Tuesday, 06 Oct 2026 | 04:16 PM

Trending :

EXCLUSIVE

'डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट किया, आकर मिलो':लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने छात्रा को फोन कर दबाव बनाया; गिरफ्तार

लखनऊ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर परमजीत सिंह (50) को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि प्रोफेसर ने बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा को फोन किया और छुट्टी से वापस आने का दबाव बनाया। कहा, ‘डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है। एग्जाम से पहले घर से आ जाओ। यहां पेपर तुम्हें दे देते हैं।’ फोन कटने पर छात्रा कहती है- ये मुझे बुला रहे हैं। मुझे पेपर नहीं चाहिए। मुझे फिर से मोलेस्ट (उत्पीड़न) करना चाहते हैं। आरोपी ने 14 और 15 मई की रात छात्रा को फोन किया। छात्रा ने बातचीत रिकॉर्ड कर ली और वायरल कर दी। शुक्रवार को ऑडियो सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ जांच बैठाई। रात में पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने देर रात FIR दर्ज कर आरोपी प्रोफेसर को यूनिवर्सिटी कैंपस से पकड़ लिया। 4 साल से जूलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत बिजनौर के रहने वाले हैं। वह पत्नी और दो बेटियों के साथ लखनऊ में रहते हैं। मेन सब्जेक्ट और इलेक्टिव दोनों पेपर लीक का दावा
प्रोफेसर ने फोन कॉल पर छात्रा से दावा किया कि कोर या मेन सब्जेक्ट और इलेक्टिव (वैकल्पिक विषय) दोनों पेपर लीक कर दिए हैं। बातचीत के दौरान प्रोफेसर छात्रा पर परीक्षा से पहले मिलने का दबाव बनाते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, छात्रा लगातार मिलने से इनकार करती सुनाई दे रही है। पढ़िए पहले ऑडियो की बातचीत… प्रोफेसर- बच्चा, मम्मा ठीक हैं? छात्रा- जी सर। सब ठीक है। प्रोफेसर- चलो अच्छा, कुछ भी अगर हेल्प चाहिए होगा तो बताना। KGMU और PGI में ज्यादातर डॉक्टर अपने जानने वाले हैं। ठीक है डार्लिंग… अगर आप कहोगे तो मैं खुद आ जाऊंगा। कोई फाइनेंशियल सपोर्ट चाहिए होगा, तो भी बताना। तुम्हारे लिए सब कुछ ओपन है। छात्रा- नहीं सर, कुछ ऐसी दिक्कत नहीं है। हो जाएगा सब काम। अभी थोड़ा घर पर भी देखना है। प्रोफेसर- नहीं बता दूंगा किस दिन मिलना होगा? कोर और इलेक्टिव दोनों पेपर मैंने तुम्हारे लिए आउट कर लिए हैं। छात्रा- नहीं सर, मैंने पढ़ तो लिया है। सिलैबस मेरा पूरा हो गया है। प्रोफेसर- अरे यार, मैंने तुम्हारे लिए पूरा पेपर निकालकर रख लिया। आ जाओ बस। छात्रा- पढ़ तो लिया है सर मैंने। प्रोफेसर- तो मिलने नहीं आओगी एक बार? छात्रा- सर, मम्मी को थोड़ा देख लें। इस चक्कर में घर में रुकना इंपॉर्टेंट है। प्रोफेसर- तो मुझे बताओ, कब तक आ जाओगी मिलने एक बार। छात्रा- सर, घर पर थोड़ा स्टेबल हो जाए प्रोफेसर- तो मतलब विदिन सेवन डेज? छात्रा- सर, एग्जाम्स हो जाएं तो फिर आते हैं प्रोफेसर- मिलने आ जाओ, दोनों पेपर आउट कर लिए हैं तुम्हारे लिए छात्रा- अच्छा मैं ट्राई करती हूं। घर पर देखती हूं, जिस दिन निकल पाऊंगी, वैसी ही आती हूं। प्रोफेसर- ट्राई नहीं, आना पड़ेगा आपको बिलकुल। ठीक है, 4 दिन के अंदर आ जाओ छात्रा- यस सर प्रोफेसर- ओके, ओके इसके बाद प्रोफेसर से छात्रा की बातचीत बंद हो जाती है। फिर छात्रा बोलती सुनाई दे रही है- तो यह आदमी मुझे बुला रहा है। मैं जाऊंगी नहीं। मुझे नहीं चाहिए पेपर। यह मुझे अपने ऑफिस बुला रहा है जिससे दोबारा मुझे मोलेस्ट (शोषण) कर सके। अब पढ़िए दूसरे ऑडियो की बातचीत असि. प्रोफेसर- पैर चूम के सब कुछ रेडी है। बस मुझे डिच मत करना। मिलना चाहोगी या नहीं? मुझे क्लियर कर दो। छात्रा- सर, मेरे को… बस घर की दिक्कत है बस। असि. प्रोफेसर- मत आओ। कितने दिन तक नहीं आओगी, मैं आपका वेट करूंगा। आपको पता है न कि मैं आपके साथ affectionated (फिदा) हूं। जब तक आप नहीं कहोगी मैं कॉल भी नहीं करूंगा आपको। मुझे बताओ कितने दिन बाद मिलने आओगी आप। छात्रा- मेरे पास घर की सिचुएशन है। मम्मी को देख रही हूं इसलिए कुछ कह नहीं सकती। असि. प्रोफेसर- मुझे डिच तो नहीं करोगी न? मैंने आपके लिए एमएससी, पीएचडी कोर्स को रेडी कर दिया है… स्टैनफोर्ड के अंदर भी। सबकुछ रेडी है तुम्हारे लिए… सबकुछ, सारा प्लेटफॉर्म, जो आप कहोगी, आपका पैर चूमकर सबकुछ रेडी है। मैं यह चाहता हूं कि जब मैं कॉल करूं तो कॉल उठा रही हो और आई एम फीलिंग वेरी गुड। छात्रा- जी सर असि. प्रोफेसर- जब कहोगी तभी कॉल करूंगा, बीच में कभी नहीं करूंगा। 15 दिन, 1 महीना, जब कहोगी तभी कॉल करूंगा। छात्रा- जी सर, जी सर असि. प्रोफेसर- … तो आप मिलने आओगी? तुम्हारे लिए दोनों पेपर आउट कर रखे हैं। Immuno genetics और genomics दोनों। छात्रा- जी सर, मैं घर पर थोड़ा देख लेती हूं। कल तक आपको बताती हूं। मेरे कल टर्म पेपर भी हैं। असि. प्रोफेसर- आप ही के लिए किया है। और किसी के लिए मैंने एफर्ट नहीं किया। केवल आपके लिए किया है। छात्रा- जी सर असि. प्रोफेसर- और आपको मतलब… आपको बहुत… प्यार… (थोड़ा रुकते हैं) आपको पता ही है मेरी फीलिंग तुम्हारे लिए क्या है। छात्रा- जी सर असि. प्रोफेसर- हां तो, मैं बहुत अटैच हूं तुम्हारे साथ इमोशनली छात्रा- जी सर असि. प्रोफेसर- सीरियसली मुझे डिच मत करना प्लीज छात्रा- जी सर, जी सर असि. प्रोफेसर- कब आओगी मुझे ये बता दो। 10 दिन के अंदर या 15 दिन छात्रा- सर, मैं कंफर्म नहीं कह सकती हूं। मुझे घर का भी देखना है और एग्जाम भी हैं। इस टाइम पर मैं समझ नहीं पा रही हूं असि. प्रोफेसर- मैं ये मानकर चल रहा हूं कि आप 10 दिन के अंदर आ जाओगी। जब मैं कॉल करूं तो आप आ जाना। छात्रा- ओके सर
यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता बोले- सख्त कार्रवाई की जाएगी
यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया, मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया। इस संबंध में जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जूलॉजी डिपार्टमेंट की हेड प्रो.अमिता कनौजिया ने कहा- ऑडियो संज्ञान में आया है। मैंने भी सुना है। आवाज उन्हीं प्रोफेसर की लग रही है। परीक्षा नियंत्रक ने पुलिस को शिकायत दी लखनऊ यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर प्रो.राकेश द्विवेदी ने बताया- ऑडियो सामने आने के बाद परीक्षा नियंत्रक की तरफ से आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ हसनगंज थाने को FIR दर्ज कराने की शिकायत दी गई। इसके अलावा विशाखा कमेटी के तहत गठित इंटरनल कंप्लेंट कमेटी ने भी जांच शुरू कर दी है। इस मामले में बहुत जल्द कार्रवाई होगी। परीक्षा नियंत्रक ने अपनी शिकायत में कहा- 14 और 15 मई 2026 की रात जूलॉजी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह और एक छात्रा के बीच हुई आपत्तिजनक बातचीत की तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं। यह परीक्षा की गोपनीयता और छात्रा की गरिमा के खिलाफ गंभीर मामला है। ऑडियो रिकॉर्डिंग की पेन ड्राइव शिकायत पत्र के साथ सौंपी गई। हसनगंज थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया- उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 की धारा 11 और 13(5) के साथ बीएनएस की धारा 74 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी प्रोफेसर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर शनिवार को जेल दिया जाएगा। 4 साल से लखनऊ यूनिवर्सिटी में तैनात हैं प्रोफेसर
आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह ने बरेली स्थित रोहिलखंड यूनिवर्सिटी से साल 2007 में एमएससी किया है। इसके बाद IITR लखनऊ में 2019 से जुलाई 2021 तक रिसर्च एसोसिएट के तौर पर तैनात रहे। फिर इमटेक चंडीगढ़ में 2021 से मार्च 2022 तक रहे। 7 जून 2022 से वह लखनऊ विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में तैनात हैं। उनके पिता अमर पाल किसान हैं। उनका एक भाई अमित और एक बहन है। दोनों की शादी हो चुकी है। ———————– ये खबर भी पढ़िए- फ्लीट छोड़कर मंत्री बुलेट से सचिवालय पहुंचे : भाजपा विधायक ने 4 ई-रिक्शा खरीदे, मंत्री ने 90Km रोडवेज बस से सफर किया पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार से ही नए रेट लागू हो गए। लखनऊ में पेट्रोल अब 97.53 रुपए और डीजल 90.81 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। पेट्रोल की कीमतें बढ़ने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने X पर लिखा- (पूरी खबर पढ़िए)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
PhonePe Wallet Dormant Fee: ₹100 Quarterly Charges Apply

June 19, 2026/
11:28 pm

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे अपने यूजर्स से इनएक्टिव वॉलेट के लिए मेंटेनेंस फीस वसूलने...

Iran Football Team Base Mexico

June 14, 2026/
1:05 pm

Hindi News Sports Iran Football Team Base Mexico | Body Found Near Training Ground तिजुआना (मेक्सिको)25 मिनट पहले कॉपी लिंक...

गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग:निवाड़ी-ओरछा में पीएम-सीएम के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन

April 27, 2026/
1:57 pm

निवाड़ी जिले में देशी गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...

राजनाथ बोले- पहाड़ का पानी-जवानी यहीं के काम आनी चाहिए:उत्तराखंड के CM साधारण नहीं धुरंधर; धामी ने रक्षा मंत्री को बताया अजातशत्रु

March 21, 2026/
5:30 am

हल्द्वानी में धामी सरकार के 4 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने...

Suvendu Adhikari To Take Oath As Bengal CM Today.

May 9, 2026/
8:09 am

आखरी अपडेट:09 मई, 2026, 08:09 IST टीवीके ने आगे आरोप लगाया कि अब पत्र की प्रामाणिकता को नकारने का प्रयास...

नरसिंहपुर जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी भंग:कार्यकाल खत्म होने के 4 माह बाद निर्णय; 11 सदस्यीय टीम कराएगी चुनाव

April 9, 2026/
11:44 pm

नरसिंहपुर जिला अधिवक्ता संघ की सामान्य सभा की बैठक में गुरुवार शाम को वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने का बड़ा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

'डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट किया, आकर मिलो':लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने छात्रा को फोन कर दबाव बनाया; गिरफ्तार

'डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट किया, आकर मिलो':लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने छात्रा को फोन कर दबाव बनाया; गिरफ्तार

लखनऊ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर परमजीत सिंह (50) को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि प्रोफेसर ने बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा को फोन किया और छुट्टी से वापस आने का दबाव बनाया। कहा, ‘डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है। एग्जाम से पहले घर से आ जाओ। यहां पेपर तुम्हें दे देते हैं।’ फोन कटने पर छात्रा कहती है- ये मुझे बुला रहे हैं। मुझे पेपर नहीं चाहिए। मुझे फिर से मोलेस्ट (उत्पीड़न) करना चाहते हैं। आरोपी ने 14 और 15 मई की रात छात्रा को फोन किया। छात्रा ने बातचीत रिकॉर्ड कर ली और वायरल कर दी। शुक्रवार को ऑडियो सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ जांच बैठाई। रात में पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने देर रात FIR दर्ज कर आरोपी प्रोफेसर को यूनिवर्सिटी कैंपस से पकड़ लिया। 4 साल से जूलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत बिजनौर के रहने वाले हैं। वह पत्नी और दो बेटियों के साथ लखनऊ में रहते हैं। मेन सब्जेक्ट और इलेक्टिव दोनों पेपर लीक का दावा
प्रोफेसर ने फोन कॉल पर छात्रा से दावा किया कि कोर या मेन सब्जेक्ट और इलेक्टिव (वैकल्पिक विषय) दोनों पेपर लीक कर दिए हैं। बातचीत के दौरान प्रोफेसर छात्रा पर परीक्षा से पहले मिलने का दबाव बनाते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, छात्रा लगातार मिलने से इनकार करती सुनाई दे रही है। पढ़िए पहले ऑडियो की बातचीत… प्रोफेसर- बच्चा, मम्मा ठीक हैं? छात्रा- जी सर। सब ठीक है। प्रोफेसर- चलो अच्छा, कुछ भी अगर हेल्प चाहिए होगा तो बताना। KGMU और PGI में ज्यादातर डॉक्टर अपने जानने वाले हैं। ठीक है डार्लिंग… अगर आप कहोगे तो मैं खुद आ जाऊंगा। कोई फाइनेंशियल सपोर्ट चाहिए होगा, तो भी बताना। तुम्हारे लिए सब कुछ ओपन है। छात्रा- नहीं सर, कुछ ऐसी दिक्कत नहीं है। हो जाएगा सब काम। अभी थोड़ा घर पर भी देखना है। प्रोफेसर- नहीं बता दूंगा किस दिन मिलना होगा? कोर और इलेक्टिव दोनों पेपर मैंने तुम्हारे लिए आउट कर लिए हैं। छात्रा- नहीं सर, मैंने पढ़ तो लिया है। सिलैबस मेरा पूरा हो गया है। प्रोफेसर- अरे यार, मैंने तुम्हारे लिए पूरा पेपर निकालकर रख लिया। आ जाओ बस। छात्रा- पढ़ तो लिया है सर मैंने। प्रोफेसर- तो मिलने नहीं आओगी एक बार? छात्रा- सर, मम्मी को थोड़ा देख लें। इस चक्कर में घर में रुकना इंपॉर्टेंट है। प्रोफेसर- तो मुझे बताओ, कब तक आ जाओगी मिलने एक बार। छात्रा- सर, घर पर थोड़ा स्टेबल हो जाए प्रोफेसर- तो मतलब विदिन सेवन डेज? छात्रा- सर, एग्जाम्स हो जाएं तो फिर आते हैं प्रोफेसर- मिलने आ जाओ, दोनों पेपर आउट कर लिए हैं तुम्हारे लिए छात्रा- अच्छा मैं ट्राई करती हूं। घर पर देखती हूं, जिस दिन निकल पाऊंगी, वैसी ही आती हूं। प्रोफेसर- ट्राई नहीं, आना पड़ेगा आपको बिलकुल। ठीक है, 4 दिन के अंदर आ जाओ छात्रा- यस सर प्रोफेसर- ओके, ओके इसके बाद प्रोफेसर से छात्रा की बातचीत बंद हो जाती है। फिर छात्रा बोलती सुनाई दे रही है- तो यह आदमी मुझे बुला रहा है। मैं जाऊंगी नहीं। मुझे नहीं चाहिए पेपर। यह मुझे अपने ऑफिस बुला रहा है जिससे दोबारा मुझे मोलेस्ट (शोषण) कर सके। अब पढ़िए दूसरे ऑडियो की बातचीत असि. प्रोफेसर- पैर चूम के सब कुछ रेडी है। बस मुझे डिच मत करना। मिलना चाहोगी या नहीं? मुझे क्लियर कर दो। छात्रा- सर, मेरे को… बस घर की दिक्कत है बस। असि. प्रोफेसर- मत आओ। कितने दिन तक नहीं आओगी, मैं आपका वेट करूंगा। आपको पता है न कि मैं आपके साथ affectionated (फिदा) हूं। जब तक आप नहीं कहोगी मैं कॉल भी नहीं करूंगा आपको। मुझे बताओ कितने दिन बाद मिलने आओगी आप। छात्रा- मेरे पास घर की सिचुएशन है। मम्मी को देख रही हूं इसलिए कुछ कह नहीं सकती। असि. प्रोफेसर- मुझे डिच तो नहीं करोगी न? मैंने आपके लिए एमएससी, पीएचडी कोर्स को रेडी कर दिया है… स्टैनफोर्ड के अंदर भी। सबकुछ रेडी है तुम्हारे लिए… सबकुछ, सारा प्लेटफॉर्म, जो आप कहोगी, आपका पैर चूमकर सबकुछ रेडी है। मैं यह चाहता हूं कि जब मैं कॉल करूं तो कॉल उठा रही हो और आई एम फीलिंग वेरी गुड। छात्रा- जी सर असि. प्रोफेसर- जब कहोगी तभी कॉल करूंगा, बीच में कभी नहीं करूंगा। 15 दिन, 1 महीना, जब कहोगी तभी कॉल करूंगा। छात्रा- जी सर, जी सर असि. प्रोफेसर- … तो आप मिलने आओगी? तुम्हारे लिए दोनों पेपर आउट कर रखे हैं। Immuno genetics और genomics दोनों। छात्रा- जी सर, मैं घर पर थोड़ा देख लेती हूं। कल तक आपको बताती हूं। मेरे कल टर्म पेपर भी हैं। असि. प्रोफेसर- आप ही के लिए किया है। और किसी के लिए मैंने एफर्ट नहीं किया। केवल आपके लिए किया है। छात्रा- जी सर असि. प्रोफेसर- और आपको मतलब… आपको बहुत… प्यार… (थोड़ा रुकते हैं) आपको पता ही है मेरी फीलिंग तुम्हारे लिए क्या है। छात्रा- जी सर असि. प्रोफेसर- हां तो, मैं बहुत अटैच हूं तुम्हारे साथ इमोशनली छात्रा- जी सर असि. प्रोफेसर- सीरियसली मुझे डिच मत करना प्लीज छात्रा- जी सर, जी सर असि. प्रोफेसर- कब आओगी मुझे ये बता दो। 10 दिन के अंदर या 15 दिन छात्रा- सर, मैं कंफर्म नहीं कह सकती हूं। मुझे घर का भी देखना है और एग्जाम भी हैं। इस टाइम पर मैं समझ नहीं पा रही हूं असि. प्रोफेसर- मैं ये मानकर चल रहा हूं कि आप 10 दिन के अंदर आ जाओगी। जब मैं कॉल करूं तो आप आ जाना। छात्रा- ओके सर
यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता बोले- सख्त कार्रवाई की जाएगी
यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया, मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया। इस संबंध में जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जूलॉजी डिपार्टमेंट की हेड प्रो.अमिता कनौजिया ने कहा- ऑडियो संज्ञान में आया है। मैंने भी सुना है। आवाज उन्हीं प्रोफेसर की लग रही है। परीक्षा नियंत्रक ने पुलिस को शिकायत दी लखनऊ यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर प्रो.राकेश द्विवेदी ने बताया- ऑडियो सामने आने के बाद परीक्षा नियंत्रक की तरफ से आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ हसनगंज थाने को FIR दर्ज कराने की शिकायत दी गई। इसके अलावा विशाखा कमेटी के तहत गठित इंटरनल कंप्लेंट कमेटी ने भी जांच शुरू कर दी है। इस मामले में बहुत जल्द कार्रवाई होगी। परीक्षा नियंत्रक ने अपनी शिकायत में कहा- 14 और 15 मई 2026 की रात जूलॉजी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह और एक छात्रा के बीच हुई आपत्तिजनक बातचीत की तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं। यह परीक्षा की गोपनीयता और छात्रा की गरिमा के खिलाफ गंभीर मामला है। ऑडियो रिकॉर्डिंग की पेन ड्राइव शिकायत पत्र के साथ सौंपी गई। हसनगंज थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया- उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 की धारा 11 और 13(5) के साथ बीएनएस की धारा 74 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी प्रोफेसर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर शनिवार को जेल दिया जाएगा। 4 साल से लखनऊ यूनिवर्सिटी में तैनात हैं प्रोफेसर
आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह ने बरेली स्थित रोहिलखंड यूनिवर्सिटी से साल 2007 में एमएससी किया है। इसके बाद IITR लखनऊ में 2019 से जुलाई 2021 तक रिसर्च एसोसिएट के तौर पर तैनात रहे। फिर इमटेक चंडीगढ़ में 2021 से मार्च 2022 तक रहे। 7 जून 2022 से वह लखनऊ विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में तैनात हैं। उनके पिता अमर पाल किसान हैं। उनका एक भाई अमित और एक बहन है। दोनों की शादी हो चुकी है। ———————– ये खबर भी पढ़िए- फ्लीट छोड़कर मंत्री बुलेट से सचिवालय पहुंचे : भाजपा विधायक ने 4 ई-रिक्शा खरीदे, मंत्री ने 90Km रोडवेज बस से सफर किया पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार से ही नए रेट लागू हो गए। लखनऊ में पेट्रोल अब 97.53 रुपए और डीजल 90.81 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। पेट्रोल की कीमतें बढ़ने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने X पर लिखा- (पूरी खबर पढ़िए)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket