Tuesday, 13 Oct 2026 | 07:51 AM

Trending :

Tamannaah Bhatia & Mrunal Thakur at Mata Ki Chowki

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने नवरात्र पर माता की चौकी में हिस्सा लिया। अपनी एक दोस्त के घर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में उनके साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी मौजूद थीं।

तमन्ना ने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वे मृणाल ठाकुर के साथ भजन गाती और आरती में शामिल होती नजर आ रही हैं।

तमन्ना ने एक भावुक नोट शेयर कर बताया कि लगातार 5 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में उन्हें शांति और आध्यात्मिक अनुभव मिला।

शेयर किए आरती और भजनों के वीडियो

तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माता की चौकी की कई झलकियां पोस्ट की हैं। वीडियो में मेहमान भजनों पर झूमते और आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इनमें से एक वीडियो में तमन्ना अपनी सह-कलाकार मृणाल ठाकुर के साथ बैठकर देवी मां के भजन गाती नजर आ रही हैं। तमन्ना ने इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के अवसर के लिए आभार जताया और अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में बात की।

‘5 घंटे का समय एक पल जैसा महसूस हुआ’

कार्यक्रम के अनुभव को बयां करते हुए तमन्ना ने लिखा कि भजनों की गूंज और माता रानी की कहानियों के जरिए उन्हें ऐसा लगा जैसे वे वैष्णो देवी की यात्रा कर रही हों।

उन्होंने लिखा कि कमरे में उठती संगीत की तरंगों और भक्ति के माहौल के बीच इंसान अंदर से शांत हो जाता है। तमन्ना के अनुसार, संगीत, प्रार्थना और समर्पण के वे 5 घंटे उन्हें एक ही पल के समान महसूस हुए।

‘द वन’ फिल्म और छठ पूजा से जुड़ी रही हैं यादें

तमन्ना भाटिया पिछले कुछ समय से लगातार अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में रही हैं। भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित फैंटेसी ड्रामा फिल्म ‘द वन’ की शूटिंग के बाद से ही उनका झुकाव धार्मिक परंपराओं की तरफ बढ़ा है।

दैनिक भास्कर से बातचीत में तमन्ना ने बताया था की वे छठी मैया गाने की शूटिंग के दौरान भावुक हो गईं थीं। उन्होने कहा जब मैंने पहली बार विशाल मिश्रा की आवाज में यह गाना सुना, तो लगा कि यह हर भक्त की अंदरूनी भावना है।

शूटिंग के दौरान जब मैं सूर्य देव को अर्घ्य देने का रिचुअल कर रही थी, तब मुझे एक बहुत बड़ी बात समझ में आई, जिस चीज का अस्त होता है, उसका उदय भी निश्चित है।

हम जिंदगी में कई बार उतार-चढ़ाव देखकर निराश हो जाते हैं, लेकिन छठ महापर्व हमें सिखाता है कि डूबते सूरज के बाद उगता सूरज जरूर आता है। इस गाने ने मुझे ग्रेटिट्यूड का गहरा भाव महसूस कराया।

4 साल पहले शुरू हुई स्पिरिचुअल जर्नी

बातचीत में तमन्ना ने आगे कहा की करीब चार साल पहले जब मैं अपने गुरु से मिली, तब मेरी असल स्पिरिचुअल जर्नी शुरू हुई। मुझे लगता है कि अगर यह फिल्म मुझे 4 साल पहले ऑफर होती, तो शायद मैं इसे उस तरह नहीं कर पाती।

क्योंकि भक्ति एक ऐसा भाव है जिसमें आप कोई मिलावट या झूठी एक्टिंग नहीं कर सकते। अगर आपके अंदर वह भाव सच्चा नहीं है, तो दर्शक तुरंत पकड़ लेते हैं। पटना में एक स्टूडेंट ने मुझसे कहा था कि आप यह गाना इसलिए कर पाईं क्योंकि ऊपर वाले ने आपको इसके लिए चुना है।

ये खबर भी पढ़ें

पहली फिल्म फ्लॉप, सेट पर ‘हीरोइन बदल दो’ सुनना पड़ा:फिर ‘बाहुबली’ से बनीं पैन-इंडिया स्टार; तमन्ना भाटिया बोलीं- सबसे मुश्किल चीज थी टिके रहना

मुंबई की एक स्कूल गर्ल ने 13-14 साल की उम्र में फिल्म साइन की थी। शायद उन्हें भी नहीं पता था कि कैमरे के सामने खड़े होने का यह फैसला उन्हें भारतीय सिनेमा की लंबे समय तक टिकने वाली अभिनेत्रियों में शामिल कर देगा। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाया, 21 लाख वसूले:सोशल मीडिया से दोस्ती की,नशीला पदार्थ देकर बनाए वीडियो, झूठे रेप केस में फंसाने दी

May 1, 2026/
7:42 am

मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में महिला ने युवक को प्रेम जाल में फंसाकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित...

आरएएस-2026 में 607 पदों पर भर्ती, आवेदन कल से:3 जुलाई लास्ट डेट; जानिए-एपीपी के 371 पद व अन्य भर्ती में कब से कर सकेंगे अप्लाई

June 3, 2026/
3:10 pm

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के...

रतलाम में चलती ट्रेन में चढ़ते युवक का पैर स्लिप:ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच आने से दो टुकड़े हुए; VIDEO सामने आया, UP का रहने वाला था

April 11, 2026/
7:25 pm

रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 पर चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में एक युवक का पैर स्लिप हो...

कंगना की क्वीन 2 विवादों में:फैंटम स्टूडियो ने जियो स्टूडियो के खिलाफ 250 करोड़ का मुकदमा किया, आरोप- फिल्म के राइट्स

July 7, 2026/
3:33 pm

कंगना रनोट ने हाल ही में 2018 में रिलीज हुई हिट फिल्म क्वीन के सीक्वल क्वीन 2 के शूटिंग पूरी...

एनजीटी में पेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों से खुलासा:मप्र में 1640 अस्पताल-लैब बिना अनुमति... इनमें 530 ग्वालियर में संचालित, भोपाल-जबलपुर में 0

April 12, 2026/
6:06 am

मध्य प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति के बिना संचालित अस्पताल, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब की संख्या 1640 है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Tamannaah Bhatia & Mrunal Thakur at Mata Ki Chowki

Tamannaah Bhatia & Mrunal Thakur at Mata Ki Chowki

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने नवरात्र पर माता की चौकी में हिस्सा लिया। अपनी एक दोस्त के घर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में उनके साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी मौजूद थीं।

तमन्ना ने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वे मृणाल ठाकुर के साथ भजन गाती और आरती में शामिल होती नजर आ रही हैं।

तमन्ना ने एक भावुक नोट शेयर कर बताया कि लगातार 5 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में उन्हें शांति और आध्यात्मिक अनुभव मिला।

शेयर किए आरती और भजनों के वीडियो

तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माता की चौकी की कई झलकियां पोस्ट की हैं। वीडियो में मेहमान भजनों पर झूमते और आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इनमें से एक वीडियो में तमन्ना अपनी सह-कलाकार मृणाल ठाकुर के साथ बैठकर देवी मां के भजन गाती नजर आ रही हैं। तमन्ना ने इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के अवसर के लिए आभार जताया और अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में बात की।

‘5 घंटे का समय एक पल जैसा महसूस हुआ’

कार्यक्रम के अनुभव को बयां करते हुए तमन्ना ने लिखा कि भजनों की गूंज और माता रानी की कहानियों के जरिए उन्हें ऐसा लगा जैसे वे वैष्णो देवी की यात्रा कर रही हों।

उन्होंने लिखा कि कमरे में उठती संगीत की तरंगों और भक्ति के माहौल के बीच इंसान अंदर से शांत हो जाता है। तमन्ना के अनुसार, संगीत, प्रार्थना और समर्पण के वे 5 घंटे उन्हें एक ही पल के समान महसूस हुए।

‘द वन’ फिल्म और छठ पूजा से जुड़ी रही हैं यादें

तमन्ना भाटिया पिछले कुछ समय से लगातार अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में रही हैं। भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित फैंटेसी ड्रामा फिल्म ‘द वन’ की शूटिंग के बाद से ही उनका झुकाव धार्मिक परंपराओं की तरफ बढ़ा है।

दैनिक भास्कर से बातचीत में तमन्ना ने बताया था की वे छठी मैया गाने की शूटिंग के दौरान भावुक हो गईं थीं। उन्होने कहा जब मैंने पहली बार विशाल मिश्रा की आवाज में यह गाना सुना, तो लगा कि यह हर भक्त की अंदरूनी भावना है।

शूटिंग के दौरान जब मैं सूर्य देव को अर्घ्य देने का रिचुअल कर रही थी, तब मुझे एक बहुत बड़ी बात समझ में आई, जिस चीज का अस्त होता है, उसका उदय भी निश्चित है।

हम जिंदगी में कई बार उतार-चढ़ाव देखकर निराश हो जाते हैं, लेकिन छठ महापर्व हमें सिखाता है कि डूबते सूरज के बाद उगता सूरज जरूर आता है। इस गाने ने मुझे ग्रेटिट्यूड का गहरा भाव महसूस कराया।

4 साल पहले शुरू हुई स्पिरिचुअल जर्नी

बातचीत में तमन्ना ने आगे कहा की करीब चार साल पहले जब मैं अपने गुरु से मिली, तब मेरी असल स्पिरिचुअल जर्नी शुरू हुई। मुझे लगता है कि अगर यह फिल्म मुझे 4 साल पहले ऑफर होती, तो शायद मैं इसे उस तरह नहीं कर पाती।

क्योंकि भक्ति एक ऐसा भाव है जिसमें आप कोई मिलावट या झूठी एक्टिंग नहीं कर सकते। अगर आपके अंदर वह भाव सच्चा नहीं है, तो दर्शक तुरंत पकड़ लेते हैं। पटना में एक स्टूडेंट ने मुझसे कहा था कि आप यह गाना इसलिए कर पाईं क्योंकि ऊपर वाले ने आपको इसके लिए चुना है।

ये खबर भी पढ़ें

पहली फिल्म फ्लॉप, सेट पर ‘हीरोइन बदल दो’ सुनना पड़ा:फिर ‘बाहुबली’ से बनीं पैन-इंडिया स्टार; तमन्ना भाटिया बोलीं- सबसे मुश्किल चीज थी टिके रहना

मुंबई की एक स्कूल गर्ल ने 13-14 साल की उम्र में फिल्म साइन की थी। शायद उन्हें भी नहीं पता था कि कैमरे के सामने खड़े होने का यह फैसला उन्हें भारतीय सिनेमा की लंबे समय तक टिकने वाली अभिनेत्रियों में शामिल कर देगा। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket