दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले:गाड़ी में से सिर्फ जली हड्डियां मिलीं, MP के रहने वाले थे

अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार में से केवल हड्डियां मिलीं हैं। कार ड्राइवर आग लगते ही बाहर कूद गया था। उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। जानकारी के अनुसार कार सवार मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे। वैष्णो देवी से दर्शन कर वापस श्योपुर लौट रहे थे। पुलिस को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। एक्सीडेंट बुधवार रात 11 बजे हुआ। CNG के कारण भड़की आग अलवर ASP प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि रात करीब 11.15 बजे लक्ष्मणगढ़ पुलिस को कार में आग की जानकारी मिली थी। रात करीब 11.30 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। आग बुझाने में करीब 15 मिनट का समय लगा। आशंका है कि सीएनजी के कारण आग तेजी से भड़की थी। इसलिए कार सवारों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। ड्राइवर की हालत गंभीर है। पोटलियों में रखी हड्डियां, मृतकों में एक नाबालिग पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 3 महिलाएं, एक नाबालिग बच्ची और एक पुरुष है। ये सब श्योपुर के चैनपुर के रहने वाले थे। सभी की केवल हड्डियां मिलीं हैं, इन्हें अलग-अलग पोटलियों में रखा गया है। शवों की पहचान के लिए डीएनएल सैम्पल लिए जाएंगे। …. एक्सप्रेसवे पर गाड़ी में आग से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पिकअप में 4 लोग जिंदा जले:3 की मौत, सीट पर चिपक गए शव, एक गंभीर घायल जयपुर रेफर अलवर के रैणी एरिया में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चार महीने पहले एक पिकअप में आग लग गई थी। हादसे में 3 लोगों की बुरी तरह जलने से मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए…
राहुल गांधी कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे:पंजाब-JK और हिमाचल के जिलाध्यक्ष को ट्रेनिंग दे रहे, 10 दिन से चल रहा प्रशिक्षण शिविर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज (गुरुवार) सुबह के वक्त हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पहुंचे। वह, सुबह 8 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे, जहां तीन पंजाब, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस अध्यक्षों का ट्रेनिंग कैंप चल रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी राहुल गांधी के साथ ही गाड़ी में गुप्त गंगा आए। यहां पर कांग्रेस के तीन राज्यों के 80 जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग चल रही है। राहुल गांधी इन्हें संगठन को मजबूत करने, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, जमीनी स्तर पर मतदाताओं से जुड़ने और विपक्षी दलों के नैरेटिव का जवाब देने के टिप्स दे रहे हैं। इस शिविर का आयोजन कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। दौरे को देखते हुए सब्जी मंडी में छुट्टी घोषित राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए कांगड़ा सब्जी मंडी में आज अवकाश घोषित किया गया है, ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचा जा सके। इससे पहले बुधवार को एसपीजी कमांडो द्वारा कांगड़ा एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक दो बार सुरक्षा जांच और पेट्रोलिंग की गई। पूरे देश में प्रशिक्षण दे रहे राहुल: सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि राहुल गांधी पूरे देश में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस नेताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसी कड़ी में वे कांगड़ा पहुंचे हैं। हिमाचल कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रशिक्षण शिविर के संयोजक एवं एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि राहुल गांधी का यह दौरा केवल प्रशिक्षण शिविर तक सीमित है। इसमें आम जनसंपर्क कार्यक्रम शामिल नहीं है। ये नेता भी कांगड़ा में मौजूद राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री सुक्खू पिछले तीन दिन से कांगड़ा में डटे हैं और तैयारियों में जुटे हैं। उनके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, कैबिनेट मंत्री व अन्य वरिष्ठ नेता भी कांगड़ा पहुंच चुके हैं। जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण देने के बाद राहुल गांधी हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी चर्चा कर सकते हैं। जिला अध्यक्षों के साथ लंच के बाद राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
दतिया जिला अस्पताल में वार्ड बॉय पर कट्टा ताना:नवजात वार्ड में घुसने से रोकने पर दी जान से मारने की धमकी

शहर के सरकारी अस्पताल अब गुंडों की शरणस्थली बनते जा रहे हैं। जिला अस्पताल के सबसे संवेदनशील हिस्से एसएनसीयू में सुरक्षा नियमों का पालन कराना एक वार्ड बॉय को इतना भारी पड़ गया कि, उसे मौत का सामना करना पड़ा। एक युवक ने न केवल मर्यादाएं लांघीं, बल्कि अस्पताल परिसर में ही वार्ड बॉय पर कट्टा तानकर जान से मारने की धमकी दी। करीब 30 मिनट तक अस्पताल में दहशत का माहौल बना रहा, जबकि वहां नवजात बच्चों की माएं मौजूद थीं। घटना का वीडियो बुधवार शाम सामने आया है। सोहिल मंसूरी की पत्नी की हाल ही में डिलीवरी हुई थी। उसके नवजात बच्चे को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया था। नियम के मुताबिक, फीडिंग रूम में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है, क्योंकि वहां अन्य महिलाएं भी अपने बच्चों को दूध पिलाती हैं। वार्ड बॉय सुमित बाल्मीकि ने जब सोहिल को अंदर जाने से रोका और नियमों का हवाला दिया, तो सोहिल आपा खो बैठा। उसने पहले वार्ड के अंदर ही गाली-गलौच की और फिर सुमित को बात करने के बहाने बाहर बुलाया। जैसे ही सुमित बाहर आया, सोहिल ने कमर से कट्टा निकालकर सीधे उसकी कनपटी पर तान दिया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी राजकुमार व राहुल जब बीच-बचाव करने आए, तो आरोपी ने उन्हें भी गोली मारने की धमकी दी। हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी काफी देर तक अस्पताल परिसर में ही जमा रहा और दहशत फैलाता रहा। लेकिन चौकी पुलिस बाहर तक नहीं निकली। चर्चा है कि बदमाश बाद में चौकी में जाकर भी बैठा और पुलिसकर्मी से काफी देर तक बातचीत करता रहा। इस दौरान पीड़ित वार्ड बॉय भी वहां मौजूद था। इस घटना से अस्पताल स्टाफ में भारी आक्रोश है। सूचना मिलने पर पुलिस अगली सुबह मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी में सोहिल मंसूरी स्पष्ट रूप से कट्टा लहराते और कर्मचारियों को धमकाते हुए दिख रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026: इस एग्जिट पोल में कांग्रेस की ‘बल्ले-बल्ले’, बंगाल में पांच गुना पार्टी का फायदा, फिर रह गईं टीएमसी-बीजेपी

पश्चिम बंगाल में रविवार (29 अप्रैल 2026) को दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया है। इसके साथ ही सामने आए एक सर्वेक्षण में भी नतीजे सामने आए हैं। हालाँकि, इस बीच पोल डायरी के एक सर्वे में कांग्रेस को बड़ा फ़ायदा मिलता दिख रहा है। पोल डायरी के ताजा सर्वे के मुताबिक बंगाल में कांग्रेस 3 से 5 पर जीत हासिल करती नजर आ रही है। इसके अलावा ममता बनर्जी की टीएमसी 127, बीजेपी 171, लेफ्ट फ्रंट 3 और अन्य 1 सीट पर परती नजर आ रही हैं। पोल डायरी के सर्वे में कांग्रेस को 5 सीटों पर जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई गई थी। बीजेपी 71 स्टार्टअप्स पर काम कर रही थी। हालाँकि, इस बार बीजेपी के आंकड़े सुशराते नजर आ रहे हैं। ये भी पढ़ें: तमिलनाडु एग्जिट पोल 2026: तेलंगाना एलेक्टिट पोल में आया नया खुलासा! स्टालिन नहीं इसे सीएम बनाना चाहती है जनता, जानें नाम पश्चिम बंगाल में दो चरणों में रिकॉर्ड वोटिंग हुई निर्वाचन आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल में दो चरणों में हुए चुनावों में रिकॉर्ड 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो स्वतंत्रता के बाद सबसे अधिक है। शाम 7.45 बजे तक, पश्चिम बंगाल में चुनाव के दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत 91.66 रहा। 23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान में मतदान प्रतिशत 93.19 रहा था। आयोग ने कहा, ”बंगाल में कुल मतदान प्रतिशत 92.47 प्रतिशत है.” पश्चिम बंगाल में 6.81 करोड़ वोट हैं. इससे पहले, राज्य में सबसे अधिक मतदान 2011 के चुनाव में 84.72 प्रतिशत दर्ज किया गया था। इस चरण में महिला झील की भागीदारी पुरुषों की तुलना में थोड़ी अधिक रही। विद्युत आयोग के अनुसार, कुल महिलाओं का प्रतिशत 92.28 प्रतिशत रहा, जबकि पुरुषों का प्रतिशत 91.07 रहा। ये भी पढ़ें: बंगाल में दो चुनावों में बीजेपी की करारी हार! क्या ‘दीदी’ के गढ़ में नहीं खिलेगा कमल, टीएमसी से मिल रही जीत? (टैग्सटूट्रांसलेट)बीजेपी(टी)पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026(टी)कांग्रेस(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)टीएमसी(टी)बंगाल चुनाव 2026(टी)एग्जिट पोल विवाद(टी)डेरेक ओ
MP में पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत:टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया; एक ही चिता पर चार महिलाओं का अंतिम संस्कार

मध्य प्रदेश के धार में करीब 50 मजदूरों से भरा पिकअप वाहन टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। वाहन ने 3-4 बार पलटी खाई। सड़क के दूसरी ओर जाकर स्कॉर्पियो से टकराया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, 13 घायल हैं। मृतकों में 6 बच्चे शामिल हैं। सेमलीपूरा में गुरुवार को 4 महिलाओं का एक साथ एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। नयापुर में एक ही परिवार के 9 लोगों का भी एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक्सीडेंट इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलिया फाटा पर जियो पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक पिकअप की रफ्तार करीब 100 किमी प्रतिघंटा रही होगी। मैप से समझिए कहां हुआ हादसा… देखिए 6 तस्वीरें… खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
पेंच टाइगर रिजर्व के पास सड़क पार करते दिखा बाघ:बाइक सवारों ने बनाया वीडियो; वन विभाग ने सावधानी बरतने की अपील

सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व से सटे खवासा-टुरिया मार्ग पर बुधवाक देर रात बाघ सड़क पार करता दिखा। इस मार्ग से गुजर रहे कुछ बाइक सवारों ने बाघ को सड़क पर आते देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाघ जंगल से सड़क पर आया और आराम से दूसरी ओर चला गया। बाइक सवारों ने सुरक्षित दूरी बनाकर अपने वाहन रोक लिए। उन्होंने बिना किसी आवाज या हलचल के घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब आसपास के क्षेत्रों में वायरल हो रहा है। यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील खवासा-टुरिया मार्ग पेंच टाइगर रिजर्व के नजदीक है, इसलिए इस क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही सामान्य है। इस घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्रीय लोगों और यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पेंच टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या अच्छी है और उनका मूवमेंट लगातार होता रहता है। ऐसे में जंगल से सटे मार्गों पर यात्रा करते समय विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। रात के समय वाहन चालकों को धीमी गति से चलने, अनावश्यक हॉर्न न बजाने और वन्यजीव दिखने पर उनसे दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। ॉ पेंच राष्ट्रीय उद्यान में समृद्ध वन्यजीवों की विविधता पेंच राष्ट्रीय उद्यान अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। यहां बाघ के अतिरिक्त तेंदुआ, भेड़िया और जंगली बिल्ली जैसे शिकारी जीव पाए जाते हैं। चीतल, सांभर, गौर, जंगली सूअर, नीलगाय और चार सींगों वाला मृग जैसे शाकाहारी जीव भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इसके अलावा, मोर सहित 200 से अधिक पक्षी प्रजातियां भी इस क्षेत्र में पाई जाती हैं। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पेंच राष्ट्रीय उद्यान आते हैं, जहां उन्हें प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर मिलता है।
जब नहीं थे AC-कूलर…तब खुद को ऐसे ठंडा रखते थे राजा-महाराजा, गर्मी से बचने का शाही नुस्खा

Last Updated:April 30, 2026, 06:54 IST Khandwa News: डॉक्टर अनिल पटेल ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि इन तीनों चीजों का सेवन करने का पारंपरिक तरीका बहुत आसान है. रात में एक गिलास पानी में गोंद कतिरा, बावची और धागे वाली मिश्री को भिगो दें. सुबह खाली पेट इसका सेवन करें. इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी. खंडवा. गर्मियों का मौसम तेजी से बढ़ रहा है और तापमान कई जगहों पर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. ऐसे में शरीर को ठंडक और ऊर्जा बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है. आज भले ही लोग एसी, कूलर और कोल्ड ड्रिंक का सहारा लेते हैं लेकिन पुराने समय में राजा-महाराजा प्राकृतिक और आयुर्वेदिक नुस्खों से ही खुद को ठंडा और स्वस्थ रखते थे. पारंपरिक आयुर्वेदिक उपायों में गोंद कतिरा, बावची और धागे वाली मिश्री का खास महत्व रहा है. ये नुस्खे सदियों से शरीर को ठंडक देने, हाइड्रेट रखने और इम्युनिटी मजबूत करने के लिए इस्तेमाल होते आ रहे हैं. आज भी ये देसी उपाय गर्मी से राहत देने में बेहद कारगर माने जाते हैं. गोंद कतिरा गर्मियों में एक प्राकृतिक कूलेंट की तरह काम करता है. यह पेड़ों से निकलने वाला गोंद होता है, जो पानी में भिगोने पर फूलकर जेली जैसा बन जाता है. इसका सेवन शरीर को अंदर से ठंडक देता है और लू, डिहाइड्रेशन और अधिक पसीने से होने वाली कमजोरी से बचाव में मदद करता है. साथ ही यह त्वचा को नमी प्रदान करता है, जिससे गर्मियों में होने वाली जलन, रूखापन और घमौरियों की समस्या कम हो सकती है. वहीं बावची को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि माना गया है. इसके बीजों में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक होते हैं. नियमित और संतुलित मात्रा में इसका सेवन शरीर को ताकत देता है और गर्मी से होने वाली थकान को कम करता है. धागे वाली मिश्री भी इस पारंपरिक नुस्खे का अहम हिस्सा है. यह सामान्य चीनी की तुलना में कम प्रोसेस्ड होती है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करती है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की कमजोरी दूर करने और हल्की ठंडक बनाए रखने में मदद करते हैं. सेवन का आसान पारंपरिक तरीकाखंडवा निवासी डॉक्टर अनिल पटेल ने लोकल 18 से कहा कि इन तीनों चीजों का सेवन करने का पारंपरिक तरीका बेहद आसान है. रात में एक गिलास पानी में गोंद कतिरा, बावची और धागे वाली मिश्री को भिगो दिया जाता है. सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और दिनभर ऊर्जा बनी रहती है. इसे एक तरह का प्राकृतिक टॉनिक भी माना जाता है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है. गर्मियों में इस तरह के प्राकृतिक और संतुलित नुस्खे अपनाने से शरीर को बिना किसी साइड इफेक्ट के राहत मिलती है. हालांकि किसी भी चीज का सेवन सीमित मात्रा में और सही सलाह के साथ ही करना चाहिए. शाही और पारंपरिक नुस्खे आज भी उतने ही असरदार हैं, जितने सदियों पहले थे. अगर आप भी गर्मी से बचना चाहते हैं, तो इन प्राकृतिक उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं और बिना एसी के भी ठंडक का अहसास पा सकते हैं. About the Author Rahul Singh राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Khandwa,Madhya Pradesh First Published : April 30, 2026, 06:54 IST
गुरुवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन:बाबा के मस्तक पर रजत चंद्र भांग चन्दन और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर किया श्रृंगार

गुरुवार अलसुबह ठीक 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित देव प्रतिमाओं का विधिवत पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से निर्मित पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर ‘हरि ओम’ के उच्चारण के साथ जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के पश्चात जटाधारी बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। मस्तक पर रजत चंद्र, भांग, चंदन और गुलाब के पुष्पों की माला अर्पित की गई। रजत मुकुट और त्रिपुण्ड धारण कर भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात भगवान को भांग, ड्रायफ्रूट, आभूषण और पुष्पों से सुसज्जित कर राजा स्वरूप प्रदान किया गया। गुलाब के सुगंधित पुष्पों से सुसज्जित बाबा महाकाल के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। आरती के अंत में फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान को भस्म अर्पित की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भस्म अर्पित होने के पश्चात भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।
अमेरिका ने ईरान युद्ध पर 25 अरब डॉलर खर्च किए:ईरान बोला- जंग किसी समस्या का समाधान नहीं, बातचीत ही एकमात्र रास्ता

अमेरिका ईरान युद्ध पर पिछले 2 महीने में अब तक 25 अरब डॉलर खर्च कर चुका है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के सीनियर अधिकारी जूल्स डब्ल्यू. हर्स्ट ने बुधवार को इसकी जानकारी संसद की आर्म्ड सर्विसेज कमेटी की सुनवाई में दी। हर्स्ट के मुताबिक कुल खर्च का बड़ा हिस्सा हथियारों, मिसाइलों और गोला-बारूद पर हुआ है। दूसरी तरफ ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खातिबजादेह ने कहा कि जंग किसी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि समस्या का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट से निकलने का एकमात्र रास्ता बातचीत और कूटनीति है। खातिबजादेह ने कहा कि ईरान कई हफ्तों से युद्ध खत्म करने के लिए प्रस्ताव देता रहा है। युद्धविराम की कोशिशों के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ईरान ने समान शर्तों और बराबरी के आधार पर बातचीत का रास्ता सुझाया है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ट्रम्प ने राइफल के साथ फोटो शेयर की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राइफल के साथ फोटो पोस्ट कर ईरान को चेतावनी दी। फोटो पर लिखा था- नो मोर मिस्टर नाइस गाइ। 2. स्वीडिश PM ने अमेरिकी रणनीति पर सवाल उठाए स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने कहा कि ईरान जंग में अमेरिका के पास कोई साफ रणनीति नजर नहीं आ रही। 3. ईरान ने UN में अमेरिका की शिकायत की ईरान ने संयुक्त राष्ट्र में शिकायत कर अमेरिका पर जहाज जब्त करने और 38 लाख बैरल तेल कब्जाने का आरोप लगाया। 4. लेबनान में 12 लाख लोगों पर भूखमरी का खतरा UN से जुड़ी रिपोर्ट में कहा गया कि युद्ध, विस्थापन और आर्थिक दबाव के कारण लेबनान में 12 लाख से ज्यादा लोग खाद्य संकट झेल सकते हैं। 5. भारत-ईरान विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने युद्धविराम, द्विपक्षीय रिश्तों और क्षेत्रीय हालात पर फोन पर चर्चा की। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग गुजर जाइए…
500 रुपये किलो बिक रहा झारखंड का ये फूल, जोड़ों के दर्द और डायबिटीज का है रामबाण, यहां साग बनाकर खा रहे हैं लोग

Last Updated:April 30, 2026, 06:31 IST Koderma Korea Phool: झारखंड में कोडरमा के जंगलों में कोरिया फूल बड़ी मात्रा में पाया जाता है. यहां के ग्रामीण इसे साग सब्जी की तरह खाते हैं. इसकी इस समय बाजार में कीमत करीब 500 रुपये किलो है. बता दें कि जोड़ों के दर्द और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह रामबाण है. ख़बरें फटाफट कोडरमा: झारखंड का जंगल केवल प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि औषधीय और पोषक वन संपदाओं के लिए भी खास पहचान रखता है. इन्हीं में एक है कोरिया फूल, जो इन दिनों कोडरमा के जंगलों में खूब नजर आ रहा है. सालभर में केवल कुछ महीने मिलने वाला यह सफेद और खुशबूदार फूल स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. ग्रामीण इसे जंगलों से तोड़कर साग और सब्जी के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. पौष्टिकता और औषधीय गुणों से भरपूर इस फूल की मांग बाजार में भी बढ़ रही है. आइये जानते हैं इस फूल के बारे में. जानें इस फूल की खासियत कोडरमा के स्थानीय लोगों के अनुसार कोरिया फूल स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. इसके फूलों से साग, सब्जी और कई पारंपरिक व्यंजन तैयार किए जाते हैं. कोरिया का पौधा आमतौर पर 8 से 10 फीट तक ऊंचा होता है. इसका तना खुरदुरा होता है. जबकि पत्तियां नुकीली और मुलायम होती हैं. इस पौधे पर खिलने वाले सफेद रंग के फूल बेहद आकर्षक और सुगंधित होते हैं. जोड़ों की दर्द और डायबिटीज में देता है राहत बता दें कि यह फूल सीमित समय के लिए उपलब्ध होता है. इसलिए इसकी विशेष अहमियत है. जंगलों तक पहुंच रखने वाले लोग ही इसे आसानी से प्राप्त कर पाते हैं. यही वजह है कि बाजार में पहुंचने पर इसकी कीमत 500 रुपये प्रति किलो तक हो जाती है. कृषि विज्ञान केंद्र कोडरमा के वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ. ए.के. राय ने बताया कि कोरिया फूल न सिर्फ पौष्टिक है. बल्कि इसमें कई औषधीय गुण भी मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि इसका सेवन जोड़ों के दर्द और डायबिटीज में भी राहत देने वाला माना जाता है. बरसात में लगा सकते हैं इसका पौधा उन्होंने कहा कि यह जंगली पौधा होने के कारण इसकी देखभाल भी ज्यादा नहीं करनी पड़ती. लोग चाहें तो अपने खेत की मेड़, बागान या खाली जमीन पर इसकी खेती कर सकते हैं. बरसात के मौसम में जंगल या नर्सरी से पौधा मंगाकर इसे आसानी से लगाया जा सकता है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Kodarma,Jharkhand First Published : April 30, 2026, 06:31 IST







