अमेरिका ने ISIS के दूसरे सबसे बड़े कमांडर को मारा:ट्रम्प बोले- वह दुनिया का सबसे एक्टिव आंतकी, अफ्रीका में घुसकर ऑपरेशन किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आतंकी संगठन ISIS के दूसरे सबसे बड़े कमांडर अबू बिलाल अल मिनुकी के मारे जाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने नाइजीरियाई सेना के साथ मिलकर अफ्रीका में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। हालांकि ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि हमला अफ्रीका में कहां हुआ। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन बहुत ही प्लानिंग के साथ और बेहद मुश्किल तरीके से अंजाम दिया गया। वह छिपा हुआ था तभी उसे निशाना बनाया गया। उनके मुताबिक यह आतंकी दुनिया के सबसे एक्टिव आतंकियों में से एक था और उसे खत्म करने के लिए काफी समय से उस पर नजर रखी जा रही थी। मिनाकी के और भी कई नाम बताए गए थे, जिनमें अबुबकर मैनोक और अबोर मैनोक भी शामिल थे। ट्रम्प के मुताबिक, मिनुकी के मारे जाने से आईएसआईएस के वैश्विक ऑपरेशन को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने इस ऑपरेशन में सहयोग के लिए नाइजीरिया सरकार को धन्यवाद दिया और ‘गॉड ब्लेस अमेरिका’ भी लिखा। अमेरिका ने 3 साल पहले ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया था अल मिनुकी का जन्म 1982 में नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में हुआ था। यह इलाका कैमरून, चाड और नाइजर की सीमा से लगता है। जून 2023 में बाइडेन सरकार ने मिनुकी को ‘स्पेशली डिजिग्नेटेड ग्लोबल टेररिस्ट’ घोषित किया था। जब अमेरिका किसी व्यक्ति या संगठन को दुनिया के लिए खतरनाक आतंकवादी मान लेता है, तो उसे इस सूची में डाल देता है। जिस व्यक्ति या संगठन को यह दर्जा मिल जाता है, उसके ऊपर कई सख्त पाबंदियां लग जाती हैं। जैसे उसकी अमेरिका में मौजूद सारी संपत्ति फ्रीज कर दी जाती है, कोई भी अमेरिकी नागरिक या कंपनी उससे लेन-देन नहीं कर सकती और उसे आर्थिक व वित्तीय तौर पर पूरी तरह अलग-थलग करने की कोशिश की जाती है। पिछले महीने ISIS ने नाइजीरिया के अदामावा राज्य में हुए एक हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें कम से कम 29 लोगों की मौत हुई थी। यह हमला गोम्बी लोकल गवर्नमेंट एरिया के गुयाकू इलाके में हुआ, जहां हथियारबंद हमलावरों ने स्थानीय लोगों को निशाना बनाया। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भी अमेरिका ने नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम में ISIS के खिलाफ बड़ा हमला किया था। उस समय ट्रम्प ने कहा था कि यह कार्रवाई उन आतंकियों के खिलाफ थी, जो काफी समय से खासकर निर्दोष ईसाइयों को निशाना बना रहे थे। ट्रम्प ने उस वक्त धमकी दी थी कि अगर आतंकियों ने ईसाइयों की हत्या बंद नहीं की, तो उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
गर्मियों में हाई बीपी से हैं परेशान, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर ने जानिए घरेलू और आसान उपाय

अंबाला: देशभर में हाई ब्लड प्रेशर आज के समय की सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बन चुका है. चिंता की बात यह है कि अब कम उम्र के लोग भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं. आमतौर पर लोग ब्लड प्रेशर बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह से दवाइयां लेना शुरू कर देते हैं, जिससे बीपी मशीन में संख्या सामान्य दिखने लगती है. लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि केवल दवाओं से रक्तचाप नियंत्रित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसकी जड़ तक पहुंचकर खानपान और जीवनशैली में सुधार करना भी बेहद जरूरी है. गर्मी में क्यों बढ़ जाती है बीपी इसी विषय पर जब लोकल 18 की टीम ने अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में हाई BP के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है. इसे नियंत्रित करने के लिए सबसे पहला कदम नमक का सेवन कम करना है. उन्होंने कहा कि भोजन में पकाते समय डाला गया नमक ही पर्याप्त होता है, इसलिए सलाद, दही या फलों पर ऊपर से अतिरिक्त नमक डालने की आदत तुरंत बंद कर देनी चाहिए. चाहें तो सामान्य नमक की जगह सीमित मात्रा में सेंधा नमक का उपयोग किया जा सकता है. पैकेट फूड से बनाएं दूरी इसके साथ ही चिप्स, पापड़, नमकीन और अन्य पैकेटबंद खाद्य पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि इनमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो रक्तचाप बढ़ाने का प्रमुख कारण बन सकती है. उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में खीरा, ककड़ी, छाछ और नारियल पानी को हाई BP के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी माना गया है. इसके अलावा जौ का सत्तू गर्मियों में विशेष रूप से फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर में तरल संतुलन बनाए रखने और अतिरिक्त नमक के प्रभाव को कम करने में मदद करता है. गर्मी में बीपी मरीज क्या खाएं उन्होंने कहा कि फलों में अंगूर और सेब को हाई BP के मरीजों के लिए उपयोगी बताया गया है. उनका कहना है कि भोजन के बाद अंगूर और सेब का नियमित सेवन लाभकारी हो सकता है. वहीं, गोंद कतीरा और गुलकंद जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थ शरीर में मूत्र की मात्रा बढ़ाकर अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालने में सहायक माने जाते हैं. हल्दी-नीबू का पानी डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने हल्दी के सेवन को भी लाभकारी बताया. उन्होंने कहा कि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन (Curcumin) में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य और रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. इसके लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा नींबू मिलाकर खाली पेट सेवन किया जा सकता है. हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि हल्दी का अधिक सेवन पेट में जलन, गैस और एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकता है. घरेलू उपायों से करें हाई BP को कंट्रोल विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू उपाय हाई BP को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं, लेकिन इन्हें डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी नए उपाय को अपनाने से पहले चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है. स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, सीमित नमक और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
'डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट किया, आकर मिलो':लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने छात्रा को फोन कर दबाव बनाया; गिरफ्तार

लखनऊ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर परमजीत सिंह (50) को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि प्रोफेसर ने बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा को फोन किया और छुट्टी से वापस आने का दबाव बनाया। कहा, ‘डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है। एग्जाम से पहले घर से आ जाओ। यहां पेपर तुम्हें दे देते हैं।’ फोन कटने पर छात्रा कहती है- ये मुझे बुला रहे हैं। मुझे पेपर नहीं चाहिए। मुझे फिर से मोलेस्ट (उत्पीड़न) करना चाहते हैं। आरोपी ने 14 और 15 मई की रात छात्रा को फोन किया। छात्रा ने बातचीत रिकॉर्ड कर ली और वायरल कर दी। शुक्रवार को ऑडियो सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ जांच बैठाई। रात में पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने देर रात FIR दर्ज कर आरोपी प्रोफेसर को यूनिवर्सिटी कैंपस से पकड़ लिया। 4 साल से जूलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत बिजनौर के रहने वाले हैं। वह पत्नी और दो बेटियों के साथ लखनऊ में रहते हैं। मेन सब्जेक्ट और इलेक्टिव दोनों पेपर लीक का दावा प्रोफेसर ने फोन कॉल पर छात्रा से दावा किया कि कोर या मेन सब्जेक्ट और इलेक्टिव (वैकल्पिक विषय) दोनों पेपर लीक कर दिए हैं। बातचीत के दौरान प्रोफेसर छात्रा पर परीक्षा से पहले मिलने का दबाव बनाते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, छात्रा लगातार मिलने से इनकार करती सुनाई दे रही है। पढ़िए पहले ऑडियो की बातचीत… प्रोफेसर- बच्चा, मम्मा ठीक हैं? छात्रा- जी सर। सब ठीक है। प्रोफेसर- चलो अच्छा, कुछ भी अगर हेल्प चाहिए होगा तो बताना। KGMU और PGI में ज्यादातर डॉक्टर अपने जानने वाले हैं। ठीक है डार्लिंग… अगर आप कहोगे तो मैं खुद आ जाऊंगा। कोई फाइनेंशियल सपोर्ट चाहिए होगा, तो भी बताना। तुम्हारे लिए सब कुछ ओपन है। छात्रा- नहीं सर, कुछ ऐसी दिक्कत नहीं है। हो जाएगा सब काम। अभी थोड़ा घर पर भी देखना है। प्रोफेसर- नहीं बता दूंगा किस दिन मिलना होगा? कोर और इलेक्टिव दोनों पेपर मैंने तुम्हारे लिए आउट कर लिए हैं। छात्रा- नहीं सर, मैंने पढ़ तो लिया है। सिलैबस मेरा पूरा हो गया है। प्रोफेसर- अरे यार, मैंने तुम्हारे लिए पूरा पेपर निकालकर रख लिया। आ जाओ बस। छात्रा- पढ़ तो लिया है सर मैंने। प्रोफेसर- तो मिलने नहीं आओगी एक बार? छात्रा- सर, मम्मी को थोड़ा देख लें। इस चक्कर में घर में रुकना इंपॉर्टेंट है। प्रोफेसर- तो मुझे बताओ, कब तक आ जाओगी मिलने एक बार। छात्रा- सर, घर पर थोड़ा स्टेबल हो जाए प्रोफेसर- तो मतलब विदिन सेवन डेज? छात्रा- सर, एग्जाम्स हो जाएं तो फिर आते हैं प्रोफेसर- मिलने आ जाओ, दोनों पेपर आउट कर लिए हैं तुम्हारे लिए छात्रा- अच्छा मैं ट्राई करती हूं। घर पर देखती हूं, जिस दिन निकल पाऊंगी, वैसी ही आती हूं। प्रोफेसर- ट्राई नहीं, आना पड़ेगा आपको बिलकुल। ठीक है, 4 दिन के अंदर आ जाओ छात्रा- यस सर प्रोफेसर- ओके, ओके इसके बाद प्रोफेसर से छात्रा की बातचीत बंद हो जाती है। फिर छात्रा बोलती सुनाई दे रही है- तो यह आदमी मुझे बुला रहा है। मैं जाऊंगी नहीं। मुझे नहीं चाहिए पेपर। यह मुझे अपने ऑफिस बुला रहा है जिससे दोबारा मुझे मोलेस्ट (शोषण) कर सके। अब पढ़िए दूसरे ऑडियो की बातचीत असि. प्रोफेसर- पैर चूम के सब कुछ रेडी है। बस मुझे डिच मत करना। मिलना चाहोगी या नहीं? मुझे क्लियर कर दो। छात्रा- सर, मेरे को… बस घर की दिक्कत है बस। असि. प्रोफेसर- मत आओ। कितने दिन तक नहीं आओगी, मैं आपका वेट करूंगा। आपको पता है न कि मैं आपके साथ affectionated (फिदा) हूं। जब तक आप नहीं कहोगी मैं कॉल भी नहीं करूंगा आपको। मुझे बताओ कितने दिन बाद मिलने आओगी आप। छात्रा- मेरे पास घर की सिचुएशन है। मम्मी को देख रही हूं इसलिए कुछ कह नहीं सकती। असि. प्रोफेसर- मुझे डिच तो नहीं करोगी न? मैंने आपके लिए एमएससी, पीएचडी कोर्स को रेडी कर दिया है… स्टैनफोर्ड के अंदर भी। सबकुछ रेडी है तुम्हारे लिए… सबकुछ, सारा प्लेटफॉर्म, जो आप कहोगी, आपका पैर चूमकर सबकुछ रेडी है। मैं यह चाहता हूं कि जब मैं कॉल करूं तो कॉल उठा रही हो और आई एम फीलिंग वेरी गुड। छात्रा- जी सर असि. प्रोफेसर- जब कहोगी तभी कॉल करूंगा, बीच में कभी नहीं करूंगा। 15 दिन, 1 महीना, जब कहोगी तभी कॉल करूंगा। छात्रा- जी सर, जी सर असि. प्रोफेसर- … तो आप मिलने आओगी? तुम्हारे लिए दोनों पेपर आउट कर रखे हैं। Immuno genetics और genomics दोनों। छात्रा- जी सर, मैं घर पर थोड़ा देख लेती हूं। कल तक आपको बताती हूं। मेरे कल टर्म पेपर भी हैं। असि. प्रोफेसर- आप ही के लिए किया है। और किसी के लिए मैंने एफर्ट नहीं किया। केवल आपके लिए किया है। छात्रा- जी सर असि. प्रोफेसर- और आपको मतलब… आपको बहुत… प्यार… (थोड़ा रुकते हैं) आपको पता ही है मेरी फीलिंग तुम्हारे लिए क्या है। छात्रा- जी सर असि. प्रोफेसर- हां तो, मैं बहुत अटैच हूं तुम्हारे साथ इमोशनली छात्रा- जी सर असि. प्रोफेसर- सीरियसली मुझे डिच मत करना प्लीज छात्रा- जी सर, जी सर असि. प्रोफेसर- कब आओगी मुझे ये बता दो। 10 दिन के अंदर या 15 दिन छात्रा- सर, मैं कंफर्म नहीं कह सकती हूं। मुझे घर का भी देखना है और एग्जाम भी हैं। इस टाइम पर मैं समझ नहीं पा रही हूं असि. प्रोफेसर- मैं ये मानकर चल रहा हूं कि आप 10 दिन के अंदर आ जाओगी। जब मैं कॉल करूं तो आप आ जाना। छात्रा- ओके सर यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता बोले- सख्त कार्रवाई की जाएगी यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया, मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया। इस संबंध में जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जूलॉजी डिपार्टमेंट की हेड प्रो.अमिता कनौजिया ने कहा- ऑडियो संज्ञान में आया है। मैंने भी सुना है। आवाज उन्हीं प्रोफेसर की लग रही है। परीक्षा नियंत्रक ने पुलिस को शिकायत दी लखनऊ यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर प्रो.राकेश द्विवेदी ने बताया- ऑडियो सामने आने के बाद परीक्षा नियंत्रक की तरफ से आरोपी
मुशफिकुर रहीम ने संन्यास से वापसी की खबरें खारिज कीं:कहा- टीम अच्छा कर रही, मेरी जरूरत नहीं; पिछले साल रिटायरमेंट लिया था

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मुशफिकुर रहीम ने वनडे क्रिकेट में संन्यास से वापसी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। रहीम ने शुक्रवार को कहा- ‘उनका संन्यास का फैसला अंतिम है और वे अब इस फॉर्मेट में लौटकर नहीं आएंगे।’ 39 साल के रहीम ने खुलासा किया कि उन्हें बोर्ड और टीम मैनेजमेंट की तरफ से वनडे टीम में लौटने का संदेश मिला था। हाल ही में बांग्लादेश के वनडे कप्तान मेहदी हसन मिराज ने कहा था- ‘रहीम का अनुभव और मिडिल ऑर्डर में उनकी मौजूदगी टीम को मजबूती दे सकती है।’ इसके बाद मुशफिकुर से वापसी को लेकर बातचीत शुरू हो गई। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले रहीम ने कहा- ‘टीम मेरे बिना भी अच्छा कर रही है।’ वापसी के सवाल पर रहीम ने कहा- ‘मुझे वनडे टीम में वापस लौटने का ऑफर मिला था, लेकिन मुझे लगता है कि अब उन्हें मेरी सेवाओं की कोई जरूरत नहीं है। टीम इस समय अच्छा प्रदर्शन कर रही है और वे भविष्य में और भी बेहतर करेंगे।’ मुशफिकुर की वापसी की मांग क्यों? न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान बांग्लादेश का मिडिल ऑर्डर नाकाम रहा। खासकर पहले वनडे में टीम को कोलैप्स का सामना करना पड़ा था। इसे बेहतर बनाने के लिए बोर्ड रहीम को वापस लाने का प्रयास कर रहा था। चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद संन्यास लिया था रहीम ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी से बांग्लादेश के जल्दी बाहर होने के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। रहीम अब केवल टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने टी-20 से 2022 वर्ल्ड कप के बाद रिटायरमेंट एनाउंस किया था। मुशफिकुर का वनडे करियर 19 साल का था। वे बांग्लादेश के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं। रहीम एकमात्र बांग्लादेशी है जिन्होंने टेस्ट में तीन डबल सेंचुरी लगाई है। ——————————–
CM योगी ने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया:केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी रहे साथ; सांसद रवि किशन कार पूल करके पहुंचे

गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का आज यानी शनिवार को CM योगी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने शिलान्यास किया। समारोह से पहले केंद्रीय मंत्री ने गुरु गोरखनाथ के दर्शन पूजन किए। वहीं समारोह में शामिल होने के लिए सांसद रवि किशन ने कार पूल करके पहुंचे। उनके के साथ केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, कुशीनगर सांसद विजय दुबे भी रहे। करीब 393 करोड़ रुपए की लागत वाले बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम CM योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस संबंध में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रशासन की तरफ से ताल नदोर में उपलब्ध कराई गई जमीन पर 24 दिसंबर 2025 से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। औपचारिक शिलान्यास होने से पूर्व, सरकार की तरफ से जारी परियोजना लागत की प्रथम किस्त 63.39 करोड़ रुपए से काम आगे बढ़ रहा है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक (भवन) के अनुसार अब तक करीब 7 प्रतिशत काम हुआ है। स्टेडियम का निर्माण 23 दिसंबर 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। 2 तस्वीरें देखिए… सीएम योगी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
भीषण गर्मी में मधुमेह मरीज हो जाएं सतर्क! शरीर में पानी की कमी बन सकती है जानलेवा, डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह

Last Updated:May 16, 2026, 08:26 IST Diabetes Summer Tips: भीषण गर्मी का असर मधुमेह यानी डायबिटीज मरीजों पर अधिक गंभीर हो सकता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार तेज तापमान और शरीर में पानी की कमी से ब्लड शुगर का स्तर प्रभावित हो सकता है, जिससे मरीजों की स्थिति बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है. डिहाइड्रेशन के कारण कमजोरी, चक्कर, थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं. डॉक्टरों का कहना है कि गर्मियों में डायबिटीज मरीजों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और लंबे समय तक धूप में रहने से बचना चाहिए. संतुलित आहार, नियमित दवा और समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच करना बेहद जरूरी है. विशेषज्ञ हल्का और पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दे रहे हैं. साथ ही कैफीन और अधिक मीठे पेय पदार्थों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है. ख़बरें फटाफट जोधपुर: राजस्थान में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी अब मधुमेह मरीजों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है. जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल में सेवाएं दे रहे मधुमेह विशेषज्ञ डॉक्टर रौनक गांधी ने बताया कि जिन मरीजों की मधुमेह नियंत्रित नहीं रहती, उनमें शरीर से पानी की कमी होने का खतरा सबसे अधिक रहता है.उन्होंने कहा कि जब शरीर में शुगर का स्तर बढ़ता है तो ग्लूकोज़ के साथ पानी भी अधिक मात्रा में पेशाब के जरिए बाहर निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है और भीषण गर्मी इसे और गंभीर बना देती है. ऐसे में मरीजों को नियमित रूप से पर्याप्त पानी पीना चाहिए और प्यास लगने के संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. उन्होंने बताया कि मधुमेह की कुछ दवाइयाँ, जिन्हें ग्लिफ्लोज़िन वर्ग की दवाइयां कहा जाता है, जैसे डापा ग्लिफ्लोज़िन और एम्पा ग्लिफ्लोज़िन, शुगर नियंत्रित करने के साथ हृदय और किडनी के लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन ये पेशाब की मात्रा बढ़ाकर शरीर में पानी की कमी भी बढ़ा सकती हैं. इसलिए गर्मी के मौसम में मधुमेह मरीजों को विशेष सावधानी बरतने, धूप से बचने, हल्का भोजन करने और नियमित रूप से शुगर की जांच करवाने की सलाह दी गई है. हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचावडॉक्टर रौनक गांधी ने सलाह दी कि मधुमेह मरीज प्यास लगने का इंतजार न करें और समय-समय पर पानी पीते रहें.शरीर जब पानी की जरूरत महसूस कराता है तो उस संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाव किया जा सकता है. मरीजों को गर्मी में अधिक सतर्कउन्होंने यह भी बताया कि डायबिटीज़ की कुछ दवाइयाँ, खासकर एसजीएलटी-2 इनहिबिटर्स, शरीर में यूरिन की मात्रा बढ़ा देती हैं. डापा ग्लिफ्लोज़िन और एम्पा ग्लिफ्लोज़िन जैसी दवाइयाँ शुगर कंट्रोल, हार्ट और किडनी के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इनके कारण शरीर में पानी की कमी बढ़ सकती है.इसलिए इन दवाइयों का सेवन करने वाले मरीजों को गर्मी में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है. About the Author Jagriti Dubey Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Jodhpur,Rajasthan
बाबा महाकाल के दरबार में भारतीय महिला क्रिकेट टीम:विश्व कप जीताने वाली टीम की कप्तान हरमनप्रीत और कोच ने नंदी के कान में कही मनोकामना

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित अन्य खिलाड़ियों ने तड़के भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। जानकारी के अनुसार भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्य तड़के करीब 3 बजे मंदिर पहुंचे। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ कोच भी शामिल हुए। कप्तान हरमनप्रीत के साथ प्रवीण शर्मा, अमोल मुजुमदार, अरुंधति, शेर सिंह, अनिरुद्ध, भारती, साल्वी, श्रेयंका, रेणुका, राखी, धनंजय, नंदिनी, सचिन, पूर्वा, यस्तिका, शैफाली, दीप्ति, ममता, राधा, क्रांति, रुचा, मुनीश, नल्लापु, गोल्लाने सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। सभी खिलाड़ियों ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातःकालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिया। भस्म आरती के दौरान महिला खिलाड़ी पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं। करीब दो घंटे तक आरती में शामिल रहने के बाद खिलाड़ियों ने नंदी हॉल में पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के हाथों जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान भी किया गया।
अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री से ₹2.58 करोड़ का सोना बरामद:कड़ा-बिस्किट के रूप में छिपाया गोल्ड, कुआलालंपुर जा रहा था; कस्टम विभाग ने किया गिरफ्तार

अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए का सोना बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH-119 से कुआलालंपुर जा रहे एक यात्री को शक के आधार पर रोका गया। इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने यात्री की गहन जांच की। यात्री की व्यक्तिगत तलाशी और उसके सामान की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान अधिकारियों को 24 कैरेट सोना मिला, जिसे बेहद चालाकी से छिपाकर रखा गया था। बरामद सोना कड़ा और गोल्ड बिस्किट के रूप में था। कस्टम विभाग के अनुसार जब्त किए गए सोने का कुल वजन 1 किलो 676 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 58 लाख रुपए बताई जा रही है। कस्टम विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे सोने को कस्टम एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत जब्त कर लिया। वहीं आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सोना कहां से लाया गया था और इसे किसे सौंपा जाना था। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर सुरक्षा और निगरानी सख्त प्रारंभिक जांच में यह मामला सोने की तस्करी से जुड़ा माना जा रहा है। कस्टम विभाग अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के जरिए सोने की तस्करी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते एयरपोर्ट पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़:पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी; लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश पर हंगामा

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद शुक्रवार को तनाव फैल गया। रेलपार इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। हालात बिगड़े पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। लिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी। शाम को बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। आरोप है कि भीड़ ने चौकी पर हमला किया। पुलिस और आम लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई है। इलाके में अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया है। सीएम सुवेंदु ने लाउडस्पीर पर रोक लगाई मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 13 मई से सभी घार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए थे कि वे सभी इलाकों में लाउडस्पीकर की आवाज की निगरानी करें। भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा था कि लाउडस्पीकर पर रोक का आदेश ममता बनर्जी की सरकार के दौरान हाईकोर्ट ने दिया था, लेकिन ममता की सरकार में धार्मिक गतिविधियों के लिए माइक पर कोई रोक नहीं थी। सीएम बनने के बाद सुवेंदु के तीन बड़े फैसले चुनाव नतीजों के बाद से बंगाल में हिंसा पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त रथ स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने घर जा रहे थे। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। एक और व्यक्ति गाड़ी में मौजूद था। रथ के सीने में दो गोलियां लगीं, जो दिल के आर-पार हो गईं, एक गोली पेट में लगी। हमले में रथ के ड्राइवर और एक अन्य को भी दाहिने हाथ, पेट और छाती में गोली लगी हैं। भाजपा ने टीएमसी पर रथ की हत्या का आरोप लगया है। टीएमसी ने आरोपों का खंडन करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। इस घटना के करीब 1 घंटे बाद रात करीब 12.30 बजे के करीब बशीरहाट जिले में रोहित रॉय नाम के भाजपा कार्यकर्ता को भी गोली मारी गई। उसकी हालत गंभीर है। राज्य में बीते 2 दिन में पीए रथ के अलावा भाजपा के 2 और टीएमसी के कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।
बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव:पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े; लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद हंगामा

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद शुक्रवार रात को तनाव फैल गया। रेलपार इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी। शाम को बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। भीड़ ने चौकी पर पथराव किया। पुलिस और आम लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई है। इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात तनाव के बाद इलाके में इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया गया है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस वीजी सतीश पसुमार्थी ने कहा- अब स्थिति कंट्रोल में है। कोई समस्या नहीं है। CCTV फुटेज की पहचान की जा रही है। घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएम सुवेंदु ने लाउडस्पीकर पर रोक लगाई मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 13 मई से सभी घार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए थे कि वे सभी इलाकों में लाउडस्पीकर की आवाज की निगरानी करें। भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा था कि लाउडस्पीकर पर रोक का आदेश ममता बनर्जी की सरकार के दौरान हाईकोर्ट ने दिया था, लेकिन ममता की सरकार में धार्मिक गतिविधियों के लिए माइक पर कोई रोक नहीं थी। सीएम बनने के बाद सुवेंदु के चार बड़े फैसले चुनाव नतीजों के बाद से बंगाल में हिंसा पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा की कई घटनाएं आई थी। रिजल्ट के दो दिन बाद ही 6 मई को नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त रथ स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने घर जा रहे थे। इसके अलावा दो और भाजपा और TMC समर्थकों की हत्या हुई थी। कई शहरों में TMC ऑफिस पर हमले की भी खबरे आई थी। ————————- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल सरकार ने स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य किया: असेंबली में सबको गाना होगा; गोहत्या पर नया नोटिस- बिना फिटनेस सर्टिफिकेट काटने पर रोक पश्चिम बंगाल की BJP सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की असेंबली में ‘वन्दे मातरम’ को अनिवार्य कर दिया है। सभी स्टूटेंट्स को इसमें शामिल होना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…






