राम गोपाल वर्मा बोले- दाऊद को क्रेडिट क्यों न दें:अंडरवर्ल्ड डॉन की वजह से ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ बनाई, आज भी कमा रहा हूं

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर ऐसा बयान दिया, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई। उन्होंने कहा कि अगर दाऊद इब्राहिम नहीं होते, तो वह ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ जैसी फिल्में नहीं बना पाते। फिल्म फेयर को दिए इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड और अपनी फिल्मों के कनेक्शन पर बात की। उन्होंने बताया कि अपनी आत्मकथा ‘गन्स एंड थाइज’ को दाऊद इब्राहिम को समर्पित किया था, लेकिन पब्लिशर्स ने उनका नाम हटा दिया। उनका कहना है कि वह दाऊद को क्रेडिट क्यों न दें, क्योंकि उन्हीं की वजह से उनकी कई आइकॉनिक फिल्में बन पाईं। राम गोपाल वर्मा ने कहा, “अगर दाऊद इब्राहिम नहीं होता, तो मैं ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ नहीं बनाता। मैं आज जो कमा रहा हूं, वह कहीं न कहीं उसी की वजह से है।” इस बयान से बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के पुराने रिश्तों पर बहस छिड़ गई। 90 के दशक में बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का प्रभाव काफी ज्यादा था। कई सितारों और निर्माताओं ने उस दौर में धमकी भरे कॉल्स मिलने की बात कबूली थी। हालांकि, राम गोपाल वर्मा का दावा है कि उन्हें कभी ऐसी धमकी नहीं मिली। इसके पीछे वह एक वजह बताते हैं। राम गोपाल के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड के लोगों को उनकी फिल्में ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ पसंद आई थीं। इसी वजह से उन्होंने कभी उन्हें परेशान नहीं किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह उनके “सोलमेट” जैसे बन गए थे, इसलिए उन्हें डरने की जरूरत नहीं पड़ी। सत्या’ और ‘कंपनी’ जैसी फिल्में मुंबई अंडरवर्ल्ड से प्रेरित मानी जाती हैं। इन फिल्मों ने हिंदी सिनेमा में गैंगस्टर जॉनर को नई पहचान दी और दर्शकों को अपराध जगत के करीब ले जाने की कोशिश की। राम गोपाल वर्मा के बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। कुछ लोग इसे उनके काम की ईमानदार स्वीकारोक्ति मान रहे हैं, तो कुछ इसे अंडरवर्ल्ड का ग्लोरीफिकेशन बता रहे हैं। वर्मा अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं और इस बार भी उन्होंने वही अंदाज रखा।
पिंक लिप्स का सच Dr आंचल पंथ ने बताया, हर किसी के लिए नहीं

Last Updated:April 11, 2026, 18:55 IST Why Indians Don’t have pink lips? सोशल मीडिया पर पिंक लिप्स को लेकर कई हैक्स वायरल होते हैं, लेकिन सच यह है कि हर किसी के लिए नैचुरली गुलाबी होंठ पाना संभव नहीं है. Dr Aanchal Panth के अनुसार, होंठों का रंग मेलानिन और स्किन टोन पर निर्भर करता है, इसलिए हल्के डार्क लिप्स होना बिल्कुल नॉर्मल है. ख़बरें फटाफट डिहाइड्रेशन से होंठ सूखे, बेजान और डार्क दिखते हैं. आजकल सोशल मीडिया पर “पिंक लिप्स” को लेकर कई तरह के हैक्स और ट्रेंड्स देखने को मिलते हैं, जिनसे यह धारणा बन जाती है कि हर कोई नैचुरली गुलाबी होंठ पा सकता है. लेकिन स्किन एक्सपर्ट Dr Aanchal Panth ने Dr Pal Manickam के साथ एक पॉडकास्ट में इस मिथक को साफ तौर पर गलत बताया. उनके अनुसार, होंठों का रंग पूरी तरह बायोलॉजी और जेनेटिक्स पर निर्भर करता है. यानी अगर आपकी स्किन टोन डस्की है, तो आपके होंठों का हल्का डार्क होना बिल्कुल सामान्य है. उन्होंने कहा कि शरीर में जितना मेलानिन बनता है, उसी अनुपात में होंठों का रंग भी तय होता है. इसलिए हर किसी के लिए “पिंक लिप्स” पाना संभव नहीं है, और इस सच को स्वीकार करना जरूरी है. हालांकि होंठों का रंग ज्यादातर जेनेटिक्स से तय होता है, लेकिन कुछ लाइफस्टाइल हैबिट्स और एनवायरनमेंटल फैक्टर्स भी इन्हें और ज्यादा डार्क बना सकते हैं. सबसे आम कारणों में बार-बार चाय और कॉफी जैसे गरम पेय का सेवन शामिल है, जो धीरे-धीरे पिगमेंटेशन बढ़ा सकता है. इसके अलावा सूरज की तेज किरणें यानी UV एक्सपोजर भी मेलानिन प्रोडक्शन को बढ़ाकर होंठों को डार्क कर देती हैं. स्मोकिंग एक और बड़ा कारण है, क्योंकि इससे ऑरल पिगमेंटेशन बढ़ता है और होंठ काले पड़ने लगते हैं. इन सभी कारणों का असर धीरे-धीरे दिखता है और समय के साथ लिप कलर में बदलाव आने लगता है. View this post on Instagram
मासूम शर्मा ने फिर स्टेज से गालियां दीं,VIDEO:देहरादून शो में बोले- गुंडा मारने आया, मैंने उसे कहा, हरियाणा छोड़कर यहां आ

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर स्टेज पर गाली दी। शनिवार को वह उत्तराखंड के देहरादून में DAV कॉलेज में शो करने पहुंचे थे। इस दौरान, मासूम ने मंच से कहा कि “कोई गुंडा मुझे मारने के लिए आया था। मैंने उसे कहा कि मैं देहरादून में प्रोग्राम कर रहा हूं, अगर तेरे में दम है तो यहां आ। हरियाणा छोड़कर यहां आ, टाइम रख ले।” इस दौरान मासूम ने मंच से ही गालियां भी दी। इस लाइव प्रोग्राम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। उनके जाने के बाद मासूम शर्मा मंच पर भड़क गए, जिसका वीडियो भी सामने आया। विवाद के बाद मासूम ने वीडियो जारी कर घटना के बारे में बताया और माफी भी मांगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह बदमाश कौन है। जानिए वीडियो में मासूम ने क्या कहा… बदमाश चक्कर काट रहा था मासूम शर्मा ने वीडियो जारी कर कहा, “मैं शो करने के लिए देहरादून आया हुआ था और पिछली रात से यहीं एक होटल में रुका हुआ था। यहां एक बदमाश चक्कर काट रहा था। मेरी टीम ने भी मुझे इस बारे में बताया था, लेकिन पहले मुझे लगा कि वह यूं ही घूम रहा है।” चाचा के बेटे को फोन कर उल्टा बोला मासूम ने आगे कहा कि एक घंटे बाद, अमेरिका से मेरे चाचा के बेटे का फोन आया। उस बदमाश ने उसे फोन करके उल्टा-सीधा बोला। इसके बाद, मैं और मेरी टीम रात भर सो नहीं पाए। रात भर हमें इसी बात का स्ट्रेस रहा। फिर मैंने उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। वही गुस्सा मेरा स्टेज पर निकल गया। अगर किसी भी भाई या बहन को मेरे शब्दों से ठेस पहुंची हो, तो मैं माफी मांगता हूं। मासूम के भाई बोले- गैंगस्टर तंग कर रहा मासूम शर्मा के भाई विकास ब्राह्मणवास ने दैनिक भास्कर को बताया कि एक गैंगस्टर मासूम को तंग कर रहा है। वह कुछ बदमाशों के साथ हथियार लेकर देहरादून पहुंचा था। मासूम शर्मा एक फाइव स्टार होटल में रुके हुए थे। बदमाश उस होटल में जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक:पूजा हेगड़े ने पाइरेसी के खिलाफ सख्त संदेश दिया, बोलीं- फिल्म हजारों लोगों मेहनत नतीजा, बड़े पर्दे पर देखें

तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक होने के बाद इंडस्ट्री में चिंता बढ़ी है। फिल्म की फीमेल लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने इसे दुखद बताया और दर्शकों से इसे थिएटर में देखने की अपील की। पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि हजारों लोगों की मेहनत, क्रिएटिविटी और त्याग का नतीजा होती है। उन्होंने कहा कि लीक होना तकनीशियन और कलाकार के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे पाइरेसी को बढ़ावा न दें और फिल्म को बड़े पर्दे पर एंजॉय करें। इससे पहले भी कई सेलेब्स, जिनमें रजनीकांत, चिरंजीवी, सूर्या और सिवकार्तिकेयन शामिल हैं, इस लीक पर नाराजगी जता चुके हैं। फिल्म के मेकर्स ने सख्त बयान जारी कर कहा कि यह गंभीर डिजिटल पाइरेसी का मामला है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। बढ़ते विवाद के बीच मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट घोषित नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है और इसे विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि फिल्म 22 जून 2026 को विजय के 52वें जन्मदिन पर रिलीज हो सकती है।
थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक:पूजा हेगड़े ने पाइरेसी के खिलाफ सख्त संदेश दिया, बोलीं- फिल्म हजारों लोगों मेहनत नतीजा, बड़े पर्दे पर देखें

तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक होने के बाद इंडस्ट्री में चिंता बढ़ी है। फिल्म की फीमेल लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने इसे दुखद बताया और दर्शकों से इसे थिएटर में देखने की अपील की। पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि हजारों लोगों की मेहनत, क्रिएटिविटी और त्याग का नतीजा होती है। उन्होंने कहा कि लीक होना तकनीशियन और कलाकार के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे पाइरेसी को बढ़ावा न दें और फिल्म को बड़े पर्दे पर एंजॉय करें। इससे पहले भी कई सेलेब्स, जिनमें रजनीकांत, चिरंजीवी, सूर्या और सिवकार्तिकेयन शामिल हैं, इस लीक पर नाराजगी जता चुके हैं। फिल्म के मेकर्स ने सख्त बयान जारी कर कहा कि यह गंभीर डिजिटल पाइरेसी का मामला है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। बढ़ते विवाद के बीच मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट घोषित नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है और इसे विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि फिल्म 22 जून 2026 को विजय के 52वें जन्मदिन पर रिलीज हो सकती है।
नवविवाहिता ने सुसाइड से पहले बनाए VIDEO:बोली- मैं ऐसे लोगों के बीच नहीं जी सकती, सास ने शरीर पर जो खरोंचें मारी

बालाघाट में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका प्रशांति पति ललित राणा ने आत्महत्या से पहले दो वीडियो बनाए थे, जिनमें उसने अपनी सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। ये वीडियो रविवार को सामने आए। यह घटना शनिवार को नवेगांव में हुई। पति ललित राणा ने पुलिस को बताया कि प्रशांति ने अपने बेडरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। एक वीडियो में प्रशांति रोते हुए कह रही है कि उसकी सास उसे बहुत परेशान करती थी, कपड़ों से लेकर हर बात पर। उसने बताया कि जब वह आठ महीने की गर्भवती थी, तब भी सास उसे मारने दौड़ी थी। प्रशांति ने कहा, “मैं ऐसे लोगों के बीच नहीं जी सकती। मेरे शरीर पर जो खरोंचें हैं, वह मेरी सास ने मारी हैं।” 56 सेकंड के दूसरे वीडियो में प्रशांति ने बताया कि वह बहुत परेशान है और उसकी सास उसे प्रताड़ित करती है। उसने कहा कि पुराने सूट पहनने को लेकर सास ने उसे ताना मारा कि वह उसके बेटे के पैसे उड़ाती है। प्रशांति ने वीडियो में कहा, “मैं सुसाइड करने जा रही हूं, मैं अब नहीं जी सकती। शादी के चार साल होने को आए लेकिन इन्होंने मुझे हर समय परेशान किया। जा रही हूं, बाय।” यह वीडियो उसने अपने मासूम बेटे को गोद में लेकर बनाया था। जानकारी के अनुसार, लालबर्रा थाना क्षेत्र के बल्लारपुर निवासी प्रशांति उर्फ मोनिका का विवाह लगभग 3 वर्ष पूर्व नवेगांव निवासी ललित राणा के साथ हुआ था। उनकी एक वर्षीय बेटी गायत्री भी है। प्रशांति की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में पति ललित राणा के परिचित की कार में तोड़फोड़ की और उसके साथ मारपीट भी की। इस घटना के बाद अस्पताल में घंटों तक गहमागहमी का माहौल रहा। बाद में प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक पदाधिकारियों की समझाईश पर मायके पक्ष वाले माना और मृतिका प्रशांति का पीएम कराया गया था। जिसके बाद पुलिस सुरक्षा में उसका अंतिम संस्कार किया गया था। इस मामले में मृतिका के पिता रेवनलाल पटले ने बताया कि बेटी को दामाद और सास, मायके से दहेज लाने के लिए परेशान करते थे। बीच में हमने एक लाख रूपए भी दिए थे। पिता का आरोप है कि बेटी की हत्या की गई है। जिसके जिम्मेदार, उसकी सास और पति है। सीएसपी मयंक तिवारी ने बताया कि मामले में परिजनो के बयान दर्ज किए जा रहे है, जिसके बाद मामले में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
gym heart attack reason: कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया जिम में हार्ट अटैक का कारण, दी मेंबरशिप से पहले 2 टेस्ट कराने की सलाह

Last Updated:April 11, 2026, 17:08 IST Heart Attacks in Gym: जिम में वर्कआउट अब फिटनेस से ज्यादा शॉ आफ बन गया है. रील को वायरल करने के लिए लोग अपनी बॉडी की कपेसिटी से ज्यादा वेट लिफ्टिंग कर रहे हैं. कार्डियोलॉजिस्ट ने इसे ईगो लिफ्टिंग बताते हुए जिम में हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण बताया है. ऐसे में यहां बताए गए लक्षणों और बचाव के उपायों को ध्यान में रखना जरूरी है. ख़बरें फटाफट Gym Heart Attack Reason: आजकल जिम जाना सिर्फ सेहत की जरूरत नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल स्टेटमेंट बन गया है. लेकिन पिछले कुछ समय में जिम के फर्श पर गिरते और दम तोड़ते युवाओं की खबरों ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. क्या हम फिट होने के चक्कर में खुद को खत्म कर रहे हैं? न्यूज 18 की इस खास रिपोर्ट में विशेषज्ञों से समझिए कि आखिर गलती कहां हो रही है. हार्ट डिजीज स्पेशलिस्ट डॉ. रिपेन गुप्ता, वाइस चेयरमैन एवं यूनिट हेड – कार्डियोलॉजी, मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, साकेत का मानना है कि युवाओं में बढ़ता ‘ईगो लिफ्टिंग’ (दूसरों को देखकर क्षमता से अधिक वजन उठाना) का चलन सबसे खतरनाक है. सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के चक्कर में युवा अपनी सीमाओं को पार कर रहे हैं. ज्यादा वेट उठाने का शरीर पर असरएक्सपर्ट बताते हैं कि जब आप अचानक भारी वजन उठाते हैं, तो ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ता है, जिससे दिल की धमनियों में दरार आ सकती है और अचानक हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट हो सकता है. क्यों फेल हो रहा है युवाओं का दिल?– बिना जांच के भारी वर्कआउट. ज्यादातर युवा जिम जॉइन करने से पहले बेसिक हार्ट चेकअप नहीं कराते. कई लोगों को जन्मजात दिल की बीमारियां होती हैं जो सामान्य जीवन में पता नहीं चलतीं, लेकिन भारी एक्सरसाइज के दौरान ‘ट्रिगर’ हो जाती हैं. – शॉर्टकट का लालच. रातों-रात मसल्स बनाने के लिए सप्लीमेंट्स, फैट बर्नर और स्टेरॉयड का बढ़ता इस्तेमाल दिल की धड़कन को बिगाड़ता है. -नींद और रिकवरी की कमी. दिन भर की नौकरी का तनाव, रात को देर तक जागना और फिर सुबह उठकर बिना रिकवरी के इंटेंस वर्कआउट करना. ऐसे में थकान के कारण दिल पर प्रेशर पड़ता है, जिससे वो बर्दास्त नहीं कर पाता है. कोविड का साइड इफेक्टडॉक्टर्स चेतावनी दे रहे हैं कि कोविड के बाद कई लोगों की नसों में खून के थक्के जमने या दिल की मांसपेशियों में सूजन की समस्या देखी गई है. ऐसे में बिना ‘ग्रैजुअल प्रोग्रेस’ के भारी जिमिंग जानलेवा साबित हो रही है. क्या हैं खतरे के संकेत? वर्कआउट के दौरान अगर शरीर ये इशारे दे, तो उसे ‘चुनौती’ न समझें, बल्कि तुरंत रुक जाएं-– सीने के बीचों-बीच दबाव या जलन महसूस होना.– बहुत ज्यादा पसीना आना और अचानक घबराहट होना.– गर्दन, जबड़े या बाएं कंधे में खिंचाव महसूस होना.– आंखों के सामने अंधेरा छाना या चक्कर आना. कैसे रहें सुरक्षित?अगर आप जिम की शुरुआत कर रहे हैं, तो पहले कुछ हफ्ते केवल लाइट कार्डियो और बॉडी-वेट एक्सरसाइज करें. 30 की उम्र पार कर चुके हैं, तो जिम जाने से पहले एक TMT और ECG जरूर कराएं. जिम ट्रेनर के कहने पर कोई भी अनकही गोलियां या पाउडर न लें. किसी क्वालीफाइड न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह ही मानें. अगर किसी दिन नींद पूरी नहीं हुई या आप बीमार महसूस कर रहे हैं, तो उस दिन जिम स्किप करना ही समझदारी है. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : April 11, 2026, 17:08 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर क्रिएटिव चोरी का आरोप:फिल्ममेकर राजीव राय ने कहा- बिना अनुमति गाने रीक्रिएट और इस्तेमाल किए गए

फिल्ममेकर राजीव राय ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी फिल्म ‘त्रिदेव’ के गाने ‘ओए ओए’ और ‘तिरछी टोपीवाले’ को बिना अनुमति रीक्रिएट कर फिल्म में इस्तेमाल किया गया है। DNA India को दिए इंटरव्यू में राजीव राय ने कहा कि उनकी फिल्म के गानों का इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया और इसे क्रिएटिव चोरी माना जाना चाहिए। राजीव राय ने कहा कि उन्होंने ये गाने किसी दूसरी फिल्म में इस तरह इस्तेमाल के लिए नहीं बनाए थे। उनका आरोप है कि डायरेक्टर आदित्य धर और उनकी टीम ने बिना सही लाइसेंस और अधिकार के इन्हें रीमिक्स किया, जिससे मूल रचनाकारों के अधिकारों का उल्लंघन हुआ। इस मामले में राजीव राय ने ‘धुरंधर 2’ और इसके प्रोडक्शन हाउस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में क्रिएटिव वर्क की चोरी बढ़ रही है और इसे रोकना जरूरी है। उनका कहना है कि रीमेक के नाम पर पुराने गानों की असल पहचान बदली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, विवाद तब बढ़ा जब सामने आया कि ‘धुरंधर 2’ का गाना ‘रंग दे लाल’ त्रिदेव के ट्रैक ‘ओए ओए’ का रीक्रिएटेड वर्जन है। इस पर ट्रिमूर्ति फिल्म्स ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामला अदालत में पहुंच चुका है। राजीव राय ने कहा कि यह सिर्फ एक गाने का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरी क्रिएटिव इंडस्ट्री के सम्मान का सवाल है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति पुराने गानों का इस्तेमाल जारी रहा, तो भविष्य में ओरिजिनल क्रिएटर्स का काम खत्म हो जाएगा। इस बीच, ‘धुरंधर 2’ की टीम की तरफ से अभी तक विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन विवाद से इसकी छवि पर असर पड़ने लगा है।
युवती की मौत पर बवाल, परिजनों ने किया चक्काजाम:सड़क पर बैठी महिलाएं बोलीं-खून के बदले खून चाहिए, कार्रवाई के आश्वासन पर खोला जाम

सागर के जरुआखेड़ा-बांदरी रोड पर सड़क दुर्घटना में हुई युवती की मौत के मामले में शनिवार को परिजन ने चक्काजाम कर दिया। महिला और पुरुष सड़क पर बैठ गए। वे वर्ग विशेष के युवक पर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। साथ ही पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलाने की मांग की। चक्काजाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। दरअसल, शुक्रवार शाम जरुआखेड़ा-बांदरी रोड पर मूड़रा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवती की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे युवक को कोई भी गंभीर चोट नहीं आई। मामला सामने आते ही परिजन ने जिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने युवक पर मृतका को ब्लैकमेल कर परेशान करने का आरोप लगाया है। परिजन ने बताया कि युवती की 21 अप्रैल को शादी होने वाली थी। परिवार के सदस्य रिश्तेदारों में कार्ड बांट रहे थे। इसी बीच यह घटना हो गई। परिवार का आरोप है कि साजिश के तरह बेटी को मारा गया है। मामले में शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। 50 लाख परिवार को सहायता राशि दिलाने की मांग परिजन शव लेकर जरुआखेड़ा पहुंचे और सागर-खुरई रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। महिला और पुरुष बड़ी संख्या में सड़क पर बैठ गए। चक्काजाम में बैठी महिलाओं ने कहा कि हमें खून के बदले खून चाहिए। घटना हुई तो परिवार के आने से पहले मृतका को क्यों उठाया गया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। लेकिन वे मामले में युवक पर कार्रवाई करने की बात पर अड़े रहे। परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए इसी बीच चक्काजाम कर रहे लोगों ने प्रशासन के सामने मांगें रखी। उन्होंने मृतका के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी, चार एकड़ जमीन और 50 लाख रुपए की सहयोग राशि, बंदूक का लाइसेंस, आरोपी का मकान गिराने और पीड़ित परिवार को पक्का आवास दिलाने की मांग की। साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच कार्रवाई की बात कही। पुलिस ने मामले के सभी बिंदुओं पर जांच कर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन माने और चक्काजाम खोला गया। इस दौरान करीब ढाई घंटे सागर-खुरई मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
दिल्ली में 50 हजार की इनामी महिला ड्रग तस्कर अरेस्ट:पुलिस ने 200 CCTV और 100 मोबाइल खंगाले; 11 केस दर्ज; अपराध में बेटियां भी शामिल

दिल्ली पुलिस ने शाहदरा से ‘ड्रग्स क्वीन’ के नाम से मशहूर कुसुम को अरेस्ट किया। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम था। शाहदरा पुलिस के मुताबिक, वह दो महीने से कुसुम की तलाश कर रही थी और गुरुवार को जब वह शाहदरा आई, तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मीडिया को जानकारी शनिवार को दी। इसे अरेस्ट करने के लिए पुलिस ने 200 से अधिक CCTV और 100 से ज्यादा मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड तलाशे। कुसुम पर 2003 से 2024 के बीच NDPS एक्ट (ड्रग्स से जुड़े मामलों) के तहत 11 केस दर्ज हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि कुसुम लगातार ठिकाने बदलती रहती थी। कई बार पुलिस के पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही वह फरार हो जाती थी। वह स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करती थी और बार-बार सिम कार्ड बदलती रहती थी। बेटियां भी ड्रग्स व्यापार में शामिल ड्रग्स के व्यापार में कुसुम के साथ उसकी बेटियां भी शामिल थीं। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी बेटियां दीपा और चीकू को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा उसका भाई हरिओम और सहयोगी रवि भी उसके साथ पकड़े गए। कुसुम ने दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से छोटे स्तर पर ड्रग्स बेचने का काम शुरू किया था। रोहिणी कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। कुसुम दिल्ली से कई राज्यों में ड्रग्स का नेटवर्क चला रही थी। गिरफ्तारी के बाद भी उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। NDPS एक्ट के तहत 20 साल तक की सजा NDPS एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985) के जरिए नशीली दवाओं और ड्रग्स के सेवन, उत्पादन, बिक्री और तस्करी पर कार्रवाई की जाती है। ये कानून गांजा, अफीम,चरस और हेरोइन जैसे नशीले पदार्थों पर पूरी तरह पाबंदी लगाता है। इस कानून तहत दोषी साबित होने तक निर्दोष मानने के बजाय, यह मान लिया जाता है कि आरोपी को नशीले पदार्थ की जानकारी थी, और खुद को बेगुनाह साबित करने की जिम्मेदारी आरोपी की होती है। NDPS एक्ट के तहत 1 साल से 20 साल की जेल, जुर्माना और फांसी की सजा हो सकती है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… पंजाब में CCTV, लाइव फीड पाकिस्तान में दिख रही:दिल्ली पुलिस ने 11 आरोपी पकड़े, ISI एजेंटों ने सैन्य ठिकानों के पास लगवाए थे कैमरे पंजाब में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) के इशारे पर सेना और बीएसएफ के संवेदनशील ठिकानों की जानकारी इस्लामाबाद भेजने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एजेंटों ने पंजाब के सैन्य और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी लगा रखे थे। इसका लाइव फुटेज पाकिस्तान भेजा जा रहा था। पूरी खबर पढे़ं…








