Friday, 31 Jul 2026 | 02:00 AM

Trending :

EXCLUSIVE

राजस्थान में BJP को 87.51, कांग्रेस को 25 करोड़ डोनेशन:बिजनेस घरानों ने दिया 69 करोड़ का चंदा, जानिए- किसने कितना पैसा दिया

राजस्थान में साल 2024-25 में राजनीतिक पार्टियों को कुल 112.97 करोड़ का चंदा मिला है। सबसे ज्यादा 87.51 करोड़ बीजेपी को और कांग्रेस को 25 करोड़ मिले हैं। चुनाव आयोग में राजनीतिक पार्टियों की तरफ से दिए गए चंदे के ब्यौरे पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी को ही सबसे ज्यादा डोनेशन मिला है। बाकी पार्टियों को नाममात्र की रकम मिली है। आम आदमी पार्टी को 39 लाख और सीपीआई (एम) को 7 लाख रुपए मिले हैं। राजस्थान में 77.46% चंदा BJP को, कांग्रेस को 22.12%
प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों को दिए गए चंदे में सबसे ज्यादा 77.46% रकम BJP के पास आया है। कांग्रेस को कुल 22.12% चंदा मिला है। बाकी पार्टियों की इसमें 1 फीसदी की हिस्सेदारी भी नहीं है। बिजनेस घरानों ने दिया सबसे ज्यादा डोनेशन
पार्टियों को चंदा देने में राजस्थान देश में 7वें नंबर पर है। राजस्थान में कॉर्पोरेट और बिजनेस घरानों ने पार्टियों को 69.271 करोड़ दिए हैं। व्यक्तिगत दानदाताओं की बात करें तो रकम करीब 43.70 करोड़ है। हिंदुस्तान जिंक ने बीजेपी को 15 करोड़, कांग्रेस को 10 करोड़ दिए
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने साल 2024-25 में बीजेपी को 15 करोड़ और कांग्रेस को 10 करोड़ का चंदा दिया। हिंदुस्तान जिंक कांग्रेस को सर्वाधिक चंदा देने वालों में शामिल है। हिंदुस्तान जिंक की पेरेंट ग्रुप की कंपनी वेदांता ने बीजेपी को 67 करोड़ रुपए दिए हैं। जोधपुर के सत्यनाराण धूत ने बीजेपी को 15 करोड़ दिए
व्यक्तिगत कैटेगरी में राजस्थान से सबसे ज्यादा चंदा जोधपुर के सत्यनारायण धूत ने दिया है। सत्यनारायण धूत ने बीजेपी को 15 करोड़ चंदा दिया है। इसके बाद जोधपुर के संजय धूत ने बीजेपी को 7 करोड़ का चंदा दिया है। जोधपुर के ही अनिश धूत ने बीजेपी को 2 करोड़ और दिनेश धूत ने 1 करोड़ दिए हैं। वंडर सीमेंट ने 11 करोड़ दिए
राजस्थान की कंपनियों में सबसे ज्यादा बीजेपी को हिंदुस्तान जिंक और श्री सीमेंट ने 15-15 करोड़ दिए हैं। वंडर सीमेंट ने 11 करोड़, आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड, उदयपुर ने 5 करोड़ और जोधपुर की श्रीराम इंडस्ट्रीज ने 3 करोड़ रुपए का चंदा दिया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पत्नी ने पति संग रहने से किया इनकार:हाईकोर्ट में अवैध बंधक आरोप खारिज, प्रेमी संग रहने पर बनी सहमति, पिता के पास रहेगा बेटा

April 30, 2026/
7:25 pm

ग्वालियर हाईकोर्ट में एक वैवाहिक विवाद से जुड़ा मामला सुनवाई के दौरान ही अप्रत्याशित मोड़ लेता नजर आया। पत्नी को...

authorimg

March 30, 2026/
7:21 pm

Healthy Cooking Hacks: अधिकतर लोग इस बात पर काफी ध्यान देते हैं कि वे क्या खा रहे हैं, लेकिन इस...

जरीन खान के सपोर्ट में आए एजाज खान:पैपराजी को लगाई फटकार, माफी मांगने को कहा; एक्ट्रेस बोलीं- मेरे साथ भी बुलिंग हुई

July 14, 2026/
2:35 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सोमवार को एक इवेंट में पैपराजी को जमकर फटकार लगाई। इवेंट के दौरान उन्होंने बुलिंग...

खजुराहो में पारा 46°C, 10 साल में सबसे ज्यादा:एमपी के 4 जिलों में आज लू, 12 में बारिश का अलर्ट; कल से थोड़ी राहत

April 28, 2026/
5:05 am

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को टूरिस्ट स्पॉट खजुराहो में पारा 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच...

महाकाल की शरण में सांसद-एक्टर रवि किशन:भस्म आरती के बाद किए दिव्य दर्शन, गोरखपुर की खुशहाली की मांगी कामना

April 22, 2026/
8:23 am

भोजपुरी और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने बुधवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में...

Tamil Nadu Government Formation: TVK’s Vijay likely to take oath as Tamil Nadu’s chief minister on May 7.

May 28, 2026/
4:48 pm

आखरी अपडेट:28 मई, 2026, 16:48 IST दिल्ली की अदालत ने मिया मुसलमानों पर कथित भड़काऊ टिप्पणी पर एफआईआर की मांग...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

राजस्थान में BJP को 87.51, कांग्रेस को 25 करोड़ डोनेशन:बिजनेस घरानों ने दिया 69 करोड़ का चंदा, जानिए- किसने कितना पैसा दिया

राजस्थान में BJP को 87.51, कांग्रेस को 25 करोड़ डोनेशन:बिजनेस घरानों ने दिया 69 करोड़ का चंदा, जानिए- किसने कितना पैसा दिया

राजस्थान में साल 2024-25 में राजनीतिक पार्टियों को कुल 112.97 करोड़ का चंदा मिला है। सबसे ज्यादा 87.51 करोड़ बीजेपी को और कांग्रेस को 25 करोड़ मिले हैं। चुनाव आयोग में राजनीतिक पार्टियों की तरफ से दिए गए चंदे के ब्यौरे पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी को ही सबसे ज्यादा डोनेशन मिला है। बाकी पार्टियों को नाममात्र की रकम मिली है। आम आदमी पार्टी को 39 लाख और सीपीआई (एम) को 7 लाख रुपए मिले हैं। राजस्थान में 77.46% चंदा BJP को, कांग्रेस को 22.12%
प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों को दिए गए चंदे में सबसे ज्यादा 77.46% रकम BJP के पास आया है। कांग्रेस को कुल 22.12% चंदा मिला है। बाकी पार्टियों की इसमें 1 फीसदी की हिस्सेदारी भी नहीं है। बिजनेस घरानों ने दिया सबसे ज्यादा डोनेशन
पार्टियों को चंदा देने में राजस्थान देश में 7वें नंबर पर है। राजस्थान में कॉर्पोरेट और बिजनेस घरानों ने पार्टियों को 69.271 करोड़ दिए हैं। व्यक्तिगत दानदाताओं की बात करें तो रकम करीब 43.70 करोड़ है। हिंदुस्तान जिंक ने बीजेपी को 15 करोड़, कांग्रेस को 10 करोड़ दिए
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने साल 2024-25 में बीजेपी को 15 करोड़ और कांग्रेस को 10 करोड़ का चंदा दिया। हिंदुस्तान जिंक कांग्रेस को सर्वाधिक चंदा देने वालों में शामिल है। हिंदुस्तान जिंक की पेरेंट ग्रुप की कंपनी वेदांता ने बीजेपी को 67 करोड़ रुपए दिए हैं। जोधपुर के सत्यनाराण धूत ने बीजेपी को 15 करोड़ दिए
व्यक्तिगत कैटेगरी में राजस्थान से सबसे ज्यादा चंदा जोधपुर के सत्यनारायण धूत ने दिया है। सत्यनारायण धूत ने बीजेपी को 15 करोड़ चंदा दिया है। इसके बाद जोधपुर के संजय धूत ने बीजेपी को 7 करोड़ का चंदा दिया है। जोधपुर के ही अनिश धूत ने बीजेपी को 2 करोड़ और दिनेश धूत ने 1 करोड़ दिए हैं। वंडर सीमेंट ने 11 करोड़ दिए
राजस्थान की कंपनियों में सबसे ज्यादा बीजेपी को हिंदुस्तान जिंक और श्री सीमेंट ने 15-15 करोड़ दिए हैं। वंडर सीमेंट ने 11 करोड़, आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड, उदयपुर ने 5 करोड़ और जोधपुर की श्रीराम इंडस्ट्रीज ने 3 करोड़ रुपए का चंदा दिया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket