इंदौर में गार्डन के पास खेल रहे दो बच्चे लापता:महिला पर अपहरण का शक, 20 लाख रुपए फिरौती मांगने की सूचना

इंदौर के तिरुपति गार्डन के पास खेल रहे दो बच्चे गुरुवार रात लापता हो गए। परिजनों ने एक महिला पर बच्चों के अपहरण का शक जताया है। इधर, सूचना के बाद अफसर मौके पर पहुंचे हैं। बच्चों की तलाश की जा रही है। वहीं 20 लाख की फिरौती मांगने का वॉटसएप कॉल परिवार के पास आने की सूचना भी है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस उक्त नंबर की जानकारी निकाल रही है। जिस मोबाइल नंबर से कॉल आने की सूचना है वह फिलहाल बंद है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के साथ मोबाइल डाटा की पुलिस जांच कर रही है। पलासिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लापता बच्चे नैतिक ओर सम्राट हैं। दोनों इलाके में रहते हैं। बताया जाता है कि गुरुवार रात करीब 8 बजे दोनों यहां गार्डन के पास खेल रहे थे। इस दौरान वह लापता हो गए। आसपास के लोगों ने यह शंका फैलाई की कोई महिला उन्हें साथ लेकर गई है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद टीआई सुरेन्द्र रघुवंशी और अन्य पुलिसकर्मी बच्चों की तलाश मे लगे हैं। नैतिक के पिता जूस का ठेला लगाते हैं। जबकि सम्राट के पिता ढोलक बजाते हैं। देखिए बच्चों को ले जाते हुए दिखी महिला…
इंदौर में गार्डन के पास खेल रहे दो बच्चे लापता:परिजनों ने जताया महिला पर शक, पुलिस ढूंढने में लगी

इंदौर के लालाराम नगर गार्डन से गुरुवार रात दो बच्चे लापता हो गए। परिजनों ने एक महिला पर ले जाने को लेकर शंका जाहिर की है। इधर सूचना के बाद अफसर मौके पर पहुंचे हैं। बच्चों की तलाश की जा रही है। पलासिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लापता बच्चे नैतिक ओर सम्राट हैं। दोनों इलाके में रहते हैं। बताया जाता है कि गुरुवार रात करीब 8 बजे दोनों यहां गार्डन के पास खेल रहे थे। इस दौरान वह लापता हो गए। आसपास के लोगों ने यह शंका फैलाई की कोई महिला उन्हें साथ लेकर गई है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद टीआई सुरेन्द्र रघुवंशी और अन्य पुलिसकर्मी बच्चों की तलाश मे लगे हैं। नैतिक के पिता जूस का ठेला लगाते हैं। जबकि सम्राट के पिता ढोलक बजाते हैं।
पन्ना में वनकर्मियों से ट्रैक्टर की चाबी छीनी:अवैध पत्थर से भरे ट्रैक्टर को छुड़ाया; कांग्रेस नेता पर आरोपियों को भगाने का आरोप

पन्ना जिले के धरमपुर रेंज में वन विभाग की टीम पर हमला कर पत्थर माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट लिया। इस मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत मिलन पाण्डेय पर आरोपियों को संरक्षण देने और वनकर्मियों को सरेआम धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। वनपाल के साथ झूमाझटकी कर छीनी चाबी गुरुवार सुबह धरमपुर रेंज की टीम ने पिस्टा बीट में अवैध पत्थर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को घेराबंदी कर पकड़ा था। कार्रवाई के दौरान आरोपी लखन लाल पाण्डेय और उनके बेटे सोलू पाण्डेय ने वनपाल महीप कुमार रावत की वर्दी पकड़कर झूमाझटकी की। आरोपियों ने वनपाल की जेब से जबरन मोबाइल और ट्रैक्टर की चाबी छीन ली और जान से मारने की धमकी दी। कांग्रेस नेता पर आरोपियों को भगाने का आरोप वनपाल महीप कुमार रावत ने बताया कि घटना के दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत मिलन पाण्डेय अपनी गाड़ी से मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने वन अमले को धमकाते हुए कहा कि वे बीट गार्ड और डिप्टी को बाद में देख लेंगे। नेता के कथित हस्तक्षेप के बाद आरोपी पत्थरों से भरा ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार होने में सफल रहे। देर रात अजयगढ़ थाने में शिकायत वन विभाग ने इस मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 44421/25 दर्ज कर लिया है। देर रात शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट और लूटपाट की लिखित शिकायत अजयगढ़ थाना पुलिस को सौंपी गई है। फिलहाल इस मामले में थाना प्रभारी से संपर्क नहीं हो सका है, लेकिन वन अमले ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
डबरा नगर पालिका: संपत्तिकर रसीदें डिलीट करने वाला कर्मचारी बर्खास्त:नगरीय प्रशासन आयुक्त ने FIR के निर्देश दिए; पार्षदों की शिकायत पर हुआ खुलासा

डबरा नगर पालिका में संपत्ति कर की रसीदों को ऑनलाइन पोर्टल से डिलीट कर राशि गबन करने के मामले में शासन ने सख्त कदम उठाया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने संविदा कर्मचारी राघवेंद्र शर्मा को सेवा से बर्खास्त कर उसपर एफआईआर दर्ज कराने के लिखित आदेश जारी किए गए हैं। पार्षदों की शिकायत पर खुला था करोड़ों का मामला यह वित्तीय अनियमितता उस समय सामने आई जब पिछली परिषद बैठक में पार्षद धर्मेंद्र सिंह (हैप्पी) और हीरा सरदार ने मुद्दा उठाया था। आरोप लगाया गया था कि राघवेंद्र शर्मा ने निवासियों द्वारा जमा किए गए टैक्स की रसीदों को सिस्टम से मिटा दिया और वह राशि राजसात करने के बजाय खुद रख ली। इस घोटाले में करोड़ों रुपये के हेरफेर की आशंका जताई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आयुक्त ने की कार्रवाई शिकायत के बाद गठित जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में राघवेंद्र शर्मा को दोषी पाया। रिपोर्ट के आधार पर नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने बर्खास्तगी के आदेश दिए। भोपाल से निर्देश मिलने के बाद डबरा नगर पालिका सीएमओ साक्षी वाजपेई ने राजस्व प्रभारी रामवीर सिंह को एफआईआर दर्ज कराने के लिए अधिकृत किया है। अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की संभावना राजस्व प्रभारी अब बर्खास्त कर्मचारी के खिलाफ संबंधित पुलिस थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराएंगे। जांच के दायरे में आने वाले अन्य संदिग्ध कर्मचारियों के नाम भी जल्द सामने आने की संभावना है।
ISBT पर बसों की जांच:फायर सेफ्टी और फर्स्ट एड में खामियां मिलीं, ऑल इंडिया परमिट लेकर स्टेज कैरेज चलाने वालों पर कार्रवाई

परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) भोपाल ने गुरुवार को ISBT बस स्टैंड पर यात्री बसों की सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई करते हुए न केवल फिटनेस निरस्त की गई, बल्कि भारी-भरकम समन शुल्क भी वसूला गया। आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया चेकिंग के दौरान बस क्रमांक MP 04 PA 3889 में फायर फाइटिंग उपकरण चालू हालत में नहीं पाए गए और फर्स्ट एड बॉक्स भी अनुपस्थित मिला। वहीं बस क्रमांक MP 04 PA 3934 में फायर एक्सटिंग्विशर ही नहीं था। इन गंभीर खामियों को देखते हुए दोनों बसों की फिटनेस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई। नियमों का उल्लंघन, 99 हजार का जुर्माना कार्रवाई के दौरान बस क्रमांक BR 01 PS 0919 और AR 06 B 0444 को ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट होने के बावजूद स्टेज कैरेज के रूप में संचालित करते पाया गया। यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस पर परिवहन विभाग ने दोनों बसों से कुल 99 हजार रुपए समन शुल्क के रूप में वसूल किए। इसके अलावा, एक दिन पहले जप्त की गई बस क्रमांक AR 11 C 2999 से भी 49 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला गया। इस तरह कुल वसूली 1.48 लाख रुपए तक पहुंच गई। राहवीर योजना का प्रचार, सुरक्षा पर सख्त निर्देश अभियान के दौरान बसों में राहवीर योजना के पेम्फलेट भी चिपकाए गए और चालकों-परिचालकों को योजना के बारे में जागरूक किया गया। बस चालकों को अग्नि सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने कहा कि यात्री सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में भी इस तरह के सघन जांच अभियान जारी रहने की संभावना है।
महू की जानापाव पहाड़ी पर लगी भीषण आग:पहाड़ी पर सूखी झाड़ियों में तेजी से फैली लपटें; बुझाने में जुटा वन विभाग

इंदौर के महू के समीप स्थित ऐतिहासिक जानापाव की पहाड़ी पर गुरुवार रात करीब 7:30 बजे भीषण आग लग गई। सूखी झाड़ियों के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे पहाड़ी क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। हवा और भौगोलिक स्थिति से बचाव कार्य में बाधा रेंजर आरएस चौहान के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्र और दुर्गम रास्ता होने के कारण दमकल उपकरणों को ले जाने में कठिनाई हो रही है। सूखी झाड़ियों और घास की अधिकता से आग तेजी से फैल रही है। वन विभाग के कर्मचारी मैन्युअल तरीके और अन्य संसाधनों से लपटों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं ताकि आग रिहायशी इलाकों की ओर न बढ़े। आग लगने के कारणों की जांच शुरू फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। वन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही वन संपदा को हुए नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।
सीहोर में नया शिक्षा सत्र शुरू, कई स्कूल बंद:शिक्षक अनुपस्थित, बच्चे बाहर इंतजार करते दिखे, गेट पर लटके ताले

सीहोर जिले में 1 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है, लेकिन कई सरकारी स्कूलों में ताले लटके मिले। इछावर तहसील के विभिन्न स्कूलों में न तो छात्र पहुंचे और न ही शिक्षक उपस्थित थे। यह स्थिति शासन के निर्देशों के विपरीत है। सुबह 10:40 बजे सोहनखेड़ा हाई स्कूल में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। मौके पर केवल एक भृत्य मिला, जिसके पास स्टाफ की अनुपस्थिति का कोई स्पष्टीकरण नहीं था। सोहनखेड़ा के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की स्थिति भी समान पाई गई, जहां परिसर में पढ़ाई के स्थान पर गंदगी फैली हुई थी। देरिया मुकाती में स्कूलों में लटके मिले ताले देरिया मुकाती के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में भी ताले लगे हुए थे। स्कूल भवनों के बाहर चार बच्चे इस उम्मीद में खेल रहे थे कि शायद स्कूल खुलेगा और उनकी पढ़ाई शुरू हो सकेगी। शिक्षा विभाग के नियमानुसार, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिक्षण कार्य अनिवार्य है। हालांकि, इछावर में जमीनी हकीकत इसके विपरीत थी। नया सत्र शुरू होने के बावजूद कई शिक्षक अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। कायाकल्प के दावों के बीच गंदगी का अंबार स्कूलों के कायाकल्प के दावों के बावजूद, कई परिसरों में कचरा फैला हुआ मिला। अधिकारियों की निगरानी में कमी को भी इस स्थिति का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। ‘स्कूल चलें हम’ अभियान पर उठे सवाल एक ओर सरकार ‘स्कूल चलें हम’ जैसे अभियान चलाकर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास कर रही है, वहीं इछावर में सामने आई यह स्थिति बच्चों को शिक्षा से दूर कर सकती है। ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर सख्ती इधर जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने में सीहोर जिले की स्थिति संतोषजनक नहीं होने पर जिले में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं विकासखंड स्रोत समन्वयकों को नोडल अधिकारी और संकुल प्राचार्य को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने विकासखंड के सभी शासकीय शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें और प्रतिदिन की रिपोर्ट भेजें। इसके साथ ही सभी प्राचार्यों को भी निर्देशित किया गया है कि वे स्कूल में कार्यरत सभी शिक्षकों की उपस्थिति एवं अवकाश संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराएं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधितों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 चरण 1: 91% से अधिक मतदान दर्ज किया गया, वोटिंग चार्ट में रघुनाथगंज शीर्ष पर | भारत समाचार

आखरी अपडेट:23 अप्रैल, 2026, 19:20 IST गुरुवार को मुर्शिदाबाद के नौदा इलाके में एक विस्फोट के बाद ताजा तनाव की खबर आई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। लोग वोट डालने के लिए कतार में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं. (छवि: पीटीआई) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव राज्य में 91.35 मतदान प्रतिशत के साथ संपन्न हुआ। सभी जिलों में, रघुनाथगंज में सबसे अधिक 96.35 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद समसेरगंज में 95.89 प्रतिशत मतदान हुआ। मुर्शिदाबाद के नौदा इलाके में गुरुवार को ताजा तनाव की खबर आई जब एक विस्फोट में कई लोग घायल हो गए, जिससे मतदान के दौरान राजनीतिक अशांति फैल गई। घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और एयूजेपी के समर्थक कथित तौर पर एक-दूसरे से भिड़ गए। ऑनलाइन प्रसारित हो रहे वीडियो में एयूजेपी नेता हुमायूं कबीर को टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ तीखी झड़प में फंसते हुए दिखाया गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर लाइव अपडेट का पालन करें कबीर के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति और बिगड़ गई. उनकी यात्रा के बाद टकराव का एक और दौर हुआ, इस बार पार्टी कार्यकर्ता और पुलिस शामिल थे। गुस्सा बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों को भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आगे आना पड़ा। इन घटनाओं ने मतदान प्रक्रिया के दौरान छिटपुट गड़बड़ी पर नई चिंताएं पैदा कर दीं। एक अलग घटना में, भाजपा नेता सुभेंदु सरकार ने आरोप लगाया कि जब वह कथित बूथ कैप्चरिंग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे तो उन पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं ने हमला किया। कुमारगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सरकार ने कहा कि इस घटना में उन्हें चोटें आईं और उनके निर्वाचन क्षेत्र में उनका वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : पश्चिम बंगाल, भारत, भारत पहले प्रकाशित: 23 अप्रैल, 2026, 18:34 IST न्यूज़ इंडिया पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 चरण 1: 91% से अधिक मतदान दर्ज किया गया, वोटिंग चार्ट में रघुनाथगंज सबसे ऊपर है अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव(टी)पश्चिम बंगाल मतदाता मतदान(टी)बंगाल चुनाव(टी)मतदाता मतदान
Kedarnath heart attack Safety Tips: केदारनाथ यात्रा के पहले दिन युवक की हार्ट अटैक से मौत, ट्रैक पर जाने से पहले करवाएं ये टेस्ट

Last Updated:April 23, 2026, 19:12 IST Kedarnath Yatra 1St Day Man Died Of Heart Attack: 22 अप्रैल से केदारनाथ का कपाट खुल गया है. हजारों की संख्या में लोग यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. इस बीच यात्रा के पहले ही दिन एक युवक के हार्ट अटैक से मौत की खबर सामने आयी है. ऐसे में यदि आप भी केदारनाथ की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो जाने से पहले ये दो टेस्ट जरूर करवा लें. ख़बरें फटाफट उत्तराखण्ड में हिमालय पर्वत की गोद में केदारनाथ मन्दिर बारह ज्योतिर्लिंग में शामिल होने के साथ चार धाम और पंच केदार में से भी एक है. 22 अप्रैल 2026 को दर्शन के लिए मंदिर के कपाट को खोल दिया गया है. पिछले कुछ सालों में केदारनाथ यात्रा का क्रेज युवाओं में काफी बढ़ा है. इसका पूरा क्रेडिट सोशल मीडिया को जाता है. दुख की बात ये है कि फोटो खिंचवाने और रील बनाने के सुर में लोग ये भूल गए हैं, कि ये एक मंदिर है जो कि पहाड़ों के बीच ऊंचाईयों पर स्थिति है. यहां पहुंचने के लिए आपका शरीरिक रूप से फिट रहना बहुत जरूरी है. खुद की सेहत को नजरअंदाज करके पहाड़ों पर ट्रैक करने जाना जानलेवा भी साबित हो सकता है. ऐसा ही कुछ केदारनाथ की यात्रा के पहले दिन गुजरात के एक युवक के साथ हुआ. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवक को यात्रा के दौरान हार्ट अटैक आया जिसके बाद उसकी मौत हो गयी. ये घटना उन सभी लोगों के लिए चेतावनी है जो फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं और बैग उठाकर सीधे अपनी चेयर से पहाड़ों में ट्रैक के लिए पहुंच जाते हैं. हार्ट डिजीज स्पेशलिस्ट डॉ. रिपेन गुप्ता, वाइस चेयरमैन एवं यूनिट हेड – कार्डियोलॉजी, मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, साकेत इसलिए सेफ साइड के लिए जरूरी है कि ट्रिप प्लान करने से पहले आप इन दो टेस्ट को जरूर करवा लें. हार्ट अटैक से बचाव के लिए जरूरी ये 2 टेस्ट टीएमटी टेस्ट- टीएमटी यानी कि ट्रेडमील टेस्ट कहा जाता है. ये एक डायग्नोस्टिक टेस्ट है जिसका उपयोग तनाव के दौरान दिल की प्रतिक्रिया को जांचने के लिए किया जाता है. यह टेस्ट मुख्य रूप से कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD) यानी दिल की धमनियों में ब्लॉकेज का पता लगाने और हार्ट की कार्यक्षमता को समझने के लिए किया जाता है. TMT Test कैसे किया जाता है- टीएमटी टेस्ट के दौरान मरीज को ट्रेडमिल पर चलाते हैं. इसमें धीरे-धीरे स्पीड और झुकाव बढ़ाया जाता है. इस दौरान मरीज की हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम को लगातार मॉनिटर किया जाता है. यह टेस्ट यह दिखाता है कि शरीर की फिजिकल एक्टिविटी के दौरान दिल कितना अच्छे से काम करता है, यानी रोजमर्रा के तनाव जैसी स्थिति में हार्ट कैसे प्रतिक्रिया देता है. जरूरत क्यों होती है? टीएमटी टेस्ट हार्ट की सेहत को जांचने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD) को पहचानने में. ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज के दौरान हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और ECG की जांच करके यह टेस्ट गड़बड़ी का पता लगाने में मदद करता है, जो CAD की ओर संकेत कर सकती है. यह एक नॉन-इनवेसिव (बिना सर्जरी वाला) टेस्ट है, जो दिल की बीमारियों की जल्दी पहचान और सही मूल्यांकन में मदद करता है. ECG टेस्ट- इसीजी का फुलफॉर्म इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम टेस्ट होता है जो कि एक सरल और नॉन-इनवेसिव टेस्ट है. इसे दिल की इलेक्ट्रिकल गतिविधि को रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है. इसकी मदद से अनियमित धड़कन, कोरोनरी हार्ट डिजीज का पता लगाया जाता है.डॉक्टर ECG की सलाह तब देते हैं जब व्यक्ति को सीने में दर्द, सांस फूलना, चक्कर आना, बेहोशी, दिल का तेज, फड़फड़ाना, धड़कना या जोर से धड़कने जैसा एहसास जैसे लक्षण दिखते हैं. इसके अलावा ECG का उपयोग यह देखने के लिए भी किया जाता है कि हार्ट की बीमारी के इलाज जैसे दवाइयां या कार्डियक डिवाइस सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं. ECG टेस्ट कैसे किया जाता है? इस टेस्ट को करने के लिए छाती, बांहों और पैरों पर छोटे-छोटे चिपचिपे डॉट (इलेक्ट्रोड) और तार लगाए जाते हैं. ये तार ईसीजी मशीन (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ) से जुड़े होते हैं, जो हार्ट की मांसपेशियों की इलेक्ट्रोनिक एक्टिविटी को रिकॉर्ड करती है और इसे स्क्रीन या कागज पर ट्रेस के रूप में प्रदर्शित करती है. इन लक्षणों पर भी नजर रखेंयदि आपको पहाड़ों पर चढ़ते वक्त सीने के बीचों-बीच दबाव या जलन महसूस हो रही है या बहुत ज्यादा पसीना आना और अचानक घबराहट होना, गर्दन, जबड़े या बाएं कंधे में खिंचाव महसूस होना, आंखों के सामने अंधेरा छाना या चक्कर आना जैसे लक्षण दिखते हैं तो इन्हें इग्नोर न करें. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : April 23, 2026, 19:12 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
मानव एकता दिवस पर सतना में रक्तदान जागरूकता स्कूटर रैली:24 अप्रैल के विशाल शिविर के लिए अपील, निरंकारी मंडल हर साल करता है आयोजन

सतना में मानव एकता दिवस की पूर्व संध्या पर संत निरंकारी मंडल द्वारा रक्तदान जागरूकता स्कूटर रैली निकाली गई। गुरुवार को आयोजित इस रैली का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। रैली कृष्णनगर स्थित भवन से शुरू हुई। ब्रांच संयोजक डॉ. जगदीश सेवानी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कृष्णनगर से अस्पताल चौक, पन्नीलाल चौक, चौक बाजार, बिहारी चौक, जयस्तंभ चौक, स्टेशन रोड, सर्किट हाउस, रीवा रोड और सेमरिया चौक से होते हुए सिंधी कॉलोनी स्थित संत निरंकारी भवन पर समाप्त हुई। रैली में शिष्य मंडल के सदस्य हाथों में पोस्टर लिए हुए थे और “रक्तदान महादान” के नारे लगा रहे थे। इस दौरान लोगों से 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर रक्तदान करने की अपील की गई। यह रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें जिला अस्पताल के ब्लड बैंक का स्टाफ अपनी सहभागिता निभाएगा। संत जगदीश सेवानी ने बताया कि यह पावन दिवस बाबा गुरबचन सिंह जी और चाचा प्रताप सिंह जी की पुण्य स्मृति को समर्पित है। हर साल निरंकारी मंडल द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर जिले का सबसे बड़ा शिविर माना जाता है।








