एस्टन विला 30 साल बाद बनी यूरोपा लीग चैंपियन:फाइनल में जर्मनी के फ्रीबर्ग को 3-0 से हराया; मैनेजर उनाई एमेरी ने पांचवीं बार जीता खिताब

इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब एस्टन विला ने इस्तांबुल में खेले गए यूरोपा लीग फाइनल में जर्मनी के एससी फ्रीबर्ग को 3-0 से हराया। इस जीत के साथ क्लब ने ट्रॉफी जीतकर फैंस का 30 साल का इंतजार खत्म किया। एस्टन विला ने 1996 के बाद पहली बड़ी घरेलू ट्रॉफी और 1982 के बाद पहली बड़ी यूरोपीय ट्रॉफी जीती। टीम की सफलता में मैनेजर उनाई एमेरी की बड़ी भूमिका रही, जिन्होंने रिकॉर्ड पांचवीं बार यूरोपा लीग का खिताब जीता। दोहराव हटाया, वाक्य छोटे किए फाइनल की शुरुआत से ही एस्टन विला ने खेल पर कंट्रोल बनाए रखा। शुरुआती मिनटों में मॉर्गन रोजर्स ने फ्रीबर्ग के गोलकीपर नूह अतुबोलू को शानदार शॉट से सतर्क कर दिया था। इसके बाद विला ने लगातार हमले किए और हाफ-टाइम से पहले पहला गोल दागकर बढ़त बना ली। टाईलेमैंस और बुएंडिया ने पहले हाफ में दागे दो बैक-टू-बैक गोल पहले हाफ में दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं, तभी एस्टन विला ने फ्रीबर्ग के डिफेंस को भेद दिया। कॉर्नर पर मॉर्गन रोजर्स ने पेनल्टी एरिया में सटीक क्रॉस दिया, जिसे यूरी टाईलेमैंस ने गोल में बदल दिया। यह टाईलेमैंस का पूरे सीजन में दूसरा गोल था। उन्होंने दिसंबर के बाद पहला गोल फाइनल में दागा। फ्रीबर्ग पहले गोल से उबर भी नहीं पाया था कि कुछ मिनट बाद एस्टन विला ने दूसरा गोल कर दिया। एमिलियानो बुएंडिया ने डी-एरिया के बाहर से शॉट खेला, जो गोल पोस्ट के कोने में गया। लगातार दो गोल की बदौलत एस्टन विला हाफ-टाइम तक 2-0 से आगे हो गया। दूसरे हाफ में रोजर्स ने किया तीसरा गोल, फ्रीबर्ग को वापसी का मौका नहीं मिला हाफ-टाइम के बाद एस्टन विला ने फ्रीबर्ग को वापसी का मौका नहीं दिया। मॉर्गन रोजर्स ने 58वें मिनट में टीम के लिए तीसरा और निर्णायक गोल दागा। रोजर्स ने एमिलियानो बुएंडिया के क्रॉस पर स्लाइड करते हुए गेंद को नेट में पहुंचाया। इसके साथ विला की 3-0 की बढ़त पक्की हो गई और मैच फ्रीबर्ग के हाथ से निकल गया। उसी जर्सी में उतरी टीम, प्रिंस विलियम और टॉम हैंक्स ने मनाया जश्न बर्मिंघम के इस क्लब के लिए यह जीत भावुक और ऐतिहासिक रही। एस्टन विला ने आखिरी बार 1996 में लीग कप जीता था, जबकि यूरोप में उसकी पिछली बड़ी सफलता 1982 के यूरोपियन कप फाइनल में आई थी, जब टीम ने बायर्न म्यूनिख को हराया था। एस्टन विला इस्तांबुल में सफेद जर्सी पहनकर उतरी, जैसी उसने 1982 में रॉटरडैम में पहनी थी। 1982 की विजेता टीम के हीरो पीटर विथ और डेनिस मॉर्टिमर भी स्टैंड्स में मौजूद थे। ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस विलियम और हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स ने भी जीत का जश्न मनाया। टॉम हैंक्स ने मैच से पहले टीम के लिए खास सपोर्ट मैसेज भेजा था।
एस्टन विला 30 साल बाद बनी यूरोपा लीग चैंपियन:फाइनल में जर्मनी के फ्रीबर्ग को 3-0 से हराया; मैनेजर उनाई एमेरी ने पांचवीं बार जीता खिताब

इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब एस्टन विला ने इस्तांबुल में खेले गए यूरोपा लीग फाइनल में जर्मनी के एससी फ्रीबर्ग को 3-0 से हराया। इस जीत के साथ क्लब ने ट्रॉफी जीतकर फैंस का 30 साल का इंतजार खत्म किया। एस्टन विला ने 1996 के बाद पहली बड़ी घरेलू ट्रॉफी और 1982 के बाद पहली बड़ी यूरोपीय ट्रॉफी जीती। टीम की सफलता में मैनेजर उनाई एमेरी की बड़ी भूमिका रही, जिन्होंने रिकॉर्ड पांचवीं बार यूरोपा लीग का खिताब जीता। फाइनल की शुरुआत से ही एस्टन विला ने खेल पर कंट्रोल बनाए रखा। शुरुआती मिनटों में मॉर्गन रोजर्स ने फ्रीबर्ग के गोलकीपर नूह अतुबोलू को शानदार शॉट से सतर्क कर दिया था। इसके बाद विला ने लगातार हमले किए और हाफ-टाइम से पहले पहला गोल दागकर बढ़त बना ली। टाईलेमैंस और बुएंडिया ने पहले हाफ में दागे दो बैक-टू-बैक गोल पहले हाफ में दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं, तभी एस्टन विला ने फ्रीबर्ग के डिफेंस को भेद दिया। कॉर्नर पर मॉर्गन रोजर्स ने पेनल्टी एरिया में सटीक क्रॉस दिया, जिसे यूरी टाईलेमैंस ने गोल में बदल दिया। यह टाईलेमैंस का पूरे सीजन में दूसरा गोल था। उन्होंने दिसंबर के बाद पहला गोल फाइनल में दागा। फ्रीबर्ग पहले गोल से उबर भी नहीं पाया था कि कुछ मिनट बाद एस्टन विला ने दूसरा गोल कर दिया। एमिलियानो बुएंडिया ने डी-एरिया के बाहर से शॉट खेला, जो गोल पोस्ट के कोने में गया। लगातार दो गोल की बदौलत एस्टन विला हाफ-टाइम तक 2-0 से आगे हो गया। दूसरे हाफ में रोजर्स ने किया तीसरा गोल, फ्रीबर्ग को वापसी का मौका नहीं मिला हाफ-टाइम के बाद एस्टन विला ने फ्रीबर्ग को वापसी का मौका नहीं दिया। मॉर्गन रोजर्स ने 58वें मिनट में टीम के लिए तीसरा और निर्णायक गोल दागा। रोजर्स ने एमिलियानो बुएंडिया के क्रॉस पर स्लाइड करते हुए गेंद को नेट में पहुंचाया। इसके साथ विला की 3-0 की बढ़त पक्की हो गई और मैच फ्रीबर्ग के हाथ से निकल गया। उसी जर्सी में उतरी टीम, प्रिंस विलियम और टॉम हैंक्स ने मनाया जश्न बर्मिंघम के इस क्लब के लिए यह जीत भावुक और ऐतिहासिक रही। एस्टन विला ने आखिरी बार 1996 में लीग कप जीता था, जबकि यूरोप में उसकी पिछली बड़ी सफलता 1982 के यूरोपियन कप फाइनल में आई थी, जब टीम ने बायर्न म्यूनिख को हराया था। एस्टन विला इस्तांबुल में सफेद जर्सी पहनकर उतरी, जैसी उसने 1982 में रॉटरडैम में पहनी थी। 1982 की विजेता टीम के हीरो पीटर विथ और डेनिस मॉर्टिमर भी स्टैंड्स में मौजूद थे। ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस विलियम और हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स ने भी जीत का जश्न मनाया। टॉम हैंक्स ने मैच से पहले टीम के लिए खास सपोर्ट मैसेज भेजा था।
बुमराह ने पहली बार मनीष पांडे को आउट किया:चाहर ने पर्ची निकालने की एक्टिंग की, ग्रीन को रिव्यू पर विकेट मिला; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 65वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। बुधवार को जसप्रीत बुमराह ने IPL में पहली बार मनीष पांडे का विकेट लिया। मनीष 2020 के बाद पहली बार मैन ऑफ द मैच बने। ईडन गार्डन्स में तिलक वर्मा ने पहली बाउंड्री लगाने के लिए 25 गेंद ली। मैच में कई इंटरेस्टिंग मोमेंट्स भी आए। दीपक चाहर ने विकेट लेने के बाद पर्ची निकालने की एक्टिंग की। वहीं बारिश की वजह से 1 घंटे तक खेल रुका रहा। कोलकाता-मुंबई मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. तिलक ने 25वीं गेंद पर पहली बाउंड्री लगाई IPL 2026 में पहली बाउंड्री के लिए सबसे ज्यादा गेंद खेलने का अनचाहा रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम दर्ज हुआ है। तिलक ने कोलकाता के खिलाफ 25वीं गेंद पर पहली बाउंड्री लगाई। इस लिस्ट में रवींद्र जडेजा दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने लखनऊ के खिलाफ 24 गेंद खेली थी। 2. मनीष 49 गेंद बाद बुमराह की बॉल पर आउट हुए मुंबई के खिलाफ मैच में मनीष पांडे IPL में पहली बार जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने इससे पहले बुमराह की 49 गेंद खेली थी। वह बुमराह के खिलाफ बिना आउट हुए सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में शिखर धवन पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने बुमराह की 66 गेंद खेली थी। यहां से टॉप-8 मोमेंट्स… 1. ग्रीन को रिव्यू पर विकेट मिला मुंबई की पारी के तीसरे ओवर में कैमरन ग्रीन ने दो विकेट चटकाए। ओवर की तीसरी गेंद पर ग्रीन ने रायन रिकेल्टन (6 रन) को कवर पॉइंट पर कैच आउट कराया। मनीष पांडे ने मुश्किल हाई कैच पकड़ा। फिर आखिरी गेंद पर ग्रीन ने नमन धीर को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। हालांकि अंपायर ने नॉटआउट दिया, लेकिन कोलकाता ने रिव्यू लिया। रिप्ले में अल्ट्राएज में स्पाइक दिखा और थर्ड अंपायर ने नमन को आउट करार दिया। 2. बारिश की वजह से 1 घंटे तक खेल रुका पहली पारी के 8वें ओवर के बाद तेज बारिश शुरु हो गई। इसकी वजह से करीब 1 घंटे तक खेल रुका रहा। हालांकि बारिश रुकने के बाद ओवर में कटौती नहीं की गई और पूरा मैच खेला गया। 3. कैच छूटने पर रघुवंशी और वरुण में नोंक-झोंक पहली पारी के 11वें ओवर में विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी की टक्कर लगने से वरुण चक्रवर्ती से कैच छूट गया। वरुण के ओवर की पांचवी गेंद पर तिलक वर्मा ने स्लॉग स्वीप खेला, लेकिन गेंद बल्ले का टॉप-एज लेकर खड़ी हो गई। वरुण ने गेंद पकड़ भी लिया था, लेकिन दौड़कर आ रहे रघुवंशी उनसे टकरा गए और कैच छूट गया। कैच ड्रॉप होने के बाद चक्रवर्ती, रघुवंशी से काफी नाराज दिखे। 4. विकेटकीपर रघुवंशी चोट की वजह से मैदान से बाहर गए मुंबई की पारी के 14वें ओवर में विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी मैदान से बाहर चले गए। 11वें ओवर में वरुण से हुई टक्कर के बाद रघुवंशी के उंगली में चोट लगी थी। 3 ओवर ग्राउंड पर रहने के बाद टीम के फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। उनकी जगह तेजस्वी दहिया बतौर सब्स्टिट्यूट विकेटकीपर मैदान पर आए। 5. रिंकू सिंह के थ्रो पर विल जैक्स रनआउट हुए 17वें ओवर में रिंकू सिंह ने सटीक थ्रो लगाकर विल जैक्स को पवेलियन भेजा। वरुण चक्रवर्ती की चौथी बॉल पर जैक्स ने कवर्स की ओर शॉट खेला और दो रन के लिए भागे। लेकिन दूसरे छोर पर खड़े कॉर्बिन बॉश ने दूसरे रन के लिए मना कर दिया और जैक्स को वापस लौटना पड़ा। इस दौरान डीप में खड़े रिंकू सिंह ने तेजी से गेंद को फील्ड कर सटीक थ्रो फेंका, जिसे वरुण ने कलेक्ट कर गिल्लियां बिखेर दीं। रिप्ले में दिखा की जैक्स क्रीज से काफी बाहर रह गए थे। 6. एलन को बोल्ड कर चाहर ने चिट निकालने की एक्टिंग की कोलकाता की पारी के पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने फिन एलन को आउट करने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। ओवर की आखिरी गेंद पर चाहर ने एलन (8 रन) को बोल्ड कर दिया। इसके बाद चाहर ने अपनी जेब से चिट निकालने की एक्टिंग करते हुए दर्शकों को दिखाया। 7. चाहर और रॉबिन की गलतफहमी से छूटा पॉवेल का कैच गुजरात की पारी के 10वें ओवर में दीपक चाहर और रॉबिन मिंज की गलतफहमी से रोवमन पॉवेल को जीवनदान मिल गया। ओवर की दूसरी गेंद हार्दिक पंड्या ने शॉर्ट डाली, जिसपर पॉवेल ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद ने बल्ले का टॉप एज लिया। चाहर और मिंज दोनों खिलाड़ियों के पास कैच लेने का मौका था, लेकिन किसी ने भी कॉल नहीं किया और गेंद दोनों के बीच में गिर गई। 8. बॉश ने छलांग लगाकर शानदार कैच पकड़ा कोलकाता की पारी के 16वें ओवर में कॉर्बिन बॉश ने हवा में छलांग लगाते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा। गजनफर के ओवर की दूसरी गेंद को रोवमन पॉवेल ने बैकवर्ड पॉइंट पर कट शॉट खेला। वहां तैनात कॉर्बिन बॉश ने छलांग लगाकर जबरदस्त कैच लपका। इसे देखकर बल्लेबाज पॉवेल भी हैरान रह गए।

ईंधन बचाने के लिए पीएम के WFH आह्वान का समर्थन करते हुए रवि किशन ने भाषण में कहा ‘काम से घर’ | भारत समाचार

आखरी अपडेट:20 मई, 2026, 20:09 IST यह टिप्पणी तेजी से सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई, क्लिप को उन उपयोगकर्ताओं द्वारा व्यापक रूप से साझा किया गया जिन्होंने वाक्यांश संबंधी त्रुटि की ओर इशारा किया। बीजेपी सांसद रवि किशन. भाजपा सांसद रवि किशन ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा चिंताओं के बीच ईंधन संरक्षण के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए “घर से काम” वाक्यांश को मिश्रित करने के बाद ऑनलाइन ध्यान आकर्षित किया है। के साथ एक साक्षात्कार में बोलते हुए पीटीआईअभिनेता से नेता बने अभिनेता ईंधन की खपत को कम करने के लिए लचीली कार्य व्यवस्था पर सरकार के जोर का जिक्र कर रहे थे। हालाँकि, उन्होंने कहा, “घर से काम करने के बजाय काम से घर जाना बहुत महत्वपूर्ण है,” जो कि उनकी जुबान फिसलने जैसा प्रतीत हुआ। यह टिप्पणी तेजी से सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई, क्लिप को उन उपयोगकर्ताओं द्वारा व्यापक रूप से साझा किया गया जिन्होंने वाक्यांश संबंधी त्रुटि की ओर इशारा किया। “घर से काम” वाक्यांश का प्रयोग आमतौर पर दूरस्थ कार्य व्यवस्था के संदर्भ में किया जाता है। यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई, उपयोगकर्ताओं की जुबान फिसलने से मीम्स और चुटकुलों की बाढ़ आ गई। टिप्पणी अनुभाग जल्द ही एक कॉमेडी थ्रेड में बदल गया, जिसमें एक उपयोगकर्ता ने लिखा, “2×3=3×2, उसी तरह उनके अनुसार घर से काम = घर से काम।” एक अन्य ने मजाक में कहा, “हां, हम हर दिन काम से घर आते हैं… घर पहुंचेंगे और रात का खाना खाएंगे।” एक वायरल चुटकी में सरल शब्दों में लिखा था: “फिसलन भरी जीभ।” अन्य लोगों ने अधिक व्यंग्यात्मक लहजे में टिप्पणी की, जैसे “मीडिया – टीआरपी नहीं आ रही। रवि किशन – मैं हूं ना,” और “उनका मतलब परिवार को कार्यस्थल पर स्थानांतरित करना है।” “जो लोग अपने बाथटब में दूध और गुलाब की पंखुड़ियाँ माँगते थे, वे अब जनता को यह सलाह दे रहे हैं!” एक यूजर ने लिखा. पीएम मोदी की अपील यह टिप्पणी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील के संदर्भ में की गई थी जिसमें नागरिकों और संस्थानों से सार्वजनिक परिवहन, कारपूलिंग, इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते उपयोग और जहां संभव हो घर से काम करने सहित विभिन्न उपायों के माध्यम से ईंधन के उपयोग को कम करने का आग्रह किया गया था। प्रधान मंत्री के सुझाव पश्चिम एशिया में तनाव से जुड़े ऊर्जा बाजारों में वैश्विक व्यवधानों के बीच आए हैं, जिसने दुनिया भर में ईंधन की कीमतों और आपूर्ति श्रृंखलाओं को प्रभावित किया है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना न्यूज़ इंडिया ईंधन बचाने के लिए पीएम के WFH आह्वान का समर्थन करते हुए, रवि किशन ने भाषण में ‘काम से घर’ कहा अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)रवि किशन घर से काम करने की पर्ची(टी)रवि किशन गलती(टी)घर से काम(टी)घर से काम टिप्पणी(टी)नरेंद्र मोदी ईंधन अपील(टी)ईंधन संरक्षण भारत(टी)लचीली कार्य व्यवस्था(टी)वायरल साक्षात्कार क्लिप
धुरंधर 2 पर सेना की जानकारी लीक करने का आरोप:हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से जांच करने को कहा; SSB जवान ने याचिका दायर की

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ कानूनी विवाद में घिर गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड (CBFC) को फिल्म के खिलाफ लगी याचिका की जांच करने के निर्देश दिए हैं। सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने जनहित याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि फिल्म में सेना के ऑपरेशन से जुडी गुप्त जानकारियां दिखाई गई हैं। कोर्ट ने कहा कि फिल्म भले ही काल्पनिक हो, लेकिन सुरक्षा से जुड़ी की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सेंसर बोर्ड करेगा जांच चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को इस याचिका पर विचार कर फैसला लेने को कहा है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि भले ही यह फिल्म मनोरंजन के लिए बनाई गई एक काल्पनिक कहानी है, लेकिन इसके प्रभाव से इनकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने इसे ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के उल्लंघन के आरोपों के तहत जांचने के लिए कहा है। एसएसबी जवान ने उठाए सुरक्षा पर सवाल यह याचिका एसएसबी में हेड कांस्टेबल दीपक कुमार ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि फिल्म में सेना के ऑपरेशन्स की बारीक जानकारियां दिखाई गई हैं, जिससे देश की सुरक्षा और अखंडता को खतरा हो सकता है। याचिकाकर्ता के मुताबिक, फिल्म में कुछ खास जगहों और किरदारों को इस तरह दिखाया गया है जो बड़े अधिकारियों और शहीद सैनिकों से मेल खाते हैं। इतनी साफ जानकारियां दिखाना देश की सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय को सौंपा केस हाई कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए याचिका को पूरी तरह खारिज नहीं किया। बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता ने जो मुद्दे उठाए हैं, उन पर सही तरीके से विचार करना और उनका समाधान निकालना जरूरी है। कोर्ट ने इस रिट याचिका को एक प्रजेंटेशन (अभ्यावेदन) मानकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय को सौंप दिया है। अब सरकार और सेंसर बोर्ड को इस पर मिलकर आखिरी फैसला लेना होगा। भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अब तक भारत में करीब ₹1145 करोड़ नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1797 करोड़ ग्रॉस कमाई कर ली है। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। फिल्म में लंबी स्टारकास्ट धुरंधर 2 में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आए। जबकि पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई थी। धुरंधर (2025) और धुरंधर 2 (2026) दोनों ही फिल्मों का निर्देशन आदित्य धर ने किया। फिल्म को ज्योति देशपांडे और आदित्य धर ने मिलकर जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
क्रिस्टीज ने एक रात में बेचीं 10642 करोड़ की कलाकृतियां:नीलामी घर के 259 साल के इतिहास की सबसे बड़ी ऑक्शन

न्यूयॉर्क के ऑक्शन हाउस ‘क्रिस्टीज’ ने इतिहास रच दिया। सोमवार शाम महज 40 मिनट की नीलामी में 6095 करोड़ से अधिक की कलाकृतियां बिक गईं। नीलामी घर ने एक ही शाम में 1.1 अरब डॉलर(10,642 करोड़ रुपए) से अधिक की कलाकृतियाँ बेचकर जैक्सन पोलॉक, कॉन्स्टेंटिन ब्रांकुसी और मार्क रोथको की कृतियों के लिए नए रिकॉर्ड स्थापित किए। इस ऐतिहासिक नीलामी में दिवंगत मीडिया दिग्गज एसआई न्यू हाउस के कलेक्शन से जुड़ी 16 दुर्लभ कलाकृतियों को पेश किया गया। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, शाम भर में अधिकांश बोलियाँ 10 लाख डॉलर के गुणकों में लगाई गईं। एलिस नील की 1967 की पेंटिंग ‘मदर एंड चाइल्ड (नैन्सी और ओलिविया)’ छह मिनट की बोली के बाद अपने उच्चतम अनुमान (18 लाख डॉलर) से तीन गुना अधिक कीमत पर बिकी और 57 लाख डॉलर के विक्रय मूल्य पर कलाकार के लिए एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। जैक्सन पोलॉक का रिकॉर्ड एब्सट्रैक्ट पेंटर जैक्सन पोलॉक की एक बड़ी ड्रिप पेंटिंग रिकॉर्ड 1753 करोड़ रुपए में बिकी, जिसने उनके 2021 के 592 करोड़ के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। ब्रैंकुसी और निकोल किडमैन का जादू मूर्तिकार कॉन्सटेंटिन ब्रैंकुसी की सुनहरी प्रतिमा डानाइडे 1041 करोड़ में बिकी। इसका प्रमोशन हॉलीवुड स्टार निकोल किडमैन ने किया था।
धुरंधर मूवी फेम सिंगर का माथा लहूलुहान:खान साब ने शूटिंग के दौरान सिर में कांच मारा, माथे में चुभा तो खून बहने लगा

धुरंधर मूवी में प्लेबैक से सुर्खियां बटोरने वाले पंजाबी सिंगर खान साब अपने नए गीत पागल नईं होणा की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। एक सीन के दौरान उन्होंने अपना सिर कांच में मारा। इससे कांच उनके माथे में चुभ गया और वह लहूलुहान हो गए। उनके माथे पर टांके लगे हैं। क्रू मेंबर ने उनको संभाला और टिशू पेपर से खून को साफ किया। चोट लगने के बाद भी खान साब जोशिले अंदाज में नजर आए। उन्होंने क्रू मेंबर को कहा कि कुछ नहीं हुआ। मुझे छोड़ दें और प्लेबैक दिखाएं। बुधवार (20 मई) को दोपहर बाद पौने 3 बजे खान साब ने शूटिंग के दौरान हुई इस घटना को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में उनके माथे से खून बहता दिख रहा है। हालांकि ये घटना कहां और किस तारीख को हुई, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। सिंगर खान साब ने कहा कि मैं किरदार में पूरी तरह डूब चुका था। यही जुनून और सच्चाई इस गाने को सबसे अलग और खतरनाक बनाती हैं। इस शॉट के लिए मैं अपने परिवार से माफी मांगता हूं। आगे इसका ध्यान रखूंगा। सिंगर ने वीडियो में क्या कहा, 4 पॉइंट में जाने… फैंस ने लिखा- सिगरेट वाला सीन ठीक नहीं लगा सिंगर के वीडियो पर एक फैन वीके नाहर ने लिखा कि खान साब भाई, आपकी आवाज सुनकर बहुत सुकून मिलता है, पर वीडियो में सिगरेट वाला सीन हमें सही नहीं लगा। हो सके तो पंजाब को नशों से दूर रहने का संदेश दिया करो सारे कलाकार भाई। आपको नौजवान पीढ़ी बहुत सुनती है और फॉलो भी करती है, जिनमें हम भी आते हैं। सिंगर का जवाब- समझदारी वाली बात कही इस कमेंट पर खान साब ने कहा कि दोस्त, आपने जो बात कही है, वह वाकई बहुत गहरी और समझदारी वाली है। एक सच्चे फैन की यही पहचान होती है कि वह सिर्फ तारीफ ही नहीं करता, बल्कि सही और गलत का अंतर भी बताता है। कलाकार समाज का आइना होते हैं और नौजवान पीढ़ी सचमुच उन्हें बहुत फॉलो करती है। ऐसे में नशों से दूर रहने का मैसेज देना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
कोरोना के बाद अब इबोला… 131 मौतें, 500 से ज्यादा संक्रमित! WHO ने दी चेतावनी – News18 हिंदी

होमवीडियोदेश कोरोना के बाद अब इबोला… 131 मौतें, 500 से ज्यादा संक्रमित! WHO ने दी चेतावनी Ebola Virus: इबोला वायरस एक बार फिर दुनिया में चिंता बढ़ा रहा है. अफ्रीका के कुछ देशों में इसके मामले सामने आए हैं और कई मौतें भी दर्ज की गई हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे गंभीर स्थिति मानते हुए अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है. इस बार सामने आया बुंडीबुग्यो स्ट्रेन और भी खतरनाक माना जा रहा है, जिसके लिए पूरी तरह प्रभावी वैक्सीन अभी उपलब्ध नहीं है. वायरस शरीर के तरल संपर्क से फैलता है और इसके लक्षण फ्लू जैसे शुरू होकर गंभीर स्थिति तक पहुंच सकते हैं. फिलहाल भारत में खतरा सीमित है, लेकिन वैश्विक स्तर पर सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
मोदी ने मेलोनी को भारत आने का न्योता दिया:मेलोनी बोलीं- भारत-इटली काफी करीब आए, हमने आपसी भरोसे से दोस्ती बनाई

पीएम मोदी ने आज इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पीएम मेलोनी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे और मेरे प्रतिनिधिमंडल को भव्य स्वागत दिया। उन्होंने जॉर्जिया मेलोनी को भारत आने का न्योता दिया। मोदी ने कहा कि रोम को दुनिया में ‘इटरनल सिटी’ कहा जाता है। भारत में मेरी लोकसभा सीट काशी को भी इसी तरह जाना जाता है। जब दो सभ्यताएं मिलती हैं, तो बातचीत सिर्फ एजेंडे तक सीमित नहीं रहती। उसमें इतिहास की गहराई, भविष्य की झलक और दोस्ती की सादगी दिखाई देती है।” मेलोनी और मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। यह बैठक मोदी के पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण का हिस्सा है। बैठक से पहले मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली के रिश्ते अब “निर्णायक दौर” में पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध दोस्ती से आगे बढ़कर विशेष रणनीतिक साझेदारी में बदल चुके हैं, जो लोकतंत्र, आजादी और साझा भविष्य की सोच पर आधारित है। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी भी मौजूद रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, संस्कृति, एआई, स्पेस, क्रिटिकल मिनरल्स और परमाणु ऊर्जा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक हालात पर भी विचार साझा किए। मेलोनी बोलीं- भारत-इटली के रिश्तो का ऐतिहासिक दिन रोम में पीएम मोदी के साथ जॉइंट प्रेस बयान के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा, “पीएम मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का रोम में स्वागत करना मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात है। मुझे सच में लगता है कि यह भारत और इटली के रिश्तों के लिए ऐतिहासिक दिन है। मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली के रिश्ते अब अपनी पूरी क्षमता हासिल करने की स्थिति में पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध तेजी से मजबूत हुए हैं और अब सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सही समय है। मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली अपने रिश्तों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है और अब संबंध नई दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। भारत और इटली इस समय 2025-2029 संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच 2025 में व्यापार करीब 16.77 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। वहीं अप्रैल 2000 से सितंबर 2025 के बीच इटली का भारत में कुल निवेश 3.66 अरब डॉलर रहा है।