- Hindi News
- Career
- Ashutosh Dixit Air Chief Marshal Selection & Lionel Messi Retirement | News
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं
नेशनल (NATIONAL)
1. वायुसेना के नए प्रमुख बने आशुतोष दीक्षित
- 6 अक्टूबर को एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित वायुसेना के नए प्रमुख पद के लिए चुने गए।
- वे 31 अक्टूबर को 29वें एयर चीफ मार्शल का काम संभालेंगे।
- वे अभी वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ हैं।
- एयर मार्शल दीक्षित 29वें वायुसेना प्रमुख होंगे।
- उन्हें करीब 40 साल का सर्विस अनुभव है।
- आशुतोष दीक्षित एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे।
- अमरप्रीत सिंह 30 सितंबर 2024 को वायुसेना प्रमुख बने थे। वह 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं।
- दीक्षित एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं।
- उन्होंने अब तक 3500 घंटे से ज्यादा की उड़ान भरी है।
- दीक्षित कारगिल जंग में भी शामिल थे।
- उन्होंने फाइटर जेट से घुसपैठियों पर बम गिराए थे।
- वह 20 तरह के लड़ाकू विमान उड़ाने में माहिर हैं।
- आशुतोष वायुसेना में टेस्ट पायलट हैं।
- सेना की खेप में जब भी कोई नया विमान आता है उसे पहली बार टेस्ट पायलट ही आसमान में लेकर जाता है।
- एयर मार्शल दीक्षित को 6 दिसंबर 1986 को IAF की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला था।
- वे नेशनल डिफेंस एकेडमी, डिफेंस स्टाफ सर्विस कॉलेज (बांग्लादेश) और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।

2. RBI ने 4 साल बाद ब्याज दर बढ़ाई, लोन महंगे होंगे
- 7 अक्टूबर को RBI ने रेपो रेट 5.25% से बढ़ाकर 5.50% कर दी है।
- RBI ने फरवरी 2023 यानी करीब 4 साल बाद ये बढ़ोतरी की है।
- इस संबंध में RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी यानी MPC की बैठक 3 दिन चली।
- उसके बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने नई ब्याज दरों की जानकारी दी।
- महंगाई को कंट्रोल में रखने के लिए रिजर्व बैंक ने ये फैसला लिया है।
- RBI ने 2026-2027 के लिए महंगाई अनुमान को 5.0% से बढ़ाकर 5.2% कर दिया है।
- वहीं 2026-2027 के लिए GDP अनुमान को भी 6.7% से बढ़ाकर 7.1% कर दिया है।
- रेपो रेट बढ़ने से बैंकों का कर्ज लेना महंगा हो जाएगा।
- होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की EMI बढ़ सकती है।
- या फिर लोन की अवधि (Tenure) लंबी हो सकती है
- फिलहाल RBI ने ब्याज दरों में कटौती का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया है।
रेपो रेट
- रेपो रेट वो ब्याज दर होती है जिस पर बैंकों को रिजर्व बैंक से कर्ज मिलता है।
- 1917 में पहले विश्व युद्ध के समय बैंकों पर टैक्स का बोझ बढ़ गया था, जिससे उन्हें कर्ज लेना महंगा पड़ रहा था।
- टैक्स से बचने और बैंकों को आसानी से पैसा देने के लिए फेड ने रेपो सिस्टम शुरू किया।
- शुरुआत में सिर्फ सदस्य बैंक इसमें शामिल थे।
- 1950 के दशक में प्राइमरी डीलर्स आए और आज बैंक व डीलर्स दोनों इसमें शामिल हैं।

3. अंतर्राष्ट्रीय समुद्री शिखर सम्मेलन सागरमंथन 2026 की घोषणा
- 7 अक्टूबर को नई दिल्ली में वैश्विक समुद्री सम्मेलन सागरमंथन 2026 के आयोजन की घोषणा की गई।
- इस सम्मेलन में दुनिया के लगभग 75 देशों के समुद्री नेता और नीति निर्माता भाग लेंगे।
- इसका आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है।
- इसका मुख्य उद्देश्य ग्लोबल मैरीटाइम सेक्टर, बंदरगाह विकास और ब्लू इकोनॉमी पर विचार करना है।
- सस्टेनेबल शिपिंग और मैरीटाइम सप्लाई चेन की सुरक्षा इसके प्रमुख एजेंडे में शामिल है।
- भारत अपने सागर विजन को वैश्विक मंच पर रखेगा।
- यह आयोजन भारत को प्रमुख वैश्विक समुद्री हब के रूप में स्थापित करेगा।
- अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के प्रतिनिधि भी इस सम्मेलन में शामिल होंगे
- भारत का बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय इस कार्यक्रम के आयोजक हैं।
- यह सम्मेलन 9 अक्टूबर को खत्म होगा।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
3. हेनरी बी. कगन और केन्सो सोआई को केमेस्ट्री का नोबल प्राइज मिलने का एलान
- 7 अक्टूबर को हेनरी बी. कगन और केन्सो सोआई को केमेस्ट्री का नोबल प्राइज दिए जाने की घोषणा हुई।
- वैज्ञानिक हेनरी बी. कगन फ्रांस और केन्सो जापान मूल के हैं।
- इन दोनों वैज्ञानिकों ने केमेस्ट्री की करीब 100 साल पुरानी गुत्थी सुलझाई।
- हेनरी कागान पेरिस यूनिवर्सिटी से और केन्सो सोई टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस से जुड़े हुए हैं।
- इससे पहले 6 अक्टूबर को 2026 का फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को मिला।
- 5 अक्टूबर को मेडिसिन का नोबल प्राइज कार्ल डिसेरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को दिया गया।

स्पोर्ट्स (SPORTS)
4. लियोनेल मेसी का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास
- 6 अक्टूबर को लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल मैच खेलकर फुटबॉल से संन्यास ले लिया।
- उन्होंने अपना आखिरी मैच अर्जेंटीना की जर्सी में खेला।
- लियोनेल मेसी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच बेनिन की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के खिलाफ जीता।
- 6 अक्टूबर को मेसी ने बेनिन के खिलाफ मैच में टीम की कप्तानी की।
- मेसी ने 31 अगस्त को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की थी।
- यह फैसला 2026 फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में स्पेन के खिलाफ अर्जेंटीना की हार के दो महीने से कुछ अधिक समय बाद आया था।
- इसके बाद अर्जेंटाइन फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) ने मेसी से एक आखिरी मैच खेलने का अनुरोध किया था।
- मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अब तक 207 मैच खेले और 126 गोल किए हैं।
- लियोनेल मेसी ने अपने करियर में फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड बैलन डी’ओर (Ballon d’Or) 8 बार जीता है।
- उन्होंने आखिरी बार यह अवार्ड साल 2023 में अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप जिताने के प्रदर्शन के बाद जीता था।
- उनके नाम 68 असिस्ट भी हैं। वह अर्जेंटीना के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।
- उनके नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 91 गोल का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
- मेसी ने 2021 और 2024 में कोपा अमेरिका, 2022 में फाइनलिसिमा और सबसे बड़ा 2022 में फीफा विश्व कप अपने नाम किया।
- मेसी ने अपने करियर में रिकॉर्ड बराबरी के 6 वर्ल्ड कप खेले।
- इनमें से 2022 में अर्जेंटीना ने फ्रांस को फाइनल में हराकर खिताब जीता था।

5. स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं
- स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।
- जिम्बाब्वे सीरीज से वह भारतीय महिला टीम की कमान संभालेंगी।
- यह फैसला तब लिया गया जब हरमनप्रीत कौर ने अचानक तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी।
- क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने मंधाना को नया कप्तान बनाने का ऐलान किया।
- वे पहले भी 18 टी-20 और 4 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाल चुकी हैं।
- यह पहली बार है जब BCCI ने उन्हें लिमिटेड ओवर फॉर्मेट का कप्तान बनाया है।

उनकी उम्र 30 साल है। वे 2013 से भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल हैं।
6. सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बने
- 6 अक्टूबर को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच नियुक्त किया गया।
- वे IPL के अगले सीजन में टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- गांगुली इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के तौर पर काम कर चुके हैं।
- उन्होंने 2025 में प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच के रूप में अपना पहला कोचिंग रोल संभाला था।
- गांगुली ने IPL में 59 मैचों में 1,349 रन बनाए।
- उनका बेस्ट स्कोर 91 रन रहा और उन्होंने 7 अर्धशतक लगाए।
- उन्होंने IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया की कप्तानी भी की।
- गांगुली ने 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया।
- 1996 में इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट डेब्यू करते हुए 131 रन की शानदार पारी खेली।
- वे साल 2000 में भारत के कप्तान बने।
- गांगुली की कप्तानी में भारत ने 2003 वर्ल्ड कप फाइनल तक का सफर तय किया।
दिल्ली कैपिटल्स
- यह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की दिल्ली स्थित फ्रेंचाइजी है।
- टीम की शुरुआत 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से हुई थी।
- 2019 में इसका नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स (DC) कर दिया गया।

गांगुली का IPL डेब्यू 2008 में KKR के लिए हुआ था।
आज का इतिहास :
- 1932 में भारत में भारतीय वायु सेना का आधिकारिक तौर पर गठन हुआ था। इसी कारण हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है।
- 1948 में दुनिया का पहला आंतरिक पेसमेकर एक मरीज को प्रत्यारोपित किया गया था।
- 1936 में हिंदी और उर्दू के महान उपन्यासकार और कहानीकार मुंशी प्रेमचंद का निधन हुआ था।
——————————————————- ये खबर भी पढ़ें
करेंट अफेयर्स 7 अक्टूबर:देश के सबसे बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट का ट्रायल रन शुरू, ब्रिटिश लेखक जेफरी आर्चर का निधन

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें















































