नीमच में महिला दिवस समारोह, 60 महिलाएं सम्मानित:बेटा-बेटी को समान अवसर देने की अपील; नपा अध्यक्ष ने 'फिर बेटी हुई है' रचना सुनाई

नीमच में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को सीताराम जाजू कन्या कॉलेज में जिला स्तरीय भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आई महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। बेटा-बेटी को समान अवसर देने की अपील मुख्य अतिथि कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने अपने संबोधन में समाज से बेटा और बेटी को समान अवसर प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। कलेक्टर ने विशेष रूप से शिक्षा और स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रियता की सराहना करते हुए इसे समाज की प्रगति का आधार बताया। नपा अध्यक्ष ने ‘फिर बेटी हुई है’ रचना सुनाई नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में समाज का नजरिया बेटियों के प्रति सकारात्मक रूप से बदला है। उन्होंने अपनी स्वरचित काव्य रचना ‘फिर बेटी हुई है’ का पाठ कर स्त्री शक्ति की महत्ता को रेखांकित किया। वहीं, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने भी महिलाओं के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण को उनकी सफलता की कुंजी बताया। डीएसपी ने सुनाई सफलता की कहानी समारोह में नीमच की बेटी और डीएसपी पद पर चयनित पूजा जाट ने अपने संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित छात्राएं बेहद प्रेरित हुईं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 60 महिलाओं, बालिकाओं, संस्थाओं और विभागीय कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी और सेल्फी स्टैंड रहा आकर्षण अतिथियों ने समारोह स्थल पर लगाई गई ‘वॉल ऑफ फेम’ चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें मध्यप्रदेश की अग्रणी महिलाओं के योगदान को दर्शाया गया था। अतिथियों और महिलाओं ने ‘सशक्त महिला से समृद्ध मध्यप्रदेश’ सेल्फी स्टैंड पर तस्वीरें भी खिंचवाईं। मैसेज वॉल पर सशक्तिकरण के प्रेरक संदेश लिखे गए। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी इरफान अंसारी ने किया और आभार सहायक संचालक वैभव बैरागी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं की प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने छात्राओं संग मनाई रंगपंचमी:शहपुरा में विधायक ने कराई फाग प्रतियोगिता, पीएम मोदी का गुणगान

डिंडोरी में रविवार को रंगपंचमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कन्या इंग्लिश मीडियम छात्रावास की छात्राओं के साथ रंग गुलाल खेला। वहीं, शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने शहीद स्मारक के सामने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। छात्रावास परिसर में आयोजित रंगपंचमी कार्यक्रम में कलेक्टर भदौरिया ने छात्राओं के साथ रंग गुलाल खेला और उनके आग्रह पर उनके साथ थिरकीं। उन्होंने बच्चों को मिठाई खिलाई और पानी की बोतलें उपहार में दीं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कलेक्टर ने कहा कि महिलाएं देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं से खूब पढ़ने-लिखने और अपने माता-पिता, शिक्षकों व जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार जाटव, परियोजना समन्वयक श्वेता अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार और वार्डन वंदना करचाम सहित स्टाफ मौजूद रहा। शहपुरा के शहीद स्मारक में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में लगभग 30 फाग गायन मंडलियों के बीच प्रतियोगिता हुई। मंडलियों ने बारी-बारी से फाग गीत प्रस्तुत किए। एक मंडली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करते हुए गाया, “मोदी है राजदुलार, तस्वीर बदल दई भारत की।” प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 51 सौ रुपए और तृतीय पुरस्कार के रूप में ढाई हजार रुपए दिए गए। सभी मंडलियों को एक-एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी भेंट की गई।
पृथ्वी शॉ ने एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल से की सगाई:क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, लिखा- वह मेरी जिंदगी की परफेक्ट पारी है

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। इसकी जानकारी क्रिकेटर ने रविवार को दी। पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें भी शेयर कीं और लिखा, “मैदान पर छक्कों से लेकर मैदान के बाहर पूरी जिंदगी की साझेदारी तक, वह मेरी परफेक्ट पारी है। #जस्टएंगेज्ड”। बता दें कि पृथ्वी शॉ भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले कप्तान हैं। वहीं आकृति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में वो तेलुगु फिल्म ट्रिमुखा में नजर आई थीं। देखें सगाई की 5 तस्वीरें पृथ्वी और आकृति की सगाई पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। पोस्ट पर सिंगर स्टेबिन बेन, एक्टर सिद्धांत कपूर और राहुल चहार ने भी बधाई दी। पृथ्वी की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप जीता था पृथ्वी शॉ ने 2018 में अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताया था। उसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में शतक लगाकर उन्होंने शानदार शुरुआत की और डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हुए। 2025 में उन्होंने मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र की टीम जॉइन की और बूची बाबू टूर्नामेंट में डेब्यू मैच में ही शतक लगाया। IPL 2026 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें ₹75 लाख में खरीदा था। आकृति फेमस इन्फ्लुएंसर हैं आकृति अग्रवाल एक भारतीय एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। आकृति ने अपने करियर की शुरुआत कंटेंट क्रिएटर के रूप में की और इंस्टाग्राम व यूट्यूब पर व्लॉग, शॉर्ट वीडियो और फोटोशूट के जरिए लोकप्रियता हासिल की। आकृति हाल ही में तेलुगु फिल्म ट्रिमुखा में काम किया था। यह फिल्म 30 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म में आकृति अग्रवाल के साथ सनी लियोनी, योगेश कल्ले और आदित्य श्रीवास्तव जैसे कलाकार नजर आए।
पृथ्वी शॉ ने एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल से की सगाई:क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, लिखा- वह मेरी जिंदगी की परफेक्ट पारी है

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। इसकी जानकारी क्रिकेटर ने रविवार को दी। पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें भी शेयर कीं और लिखा, “मैदान पर छक्कों से लेकर मैदान के बाहर पूरी जिंदगी की साझेदारी तक, वह मेरी परफेक्ट पारी है। #जस्टएंगेज्ड”। बता दें कि पृथ्वी शॉ भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले कप्तान हैं। वहीं आकृति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में वो तेलुगु फिल्म ट्रिमुखा में नजर आई थीं। देखें सगाई की 5 तस्वीरें पृथ्वी और आकृति की सगाई पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। पोस्ट पर सिंगर स्टेबिन बेन, एक्टर सिद्धांत कपूर और राहुल चहार ने भी बधाई दी। पृथ्वी की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप जीता था पृथ्वी शॉ ने 2018 में अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताया था। उसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में शतक लगाकर उन्होंने शानदार शुरुआत की और डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हुए। 2025 में उन्होंने मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र की टीम जॉइन की और बूची बाबू टूर्नामेंट में डेब्यू मैच में ही शतक लगाया। IPL 2026 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें ₹75 लाख में खरीदा था। आकृति फेमस इन्फ्लुएंसर हैं आकृति अग्रवाल एक भारतीय एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। आकृति ने अपने करियर की शुरुआत कंटेंट क्रिएटर के रूप में की और इंस्टाग्राम व यूट्यूब पर व्लॉग, शॉर्ट वीडियो और फोटोशूट के जरिए लोकप्रियता हासिल की। आकृति हाल ही में तेलुगु फिल्म ट्रिमुखा में काम किया था। यह फिल्म 30 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म में आकृति अग्रवाल के साथ सनी लियोनी, योगेश कल्ले और आदित्य श्रीवास्तव जैसे कलाकार नजर आए।
रंग का गुब्बारा विवाद में मर्डर,आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन:भीड़ ने सामान जलाया; दिल्ली में होली पर युवक की हत्या हुई थी

दिल्ली में प्रशासन ने रविवार को मर्डर के आरोपी का घर का अतिक्रमण वाला हिस्सा बुलडोजर से ढहा दिया। यह एक्शन उत्तम नगर इलाके की जेजे कॉलोनी में आरोपी निजामुद्दीन के खिलाफ लिया गया। इस दौरान भारी पुलिस मौके पर तैनात रही। दरअसल 4 मार्च को होली पर रंग का गुब्बारा फेंकने पर हुए विवाद में निमामुद्दीन समेत कई लोगों ने तरुण (26) नाम के युवक की हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में पहले 7 लोगों को गिरफ्तार किया था, इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आज आठवें आरोपी की भी गिरफ्तारी हुई। आरोपियों के खिलाफ हत्या और SC/ST एक्ट में केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने 6 मार्च को उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन किया था। भीड़ ने निजामुद्दीन के घर के बाहर मौजूद वाहनों में आग लगाई थी। बुलडोजर एक्शन की 2 तस्वीरें… बच्ची ने गुब्बारा फेंका, मुस्लिम महिला पर छीटें पड़े दरअसल, 4 मार्च को होली वाले दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में तरुण सिंह (26) के घर की 11 साल की बच्ची छत से नीचे रंग के गुब्बारे फेंक रही थी। उसने एक गुब्बारा अपने ताऊ पर फेंका। पानी के छींटे रास्ते से गुजर रही मुस्लिम महिला पर पड़े। तरुण के बड़े भाई अरुण के मुताबिक महिला इस पर नाराज हुई। उसका तरुण के परिवार से विवाद हुआ। तरुण के परिवार ने महिला से माफी मांगी, लेकिन महिला उन्हें अपशब्द कहती रही। इसके बाद महिला वहां से चली गई। अरुण ने बताया कि कुछ समय बाद महिला के परिवार के 20-25 लोग क्रिकेट बेट, डंडे और लोहे की रॉड लेकर आए। उन लोगों ने हमला कर दिया। इस समय तरुण दोस्तों के साथ होली खेलने गया था, लेकिन वह भी लौट आया। कुछ लोगों ने तरुण पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तरुण को जमकर पीटा, इससे भी मन नहीं भरा तो बड़ा सा पत्थर लेकर तरुण की छाती पर मार दिया। तरुण के पिता और परिवार के अन्य लोगों से भी मारपीट की गई। बाद में गंभीर घायल तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि गली के किनारे पर कुछ लोग तरुण पर लाठी, बेट, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर रहे हैं। गली में भीड़ मौजूद है। पीड़ित परिवार तरुण को बचाने की कोशिश कर रहा है। परिवार ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की घटना के बाद माहौल न बिगड़े इसके लिए भारी पुलिसबल को तैनात किया गया है। यहां पर पेट्रोलिंग भी की जा रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। 6 मार्च: विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन किया घटना के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क जाम की गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-वितर करने के बाद ट्रैफिक खोला था। 7 मार्च: आरोपी निजामुद्दीन के घर का सामान जलाया गया 7 मार्च को घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी निजामुद्दीन के घर के बाहर खड़ी कार और बाइक में आग लगा दी। इसके अलावा उनके घर का सामान भी जला दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। पुलिस इलाके की ड्रोन से निगरानी कर रही है। …………………….
ज्यादा न खाएं एसिडिटी की गोलियां, किडनी हो जाएगी डैमेज, खोखला हो जाएगा शरीर, डॉक्टर ने दी चेतावनी

Last Updated:March 08, 2026, 15:21 IST Hidden Dangers of Acidity Pills: अधिकतर लोग एसिडिटी की दवाओं का खूब इस्तेमाल करते हैं. एक्सपर्ट्स की मानें तो बिना डॉक्टर की सलाह के लंबे समय तक इन गोलियों को लेने से किडनी डैमेज, हड्डियों का खोखला होना, विटामिन B12 की कमी और डिमेंशिया का खतरा बढ़ जाता है. इन दवाओं का ओवरयूज आपके लिए घातक हो सकता है. एंटासिड का सेवन 8 सप्ताह से ज्यादा नहीं करना चाहिए. Side Effects of Antacid Overuse: गैस और एसिडिटी सबसे कॉमन समस्याएं हैं. लगभग सभी लोग कभी न कभी इन दिक्कतों का सामना करते हैं. ये समस्याएं कई बार अपने आप ठीक हो जाती हैं, जबकि कुछ लोग इससे निजात पाने के लिए गोलियां लेना शुरू कर देते हैं. लोग बिना सोचे-समझे गैस की टैबलेट निगल लेते हैं, लेकिन यह छोटी सी दिखने वाली आदत गंभीर समस्या पैदा कर सकती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि बिना डॉक्टर की सलाह के एंटासिड दवाएं लेने से किडनी के लिए खतरा पैदा हो सकता है. इतना ही नहीं, इन गोलियों से पेट की लाइनिंग पर भी बुरा असर पड़ सकता है. हैदराबाद के अपोलो अस्पताल के फेमस न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने चेतावनी दी है कि एसिडिटी की गोलियां लंबे समय तक लेने से शरीर अंदर से खोखला हो सकता है. खासकर प्रोटॉन पंप इनहिबिटर (PPIs) का लंबे समय तक सेवन बेहद नुकसानदायक है. भारत में ये दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन के आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे इनका दुरुपयोग बढ़ गया है. पीपीआई (PPIs) दुनिया भर में सबसे ज्यादा लिखी जाने वाली और सबसे ज्यादा गलत तरीके से इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं में से हैं. आमतौर पर ये दवाएं अल्सर या गंभीर एसिड रिफ्लक्स (GERD) के मामलों में केवल 4 से 8 सप्ताह के लिए दी जाती हैं. हालांकि लाखों लोग मामूली अपच या गैस से बचने के लिए सालों-साल इनका सेवन कर रहे हैं. 🧵 The “Acidity Pill” Trap: A Silent Health Crisis?That daily antacid you pop for “gas” or heartburn might be doing more than just stopping the burn. As a neurologist, I see the long-term fallout of over-the-counter (OTC) drug misuse every day. Let’s talk about the hidden risks…
‘लोग टीएमसी सरकार को गिरा देंगे’: महिला दिवस पर पीएम मोदी ने बंगाल में राष्ट्रपति के ‘अपमान’ की निंदा की | भारत समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 08, 2026, 14:36 IST केंद्र और पश्चिम बंगाल के बीच तनाव बढ़ने के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति मुर्मू की राज्य यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक पर ममता सरकार से रिपोर्ट मांगी है। महिला दिवस पर पीएम ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के ‘अपमान’ की निंदा की. (छवि: पीटीआई) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मना रहा है, लेकिन कल की घटना पर चिंता व्यक्त की, जब संथाल समुदाय से आने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा कथित तौर पर अपमान किया गया था। पीएम मोदी ने कहा कि इस टिप्पणी से संथाल समुदाय को भी ठेस पहुंची है. जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मैं इस मंच से घोषणा कर रहा हूं कि बहुत जल्द लोग टीएमसी सरकार को बदल देंगे। हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए।” केंद्र ने राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर पश्चिम बंगाल से रिपोर्ट मांगी सूत्रों ने बताया कि केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच तनाव बढ़ने पर केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती से रविवार शाम पांच बजे तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। केंद्र ने राज्य सरकार से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा के दौरान प्रोटोकॉल, आयोजन स्थल की व्यवस्था और काफिले के मार्गों में कथित खामियों पर जवाब देने को कहा है। अपने पत्र में, केंद्रीय गृह सचिव ने ‘ब्लू बुक’ में उल्लिखित नियमों के संभावित उल्लंघन के लिए स्पष्टीकरण का अनुरोध किया। ब्लू बुक एक गोपनीय दस्तावेज है जिसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और उनके परिवारों के लिए सुरक्षा और प्रोटोकॉल प्रक्रियाओं का विवरण दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि केंद्र विशेष रूप से राष्ट्रपति के राज्य में आगमन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक की अनुपस्थिति को लेकर चिंतित है, जिसे एक गंभीर उल्लंघन के रूप में देखा जाता है। जिन अतिरिक्त मुद्दों पर प्रकाश डाला गया उनमें राष्ट्रपति के लिए व्यवस्थित शौचालय शामिल है, जिसमें कथित तौर पर पानी नहीं था, और राष्ट्रपति के काफिले का मार्ग, जिसके बारे में सूत्रों ने कहा कि वह कचरे से भरा हुआ था। केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार से इन खामियों पर पूरा स्पष्टीकरण देने को कहा है। जगह : दिल्ली, भारत, भारत पहले प्रकाशित: मार्च 08, 2026, 14:10 IST न्यूज़ इंडिया ‘लोग टीएमसी सरकार को गिरा देंगे’: महिला दिवस पर पीएम मोदी ने बंगाल में राष्ट्रपति के ‘अपमान’ की निंदा की अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग अनुवाद करने के लिए)पीएम मोदी(टी)ममता बनर्जी(टी)द्रौपदी मुर्मू(टी)ममता मोदी द्रौपदी(टी)बंगाल में राष्ट्रपति(टी)संथाल(टी)द्रौपदी मुर्मू बंगाल(टी)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव(टी)बंगाल चुनाव
खामेनेई की मौत पर अमेरिका में लगा था सट्टा:498 करोड़ का खेला था दांव; अब साइट ने भुगतान रोका, नियमों को लेकर विवाद

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई को लेकर अमेरिकी प्रेडिक्शन मार्केट साइट काल्शी पर 498 करोड़ रु. का दांव लगाया गया। यह न्यूयॉर्क स्थित कंपनी है, जहां लोग चुनाव, युद्ध और वैश्विक घटनाओं के नतीजों पर पैसे लगाते हैं। खामेनेई की मौत के बाद कई यूजर्स ने खुद को विजेता मान लिया। एक कारोबारी ने 3.19 लाख रुपए लगाए थे और उसे 58 लाख रुपए मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ ही मिनट बाद साइट ने ट्रेड रोक दिया। कंपनी ने कहा कि उसके नियम किसी व्यक्ति की मौत से जुड़े दांव पर भुगतान की अनुमति नहीं देते। विवाद बढ़ने पर काल्शी ने दांव लगाने वालों को पैसा और फीस लौटाने का फैसला किया है। ट्रम्प पहले अमेरिकी राष्ट्रपति, जिन्होंने बिना जनसमर्थन युद्ध शुरू किया डोनाल्ड ट्रम्प ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं जिन्होंने स्पष्ट जनसमर्थन के बिना युद्ध शुरू किया। आम तौर पर जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति युद्ध शुरू करता है तो शुरुआती दौर में जनता उसके पीछे खड़ी (रैली अराउंड द प्रेसिडेंट) हो जाती है। ताजा सर्वे के मुताबिक ईरान पर हमले को सीमित समर्थन मिला है। रॉयटर्स-इप्सोस सर्वे में केवल 27% अमेरिकियों ने कार्रवाई का समर्थन किया, जबकि 43% इसके विरोध में रहे। सीएनएन के सर्वे में समर्थन करीब 41% रहा। अमेरिका में लगभग 8 माह बाद मध्यावधि चुनाव होने हैं। जॉर्ज डब्ल्यू. बुश- अफगानिस्तान युद्ध (2001), समर्थन 90% , 9/11 हमला जॉर्ज HW बुश- खाड़ी युद्ध- कुवैत (1991), समर्थन : 83%, इराकी हमला रोनाल्ड रीगन- ग्रेनेडा हस्तक्षेप (1983), समर्थन : 53% , नागरिक सुरक्षा बिल क्लिंटन- कोसोवो संघर्ष (1999), समर्थन : 51% , बाल्कन संकट बराक ओबामा- लीबिया युद्ध (2011), समर्थन : 47% , नरसंहार रोकना डोनाल्ड ट्रम्प- ईरान युद्ध (2026) , समर्थन : 27% , कारण साफ नहीं
शाहिद कपूर ने शुरू की ‘फर्जी 2’ की शूटिंग:एक्टर ने पहले दिन के शूट की फोटो शेयर कर अपना लुक दिखाया

शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। एक्टर ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहले दिन की शूटिंग की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने अपने किरदार के लुक को भी दिखाया। शाहिद ने लिखा, “फर्जी 2 का पहला दिन… वापस शुरू!” बता दें कि फरवरी में शाहिद कपूर ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की थी कि ‘फर्जी’ का दूसरा सीजन बन रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सीरीज के क्रिएटर्स राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. के साथ एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था, “नकली काम करने वाले फिर से लौट आए हैं।” सीरीज के क्रिएटर्स ने भी दी जानकारी राज और डी.के. ने भी अपने इंस्टाग्राम पर नोटों की गड्डियों की तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ कैप्शन लिखा, “राउंड 2 चल रहा है,” जिससे सीरीज की वापसी का संकेत मिला था। इससे पहले शाहिद कपूर ने बताया था कि ‘फर्जी’ सीजन 2 को आने में समय लगेगा। उनका कहना था कि शो की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन में काफी समय लगता है और इसे कई भाषाओं में डब कर 200 देशों में रिलीज किया जाता है। वेब सीरीज ‘फर्जी’ में शाहिद कपूर के साथ विजय सेतुपति, राशि खन्ना, के के मेनन, भुवन अरोड़ा, रेजिना कैसेंड्रा और अमोल पालेकर अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। ‘फ़र्ज़ी’ का पहला सीजन 10 फरवरी 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। सीरीज की कहानी में सनी (शाहिद कपूर) एक जबरदस्त कलाकार होता है, जो हूबहू पेंटिंग्स बना सकता है। लेकिन जब उसके नानाजी का अखबार ‘क्रांति’ और उनका प्रिंटिंग प्रेस कर्ज के कारण बंद होने की कगार पर पहुंच जाता है, तो वह अपनी कला का इस्तेमाल नकली नोट बनाने के लिए करता है। जो बाद में एक बड़े जाल में फंस जाता है। वहीं विजय सेतुपति ने एक टास्क फोर्स अधिकारी की भूमिका निभाई है।
क्या सभी लोगों के लिए अमृत समान है ताम्रजल? अगर आप कर रहे हैं सेवन, तो इन 5 तथ्यों को न करें नजरअंदाज

Last Updated:March 08, 2026, 14:13 IST Copper Water Health Benefits: तांबे के बर्तन में रखा पानी सेहत के लिए अमृत समान माना जाता है, लेकिन ताम्रजल हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है. तांबे की प्रकृति गर्म और तीक्ष्ण होती है, जो शरीर में पित्त दोष बढ़ा सकती है. लिवर, किडनी की बीमारी और डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन सावधानी के साथ करना चाहिए. ताम्रजल का सेवन किडनी और लिवर के मरीजों को सावधानी से करना चाहिए. Copper Water Benefits & Risks: जिस तरह हमें जिंदा रहने के लिए हवा की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह पानी की भी जरूरत होती है. यही वजह है कि जल को जीवन माना जाता है. पानी तो सभी लोग पीते हैं, लेकिन यह भी जरूरी है कि पानी सही बर्तन में पिया जाए. कई लोग पानी पीने के लिए कांच के बर्तन इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोग प्लास्टिक के बर्तन यूज करते हैं. पिछले कुछ समय से ताम्रजल यानी तांबे के बर्तन में रखे पानी का चलन तेजी से बढ़ा है. इसे एक जादुई नुस्खा मानकर हर कोई अपना रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार तांबे का पानी हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है. तांबा एक सक्रिय धातु है जो पानी के गुणों को पूरी तरह बदल देती है. आयुर्वेद का सिद्धांत है कि कोई भी औषधि हर व्यक्ति पर एक जैसा प्रभाव नहीं डालती है. जो एक के लिए दवा है, वह दूसरे के लिए जहर भी हो सकती है. आयुर्वेद के अनुसार तांबे की प्रकृति गर्म और तीक्ष्ण होती है. यह शरीर में अग्नि तत्व को बढ़ाता है, जिससे पाचन तो सुधरता है, लेकिन पित्त दोष को भी बढ़ा जेता है. जिन लोगों का शरीर पहले से ही गर्म प्रकृति का है या जिन्हें गर्मी से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए ताम्रजल फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. आयुर्वेद स्पष्ट करता है कि किसी भी द्रव्य का सेवन व्यक्ति की प्रकृति, अवस्था और वर्तमान ऋतु को देखकर ही किया जाना चाहिए. जिन लोगों की शारीरिक प्रकृति पित्त प्रधान है, उन्हें तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से बचना चाहिए. पित्त के बढ़ने से शरीर में अत्यधिक गर्मी, एसिडिटी, हाथ-पैरों में जलन और त्वचा पर चकत्ते जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आप पहले से ही नकसीर फूटने या भारी ब्लीडिंग जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो ताम्रजल आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. आधुनिक विज्ञान और आयुर्वेद दोनों इस बात पर सहमत हैं कि लिवर और किडनी के रोगियों को ताम्रजल के सेवन में बेहद सावधानी बरतनी चाहिए. तांबा शरीर में संचित होने वाली धातु है. अगर लिवर या किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं, तो शरीर अतिरिक्त कॉपर को बाहर नहीं निकाल पाता है. इससे अंगों पर फिल्टर करने का दबाव बढ़ जाता है और कॉपर टॉक्सिसिटी का खतरा पैदा हो जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर स्थिति हो सकती है. इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों के लिए भी तांबे का जल हमेशा लाभकारी नहीं होता. कई मामलों में डायबिटीज के रोगियों की शारीरिक प्रवृत्ति पित्त की ओर झुकी होती है. रीर में कॉपर की अधिकता ब्लड शुगर के स्तर को असंतुलित कर सकती है. साथ ही, यह रक्त वाहिकाओं पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे ब्लड प्रेशर से जुड़ी जटिलताएं बढ़ सकती हैं. छोटे बच्चों की पाचन अग्नि यानी डाइजेस्टिव फायर वयस्कों जितनी मजबूत नहीं होती. सुबह खाली पेट ताम्रजल पीना शरीर के लिए काफी भारी होता है और इसे पचाने में तंत्र को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. बच्चों के कोमल अंगों के लिए कॉपर की सांद्रता को संभालना मुश्किल हो सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों को प्राकृतिक रूप से शुद्ध और सामान्य तापमान वाला जल देना ही सबसे सुरक्षित और लाभकारी रहता है. अगर आप स्वस्थ हैं और ताम्रजल पीना चाहते हैं, तो इसके नियमों का पालन करना अनिवार्य है. पानी को तांबे के बर्तन में कम से कम 8 घंटे तक रखा जाना चाहिए, लेकिन इसे कभी भी 12 घंटे से अधिक न रखें. लगातार इसे पीने के बजाय 3 महीने के सेवन के बाद 1 महीने का गैप जरूर दें. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.) About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें First Published : March 08, 2026, 14:13 IST






