Wednesday, 07 Oct 2026 | 06:36 PM

Trending :

EXCLUSIVE

थकान-कमजोरी या हड्डियों में है दर्द, तो इस विटामिन की हो सकती है कमी, एक्सपर्ट ने बताया घरेलू उपाय

authorimg

Last Updated:April 16, 2026, 08:36 IST Vitamin D deficiency: आजकल लोगों में थकान, कमजोरी या हड्डियों में दर्द जैसी समस्याएं आम हो गई है. यदि किसी व्यक्ति को लगातार ऐसी कोई समस्याएं महसूस होती हैं, तो उसे विटामिन डी की जांच जरूर करानी चाहिए. समय पर जांच और उपचार से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है. विटामिन डी की कमी से बचने के लिए आप इन उपायों को भी अपना सकते हैं. कोरबा. बदलती जीवनशैली का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है. वर्तमान समय में बड़ी संख्या में लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं, जो कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार, इसका मुख्य कारण आधुनिक लाइफस्टाइल और खानपान में आया बदलाव है. इस विषय पर डॉ. चंद्रकांत भास्कर, कोरबा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक बताते हैं कि आजकल लोगों का जीवन पूरी तरह से बदल चुका है. पहले जहां लोग खुले वातावरण में अधिक समय बिताते थे, वहीं अब ज्यादातर समय घर या दफ्तर के अंदर ही बीतता है. लंबे ऑफिस ऑवर्स, वर्क फ्रॉम होम और धूप में कम निकलना विटामिन डी की कमी के प्रमुख कारण बन गए हैं. इसके अलावा खानपान में भी बदलाव आया है, जिससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहे हैं. थकान, कमजोरी या हड्डियों में दर्द जैसे लक्षणविटामिन डी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है. यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं. इसकी कमी होने पर हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा विटामिन डी मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है. यह डिप्रेशन से लड़ने में मदद करता है और थकान व चिड़चिड़ेपन को कम करता है. बालों की सेहत बनाए रखने में भी इसकी अहम भूमिका होती है. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार थकान, कमजोरी या हड्डियों में दर्द जैसी समस्याएं महसूस होती हैं, तो उसे विटामिन डी की जांच जरूर करानी चाहिए. समय पर जांच और उपचार से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है. इस तरह बनाए रहें विटामिन डी की पर्याप्त मात्राशरीर में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए नियमित रूप से धूप लेना सबसे सरल और प्रभावी तरीका है. डॉ. भास्कर के अनुसार, सुबह 9 से 12 बजे के बीच 10 से 15 मिनट तक धूप में रहना पर्याप्त होता है. इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे शरीर पर पढ़नी चाहिए, जिससे विटामिन डी का निर्माण हो सके. इसके अलावा आहार में भी सुधार जरूरी है. दूध, टोफू, मिलेट्स और नॉनवेज खाद्य पदार्थों में विटामिन डी की अच्छी मात्रा पाई जाती है. संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस समस्या से आसानी से बचा जा सकता है. About the Author Mohd Majid with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Korba,Chhattisgarh First Published : April 16, 2026, 08:36 IST

ममता ने कहा- दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें:अमित शाह बोले- घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाया, अब देश से निकालेंगे

ममता ने कहा- दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें:अमित शाह बोले- घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाया, अब देश से निकालेंगे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बंगाली नव वर्ष के अवसर पर लोगों को ‘पोइला बोइशाख’ की शुभकामनाएं दीं और मतदाताओं से कहा कि वे दिल्ली के जमींदारों द्वारा लोगों के मतदान के अधिकार छीनने के प्रयासों का मुंहतोड़ जवाब दें। वहीं, कूचबिहार जिले के तूफानगंज में एक सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- वोटर लिस्ट से घुसपैठियों के नाम हटाए गए हैं, अब उन्हें देश की सीमा से बाहर करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार बॉर्डर फेंसिंग के लिए जरूरी 600 एकड़ जमीन BSF को नहीं देना चाहती। BJP का मुख्यमंत्री बनने के बाद 45 दिनों के भीतर फेंसिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। सीएम ममता बनर्जी ने भी दावा किया कि बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी की जांच करने की कोशिश की। उन्होंने कहा—अगर हिम्मत है तो रोज मेरी गाड़ी चेक करें। इस्लामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सवाल किया कि प्रधानमंत्री-गृहमंत्री की कार की जांच क्यों नहीं होती? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सेंट्रल मिनिस्टर पैसा लेकर आते हैं। चुनाव से जुड़े कल के 3 अपडेट्स… 1. भाजपा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में मातृशक्ति भरोसा कार्ड लॉन्च किया। सरकार बनने पर राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹3,000 देने का वादा किया गया है। कार्यक्रम में सुवेंदु अधिकारी और स्मृति ईरानी मौजूद रहीं। 2. चुनाव आयोग 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 2,407 कंपनियां तैनात करेगा, जिसमें सबसे ज्यादा जवान मुर्शिदाबाद के लिए रखे जाने की संभावना है। 3. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चुनाव प्रचार के लिए पूर्वी वर्धमानपुर पहुंची। यहां इन्होंने हथकरघा कारीगर सुकुमार हलदर के घर खाना खाया।

पंजाब- 25 साल बाद घर लौटा व्यक्ति:पत्नी ने उसे मरा समझ देवर से शादी कर ली, 2 बच्चे भी हो गए; कपूर..शब्द से परिवार मिला

पंजाब- 25 साल बाद घर लौटा व्यक्ति:पत्नी ने उसे मरा समझ देवर से शादी कर ली, 2 बच्चे भी हो गए; कपूर..शब्द से परिवार मिला

कपूरथला से लापता हुआ हंसा सिंह 25 साल बाद मिला। उसके मिलने की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। गुमनामी के अंधेरों में भटकते हुए हंसा सिंह उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पहुंचा, जहां एक पुलिस वाले के सवाल और उनके मुंह से निकले एक शब्द ने उसकी किस्मत बदल दी। ‘कपूर…’, यही वह शब्द था जिसने सालों से बिछड़े हंसा को उसके घर का रास्ता दिखाया। पुलिस ने फिर कहा कपूरथला से। इस पर हंसा ने सहमति में सिर हिलाया। कपूरथला पुलिस से संपर्क किया गया, पुराने रिकॉर्ड खंगाले गए और आखिरकार हंसा सिंह की पहचान हो गई। समाजसेवी सुरेंद्र सिंह फलौदिया की मदद से 13 अप्रैल को हंसा सिंह अपने गांव शिव दयालवाला पहुंचा, लेकिन 25 सालों के अंदर उसके घर के रिश्ते और हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। घर आकर पता चला कि पत्नी ने छोटे भाई से शादी कर ली है और उसके 2 बच्चे भी हो गए हैं। गांव के सरपंच ने बताया कि हंसा सिंह ने सबसे पहले अपने भाई को पहचाना और उसे देख जोर-जोर से रोने लगा। भाई जरनैल बोला- पत्नी ने अभी अपनाने से इनकार कर दिया है। अब एक के साथ ही रहना पड़ेगा। अभी तो मैं ही इसकी देखरेख करुंगा। अब पढ़िए हंसा के गायब होने और मिलने की कहानी… समाजसेवी ने वीडियो पोस्ट किया था हंसा सिंह के मिलने पर समाजसेवी सुरिंदर सिंह फलौदिया ने वीडियो पोस्ट कर कहा था कि हमें पंजाब का एक व्यक्ति मिला है। ये मानसिक रूप से ठीक नहीं है। खुद को कपूरथला का बता रहा है। वीडियो में कहा- सभी भाइयों को सत श्री अकाल, नमस्कार, आदाब। इस भाई को हमने रेस्क्यू किया है। मैं सुरिंदर सिंह फलोदिया और ये सरदार जगप्रीत सिंह फलोदिया वरदान है जो मेरा बेटा है। हमने इस भाई को सड़क से रेस्क्यू किया है। ये हमें नहटौर में मिला। अभी हम नहटौर में ही हैं। इसकी हालत बहुत खराब है और ये अपने आप को कपूरथला का बता रहे हैं। लौटने पर हंसा सिंह ने 3 सवालों के दिए जवाब सवाल: घर वापस आ गए हो, अब कैसा लग रहा है? हंसा सिंह: अच्छा लग रहा है। सवाल: इतने समय परिवार की याद आई? हंसा सिंह: हां। सवाल: कौन लेकर आया आपको? हंसा सिंह: मेरा भाई। भाई को मरा मान भाभी को दिया नया सहारा 2004 में पति के लौटने की उम्मीद में पत्नी की आंखों का पानी सूख चुका था। बूढ़े मां-बाप और भाइयों को लगा कि शायद हंसा अब इस दुनिया में नहीं रहा। सामाजिक लोक-लाज और विमला के भविष्य को देखते हुए पंचायत ने एक फैसला लिया। हंसा के छोटे भाई सुख सिंह के साथ विमला की शादी कर दी गई। अब सुख सिंह और विमला के 2 बच्चे हैं। हंसा सिंह को तो अब गांव वाले भी भूल चुके थे। जब वह लौटा तो नए युवा तो उसे पहचान भी नहीं पाए।

ग्वालियर में डॉक्टर को आया हार्ट अटैक:कॉर्डियोलॉजी में इको कराने आया था, डॉक्टरों ने बचाई जान; 3 दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट

ग्वालियर में डॉक्टर को आया हार्ट अटैक:कॉर्डियोलॉजी में इको कराने आया था, डॉक्टरों ने बचाई जान; 3 दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट

ग्वालियर में बुधवार रात एक गंभीर घटना हुई है। सर्जरी विभाग से एमएस कर रहे एक जूनियर डॉक्टर को कॉर्डियोलॉजी के गेट पर हार्ट अटैक आ गया। तत्काल अन्य जूनियर डॉक्टरों ने फटाफट डॉक्टर को आईसीयू में भर्ती कराया है। किस्मत रही कि उस समय हाई स्पेशलिस्ट डॉ. पुनीत रस्तोगी, डॉ. राम रावत वहीं मौजूद थे। तत्काल डॉक्टर को निगरानी में लेकर उपचार दिया गया। जहां डॉक्टर की हालत बेदह नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर को होश तो आ गया, लेकिन सीनियर डॉक्टरों का मानना है कि अगले 48 घंटे पेशेंट डॉक्टर के लिए काफी क्रिटिकल हैं। एक्सीडेंट में सीने पर लगा था धक्का भिंड निवासी 26 वर्षीय अरविंद सिंह भदौरिया जूनियर डॉक्टर हैं। वह अभी सर्जरी विभाग से एमएस कर रहे हैं। तीन दिन पहले डॉ. अरविंद भदौरिया का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनके सीने पर धमक लगी थी। जिस कारण सीने में दर्द हो रहा था। बुधवार को वह जयारोग्य के ईएनटी विभाग में चेकअप कराने आए थे। इसके बाद डॉ. अरविंद भदौरिया ने सोचा कि एक्सीडेंट के बाद सीने पर धमक लगी थी तो इको भी करा ली जाए। इको कराने के लिए वह कॉर्डियोलॉजी आए थे। अभी वह कॉर्डियोलॉजी विभाग की दहलीज पर थे तभी अचानक डॉक्टर के सीने में तेज दर्द उठा और पसीना आने लगा। डॉक्टर अरविंद वहीं बैठ गया, जब वहां से गुजर रहे अन्य जूनियर डॉक्टरों ने उन्हें देखा तो समझते देर नहीं लगी कि डॉक्टर को हार्ट अटैक आया है। तत्काल कॉर्डियोलॉजी विभाग में उसे लेकर पहुंचे और भर्ती कराया है। 48 घंटे क्रिटिकल, आईसीयू में भर्ती डॉक्टर की किस्मत अच्छी रही कि जिस समय हार्ट अटैक आया तो वह कॉर्डियोलॉजी विभाग में ही था। तत्काल उसे उसके साथी आईसीयू लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। उस समय सीनियर डॉक्टर हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. पुनीत रस्तोगी व डॉ. राम रावत राउंड पर थे। तत्काल डॉ. अरविंद भदौरिया को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। फिलहाल डॉक्टर भदौरिया होश में आ गए हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अगले 48 घंटे क्रिटिकल हैं।

याचिका-प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में अपात्रों को दिए बोनस अंक:जबलपुर हाईकोर्ट ने कहा- मेरिट लिस्ट होगी फैसले के अधीन; दो सप्ताह में जवाब पेश करो

याचिका-प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में अपात्रों को दिए बोनस अंक:जबलपुर हाईकोर्ट ने कहा- मेरिट लिस्ट होगी फैसले के अधीन; दो सप्ताह में जवाब पेश करो

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 के परीक्षा परिणामों में कथित गड़बड़ी और अपात्र उम्मीदवारों को गलत तरीके से 5 प्रतिशत बोनस अंक दिए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। बुधवार को जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने कहा कि मेरिट लिस्ट इस याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन होगी। कोर्ट ने मामले में राज्य शासन सहित कर्मचारी चयन मंडल को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। 14964 उम्मीदवारों ने प्राप्त किए बोनस अंक नरसिंहपुर निवासी सोनम अगरैया एवं अन्य उम्मीदवारों की ओर से अधिवक्ता आलोक वागरेचा, विशाल बघेल एवं आयुष बघेल ने पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 भर्ती विज्ञापन की कंडिका 7.7 के तहत केवल उन उम्मीदवारों को 5 फीसदी बोनस अंक मिलने थे, जिनके पास ‘भारतीय पुनर्वास परिषद’ (आरसीआई) से मान्यता प्राप्त विशेष शिक्षा में डिप्लोमा है। चयन सूची में लगभग 14 हजार 964 उम्मीदवारों ने खुद को इस श्रेणी में दिखाकर बोनस अंक प्राप्त कर लिए हैं। उम्मीदवारों से नहीं मांगा गया आरसीआई सर्टिफिकेट याचिका में ‘भारतीय पुनर्वास परिषद’ के आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया है कि पूरे मध्य प्रदेश में आरसीआई पोर्टल पर केवल 2,194 कार्मिक और 3,077 पेशेवर ही पंजीकृत हैं। ऐसे में लगभग 15 हजार उम्मीदवारों का विशेष शिक्षा प्रमाणपत्र धारक होना प्रथम दृष्टया फर्जी प्रतीत होता है। लोक शिक्षण संचालनालय ने भी जनवरी 2026 में विभाग को आगाह किया था कि लगभग 18 हजार उम्मीदवारों ने ‘हां’ का विकल्प चुना है, जो अत्यधिक प्रतीत होता है। इसके बावजूद, सुधार के लिए पोर्टल खोलने के बाद भी मंडल द्वारा उम्मीदवारों से आरसीआई पंजीकरण संख्या या प्रमाणपत्र नहीं मांगा गया। डिक्लेरेशन के आधार पर सीधे बोनस अंक दे दिए गए याचिका में बताया गया कि बिना किसी भौतिक सत्यापन के सॉफ्टवेयर के माध्यम से उम्मीदवारों के डिक्लेरेशन के आधार पर सीधे बोनस अंक दे दिए गए। इससे वास्तविक और योग्य उम्मीदवारों की मेरिट गिर गई और वे चयन प्रक्रिया से बाहर हो गए। दलील दी गई कि झूठी जानकारी देकर चयन होने के बाद सैकड़ों अभ्यर्थी, जिन्हें मेरिट में 5 प्रतिशत बोनस अंक मिले हैं, वे भी हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा है कि जल्दबाजी में हुई त्रुटि के कारण उनके द्वारा बोनस अंक का लाभ प्राप्त कर लिया गया, जबकि उनके पास उससे संबंधित कोई भी प्रमाणपत्र नहीं है। बोनस अंक देकर नई मेरिट सूची करने की मांग याचिका में 27 फरवरी 2026 को जारी मेरिट लिस्ट को रद्द करने की मांग की गई है। केवल वैध आरसीआई प्रमाणपत्र धारकों को ही बोनस अंक देकर नई मेरिट सूची जारी करने की मांग की गई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 9 अक्टूबर 2025 से 13 अक्टूबर 2025 तक मध्य प्रदेश के 11 शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी एवं उज्जैन में स्कूल शिक्षा विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक के कुल 13,089 पदों के लिए चयन परीक्षा-2025 का आयोजन किया था। इस परीक्षा में कुल 1,03,494 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा का परिणाम 11,978 पदों (87 प्रतिशत) के लिए 27 फरवरी 2026 को जारी किया था।

भोजशाला-केस;हाई कोर्ट में हिंदू पक्ष ने दिया हदीस का हवाला:दलील- ब्रिटिश म्यूजियम की वाग्देवी प्रतिमा भी मंदिर होने का बड़ा प्रमाण

भोजशाला-केस;हाई कोर्ट में हिंदू पक्ष ने दिया हदीस का हवाला:दलील- ब्रिटिश म्यूजियम की वाग्देवी प्रतिमा भी मंदिर होने का बड़ा प्रमाण

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में धार की ऐतिहासिक भोजशाला के धार्मिक स्वरूप को लेकर बुधवार को एक बार फिर नियमित सुनवाई शुरू हुई। न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी की युगलपीठ के समक्ष याचिकाकर्ता कुलदीप तिवारी की ओर से एडवोकेट मनीष गुप्ता ने विस्तार से अपनी दलीलें पेश कीं। इस दौरान उन्होंने धार्मिक ग्रंथों, ऐतिहासिक दस्तावेजों और पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर भोजशाला को पूर्णतः मंदिर सिद्ध करने का प्रयास किया। सुनवाई के दौरान एडवोकेट गुप्ता ने एक महत्वपूर्ण कानूनी बिंदु उठाते हुए इस्लामिक कानून (हदीस) का हवाला दिया। उन्होंने तर्क दिया कि इस्लामिक सिद्धांतों के अनुसार किसी की जमीन पर जबरन कब्जा कर मस्जिद का निर्माण करना गलत है और इस्लाम में ऐसे उदाहरण भी मौजूद हैं जहाँ विवादित जमीन को उसके वास्तविक स्वरूप में लौटाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदू कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार यदि कोई स्थान एक बार मंदिर के रूप में प्रतिष्ठित हो जाए, तो वह सदैव मंदिर ही रहता है। उन्होंने कहा कि ये दोनों कानूनी पक्ष इस बात की ओर इशारा करते हैं कि भोजशाला मूल रूप से वाग्देवी का मंदिर ही है। अपनी बहस को आगे बढ़ाते हुए याचिकाकर्ता के वकील ने वर्ष 1908 के राजपत्र (गजट) और राजा भोज द्वारा रचित ग्रंथों का संदर्भ दिया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि भोजशाला के पत्थरों पर अंकित शिलालेख स्पष्ट करते हैं कि वहां राजा भोज द्वारा रचित नाटकों का मंचन वसंत पंचमी के अवसर पर किया जाता था। राजा भोज ने अपने ग्रंथों में हवन कुंड के क्षेत्रफल और देवी की मूर्ति की मुद्रा व आकार के जो मानक तय किए थे, वर्तमान भोजशाला में स्थित हवन कुंड और साक्ष्य ठीक उसी माप और स्वरूप के पाए गए हैं। ऐतिहासिक साक्ष्यों की कड़ी में ब्रिटिश संग्रहालय में रखी वाग्देवी की प्रतिमा का भी उल्लेख किया गया। वकील ने कहा कि उस मूर्ति पर स्पष्ट रूप से अंकित है कि इसकी स्थापना राजा भोज ने की थी और यह प्रतिमा भोजशाला से ही वहां पहुंची थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एएसआई के अब तक के सर्वे में यहां से 150 से अधिक देवी-देवताओं की मूर्तियां और चित्र प्राप्त हुए हैं, जो किसी भी मस्जिद में नहीं हो सकते क्योंकि वहां ऐसी आकृतियों की अनुमति नहीं होती। इन तर्कों के आधार पर याचिकाकर्ता ने मांग की है कि उन्हें भोजशाला में 24 घंटे पूजा का अधिकार दिया जाना चाहिए। बुधवार को कुलदीप तिवारी की ओर से बहस पूरी हो गई है, जिसके बाद अब गुरुवार को अन्य याचिकाकर्ता अंतरसिंह की ओर से कोर्ट में दलीलें पेश की जाएंगी।

जमीन विवाद में युवक ने पुलिस से की बदसलूकी:वीडियो सामने आने के बाद FIR, SC/ST एक्ट में केस दर्ज

जमीन विवाद में युवक ने पुलिस से की बदसलूकी:वीडियो सामने आने के बाद FIR, SC/ST एक्ट में केस दर्ज

विदिशा जिले के पठारी थाना क्षेत्र के ग्राम कांकलखेड़ी में जमीन विवाद के दौरान एक युवक द्वारा पुलिस टीम से बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन को सालाना ठेके पर लेने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस की एफआरवी टीम मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। विवाद के दौरान आकाश कुर्मी नामक युवक पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगा। वायरल वीडियो में वह पुलिस जवानों को गाड़ी से नीचे उतरने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करता दिख रहा है। स्थिति बिगड़ती देख जब पुलिस टीम वहां से निकलने लगी, तो आरोपी युवक गुस्से में ट्रैक्टर लेकर पुलिस वाहन के पीछे लग गया। एफआईआर दर्ज कर हिरासत में लिया बताया गया कि फरियादिया अंगूरी बाई पिता नाथूया सेहरिया और आरोपी आकाश कुर्मी के बीच जमीन को सालाना ठेके पर लेने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने फरियादिया के साथ भी अभद्रता की। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। फरियादी प्रकाश पिता मोहनलाल सेहरिया की रिपोर्ट पर थाना पठारी में आरोपी आकाश कुर्मी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 48/26 दर्ज किया गया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(ए), 115(2), 351(3), 119(1) के साथ ही एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर में मजदूर की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव:लावारिस पड़ा था शव, चूहों ने आंखें कुतरी; गेंद लेने बच्चे पहुंचे तक पता चला

इंदौर में मजदूर की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव:लावारिस पड़ा था शव, चूहों ने आंखें कुतरी; गेंद लेने बच्चे पहुंचे तक पता चला

इंदौर के चंदन नगर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शराब पीने का आदी था और पेशे से मजदूरी करता था। उसकी आंखें और शव को चूहे कुतर रहे थे। बच्चे खेलने के दौरान गेंद लेने उसके घर पहुंचे, तब घटना की जानकारी लगी। चंदन नगर पुलिस के मुताबिक घटना नंदन नगर की है। यहां छगन नाम के मजदूर का शव उसके घर में लावारिस हालत में मिला। भांजे गज्जू ने बताया कि बुधवार शाम गली में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। तभी गेंद छगन के घर में चली गई। जब वे अंदर गए तो छगन का शव पड़ा मिला और आसपास चूहे थे। इसके बाद छगन के परिवार के लोगों को सूचना दी गई, लेकिन वे नहीं पहुंचे। बाद में भांजा मौके पर पहुंचा और शव को जिला अस्पताल भिजवाया। परिवार के लोगों ने बताया कि छगन के तीन बेटे हैं, लेकिन तीनों उन्हें छोड़कर अलग रहते हैं। उन्हें भी सूचना दी गई थी, लेकिन मौके पर कोई नहीं आया। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। छगन की आंखें चूहों ने कुतर दी थीं, जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

विदिशा में दो बाइक चोर गिरफ्तार:पुलिस ने 5 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त कीं, कई वारदातों को दे चुके अंजाम

विदिशा में दो बाइक चोर गिरफ्तार:पुलिस ने 5 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त कीं, कई वारदातों को दे चुके अंजाम

विदिशा में कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 5 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। शहर के रामलीला क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में पिछले छह महीनों से लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रोहित कासवानी के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। आरोपी कई वारदातों को अंजाम दे चुके गठित टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों से पूछताछ की। इसी दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर चिरोल और बाकी माता मंदिर क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय राकेश अहिरवार और शरद उर्फ रितिक अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बाइक चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई पांच मोटरसाइकिलें बरामद कीं। कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि आरोपी पहले से ही पुलिस की निगरानी में थे। पुलिस फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि अन्य चोरी के मामलों का भी खुलासा हो सके। शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

CBSE 10वीं परीक्षा में उत्तराखंड की बेटी ने लहराया परचम:500 में से 500 अंक किए हासिल, माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

CBSE 10वीं परीक्षा में उत्तराखंड की बेटी ने लहराया परचम:500 में से 500 अंक किए हासिल, माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तराखंड के रुद्रपुर की बेटी ने परचम लहराया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षा ने 500 में से 500 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्कूल में जश्न मनाया जा रहा है। हर्षा की इस कामयाबी ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह सफलता हर्षा की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का नतीजा है। खास बात यह है कि हर्षा ने बिना किसी ट्यूशन के केवल स्व-अध्ययन के जरिए यह मुकाम हासिल किया। हर्षा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि सही मार्गदर्शन और लगातार अभ्यास ने उन्हें इस ऊंचाई तक पहुंचाया। हर्षा की यह उपलब्धि अब उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करना चाहते हैं। माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय हर्षा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि वह इतने अच्छे अंक प्राप्त कर पाएंगी। हर्षा के अनुसार, उनके शिक्षकों ने हर विषय को सरल तरीके से समझाया और परिवार ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी भी प्रकार की ट्यूशन नहीं ली, बल्कि स्व-अध्ययन और नियमित अभ्यास के जरिए यह मुकाम हासिल किया। हर्षा ने कहा- डीपीएस के सारे टीचर्स, फैकल्टी, चेयरमैन सर, एवरीवन हू सपोर्टेड मी, थैंक यू वैरी मच। मैं आपके वजह से ही यहां पर आ पाई हूं। मां ने बेटी की मेहनत की सराहना की हर्षा की मां सत्या ने भी अपनी बेटी की मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने बताया कि हर्षा शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रही है और उसने हर दिन पूरी ईमानदारी से तैयारी की। उन्होंने कहा कि बेटी की इस सफलता ने पूरे परिवार को गर्व महसूस कराया है और यह साबित किया है कि निरंतर मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है। हर्षा की यह उपलब्धि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखते हैं। यह सफलता यह संदेश देती है कि यदि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई की जाए तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। स्कूल के चेयरमैन ने की तारीफ स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ने हर्षा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि हर्षा की मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि छात्र दृढ़ निश्चय कर लें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। चेयरमैन हुए भावुक सुरजीत सिंह ने इस अवसर पर भावुक होते हुए कहा कि हर्षा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद लगातार परिश्रम किया और अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा। हर्षा की यह सफलता उन लोगों के लिए एक सशक्त जवाब है जो कभी-कभी स्कूल की आलोचना करते हैं। हर्षा ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और समर्पण के साथ सफलता निश्चित है। चेयरमैन ने हर्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती रहेंगी।