Friday, 02 Oct 2026 | 02:13 PM

Trending :

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जा रहा, सर्जरी होगी एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जा रहा, सर्जरी होगी मूवी रिव्यू- ‘प्रेम कीटाणु’:प्यार की तलाश में निकले वीर पहाड़िया की कहानी में है हंसी, उलझन और एक मजेदार ट्विस्ट; जानिए कैसी है फिल्म मूवी रिव्यू- ‘प्रेम कीटाणु’:प्यार की तलाश में निकले वीर पहाड़िया की कहानी में है हंसी, उलझन और एक मजेदार ट्विस्ट; जानिए कैसी है फिल्म मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी? मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?
EXCLUSIVE

रीवा में परशुराम जयंती पर रैली, जयकारों से गूंजा शहर:हाथों में भगवा ध्वज थाम निकले समाजजन; महिलाओं की भी रही भागीदारी

रीवा में परशुराम जयंती पर रैली, जयकारों से गूंजा शहर:हाथों में भगवा ध्वज थाम निकले समाजजन; महिलाओं की भी रही भागीदारी

रीवा में आज (रविवार) परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई थी, जिसके बाद मुख्य रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। रैली में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी सजाई गई थी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। युवा पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे, वहीं महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल होकर भजन-कीर्तन करती नजर आईं। रैली के दौरान “जय परशुराम” के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि परशुराम जयंती का पर्व ब्राह्मण समाज के लिए विशेष महत्व रखता है और इसे हर वर्ष श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर समाज में एकता, संस्कार और धर्म के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत रैली शहर के प्रमुख चौराहों शिल्पी प्लाजा, सिरमौर चौराहा, कॉलेज चौराहा होते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल रैली के साथ मौजूद रहा, जिससे पूरे आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और प्रशासन का सहयोग के लिए आभार जताया।

धार में व्यस्त सड़क पर युवक का बाइक से स्टंट:स्कूल के पास बिना नंबर प्लेट बाइक से दिखाए करतब

धार में व्यस्त सड़क पर युवक का बाइक से स्टंट:स्कूल के पास बिना नंबर प्लेट बाइक से दिखाए करतब

धार शहर में रविवार को एक युवक द्वारा खतरनाक बाइक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना घोड़ा चौपाटी के पास स्थित क्रमांक 2 स्कूल के सामने नागदा गुजरी मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो रविवार सुबह का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार है और उसने अपने दोनों पैर एक तरफ रखकर तेज रफ्तार में बाइक चलाई। वह संतुलन बनाते हुए सड़क पर आगे बढ़ता दिखाई दिया। जिस स्थान पर यह स्टंट किया गया, वह शहर का एक व्यस्त मार्ग है। इसके पास ही एक स्कूल भी स्थित है, जहां दिनभर आम लोगों की आवाजाही रहती है। इस तरह की लापरवाही भरी हरकत से कोई बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क पर इस तरह के स्टंट न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि ये स्टंट करने वाले की जान के साथ-साथ अन्य राहगीरों के जीवन को भी खतरे में डालते हैं। बावजूद इसके, कुछ युवक सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसी जोखिम भरी हरकतें करते हैं। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है और पुलिस प्रशासन से ऐसे युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों यात्रियों को शीतल जल सेवा:तीसरे हफ्ते भी समिति सक्रिय, भीषण गर्मी में जलदान से राहत

बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों यात्रियों को शीतल जल सेवा:तीसरे हफ्ते भी समिति सक्रिय, भीषण गर्मी में जलदान से राहत

अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री बहुचरा माता सेवा समिति राजपुरा ने बुरहानपुर रेलवे स्टेशन परिसर में निःशुल्क शीतल जल सेवा का आयोजन किया। भीषण गर्मी के बीच समिति ने सैकड़ों यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराया। यात्रियों ने इस पहल की सराहना की। समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि अक्षय तृतीया के महत्व को ध्यान में रखते हुए यह सेवा कार्य किया गया। उनका कहना था कि इस पवित्र दिन पर जल दान को बड़ा धर्म माना जाता है। इसी भावना के साथ समिति के सदस्यों ने स्वयं श्रमदान कर यात्रियों को शीतल जल वितरित किया। इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत प्रदान करना था। समिति के सभी सदस्यों ने इस आयोजन में सक्रिय रूप से योगदान दिया। समिति ने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया है। इस सेवा कार्य को स्थानीय लोगों और रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों का भी सहयोग मिल रहा है। लोग स्वयं आगे आकर पानी की कैन उपलब्ध कराने की पेशकश कर रहे हैं। समिति द्वारा यह लगातार तीसरे सप्ताह रविवार को की गई जल सेवा है।

खदान में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत:सतना में डेढ़ घंटे सर्च के बाद मिला शव, लापरवाही पर सवाल

खदान में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत:सतना में डेढ़ घंटे सर्च के बाद मिला शव, लापरवाही पर सवाल

सतना जिले के कोलगवां थाना अंतर्गत बाबूपुर चौकी क्षेत्र में रविवार को एक 16 वर्षीय किशोर की अवैध खदान में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान साइडिंग निवासी बरकत खान, पिता स्व. राजू खान के रूप में हुई है। बरकत रविवार सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्तों के साथ साइडिंग की लालपुर स्थित एक खदान में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक खदान के बीच गहराई में चला गया और डूब गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन अधिक गहराई के कारण वे सफल नहीं हो सके। डेढ़ घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे और तुरंत तलाश अभियान शुरू किया। लगभग डेढ़ घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे बरकत खान को पानी से बाहर निकाला गया। परिजन और साथी उसे तत्काल निजी वाहन से नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाबूपुर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि क्षेत्र में संचालित अवैध खदानें लगातार जानलेवा साबित हो रही हैं, लेकिन इन पर रोक नहीं लगाई जा रही। लोगों ने प्रशासन से ऐसी खदानों को जल्द बंद कराने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

‘आदिवासी हैं ममता के विरोधी, बदल रही बंगाल की संस्कृति के घुसपैठिए’, पीएम मोदी ने टीएमसी पर लगाया गंभीर आरोप

'आदिवासी हैं ममता के विरोधी, बदल रही बंगाल की संस्कृति के घुसपैठिए', पीएम मोदी ने टीएमसी पर लगाया गंभीर आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (19 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में त्रिलोक कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए एक रैली की। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे युवा विरोधी हैं। पीएम मोदी ने मोटरसाइकल को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए की वजह से बंगाल की भाषा और संस्कृति बदल रही है। उन्होंने महाराजगंज प्लांट पर आरोप लगाया। मोदी ने आरोप लगाया कि ओथियोड ने गरीबों की अनदेखी की, उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और इस क्षेत्र को बर्बाद कर दिया, भय और बख्तरबंद के चक्र में विस्फोट कर दिया। उन्होंने कहा, ‘घुसपैठ के कारण बंगाल की भाषा और संस्कृति में बदलाव देखा जा रहा है।’ वर्ष 2026 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अस्मिता और नामांकन पर अपना रुख और तेज कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जबकि कैथोलिक सरकार के तहत संथाली भाषा और आदिवासी अस्मिता का अपमान हो रहा है, मदरसा शिक्षा के लिए रिकॉर्ड बजट जारी किया जा रहा है। मोदी ने कहा, ‘संथाली भाषा का अपमान किया जा रहा है, जबकि मदरसा शिक्षा के लिए रिकॉर्ड बजट दिया जा रहा है।’ यह सिर्फ तुष्टिकरण है।’ नींव की जमीनों पर अलौकिक टुकड़ों ने कब्ज़ा कर लिया – प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री ने दावा किया कि बंगाल के युवाओं में सड़क, रोजगार, बेरोजगारी और भव्यता की भारी कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्मों ने फर्मों की जमीनों पर कब्जा कर लिया है। मोदी ने कहा, ‘तृणमूल के महाजंगलराज में ‘कट मनी’ (रिश्वत) के बिना कोई काम नहीं होता।’ उन्होंने ममता बनर्जी सरकार को ‘निर्मम सरकार’ अधिकार देते हुए कहा कि वह केवल ”लूट” में रुचि रखती हैं, अधिकार के कल्याण में नहीं। अंतिम चरण में संग्रहालय का आरोप मोदी ने कहा, ‘तृणमूल ने अत्याचार, लूट, लूट और महाजंगलराज के अलावा कुछ नहीं दिया।’ उन्होंने कहा कि पुरुलिया, बैंका और झाड़फूंक के लोगों ने सबसे पहले भाजपा का समर्थन इसलिए किया था क्योंकि वे ”डर और वैश्या से मुक्ति” चाहते थे। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पुरुलिया का मराठा साम्राज्य अब शांति के खिलाफ हो गया है। उन्होंने कहा, ‘पूरा पुरुलिया बदलाव चाहता है और कह रहा है’ बदलाव जरूरी है। (पलटानो दरकार)’ इस नारे का प्रयोग करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों में विपक्ष के खिलाफ जनता का गुस्सा बढ़ रहा है। मोदी ने आरोप लगाया कि लेकिन लोकतंत्र के ”भ्रष्टाचार अत्याचारी” ने बंगाल के लोगों को आतंकित कर दिया, अब जनता भाजपा को ”एकमात्र विश्वसनीय विकल्प” मान रही है। यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त होंगे पूर्व रेल मंत्री डायना डायना, बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव!

रील लाइफ में देशभक्ति पर जोर:‘बॉर्डर 2’ के बाद अब 'ऑपरेशन सिंदूर' से भी वरुण बदलेंगे इमेज

रील लाइफ में देशभक्ति पर जोर:‘बॉर्डर 2’ के बाद अब 'ऑपरेशन सिंदूर' से भी वरुण बदलेंगे इमेज

वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी जल्द ही ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में 22 मई में नजर आनी है। ‘बॉर्डर 2’ के बाद जहां वरुण अपनी इमेज को नए सिरे से गढ़ने के मिशन पर हैं, वहीं मृणाल लगातार स्क्रिप्ट-आधारित चुनावों से करियर को नई दिशा दे रही हैं। ट्रेड सूत्रों के मुताबिक 2027 दोनों कलाकारों के लिए सिर्फ एक और साल नहीं, बल्कि निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है, जहां हर प्रोजेक्ट उनके करियर ग्राफ को नई दिशा देगा। खासतौर पर वरुण के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ काफी अहम है। प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है फिल्म, स्क्रिप्ट हुई तैयार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और साल की शुरुआत में रिलीज के लिए आगे बढ़ रही है। वहीं नाग अश्विन वाली फिल्म भी मृणाल के साथ स्क्रिप्टिंग फेज में है और 2027 के मध्य तक रिलीज विंडो देख रही है। अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की स्क्रिप्ट सुनने के बाद वरुण का क्या फैसला होगा। वह अगले साल के लिए सबसे बड़े नैरेटिव को दिशा दे सकता है। अश्विन के एक प्रोजेक्ट में भी दिखेंगी मृणाल वहीं मृणाल की ‘डकैत’ को काफी सराहना मिली है। नाग अश्विन जैसे निर्देशकों द्वारा मधुबाला और स्मिता पाटिल से की गई तुलना ने उनके लिए स्केल काफी ऊंचा कर दिया है। यही वजह है कि मृणाल अब बेहद सोच-समझकर प्रोजेक्ट्स चुन रही हैं। वह रैंडम फिल्मों से दूरी बना रही हैं और 2027 के लिए ऐसे किरदारों पर फोकस कर रही हैं, जिनमें डेप्थ हो और उन्हें सोलो लीड के तौर पर स्थापित कर सकें, साथ ही नाग अश्विन के एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को लेकर शुरुआती बातचीत भी जारी है, जिसकी शूटिंग 2027 के मध्य में शुरू हो सकती है। वरुण के लिए इम्तिहान के जैसी होगी ये फिल्म वरुण के करियर के लिए “ऑपरेशन सिंदूर’ काफी अहम मानी जा रही है। भूषण कुमार के साथ बनने वाली इस फिल्म के लिए वरुण को अप्रोच किया गया है, हालांकि वे स्क्रिप्ट और विजन को लेकर पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही अंतिम फैसला लेंगे। फिल्म को 2027 की शुरुआत में रिलीज करने की प्लानिंग है। इसका विषय एक संवेदनशील सैन्य ऑपरेशन पर बेस्ड है, जो राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस छेड़ सकता है। वरुण के लिए एक बार फिर से यथार्थवादी किरदार निभाने का मौका होगा, जिसे ट्रेड उनकी असल परीक्षा मान रहे हैं। ‘है जवानी तो…’ के बाद भी साथ दिख सकते हैं वरुण और मृणाल डेविड के निर्देशन में बनी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बाद भी वरुण और मृणाल की जोड़ी एक थ्रिलर फिल्म में साथ दिखेगी। कई प्रोडक्शन हाउस अपनी निवेश रणनीति दोनों की केमिस्ट्री पर टिका कर बैठे हैं और “है जवानी…’ की सफलता का इंतजार कर रहे हैं।

सागर चौपाटी पर 8-10 नकाबपोश बदमाशों का उत्पात:दुकानों और गाड़ियों में की तोड़फोड़, मची भगदड़; CCTV फुटेज के आधार पर तलाश जारी

सागर चौपाटी पर 8-10 नकाबपोश बदमाशों का उत्पात:दुकानों और गाड़ियों में की तोड़फोड़, मची भगदड़; CCTV फुटेज के आधार पर तलाश जारी

सागर में कटरा और मोतीनगर के बाद अब सिविल लाइन चौराहे के पास स्थित चौपाटी पर शनिवार रात 8-10 नकाबपोश बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। मुंह पर कपड़ा बांधकर आए इन बदमाशों ने बिना किसी बात के दुकानों के काउंटर तोड़े और पार्किंग में खड़े वाहनों को लात मारकर गिरा दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है और सिविल लाइन पुलिस फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। गाड़ियों से पहुंचे थे बदमाश, अचानक मचाने लगे उत्पात जानकारी के अनुसार, शनिवार रात सिविल लाइन चौराहे के पास बनी चौपाटी पर दुकानें खुली हुई थीं। तभी अचानक गाड़ियों से 8-10 बदमाश वहां पहुंचे। इन सभी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। इन्होंने बगैर किसी कारण और बातचीत के चौपाटी पर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। फुटपाथ पर खड़ी बाइकों को लात मारकर गिराने लगे और दुकानों के काउंटर में तोड़फोड़ की। यह उत्पात देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हुए आरोपी, दुकानदार दहशत में घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कैमरों में पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है। फुटेज में कुछ युवक दुकानों में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय दुकानदार दहशत में हैं। थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि उत्पात मचाकर भागे बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

सलमान के सामने डांस करने से घबराए वरुण:फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है; के सेट पर पहुंचे सलमान; वरुण ने शेयर किया वीडियो

सलमान के सामने डांस करने से घबराए वरुण:फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है; के सेट पर पहुंचे सलमान; वरुण ने शेयर किया वीडियो

वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के सेट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान अचानक पहुंचे नजर आए। रविवार को वरुण धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के पहले गाने ‘ब्याह करवा दो जी’ का बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सलमान खान के साथ डेविड धवन और मनीष पॉल भी नजर आए। वीडियो के साथ कैप्शन में वरुण ने लिखा, ‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के बगल में डांस करने में हमेशा नर्वसनेस होती है।’ गौरतलब है कि धवन सबसे बड़े कुंवारे से इशारा सलमान खान की ओर था। सलमान खान और डेविड धवन ने काफी समय से प्रोफेशनल रिलेशन है। सलमान ने डेविड के डायरेक्शन वाली ‘जुड़वा’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसी वजह से सलमान और वरुण धवन के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग देखी जाती है। वीडियो सामने आने के बाद यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि सलमान खान फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में कैमियो कर सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि सलमान खान पहले भी वरुण धवन की फिल्मों ‘जुड़वा 2’ और ‘बेबी जॉन’ में कैमियो कर चुके हैं। वरुण धवन की यह अपकमिंग फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

सलमान के सामने डांस करने से घबराए वरुण:फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के सेट पर पहुंचे सलमान; वरुण ने शेयर किया वीडियो

सलमान के सामने डांस करने से घबराए वरुण:फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है; के सेट पर पहुंचे सलमान; वरुण ने शेयर किया वीडियो

वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के सेट का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान नजर आए। रविवार को वरुण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के पहले गाने ‘ब्याह करवा दो जी’ का बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सलमान के साथ डेविड धवन और मनीष पॉल भी नजर आए। वीडियो के साथ कैप्शन में वरुण ने लिखा, ‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के बगल में डांस करने में हमेशा नर्वसनेस होती है।’ गौरतलब है कि वरूण का सबसे बड़े कुंवारे से इशारा सलमान खान की ओर था। सलमान खान और डेविड धवन के बीच काफी समय से प्रोफेशनल रिलेशन है। सलमान ने डेविड के डायरेक्शन वाली ‘जुड़वा’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसी वजह से सलमान और वरुण धवन के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग देखी जाती है। वीडियो सामने आने के बाद यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि सलमान फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में कैमियो कर सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि सलमान पहले भी वरुण धवन की फिल्मों ‘जुड़वा 2’ और ‘बेबी जॉन’ में कैमियो कर चुके हैं। वरुण की यह अपकमिंग फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

सागर में B.Com के छात्र ने लगाई फांसी:रहली में 21 साल के युवक का शव फंदे पर मिला; मोबाइल कॉल डिटेल की जांच होगी

सागर में B.Com के छात्र ने लगाई फांसी:रहली में 21 साल के युवक का शव फंदे पर मिला; मोबाइल कॉल डिटेल की जांच होगी

सागर जिले के रहली स्थित वार्ड क्रमांक-6 में रविवार सुबह 21 वर्षीय बीकॉम के छात्र ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार रात वह कमरे में मोबाइल चला रहा था और सुबह मां ने उसे फंदे पर लटके देखा। रहली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए युवक का मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल की जांच कर रही है। मां कमरे में पहुंची तो फंदे पर झूल रहा था बेटा पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक-6 (रहली) निवासी यशवंत बेलदार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यशवंत ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। दूसरे नंबर का बेटा गौरव बेलदार (21) सागर के ऑर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज से बीकॉम सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार रात करीब 12 बजे यशवंत घर पर टीवी देख रहे थे और गौरव अपने कमरे में मोबाइल चला रहा था। इसके बाद यशवंत सो गए। रविवार सुबह करीब 5 बजे पत्नी संध्या सोकर उठीं। कुछ देर बाद वह कमरे में गईं, तो देखा कि गौरव फंदे पर झूल रहा है। रस्सी काटकर अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने किया मृत घोषित पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग कमरे में पहुंचे। परिजनों ने फंदे की रस्सी काटकर गौरव को नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रहली पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। युवक के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है।