Sunday, 04 Oct 2026 | 04:51 AM

Trending :

चुनाव आयोग के बंगाल स्टाफ नियम के खिलाफ टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया; सीजेआई ने कल तत्काल सुनवाई का आदेश दिया | भारत समाचार

RR VS DC IPL 2026 Live Score

आखरी अपडेट:01 मई, 2026, 19:59 IST यह कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा मतगणना केंद्रों में पर्यवेक्षकों के रूप में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की नियुक्ति को चुनौती देने वाली टीएमसी की याचिका को खारिज करने के बाद आया। भारत का सर्वोच्च न्यायालय. (फ़ाइल) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने दो चरणों वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए केवल केंद्र सरकार के कर्मचारियों को गिनती पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त करने के भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के फैसले को चुनौती देते हुए शुक्रवार को तत्काल सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शनिवार को मामले की तत्काल सुनवाई के निर्देश दिये. पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों से दो दिन पहले शनिवार को टीएमसी तत्काल सुनवाई के लिए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटा रही है। यह कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा मतगणना केंद्रों में पर्यवेक्षकों के रूप में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की नियुक्ति को चुनौती देने वाली टीएमसी की याचिका को खारिज करने के बाद आया। अपने फैसले में, न्यायमूर्ति कृष्ण राव ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के बजाय केंद्र सरकार या पीएसयू कर्मचारियों से गिनती पर्यवेक्षकों और सहायकों को नियुक्त करने के चुनाव आयोग के फैसले में कोई अवैधता नहीं थी। अदालत ने कहा, “मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायक की नियुक्ति राज्य सरकार या केंद्र सरकार से करना चुनाव आयोग के कार्यालय का विशेषाधिकार है।” याचिका टीएमसी द्वारा दायर की गई थी, जिसमें पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी 30 अप्रैल के संचार को चुनौती दी गई थी, जिसमें कहा गया था कि प्रत्येक टेबल पर कम से कम एक मतगणना पर्यवेक्षक या सहायक केंद्र सरकार या पीएसयू कर्मचारी होना चाहिए। टीएमसी की ओर से पेश होते हुए, वकील कल्याण बनर्जी ने तर्क दिया कि संचार अधिकार क्षेत्र के बिना जारी किया गया था और केवल आशंका पर आधारित था। और पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: 2 निर्वाचन क्षेत्रों में 15 बूथों पर कल पुनर्मतदान निर्धारित टीएमसी ने यह भी चिंता जताई थी कि केंद्र सरकार के कर्मचारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से प्रभावित हो सकते हैं, जो केंद्र में शासन करती है। हालाँकि, अदालत ने मतगणना प्रक्रिया के दौरान कई हितधारकों की उपस्थिति की ओर इशारा करते हुए इस आशंका को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा, “केवल मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायक ही मतगणना कक्ष में नहीं होंगे। माइक्रो पर्यवेक्षक, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के मतगणना एजेंट और मतगणना कर्मी भी मतगणना कक्ष में होंगे। इस प्रकार, याचिकाकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप पर विश्वास करना असंभव है।” चुनाव अधिकारियों की ओर से पेश वकील ने दलील दी कि नियुक्तियां स्थापित प्रक्रिया के अनुसार की गईं। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि कोई भी राजनीतिक दल आयोग के निर्णय लेने पर सवाल नहीं उठा सकता है, उन्होंने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों को प्राथमिकता देने का उद्देश्य पूर्वाग्रह के आरोपों को रोकना था। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना न्यूज़ इंडिया चुनाव आयोग के बंगाल स्टाफ नियम के खिलाफ टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया; सीजेआई ने कल तत्काल सुनवाई का आदेश दिया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)टीएमसी सुप्रीम कोर्ट याचिका(टी)तृणमूल कांग्रेस(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)भारत का चुनाव आयोग(टी)केंद्र सरकार के कर्मचारी(टी)केवल केंद्रीय कर्मचारी(टी)कलकत्ता उच्च न्यायालय का फैसला(टी)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

नाती ने रची थी दादी की हत्या की साजिश:शिवपुरी में सुपारी लेकर आए दोस्त ने पैर छूकर मार दी थी गोली

नाती ने रची थी दादी की हत्या की साजिश:शिवपुरी में सुपारी लेकर आए दोस्त ने पैर छूकर मार दी थी गोली

शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव में 22 अप्रैल को हुई बुजुर्ग महिला रामसखी धाकड़ की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, इस वारदात का मास्टरमाइंड महिला का नाती निकला, जिसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। घटना 22 अप्रैल की दोपहर की है, जब तीन युवक बाइक पर सवार होकर डेहरवारा गांव पहुंचे। उन्होंने शादी का कार्ड देने के बहाने रामसखी धाकड़ के घर का दरवाजा खुलवाया। जैसे ही महिला बाहर आईं, एक युवक ने पहले उनके पैर छुए और फिर तुरंत उनके सिर में गोली मार दी। यह वारदात नातिन के सामने हुई थी। बंटवारे से नाखुश था परिवार जांच में सामने आया कि रामसखी धाकड़ की शादी लक्ष्मी नारायण लोधी से हुई थी। परिवार के पास करीब 35 बीघा जमीन थी, जिसका बंटवारा पहले ही हो चुका था। रामसखी अपनी हिस्से की जमीन अपने बेटे मुनेश धाकड़ के नाम करना चाहती थीं, जिससे परिवार में विवाद बढ़ गया था। शुरुआत में शक सौतेले बेटों पर गया था, जिन पर नामांतरण का विरोध करने का आरोप था। एसडीओपी संजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच के बाद इस हत्या का मास्टरमाइंड रामसखी की सौतेली बेटी गुड्डी धाकड़ का बेटा पुष्पराज धाकड़ निकला। पुलिस के मुताबिक, पुष्पराज अपनी मां के साथ रामसखी द्वारा कथित दुर्व्यवहार से नाराज था और इसी का बदला लेने के लिए उसने हत्या की योजना बनाई। पैसों का लालच देकर कराई थी हत्या पुष्पराज की दोस्ती शिवपुरी में रहने वाले निकेंद्र रावत से थी, जो कर्ज में डूबा हुआ था। पुष्पराज ने निकेंद्र को पैसों का लालच देकर हत्या के लिए राजी किया। हत्या के दिन दोनों शादी का कार्ड लेकर घर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल निकेंद्र की थी और गोली भी उसी ने चलाई थी। वारदात से पहले करीब 36 हजार रुपए खर्च किए गए थे और आगे और पैसे देने की बात तय हुई थी। दोनों आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है। तेंदुआ थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

सुप्रीम-कोर्ट ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी:कहा- बिना बताए भारत न छोड़ें; कांग्रेस बोली- खेड़ा को डराने के लिए 60 पुलिसकर्मी भेजे गए

सुप्रीम-कोर्ट ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी:कहा- बिना बताए भारत न छोड़ें; कांग्रेस बोली- खेड़ा को डराने के लिए 60 पुलिसकर्मी भेजे गए

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दे दी। मामला असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास 3 विदेशी पासपोर्ट और अमेरिका में 50 हजार करोड़ की कंपनी होने के आरोप से जुड़ा है। पवन खेड़ा ने 5 अप्रैल को दिल्ली और गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये आरोप लगाए थे। इसके बाद रिनिकी भुइयां सरमा ने पवन के खिलाफ गुवाहाटी में FIR दर्ज कराई थी इसके बाद 7 अप्रैल को असम पुलिस ने खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पर रेड की थी। सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा- आरोप-प्रत्यारोप राजनीति से प्रभावित लगते हैं। लेकिन पवन खेड़ा को असम पुलिस की जांच में सहयोग करना होगा और वे बिना अदालत की अनुमति के भारत नहीं छोड़ सकते। कोर्ट के फैसले के बाद जयराम रमेश और अभिषेक मनु सिंघवी ने इस पर कहा- 60 पुलिसवालों को खेड़ा के घर पर भेज दिया। भारी संख्या में पुलिस भेजने का कारण सिर्फ डराना और उत्पीड़न करना था। कांग्रेस बोली- ऐसी कई बातें हैं जो हम बोल नहीं सकते कोर्ट की सुनवाई खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश और अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने असम के मुख्यमंत्री को तीन पन्नों में कोट किया है। ऐसी कई बातें हैं जो न न्यायालय कोट कर सकता है और न हम यहां बोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में असम के मुख्यमंत्री को सोचना चाहिए कि क्या एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को ये शोभा देता है? हम चाहते हैं कि असम के मुख्यमंत्री इस बारे में गंभीरतापूर्वक विचार कर खेद व्यक्त करें। हिमंता ने कहा- मुझे लोकतंत्र न सिखाएं कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद असम सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि- मुझे किसी से भी लोकतंत्र पर सबक सीखने की जरूरत नहीं है। इस केस में असली मुद्दा यह है कि एक महिला की छवि को राष्ट्रीय स्तर पर उछाला गया, जिसका राजनीति से कुछ लेना-देना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अदालतें जल्द ही या बाद में इस पर संज्ञान लेंगी और चुनावी परिणामों को प्रभावित करने के लिए झूठे दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वालों को सजा मिलेगी। समझिए क्या है पूरा मामला… 5 अप्रैल- खेड़ा ने 5 अप्रैल को आरोप लगाया था कि असम CM सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के पास कई देशों के पासपोर्ट हैं और विदेश में अघोषित संपत्ति है। जिनका जिक्र चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया। इसके बाद रिनिकी भुइयां शर्मा ने गुवाहाटी क्राइम ब्रांच में खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 6 अप्रैल- हिमंता ने दुबई में फ्लैट होने के आरोपों का जवाब देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा था कि हमने दुबई के उन 2 अपार्टमेंट के असली मालिकों का पता लगा लिया है, जिनका जिक्र कांग्रेस ने किया है। ये फ्लैट मोहम्मद अहमद और फातिमा सुलेमान के हैं। 10 अप्रैल: तेलंगाना हाईकोर्ट ने खेड़ा को एक हफ्ते की ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी थी, ताकि वे असम की अदालत में जा सकें। असम सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद 15 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। 17 अप्रैल: सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की मांग खारिज कर दी थी। कोर्ट ने कहा कि वे अपनी याचिका असम की अदालत में दाखिल करें। 24 अप्रैलः गुवाहाटी हाईकोर्ट ने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद खेड़ा फिर सुप्रीम कोर्ट गए।

खरगोन में नारी शक्ति वंदन बिल का समर्थन:भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली, तख्तियां लेकर नारेबाजी

खरगोन में नारी शक्ति वंदन बिल का समर्थन:भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली, तख्तियां लेकर नारेबाजी

खरगोन में भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में प्रदर्शन किया। शुक्रवार शाम 4:30 बजे भाजपा कार्यालय से एक रैली निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने नारेबाजी की। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर “नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “महिलाओं के अधिकारों पर वार, कांग्रेस है इसका जिम्मेदार”, “महिलाओं का अपमान, कांग्रेस है बेईमान”, “मां की गरिमा रखनी होगी, अपमान करने वालों को सजा देनी होगी” जैसे नारे लिखे थे। इस दौरान पूर्वा व्यास, शीला पटेल, शुभा खोड़े, वीणा जायसवाल, माया खोड़े, रंगा डावर, बेबीबाई मंडलोई, पार्षद संध्या दांगी, मीनाक्षी मुछाल, साधना बड़ोले, सुनीता गंगले, यामिनी सोनी सहित कई मातृशक्ति मौजूद रहीं। जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे ने कांग्रेस और विपक्ष को बिल पारित न होने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का विरोध कर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। ब्राह्मणे ने इस आंदोलन को राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तीकरण से जुड़ा एक व्यापक अभियान बताया। इस अवसर पर जिला संयोजक अनिता बंसल, अमिता मंत्री, ज्योति येवतिकर, जिला उपाध्यक्ष प्रभा राठौर और नपाध्यक्ष छाया जोशी ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में शालिनी रतोरिया और पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन भी मंच पर उपस्थित थे। पूर्व विधायक आत्माराम पटेल, जिला महामंत्री विवेक भटोरे, मंत्री प्रकाश ठाकुर, महामंत्री हरिसिंह चावड़ा, जिला मांगीलाल गाडगे सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

बुरहानपुर में बिना हेलमेट चालकों पर चालान:पुलिस ने जागरूक कर नियमों का पालन कराया, सीट बेल्ट और नशे में ड्राइविंग पर भी चेतावनी

बुरहानपुर में बिना हेलमेट चालकों पर चालान:पुलिस ने जागरूक कर नियमों का पालन कराया, सीट बेल्ट और नशे में ड्राइविंग पर भी चेतावनी

बुरहानपुर पुलिस ने शुक्रवार को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के चालान काटे और उन्हें हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के प्रति जागरूक किया। यह कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर जिले के सभी थाना और चौकी स्तर पर पुलिस टीमें सक्रिय हैं। ये टीमें आमजन से संवाद स्थापित कर रही हैं, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के बारे में बता रही हैं। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगने वाली चोटें सबसे घातक होती हैं और हेलमेट जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी साधन है। शुक्रवार को निंबोला थाना प्रभारी राहुल कांबले और उनके स्टाफ ने निंबोला क्षेत्र में अभियान चलाया। इसी तरह, देड़तलाई चौकी प्रभारी शंकर लोने और उनके स्टाफ ने ग्राम देड़तलाई में यातायात विशेष जागरूकता अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा का पालन करना न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जान की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के चालान भी काटे गए। अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें नशे की हालत में वाहन चलाने के खतरों, नाबालिगों को वाहन न देने की जिम्मेदारी, राहवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना और कैशलेस ट्रीटमेंट योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

क्या मच्छरों से बचाने वाली क्रीम स्किन के लिए है खतरा, डॉक्टर ने किया साफ, जानिए पूरी बात

authorimg

Last Updated:May 01, 2026, 18:26 IST Can mosquito creams harmful for skin: इस मौसम में मच्छरों का प्रकोप इतना ज्यादा हो जाता है कि घर में जीना हराम कर देता है. इससे बचने के लिए आजकल स्किन पर मच्छरों को काटने से बचने के लिए क्रीम लगाते हैं. बाजार में कई तरह की क्रीम आती है पर कुछ सोशल मीडिया की खबरों में बताई जाती है कि इस क्रीम को लगाने से स्किन को काफी नुकसान होता है. इस बात में कितनी सच्चाई है, इसके लिए डॉक्टरों की राय जानिए. क्या मच्चर वाली क्रीम नहीं लगानी चाहिए. क्या आपने कभी अपनी स्किन पर मच्छर से बचने के लिए क्रीम लगाई है. शहरों में रहने वाले अधिकांश लोग इस तरह की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन जब आप स्किन में इसे लगाते हैं तो क्या इससे स्किन को नुकसान होता है. सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप जानकारी के इस दौर में कुछ लोगों का मानना है कि अगर आप स्किन पर मॉस्क्विटो रिपैलेंट क्रीम लगाएंगे तो इससे स्किन को बेहद नुकसान होगा. इससे स्किन में जलन पैदा होता है और कई तरह की अन्य दिक्कतें होती हैं. आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है. आइए एक्सपर्ट की राय जानते हैं. क्या क्रीम नुकसान पहुंचाती हैएनडीटीवी ने इस बात को समझने के लिए कुछ डर्मेटोलॉजिस्ट से बात की है. एस्टर व्हाइटफील्ड हॉस्पिटल, बेंगलुरु में डर्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट की सीनियर कंस्लटेंट डॉ. प्रियंका कुरी बताती हैं कि बाजार में अधिकांश ब्रांडेंड रिपेलेंट क्रीम से कोई खास नुकसान नहीं होता लेकिन अगर आपका स्किन पर लगाने का तरीका गलत है तो इससे कुछ नुकसान हो सकता है. वैसे दुनिया की कोई ऐसी दवा नहीं जिससे थोड़ा-बहुत साइड इफेक्ट्स नहीं हो. लेकिन किसी भी मेडिसीन को लोगों पर इस्तेमाल से पहले कठिन परीक्षण से गुजरना पड़ता है और जब पूरी तरह से यह साबित हो जाता है कि इससे कोई ज्यादा नुकसान नहीं है या ऐसा नुकसान है जो अपने आप ठीक हो जाता है तभी उसे मंजूरी दी जाती है. इसलिए जो कहा जा रहा है कि इन क्रीम से स्किन को नुकसान है, वह गलत है. अगर आप गलत तरीके से लगाएंगे तो नुकसान हो सकता है. यह अच्छी बात है कि लोगों को अपनी स्किन को लेकर जागरुकता बढ़ी है लेकिन विशेषज्ञ इस बात पर जोर देते हैं कि मच्छर जनित बीमारियों से जितना नुकसान उठाना पड़ सकता है उससे कहीं बेहतर यह है कि रेयर स्किन दिक्कतों को सह लिया जाए. क्योंकि जब मच्छर काटते हैं तो इससे डेंगू, मलेरिया जैसी कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं. क्या मच्छर भगाने वाली क्रीम त्वचा के लिए सुरक्षित हैं?डॉ. प्रियंका कुरी बताती हैं कि क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ के नजरिए से देखें तो रिपेलेंट क्रीम नुकसान से कहीं ज्यादा सुरक्षा देती हैं. DEET, पिकारिडिन और IR3535 जैसे तत्वों पर काफी रिसर्च हो चुकी है और लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार अगर इस्तेमाल करें तो ये सुरक्षित माने जाते हैं. डब्ल्यूएचओ भी मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए टॉपिकल (त्वचा पर लगाने वाले) रिपेलेंट्स के उपयोग को सुरक्षित माना है. ये क्रीम कई तरह की होती हैं. इसमें DEET (N,N-Diethyl-meta-toluamide), पिकारिडिन (जिसे इकारिडिन भी कहा जाता है), IR3535 आदि क्रीम पर बहुत ज्यादा परीक्षण हो चुके हैं. अगर इन क्रीम को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इससे नुकसान न के बराबर है. हालांकि ये क्रीम आमतौर पर सुरक्षित होती हैं, लेकिन पूरी तरह साइड इफेक्ट्स से मुक्त नहीं हैं. डॉ. प्रियंका कुरी कहती हैं कि सुरक्षित होने का मतलब यह नहीं कि कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा. कुछ लोगों को ज्यादा या लगातार इस्तेमाल करने पर हल्की जलन, लालिमा या रैशेज हो सकते हैं. किस तरह करें इस्तेमाल डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. साईं लहारी के मुताबिक ज्यादातर लोग बिना किसी समस्या के इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन जिनकी त्वचा में पहले से कुछ दिक्कतें हैं, वे अगर लगाएं तो साइड इफेक्ट ज्यादा हो सकता है. मसलन अगर स्किन पहले से कटी है, बहुत ज्यादा सेंसेटिव है, एक्जिमा या खुजली है वाले लोगों में हल्की खुजली और लालिमा हो सकती है. एक्सपर्ट का मानना है कि अक्सर समस्या प्रोडक्ट में नहीं, बल्कि उसके गलत इस्तेमाल में होती है. डॉ. लाहिरी बताती हैं कि ज्यादातर दिक्कतें गलत इस्तेमाल से होती हैं. ज्यादा मात्रा में लगाना या टूटी-फटी त्वचा पर इस्तेमाल करना रिएक्शन का कारण बन सकता है. लोग अक्सर जरूरत से ज्यादा क्रीम लगा लेते हैं या इसे अन्य क्रीम के साथ मिलाकर लगा लेते हैं. इन सब से परेशानी होती है. बेहतर रिजल्ट के लिए क्या करें आजकल नेचुरल या हर्बल रिपेलेंट्स की मांग बढ़ रही है, लेकिन डॉक्टर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं. डॉ. प्रियंका कुरी का कहना है कि ये क्रीम देखने में भले ही सौम्य लगते हैं, लेकिन इनका असर कम समय तक रहता है और कुछ जोखिम भी हो सकते हैं. ये सब कम समय तक सुरक्षा देती है और बार-बार लगाने की जरूरत होती है. इससे एलर्जी का खतरा है. इसके बेहतर इस्तेमाल के लिए केवल जरूरत के हिसाब से ही क्रीम को लगाएं. सीधे चेहरे पर न लगाकर पहले हाथों में लें और आंखों और मुंह से दूर रखें. घर लौटने के बाद इसे धो लें और अगर आप लगाने से पहले हाथ साफ कर लेते हैं तो यह और बेहतर होगा. About the Author Lakshmi Narayan 18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें

जयपुर में सूर्यवंशी का पहली गेंद पर चौका,अगली पर बोल्ड:राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग हुए चोटिल; दिल्ली ने 7 विकेट से हराया

जयपुर में सूर्यवंशी का पहली गेंद पर चौका,अगली पर बोल्ड:राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग हुए चोटिल; दिल्ली ने 7 विकेट से हराया

जयपुर के SMS स्टेडियम में खेले गए IPL मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने स्टार्क की पहली गेंद पर सिक्स मारा, लेकिन ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। राजस्थान की पारी के दूसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने पहली बॉल पर चौका लगाया और अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद कप्तान रियान पराग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंद में 90 रन की पारी खेली। उनके अलावा डोनोवन फरेरा ने 14 गेंद में 47 रन और ध्रुव जुरेल ने 30 गेंद में 42 रन की शानदार पारी खेली। राजस्थान ने 20 ओवर में 225 रन बनाए। 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दी। पथुम निसांका ने 33 गेंद में 62 रन और केएल राहुल ने 40 गेंद में 75 रन की पारी खेली। वहीं नीतीश राणा ने 17 गेंद में 33 रन बनाए। आखिर में स्टब्स ने 18 और आशुतोष शर्मा ने 25 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। फिल्डिंग के दौरान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसके कारण उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा। राजस्थान के साथ ही अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में दर्शक अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। पास की कालाबाजारी करने वाली गैंग पकड़ी उधर, जयपुर पुलिस ने IPL मैच के पास की कालाबाजारी करने वाली गैंग पकड़ी है। डीएसटी साउथ टीम ने छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 13 वीवीआईपी पास बरामद किए। वहीं दूसरी ओर SMS स्टेडियम में पार्किंग के लिए लोगों को बड़ी राशि खर्च करनी पड़ रही है। टू व्हीलर के लिए 149 प्लस जीएसटी राशि निर्धारित की गई है। 4 व्हीलर के लिए चार कैटेगरी में पैसे वसूले जा रहे हैं। सिल्वर कैटेगरी में 399 प्लस जीएसटी, गोल्ड कैटेगरी में 599 में प्लस जीएसटी, प्लैटिनम कैटेगरी में 749 प्लस जीएसटी। वहीं एलीट क्लास में 999 + जीएसटी वसूली जा रही है। मैच से जुड़ी फोटोज…

पदक विजेताओं को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नौकरी:खेल मंत्री ने किया टेनिस बॉल क्रिकेट का शुभारंभ; कहा- अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए खुद को तैयार करें

पदक विजेताओं को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नौकरी:खेल मंत्री ने किया टेनिस बॉल क्रिकेट का शुभारंभ; कहा- अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए खुद को तैयार करें

उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का खेल मंत्री ने भव्य शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार की खेल नीतियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच, अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतिभाओं को निखारने का मिलता है मंच मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं खेल मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का एक मजबूत मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ही प्रदेश में एक नई और सकारात्मक खेल संस्कृति को दिशा मिलती है। खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित कर रही सरकार खिलाड़ियों के सुरक्षित भविष्य को लेकर मंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने का प्रावधान लागू किया है। इसके साथ ही, राज्य की सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत का कोटा भी तय किया गया है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपने खेल पर फोकस कर सकें। आने वाले अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स सुनहरा मौका आने वाले समय में होने वाले बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का जिक्र करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का यह एक सुनहरा अवसर है। सरकार इसके लिए बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं और प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से हर संभव सहयोग दे रही है। निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी अपने संबोधन के अंत में उन्होंने खिलाड़ियों को सफलता का मंत्र दिया। मंत्री ने कहा, “अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें। हार और जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन बिना रुके किया गया प्रयास ही सफलता की असली कुंजी है।” उन्होंने सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भास्कर एनालिसिसमौज के बदले मौत! जिम्मेदार आंधी नहीं, अंधा-बहरा सिस्टम है:आंधी की चेतावनी और NGT-सुप्रीम कोर्ट के आदेश न दिखे-न सुने, अब लाशें गिन रहे हो

भास्कर एनालिसिसमौज के बदले मौत! जिम्मेदार आंधी नहीं, अंधा-बहरा सिस्टम है:आंधी की चेतावनी और NGT-सुप्रीम कोर्ट के आदेश न दिखे-न सुने, अब लाशें गिन रहे हो

लाइफ जैकेट… जिसमें जिंदगी ही नहीं बची थी। उसमें था मां के साथ लिपटे एक मासूम का शव! जबलपुर के बरगी डैम हादसे के बाद किसी चमत्कार की आस लगाए बैठे बचाव दल और परिवार के लिए वो पल झकझोर देने वाला था… जब मां-बेटे का शव बाहर निकाला गया। बेटे को बचा लेने की . इन मां-बेटे के साथ जितने भी लोग उस क्रूज की सवारी पर निकले थे… मौज में थे। निश्चिंत थे। ऐसे किसी हादसे की भनक तक नहीं थी। अब उन्हें नहीं पता था कि जिस सरकारी तंत्र पर भरोसा कर वो इस सफर पर निकले हैं, वो खुद अंधा-बहरा है। उसे नहीं सुनाई दी वो चेतावनी जो मौसम विभाग 4 घंटे पहले ही जारी कर चुका था। चेतावनी छोड़िए, NGT और सर्वोच्च न्यायालय का वो आदेश तक नहीं पढ़ा-सुना जिसमें कहा गया था कि डीजल से चलने वाले ये क्रूज किसी भी कीमत पर नदी-डैम में न चलाए जाएं। …और उस पर मंत्री की ये स्वीकारोक्ति कि आदेश के बारे में पता ही नहीं है। वाह! क्या सिस्टम है…क्या तंत्र है। और क्या जिम्मेदार हैं हमारे। इनके लिए जिम्मेदार शब्द का उपयोग ही बेमानी सा लगता है। क्रूज पर सवार लोग गा रहे हैं, बातचीत कर रहे हैं। लाल घेरे में बेटे को गोद में लेकर बैठी मां। लापरवाहियों की ये फेहरिस्त पढ़िए बैन के बाद भी डीजल से चलने वाला क्रूज चलाया जा रहा था। रोज 6 फेरे लगाता था। मौसम विभाग ने आंधी की चेतावनी जारी की, फिर भी क्रूज को रोका नहीं गया, जबकि हवा की रफ्तार 74 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा पहुंच गई थी। आंधी शुरू होने, लहरें क्रूज के अंदर आने और क्रूज के डगमगाने पर लोगों ने किनारे लगाने का कहा, लेकिन फिर भी आगे बढ़े। लाइफ जैकेट के लिए सख्ती नहीं की गई, कई लोगों ने नहीं पहना, जबकि इसका पालन सख्ती से किया जाना चाहिए था अब जब सिस्टम सच में इतना नकारा है तो आम इंसान ये कैसे मान सकता है कि वो सुरक्षित रहेगा। फिर चाहे धार की उस सड़क पर चलने वाला हो, जिस पर 16 जिंदगियां खत्म हो गईं या जबलपुर का बरगी डैम जिसमें 9 लोगों की जल समाधि बन गई। 9 ही क्यों? कई तो अब तक मिले नहीं हैं। मैं अपने शब्दों के लिए क्षमा मांगता हूं, लेकिन आप ये तसल्ली जरूर रख सकते हैं कि मौतों के बाद यहां नौटंकियां बहुत होंगी। दौरे होंगे। ढांढस बंधाने नेता आएंगे। बड़ी-बड़ी बातें करेंगे। लाशें गिनेंगे…और मुआवजे के नाम पर हर जिंदगी की कीमत चुकाने की बात करेंगे, लेकिन क्या इन 2-4 लाख रुपए से अपनों को खोने का दर्द भुलाया जा सकेगा? उनकी पूर्ति की जा सकेगी? क्या उनके अपने लौट आएंगे? यदि हां! तो इससे दोगुनी राशि हम आपको देते हैं। लौटा दो। लौटा दो उस मासूम बच्चे की जिंदगी जो उसी कोख से लिपटी हुई खत्म हो गई…जिससे वो जन्मा था। लौटा दो किसी की मां, किसी की बेटी…किसी की पत्नी। लौटा दो धार हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के वो 9 लोग। एक ही चिता पर जल चुकी वो 5 महिलाएं। वो रिश्ते। अपनी लाइफ जैकेट में 4 साल के बच्चे को इस तरह समेटे मिली मां। …छोड़िए! आप कुछ नहीं लौटा सकते। आप सिर्फ तमाशबीन हैं। वही रहेंगे। आपको न ये दर्द दिखेगा। न रुदन सुनाई देगा। आप तो अंधे-बहरे हैं न। और नहीं हैं, इन जिंदगियों की परवाह है… तो कीमत बांटना छोड़कर एक-एक जिम्मेदार को सबक सिखाइए। आपकी हर चूक को दुरुस्त करते जाइए। इंसाफ का थोड़ा भरोसा जगा है क्योंकि मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं, लेकिन कहीं इसका हश्र बाकी जांचों जैसा न हो जाए। क्योंकि अब कमेटी बनेगी। बयान होंगे, लेकिन क्या सच में सिस्टम से जुड़े पॉवरफुल लोगों तक उस कमेटी की जांच और उसकी आंच पहुंच सकेगी? क्या वो सिस्टम के इन ताकतवर चेहरों से सवाल कर पाएगी? क्योंकि जब बात निकलेगी तो विभाग के मंत्री तक भी जाएगी। जिले के प्रमुख की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। टूरिज्म डिपार्टमेंट, क्रूज का संचालन करने वाला महकमा, चेतावनी अनसुना करने वाला सिस्टम…और भी बहुत कुछ घिरेगा। तो क्या आप इन पर सच में एक्शन ले पाआओ? क्या सच में सबक सिखा पाओगे? … और नहीं कर पाओ, तो खबरदार हो जाइए। भास्कर आपकी ऐसी हर चूक के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। सिस्टम की हर वो पोल खोलेगा जो जानलेवा है, जो जनता की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। तो खुद सुधारिए…या एक्सपोज के लिए तैयार रहिए। अब सिस्टम की एक-एक खामी सामने लाई जाएगी। ————- यह खबरें भी पढ़ें MP के क्रूज हादसे में अब तक 9 शव मिले:जबलपुर में 4 साल के बेटे को छाती से चिपकाए मिली मां; 3 बच्चों समेत 4 लापता मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम करीब 5 बजे पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया। अब तक 9 शव मिल चुके हैं। प्रशासन के मुताबिक, 28 लोगों को बचा लिया गया है। तीन बच्चों सहित 4 लोग लापता हैं। पढ़ें पूरी खबर जबलपुर में क्रूज डूबने से पहले के 2 VIDEO:म्यूजिक-मस्ती में डूबे थे लोग, लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी; अंदर आ रही थीं ऊंची लहरें मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम क्रूज डूबने से ठीक पहले के दो वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में क्रूज के अंदर का नजारा दिख रहा है, जिसमें टूरिस्ट म्यूजिक और मस्ती में डूबे नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

क्या पंजाब विधानसभा में नशे में धुत होकर पहुंचे थे भगवंत मान? विपक्ष ने की अल्कोहल टेस्ट की मांग, मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया | भारत समाचार

Follow RR vs DC live scorecard, commentary and updates.(Creimas, PTI)

आखरी अपडेट:01 मई, 2026, 17:52 IST कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर राज्य विधानसभा में नशे में धुत होकर पहुंचने का आरोप लगाया और सभी आप विधायकों के शराब परीक्षण की मांग की। पंजाब विधानसभा में विपक्षी विधायकों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा परिसर में शराब पीकर लाने का आरोप लगाया। पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर नशे की हालत में राज्य विधानसभा में पहुंचने का आरोप लगाया और शराब परीक्षण की मांग की। विवाद तब शुरू हुआ जब मान ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा द्वारा विधानसभा में कथित तौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद खैरा ने पिछले सत्र के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठी मान की पत्नी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “उन्होंने खुद को सुधारा। वह सदन की सदस्य नहीं हैं। आपने मेरी बेटी को भी निशाना बनाया।” तू रहने दे… ए बकवास करदा ये बंदा (आप इसे छोड़ें… यह आदमी बकवास कर रहा है)” मान ने अस्पष्ट भाषण देते हुए कहा। पंजाब स्पीकर ने अल्कोहल टेस्ट की मांग खारिज की गुस्सा बढ़ने पर खैरा ने मान पर राज्य विधानसभा में नशे की हालत में पहुंचने का आरोप लगाया और अल्कोहल परीक्षण की मांग की। इन मांगों का समर्थन कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने किया, जिन्होंने कहा कि सभी विधायकों को अल्कोहल मीटर परीक्षण से गुजरना चाहिए। बाजवा ने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अनिवार्य अल्कोहल मीटर और पीजीआईएमईआर मेडिकल टीम द्वारा सभी विधायकों का डोप परीक्षण कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सीएम खुद को स्पष्ट नहीं कर देते, कांग्रेस विधायक कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे। यह बेहद शर्मनाक है अगर माननीय मुख्यमंत्री वास्तव में नशे की हालत में इस प्रतिष्ठित सदन में आए हैं, जैसा कि साथी विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने आरोप लगाया है। ऐसा आचरण विधानसभा की गरिमा पर आघात है। मैं इसे बनाए रखने के लिए तत्काल एल्को-मीटर परीक्षण की अपनी मांग दोहराता हूं… pic.twitter.com/d6vDRVX9WA– प्रताप सिंह बाजवा (@Partap_Sbajwa) 1 मई 2026 हालांकि, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने अल्कोहल टेस्ट की मांग को खारिज कर दिया, जिसके बाद सभी कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया। मान ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, ”सत्र की शुरुआत सकारात्मक रही… लेकिन कांग्रेस हमेशा सदन से बाहर जाने का बहाना ढूंढती है।” खैरा ने बाद में संवाददाताओं से कहा, “मुख्यमंत्री बार-बार उठे और विपक्षी सदस्यों के खिलाफ, मेरे खिलाफ कई तरह के सवाल उठाए। जब ​​मैं उनके आचरण को देख रहा था, तो यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था कि आज उन्होंने शराब पी रखी है। वह वैसे भी शराबी हैं। लेकिन आज विधानसभा में पहली बार हमने देखा कि वह शराब पीकर आए हैं।” शिरोमणि अकाली दल, भाजपा की प्रतिक्रिया इस बीच, शिरोमणि अकाली दल ने भी मान पर नशे की हालत में विधानसभा में आने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा, “शिरोमणि अकाली दल की मांग है कि मुख्यमंत्री आज पूरे पंजाब के सामने डोप टेस्ट कराएं ताकि पंजाबियों को भी सच्चाई पता चल सके।” और भी बहुत कुछ @भगवंतमान ‘अतिरिक्त लाभ’ के बारे में अधिक जानें मेरे पास एक अच्छा विकल्प है मेरे पास एक अच्छा विकल्प है, मुझे एक और चीज़ मिलनी चाहिए एक और विकल्प चुनें और भी बहुत कुछ है ठीक है… pic.twitter.com/zuszvbRWea– शिरोमणि अकाली दल (@A Kali_Dal_) 1 मई 2026 हाल ही में भाजपा के लिए आप छोड़ने वाली स्वाति मालीवाल ने भी शराब परीक्षण की मांग दोहराई। उन्होंने कहा, “एक आदमी जो केवल नींद के दौरान शराब से दूर रहता है, वह पंजाब कैसे चला सकता है? सीएम मान को अल्कोहल टेस्ट कराना चाहिए और दोषी पाए जाने पर उन्हें सीएम पद से हटा देना चाहिए।” पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि अगर यह घटना सच पाई गई तो यह पंजाब की प्रतिष्ठा पर धब्बा होगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”जो सीट कभी प्रताप सिंह और कैप्टन अमरिन्दर सिंह जैसे नेताओं के पास थी, वहां अगर कोई पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में नशे में धुत होकर आता है, तो यह राज्य के लिए अपमान है।” मान, आप ने आरोपों से इनकार किया इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने विपक्षी विधायकों द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इसे मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश बताया। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मान ने कहा कि कांग्रेस के पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, उन्होंने कहा, “और क्या परीक्षण किया जाना चाहिए?” उन्होंने यह भी कहा कि आप से बड़े पैमाने पर दलबदल की अफवाहों के बावजूद कांग्रेस विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान अनुपस्थित थी। #घड़ी | चंडीगढ़: पंजाब के सीएम भगवंत मान कहते हैं, “…उन सभी अटकलों पर आज विराम लग गया है जो कह रहे थे कि AAP के 65 या 40 विधायक जा रहे हैं।” pic.twitter.com/k9HazXZlYp – एएनआई (@ANI) 1 मई 2026 पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कांग्रेस के लिए एक निर्वाचित राज्य प्रमुख के खिलाफ “झूठे आरोप” लगाना “शर्मनाक” बताया, जो श्रमिकों के कल्याण और बेहतरी पर चर्चा करना चाहता था। सत्तारूढ़ AAP द्वारा मजदूर दिवस को चिह्नित करने और पंजाब के श्रमिक वर्ग को श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष सत्र बुलाया गया था, पंजाब के छह सहित AAP के कई राज्यसभा सांसदों के इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : चंडीगढ़, भारत, भारत न्यूज़ इंडिया क्या पंजाब विधानसभा में नशे में धुत होकर पहुंचे थे भगवंत मान? विपक्ष ने की अल्कोहल टेस्ट की मांग, सीएम ने दी प्रतिक्रिया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)भगवंत मान अल्कोहल टेस्ट(टी)पंजाब विधानसभा विवाद(टी)नशे