Sunday, 04 Oct 2026 | 02:45 PM

Trending :

रीवा में हिंदू एकता के लिए भव्य शोभायात्रा:जनप्रतिनिधियों समेत 5 हजार लोग शामिल हुए, 10 किमी मार्ग पर पुष्पवर्षा और स्वागत

रीवा में हिंदू एकता के लिए भव्य शोभायात्रा:जनप्रतिनिधियों समेत 5 हजार लोग शामिल हुए, 10 किमी मार्ग पर पुष्पवर्षा और स्वागत

रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान में रविवार को श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हिंदू एकता और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा में करीब 5 हजार लोग शामिल हुए। आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न समाजों और संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। यात्रा की शुरुआत शाम को जनपद कार्यालय से हुई, जहां से यह लगभग 10 किलोमीटर लंबा सफर तय करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। पूरे मार्ग में जय श्री राम के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत, पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। इस आयोजन में गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह भी शामिल हुए। उनके साथ अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। व्यापारी संगठन, सर्व समाज के लोग और युवा आर्मी के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन पिछले 5 वर्षों से लगातार किया जा रहा है और हर साल इसमें लोगों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। समरसता बढ़ाने के लिए निकाली जाती है यात्रा बालकृष्ण द्विबेदी ने बताया कि श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा यह यात्रा हिंदू एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकाली जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों से यह आयोजन लगातार किया जा रहा है और हर वर्ष इसमें लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। उन्होंने सभी समाज और संगठनों का आभार जताया, जिन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आगे भी इस तरह के आयोजन और बड़े स्तर पर करने की बात कही। विधायक नागेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों की सराहना की। साथ ही ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

ओवरटेक करने पर विवाद, युवक पर चढ़ाई स्कॉर्पियो:आरोपी खुद थाने पहुंचे, मारपीट की रिपोर्ट की; पुलिस ने चारों को पकड़ा

ओवरटेक करने पर विवाद, युवक पर चढ़ाई स्कॉर्पियो:आरोपी खुद थाने पहुंचे, मारपीट की रिपोर्ट की; पुलिस ने चारों को पकड़ा

सिंगरौली जिले के जयंत चौकी इलाके में शनिवार रात गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में एक वारदात सामने आई है। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष के लोगों ने एक युवक पर तेज रफ्तार कार चढ़ा दी। इस जानलेवा हमले में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर चार आरोपियों को पकड़ा है। यह पूरी घटना 4 अप्रैल की रात करीब 12 बजे जयंत क्षेत्र के वीवीसी ऑफिस के पास हुई। नितेश अग्रहरी अपने दोस्तों गौरव सिंह और विवेक अग्रहरी के साथ कहीं जा रहे थे, तभी गाड़ी आगे निकालने (ओवरटेक) को लेकर दूसरी गाड़ी वालों से उनकी बहस हो गई। गाली-गलौज के बाद चढ़ा दी स्कॉर्पियो देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। गुस्साए आरोपियों ने गौरव सिंह पर अपनी स्कॉर्पियो चढ़ा दी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। उन्हें तुरंत एनसीएल नेहरू अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। खुद ही पुलिस के पास पहुंच गए थे आरोपी हैरानी की बात यह है कि गौरव पर गाड़ी चढ़ाने के बाद चारों आरोपी खुद ही जयंत चौकी पहुंच गए। वे पुलिस को यह बताने आए थे कि उनके साथ मारपीट हुई है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर भी मामला दर्ज कर लिया और उन्हें रातभर चौकी में ही बैठाए रखा। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी विंध्य नगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि जैसे ही गौरव पर गाड़ी चढ़ाने की खबर मिली, पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने केस दर्ज किया और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। चौकी में पहले से मौजूद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भोपाल के अवधपुरी में शराब दुकान का विरोध:रहवासी सड़क पर उतरे; बोले-ठेके की वजह से अपराध बढ़े

भोपाल के अवधपुरी में शराब दुकान का विरोध:रहवासी सड़क पर उतरे; बोले-ठेके की वजह से अपराध बढ़े

भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग के मामले तूल पकड़ रहे हैं। कोलार रोड के मंदाकिनी चौराहे, ईंटखेड़ी और सेमराकलां के बाद अब अवधपुरी में शराब दुकान का विरोध शुरू हो गया है। रविवार शाम 7 बजे कई लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शराब का ठेका खुलने से इलाके में अपराधिक बढ़ गए हैं। अवधपुरी में ऋषिपुरम् के 80 फीट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग की गई। इसे लेकर ही स्थानीय रहवासियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि दुकान के कारण इलाके का माहौल बिगड़ रहा है और आए दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है रहवासी रमन तिवारी ने बताया कि मोहल्ले के लोग लंबे समय से इस दुकान को हटाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि शराब दुकान के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। रहवासियों ने आरोप लगाया कि यहां से गुजरने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसके अलावा झगड़े और अन्य अपराध भी बढ़ गए हैं। जिससे आम लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंचे लोगों ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके चलते अवधपुरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों ने मांग की कि जल्द इस शराब दुकान को हटाया जाए। ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बहाल हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर सोहन सिंह राजपूत, सारिका दिवाकर, अरुण सिंह, दिलीप कुमार दिवाकर, कमलेश सोलंकी आदि रहवासी मौजूद थे। कोलार रोड की दुकान को लेकर अफसरों से मिलेंगे लोग कोलार रोड के मंदाकिनी चौराहा स्थित शराब दुकान को लेकर लोग सोमवार को कलेक्टर और आबकारी अधिकारी से मिलेंगे। कोलार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल दुकान हटाने की मांग करेगा। अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने बताया कि जिस जगह पर दुकान शिफ्ट की गई है, उसके ठीक पीछे जैन मंदिर और आसपास रहवासी इलाके हैं। इसके चलते ही लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

इंदौर में कॉमन वॉशरूम में लगाया हिडन कैमरा:फोटो-वीडियो वायरल होने पर स्वीपर पकड़ाया, ब्लैकमेल करने का था इरादा

इंदौर में कॉमन वॉशरूम में लगाया हिडन कैमरा:फोटो-वीडियो वायरल होने पर स्वीपर पकड़ाया, ब्लैकमेल करने का था इरादा

शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बिल्डिंग के कॉमन वॉशरूम में हिडन कैमरा लगाकर लोगों के निजी फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए जा रहे थे। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी उसी बिल्डिंग में स्वीपर का काम करता था। उसने बाथरूम में छिपाकर हिडन कैमरा लगा दिया था। कुछ समय बाद वहां से रिकॉर्ड किए गए फोटो और वीडियो वायरल होने लगे, जिससे बिल्डिंग में रहने वाले लोग सकते में आ गए। जांच के दौरान लोगों को स्वीपर पर शक हुआ। उन्होंने उससे पूछताछ की और बाद में पुलिस को सूचना दी। तुकोगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम पुत्र सुनील वानखेड़े, निवासी अमर टेकरी, को गिरफ्तार कर लिया। टीआई जितेंद्र यादव के अनुसार आरोपी ने जंजीरवाला चौराहे स्थित एक बिल्डिंग के कॉमन वॉशरूम में कैमरा लगाया था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वॉशरूम से हिडन कैमरा भी जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इन वीडियो का इस्तेमाल लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने के लिए करना चाहता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने वीडियो किन-किन लोगों को भेजे या वायरल किए।

सिंगर करण औजला बोले-आज बहुत मजा आ रहा है:जयपुर में फैंस ने बनवाए चेहरे पर टैटू, कॉन्सर्ट में परमिश वर्मा की होगी स्पेशल एंट्री

सिंगर करण औजला बोले-आज बहुत मजा आ रहा है:जयपुर में फैंस ने बनवाए चेहरे पर टैटू, कॉन्सर्ट में परमिश वर्मा की होगी स्पेशल एंट्री

जयपुर में मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला का कॉन्सर्ट शुरू हो गया है। खम्मा घणी के साथ सभी का अभिवादन करते हुए करण औजला ने कहा कि वे बहुत दिनों बाद जयपुर आए हैं और आज उन्हें बहुत मजा आ रहा है। मेरे साथ आपको भी मजे करने है। सिंगर करण औजला, जिन्हें प्यार से ‘गीतों की मशीन’ भी कहा जाता है। कॉन्सर्ट का आयोजन सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में किया गया है। कॉन्सर्ट में परमिश वर्मा की स्पेशल एंट्री होगी। करण औजला को सुनने के लिए न केवल राजस्थान, बल्कि गुजरात, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से भी लोग पहुंचे हैं। करण शनिवार रात जयपुर पहुंचे थे। एयरपोर्ट से सीधे वेन्यू पर साउंड चेक के लिए गए। इसके बाद वे गोनेर रोड स्थित राजविलास होटल में रुके। उनके साथ परमिश वर्मा भी होटल में दिखाई दिए। एक साल पहले भी करण औजला ने जयपुर में लाइव परफॉर्मेंस दी थी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया था। अब देखिए, कॉन्सर्ट से जुड़ी PHOTOS…

रीवा के बेला बायपास पर 3 घंटे तक जाम:कई किलोमीटर रेंगते रहे वाहन, गर्मी में यात्री परेशान हुए; चोरहटा पुलिस नदारद रही

रीवा के बेला बायपास पर 3 घंटे तक जाम:कई किलोमीटर रेंगते रहे वाहन, गर्मी में यात्री परेशान हुए; चोरहटा पुलिस नदारद रही

रीवा के बेला बायपास पर रविवार को जाम की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। करीब 3 घंटे तक सड़क पर जाम और स्लो मूविंग ट्रैफिक की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान छोटे-बड़े सभी वाहन लंबी कतारों में फंसे नजर आए और कई जगहों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। जानकारी के अनुसार, बायपास पर अचानक बढ़े ट्रैफिक दबाव और अव्यवस्थित डायवर्शन के कारण हालात बिगड़ गए। पुलिया निर्माण कार्य के चलते रास्ता संकरा हो गया है, लेकिन वहां ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए कोई ठोस इंतजाम नजर नहीं आया। नतीजतन, कुछ ही देर में जाम की स्थिति बन गई और देखते ही देखते वाहनों की कतार कई किलोमीटर तक पहुंच गई। तेज गर्मी से ज्यादा तकलीफ हुई स्थानीय लोगों का कहना है कि बेला बायपास पर यह समस्या नई नहीं है, लेकिन रविवार को हालात ज्यादा खराब रहे। कई वाहन चालकों ने जल्दी निकलने के चक्कर में गलत दिशा से गाड़ियां निकालनी शुरू कर दीं, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। जाम में फंसे यात्रियों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे, जिन्हें तेज गर्मी और देरी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रक चालक राजेश पटेल ने बताया कि डायवर्शन काफी संकरा है, जिससे बड़े वाहनों को निकालने में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि आगे-पीछे से वाहन घुस जाते हैं, जिससे रास्ता पूरी तरह ब्लॉक हो जाता है। उनके अनुसार, मौके पर पुलिस की मौजूदगी नहीं होने से ट्रैफिक कंट्रोल नहीं हो पाता और जाम लंबा खिंच जाता है। कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया हैरानी की बात यह रही कि चोरहटा थाना की दूरी महज कुछ ही मीटर होने के बावजूद मौके पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। लोगों का आरोप है कि घंटों तक जाम लगा रहा, लेकिन थाने का कोई भी जवान स्थिति संभालने नहीं पहुंचा। करीब तीन घंटे बाद किसी तरह ट्रैफिक धीरे-धीरे सामान्य हो सका, लेकिन तब तक सैकड़ों लोग परेशान हो चुके थे। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बेला बायपास पर स्थायी ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से राहत मिल सके।

बकस्वाहा में अधूरा डिवाइडर बना हादसों की वजह:4 महीने से NH पर निर्माण अधूरा; डिवाइडर से टकराकर फंस रहे वाहन

बकस्वाहा में अधूरा डिवाइडर बना हादसों की वजह:4 महीने से NH पर निर्माण अधूरा; डिवाइडर से टकराकर फंस रहे वाहन

छतरपुर जिले के बकस्वाहा में छतरपुर-दमोह नेशनल हाईवे पर बन रहा डिवाइडर हादसों का कारण बन रहा है। नगर परिषद द्वारा यातायात सुधार के लिए शुरू किया गया यह निर्माण कार्य अधूरा है और सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। छोटी पुलिया से पुराने बस स्टैंड तक लाखों की लागत से बन रहे इस डिवाइडर के कारण अब तक 8 से 10 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। रविवार सुबह आगरा से जबलपुर जा रहा एक पत्थर से लदा ट्रक डिवाइडर में घुस गया और क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा। ट्रक चालक गोविंद कुशवाहा ने बताया कि रात के समय रोशनी की कमी के कारण डिवाइडर स्पष्ट दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि वे सड़क समझकर आगे बढ़ रहे थे, तभी अचानक ट्रक डिवाइडर से टकराकर फंस गया। न तो रेडियम, न ही रिफ्लेक्टर स्थानीय निवासियों के अनुसार, डिवाइडर पर न तो रेडियम, न ही रिफ्लेक्टर और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। सड़क का निर्माण भी पूरी तरह से अधूरा है, जिससे वाहन चालकों को आगे डिवाइडर होने का अनुमान नहीं लग पाता। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय दुबे ने इस स्थिति को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक डिवाइडर आ जाने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। दुबे ने इसे ‘मौत का डिवाइडर’ करार देते हुए चेतावनी दी कि किसी भी बड़ी दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद की होगी। इंजीनियर बोले- ठेकेदार को नोटिस जारी करेंगे इस संबंध में तहसीलदार भरत पांडे ने बताया कि डिवाइडर का निर्माण पिछले चार महीनों से अधूरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर काम पूरा नहीं हुआ या इससे यातायात बाधित होता रहा, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर परिषद के सब इंजीनियर श्रीकांत खरे ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस जारी कर जल्द कार्य पूर्ण करने, साइन बोर्ड लगाने और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार हो रहे हादसों के बाद नगरवासियों में आक्रोश है और उन्होंने जल्द समाधान की मांग की है।

सीहोर मंडी में 6 घंटे अघोषित कटौती पर चक्काजाम:नागरिक-व्यापारी सड़क पर उतरे; बोले- नए सब-स्टेशन के बाद भी नहीं सुधरी हालत

सीहोर मंडी में 6 घंटे अघोषित कटौती पर चक्काजाम:नागरिक-व्यापारी सड़क पर उतरे; बोले- नए सब-स्टेशन के बाद भी नहीं सुधरी हालत

सीहोर जिले के मंडी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से परेशान नागरिकों और व्यापारियों ने आज (रविवार) सीहोर-श्यामपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि कंपनी क्षेत्र में अत्यधिक बिजली कटौती कर रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंडी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार घोषित और अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। गर्मी के इस दौर में दिन और रात में कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहती है। आज अघोषित कटौती का समय 6 घंटे से अधिक हो गया, जिससे लोगों का सब्र टूट गया। नागरिकों का कहना है कि बिजली विभाग से बार-बार आग्रह करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। नए सब-स्टेशन से भी हालत में सुधार नहीं यह उल्लेखनीय है कि प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने 26 मार्च को मंडी में 2 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत से 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण किया था। तब उन्होंने कहा था कि इस सब-स्टेशन से क्षेत्र के नागरिकों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी और गर्मी में राहत मिलेगी। हालांकि, इसके विपरीत, मंडी क्षेत्र में बिजली का संकट और कटौती और बढ़ गई है।

प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ के सेट से फोटो लीक:मेकर्स ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी, बोले- शेयर करने वालों पर होगा लीगल एक्शन

प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ के सेट से फोटो लीक:मेकर्स ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी, बोले- शेयर करने वालों पर होगा लीगल एक्शन

प्रभास की आने वाली तेलुगू फिल्म ‘फौजी’ के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसे देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने नाराजगी जाहिर की है और लीक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है। प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि जो भी इन तस्वीरों को सर्कुलेट करेगा, उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। लीक से फिल्म के अनुभव पर पड़ रहा बुरा असर फिल्म ‘फौजी’ के ऑफिशियल X (ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर यूजर्स को आगाह किया गया है। मेकर्स ने लिखा, ‘हमें पता चला है कि कुछ अकाउंट सेट से लीक हुई तस्वीरें फैला रहे हैं। प्लीज इसे एक सख्त चेतावनी समझें- ऐसे किसी भी कंटेंट को रिपोर्ट किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।’ मेकर्स का मानना है कि इन लीक्स की वजह से उस ‘सिनेमैटिक एक्सपीरियंस’ पर बुरा असर पड़ता है, जिसे वे बड़ी सावधानी से तैयार कर रहे हैं। डायरेक्टर ने की अपील- जादू को खराब न करें फिल्म के डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों से सहयोग मांगा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘हमने फौजी में अपना दिल लगा दिया है ताकि दर्शकों को कुछ खास दे सकें। सभी से विनम्र निवेदन है कि प्लीज लीक के जरिए इसका जादू खराब न करें। आइए इसे उसी तरह अनुभव करें जैसे इसे होना चाहिए, यानी सिनेमाघरों में एक साथ।’ मेकर्स ने भरोसा दिलाया है कि बड़े पर्दे पर जो आने वाला है, वह लीक तस्वीरों से कहीं अधिक भव्य होगा। दशहरे पर रिलीज की योजना हालांकि अभी तक ‘फौजी’ की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स इसे इसी साल दशहरे के मौके पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट इमानवी नजर आएंगी। खास बात यह है कि फिल्म में जया प्रदा और मिथुन चक्रवर्ती भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। कल्कि-2 और स्पिरिट की तैयारी प्रभास आने वाले समय में ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल और ‘सलार’ पार्ट-2 में नजर आएंगे। इसके साथ ही उनकी चर्चित फिल्म ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को रिलीज होगी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में होंगी।