Wednesday, 07 Oct 2026 | 07:25 PM

Trending :

EXCLUSIVE

ग्वालियर महापौर की कार पर बाइक सवारों ने किया हमला:कार पर रॉड मारी, गनमैन के उतरते ही भागे, मक्सी के पास हुई वारदात

ग्वालियर महापौर की कार पर बाइक सवारों ने किया हमला:कार पर रॉड मारी, गनमैन के उतरते ही भागे, मक्सी के पास हुई वारदात

ग्वालियर महापौर व कांग्रेस नेत्री डॉ. शोभा सतीश सिकरवार पर उज्जैन के मक्सी में हमला हुआ है। महापौर अपनी बेटी के साथ पूजा करने के लिए उज्जैन जा रही थीं। रात 12 बजे के लगभग वह मक्सी के पास पहुंची थी कि तभी बाइक सवार कुछ बदमाश आए और उनकी कार पर लोहे की रॉड मारी। अचानक हुए हमने से दहशत फैल गई। तत्काल महापौर का गनमैन अलर्ट पॉजिशन में आया और कार से उतरा, लेकिन गनमैन को देखते ही बाइक सवार भाग गए। घटना में किसी कोई चोट नहीं आई है। घटना 14 अप्रैल की रात 12 की मक्सी रोड उज्जैन की बताई जा रही है। उज्जैन एसपी को घटना की जानकारी दी गई है। हमलावर कौन थे और उनका मकसद क्या था फिलहाल जांच की जा रही है। महापौर के पति व कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने पूरी घटना की पुष्टि की है। गनमैन साथ में मौजूद था ग्वालियर महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार अपनी बेटी के साथ उज्जैन महाकालेश्वर व मंगलेश्वर के दर्शन करने के लिए अपनी कार से रवाना हुई थीं। शाम को वह निकली थीं और गाड़ी में उनके और उनकी बेटी के अलावा गनमैन व वाहन चालक था। रात 11 से 12 बजे के बीच वह जब उज्जैन के मक्सी रोड पर थीं तभी अचानक बाइक सवार दो बदमाश सामने से आए और उनकी कार के कांच पर लोहे की रोड मार दी। गनमैन ने तत्काल सभी को सुरक्षित करते हुए वहां से ही कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार को मामले की सूचना दी। उज्जैन एसपी को मामले से अवगत कराया। महापौर पर हमले की सूचना से तत्काल पहुंची पुलिस जैसे ही उज्जैन पुलिस को ग्वालियर की कांग्रेस महापौर पर हमले की सूचना मिली तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर बाइक सवारों की तलाश की, लेकिन कोई भी संदेही हाथ नहीं आया है। सुनसान रहती है मक्सी रोड बताया गया है कि मक्सी के पास जहां महापौर की कार पर हमला हुआ है वह रास्ता सुनसान है। वहां अक्सर लूटपाट होती है। ऐसा भी माना जा रहा है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से ही हमला किया होगा। कांग्रेस विधायक ने की घटना की पुष्टि ग्वालियर से कांग्रेस विधायक व महापौर शोभा सिकरवार के पति डॉ. सतीश सिकरवार ने दैनिक भास्कर को बताया कि घटना सही है। महापौर उज्जैन जा रही थीं, लेकिन मक्सी रोड पर उनकी कार पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया है। महापौर सुरक्षित हैं। हमले की सूचना वहां की पुलिस को दी गई है।

एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स पर राजस्व-खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई:सामाजिक कार्यकर्ता की अपील के बाद प्रशासन ने की जांच

एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स पर राजस्व-खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई:सामाजिक कार्यकर्ता की अपील के बाद प्रशासन ने की जांच

आलीराजपुर में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स की बिक्री पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर राजस्व एवं खाद्य विभाग ने बुधवार को संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निधि मिश्रा और खाद्य अधिकारी श्री गडरिया के नेतृत्व में दल ने शहर के विभिन्न होलसेल कोल्ड ड्रिंक्स विक्रय प्रतिष्ठानों, गोदामों और होटलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई स्थानों पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स पाए गए, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया। साथ ही विभिन्न ब्रांड के कोल्ड ड्रिंक्स और मिठाइयों के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से आर.आर. ग्रुप कैम्पा, शुभम जिंसी कोल्ड ड्रिंक्स, श्री मार्केटिंग कोल्ड ड्रिंक्स, शारणेश्वर टी स्टॉल और अभय एव्हरफ्रेश पर की गई। यह अभियान सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अलावा द्वारा सोशल मीडिया पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स और एमआरपी से अधिक वसूली की शिकायतों के बाद शुरू किया गया। कलेक्टर नीतू माथुर ने इन शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। अनुविभागीय अधिकारी निधि मिश्रा ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नितेश अलावा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि आलीराजपुर जिलेभर में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स और पेय पदार्थों की बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भगोरिया से लेकर शादी के सीजन तक संबंधित विभाग द्वारा किसी भी दुकान पर जांच-पड़ताल नहीं की गई। अलावा ने यह भी कहा कि आम जनता और आदिवासियों की अज्ञानता का फायदा उठाकर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। कई जगहों पर एमआरपी से अधिक पैसे वसूलने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

तुर्किये में 13 साल के छात्र ने गोलीबारी की:4 की मौत, हमलावर ने खुद को भी गोली मारी, 2 दिन में दूसरी स्कूल शूटिंग

तुर्किये में 13 साल के छात्र ने गोलीबारी की:4 की मौत, हमलावर ने खुद को भी गोली मारी, 2 दिन में दूसरी स्कूल शूटिंग

तुर्किये में लगातार दूसरे दिन स्कूल में गोलीबारी का मामला सामने आया है। बुधवार को एक मिडिल स्कूल में 13 साल के छात्र ने गोलीबारी की। इसमें तीन छात्रों और एक शिक्षक की मौत हुई, जबकि लगभग 20 लोग घायल हुए। हमलावर ने बाद में खुद को भी गोली मार ली। गवर्नर मुकेर्रम उनलुएर ने बताया कि हमलावर आठवीं कक्षा का छात्र था। वह अपने बैग में पांच हथियार और सात मैगजीन लेकर स्कूल पहुंचा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये हथियार उसके पूर्व पुलिस अधिकारी पिता के हो सकते हैं। घटना के बाद इलाके में पुलिस तैनात किया गया और जांच शुरू की गई। गवर्नर के मुताबिक, हमलावर स्कूल के अंदर दो कक्षाओं में घुसा, जहां पांचवीं कक्षा के छात्र पढ़ रहे थे। उसने वहां अंधाधुंध फायरिंग की। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है और उनका ऑपरेशन चल रहा है। जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदे बच्चे इसी बीच, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा गया कि गोलीबारी के दौरान कई छात्र स्कूल की दूसरी मंजिल से कूदकर जान बचाने की कोशिश कर रहे थे। CCTV फुटेज में हमलावर को स्कूल के गलियारे में छात्रों पर गोली चलाते हुए भी देखा गया। हालांकि इन फुटेज की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद न्याय मंत्री अकीन गुरलेक ने कहा कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गोलीबारी के दौरान की तस्वीरें… एक दिन पहले भी स्कूल शूटिंग का मामला सामने आया था इससे एक दिन पहले, मंगलवार को तुर्किये के सनलिउरफा प्रांत में एक स्कूल में गोलीबारी हुई थी। एक 18 साल के युवक ने अपने पुराने स्कूल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में 16 लोग घायल हुए, जिनमें छात्र और शिक्षक शामिल थे। आरोपी ने बाद में खुद को भी गोली मार ली थी। हमला एक वोकेशनल हाई स्कूल में हुआ। आरोपी पूर्व छात्र था और शॉटगन लेकर स्कूल पहुंचा। उसने बिना किसी को निशाना बनाए फायरिंग की और फिर स्कूल के अंदर छिप गया। गवर्नर हसन सिल्डाक के मुताबिक, हमले में 10 छात्र, चार शिक्षक, एक कैंटीन कर्मचारी और एक पुलिस अधिकारी घायल हुए थे। इसी बीच, पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और स्कूल में विशेष ऑपरेशन शुरू किया। आरोपी ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया। गवर्नर ने बताया, “आरोपी को ऑपरेशन के दौरान स्कूल के अंदर घेर लिया गया था। इसी दौरान उसने खुद को गोली मार ली।” मामले की जांच जारी है। तुर्किये में स्कूल में गोलीबारी की घटनाएं बेहद कम होती हैं, लेकिन लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ———————- ये खबर भी पढ़ें… युगांडा आर्मी चीफ ने तुर्किये से सबसे खूबसूरत महिला मांगी:कहा- शादी करूंगा, नहीं मिली तो डिप्लोमेटिक रिश्ते तोड़ेंगे, तुर्किश एयरलाइंस पर भी रोक लगा देंगे युगांडा के आर्मी चीफ और राष्ट्रपति के बेटे मुहूजी कैनेरुगाबा ने तुर्किये से 1 अरब डॉलर (₹9000 करोड़) और देश की ‘सबसे खूबसूरत महिला’ को अपनी पत्नी बनाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो तुर्किये से कूटनीतिक संबंध खत्म कर दिए जाएंगे और तुर्किश एयरलाइन पर रोक लगाई जा सकती है। कैनेरुगाबा ने X पर लिखा कि अगर तुर्किये ने हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो 30 दिन में संबंध तोड़ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि या तो वे भुगतान करें या हम उनका दूतावास बंद कर देंगे। पूरी खबर पढ़ें…

कॉमेडियन को पुलिस ने प्रयागराज से उठाया:पवन कल्याण की 3 शादियों का मजाक उड़ाया, भतीजी के तलाक पर भी कमेंट किया

कॉमेडियन को पुलिस ने प्रयागराज से उठाया:पवन कल्याण की 3 शादियों का मजाक उड़ाया, भतीजी के तलाक पर भी कमेंट किया

साउथ के स्टैंडअप कॉमेडियन अनुदीप कटिकला को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। आंध प्रदेश की पुलिस मंगलवार को प्रयागराज पहुंची और अनुदीप को उठा ले गई। अनुदीप अपने परिवार से मिलने आए थे। परिजनों के मुताबिक, पुलिस उन्हें ट्रेन से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा ले गई है। अनुदीप पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक स्टैंड-अप वीडियो में एक्टर पवन कल्याण की तीन शादियों का मजाक उड़ाया। तेलुगु एक्ट्रेस और पवन कल्याण की भतीजी निहारिका कोनिडेला पर भी कमेंट किया। निहारिका का 2023 में तलाक हो चुका है। अनुदीप ने मजाक में कहा था कि ऐसे मामलों में वह अपने चाचा (पवन कल्याण) से सलाह ले सकती हैं। पवन कल्याण वर्तमान में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। इस टिप्पणी के बाद उनकी पार्टी जन सेना के समर्थकों ने आपत्ति जताई। मामले में 11 अप्रैल को काकीनाडा टाउन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। पवन कल्याण का विधानसभा क्षेत्र पीठापुरम भी काकीनाडा जिले में ही आता है। निहारिका का जिक्र करने से शुरू हुआ था विवाद विवाद उस मजाक से शुरू हुआ, जिसमें अनुदीप कटिकला ने एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला का जिक्र किया। आरोप है कि अनुदीप ने निहारिका के तलाक का जिक्र कर महिलाओं के नाम घसीटे और अशोभनीय टिप्पणी की। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत में कहा गया कि अनुदीप ने अपने वीडियो के जरिए पवन कल्याण और उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाया। उन पर व्यंग्य और कथित अश्लील भाषा के इस्तेमाल का भी आरोप हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाकर शांति व्यवस्था बिगाड़ने और वैमनस्य फैलाने की बात कही गई है। वीडियो सामने आने के बाद अनुदीप को जन सेना समर्थकों की ओर से ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उन्हें धमकियां भी मिलने लगीं। लोकेशन ट्रेस कर प्रयागराज आई आंध्र प्रदेश पुलिस परिवार के एक सदस्य ने बताया- काकीनाडा जिले के दो पुलिस अधिकारी 14 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने एक पार्क में अनुदीप के फोन की लोकेशन ट्रेस की। उस समय अनुदीप अपने पिता के साथ थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यह केस काकीनाडा के टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज है। शिकायत जन सेना पार्टी के पूर्वी गोदावरी के संयुक्त सचिव बड़े वेंकट कृष्णा ने की है। अनुदीप को पहले प्रयागराज में स्थानीय थाने ले जाया गया। इसके बाद उन्हें ट्रेन से काकीनाडा ले जाया गया है। पुलिस ने परिवार को बताया कि काकीनाडा पहुंचने के बाद उन्हें नोटिस देकर स्टेशन बेल पर रिहा किया जा सकता है। मामले में ज्यादातर धाराएं जमानती हैं। अनुदीप पर मानहानि और अश्लील कंटेंट का आरोप अनुदीप कटिकला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर BNS की धारा 356(2) के तहत मानहानि का आरोप है। धारा 353(2) के तहत अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाकर वैमनस्य बढ़ाने का केस दर्ज किया गया है। वहीं, धारा 79 के तहत महिला की गरिमा का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 भी लगाई गई है। यह धारा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अश्लील सामग्री प्रकाशित करने से जुड़ी है। पुलिस ने इन धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कौन हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकला 30 वर्षीय अनुदीप कटिकला हैदराबाद के स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत कॉर्पोरेट सेक्टर से की थी। करीब दो साल तक वे एक ई-लर्निंग कंपनी में एसोसिएट प्रोडक्ट मैनेजर रहे। इसके बाद उन्होंने करियर बदलने का फैसला लिया और फुल-टाइम स्टैंड-अप कॉमेडी में आ गए। साल 2023 में उन्होंने छोटे-छोटे शो से कॉमेडी की शुरुआत की। वे दूसरे नए कॉमेडियंस के साथ मिलकर अलग-अलग मंचों पर परफॉर्म करते रहे। अनुदीप हैदराबाद में नियमित ओपन माइक भी होस्ट करते थे, जिन्हें ‘तेलुगु स्टैंड-अप कॉमेडी शो’ के नाम से जाना जाता है। इन शो के जरिए नए कलाकारों को मंच मिला और उन्हें अपनी कला दिखाने का मौका मिला। टॉलीवुड रोस्ट से सुर्खियों में आए अनुदीप अनुदीप कटिकला ‘सिली साउथ कॉमेडी क्लब’ के फांउडर भी हैं। यह तेलुगु स्टैंड-अप कॉमेडियंस का एक ग्रुप है, जहां नए और उभरते कलाकारों को मंच मिलता है। हैदराबाद और बेंगलुरु में नियमित शो करते हुए उन्होंने अपनी पहचान मजबूत की। इसी दौरान उन्होंने ‘द टॉलीवुड रोस्ट शो’ भी तैयार किया। इस शो में उन्होंने टॉलीवुड सितारों पर खुलकर व्यंग्य किया। शो के बारे में उनका कहना था कि इसमें किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। अब इसी तरह के मजाक और टिप्पणियां चर्चा में हैं। तेलुगु सितारों पर किए गए उनके जोक्स को लेकर विवाद बढ़ा और मामला तूल पकड़ गया। अनुदीप ने अपने जोक्स पर दी थी सफाई विवाद बढ़ने के बाद अनुदीप कटिकला ने अपने मजाक को लेकर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उनका मकसद तलाक जैसे विषय को सामान्य बनाना था। अनुदीप के मुताबिक, उन्होंने अपने शो में यह भी कहा था कि तलाक कोई मजाक की बात नहीं है। इससे जुड़े लोगों के निजी कारणों का सम्मान किया जाना चाहिए। जब कोई व्यक्ति कठिन स्थिति में होता है, तो वह ऐसे लोगों से सलाह लेता है जो पहले उसी दौर से गुजर चुके हों। उन्होंने उदाहरण दिया कि जैसे घुटने की सर्जरी कराने वाला व्यक्ति किसी ऐसे रिश्तेदार से सलाह ले सकता है, जिसकी पहले सर्जरी हो चुकी हो। इसी वीडियो में अनुदीप ने राम चरण, बालकृष्ण और जूनियर एनटीआर पर भी चुटकुले किए थे। राम चरण के कुछ प्रशंसकों ने एक टिप्पणी पर नाराजगी जताई। इसमें अनुदीप ने उन्हें “फेमिनिस्ट” कहा था और उनकी पत्नी उपासना के संदर्भ में मजाक किया था। ———————— ये खबर भी पढ़िए- नोएडा बवाल- RJD की 2 महिला प्रवक्ताओं पर FIR, गलत VIDEO पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने का आरोप नोएडा में 2 दिन हुए बवाल के बाद आज यानी बुधवार को फैक्ट्रियां खुल गई हैं। हालात सामान्य हैं। जगह-जगह फोर्स तैनात है। CCTV और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 16 कंपनी RAF और पीएसी लगाई गई है। नोएडा सेक्टर 63, 84, 85, 80, फेस 2 में पुलिस ने फ्लैगमार्च किया। इस बीच, नोएडा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में राजद

पत्नी ने बात बंद की पति पटरी पर लेट गया:मायके चले जाने पर आत्महत्या की कोशिश, डायल 112 ने बातों में उलझाकर किया रेस्क्यू

पत्नी ने बात बंद की पति पटरी पर लेट गया:मायके चले जाने पर आत्महत्या की कोशिश, डायल 112 ने बातों में उलझाकर किया रेस्क्यू

सीहोर में पत्नी के बात बंद करने पर युवक पटरी पर लेट गया। युवक द्वारा आत्महत्या की कोशिश की जानकारी मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बातों में उलझाकर उसे बचाया। युवक आत्महत्या के इरादे से रेल पटरी पर लेटा हुआ था, जिसे पुलिस ने समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में की गई। भोपाल नाका क्षेत्र से मिली थी सूचना बुधवार दोपहर कंट्रोल रूम को भोपाल नाका क्षेत्र के पास रेल पटरी पर एक युवक के लेटे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एफआरवी-01 (भोपाल नाका) की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। बातों में उलझाकर किया रेस्क्यू स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने युवक को बातचीत में उलझाकर उसका ध्यान भटकाया और धीरे-धीरे समझाकर उसे पटरी से सुरक्षित हटा लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। सीहोर सीएसपी अभिनंदना शर्मा ने बताया कि युवक ने पत्नी के मायके चले जाने और बात करने से मना कर दिए जाने के कारण से आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस ने युवक को बचा लिया है।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: वोटर्स को धमकाने के आरोप में पूर्व टीएमसी गिरफ़्तार, बीजेपी ने की थी याचिका

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: वोटर्स को धमकाने के आरोप में पूर्व टीएमसी गिरफ़्तार, बीजेपी ने की थी याचिका

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित दत्तबाद में खतरनाक खतरों के बाद चुनाव आयोग में शिकायत। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले कैथेड्रल को प्रभावित करने और प्रभावित करने की कोशिश पर भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) और पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बिधाननगर पुलिस ने बुधवार (15 अप्रैल, 2026) को विधाननगर इलाके में विधायकों को कथित रूप से ड्राने, धमाके और प्रभावित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वैधानिक, पूर्व पौराणिक स्मारक के खिलाफ यह कार्रवाई बिधाननगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रमुख शरदवत मुखर्जी की याचिका के बाद हुई है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवार शरदवत मुखर्जी ने मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को निर्मल डाटा के खिलाफ इन आरोपों के साथ चुनाव आयोग से संपर्क किया था। उन्होंने इस संबंध में विधाननगर पुलिस आयुक्त से भी किसानों और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद याचिका के आधार पर अखिल भारतीय कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि निर्मल सुधाकर्स की पत्नी बिधाननगर नगर निगम के वार्ड नंबर 38 से नोएडा कांग्रेस (टीएमसी) की स्थायी संस्थाएं हैं। पुरोहित में थी लोगों को धमकाने की कोशिश रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी के पूर्व बाहुबली निर्मल समर्थकों की एक मीटिंग में यह कहा गया था, ‘हमें पता चलेगा कि दत्ताबाद इलाके के लोग कौन हैं और वे कहां वोट देते हैं, हमारे पास सभी के आधार कार्ड और वोटर कार्ड हैं।’ यह विवाद सोमवार (13 अप्रैल, 2026) को सॉल्ट लेक में हुई एक रैली में एक घोटाले में शामिल हुए थे, जो कि निर्मल गांधी के कथित बयान के बाद शुरू हुए, जिस पर भाजपा उम्मीदवार ने चुनाव आयोग और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 24 घंटे के अंदर, कोर्ट ने 10 दिनों की कस्टडी में भेजा 24 घंटे के भीतर लोगों को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद रविवार (15 अप्रैल, 2026) को उन्हें बिधाननगर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में उत्पाद शुल्क का आदेश दिया है। यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: इन चार जगहों पर आज रिश्तों को बताएंगे अमित शाह, ममता बनर्जी दो रोड शो

आप का आरोप है कि राघव चड्ढा ने बीजेपी नेताओं से मुलाकात की, पार्टी सांसद अशोक मित्तल पर ईडी की छापेमारी की मांग की राजनीति समाचार

RCB vs LSG Live Score, IPL 2026, Playing 11 Today Match Updates. (Picture Credit: Creimas)

आखरी अपडेट:15 अप्रैल, 2026, 19:13 IST आप ने आरोप लगाया कि चड्ढा ने हाल ही में शीर्ष भाजपा नेताओं के साथ बैठक में मित्तल के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया था और अपने लिए जेड+ सुरक्षा कवर भी मांगा था। अशोक कुमार मित्तल और राघव चड्ढा. (फोटो एक्स और पीटीआई के माध्यम से) आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को अपने नेता राघव चड्ढा पर गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और पार्टी सहयोगी और सांसद अशोक कुमार मित्तल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी की मांग की। आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने एक प्रेस वार्ता के दौरान ये दावे किए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “कुछ दिन पहले, राघव चड्ढा ने भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ एक बैठक की थी। इस बैठक में, उन्होंने उच्च सदन में हमारे उपनेता अशोक मित्तल जी के परिसर पर छापेमारी का अनुरोध किया और अपने लिए Z+ सुरक्षा की मांग की। उन्हें वास्तव में यह सुरक्षा दी गई थी,” कक्कड़ ने एक्स पर लिखा। कुछ दिन पहले राघव चन्ना की बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात हुई थी। इसमें उन्होंने उच्च सदन में हमारे उपनेता अशोक भिक्षु जी के यहां छापेमारी की और उन्हें बर्खास्त करने के लिए Z+ सुरक्षा की मांग की। उन्हें यह सुरक्षा मिल भी मिली। अरविंद केजरीवाल जी ने राघव चन्ना को समाजवादी राज्य का न्यूनतम बनाया। आज राघव चंदा… pic.twitter.com/1EM4H8Nnxz -आप (@AamAadmiParty) 15 अप्रैल 2026 उन्होंने आगे आरोप लगाया कि चड्ढा, जिन्हें आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा में भेजा था, अब पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज राघव चड्ढा जी आम आदमी पार्टी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। एक आप कार्यकर्ता के तौर पर मैं उनसे कहना चाहूंगी कि ऐसा न करें।” यह भी पढ़ें: ‘राघव चड्ढा ने सबसे पहले मुझे बधाई दी,’ अशोक मित्तल कहते हैं, जिन्होंने उनकी जगह राज्यसभा में आप उपाध्यक्ष बनाया ये आरोप उस दिन लगे हैं जब प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की जांच के तहत आप के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल और पंजाब और हरियाणा में उनसे और उनके परिवार से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ तलाशी ली। अधिकारियों ने कहा कि जालंधर, आसपास के इलाकों और गुरुग्राम में लगभग 10 स्थानों की तलाशी ली गई, जिसमें फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और गुरुग्राम में दो शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े परिसर भी शामिल हैं। जांच में कथित तौर पर संस्थानों से जुड़े कुछ विदेशी वित्तीय लेनदेन शामिल हैं। मित्तल को हाल ही में सांसद राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में आम आदमी पार्टी का उप नेता नियुक्त किया गया था। वह एलपीयू के चांसलर भी हैं। उनके बेटे, प्रथम मित्तल, गुरुग्राम स्थित शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े हैं। अभी तक संस्थानों की ओर से प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ईडी की कार्रवाई की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि यह चुनाव से पहले राजनीति से प्रेरित है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी छापेमारी की आलोचना की और केंद्र पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। (पीटीआई से इनपुट्स के साथ) चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 15 अप्रैल, 2026, 19:10 IST समाचार राजनीति आप का आरोप है कि राघव चड्ढा ने बीजेपी नेताओं से मुलाकात की, पार्टी सांसद अशोक मित्तल पर ईडी छापेमारी की मांग की अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)आम आदमी पार्टी के आरोप(टी)आम आदमी पार्टी(टी)राघव चड्ढा(टी)अशोक कुमार मित्तल(टी)प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी(टी)फेमा जांच(टी)लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी(टी)बीजेपी नेताओं की बैठक

सिंगरौली में चलती बाइक में लगी आग, VIDEO:पूरी बाइक जलकर खाक; राइडर ने कूदकर बचाई जान; शिवधाम मंदिर के सामने हादसा

सिंगरौली में चलती बाइक में लगी आग, VIDEO:पूरी बाइक जलकर खाक; राइडर ने कूदकर बचाई जान; शिवधाम मंदिर के सामने हादसा

सिंगरौली के बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र में शिवधाम मंदिर के सामने एक चलती पल्सर बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक चालक चाचर निवासी कृष्णा प्रसाद शाह ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। बच्चों से मिलने हॉस्टल जा रहे थे बाइक सवार कृष्णा प्रसाद शाह बैढ़न के रैन बसेरा में कार्यरत हैं। घटना के समय वह बच्चों से मिलने हॉस्टल जा रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक बाइक से धुआं उठने लगा, और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ही पलों में पूरी बाइक आग की चपेट में आकर जलने लगी। मौके पर जलकर राख हुई बाइक घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का तत्काल कोई प्रयास नहीं किया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चीन ने बिना हथियार बेचे ईरान को कैसे मजबूत बनाया:मिसाइल बनाने की टेक्निक दी, अमेरिका ने बैन लगाया तो छुपकर मदद पहुंचाई

चीन ने बिना हथियार बेचे ईरान को कैसे मजबूत बनाया:मिसाइल बनाने की टेक्निक दी, अमेरिका ने बैन लगाया तो छुपकर मदद पहुंचाई

पिछले करीब दो दशकों से चीन और ईरान के रिश्तों में संतुलन बना हुआ था। चीन, ईरान को सीधे हथियार बेचने की बजाय परोक्ष (इनडायरेक्ट) तरीके से मदद करता रहा। जंग शुरू होने के बाद अमेरिकी अधिकारियों का ध्यान फिर से इस पर गया है। खुफिया एजेंसियां जांच कर रही हैं कि क्या चीन ने ईरान को कंधे पर रखकर दागी जाने वाले मिसाइल भेजी हैं। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक अभी तक सबूत पक्के नहीं हैं। अगर यह सही निकला, तो मिडिल ईस्ट में चीन की रणनीति में बड़ा बदलाव माना जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि अगर यह सच साबित होता है तो चीन से आने वाले सामान पर 50% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया जाएगा। चीन ने आरोप को झूठ बताया और कहा कि टैरिफ लगाए गए तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। चीन सीधे हथियार नहीं, हथियारों का सामान देता है चीन ने 1980 के दशक में ईरान को बड़े पैमाने पर हथियार बेचे थे, लेकिन पिछले 10 साल में यह लगभग बंद हो गया। इसकी सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय दबाव है। 2006 के बाद संयुक्त राष्ट्र ने ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर सख्त प्रतिबंध लगाए। इनके तहत किसी भी देश के लिए ईरान को सीधे हथियार देना मुश्किल हो गया। अमेरिका ने भी आर्थिक और व्यापारिक पाबंदियां लगाईं, जिससे ईरान को सैन्य मदद देने वाले देशों को नुकसान हो सकता है। इसी कारण चीन ने अपनी रणनीति बदल दी। उसने सीधे हथियार देने की बजाय ‘ड्यूल-यूज’ यानी ऐसी तकनीक और सामान देना शुरू किया, जिनका इस्तेमाल सिविल और सैन्य दोनों कामों में हो सकता है। जैसे कि- इस तरीके से चीन सीधे हथियार बेचने से बच जाता है, लेकिन ईरान की सैन्य क्षमता को मजबूत करने में मदद करता रहता है। अब यह जानिए कि चीन ने समय के साथ ईरान को दी जाने वाली सैन्य मदद कैसे बदली… 1980: ईरान-इराक जंग में हथियार बेच मुनाफा कमाया 1980 में ईरान-इराक युद्ध शुरू हुआ। उसी समय चीन में आर्थिक सुधार हो रहे थे। सरकारी कंपनियों से कहा गया कि वे सरकार पर निर्भर न रहें, बल्कि खुद कमाई कर मुनाफा कमाएं। इसका असर डिफेंस सेक्टर पर भी पड़ा। पहले जो कंपनियां सिर्फ देश के लिए हथियार बनाती थीं, उन्हें अब बाहर के देशों को हथियार बेचने की छूट मिल गई। 1982 से 1987 के बीच चीन ने ईरान को मिसाइल, लड़ाकू विमान, टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां और राइफल्स बेचीं। दिलचस्प बात यह थी कि चीन ने इराक को भी हथियार बेचे। दोनों दुश्मन देश एक-दूसरे पर चीनी हथियारों से हमला कर रहे थे। चीन के लिए यह पूरी तरह व्यापार का मामला था। वह दोनों ही पक्षों से पैसा कमा रहा था। 1987: US शिप पर हमले के बाद चीन पर दबाव बढ़ा 1987 में फारस की खाड़ी में तेल ले जाने वाले जहाजों पर हमले बढ़ गए थे। इसी बीच ईरान ने एक चीनी मिसाइल का इस्तेमाल करके कुवैत के पास एक तेल टैंकर पर हमला कर दिया। यह अमेरिकी जहाज था। यह पहली बार था जब अमेरिका को लगा कि चीन के बिकने वाले हथियार उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके जवाब में अमेरिका ने चीन को हाई-टेक तकनीक और उपकरणों की बिक्री पर रोक लगा दी। क्योंकि इसका इस्तेमाल सैन्य क्षेत्र में हो सकता था। यह चीन के लिए बड़ा झटका था, क्योंकि वह पश्चिमी तकनीक पर निर्भर था। चीन ने कहा कि वह सीधे ईरान को हथियार नहीं बेच रहा, लेकिन निर्यात पर सख्ती करेगा ताकि हथियार ‘तीसरे देशों’ से ईरान तक न पहुंचें। 1990: चीन ने ईरान को देशी मिसाइल बनाने में मदद दी 1988 में जंग खत्म होने के बाद ईरान ने समझ लिया था कि विदेशी हथियारों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इसलिए उसने खुद की रक्षा क्षमता बढ़ाने की कोशिश की, जिसमें चीन ने मदद की। ईरान ने नूर एंटी-शिप मिसाइल बनाई, जो चीनी C-802 मिसाइल की रिवर्स इंजीनियरिंग से बनी थी। यह मिसाइल कम ऊंचाई पर उड़ती है, जिससे इसे पकड़ना मुश्किल होता है। इसे समुद्र किनारे से भी दागा जा सकता था। यह जहाजों को निशाना बनाने के लिए उपयुक्त थी। इससे ईरान की समुद्री ताकत बढ़ गई, खासकर फारस की खाड़ी में। चीन ने ईरान को सिर्फ डिजाइन या मिसाइल ही नहीं दी, बल्कि पूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में मदद की। इससे ईरान धीरे-धीरे अपने हथियार खुद बनाने में सक्षम हुआ और उसे बाहर से खरीद पर निर्भर नहीं रहना पड़ा। 2002: ईरान के परमाणु कार्यक्रम चलाने का खुलासा साल 2002 में खुलासा हुआ कि ईरान गुप्त रूप से परमाणु कार्यक्रम चला रहा है। खास तौर पर दो जगहें सामने आईं। नतांज (यूरेनियम संवर्धन प्लांट) और अराक (हेवी वाटर रिएक्टर)। यह जानकारी बेहद अहम थी, क्योंकि ईरान ने इन साइट्स की जानकारी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को नहीं दी थी। ईरान का कहना था कि उसका परमाणु कार्यक्रम सिर्फ बिजली बनाने और शांति के कामों के लिए है। लेकिन अमेरिका और कई पश्चिमी देशों को शक था कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इस खुलासे के बाद अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने ईरान से जवाब मांगा और जांच शुरू की। 2003 में IAEA के निरीक्षक ईरान पहुंचे और उन्होंने पाया कि ईरान लंबे समय से यूरेनियम संवर्धन पर काम कर रहा था। कई गतिविधियां बिना बताए की जा रही थीं और कुछ उपकरण और तकनीक विदेशों से गुप्त तरीके से लाई गई थी। जांच के दौरान यह भी पता चला कि ईरान ने पहले पाकिस्ती वैज्ञानिक नेटवर्क (ए.क्यू. खान नेटवर्क) से परमाणु तकनीक हासिल की थी। उसने सेंट्रीफ्यूज (यूरेनियम संवर्धन मशीन) पर प्रयोग किए थे। इसमें से कुछ प्रयोगों की जानकारी IAEA को नहीं दी गई थी। हालांकि IAEA को उस समय सीधे परमाणु हथियार बनाने का पक्का सबूत नहीं मिला, लेकिन जानकारी छिपाना, सीक्रेट साइट्स बनाना और संवर्धन तकनीक पर काम की वजह से दुनिया को शक हुआ कि ईरान का इरादा सिर्फ शांतिपूर्ण नहीं हो सकता। 2006: ईरान पर प्रतिबंध लगा तो मदद का तरीका बदला इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने 2006 में ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाए, जिनका चीन ने समर्थन किया। चीन की मजबूरी थी कि एक तरफ वह अमेरिका

राजगढ़ के 7 छात्र प्रदेश की मेरिट लिस्ट में:तीन ने दूसरा, एक ने चौथा और तीन छात्रों ने 9वां स्थान हासिल किया

राजगढ़ के 7 छात्र प्रदेश की मेरिट लिस्ट में:तीन ने दूसरा, एक ने चौथा और तीन छात्रों ने 9वां स्थान हासिल किया

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। इस वर्ष राजगढ़ जिले ने 84.95% परिणाम दर्ज कर पिछले चार वर्षों का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। जिले से कुल 5,893 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि जिले की दो छात्राओं खुशबू पाटीदार और आर्ची माहेश्वरी ने कॉमर्स संकाय में 500 में से 489 अंक प्राप्त कर प्रदेश में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। किसान की बेटी ने सेल्फ स्टडी से हासिल की मेरिट जीरापुर तहसील के गोवर्धनपुरा गांव की रहने वाली खुशबू पाटीदार ने सीमित संसाधनों के बावजूद यह मुकाम हासिल किया। वह रॉयल हाईट्स स्कूल, जीरापुर की छात्रा हैं। उनके पिता संजय पाटीदार किसान हैं और माता गृहिणी हैं। खुशबू ने बताया कि उन्होंने रोजाना 4 से 5 घंटे पढ़ाई की और पूरी तरह से सेल्फ स्टडी पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने किसी भी प्रकार की कोचिंग नहीं ली। खुशबू आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना चाहती हैं। खुशबू का कहना है मैंने खुद पर भरोसा रखा, शिक्षकों ने सही मार्गदर्शन दिया और माता-पिता का पूरा सहयोग मिला, इसलिए मैं यह स्थान प्राप्त कर पाई। 🟦 आर्ची: हार्डवेयर दुकानदार की बेटी, सिविल सेवा का सपना कुरावर की गल्ला मंडी क्षेत्र निवासी आर्ची माहेश्वरी ने भी 489 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। वह होली एंजिल हायर सेकेंडरी स्कूल, कुरावर की छात्रा हैं। आर्ची के पिता विशाल माहेश्वरी हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं और माता अंजली माहेश्वरी गृहिणी हैं। आर्ची ने बताया कि उन्होंने रोजाना लगभग 4 घंटे पढ़ाई की और कोचिंग के साथ अपनी तैयारी को मजबूत किया। आर्ची का सपना सिविल सेवा (UPSC) में जाकर देश की सेवा करना है। आर्ची का कहना है स्कूल के शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग मेरी ताकत बना, उसी की बदौलत मैं यह सफलता हासिल कर पाई। चार साल में तेजी से सुधरा जिले का रिजल्ट राजगढ़ जिले का शैक्षणिक प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है— 2023: 49.79% 2024: 62.41% 2025: 69.43% 2026: 84.95% शिक्षकों और शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, स्कूलों में बढ़ती सुविधाएं, विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई और अभिभावकों की जागरूकता इस सुधार के मुख्य कारण हैं। प्रावीण्य सूची में राजगढ़ के 7 होनहार मध्यप्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा में राजगढ़ जिले के कुल 7 विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान बनाया— दूसरा स्थान (3 छात्र) अर्जुन गुर्जर (विज्ञान-गणित) – 491 अंक आर्ची माहेश्वरी (कॉमर्स) – 489 अंक खुशबू पाटीदार (कॉमर्स) – 489 अंक चौथा स्थान (1 छात्र): अंशिका साहू (विज्ञान-गणित) – 489 अंक नौवां स्थान (3 छात्र): श्रेष्ठ जायसवाल (विज्ञान-गणित) – 484 अंक शिवानी राजपूत (कॉमर्स) – 482 अंक वर्षा बढ़ई (जीव विज्ञान) – 484 अंक