Tuesday, 15 Sep 2026 | 11:16 PM

Trending :

EXCLUSIVE

क्या मच्छरों से बचाने वाली क्रीम स्किन के लिए है खतरा, डॉक्टर ने किया साफ, जानिए पूरी बात

authorimg

Last Updated:

Can mosquito creams harmful for skin: इस मौसम में मच्छरों का प्रकोप इतना ज्यादा हो जाता है कि घर में जीना हराम कर देता है. इससे बचने के लिए आजकल स्किन पर मच्छरों को काटने से बचने के लिए क्रीम लगाते हैं. बाजार में कई तरह की क्रीम आती है पर कुछ सोशल मीडिया की खबरों में बताई जाती है कि इस क्रीम को लगाने से स्किन को काफी नुकसान होता है. इस बात में कितनी सच्चाई है, इसके लिए डॉक्टरों की राय जानिए.

Zoom

क्या मच्चर वाली क्रीम नहीं लगानी चाहिए.

क्या आपने कभी अपनी स्किन पर मच्छर से बचने के लिए क्रीम लगाई है. शहरों में रहने वाले अधिकांश लोग इस तरह की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन जब आप स्किन में इसे लगाते हैं तो क्या इससे स्किन को नुकसान होता है. सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप जानकारी के इस दौर में कुछ लोगों का मानना है कि अगर आप स्किन पर मॉस्क्विटो रिपैलेंट क्रीम लगाएंगे तो इससे स्किन को बेहद नुकसान होगा. इससे स्किन में जलन पैदा होता है और कई तरह की अन्य दिक्कतें होती हैं. आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है. आइए एक्सपर्ट की राय जानते हैं.

क्या क्रीम नुकसान पहुंचाती है
एनडीटीवी ने इस बात को समझने के लिए कुछ डर्मेटोलॉजिस्ट से बात की है. एस्टर व्हाइटफील्ड हॉस्पिटल, बेंगलुरु में डर्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट की सीनियर कंस्लटेंट डॉ. प्रियंका कुरी बताती हैं कि बाजार में अधिकांश ब्रांडेंड रिपेलेंट क्रीम से कोई खास नुकसान नहीं होता लेकिन अगर आपका स्किन पर लगाने का तरीका गलत है तो इससे कुछ नुकसान हो सकता है. वैसे दुनिया की कोई ऐसी दवा नहीं जिससे थोड़ा-बहुत साइड इफेक्ट्स नहीं हो. लेकिन किसी भी मेडिसीन को लोगों पर इस्तेमाल से पहले कठिन परीक्षण से गुजरना पड़ता है और जब पूरी तरह से यह साबित हो जाता है कि इससे कोई ज्यादा नुकसान नहीं है या ऐसा नुकसान है जो अपने आप ठीक हो जाता है तभी उसे मंजूरी दी जाती है. इसलिए जो कहा जा रहा है कि इन क्रीम से स्किन को नुकसान है, वह गलत है. अगर आप गलत तरीके से लगाएंगे तो नुकसान हो सकता है. यह अच्छी बात है कि लोगों को अपनी स्किन को लेकर जागरुकता बढ़ी है लेकिन विशेषज्ञ इस बात पर जोर देते हैं कि मच्छर जनित बीमारियों से जितना नुकसान उठाना पड़ सकता है उससे कहीं बेहतर यह है कि रेयर स्किन दिक्कतों को सह लिया जाए. क्योंकि जब मच्छर काटते हैं तो इससे डेंगू, मलेरिया जैसी कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं.

क्या मच्छर भगाने वाली क्रीम त्वचा के लिए सुरक्षित हैं?
डॉ. प्रियंका कुरी बताती हैं कि क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ के नजरिए से देखें तो रिपेलेंट क्रीम नुकसान से कहीं ज्यादा सुरक्षा देती हैं. DEET, पिकारिडिन और IR3535 जैसे तत्वों पर काफी रिसर्च हो चुकी है और लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार अगर इस्तेमाल करें तो ये सुरक्षित माने जाते हैं. डब्ल्यूएचओ भी मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए टॉपिकल (त्वचा पर लगाने वाले) रिपेलेंट्स के उपयोग को सुरक्षित माना है. ये क्रीम कई तरह की होती हैं. इसमें DEET (N,N-Diethyl-meta-toluamide), पिकारिडिन (जिसे इकारिडिन भी कहा जाता है), IR3535 आदि क्रीम पर बहुत ज्यादा परीक्षण हो चुके हैं. अगर इन क्रीम को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इससे नुकसान न के बराबर है. हालांकि ये क्रीम आमतौर पर सुरक्षित होती हैं, लेकिन पूरी तरह साइड इफेक्ट्स से मुक्त नहीं हैं. डॉ. प्रियंका कुरी कहती हैं कि सुरक्षित होने का मतलब यह नहीं कि कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा. कुछ लोगों को ज्यादा या लगातार इस्तेमाल करने पर हल्की जलन, लालिमा या रैशेज हो सकते हैं.

किस तरह करें इस्तेमाल
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. साईं लहारी के मुताबिक ज्यादातर लोग बिना किसी समस्या के इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन जिनकी त्वचा में पहले से कुछ दिक्कतें हैं, वे अगर लगाएं तो साइड इफेक्ट ज्यादा हो सकता है. मसलन अगर स्किन पहले से कटी है, बहुत ज्यादा सेंसेटिव है, एक्जिमा या खुजली है वाले लोगों में हल्की खुजली और लालिमा हो सकती है. एक्सपर्ट का मानना है कि अक्सर समस्या प्रोडक्ट में नहीं, बल्कि उसके गलत इस्तेमाल में होती है. डॉ. लाहिरी बताती हैं कि ज्यादातर दिक्कतें गलत इस्तेमाल से होती हैं. ज्यादा मात्रा में लगाना या टूटी-फटी त्वचा पर इस्तेमाल करना रिएक्शन का कारण बन सकता है. लोग अक्सर जरूरत से ज्यादा क्रीम लगा लेते हैं या इसे अन्य क्रीम के साथ मिलाकर लगा लेते हैं. इन सब से परेशानी होती है.

बेहतर रिजल्ट के लिए क्या करें
आजकल नेचुरल या हर्बल रिपेलेंट्स की मांग बढ़ रही है, लेकिन डॉक्टर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं. डॉ. प्रियंका कुरी का कहना है कि ये क्रीम देखने में भले ही सौम्य लगते हैं, लेकिन इनका असर कम समय तक रहता है और कुछ जोखिम भी हो सकते हैं. ये सब कम समय तक सुरक्षा देती है और बार-बार लगाने की जरूरत होती है. इससे एलर्जी का खतरा है. इसके बेहतर इस्तेमाल के लिए केवल जरूरत के हिसाब से ही क्रीम को लगाएं. सीधे चेहरे पर न लगाकर पहले हाथों में लें और आंखों और मुंह से दूर रखें. घर लौटने के बाद इसे धो लें और अगर आप लगाने से पहले हाथ साफ कर लेते हैं तो यह और बेहतर होगा.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Haryana Boxer Simran Jaglan Gets Big Break With Badshahs Titteri Song

March 5, 2026/
5:00 am

टटीरी सॉन्ग के प्रमोशन के दौरान रैपर बादशाह के साथ सिमरन जागलान। बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह ने हरियाणवी फोक सॉन्ग ‘टटीरी’...

दिल्ली में एब्सोल्यूट वोदका-शिवास रीगल की बिक्री पर रोक बरकरार:पेरनोड रिकार्ड पर ₹3,000 करोड़ का टैक्स बकाया; ED के आरोपों के बाद लाइसेंस रद्द

May 29, 2026/
1:24 pm

दिल्ली में एब्सोल्यूट वोदका और शिवास रीगल जैसी शराब की बिक्री पर रोक बरकरार है। दिल्ली हाई कोर्ट ने फ्रांस...

RBSE Rajasthan Board Shala Darpan 5th, 8th Result 2026 at rajshaladarpan.nic.in.

March 24, 2026/
11:11 pm

आखरी अपडेट:24 मार्च 2026, 23:11 IST टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, ठाकरे ने 2022 में शिवसेना में विभाजन के बाद...

authorimg

March 21, 2026/
2:45 pm

kathal health benefits: कई तरह की मार्केट में सब्जियां मिलती हैं, जिनमें कुछ ऐसी सब्जी होती है, जिसका सेवन लोग...

यौन उत्पीड़न मामले में मलयालम फिल्म निर्देशक हिरासत में:एक्ट्रेस ने रंजीत बालकृष्णन पर आरोप लगाए, पुलिस जांच में जुटी

April 4, 2026/
4:05 pm

मशहूर मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत बालकृष्णन को यौन उत्पीड़न के आरोपों में तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज...

authorimg

March 28, 2026/
3:28 pm

होमताजा खबरDelhi कभी बारिश से बढ़ी ठंड, कभी तपती गर्मी, हर दिन बदलता मौसम…बच्चे हो रहे बीमार! Last Updated:March 28,...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

क्या मच्छरों से बचाने वाली क्रीम स्किन के लिए है खतरा, डॉक्टर ने किया साफ, जानिए पूरी बात

authorimg

Last Updated:

Can mosquito creams harmful for skin: इस मौसम में मच्छरों का प्रकोप इतना ज्यादा हो जाता है कि घर में जीना हराम कर देता है. इससे बचने के लिए आजकल स्किन पर मच्छरों को काटने से बचने के लिए क्रीम लगाते हैं. बाजार में कई तरह की क्रीम आती है पर कुछ सोशल मीडिया की खबरों में बताई जाती है कि इस क्रीम को लगाने से स्किन को काफी नुकसान होता है. इस बात में कितनी सच्चाई है, इसके लिए डॉक्टरों की राय जानिए.

Zoom

क्या मच्चर वाली क्रीम नहीं लगानी चाहिए.

क्या आपने कभी अपनी स्किन पर मच्छर से बचने के लिए क्रीम लगाई है. शहरों में रहने वाले अधिकांश लोग इस तरह की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन जब आप स्किन में इसे लगाते हैं तो क्या इससे स्किन को नुकसान होता है. सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप जानकारी के इस दौर में कुछ लोगों का मानना है कि अगर आप स्किन पर मॉस्क्विटो रिपैलेंट क्रीम लगाएंगे तो इससे स्किन को बेहद नुकसान होगा. इससे स्किन में जलन पैदा होता है और कई तरह की अन्य दिक्कतें होती हैं. आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है. आइए एक्सपर्ट की राय जानते हैं.

क्या क्रीम नुकसान पहुंचाती है
एनडीटीवी ने इस बात को समझने के लिए कुछ डर्मेटोलॉजिस्ट से बात की है. एस्टर व्हाइटफील्ड हॉस्पिटल, बेंगलुरु में डर्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट की सीनियर कंस्लटेंट डॉ. प्रियंका कुरी बताती हैं कि बाजार में अधिकांश ब्रांडेंड रिपेलेंट क्रीम से कोई खास नुकसान नहीं होता लेकिन अगर आपका स्किन पर लगाने का तरीका गलत है तो इससे कुछ नुकसान हो सकता है. वैसे दुनिया की कोई ऐसी दवा नहीं जिससे थोड़ा-बहुत साइड इफेक्ट्स नहीं हो. लेकिन किसी भी मेडिसीन को लोगों पर इस्तेमाल से पहले कठिन परीक्षण से गुजरना पड़ता है और जब पूरी तरह से यह साबित हो जाता है कि इससे कोई ज्यादा नुकसान नहीं है या ऐसा नुकसान है जो अपने आप ठीक हो जाता है तभी उसे मंजूरी दी जाती है. इसलिए जो कहा जा रहा है कि इन क्रीम से स्किन को नुकसान है, वह गलत है. अगर आप गलत तरीके से लगाएंगे तो नुकसान हो सकता है. यह अच्छी बात है कि लोगों को अपनी स्किन को लेकर जागरुकता बढ़ी है लेकिन विशेषज्ञ इस बात पर जोर देते हैं कि मच्छर जनित बीमारियों से जितना नुकसान उठाना पड़ सकता है उससे कहीं बेहतर यह है कि रेयर स्किन दिक्कतों को सह लिया जाए. क्योंकि जब मच्छर काटते हैं तो इससे डेंगू, मलेरिया जैसी कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं.

क्या मच्छर भगाने वाली क्रीम त्वचा के लिए सुरक्षित हैं?
डॉ. प्रियंका कुरी बताती हैं कि क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ के नजरिए से देखें तो रिपेलेंट क्रीम नुकसान से कहीं ज्यादा सुरक्षा देती हैं. DEET, पिकारिडिन और IR3535 जैसे तत्वों पर काफी रिसर्च हो चुकी है और लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार अगर इस्तेमाल करें तो ये सुरक्षित माने जाते हैं. डब्ल्यूएचओ भी मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए टॉपिकल (त्वचा पर लगाने वाले) रिपेलेंट्स के उपयोग को सुरक्षित माना है. ये क्रीम कई तरह की होती हैं. इसमें DEET (N,N-Diethyl-meta-toluamide), पिकारिडिन (जिसे इकारिडिन भी कहा जाता है), IR3535 आदि क्रीम पर बहुत ज्यादा परीक्षण हो चुके हैं. अगर इन क्रीम को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इससे नुकसान न के बराबर है. हालांकि ये क्रीम आमतौर पर सुरक्षित होती हैं, लेकिन पूरी तरह साइड इफेक्ट्स से मुक्त नहीं हैं. डॉ. प्रियंका कुरी कहती हैं कि सुरक्षित होने का मतलब यह नहीं कि कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा. कुछ लोगों को ज्यादा या लगातार इस्तेमाल करने पर हल्की जलन, लालिमा या रैशेज हो सकते हैं.

किस तरह करें इस्तेमाल
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. साईं लहारी के मुताबिक ज्यादातर लोग बिना किसी समस्या के इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन जिनकी त्वचा में पहले से कुछ दिक्कतें हैं, वे अगर लगाएं तो साइड इफेक्ट ज्यादा हो सकता है. मसलन अगर स्किन पहले से कटी है, बहुत ज्यादा सेंसेटिव है, एक्जिमा या खुजली है वाले लोगों में हल्की खुजली और लालिमा हो सकती है. एक्सपर्ट का मानना है कि अक्सर समस्या प्रोडक्ट में नहीं, बल्कि उसके गलत इस्तेमाल में होती है. डॉ. लाहिरी बताती हैं कि ज्यादातर दिक्कतें गलत इस्तेमाल से होती हैं. ज्यादा मात्रा में लगाना या टूटी-फटी त्वचा पर इस्तेमाल करना रिएक्शन का कारण बन सकता है. लोग अक्सर जरूरत से ज्यादा क्रीम लगा लेते हैं या इसे अन्य क्रीम के साथ मिलाकर लगा लेते हैं. इन सब से परेशानी होती है.

बेहतर रिजल्ट के लिए क्या करें
आजकल नेचुरल या हर्बल रिपेलेंट्स की मांग बढ़ रही है, लेकिन डॉक्टर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं. डॉ. प्रियंका कुरी का कहना है कि ये क्रीम देखने में भले ही सौम्य लगते हैं, लेकिन इनका असर कम समय तक रहता है और कुछ जोखिम भी हो सकते हैं. ये सब कम समय तक सुरक्षा देती है और बार-बार लगाने की जरूरत होती है. इससे एलर्जी का खतरा है. इसके बेहतर इस्तेमाल के लिए केवल जरूरत के हिसाब से ही क्रीम को लगाएं. सीधे चेहरे पर न लगाकर पहले हाथों में लें और आंखों और मुंह से दूर रखें. घर लौटने के बाद इसे धो लें और अगर आप लगाने से पहले हाथ साफ कर लेते हैं तो यह और बेहतर होगा.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket