अपनी धार्मिक पहचान और मान्यताओं के साथ जीने की आजादी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि उस दौर में वह भावनात्मक रूप से काफी दबाव में थीं और बाद में उन्हें महसूस हुआ कि धर्म बदलने का फैसला सही नहीं होगा। हिमांशी और आसिम ने 2023 में अपने रिश्ते के खत्म होने की जानकारी सार्वजनिक की थी। हालांकि, अब हिमांशी के नए दावों के बाद दोनों के पुराने रिश्ते और उसके टूटने की वजह एक बार फिर चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर भी उनके बयान को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, उपलब्ध ताजा रिपोर्ट में आसिम रियाज की ओर से इन नए आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया दर्ज नहीं है।

केरल की केजिया लीज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया:इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, सुष्मिता सेन और उर्वशी रौतेला बनी जज

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज केरल की केजिया लिज मेजो ने जीता है। उन्होंने अपनी खूबसूरती और इंटेलीजेंस से हर किसी को इंप्रेस कर खिताब अपने नाम किया। केजिया लिज मेजो अब इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जयपुर में रविवार देर रात ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ फिनाले का आयोजन किया गया।इसमें देशभर से 52 फाइनलिस्ट ने अपने टैलेंट, खूबसूरती और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश पहली रनर-अप रहीं, जबकि जबकि गुजरात की अनुश्री सातवलेकर दूसरी रनर-अप (तीसरे नंबर पर) बनीं. मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 खिताब जीतने के बाद अब केजिया लिज मेजो दुनिया की सबसे बड़े ब्यूटी कॉन्टेस्ट 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस साल के अंत में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में दुनिया के विभिन्न देशों की ब्यूटी क्वीन हिस्सा लेंगी। जीत के बाद क्या बोलीं केजिया लिज मेजो केजिया लीज मेजो ने कहा कि यह खिताब मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंच पर करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। मैं इस अवसर के माध्यम से भारत की विविधता, संस्कृति, प्रतिभा और नई पीढ़ी की शक्ति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करूंगी। मिस यूनिवर्स इंडिया के जज ये रहे इस कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, दो बार मिस यूनिवर्स इंडिया रह चुकीं उर्वशी रौतेला और पूर्व मिस यूनिवर्स की फर्स्ट रनर-अप सेलिना जेटली, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा, फिल्म प्रोड्यूसर एवं पर्यावरणविद् प्रज्ञा कपूर और मिस यूनिवर्स इंडिया के मालिक निखिल आनंद सहित फैशन और मनोरंजन जगत से जुड़े कई चेहरे मौजूद रहे, इन्होंने इस पेजेंट को जज भी किया। इनके अलावा, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 (रिया सिंघा) और 2025 (मणिका विश्वकर्मा) भी इस खास मौके पर मौजूद रहीं। सुष्मिता सेन- मुझे अंग्रेजी नहीं आती थी सुष्मिता सेन ने मॉडल्स से कहा कि जब मैं मिस यूनिवर्स के लिए फाइट कर रही थी, तब मुझे अंग्रेजी ज्यादा आती नहीं थी। एसेंस का भी मतबल पता नहीं था। ऐसे में यह जर्नी आसान नहीं रही। उस वक्त जो मैंने उत्तर दिया था, वह मैं आज भी नहीं दे पाती। हम एक ही मां के बच्चे हैं और यह मातृभूमि हमारी मां है। पूरे देशभर से यहां टैलेंट मौजूद है, हम कही न कहीं कुछ हिस्सों में अलग होंगे, लेकिन हम फिर भी इस देश की वजह से एक है। यह कार्यक्रम जयपुर के जी स्टूडियो में आयोजित हुआ। ‘सुष्मिता मेरी पहली गुरु हैं’ उर्वशी ने कहा कि सुष्मिता सेन मेरी पहली गुरु हैं। उन्होंने ही मुझे मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया था। उनके इस बयान के दौरान पुराने दिनों की यादें भी ताजा हो गईं। एक ही मंच पर गुरु और शिष्य की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भावुक बना दिया। उर्वशी ने कहा कि आज वह उस लड़की का इंतजार कर रही हैं, जो इस साल अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। उनके मुताबिक, मिस यूनिवर्स का मंच सिर्फ खूबसूरती का मंच नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, बुद्धिमत्ता और अपनी पहचान को दुनिया के सामने रखने का अवसर भी देता है। सेलिना जेटली ने दी फाइनलिस्ट को खास सलाह कार्यक्रम में एक्ट्रेस सेलिना जेटली भी जज के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने जयपुर से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि वह करीब 25 साल बाद जयपुर लौटी हैं। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय बाद शहर में लौटने के बावजूद उन्हें ऐसा लगा जैसे उनका कोई अधूरा सफर पूरा हो गया हो। इवेंट की फोटोज देखिए…
गिनी में कचरे का पहाड़ धंसा, 22 की मौत:6 लोग घायल; भारी बारिश के बाद बचाव अभियान जारी

गिनी की राजधानी कोनाक्री में रविवार तड़के शहर के सबसे बड़े लैंडफिल में कचरे का पहाड़ धंस गया। केंद्रीय सरकार के मुताबिक, हादसे में 30 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह करीब 2 बजे शुरू हुई भारी बारिश के बाद कचरे के ऊपर से पानी बहा। इससे भूस्खलन हुआ और पास की झोपड़ियां मलबे में दब गईं। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कई घर तबाह हो गए। मलबे में दबे लोगों को खोजने के लिए सर्च और रेस्क्यू अभियान जारी था। लैंडफिल रविवार को बंद किया जाना था यह हादसा दार एस सलाम के खुले कचरा डंप में हुआ, जो कोनाक्री का सबसे बड़ा लैंडफिल और शहर का सबसे बड़ा खुले में कचरा डालने वाला स्थल है। सैन्य इंजीनियरिंग बटालियन के सफाई अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बाल्ड मामादो बैलो के मुताबिक, इस जगह को रविवार को बंद किया जाना था। लैंडफिल के आसपास रहने वाले लोगों को जगह खाली करने के नोटिस दिए गए थे। इसके बाद कई लोग इलाका छोड़कर चले गए, लेकिन हादसे के समय कई लोग अब भी वहीं मौजूद थे। मंत्री ने परिवारों को दूसरी जगह बसाने की बात कही मौके पर पहुंचीं क्षेत्रीय प्रशासन और विकेंद्रीकरण मंत्री दियेनाबू टूर ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बाकी परिवारों को किसी दूसरी जगह बसाया जाए।” गिनी में बॉक्साइट का बड़ा भंडार गिनी खनिज संपदा से भरपूर देश है। यहां बॉक्साइट के दुनिया के सबसे बड़े भंडार हैं। इसके अलावा देश में लौह अयस्क, सोना, हीरे और अन्य खनिज भी पाए जाते हैं। हालांकि, विश्व बैंक के मुताबिक गिनी की 43.7% आबादी राष्ट्रीय गरीबी रेखा से नीचे रहती है।
गिनी में कचरे का पहाड़ धंसा, 30 की मौत:6 लोग घायल; भारी बारिश के बाद बचाव अभियान जारी

गिनी की राजधानी कोनाक्री में रविवार तड़के शहर के सबसे बड़े लैंडफिल में कचरे का पहाड़ धंस गया। हादसे में 30 लोगों की मौत हुई है। लैंडफिल ऐसी जगह होती है जहां शहर का कचरा इकट्ठा करके जमा या डंप किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह करीब 2 बजे शुरू हुई भारी बारिश के बाद कचरे के ऊपर से पानी बहा। इससे लैंडस्लाइड हुई और पास की झोपड़ियां मलबे में दब गईं। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कई घर तबाह हो गए। मलबे में दबे लोगों को खोजने के लिए सर्च और रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें… शहर का सबसे बड़ा लैंडफिल था यह हादसा दार एस सलाम के खुले कचरे के डंप में हुआ, जो कोनाक्री का सबसे बड़ा लैंडफिल है। सैन्य इंजीनियरिंग बटालियन के सफाई अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बाल्ड मामादो बैलो के मुताबिक, इस जगह को रविवार को बंद किया जाना था। लैंडफिल के आसपास रहने वाले लोगों को जगह खाली करने के नोटिस दिए गए थे। इसके बाद कई लोग इलाका छोड़कर चले गए, लेकिन हादसे के समय कई लोग अब भी वहीं मौजूद थे। गिनी में बॉक्साइट का बड़ा भंडार गिनी खनिज संपदा से भरपूर देश है। यहां बॉक्साइट के दुनिया के सबसे बड़े भंडार हैं। इसके अलावा देश में लौह अयस्क, सोना, हीरे और अन्य खनिज भी पाए जाते हैं। हालांकि, विश्व बैंक के मुताबिक गिनी की 43.7% आबादी राष्ट्रीय गरीबी रेखा से नीचे रहती है। —————————-