Friday, 02 Oct 2026 | 06:34 PM

Trending :

हनुमान अंश पर पर बोलीं तमन्ना भाटिया:लोग अपना सनातन कल्चर जानना चाहते हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर फिल्में हिट; हनुमान अंश ने कमाए 414 करोड़ हनुमान अंश पर पर बोलीं तमन्ना भाटिया:लोग अपना सनातन कल्चर जानना चाहते हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर फिल्में हिट; हनुमान अंश ने कमाए 414 करोड़ आमेर बना ‘आश्रम’ का नया ठिकाना, सागरलेक पर बनाया सेट:बाबा निराला बने बॉबी देओल पर फिल्माया सीन, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी भी हुई स्पॉट एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जा रहा, सर्जरी होगी एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जा रहा, सर्जरी होगी मूवी रिव्यू- ‘प्रेम कीटाणु’:प्यार की तलाश में निकले वीर पहाड़िया की कहानी में है हंसी, उलझन और एक मजेदार ट्विस्ट; जानिए कैसी है फिल्म
EXCLUSIVE

हिमाचल में ‘एक महिला MLA’ बोलकर फंसी कंगना:सोशल मीडिया में हो रहीं ट्रोल; सांसद की बौद्धिक क्षमता पर सवाल उठा रहे यूजर्स

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से सांसद एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट सोशल मीडिया में ट्रोल हो रही हैं। इस बार ट्रोलिंग की वजह कंगना द्वारा संसद में दिया गया वह भाषण बना है, जिसमें उन्होंने कहा कि हिमाचल में सिर्फ एक ही महिला विधायक है। हालांकि, कंगना का यह बयान दो-तीन दिन पहले का है, मगर इससे जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसके बाद लोग सांसद कंगना की बौद्धिक क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि हिमाचल में एक नहीं बल्कि तीन महिला विधायक हैं। इनमें दो विधायक कांग्रेस और एक बीजेपी की है। नारी शक्ति वंदन बिल पर बोलते हुए कंगना ने कहा- सांसद उदाहरण देते हुए कहती हैं कि हिमाचल में 68 विधानसभा क्षेत्र हैं, लेकिन हमारे पास सिर्फ एक महिला MLA है, सिर्फ एक। पूरे देश की असेंबली का यही दर चल रहा है, जो कि 9 से 8 फीसदी के आसपास है। लोकसभा में जरूर 13 फीसदी है, लेकिन यह भी वैश्विक दर के नजदीक नहीं है। आज यह महान उत्सव हमारी जिंदगी में आया है। कंगना आगे कहती हैं- प्रधानमंत्री का एक शब्द ध्यान में आया है- ‘पेट में चूहे दौड़ना’, जब भी कुछ अच्छा होने लगता है, तो चूहे इनके (कांग्रेस) दौड़ने लगते हैं। भाषण वायरल होने के बाद विवादों में घिरी कंगना इस भाषण के वायरल होने के बाद कंगना विवादों में घिर गई हैं और कुछ यूजर तो उन्हें वोट देने वालों पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। श्याम सोनू कुमार नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ‘मंडी संसदीय क्षेत्र का भविष्य उस सांसद के हाथ में है, जिसे हिमाचल के बारे में यह पता नहीं कि विधानसभा में कितनी महिलाएं हैं- यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है।’ पहले पता करो, फिर बोलो- कनू कनू शर्मा ने लिखा कि पहले कुछ पता करो, फिर बोलो। यूसी बौध लिखते हैं कि क्योंकि आपको भविष्य में भी बोलने का मौका मिलेगा, मेरा सुझाव है कि आप लिखित भाषण दें और तथ्य अपने स्टाफ से वेरिफाई करवा लें। जब भी बोलती हैं, हिमाचलियों की बेइज्जती करवाती हैं। ये कैसी सांसद, जिन्हें अपने राज्य का ज्ञान नहीं: पंकज पंकज शर्मा लिखते हैं कि यह कैसी सांसद हैं, जिन्हें अपने ही राज्य का ज्ञान नहीं है। हिमाचल विधानसभा में एक नहीं, तीन महिला विधायक हैं। इसी तरह अन्य सोशल मीडिया यूजर भी कंगना को ट्रोल कर रहे हैं। यह पहला अ‌वसर नहीं है जब कंगना विवादों में घिरी हो। पहले भी कंगना कई बार ऐसे बयानों के कारण ट्रोल हो चुकी हैं। कंगना रनोट हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह को जिताकर मंडी से सांसद चुनी गई है।

बुरहानपुर में प्रदर्शनकारियों के साथ बैठे मंत्री:41 डिग्री में सिलावट और विधायक ने जमीन पर बैठकर सुनी बात; अंबेडकर का बैनर फाड़ने पर विरोध

बुरहानपुर में शनिवार को प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के सामने समाजजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शाहपुर के अडगांव में डॉ. अंबेडकर का बैनर फाड़ने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोग नाराज थे। मंत्री सिलावट और विधायक अर्चना चिटनिस 41 डिग्री तापमान में प्रदर्शनकारियों के साथ जमीन पर बैठ गए। वर्तमान में मंत्री ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन लोग गिरफ्तारी होने तक प्रदर्शन पर अड़े हुए हैं। अंबेडकर का बैनर फाड़ने पर बवाल, 24 घंटे में नहीं हुई गिरफ्तारी जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट शनिवार को बुरहानपुर पहुंचे थे। कलेक्ट्रेट में विकास सलाहकार समिति की बैठक और एक कार्यक्रम के बाद वे बाहर निकले। वहां बड़ी संख्या में लोग पहले से इकट्ठा थे। प्रदर्शनकारी शाहपुर के अडगांव में बाबा साहब अंबेडकर के बैनर को फाड़ने का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर 24 घंटे में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया था। गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 41 डिग्री में जमीन पर बैठे मंत्री और विधायक, दिया आश्वासन नारेबाजी कर रहे लोगों को मनाने के लिए प्रभारी मंत्री सिलावट और बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस 41 डिग्री सेल्सियस की तेज गर्मी में उनके साथ जमीन पर बैठ गए। उन्होंने भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तु मेढ़े और अन्य समाजजनों को समझाया। मंत्री सिलावट ने कहा कि डॉ. अंबेडकर राष्ट्र का गौरव हैं। इस गतिविधि में जो भी लिप्त होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं, भीम आर्मी ने साफ कर दिया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक वे अपना प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे। महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को देश माफ नहीं करेगा प्रभारी मंत्री सिलावट कलेक्ट्रेट में नारी शक्ति वंदन अभियान के हस्ताक्षर कार्यक्रम में भी शामिल हुए। महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने कहा कि जो लोग मां शक्ति का विरोध कर रहे हैं, उनका असली चेहरा सामने आ गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहे इस पवित्र कार्य का विरोध करने वालों को देश और मातृ शक्ति कभी माफ नहीं कर सकती। भ्रष्टाचार की जांच होगी, मृत मछलियों पर दिए निर्देश क्रिटिकल केयर सेंटर में सामग्री खरीदी को लेकर हुए भ्रष्टाचार के आरोपों पर मंत्री ने जांच कराने की बात कही है। पिछले दिनों तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप कुमार मोसेस ने सीएमएचओ डॉ. आरके वर्मा पर ये आरोप लगाए थे। इसके अलावा, ताप्ती नदी के राजघाट पर तीन-चार दिनों से सैकड़ों मृत मछलियां मिलने के मामले में भी मंत्री सिलावट ने संज्ञान लिया है। उन्होंने महापौर माधुरी पटेल से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।

42 डिग्री तापमान में निकली रैली:महिलाओं और बच्चों को शामिल करने पर विभाग की कार्यशैली पर सवाल

उमरिया जिले के मानपुर में भीषण गर्मी के बीच निकाली गई ‘नारी शक्ति वंदन’ जागरूकता रैली ने महिला बाल विकास विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार को आयोजित इस रैली में महिलाओं के साथ बच्चों को भी शामिल किया गया, जबकि उस समय तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रैली के दौरान भीषण धूप के कारण महिलाएं और बच्चे अपनी आंखें भी ठीक से नहीं खोल पा रहे थे। जिले में पिछले कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। 12 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच यह 39 डिग्री से बढ़कर 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। स्थानीय लोगों ने तेज धूप और गर्मी में बच्चों और महिलाओं को सड़कों पर घुमाने को उनकी सेहत के लिए जोखिम भरा बताया है। ऐसे हालात में दोपहर के समय रैली निकालना और उसमें बच्चों को शामिल करना लापरवाही माना जा रहा है। जांच के निर्देश जारी मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला बाल विकास अधिकारी दिव्या गुप्ता ने जांच के निर्देश दिए हैं। मानपुर के परियोजना अधिकारी राज नारायण सिंह ने कहा कि रैली में केवल महिलाओं को शामिल किया गया था और बच्चे स्वयं ही शामिल हो गए थे। मौसम के आंकड़े 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था, जो 13 अप्रैल को 38 डिग्री और 14 अप्रैल को 39.2 डिग्री रहा। इसके बाद 15 अप्रैल को 40.8 डिग्री, 16 अप्रैल को 41.4 डिग्री और 17 अप्रैल को 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 17 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था।

मां को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन:कहा- मां दुपट्टा गोल कर, सांसों से गर्म कर आंखों पर लगाती थी, तो तुरंत सुकून मिल जाता था

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मां तेजी बच्चन को याद कर भावुक पोस्ट लिखी है। उन्होंने मां के स्पर्श और उनकी बातों पर एक ब्लॉग लिखा है। बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘कभी-कभी जिस बात से हम परेशान होते हैं, उसमें बस एक छोटा सा बदलाव कर देने से जिंदगी बहुत आसान हो जाती है। बस उस बदलाव को सही तरह से अपनाना और लगातार करना जरूरी होता है। फिर उसके बाद जो सुकून मिलता है, वो अलग ही होता है और तब लगता है कि क्या सच में इतनी छोटी सी बात के लिए हमने इतना समय, ऊर्जा और तनाव खर्च किया था?’ आगे उन्होंने लिखा, ‘और घर के आसान, देसी तरीके हमेशा सबसे बेहतर काम करते हैं। मां का वो प्यार भरा स्पर्श, उनकी बातों में छुपा भरोसा, उनका दुपट्टा गोल करके, अपनी सांसों से गर्म करके आंखों पर लगाना और तुरंत मिल जाने वाला सुकून और उनके वो शब्द- “सब ठीक हो जाएगा, बेटा।” अब वो हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उन पलों को याद करने भर से वही अपनापन, भरोसा और सुकून फिर से महसूस होने लगता है। मां सच में एक आशीर्वाद होती हैं, जिन्होंने हमें इस दुनिया में लाया।’ बता दें कि अमिताभ बच्चन, मां तेजी बच्चन से बेहद करीब थे। साल 2007 में तेजी बच्चन का 93 साल की उम्र में निधन हुआ था। अमिताभ बच्चन अक्सर अपने मां-बाबूजी से जुड़ी भावुक पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

अशोकनगर में सिलेंडर न मिलने पर लोगों ने किया चक्काजाम:गैस एजेंसी पर सुबह से इंतजार के बाद फूटा गुस्सा

अशोकनगर जिले के तूमैंन गांव में गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को चक्का जाम कर दिया। उन्होंने सड़क पर बैठकर वाहनों की आवाजाही रोक दी। यह विरोध प्रदर्शन सुबह से गैस एजेंसी पर इंतजार करने के बाद शुरू हुआ, जब एजेंसी नहीं खोली गई। ग्रामीण सुबह से ही गैस एजेंसी पर पहुंच गए थे और उन्होंने खुद ही अपने सिलेंडर रखकर कतारें बना ली थीं। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब एजेंसी नहीं खुली और सिलेंडर नहीं मिले, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनमें से कई लोगों के घरों में एक दिन बाद शादी है। एजेंसी संचालक ने एक दिन पहले आश्वासन दिया था कि शनिवार सुबह उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके लिए उन्हें टोकन भी दिए गए थे। हालांकि, काफी इंतजार के बाद भी दोपहर तक न तो एजेंसी संचालक पहुंचा और न ही सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। इस स्थिति से नाराज होकर ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। चक्का जाम के दौरान लोग कई बार रास्ते से हटे और फिर वापस बैठ गए, जिससे यातायात प्रभावित होता रहा।

आज IPL में CSK-SRH का मुकाबला:शानदार फॉर्म में ईशान किशन, गोपालगंज के साकिब पर भी रहेगी नजर, डेब्यू मैच में झटके थे 4 विकेट

आज IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। SRH की कप्तानी बिहार के ईशान किशन कर रहे हैं। फिलहाल, SRH टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, जिसमें 5 में से 2 मैच जीते हैं। पिछले मैच में ईशान ने शानदार प्रदर्शन किया था और 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने मैच में 44 बॉल पर कुल 91 रन बनाए थे। दूसरी ओर बिहार के साकिब हुसैन ने भी अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है। साकिब ने IPL के अपने डेब्यू मैच में ही किफायती 4 विकेट लिए थे। ईशान ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक किया था पूरा ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 44 बॉल पर 91 रन बनाए थे, जिसमें 6 छक्के, 8 चौके शामिल थे। 10वें ओवर में रवि बिश्नोई की चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर उन्होंने अर्धशतक पूरा किया था। इससे पहले पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में ईशान 14वें ओवर की आखिरी बॉल पर 27 रन बनाकर आउट हुए थे। मार्को यानसन ने डीप मिडविकेट पर एक हाथ से ईशान का कैच पकड़ा था। अर्शदीप की बॉल पर वह आउट होकर वापस पवेलियन गए। इस दौरान उन्होंने 3 चौका और 1 छक्का मारा था। ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में बनाए थे 80 रन ईशान किशन फ़िलहाल पैट कमिंस की जगह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी कर रहे हैं। ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और 80 रन बनाए थे। RCB के खिलाफ मैच में ईशान ने धमाकेदार पारी खेली और 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए थे। वह IPL में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर्स की लिस्ट शामिल हो गए हैं। साकिब हुसैन ने डेब्यू मैच में लिए 4 विकेट साकिब हुसैन ने डेब्यू मैच में अपने 4 ओवर में 24 रन देते हुए 4 विकेट चटकाए। इसमें यशस्वी जायसवाल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई का विकेट शामिल है। उन्होंने पहला विकेट यशस्वी जयसवाल का लिया था। 15वें ओवर की आखिरी बॉल पर उन्होंने दूसरा विकेट लिया था। साकिब ने डोनोवन फरेरा को क्लीन बोल्ड किया था और जडेजा-फरेरा की शतकीय साझेदारी तोड़ी थी। इसी के साथ उन्होंने 17वें ओवर में बैक टू बैक दो विकेट लिए थे। उन्होंने आठवां विकेट जोफ्रा आर्चर और नौंवा विकेट रवि बिश्नोई का लिया था। साकिब ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया अपना नाम हुसैन ने अपनी तेज गति के साथ-साथ स्लोवर वन से प्रभावित किया। उन्होंने डेथ ओवर्स में भी किफायती गेंदबाजी की थी।साकिब अब IPL डेब्यू में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले (संयुक्त रूप से) भारतीय गेंदबाज बने। उन्होंने अश्वनी कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी की। MI के अश्विनी ने 2025 में KKR के खिलाफ डेब्यू करते हुए 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

विराट कोहली के सपोर्ट में उतरीं अमीषा पटेल:जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर हो रही ट्रोलिंग पर बोलीं- कहा- ये कोई पाप है क्या

क्रिकेटर विराट कोहली, इंस्टाग्राम पर जर्मन मॉडल की तस्वीर लाइक कर चर्चा का विषय बन गए हैं। कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ उनकी आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस अमीषा पटेल, क्रिकेटर के सपोर्ट में उतरी हैं। उनका कहना है कि ये किसी की भी तस्वीर लाइक करना कोई पाप नहीं है। हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं अमीषा पटेल से विराट कोहली पर सवाल किया गया था। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं समझ नहीं पा रही हूं। लाइक करना कोई पाप है क्या। उनका इंस्टाग्राम, उनकी मर्जी, लाइक करें। लोगों को बस ट्रोल करना ही आता है। उनके पास कोई काम धंधा ही नहीं है। अच्छी बात है किसी के अच्छे काम को लाइक करना। उनकी लाइफ, उनका इंस्टाग्राम, उनकी मर्जी। ट्रोल करना पाप है, किसी को लाइक करना नहीं।’ कैसे शुरू हुआ विवाद? हाल ही में एक फोटोग्राफर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें जर्मन मॉडल लिजलाज की फोटो पर विराट कोहली के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइक किया गया था। इसके साथ फोटोग्राफर ने लिखा था, ‘इस पर कैसे रिएक्ट करें, जब GOAT विराट कोहली, आपकी पोस्ट लाइक कर दें। मैं और लिजलाज अभी भी अपनी आंखें मलकर देख रहे हैं कि ये सच में हो रहा है या नहीं, हाहा, धन्यवाद GOAT।’ फोटोग्राफर की पोस्ट सामने आने के बाद से ही विराट को ट्रोल किया जाने लगा। ट्रोलिंग की एक वजह ये थी कि कुछ समय पहले ही विराट कोहली के ऑफिशियल अकाउंट से एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो लाइक की गई थी। ट्रोलिंग होने पर तब विराट कोहली ने सफाई में कहा था कि उन्होंने अवनीत का फोटो लाइक नहीं की है, ये इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की गलती थी। जर्मन मॉडल के फॉलोवर्स बढ़े, दी सफाई सुर्खियों में आने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए जर्मन मॉडल लिजलाज ने कहा, ‘मैं सुबह उठी तो देखा कि मैं खबरों में हूं। मुझे नहीं पता था कि विराट ने कब फोटो लाइक की। लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म की खबरें मुझे भेजीं। मुझे बहुत सारे मैसेज मिले और लोग काफी उत्साहित थे।’