Saturday, 10 Oct 2026 | 11:53 AM

Trending :

EXCLUSIVE

राजस्थान में BJP को 87.51, कांग्रेस को 25 करोड़ डोनेशन:बिजनेस घरानों ने दिया 69 करोड़ का चंदा, जानिए- किसने कितना पैसा दिया

राजस्थान में BJP को 87.51, कांग्रेस को 25 करोड़ डोनेशन:बिजनेस घरानों ने दिया 69 करोड़ का चंदा, जानिए- किसने कितना पैसा दिया

राजस्थान में साल 2024-25 में राजनीतिक पार्टियों को कुल 112.97 करोड़ का चंदा मिला है। सबसे ज्यादा 87.51 करोड़ बीजेपी को और कांग्रेस को 25 करोड़ मिले हैं। चुनाव आयोग में राजनीतिक पार्टियों की तरफ से दिए गए चंदे के ब्यौरे पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी को ही सबसे ज्यादा डोनेशन मिला है। बाकी पार्टियों को नाममात्र की रकम मिली है। आम आदमी पार्टी को 39 लाख और सीपीआई (एम) को 7 लाख रुपए मिले हैं। राजस्थान में 77.46% चंदा BJP को, कांग्रेस को 22.12% प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों को दिए गए चंदे में सबसे ज्यादा 77.46% रकम BJP के पास आया है। कांग्रेस को कुल 22.12% चंदा मिला है। बाकी पार्टियों की इसमें 1 फीसदी की हिस्सेदारी भी नहीं है। बिजनेस घरानों ने दिया सबसे ज्यादा डोनेशन पार्टियों को चंदा देने में राजस्थान देश में 7वें नंबर पर है। राजस्थान में कॉर्पोरेट और बिजनेस घरानों ने पार्टियों को 69.271 करोड़ दिए हैं। व्यक्तिगत दानदाताओं की बात करें तो रकम करीब 43.70 करोड़ है। हिंदुस्तान जिंक ने बीजेपी को 15 करोड़, कांग्रेस को 10 करोड़ दिए हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने साल 2024-25 में बीजेपी को 15 करोड़ और कांग्रेस को 10 करोड़ का चंदा दिया। हिंदुस्तान जिंक कांग्रेस को सर्वाधिक चंदा देने वालों में शामिल है। हिंदुस्तान जिंक की पेरेंट ग्रुप की कंपनी वेदांता ने बीजेपी को 67 करोड़ रुपए दिए हैं। जोधपुर के सत्यनाराण धूत ने बीजेपी को 15 करोड़ दिए व्यक्तिगत कैटेगरी में राजस्थान से सबसे ज्यादा चंदा जोधपुर के सत्यनारायण धूत ने दिया है। सत्यनारायण धूत ने बीजेपी को 15 करोड़ चंदा दिया है। इसके बाद जोधपुर के संजय धूत ने बीजेपी को 7 करोड़ का चंदा दिया है। जोधपुर के ही अनिश धूत ने बीजेपी को 2 करोड़ और दिनेश धूत ने 1 करोड़ दिए हैं। वंडर सीमेंट ने 11 करोड़ दिए राजस्थान की कंपनियों में सबसे ज्यादा बीजेपी को हिंदुस्तान जिंक और श्री सीमेंट ने 15-15 करोड़ दिए हैं। वंडर सीमेंट ने 11 करोड़, आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड, उदयपुर ने 5 करोड़ और जोधपुर की श्रीराम इंडस्ट्रीज ने 3 करोड़ रुपए का चंदा दिया है।

हिमाचल में बर्फ में फंसा केरल का ट्रैकर:मनाली पुलिस ने रेस्क्यू किया, पहले जूते पहनाए, फिर पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया

हिमाचल में बर्फ में फंसा केरल का ट्रैकर:मनाली पुलिस ने रेस्क्यू किया, पहले जूते पहनाए, फिर पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में केरल का एक ट्रैकर बर्फ में फंस गया। मनाली के व्यासकुंड में बर्फ में फंसे ट्रैकर को पुलिस ने बीती शाम (शुक्रवार) को सुरक्षित रेस्क्यू किया। युवक की पहचान केरल के मलप्पुरम निवासी 20 वर्षीय अर्शद नरिक्कोट्टु मेचेरी के रूप में हुई है, जो अकेले ट्रैकिंग पर निकला था। सूचना के अनुसार, ट्रैकिंग के दौरान अर्शद के जूते बर्फ में गीले हो गए, जिससे वह आगे नहीं बढ़ पाया और बर्फ में फंस गया। अत्यधिक ठंड के कारण ट्रैकर की हालत निरंतर बिगड़ती गई। इसके बाद ट्रैकर ने 112 हेल्पलाइन पर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा में तैनात सब-इंस्पेक्टर राज कुमार अपनी टीम के साथ व्यासकुंड रवाना हुए। पुलिस टीम धुंधी ब्रिज से करीब 2 से 3 किलोमीटर ऊपर पहाड़ पर चढ़कर बर्फ में फंसे युवक के पास पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू के बाद उपचार को भर्ती कराया रेस्क्यू टीम ने पहले अर्शद नरिक्कोट्टु को जूते पहनाए। इसके बाद पीठ में उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया और बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। बिना गाइड और प्रशासन को सूचित किए बगैर ट्रेकिंग पर न जाए: DSP डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि ट्रैकर को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि वे बिना गाइड और प्रशासन को सूचित किए ट्रैकिंग पर न जाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मनाली क्षेत्र के ट्रैकिंग रूटों पर भारी बर्फ जमी हुई है, जिससे ट्रैकिंग करना जोखिम भरा हो सकता है। बता दें कि कुल्लू,मंडी, शिमला, लाहौल स्पीति, चंबा और किन्नौर के कई ट्रेकिंग रूटों पर कई बार बाहरी राज्यों के ट्रैकर बिना प्रशासन को सूचित किए बगैर ट्रैकिंग पर निकल जाते हैं और कई बार रास्ता भटक जाते है या फिर बारिश-बर्फबारी के कारण वापस लौटना मुश्किल हो जाता है। इससे कई बार हादसे भी होते रहे है। ऐसे में ट्रैकर को लोकल गाइड के साथ और प्रशासन को सूचना देकर ट्रैकिंग में निकलना चाहिए।

मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया:नोएडा में बोले- युद्ध के संकट से देश को एकजुट होकर लड़ना है

मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया:नोएडा में बोले- युद्ध के संकट से देश को एकजुट होकर लड़ना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। 4 फेज पूरे होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग से उपजे संकट से एकजुट होकर लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा- कल सभी राज्यों के सीएम से चर्चा हुई। मैं देशवासियों से कहूंगा कि धैर्य और एकजुटता के साथ इस संकट का सामना करें। ये पूरी दुनिया को परेशान करने वाला संकट है। प्रधानमंत्री ने कहा- देश के राजनीतिक दलों से कहना चाहता हूं कि संकट की घड़ी में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हैं। देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। एयरपोर्ट के पहले फेज का काम पूरा हो गया है। इसमें करीब 3300 एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे बनाए गए हैं। यहां से हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट पर करीब 11 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। एयरपोर्ट के उद्घाटन की 3 तस्वीरें… मोदी के भाषण की 3 बड़ी बातें 1. ‘पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते दुनिया के सामने संकट खड़ा हुआ’ पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है। इसके चलते कई देशों में संकट पैदा हो गया है। भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस युद्ध-प्रभावित क्षेत्रों से मंगाता है। इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों और किसानों पर बोझ न पड़े। 140 करोड़ देशवासी इस मुसीबत का एकजुट होकर सामना करें। 2. ‘नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था’ नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था। कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे। जब यहां सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया। तब पुराने मुख्यमंत्री (अखिलेश) इतने डरे हुए थे कि वे कार्यक्रम में आए ही नहीं। मुझे भी डराने की कोशिश की गई। कहा गया- नोएडा मत जाइए। अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हैं। 3. ‘सपा ने पश्चिमी यूपी को लूट का एटीएम बना दिया था’ सपा ने पश्चिमी यूपी को लूट का एटीएम बना दिया था। जब हमारी सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी। शुरू के 2-3 सालों में उन्होंने जेवर एयरपोर्ट का काम नहीं होने दिया, लेकिन जैसे ही यहां भाजपा सरकार बनी तो जेवर एयरपोर्ट की नींव पड़ी, निर्माण हुआ और अब शुरू भी हो गया। नोएडा एयरपोर्ट की 3 तस्वीरें देखिए- फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े अफसरों ने बताया- यहां से फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है। यह एयरपोर्ट 52 स्क्वायर किमी में बनना है। एशिया की सबसे बड़े एयरपोर्ट की बात करें तो अभी चीन का बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसका एरिया 47 स्क्वायर किमी है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

हरियाणवी रैपर बोले-क्लास में मजाक उड़ा था, आज सबसे कामयाब:चंडीगढ़ शो में ढांडा न्योलीवाला ने सुनाया किस्सा, लेक्चरर ने लुक पर किया था कमेंट

हरियाणवी रैपर बोले-क्लास में मजाक उड़ा था, आज सबसे कामयाब:चंडीगढ़ शो में ढांडा न्योलीवाला ने सुनाया किस्सा, लेक्चरर ने लुक पर किया था कमेंट

हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला कोई कंट्रोवर्सियल नहीं, बल्कि मोटिवेशन और इमोशन से भरे उसे किस्से का है, जिसे रैपर ने चंडीगढ़ में पिछले सप्ताह हुए एक लाइव शो के दौरान सुनाया। इस किस्से को सुनने के बाद ऑडियन्स भावुक हो गईं। रैपर की स्टोरी का एक वीडियो अब सामने आया है, जिसमें सभी रैपर ढांडा की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। ढांडा ने बताया कि हिसार के गवर्नमेंट कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उनकी कमजोर अंग्रेजी और अलग लुक के चलते क्लास में उनका मजाक उड़ाया गया था। मजाक उड़ाने वाला कोई और नहीं था, बल्कि लेक्चर लेने आए टीचर खुद थे। टीचर ने उनका लुक देखकर कहा था- ‘फौज में लग जा, यहां क्या कर रहा है’। ढांडा ने कहा- जो लोग उस दिन मुझ पर हंसे थे, मैं आज उनसे ज्यादा कामयाब हूं। इसके पीछे कारण है कि उन्होंने कभी भी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। चंडीगढ़ लाइव शो में सिंगर-रैपर ढांडा न्योलीवाला ने कही तीन बातें… ढांडा के अप्रैल में इंडिया में कई शो होंगे दरअसल, ढांडा न्योलीवाला इंडिया में अपने शो कर रहे हैं। उनका पहला शो जयपुर में 28 फरवरी को हुआ। पहले शो में ही उस समय धमाल मचा था जब एक्टर रणबीर हुड्‌डा स्टेज पर आए थे। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने सिंगर ढांडा न्योलीवाला के लाइव कॉन्सर्ट में जमकर ठुमके लगाए थे। एक्टर रणदीप हुड्‌डा ने सॉन्ग नाइफ ब्राउट पर डांस करते हुए स्टेज पर सरप्राइज एंट्री ली थी। दोनों ने मिलकर डांस किया। गीत संगीत का खुमार चढ़ा तो रणदीप ने अपनी जैकेट उतार दी और सिंगर न्योनीवाला के साथ स्टेज पर ही सपाटे लगाए। यह देख दर्शक खूब उत्साहित नजर आए थे। इसके बाद ढांडा ने 13 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में शो किया। 21 मार्च को चंडीगढ़ में शो किया। आज 28 मार्च को उनका शो देहरादून में है और मुंबई में 4 अप्रैल को उनका इंडिया टूर का अंतिम शो है। ढांडा न्योलीवाला की ये एल्बम भी हो चुकी बैन रैपर ढांडा न्योलीवाला के गाने ‘इल्लीगल’ (Illegal) और ‘रशियन बंदना’ हरियाणा सरकार की ओर सो बैन किए गए हैं। इनमें गन कल्चर और बदमाशी को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। यह कार्रवाई मासूम शर्मा और अमित सैनी रोहतकिया जैसे अन्य सिंगर्स के गाने बैन होने के बाद की गई थी। उनका ‘इल्लीगल’ गाना 19 अक्टूबर 2024 को अपलोड किया गया था, जिस पर 22 लाख 72 हजार (2.2M) से ज्यादा व्यूज आ चुके थे। नाइफ ब्रोज गाने पर एक साल के अंदर 12 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ढांडा की हरियाणवी रैपर कुलवीर दनौदा उर्फ केडी के साथ कॉन्ट्रोवर्सी भी हो चुकी है। वहीं, ढांडा न्योलीवाला ने मैं गिरा होया बंदा जमा नीच बल्लिये, ‘जट रूबीकॉन, रिगरेट, अप-टू-यू जैसे हिट गाने दिए हैं, जिनके व्यूज मिलियंस में हैं। वे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। पत्नी डिस्कस थ्रो में नेशनल चैंपियन रहीं ढांडा की पत्नी आशा सहारण ढांडा डिस्कस थ्रो में नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। वो पति के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। उनकी भी काफी फैन फॉलोइंग है। वह अकसर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सिंगर के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। एल्बम ‘वोमिट ऑन पेपर’ पर हुई थी कन्ट्रोवर्सी करीब तीन माह पहले हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला की नई एल्बम ‘वोमिट ऑन पेपर’ पर कन्ट्रोवर्सी हो गई थी। ढांडा की इस इस एल्बम में रैपर ने भगवाधारी बाबाओं को मारने-पीटने के सीन थे। साथ ही बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम लिए बिना उनका फोटो एल्बम में लगाकर ‘साले’ शब्द का यूज किया गया था। इस पर विवाद खड़ा हो गया था। सोशल मीडिया पर हरियाणवी रैपर के पक्ष और विरोध में लोग खड़े हो गए थे। साध्वी देवा ठाकुर ने तो वीडियो जारी कर कह दिया था- तू साधु-संतों को पीट नहीं सकता। मगर, अब तेरे पिटने का टाइम आ गया है। 2 महीने लग जाओ, 6 महीने लग जाओ, पिटेगा जरूर। अगर मेरी जैसी के हाथ लग गया, तो पक्का पिटेगा। वहीं, रैपर के सपोर्ट में भी कुछ लोग खड़े हुए। इसके बाद न्योलीवाला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सफाई दी थी। कहा था कि दुख होता है जब उनके अपने लोग इन मुद्दों पर आपस में लड़ते हैं। फिर भी अपने लोगों का दिल रखने और मामला बंद करने के लिए जिस लाइन पर आपत्ति थी, उसे अब बदला जा रहा है। उनके विचार वही रहेंगे, लेकिन अब बेहतर तरीके से पेश किए जाएंगे। ————————– ये खबर भी पढ़ें…. सॉन्ग कंट्रोवर्सी पर सामने आया हरियाणवी रैपर,VIDEO:बोला-लाइन बदलूंगा, पाखंडियों पर विचार कायम; बाबा बागेश्वर को कहा था-‘बना-बना पर्ची ये लावै साले अर्जी’ हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला की नई एल्बम ‘वोमिट ऑन पेपर’ पर कन्ट्रोवर्सी बढ़ गई है। हिसार के आदमपुर के न्योलीवाला गांव के रहने वाले रैपर प्रवीण ढांडा की यह एल्बम हाल में रिलीज हुई है। रिलीज होते ही एल्बम विवादों में घिरती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर हरियाणवी रैपर के पक्ष और विरोध में लोग खड़े हो रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

छिंदवाड़ा में खेत से मिला शव:बैल के शिकार से नाराज किसान ने बाघ को यूरिया खिला मार डाला

छिंदवाड़ा में खेत से मिला शव:बैल के शिकार से नाराज किसान ने बाघ को यूरिया खिला मार डाला

नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के एक बाघ का छिंदवाड़ा जिले में जहरीला चारा खिलाकर शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। बाघ का शव खेत के गड्ढे में मिला, जिसकी लोकेशन कॉलर आईडी के आधार पर वन विभाग ने ट्रेस की। मौके पर एक मृत बैल भी पाया गया। जांच में सामने आया कि बाघ ने किसान उदय सिंह के बैल का शिकार किया था और लगातार खेत में लौट रहा था, जिससे नाराज किसान ने बैल के बचे अंगों पर यूरिया डाल दिया। बाघ ने वही मांस खाने पर दम तोड़ दिया। छिंदवाड़ा डीएफओ साहिल गर्ग के अनुसार, गांव छाती आम के खेत में पहले बैल और थोड़ी दूरी पर गड्ढे में बाघ मृत मिला। पूछताछ में किसान ने अपराध स्वीकार कर पूरी घटना बताई। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बाघ का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें जहर से मौत की पुष्टि हुई। एसटीआर क्षेत्र संचालक राखी नंदा ने बताया कि करीब चार वर्षीय इस बाघ को डेढ़ साल पहले बांधवगढ़ से लाकर जंगल में छोड़ा गया था। कुछ दिनों से उसकी लोकेशन नहीं मिल रही थी। प्रदेश में वर्ष 2026 में अब तक 10 बाघों की मौत दर्ज हो चुकी है। डेढ़ साल पहले बांधवगढ़ से लाया गया बाघ मृत मिला एसटीआर क्षेत्र संचालक राखी नंदा ने बताया कि मृत बाघ को करीब डेढ़ साल पहले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सतपुड़ा क्षेत्र में लाकर जंगल में छोड़ा गया था। उस समय उसकी उम्र लगभग चार साल थी। पिछले कुछ दिनों से बाघ की लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम पर नहीं मिल रही थी, जिसके बाद आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया था। शुक्रवार को सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खेत के गड्ढे में बाघ का शव बरामद किया। जांच के दौरान शिकार की पुष्टि हुई। मामले में आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आख़िरकार ‘वीआईपी’ को मिल गया: कर्नाटक क्रिकेट बोर्ड ने विधायक कोटा के लिए मुफ़्त आईपीएल टिकटों की अनुमति दी | राजनीति समाचार

The counting for all these elections will be held on May 4, 2026. (AFP)

आखरी अपडेट:मार्च 27, 2026, 20:29 IST हलचल के बाद कर्नाटक के विधायकों को दो मुफ्त आईपीएल टिकट और आरसीबी बनाम एसआरएच के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक अलग स्टैंड मिला। डीके शिवकुमार ने संशोधित कोटा की पुष्टि की। केएससीए प्रमुख वेंकटेश प्रसाद ने शुक्रवार को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की। (फोटो: एक्स) कर्नाटक के विधायकों को आखिरकार कल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) देखने के लिए मुफ्त टिकट मिल गए। मुफ्त टिकटों को लेकर राज्यव्यापी हलचल के बाद, कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने “वीआईपी” की इच्छा पूरी कर दी है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिन विधायकों ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन पर अपमान का आरोप लगाया है, उन्हें स्टेडियम में एक अलग स्टैंड भी मिलेगा। आईपीएल का उद्घाटन मैच कल मौजूदा चैंपियन आरसीबी और एसआरएच के बीच होना है। प्रत्येक विधायक को दो टिकट की अनुमति कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों के लिए मानार्थ टिकट मांगने वाले विधायकों के मुद्दे को संबोधित करते हुए कहा कि पहले प्रत्येक विधायक, सांसद और मंत्री को एक टिकट आवंटित किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि आईपीएल के शुरुआती मैच के लिए, प्रत्येक सदस्य को परिवार के सदस्यों के साथ होने पर दो टिकटों की अनुमति दी गई है, जबकि बाद के मैचों की व्यवस्था बाद में तय की जाएगी। “चार टिकट नहीं दिए जा सकते। इसलिए, हर विधायक, सांसद और मंत्री को एक-एक सीट मिलती थी। अब, हमने उनसे अनुरोध किया है कि अगर परिवार के सदस्य जाते हैं तो दो टिकट दें। कल के पहले मैच के लिए, उन्हें दो टिकट मिलेंगे। अगले मैच के लिए, हम बाद में चर्चा करेंगे,” शिवकुमार ने एएनआई के हवाले से कहा। यह भी पढ़ें: सिद्धारमैया को झुकते हुए कर्नाटक क्रिकेट निकाय प्रमुख की तस्वीर पर बीजेपी की आलोचना, इंटरनेट पर प्रतिक्रियाएं भारतीय क्रिकेटर कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने शुक्रवार को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की। यह घटनाक्रम कांग्रेस विधायक विजयानंद कशप्पनवर के सुझाव के बाद आया है कि प्रत्येक विधायक को कम से कम पांच आईपीएल टिकट मिलने चाहिए, उन्होंने दावा किया कि निर्वाचित प्रतिनिधि “वीआईपी” हैं जिन्हें लाइन में इंतजार नहीं करना चाहिए। जगह : कर्नाटक, भारत, भारत पहले प्रकाशित: मार्च 27, 2026, 20:19 IST समाचार राजनीति आख़िरकार ‘वीआईपी’ को मिल गया: कर्नाटक क्रिकेट बोर्ड ने एमएलए कोटा के लिए मुफ्त आईपीएल टिकटों की अनुमति दी अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)कर्नाटक के विधायक आईपीएल टिकट(टी)मुफ्त आईपीएल टिकटकर्नाटक विधायक(टी)एम चिन्नास्वामी स्टेडियम वीआईपी स्टैंड(टी)कांग्रेस सरकार आईपीएल पास(टी)डीके शिवकुमार आईपीएल टिकट विवाद(टी)कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन टिकट(टी)आरसीबी बनाम एसआरएच आईपीएल ओपनर बेंगलुरु(टी)विधायकों के लिए मानार्थ आईपीएल टिकट

विजय-रश्मिका की शादी को एक महीना पूरा हुआ:देवरकोंडा ने शेयर कीं अनसीन फोटोज; दोस्त की पायल को गले में पहनकर रिसेप्शन में पहुंचे

विजय-रश्मिका की शादी को एक महीना पूरा हुआ:देवरकोंडा ने शेयर कीं अनसीन फोटोज; दोस्त की पायल को गले में पहनकर रिसेप्शन में पहुंचे

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। इस मौके पर विजय ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी, संगीत और हैदराबाद रिसेप्शन की कुछ अनदेखी तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इसके साथ ही विजय ने रश्मिका के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे थे। विजय बोले- यादें हमेशा के लिए साथ रह जाती हैं विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि “एक महीना बीत गया है। हम सभी के जीवन में कुछ बड़े पल आते हैं और आप उनसे रूबरू होते हैं। अगर आप इन्हें सही तरीके से जीते हैं, तो इनकी यादें हमेशा आपके साथ रहती हैं और आपको खुशी देती हैं।” विजय ने आगे लिखा कि अब वे दोनों काम पर वापस लौट रहे हैं, लेकिन जाने से पहले वे उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते थे जिन्होंने इस शादी को यादगार बनाया। दोस्त की पायल को बनाया अपना हार विजय ने अपनी दोस्त ऐश्वर्या के लिए एक बहुत ही अनोखा और प्यारा नोट लिखा। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या शादी की प्लानिंग से लेकर वेन्यू सिलेक्शन और कपड़ों तक, हर कदम पर उनके और रश्मिका के साथ थीं। उन्होंने ऐश्वर्या की पायल को अपने गले में हारकी तरह पहना और उनकी दूसरी पायल को हाथ में ब्रेसलेट की तरह इस्तेमाल किया। विजय ने कहा कि वह इस तरह ऐश्वर्या को अपनी यादों में हमेशा के लिए दर्ज करना चाहते थे। रश्मिका ने भी शेयर कीं तस्वीरें रश्मिका मंदाना ने भी शादी के एक महीने पूरे होने पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा कि एक महीना हो गया है। शादी करना पहले एक बहुत दूर का ख्याल लगता था, और अब हमें एक महीना हो चुका है… यह पागलपन जैसा है।” रश्मिका ने अपनी पोस्ट में उन महिलाओं की तस्वीरें शेयर कीं, जिन्होंने शादी की तैयारियों में उनकी मदद की। उन्होंने इन महिलाओं को अपना ‘नाइट्स इन शाइनिंग आर्मर’ (ढाल बनकर साथ देने वाली) बताया। उदयपुर में हुई थी ग्रैंड वेडिंग विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में एक निजी लेकिन भव्य समारोह में शादी की थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने इस साल शादी करने का फैसला किया। हैदराबाद में हुए उनके रिसेप्शन में कर्नाटक के डिप्टी सीएम समेत फिल्म जगत के कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी।

‘वाराणसी’ के लिए राजामौली ने रची विशाल सिनेमाई दुनिया:रत्नेश्वर मंदिर से घाटों तक 6 एकड़ में बना 'काशी', बारीक डिटेलिंग के साथ बनवाए सेट

‘वाराणसी’ के लिए राजामौली ने रची विशाल सिनेमाई दुनिया:रत्नेश्वर मंदिर से घाटों तक 6 एकड़ में बना 'काशी', बारीक डिटेलिंग के साथ बनवाए सेट

डायरेक्टर एसएस राजामौली एक बार फिर अपने भव्य विजन के साथ बड़े परदे पर नया इतिहास रचने की तैयारी में हैं। ‘बाहुबली’ के दोनों पार्ट और ‘आरआरआर’ की वैश्विक सफलता के बाद अब वह अपनी अगली मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए एक विशाल सिनेमाई दुनिया खड़ी कर चुके हैं। इस फिल्म की कहानी त्रेता युग से लेकर आधुनिक युग तक के समय को कवर करती है। ऐसे में वाराणसी को भी अलग-अलग समय के हिसाब से दिखाया जाएगा। फिल्म की टीम ने इसके लिए दो अलग-अलग वर्जन के सेट तैयार किए हैं। एक प्राचीन समय का और दूसरा आधुनिक दौर का। जरूरत के अनुसार सेट के हिस्सों को बदलकर अलग-अलग युगों की झलक दिखाई जाएगी। फिल्म “वाराणसी’ में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे। हॉलीवुड जैसा है आर्ट डायरेक्शन फिल्म का प्रोडक्शन इन दिनों हैदराबाद में चल रहा है, जहां मेकर्स ने ‘वाराणसी’ शहर का भव्य और डिटेल्ड सेट तैयार किया है। घाटों, मंदिरों और प्राचीन वास्तुकला को इतनी बारीकी से री-क्रिएट किया गया है कि यह सेट असली शहर का एहसास कराते हैं। बताया जा रहा है कि इस सेट डिजाइन में इंटरनेशनल लेवल की आर्ट डायरेक्शन टीम और VFX प्लानिंग को जोड़ा गया है, ताकि स्क्रीन पर एक रियल और इमर्सिव अनुभव दिया जा सके। झुका हुआ शिव मंदिर हूबहू बनाया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेट की सबसे खास बात है रत्नेश्वर महादेव मंदिर की प्रतिकृति, जो अपने झुके हुए ढांचे के लिए प्रसिद्ध है। फिल्म के सेट में इस मंदिर को उसी झुकाव और गहराई के साथ तैयार किया गया है, जो असली मंदिर में देखने को मिलती है। पूरा सेट लगभग 6 एकड़ में फैला हुआ है और इसे असली वाराणसी की तरह ही डिजाइन किया गया है। इसे करीब 30% स्केल डाउन किया गया है। हर छोटी-बड़ी डिटेल का खास ध्यान रखा गया है। इमारतों को असली वाराणसी की तस्वीरों और माप के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे इसकी रियलिटी बरकरार रहे। इंटरनेशनल लेवल पर है खूब चर्चा फिल्म की शूटिंग तय समय पर चल रही है। फिलहाल राजामौली और उनकी टीम हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में एक एक्शन सीन शूट कर रही है। जिसमें महेश बाबू और खूंखार विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। यह भी पता लगा कि, अगला शेड्यूल इसी साल के आखिर में आइसलैंड में होगा। राजामौली जल्द से जल्द शूटिंग पूरी करने की कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं फिल्म ने रिलीज से पहले ही ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। इसकी पहली झलक ले ग्रांड रेक्स में आयोजित ट्रेलर फेस्टिवल में दिखाई गई, जहां दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया। यह रिएक्शन इस बात का संकेत है कि फिल्म सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी बड़ा असर छोड़ सकती है।

अजय देवगन के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मुकदमा:रीमेक फिल्म भोला के पैसे न चुकाने का आरोप; कैदी फिल्म के प्रोड्यूसर्स कोर्ट पहुंचे

अजय देवगन के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मुकदमा:रीमेक फिल्म भोला के पैसे न चुकाने का आरोप; कैदी फिल्म के प्रोड्यूसर्स कोर्ट पहुंचे

साल 2023 में आई अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘भोला’ अब कानूनी पचड़े में फंस गई है। यह फिल्म 2019 में आई तमिल फिल्म कैदी का रीमेक वर्जन थी। अब कैदी के ओरिजिनल प्रोड्यूसर्स फिल्म भोला के मेकर्स के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे हैं। उनका आरोप है कि ‘भोला’ के मेकर्स ने रीमेक और कॉपीराइट एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन किया है और तय रकम का भुगतान नहीं किया है। पेमेंट न मिलने पर शुरू हुआ विवाद ‘कैदी’ बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस ‘ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स’ ने यह मामला दर्ज कराया है। कंपनी का दावा है कि उनके पास फिल्म के रीमेक राइट्स के मालिकाना हक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2023 में रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज के साथ हिंदी रीमेक के लिए एक एग्रीमेंट हुआ था। इसके तहत प्रोडक्शन हाउस को किश्तों में ‘असाइनमेंट फीस’ मिलनी थी, लेकिन कंपनी का आरोप है कि उन्हें 2022 में सिर्फ 1 करोड़ रुपए मिले और बाकी की दो पेमेंट अभी भी पेंडिंग हैं। 4 करोड़ रुपए और ब्याज की मांग ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स, रिलायंस और अजय देवगन Ffilms LLP के बीच हुए एग्रीमेंट के तहत तीनों के पास बराबर के रीमेक राइट्स थे, जबकि कमर्शियल राइट्स रिलायंस को दिए गए थे। पैसे न मिलने पर प्रोडक्शन हाउस ने 28 अक्टूबर 2024 को लीगल नोटिस जारी किया था। इसमें ब्याज के साथ 4 करोड़ रुपए की मांग की गई है। नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई थी कि अगर 30 दिनों में भुगतान नहीं हुआ, तो एग्रीमेंट रद्द कर दिया जाएगा और सभी राइट्स वापस ले लिए जाएंगे। NCLT से बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला इससे पहले ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने रिलायंस एंटरटेनमेंट के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही शुरू करने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) का रुख किया था। हालांकि, अगस्त 2025 में ट्रिब्यूनल ने इस याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि इस विवाद को सिविल कोर्ट में सुलझाया जाना चाहिए। अब यह मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में पेंडिंग है, जहां न्यायमूर्ति शर्मिला देशमुख की पीठ इस पर सुनवाई करेगी।

तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता ने 25 अप्रैल को नई पार्टी लॉन्च करने की घोषणा की | राजनीति समाचार

The counting for all these elections will be held on May 4, 2026. (AFP)

आखरी अपडेट:मार्च 27, 2026, 16:12 IST तेलंगाना जागृति की के कविता 25 अप्रैल को मुनिराबाद में नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगी, जिसमें तेलंगाना के युवाओं से राजनीति में शामिल होने और राज्य के भविष्य को नया आकार देने का आग्रह किया जाएगा। तेलंगाना जागृति की के कविता 25 अप्रैल को मुनिराबाद में नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगी, जिसमें तेलंगाना के युवाओं से राजनीति में शामिल होने और राज्य के भविष्य को नया आकार देने का आग्रह किया जाएगा। तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी के कविता ने 25 अप्रैल को तेलंगाना में एक नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने की घोषणा की है, जिसमें राज्य के युवाओं और लोगों से सक्रिय रूप से राजनीति में भाग लेने की सीधी अपील की गई है। एक वीडियो संदेश में कविता ने कहा कि राजनीति इतनी महत्वपूर्ण है कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और उन्होंने युवाओं से राजनीतिक प्रक्रिया से दूर नहीं रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “मैं तेलंगाना के लोगों से अनुरोध करना चाहती हूं कि कृपया यह न सोचें कि राजनीति हमारा काम नहीं है। निश्चित रूप से, राजनीति हमारा काम है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राजनीति दैनिक जीवन के हर पहलू को प्रभावित करती है और इसे आम नागरिकों से दूर की चीज़ के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। कविता ने कहा, “राजनीति रॉकेट साइंस नहीं है। भले ही यह रॉकेट साइंस है, यह हमारे जीवन में एक अनिवार्य चीज है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।” विशेष रूप से तेलंगाना के युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वास्तविक बदलाव तभी आ सकता है जब लोग राजनीतिक व्यवस्था में प्रवेश करेंगे और भीतर से काम करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं तेलंगाना के युवाओं से अपील करती हूं कि कृपया अपने हाथ पीछे न रखें और राजनीति से दूर रहें। राजनीति में शामिल हों। राजनीति बदलें। राज्य की राजनीति को बदलने के लिए आपको एक राजनीतिक दल के अंदर या एक राजनीतिक व्यवस्था के अंदर रहना होगा।” कविता ने लोगों को बड़ी संख्या में पार्टी गठन बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया और नेताओं, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से उस आंदोलन का हिस्सा बनने का आह्वान किया जिसे उन्होंने तेलंगाना के भविष्य को नया आकार देने के लिए एक आंदोलन बताया। उनकी घोषणा के मुताबिक, नई पार्टी 25 अप्रैल को मुनिराबाद में लॉन्च की जाएगी. उन्होंने इस पहल को जन-नेतृत्व वाला प्रयास बताया और कहा कि तेलंगाना का भविष्य दूसरों पर नहीं छोड़ा जा सकता। कविता ने कहा, “हम तेलंगाना का भविष्य बदल देंगे। लेकिन इसे बदलने के लिए, हम किसी और पर निर्भर नहीं रह सकते। हमें नीचे उतरना होगा, पैर गंदे, गंदे हाथ, इसे ईंट दर ईंट खुद बनाना होगा।” उनकी घोषणा का तेलंगाना में राजनीतिक महत्व होने की संभावना है, विशेष रूप से बीआरएस प्रमुख केसीआर की बेटी के रूप में उनकी स्थिति और तेलंगाना जागृति के अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका को देखते हुए, क्योंकि यह राज्य में भविष्य के चुनावी मुकाबलों से पहले एक नए राजनीतिक पुनर्गठन का संकेत दे सकता है। पहले प्रकाशित: मार्च 27, 2026, 16:12 IST समाचार राजनीति तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता ने 25 अप्रैल को नई पार्टी लॉन्च करने की घोषणा की अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)तेलंगाना में नई राजनीतिक पार्टी(टी)के कविता तेलंगाना पार्टी लॉन्च(टी)तेलंगाना की राजनीति में युवा(टी)तेलंगाना जागृति के कविता(टी)केसीआर की बेटी नई पार्टी(टी)तेलंगाना राजनीतिक पुनर्गठन(टी)मुनीराबाद पार्टी गठन बैठक(टी)तेलंगाना की राजनीति का भविष्य