Friday, 02 Oct 2026 | 01:26 PM

Trending :

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जा रहा, सर्जरी होगी एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जा रहा, सर्जरी होगी मूवी रिव्यू- ‘प्रेम कीटाणु’:प्यार की तलाश में निकले वीर पहाड़िया की कहानी में है हंसी, उलझन और एक मजेदार ट्विस्ट; जानिए कैसी है फिल्म मूवी रिव्यू- ‘प्रेम कीटाणु’:प्यार की तलाश में निकले वीर पहाड़िया की कहानी में है हंसी, उलझन और एक मजेदार ट्विस्ट; जानिए कैसी है फिल्म मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी? मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?
EXCLUSIVE

सिवनी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली वाहन रैली:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल; जिले के आठों विकासखंडों में दिखा उत्साह

सिवनी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली वाहन रैली:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल; जिले के आठों विकासखंडों में दिखा उत्साह

सिवनी में रविवार को भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव पर ब्राह्मण समाज ने विशाल वाहन रैली और धर्मसभा का आयोजन किया। मठ मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई इस रैली में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और पूर्व विधायक संजय शर्मा भी सम्मिलित हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस रैली का समापन डूंडासिवनी स्थित नंदकेश्वर धाम में हुआ। झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र, गूंजे परशुराम के जयकारे मठ मंदिर में ध्वजारोहण और पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई रैली में भगवान परशुराम के पराक्रम को दर्शाती सुसज्जित झांकियां शामिल थीं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ जयकारे लगाए। रैली के समापन पर नंदकेश्वर धाम मंगल भवन में विद्वान पंडितों द्वारा हवन-पूजन, आरती और विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। प्रतिभाओं का सम्मान और सामाजिक एकजुटता पर जोर नंदकेश्वर धाम में आयोजित धर्मसभा के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने शिक्षा, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक उत्थान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया और वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंदों को वस्त्र एवं महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। जिले के आठों विकासखंडों में दिखा उत्साह भगवान परशुराम जन्मोत्सव का प्रभाव केवल शहर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जिले के धनोरा, घंसौर, केवलारी, बरघाट, छपारा, कुरई और लखनादौन विकासखंडों में भी श्रद्धा और उत्साह देखा गया। इन क्षेत्रों में सुंदरकांड पाठ, भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चलते रहे। प्रशासन और पुलिस की सक्रियता से जिले भर में सभी आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।

जबलपुर के शहपुरा-भिटौनी में 200 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न:अक्षय तृतीया पर हुआ आयोजन, जेसीबी से हुई फूलों की बारिश

जबलपुर के शहपुरा-भिटौनी में 200 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न:अक्षय तृतीया पर हुआ आयोजन, जेसीबी से हुई फूलों की बारिश

अक्षय तृतीया के अवसर पर शहपुरा-भिटौनी में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना के तहत 200 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इनमें 198 हिंदू कन्याओं का विवाह पंडितों द्वारा विधि-विधान से संपन्न हुआ, जबकि 2 मुस्लिम कन्याओं का निकाह मौलवी द्वारा कराया गया। दोपहर में सभी वर-वधुओं ने सात फेरे लेकर विवाह संस्कार पूरे किए। शाम को सामूहिक बारात निकाली गई, जिसके स्वागत में दो जेसीबी मशीनों से फूलों की बारिश की गई। इससे आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल बन गया। बरगी विधायक और जनपद सदस्यों ने द्वारचार कर बारातियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन भी हुआ। उन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कन्यादान के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे दो परिवारों के साथ सात जन्मों के बंधन का प्रतीक बताया। इस अवसर पर जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने पहुंचकर नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं। इस सामूहिक विवाह में सामाजिक संगठनों और व्यापारियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। क्षत्रिय सभा शहपुरा ने वधुओं को डिनर सेट भेंट किया, जबकि कृषि मंडी के व्यापारियों ने बर्तन दिए। एथेनॉल कंपनी और वेयरहाउस संचालकों ने भी उपहार प्रदान किए। विधायक ने नवविवाहितों को कुकर, बिछिया और साड़ी भेंट की। कार्यक्रम के अंत में सभी 200 वधुओं के खातों में शासन की निर्धारित राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की गई।

शिवपुरी में अक्षय तृतीया से पहले दो बाल विवाह रुके:चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर कार्रवाई: विशेष निगरानी के लिए टीमें गठित

शिवपुरी में अक्षय तृतीया से पहले दो बाल विवाह रुके:चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर कार्रवाई: विशेष निगरानी के लिए टीमें गठित

शिवपुरी जिले में अक्षय तृतीया से पहले प्रशासन ने बाल विवाह रोकने के लिए सक्रियता दिखाई है। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिली सूचना के आधार पर रविवार को प्रशासनिक टीम ने दो अलग-अलग गांवों में पहुंचकर दो बाल विवाह रुकवाए। दोनों ही मामलों में परिजनों को समझाइश दी गई और कम उम्र में शादी न करने का लिखित आश्वासन लिया गया। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने पहली कार्रवाई तेंदुआ थाना क्षेत्र में की। यहां एक 17 वर्षीय लड़के का विवाह तय किया गया था। जांच में पता चला कि जिस लड़की से शादी होनी थी, वह विदिशा जिले के सिरोंज क्षेत्र की निवासी है और उसकी उम्र भी 18 वर्ष से कम है। दोनों के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर मौके पर ही विवाह रुकवा दिया गया। दूसरी कार्रवाई रन्नौद थाना क्षेत्र में की गई। यहां 17 वर्ष 10 माह की एक लड़की का विवाह कराया जा रहा था। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी, जिसके बाद शादी रुकवा दी गई। परिवार को समझाइश दी गई प्रशासन ने दोनों मामलों में परिजनों को बाल विवाह कानून के तहत होने वाली सजा से अवगत कराया। इसके बाद परिवारों ने निर्धारित कानूनी उम्र पूरी होने से पहले विवाह न करने का लिखित आश्वासन दिया। विदिशा जिले की टीम ने भी सिरोंज में संबंधित परिवार से संपर्क कर विवाह रोकने की कार्रवाई सुनिश्चित की। परियोजना अधिकारी अमित यादव ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों नाबालिग पाए गए थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादौन ने जानकारी दी कि अक्षय तृतीया के दौरान जिलेभर में विवाह आयोजनों की निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति चोरी-छिपे बाल विवाह कराता है तो उसके खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 और किशोर न्याय अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि बाल विवाह की सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या नजदीकी थाने को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

मोहनखेड़ा महातीर्थ में 550 तपस्वियों का पारणा महोत्सव संपन्न:अक्षय तृतीया पर सीएम बोले- उपवास से आत्मशुद्धि होती है, सरकार आध्यात्म को दे रही बढ़ावा

मोहनखेड़ा महातीर्थ में 550 तपस्वियों का पारणा महोत्सव संपन्न:अक्षय तृतीया पर सीएम बोले- उपवास से आत्मशुद्धि होती है, सरकार आध्यात्म को दे रही बढ़ावा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार जिले के राजगढ़ स्थित मोहनखेड़ा महातीर्थ में आदिराज पारणा महोत्सव में शामिल हुए। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने उपवास और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन अनेक योनियों के बाद प्राप्त होता है, और इसे श्रेष्ठ बनाने के लिए उपवास एक प्रभावी साधन है। उन्होंने पारणोत्सव जैसे आध्यात्मिक आयोजनों को पुण्य संचयन और आत्मशुद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। डॉ. यादव ने गुरु की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि जिस प्रकार सूर्य पूरे संसार को ऊर्जा देता है, उसी प्रकार गुरुदेव मानव जीवन को सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। यह महोत्सव गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब की पावन निश्रा में संपन्न हुआ। इसमें 550 से अधिक तपस्वियों का विधिवत पारणा कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार भौतिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने गौशालाओं में अनुदान राशि बढ़ाने, प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहन देने और गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने की योजनाओं का उल्लेख किया। कार्यक्रम के समापन के बाद, मुख्यमंत्री ने मोहनखेड़ा महातीर्थ में विधिवत पूजन-अर्चन कर दर्शन किए। इस अवसर पर मंत्री चैतन्य काश्यप, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। देखिए तस्वीरें…

मम्मा कहने पर भड़कीं श्रुति हासन:पैपरजी से बोलीं- क्या बक रहे हो तुम; मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर हुआ विवाद

मम्मा कहने पर भड़कीं श्रुति हासन:पैपरजी से बोलीं- क्या बक रहे हो तुम; मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर हुआ विवाद

एक्ट्रेस और सिंगर श्रुति हासन हाल ही में मुंबई में पैपरजी पर बुरी तरह भड़क गईं। यह वाकया एक रेस्टोरेंट के बाहर हुआ, जहां श्रुति डिनर के लिए पहुंची थीं। शख्स ने उन्हें ‘मम्मा’ कहकर बुलाया, ये सुनते ही श्रुति का पारा चढ़ गया और उन्होंने तुरंत वहां अपना गुस्सा उतार दिया। श्रुति बोलीं- क्या बक रहे हो तुम घटना के वीडियो में श्रुति हासन जब रेस्टोरेंट से बाहर निकलकर अपनी कार की तरफ बढ़ रही थीं, तभी वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने उन्हें कवर करना शुरू कर दिया। इसी बीच भीड़ में से किसी ने उन्हें ‘मम्मा’ कहा। श्रुति इसी बात पर बिफर गईं। वीडियो में श्रुति काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। उन्होंने तुरंत पैपरजी की तरफ मुड़कर पूछा, “कौन है मम्मा? तुम्हारी मम्मा है? क्या बक रहे हो तुम?” इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी कार चेक की और बिना पोज दिए तुरंत वहां से निकल गईं। दुलकर सलमान और प्रभास के साथ आएंगी नजर वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। वे फिल्म ‘Aakasamlo Oka Tara’ में दुलकर सलमान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा सबसे ज्यादा चर्चा ‘सलार पार्ट 2’ की है, जिसमें वे प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करेंगी। श्रुति ओटीटी पर भी डेब्यू कर चुकी हैं और जल्द ही अनन्या पांडे की वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीजन में एक अहम रोल में दिखाई देंगी।

मम्मा कहने पर भड़कीं श्रुति हासन:पैपरजी से बोलीं- क्या बक रहे हो तुम; मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर हुआ विवाद

मम्मा कहने पर भड़कीं श्रुति हासन:पैपरजी से बोलीं- क्या बक रहे हो तुम; मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर हुआ विवाद

एक्ट्रेस और सिंगर श्रुति हासन हाल ही में मुंबई में पैपरजी पर बुरी तरह भड़क गईं। यह वाकया एक रेस्टोरेंट के बाहर हुआ, जहां श्रुति डिनर के लिए पहुंची थीं। शख्स ने उन्हें ‘मम्मा’ कहकर बुलाया, ये सुनते ही श्रुति का पारा चढ़ गया और उन्होंने तुरंत वहां अपना गुस्सा उतार दिया। श्रुति बोलीं- क्या बक रहे हो तुम घटना के वीडियो में श्रुति हासन जब रेस्टोरेंट से बाहर निकलकर अपनी कार की तरफ बढ़ रही थीं, तभी वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने उन्हें कवर करना शुरू कर दिया। इसी बीच भीड़ में से किसी ने उन्हें ‘मम्मा’ कहा। श्रुति इसी बात पर बिफर गईं। वीडियो में श्रुति काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। उन्होंने तुरंत पैपरजी की तरफ मुड़कर पूछा, “कौन है मम्मा? तुम्हारी मम्मा है? क्या बक रहे हो तुम?” इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी कार चेक की और बिना पोज दिए तुरंत वहां से निकल गईं। दुलकर सलमान और प्रभास के साथ आएंगी नजर वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। वे फिल्म ‘Aakasamlo Oka Tara’ में दुलकर सलमान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा सबसे ज्यादा चर्चा ‘सलार पार्ट 2’ की है, जिसमें वे प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करेंगी। श्रुति ओटीटी पर भी डेब्यू कर चुकी हैं और जल्द ही अनन्या पांडे की वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीजन में एक अहम रोल में दिखाई देंगी।

अक्षय तृतीया पर भिंड में गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह:माता-पिता ने बेटियों के हाथ पीले कर कन्यादान की रस्म निभाई, समाजजनों ने दिए उपहार

अक्षय तृतीया पर भिंड में गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह:माता-पिता ने बेटियों के हाथ पीले कर कन्यादान की रस्म निभाई, समाजजनों ने दिए उपहार

भिंड में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आदर्श प्रजापति समाज सुधार समिति ने तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन किया। शहर के बीएसएनएल भवन के पीछे स्थित बाबा खाटू श्याम मैरिज गार्डन में सामाजिक सौहार्द और उत्साह के साथ समारोह हुआ। सम्मेलन में समाज के जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। मंडप के नीचे माता-पिता ने परंपरागत रीति से कन्यादान कर अपनी बेटियों को विदा किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में फिजूल खर्चे पर रोक लगाने के साथ एकता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने इसे सामाजिक सहयोग और संस्कारों का प्रतीक बताते हुए सभी नवदंपतियों को एक-एक फ्रिज देने की घोषणा की, जिस पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। तस्वीरों में देंखे शादी की झलक… अतिथि बोले- यह काम भागवत कथा के समान पुण्य विशिष्ट अतिथि दीदी हाजी तमन्ना किन्नर गुरु ने कहा कि गरीब कन्या का विवाह कराना भागवत कथा के समान पुण्य का कार्य है। उन्होंने नवविवाहित कन्याओं को आशीर्वाद स्वरूप सोने के आभूषण भेंट किए। समिति के अध्यक्ष राजेश प्रजापति ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन दहेज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने में सहायक हैं और समाज को संगठित करते हैं। समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल ने भी इसे सामाजिक समरसता का उदाहरण बताया। आयोजन समिति ने प्रत्येक नवदंपति को गृहस्थी का पूरा सामान, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं, भेंट की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।

कटिंग कराओ और बाल बढ़ाओ! क्या ये फॉर्मूला सच है या सिर्फ एक पुरानी धारणा? जानिए ग्रोथ से जुड़ा पूरा सच

authorimg

Hair Growth Myth: बालों को लेकर एक बात आपने भी जरूर सुनी होगी-“जितना कटवाओगे, उतना जल्दी बढ़ेंगे.” यही वजह है कि कई लोग बाल लंबे करने के चक्कर में बार-बार ट्रिमिंग कराते रहते हैं, लेकिन क्या ये सच है या सिर्फ एक पुरानी धारणा? असल में बालों की ग्रोथ को लेकर काफी कंफ्यूजन रहता है, खासकर तब जब हर कोई अपनी अलग राय देता है-कोई कहता है महीने में एक बार कटिंग जरूरी है, तो कोई इसे पूरी तरह बेकार मानता है, अगर आप भी अपने बालों की लंबाई बढ़ाना चाहते हैं या बार-बार हेयरकट को लेकर सोच में पड़ जाते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आसान भाषा में समझेंगे कि बाल असल में कैसे बढ़ते हैं, ट्रिमिंग का रोल क्या है और कब बाल कटवाना सही होता है. साथ ही आपको ऐसे सिंपल टिप्स भी मिलेंगे जो आपके बालों को हेल्दी और लंबा बनाने में मदद कर सकते हैं. क्या बाल कटवाने से सच में बढ़ती है लंबाई?सीधी बात करें तो बाल कटवाने से उनकी ग्रोथ की स्पीड पर कोई असर नहीं पड़ता. बाल हमेशा स्कैल्प यानी जड़ों से बढ़ते हैं, न कि सिरों से. इसलिए बालों को काटने से उनकी बढ़ने की रफ्तार नहीं बदलती, लेकिन यहां एक ट्विस्ट है-जब आप बाल ट्रिम कराते हैं, तो दोमुंहे और कमजोर सिरे हट जाते हैं. इससे बाल बीच में टूटते नहीं और लंबे, घने और हेल्दी दिखते हैं. यानी ग्रोथ वही रहती है, लेकिन लुक बेहतर हो जाता है. क्यों जरूरी है समय-समय पर ट्रिमिंग?ट्रिमिंग को आप बालों की सर्विसिंग समझ सकते हैं. जैसे गाड़ी की सर्विस जरूरी होती है, वैसे ही बालों की भी देखभाल जरूरी है, अगर आप लंबे समय तक बाल नहीं कटवाते, तो नीचे के हिस्से में डैमेज बढ़ने लगता है. ये डैमेज धीरे-धीरे ऊपर तक पहुंच सकता है, जिससे बाल कमजोर और बेजान लगने लगते हैं. समय पर कटिंग करने से ये समस्या कंट्रोल में रहती है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. कब कराएं हेयरकट?बाल कटवाने का सही समय आपके हेयर टाइप और गोल पर निर्भर करता है.-अगर आप बाल लंबे करना चाहते हैं, तो हर 10–12 हफ्ते में हल्की ट्रिमिंग सही रहती है.-अगर आप किसी खास स्टाइल को मेंटेन कर रहे हैं, तो 4–6 हफ्ते में कटिंग कराना बेहतर है.-जिनके बाल जल्दी डैमेज होते हैं, उन्हें थोड़ा जल्दी-जल्दी ट्रिमिंग करवानी चाहिए. डैमेज बालों के लिए क्या करें?अगर आपके बाल कलर, स्ट्रेटनिंग या हीट स्टाइलिंग की वजह से खराब हो चुके हैं, तो उन्हें ज्यादा केयर की जरूरत होती है. ऐसे बालों को हर 5–6 हफ्ते में ट्रिम कराना फायदेमंद रहता है. इसके साथ ही डीप कंडीशनिंग और हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. घुंघराले बालों के लिए हर 2–3 महीने में ट्रिमिंग करना अच्छा रहता है, ताकि उलझन और ब्रेकज कम हो. कैसे पहचानें कि अब कटिंग जरूरी है?बाल खुद संकेत देते हैं कि अब उन्हें ट्रिमिंग चाहिए.-सिरे बहुत ज्यादा रूखे और झाड़ू जैसे दिखने लगें-कंघी करते वक्त बार-बार उलझें-बाल जल्दी टूटने लगें अगर आपको ये संकेत दिखें, तो समझ जाएं कि अब बालों को कटिंग की जरूरत है. बालों की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं?अगर आप सच में बाल लंबे करना चाहते हैं, तो फोकस सिर्फ कटिंग पर नहीं, बल्कि पूरी केयर पर होना चाहिए.-प्रोटीन और विटामिन से भरपूर डाइट लें-स्कैल्प की नियमित मालिश करें-हीट स्टाइलिंग कम करें-अच्छे क्वालिटी के शैंपू और ऑयल का इस्तेमाल करें ये आदतें बालों की जड़ों को मजबूत बनाती हैं और ग्रोथ को नेचुरल तरीके से बेहतर करती हैं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

दतिया में पारा 43॰ पार पहुंचा:लू जैसे हालात से बाजार प्रभावित; अब रातें भी गर्म होने लगीं

दतिया में पारा 43॰ पार पहुंचा:लू जैसे हालात से बाजार प्रभावित; अब रातें भी गर्म होने लगीं

दतिया में सूरज के तेवर गर्म हो रहे हैं। गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। रविवार को अधिकतम पारा 43.1॰ सेल्सियस के आंकड़े को छू गया। दोपहर होते-होते आसमान से बरसती आग और सड़कों पर चलती गर्म हवाओं ने आम जनजीवन की लय बिगाड़ दी है। आलम यह है कि सूरज की तपिश अब केवल पसीना नहीं निकाल रही, बल्कि बदन को झुलसा रही है। दिनभर लू जैसे हालात रहे। दोपहर 12 बजते ही शहर की मुख्य सड़कों सन्नाटा नजर आया। गर्म हवा के थपेड़े इतने तीखे हैं कि दोपहिया वाहन ड्राइवरों का सड़कों पर निकलना दूभर हो गया है। गर्म हवा के थपेड़ों के कारण लोग चेहरे को कपड़े से ढंककर निकलने को मजबूर हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और तीखे हो सकते हैं, क्योंकि न्यूनतम तापमान भी अब 22 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है, जिससे रातों की ठंडक भी गायब हो गई है। दिन ही नहीं, अब रातें भी बेचैन गर्मी का सितम सिर्फ दिन तक सीमित नहीं है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण अब रातें भी तप रही हैं। कंक्रीट के जंगल बन चुके शहर के मकान रात के समय गर्मी उगल रहे हैं, जिससे पंखे और कूलर भी जवाब देने लगे हैं। बढ़ते पारे ने लोगों की नींद हराम कर दी है। ग्रामीण इलाकों में बिजली की अघोषित कटौती ने इस परेशानी को दोगुना कर दिया है। तपती गर्मी का सीधा असर व्यापार पर भी पड़ रहा है। किला चौक, टाउन हॉल और मुख्य बाजारों में रविवार को दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक या तो सुबह जल्दी आ रहे हैं या फिर शाम ढलने के बाद। दूसरी ओर, ठंडे पेय पदार्थों, गन्ने के रस और मटके की मांग में भारी उछाल आया है। लोग खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए नींबू पानी और छाछ का सहारा ले रहे हैं। डॉक्टरों की सलाह: बरतें सावधानी बढ़ते तापमान और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अलर्ट जारी किया है। जिला अस्पताल के चिकित्सक और आरएमओ डॉ डीएस तोमर के अनुसार दोपहर 1 से शाम 4 बजे के बीच सीधी धूप में निकलने से बचें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और सूती कपड़े पहनें। सिर को ढंककर रखें और खाली पेट घर से बाहर न निकलें।

रिंकू का कैच छूटा, उन्होंने फिफ्टी लगाकर कोलकाता को जिताया:रहाणे 12वीं बार जीरो पर आउट, वरुण के 200 टी-20 विकेट पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

रिंकू का कैच छूटा, उन्होंने फिफ्टी लगाकर कोलकाता को जिताया:रहाणे 12वीं बार जीरो पर आउट, वरुण के 200 टी-20 विकेट पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

IPL के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ध्रुव जुरेल की बेहतरीन स्टंपिंग ने कैमरन ग्रीन को पवेलियन भेजा। अजिंक्य रहाणे 12वीं बार खाता नहीं खोल सके। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने अपने 200 टी-20 विकेट पूरे कर लिए। 11वें ओवर में KKR के उप कप्तान रिंकू सिंह का कैच छूटा, उन्होंने फिफ्टी लगाकर टीम को सीजन में पहली जीत दिला दी। वहीं कार्तिक त्यागी ने एक ही ओवर में 3 विकेट झटके। KKR vs RR: मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. वरुण चक्रवर्ती के 200 टी-20 विकेट पूरे KKR के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने RR के खिलाफ महज 14 रन देकर 3 विकेट लिए। इसी के साथ उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। उनके नाम अब 155 मुकाबलों में 202 विकेट हो गए। वे भारत के लिए 73 और IPL में 105 विकेट ले चुके हैं। 2. कार्तिक त्यागी ने 1 ओवर में 3 विकेट लिए राजस्थान की बैटिंग के 19वें ओवर में कार्तिक त्यागी ने 3 विकेट लिए। इसके लिए उन्होंने महज 2 रन खर्च किए। 3. आर्चर को तीसरे मैच में पहली बॉल पर विकेट जोफ्रा आर्चर ने फिर एक बार IPL में पहली ही गेंद पर विकेट झटक लिया। उन्होंने पारी की पहली गेंद गुड लेंथ पर इन स्विंगर फेंकी। टिम साइफर्ट शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद उनके पैड्स से टकराकर स्टंप्स से लग गई। आर्चर ने इससे पहले बेंगलुरु के फिल सॉल्ट और हैदराबाद के अभिषेक शर्मा को भी पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा था। 4. रहाणे सबसे ज्यादा बार डक होने वाले ओपनर IPL में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा डक के मामले में अजिंक्य रहाणे टॉप पर पहुंच गए। राजस्थान के खिलाफ उन्हें नांद्रे बर्गर ने पवेलियन भेजा। रहाणे IPL में 12वीं बार खाता नहीं खोल सके। उनसे पहले पार्थिव पटेल 11 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं। शिखर धवन और गौतम गंभीर 10-10 बार खाता नहीं खोल सके हैं। 5. जुरेल की बेहतरीन स्टंपिंग से ग्रीन आउट 5वें ओवर में रवि बिश्नोई ने राजस्थान को तीसरा विकेट दिलाया। कैमरन ग्रीन आगे बढ़कर खेलने गए, लेकिन बिश्नोई ने चतुराई से गुगली लेग साइड पर डाल दी। ग्रीन बॉल मिस कर गए, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने फुर्ती दिखाते हुए बाईं ओर डाइव लगाकर गेंद पकड़ी और एक हाथ से सीधे स्टंप्स में मार दी। ग्रीन को 27 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। 6. बर्गर ने रिंकू का कैच छोड़ा 11वें ओवर में नांद्रे बर्गर ने रिंकू सिंह का आसान कैच छोड़ दिया। ओवर की पहली बॉल रवींद्र जडेजा ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर फेंकी। रिंकू बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर हवा में खड़ी हो गई। बर्गर गेंद के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। जीवनदान के वक्त रिंकू महज 8 रन के स्कोर पर थे, उन्होंने फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिला दी। 7. यश राज पुंजा ने डेब्यू विकेट लिया 19 साल के यश राज पुंजा राजस्थान से इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेलने उतरे। उन्होंने पारी के 14वें और अपने चौथे ओवर में रमनदीप सिंह को बोल्ड कर दिया। यह उनका टी-20 क्रिकेट और IPL में पहला ही विकेट रहा। वे अपना डेब्यू मैच खेलने उतरे थे। राजस्थान ने उन्हें कर्नाटक की महाराजा टी-20 ट्रॉफी में प्रदर्शन के आधार पर 30 लाख रुपए में खरीदा था।