Tuesday, 29 Sep 2026 | 11:11 PM

Trending :

EXCLUSIVE

'डायरेक्टर ने अपना हाथ रख दिया':कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह ने फिल्ममेकर की हरकत के बाद फिल्म के ऑडिशन देना छोड़ दिए

'डायरेक्टर ने अपना हाथ रख दिया':कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह ने फिल्ममेकर की हरकत के बाद फिल्म के ऑडिशन देना छोड़ दिए

‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस शिखा सिंह ने हाल ही में कास्टिंग काउच से जुड़ा एक अनुभव शेयर किया। जहां एक फेमस फिल्ममेकर ने उन्हें अनकंफर्टेबल करते हुए शिखा को गलत तरीके से छूने की कोशिश की और उन पर हाथ रख दिया था। टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में शिखा ने कहा, “मेरे साथ ऐसा सिर्फ एक बार हुआ था। यह पहली बार था जब मैं किसी फिल्म के ऑडिशन के लिए गई थी और वही आखिरी बार भी था जब मैं किसी फिल्म के ऑडिशन में गई। मैं वहां पहुंची तो वह प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सोफे पर बैठा हुआ था। बात करते-करते वह धीरे-धीरे मेरे करीब आने लगा। फिर उसने अपना हाथ यहां रख दिया। मैं तुरंत उठ गई और मैंने कहा, ‘सर, हो गया।” एक्ट्रेस ने बताया कि आगे बातों-बातों में वह कह रहा था कि देखो, फिल्म में ऐसा होगा। तुम तो हीरोइन मटेरियल हो। उन्होंने बताया, “इसी दौरान उसने अपना हाथ मेरे ऊपर रख दिया। मैं तुरंत उठ खड़ी हुई। उसने पूछा, ‘क्या हो गया?’ मैंने कहा, ‘नहीं सर, मैं खड़ी रहती हूं, आप बात कीजिए।’ वह बोला, ‘नहीं, बैठो-बैठो, ये सब तो होता है।’ मैंने जवाब दिया, ‘सर, अगर ये सब होगा तो मुझसे नहीं होगा।” फिर कभी किसी फिल्म का ऑडिशन नहीं दिया शिखा ने बताया कि उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया और तुरंत वहां से चली गईं। इस घटना के बाद उन्होंने किसी अन्य फिल्म के लिए ऑडिशन नहीं दिया और टीवी इंडस्ट्री में काम करने का फैसला किया। उन्होंने उस प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का नाम नहीं बताया, लेकिन कहा कि वह एक जाने-माने फिल्ममेकर थे। टीवी करियर की शुरुआत शिखा सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शो ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ में कैडेट आकृति भट्ट के रोल से की थी। इसके बाद वह ‘मेरी डोली तेरे अंगना’ और ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’ जैसे शो में नजर आईं। साल 2010 में उन्होंने ‘ना आना इस देस लाडो’ में अंबा सांगवान का किरदार निभाया। इसके अलावा वह ‘फुलवा’, ’26/12′, ‘अदालत’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘महाभारत’ में भी दिखाई दीं। ‘कुमकुम भाग्य’ में आलिया मेहरा के किरदार ने उन्हें खास पहचान मिली। साल 2022 में वह ‘नागिन 6’ में रिद्धि शर्मा के रोल में नजर आईं। शिखा ने ‘जुबली कॉमेडी सर्कस’, ‘गोल्ड सेफ’ और ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ जैसे शो में भी काम किया है। वर्तमान में वह ‘जगधात्री’ में साक्षी मित्तल का रोल निभा रही हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो शिखा सिंह ने अप्रैल 2016 में करण शाह से शादी की थी। साल 2020 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने।

'डायरेक्टर ने अपना हाथ रख दिया':कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह ने फिल्ममेकर की हरकत के बाद फिल्म के ऑडिशन देना छोड़ दिए

'डायरेक्टर ने अपना हाथ रख दिया':कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह ने फिल्ममेकर की हरकत के बाद फिल्म के ऑडिशन देना छोड़ दिए

‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस शिखा सिंह ने हाल ही में कास्टिंग काउच से जुड़ा एक अनुभव शेयर किया। जहां एक फेमस फिल्ममेकर ने उन्हें अनकंफर्टेबल करते हुए शिखा को गलत तरीके से छूने की कोशिश की और उन पर हाथ रख दिया था। टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में शिखा ने कहा, “मेरे साथ ऐसा सिर्फ एक बार हुआ था। यह पहली बार था जब मैं किसी फिल्म के ऑडिशन के लिए गई थी और वही आखिरी बार भी था जब मैं किसी फिल्म के ऑडिशन में गई। मैं वहां पहुंची तो वह प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सोफे पर बैठा हुआ था। बात करते-करते वह धीरे-धीरे मेरे करीब आने लगा। फिर उसने अपना हाथ यहां रख दिया। मैं तुरंत उठ गई और मैंने कहा, ‘सर, हो गया।” एक्ट्रेस ने बताया कि आगे बातों-बातों में वह कह रहा था कि देखो, फिल्म में ऐसा होगा। तुम तो हीरोइन मटेरियल हो। उन्होंने बताया, “इसी दौरान उसने अपना हाथ मेरे ऊपर रख दिया। मैं तुरंत उठ खड़ी हुई। उसने पूछा, ‘क्या हो गया?’ मैंने कहा, ‘नहीं सर, मैं खड़ी रहती हूं, आप बात कीजिए।’ वह बोला, ‘नहीं, बैठो-बैठो, ये सब तो होता है।’ मैंने जवाब दिया, ‘सर, अगर ये सब होगा तो मुझसे नहीं होगा।” फिर कभी किसी फिल्म का ऑडिशन नहीं दिया शिखा ने बताया कि उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया और तुरंत वहां से चली गईं। इस घटना के बाद उन्होंने किसी अन्य फिल्म के लिए ऑडिशन नहीं दिया और टीवी इंडस्ट्री में काम करने का फैसला किया। उन्होंने उस प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का नाम नहीं बताया, लेकिन कहा कि वह एक जाने-माने फिल्ममेकर थे। शिखा ने कई टीवी शो में काम किया शिखा सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शो ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ में कैडेट आकृति भट्ट के रोल से की थी। इसके बाद वह ‘मेरी डोली तेरे अंगना’ और ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’ जैसे शो में नजर आईं। साल 2010 में उन्होंने ‘ना आना इस देस लाडो’ में अंबा सांगवान का किरदार निभाया। इसके अलावा वह ‘फुलवा’, ’26/12′, ‘अदालत’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘महाभारत’ में भी दिखाई दीं। ‘कुमकुम भाग्य’ से घर-घर में पहचान मिली ‘कुमकुम भाग्य’ में आलिया मेहरा के किरदार ने उन्हें खास पहचान मिली। साल 2022 में वह ‘नागिन 6’ में रिद्धि शर्मा के रोल में नजर आईं। शिखा ने ‘जुबली कॉमेडी सर्कस’, ‘गोल्ड सेफ’ और ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ जैसे शो में भी काम किया है। वर्तमान में वह ‘जगधात्री’ में साक्षी मित्तल का रोल निभा रही हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो शिखा सिंह ने अप्रैल 2016 में करण शाह से शादी की थी। साल 2020 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने।

पीएम मोदी का नया रिकॉर्ड, बॉलीवुड कलाकारों ने दी बधाई:कंगना, अनूप जलोटा और भंडारकर ने की काम की तारीफ; जलोटा बोले- वे हमेशा पीएम रहें

पीएम मोदी का नया रिकॉर्ड, बॉलीवुड कलाकारों ने दी बधाई:कंगना, अनूप जलोटा और भंडारकर ने की काम की तारीफ; जलोटा बोले- वे हमेशा पीएम रहें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। वह भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएम मोदी ने इस मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 4,398 दिनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। पद पर 4,399 दिन पूरे होने के इस मौके पर राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ फिल्मी जगत की कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है। कंगना रनौत, अनूप जलोटा और मधुर भंडारकर जैसी हस्तियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की है। कंगना रनौत ने बताया जनसेवा का संकल्प हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी को इस उपलब्धि पर बधाई दी। कंगना ने लिखा कि 4399 दिन और जनसेवा का संकल्प लगातार जारी है। यह उपलब्धि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, सुशासन, विकास और राष्ट्रहित के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रतीक है। कंगना ने इसे नए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का एक स्वर्णिम अध्याय बताया जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। नीतू चंद्रा और मधुर भंडारकर ने की काम की तारीफ एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने न्यूज एजेंसी ‘IANS’ से खास बातचीत में प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन तमाम वर्षों में देश में बहुत काम हुआ है और आगे भी होता रहेगा। नीतू ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री आगे भी महिलाओं के विकास पर विशेष ध्यान देंगे। वहीं, फिल्म डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर मधुर भंडारकर ने बधाई देते हुए कहा कि साल 2014 से देश ने एक बहुत ही शानदार सफर देखा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं और भारत के बाहर भी लोग उनके काम की काफी तारीफ करते हैं। अनूप जलोटा बोले- हमेशा के लिए प्रधानमंत्री बनें मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री के लंबे जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाया है और पूरी दुनिया में भारत का सम्मान मजबूत किया है। उन्होंने इच्छा जताई कि नरेंद्र मोदी आगे भी कई सालों तक इसी तरह देश का नेतृत्व करते रहें और हमेशा के लिए देश के प्रधानमंत्री बने रहें। अनूप जलोटा के मुताबिक, देश को उनकी नीतियों से लगातार फायदा मिल रहा है और वे देश को लगातार तरक्की की राह पर ले जा रहे हैं। जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ा नरेंद्र मोदी के नाम अब भारत में सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री होने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने 26 मई 2014 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से अब तक उनका यह कार्यकाल लगातार जारी है। उनसे पहले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू लगातार 4,398 दिनों (13 मई 1952 से 27 मई 1964) तक इस पद पर रहे थे। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी लगातार 4,077 दिनों (24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977) तक देश की प्रधानमंत्री रही थीं।

जापानी सुशी खाने के लिए 14 घंटे की कतारें:700 के आर्डर पर डिजिटल लॉटरी गेम, खिलौने देकर सुशिरो चेन ने बढ़ाई बिक्री

जापानी सुशी खाने के लिए 14 घंटे की कतारें:700 के आर्डर पर डिजिटल लॉटरी गेम, खिलौने देकर सुशिरो चेन ने बढ़ाई बिक्री

चीन में एक जापानी रेस्टोरेंट चेन ने युवाओं को दीवाना बना लिया है। जापान की मशहूर कन्वर्टर-बेल्ट सुशी चेन ‘सुशिरो’ चीन के ‘एमजेड जनरेशन’ (मिलेनियल्स और जेन-जी) के बीच बड़ा सोशल मीडिया ट्रेंड बन चुकी है। लोग यहां सुशी खाने के लिए 5 से 14 घंटे तक इंतजार करने को तैयार हैं। इस दीवानगी की सबसे बड़ी वजह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स डोयिन और श्याओहोंगशू पर वायरल हो रहे वीडियो हैं। चीनी युवा रेस्टोरेंट में खाने के बाद खाली प्लेटों को एक के ऊपर एक रखकर ऊंचे-ऊंचे टावर बना रहे हैं, जिसे ‘सुशिरो टावर’ नाम दिया गया है। 60 से 80 प्लेटों की ऊंचाई वाले इन वीडियो को लाखों-करोड़ों लाइक्स मिल रहे हैं। इस दीवानगी के चलते चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में ही कंपनी ने पूरे साल के ऑपरेटिंग प्रॉफिट के लक्ष्य का 70% हिस्सा हासिल कर लिया है। टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयरों में इस साल 23% तेजी आई है। इसने जापान के बेंचमार्क इंडेक्स टोपिक्स को भी पीछे छोड़ दिया है। सुशिरो ने साल 2021 में गुआंगझू से चीन में कदम रखा था, लेकिन पिछले साल शंघाई में एंट्री के बाद इसकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर पहुंच गई। इस दीवानगी का फायदा उठाकर कुछ लोग सेकंड हैंड ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स पर लगभग 420 रुपए में अपना वेटिंग कतार नंबर तक बेच रहे हैं। सुशिरो ने ग्राहकों को बांधे रखने के लिए भोजन के साथ मनोरंजन का तड़का भी लगाया है। कंपनी ने स्टोर्स में ‘डिगिरो’ नाम का एक इन-स्टोर डिजिटल ऑर्डरिंग सिस्टम है। इसके तहत जो भी ग्राहक 60 युआन (करीब 840 रुपए) या उससे अधिक खर्च करता है, उसे स्क्रीन पर एक डिजिटल लॉटरी गेम खेलने का मौका मिलता है। इस गेम को जीतने पर ग्राहकों को सुशी कैरेक्टर वाले खिलौने और अन्य आकर्षक इनाम मिलते हैं, जो युवाओं को बेहद आकर्षित कर रहे हैं। अन्य सुशी चेन्स के मुकाबले काफी सस्ता… क्वालिटी भी बेहतरीन मंदी के दौर का सटीक हथियार सुशिरो की इस कामयाबी का सबसे बड़ा स्तंभ इसकी किफायत है। चीन के स्टोर्स में सुशी की एक प्लेट की कीमत 112 से 392 रुपए के बीच है। शेनझेन में रहने वाली 24 वर्षीय कामकाजी महिला डेंग दानशान कहती हैं, ‘मैं हफ्ते में कम से कम एक बार सुशिरो जाती हूं। एक बार में करीब 25 प्लेटें खा लेती हूं और मेरा बिल लगभग 200 युआन (करीब 2,800 रुपए) आता है। यह बाजार की दूसरी सुशी चेंस के मुकाबले काफी सस्ता है और इसकी क्वालिटी भी बेहतरीन है।’

टीएमसी संकट लाइव अपडेट: टीएमसी की सुष्मिता देव ने राज्यसभा छोड़ी, सायोनी घोष आगे?

टीएमसी संकट लाइव अपडेट: टीएमसी की सुष्मिता देव ने राज्यसभा छोड़ी, सायोनी घोष आगे?

टीएमसी संकट लाइव अपडेट: ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के लिए मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं क्योंकि बंगाल में पार्टी के विधायक दल में अभूतपूर्व विद्रोह देखने को मिल रहा है। एक बड़े झटके में, पार्टी की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी छोड़ दी और उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया। सुखेंदु शेखर रे के बाद एक हफ्ते में इस्तीफा देने वाली वह दूसरी सांसद हैं. देव आज दोपहर 1 बजे उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात करेंगी और अपना इस्तीफा सौंपेंगी। इस बीच टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आज दिल्ली में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक की. 10 जनपथ पर यह बैठक ममता बनर्जी की सोनिया गांधी से मुलाकात और विपक्षी भारतीय गुट को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा के एक दिन बाद हुई। राज्यसभा के पूर्व मुख्य सचेतक सुखेंदु शेखर रे के इस्तीफे के बीच, 20 टीएमसी सांसदों ने संसद में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने की इच्छा व्यक्त करते हुए अध्यक्ष को पत्र लिखने का फैसला किया, जिससे अशांति और बढ़ गई। जैसे-जैसे संकट संसद तक फैलने का खतरा है, पार्टी को एक बड़े विस्फोट की संभावना का सामना करना पड़ रहा है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि चुनावी हार के बाद संगठन का कितना हिस्सा बरकरार रहेगा। लाइव अपडेट का पालन करें (टैग्सटूट्रांसलेट)तृणमूल कांग्रेस संकट(टी)तृणमूल कांग्रेस(टी)भारतीय जनता पार्टी(टी)ममता बनर्जी(टी)पश्चिम बंगाल(टी)इंडिया ब्लॉक(टी)इंडिया ब्लॉक मीटिंग(टी)कांग्रेस(टी)बीजेपी(टी)टीएमसी(टी)राहुल गांधी(टी)ममता बनर्जी(टी)अखिलेश यादव(टी)बंगाल समाचार(टी)बंगाल टीएमसी राजनीतिक समाचार(टी)बंगाल राजनीति(टी)टीएमसी एनडीए(टी)एनडीए न्यूज(टी)टीएमसी न्यूज(टी)ममता बनर्जी न्यूज

टीएमसी को एक और झटका: सुष्मिता देव ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दिया, बीजेपी में शामिल होने की संभावना | भारत समाचार

MHT CET Results 2026 (out) Live: Maharashtra Common Entrance PCM results Link At cetcell.mahacet.org soon

आखरी अपडेट:10 जून, 2026, 11:49 IST सुष्मिता देव ने राज्यसभा सांसद का पद छोड़ने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की और उनके भाजपा उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा में लौटने की उम्मीद है। सुष्मिता देव के राज्यसभा छोड़ने से गहराया टीएमसी संकट राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव के पार्टी छोड़ने और उच्च सदन से इस्तीफा देने के बाद बुधवार को तृणमूल कांग्रेस को एक और राजनीतिक झटका लगा। सुखेंदु शेखर रे के बाद एक हफ्ते में इस्तीफा देने वाली वह दूसरी सांसद हैं. देव आज दोपहर 1 बजे उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात करेंगी और अपना इस्तीफा सौंपेंगी। सीएनएन से बात करते हुए सौगत रॉय ने कहा कि सुष्मिता देव का इस्तीफा पार्टी के लिए “झटका” है। सूत्रों ने कहा कि सुष्मिता देव भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं और उनके भाजपा उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा में लौटने की उम्मीद है। कथित तौर पर अपने कदम को अंतिम रूप देने के बाद उन्होंने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, देव ने पद छोड़ने से पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया है और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से माफी मांगी है। सूत्रों ने आगे संकेत दिया कि देव को लगा कि अब उनके लिए तृणमूल कांग्रेस या कांग्रेस के माध्यम से असम की राजनीति को आगे बढ़ाना संभव नहीं है। अब यह तय हो गया है कि वह बीजेपी में शामिल होने के बाद दोबारा राज्यसभा में जाएंगी। पार्टी के भीतर बढ़ती अशांति और तृणमूल सांसदों के एक बड़े समूह द्वारा कथित तौर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को समर्थन देने के कुछ दिनों बाद उनका इस्तीफा हुआ है। बागी गुट ने 20 सांसदों के समर्थन का दावा किया है नवीनतम घटनाक्रम बागी टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार के दावों के बाद आया है, जिन्होंने सोमवार को कहा था कि पार्टी के लगभग 20 सांसदों ने एनडीए के साथ जुड़ने की मांग की थी। दस्तीदार के अनुसार, इस कदम के संबंध में एक पत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपा गया था। दस्तीदार अलग हुए गुट का नेतृत्व कर रहे हैं और उन्हें इसका मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ सांसद शताब्दी रॉय को असंतुष्ट समूह का उप नेता नामित किया गया है। विद्रोही खेमे के दावों ने तृणमूल कांग्रेस के भीतर संकट के पैमाने के बारे में अटकलें तेज कर दी हैं। दिल्ली में अशांति राजनीतिक अनिश्चितता नई दिल्ली के घटनाक्रम में भी परिलक्षित हुई है। जारी उथल-पुथल के बीच, तृणमूल कांग्रेस सांसद पार्थ भौमिक मंगलवार को औपचारिक रूप से उस सरकारी बंगले से बाहर चले गए जो राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के परिचालन आधार के रूप में कार्य कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक, भौमिक ने खुद आवास से हटाने का अनुरोध किया था। इस कदम से पार्टी के भीतर संगठनात्मक व्यवधान बढ़ने के संकेत मिले हैं क्योंकि नेतृत्व और बागी सांसदों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। टीएमसी नेतृत्व का पलटवार इस बगावत पर तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व वाले असंतुष्ट समूह के आचरण की आलोचना की। बनर्जी ने कहा कि जो नेता पार्टी से नाखुश हैं, उन्हें सार्वजनिक रूप से संगठन का विरोध करते हुए पद पर बने रहने के बजाय इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि यदि कोई नेता अब तृणमूल कांग्रेस के साथ जुड़े रहना नहीं चाहता है या पार्टी के साथ उसके गंभीर मतभेद हैं, तो कार्रवाई का नैतिक तरीका पद छोड़ना होगा। यह टिप्पणी विद्रोही खेमे के इस दावे के एक दिन बाद आई है कि पार्टी के 28 लोकसभा सांसदों में से कम से कम 20 ने एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया है। सुष्मिता देव के इस्तीफे के साथ, तृणमूल कांग्रेस के भीतर संकट और गहरा हो गया है, जिससे ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के सामने चुनौतियां बढ़ गई हैं क्योंकि इसके संसदीय रैंकों के भीतर से असंतोष उभर रहा है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना लेखक के बारे में शुद्धान्त पात्र आठ साल के अनुभव के साथ एक अनुभवी पत्रकार, शुद्धंता पात्रा, सीएनएन न्यूज़ 18 में वरिष्ठ उप-संपादक के रूप में कार्यरत हैं। राष्ट्रीय राजनीति, भू-राजनीति, व्यावसायिक समाचारों में विशेषज्ञता के साथ, उन्होंने प्रभावित किया है…और पढ़ें जगह : दिल्ली, भारत, भारत न्यूज़ इंडिया टीएमसी को एक और झटका: सुष्मिता देव ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दिया, बीजेपी में शामिल होने की संभावना अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट) सुष्मिता देव(टी) सुष्मिता देव ने टीएमसी छोड़ी(टी)टीएमसी(टी)तृणमूल(टी)तृणमूल कांग्रेस(टी)तृणमूल कांग्रेस संकट(टी)सुष्मिता देव का इस्तीफा(टी)टीएमसी के बागी सांसद(टी)काकोली घोष दस्तीदार(टी)ममता बनर्जी पार्टी(टी)एनडीए को टीएमसी सांसदों का समर्थन(टी)राज्यसभा का इस्तीफा(टी)तृणमूल का आंतरिक असंतोष

‘अस्वीकार्य’: ‘हिटलर से प्रेरणा’ वाले बयान पर विवाद के बाद कांग्रेस ने रेवंत रेड्डी की आलोचना की | भारत समाचार

MHT CET Results 2026 (out) Live: Maharashtra Common Entrance PCM results Link At cetcell.mahacet.org soon

आखरी अपडेट:10 जून, 2026, 11:43 IST विवाद तब खड़ा हुआ जब बेंगलुरु में एक कॉन्क्लेव में बोलते हुए रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि हाइड्रा का नाम और अवधारणा हिटलर के “हाइड्रा” शब्द के शौक से प्रेरित थी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (पीटीआई/फ़ाइल) कांग्रेस ने हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया और संपत्ति संरक्षण एजेंसी (HYDRAA) को जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर से जोड़ने वाली विवादास्पद टिप्पणी पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को फटकार लगाई है, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस बयान को पार्टी लोकाचार और विचारधारा के खिलाफ बताया है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि टिप्पणियाँ “बिल्कुल स्वीकार्य नहीं” थीं। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी आलाकमान ने रेड्डी को अपनी अस्वीकृति से अवगत करा दिया है और उन्हें अपने सार्वजनिक बयानों में अधिक अनुशासन बरतने की सलाह दी है। विवाद तब शुरू हुआ जब बेंगलुरु में एक कॉन्क्लेव में बोलते हुए रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि हाइड्रा का नाम और अवधारणा हिटलर के “हाइड्रा” शब्द के शौक से प्रेरित थी। रेड्डी ने कहा, “हाइड्रा, यह शब्द हिटलर का पसंदीदा शब्द है। उनकी कोर टीम को हाइड्रा कहा जाता था, जो किसी की भी हत्या कर सकती थी। इसलिए, मैंने हिटलर से प्रेरणा ली है और इसका नाम हाइड्रा रखा है।” तेलंगाना के मुख्यमंत्री हैदराबाद में अतिक्रमण हटाने और झीलों और सरकारी भूमि की सुरक्षा में हाइड्रा की भूमिका का बचाव कर रहे थे। उन्होंने तर्क दिया कि पर्यावरणीय चुनौतियों, बाढ़ और अवैध अतिक्रमणों से निपटने के लिए अन्य प्रमुख शहरों में भी इसी तरह की एजेंसियां ​​स्थापित की जानी चाहिए। इस टिप्पणी की भाजपा, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और वामपंथी नेताओं सहित विपक्षी दलों ने तीखी आलोचना की। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने रेड्डी पर ”तानाशाही मानसिकता” प्रदर्शित करने का आरोप लगाया और सवाल किया कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। केंद्रीय मंत्री और सिकंदराबाद के सांसद जी. किशन रेड्डी ने भी बयान की निंदा की और आरोप लगाया कि यह कांग्रेस पार्टी की “आपातकालीन मानसिकता” को दर्शाता है और बिना शर्त माफी की मांग करता है। सीपीएम ने भी तेलंगाना के मुख्यमंत्री की आलोचना की. सीपीएम महासचिव एमए बेबी ने कहा कि टिप्पणी संघ परिवार से जुड़ी वैचारिक प्रवृत्तियों की प्रतिध्वनि है, जबकि सीपीआई (एमएल) लिबरेशन नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने हिटलर के आह्वान को शासन का प्रतीक “चिंताजनक” बताया। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना लेखक के बारे में शोभित गुप्ता शोभित गुप्ता News18.com में उप-संपादक हैं और भारत और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों को कवर करते हैं। वह भारत के रोजमर्रा के राजनीतिक मामलों और भू-राजनीति में रुचि रखते हैं। उन्होंने बीए पत्रकारिता (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की…और पढ़ें न्यूज़ इंडिया ‘अस्वीकार्य’: ‘हिटलर से प्रेरणा’ वाली टिप्पणी पर विवाद के बाद कांग्रेस ने रेवंत रेड्डी की आलोचना की अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)रेवंत रेड्डी हिटलर की टिप्पणी(टी)तेलंगाना के मुख्यमंत्री(टी)हाइड्रा विवाद(टी)कांग्रेस ने रेवंत को फटकार लगाई(टी)हैदराबाद आपदा एजेंसी(टी)हिटलर तुलना पंक्ति(टी)बीजेपी की आलोचना तेलंगाना(टी)आपातकालीन मानसिकता का आरोप

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की:11 बच्चों समेत 13 की मौत, 14 महिलाएं घायल; तालिबान ने एयरस्पेस उल्लंघन का आरोप लगाया

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की:11 बच्चों समेत 13 की मौत, 14 महिलाएं घायल; तालिबान ने एयरस्पेस उल्लंघन का आरोप लगाया

पाकिस्तान ने मंगलवार रात अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की। तालिबान के मुताबिक, इन हमलों में 13 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग शामिल हैं। 14 महिलाएं घायल हुई हैं। तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के एयरस्पेस का उल्लंघन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में आम घरों को निशाना बनाकर बमबारी की। मुजाहिद ने घायलों की फोटोज भी शेयर कीं। तालिबान ने हमले में मारे गए बच्चों की तस्वीरें शेयर कीं… पाकिस्तान के हमले से मार्च में 400 लोगों की जान गई थी तालिबान सरकार के अनुसार पिछले एक साल में पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाइयों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। मार्च 2026 में अफगानिस्तान पर एक बड़ा हवाई हमला किया था। अफगान अधिकारियों के मुताबिक, काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र पर हुई बमबारी में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। तालिबान ने इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में 269 मौतों की पुष्टि हुई थी। अफगानिस्तान का दावा था कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया था। हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। पाकिस्तान का दावा था कि कार्रवाई में एक गोला-बारूद डिपो को टारगेट किया गया था। मार्च की उस घटना के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया। सीमा पार हमलों, एयरस्ट्राइक और सैन्य झड़पों को लेकर दोनों देश लगातार एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं। पाकिस्तान-अफगानिस्तान में 4 महीने से संघर्ष जारी पाकिस्तान और अफगानिस्तान में संघर्ष की शुरुआत 22 फरवरी को हुई थी। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान के उप गृह मंत्री तलाल चौधरी ने दावा किया था कि सीमावर्ती इलाकों में TTP के ठिकानों पर कार्रवाई में कम से कम 70 लड़ाके मारे गए। बाद में पाकिस्तानी अखबार डॉन ने यह संख्या 80 तक पहुंचने का दावा किया था। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 27 फरवरी को पाकिस्तान पर हमला किया। पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर दबाव बनाता रहा है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी आतंकी संगठन को न करने दे। इस्लामाबाद का आरोप है कि TTP अफगानिस्तान से ऑपरेट हो रहा है, जबकि तालिबान सरकार इन आरोपों से लगातार इनकार करती रही है। पाकिस्तान और TTP में लड़ाई क्यों? 2001 में अमेरिका के अफगानिस्तान पर हमले के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका का साथ दिया। इससे TTP नाराज हो गया, वह इसे इस्लाम के खिलाफ मानता था। TTP का मानना है कि पाकिस्तान सरकार सच्चा इस्लाम नहीं मानती है, इसलिए वो उसके खिलाफ हमला करता है। TTP का अफगान तालिबान के साथ गहरा जुड़ाव है। दोनों समूह एक-दूसरे को समर्थन देते हैं। 2021 में अफगान तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान ने TTP को निशाना बनाकर अफगानिस्तान में हमले किए।

एल्विश यादव ने खरगोश जनता पार्टी बनाई:लिखा- सबका विकास गाजर के साथ, कॉकरोच पार्टी वालों से बहस नहीं करता

एल्विश यादव ने खरगोश जनता पार्टी बनाई:लिखा- सबका विकास गाजर के साथ, कॉकरोच पार्टी वालों से बहस नहीं करता

गुरुग्राम के रहने वाले बिग बॉस OTT सीजन-2 के विनर एल्विश यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जवाब में खरगोश जनता पार्टी (KJP) का पोस्टर जारी किया है। बुधवार को उन्होंने अपने X हैंडल पर CJP पर तंज कसते हुए KJP का पोस्टर और मैनिफेस्टो शेयर किया। इसमें लिखा था- “गाजर हमारा हक, स्पीड हमारी पहचान, खरगोश एकता जिंदाबाद, तेज दिमाग, लंबे कान, सबका विकास गाजर के साथ।” पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। CJP समर्थकों ने एल्विश की आलोचना शुरू कर दी, जिसके बाद उन्होंने लाइव आकर सफाई दी। कुछ ही घंटों में यह पोस्ट X पर 20 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच गई। वहीं यूजर्स ने ट्रोल करते हुए लिखा- “नीट पेपर लीक पर साइलेंट, बांग्लादेशी हिंदुओं के मामले में साइलेंट, सिलेंडर मैटर पर साइलेंट, अब CJP कंट्रोवर्सी के बीच अपने सॉन्ग प्रमोशन का तरीका है।” X पर एल्विश ने ये पोस्टर शेयर किया पोस्ट में लिखा- बहस से बेहतर पेस्ट कंट्रोल इस घोषणापत्र को पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद एल्विश यादव ने एक और पोस्ट की। उन्होंने लिखा- “मैं अब कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों से बहस नहीं करता, बहस करने से बेहतर पेस्ट कंट्रोल काम करता है।” विवाद यहीं नहीं रुका। इसके बाद एल्विश ने अपने सोशल मीडिया पर एक और पोस्टर जारी कर दिया। इस बार उन्होंने तंज कसते हुए लिखा- “सारे भाई जंतर-मंतर पहुंच जाओ, सभी को मुफ्त गाजर।” एल्विश यादव की तरफ से जारी दूसरा पोस्टर बोले- ‘बोलने की आजादी, मैं तो बोलूंगा’ लगातार आ रही पोस्ट्स के बाद जब इंटरनेट पर ट्रोलर्स और यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू किए, तो एल्विश यादव ने एक वीडियो जारी कर जवाब दिया। उन्होंने कहा- “मुझे बोलने की पूरी आजादी है और मैं अपनी बात बोल रहा हूं।”

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मारपीट के बाद ससुराल छोड़ा:कोर्ट ने पति वीर साहू के मिलने पर रोक लगाई; 2020 में लव मैरिज की थी

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मारपीट के बाद ससुराल छोड़ा:कोर्ट ने पति वीर साहू के मिलने पर रोक लगाई; 2020 में लव मैरिज की थी

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। सपना ने अपने पति वीर साहू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराते हुए दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में याचिका दाखिल की है। मंगलवार को कोर्ट ने शुरुआती सुनवाई में सपना को अंतरिम राहत देते हुए वीर साहू को अगली सुनवाई तक उनके संपर्क में आने, घर या कार्यस्थल पर जाने और किसी भी तरह से परेशान करने से रोक दिया है। सपना की ओर से कोर्ट में वीडियो, ऑडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी पेश किए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी। विवाद के बाद सपना ससुराल छोड़ चुकी हैं। फिलहाल वह दिल्ली के नजफगढ़ स्थित अपने मायके में रह रही हैं। अब जानिए सपना-वीर विवाद की पूरी कहानी सपना ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया विवाद तब सार्वजनिक हुआ, जब सपना चौधरी ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया कि वैवाहिक जीवन के दौरान उनके साथ कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। सपना का कहना है कि हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा। फिल्म ‘मोमाकू’ के प्रीमियर से पहले बढ़ी चिंता सपना की ओर से एडवोकेट प्रीति सिंह ने कोर्ट में दलील दी कि उनकी फिल्म ‘मोमाकू’ जल्द रिलीज होने वाली है और उसका प्रीमियर भी होने वाला है। ऐसे में सपना को सुरक्षा की जरूरत है। वीर साहू किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिल्म के प्रीमियर में पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं। इससे सपना की सुरक्षा और उनके काम पर असर पड़ सकता है। मजिस्ट्रेट ने संपर्क न करने के आदेश दिए न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू किसी भी माध्यम से सपना चौधरी से संपर्क नहीं करेंगे। उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या उनके आसपास जाने से भी रोका गया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिवादी किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न नहीं करेंगे। कोर्ट ने संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर और स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) को आदेश दिया है कि वे अदालत के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। अब सपना चौधरी के बारे में जानिए… देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर, सिंगर, अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्हें “देसी क्वीन” के नाम से जाना जाता है। उनका जन्म 25 सितंबर 1990 को दिल्ली में हुआ था। पिता के निधन के बाद उन्होंने कम उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारी संभाली और 12 साल की उम्र से स्टेज परफॉर्मेंस शुरू कर दी। 20 से ज्यादा गानों में आवाज दे चुकीं रागनी कार्यक्रमों और हरियाणवी स्टेज शो के जरिए उन्होंने पहचान बनाई और धीरे-धीरे हरियाणा, राजस्थान, पंजाब तथा यूपी में लोकप्रिय हो गईं। कई हिट गानों पर डांस करने के साथ उन्होंने 20 से अधिक गानों को अपनी आवाज भी दी। 2020 में वीर साहू से शादी की थी 2017 में बिग बॉस-11 में हिस्सा लेने के बाद उन्हें राष्ट्रीय पहचान मिली। 2018 में फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ के गाने ‘हट जा ताऊ’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और कई फिल्मों में अभिनय भी किया। सपना ने जनवरी 2020 में हिसार में मदनहेड़ी गांव के रहने वाले हरियाणवी सिंगर और अभिनेता वीर साहू से लव मैरिज की थी। दंपती के दो बेटे हैं।