Friday, 09 Oct 2026 | 12:59 PM

Trending :

EXCLUSIVE

खबर हटके- सड़क पर मिले टिकट ने जिताए ₹20 करोड़:कुएं में फंसे कुत्ते को 3 साल जिंदा रखा; कुत्ते-बिल्लियां लटकाकर कार चला रहे लोग

खबर हटके- सड़क पर मिले टिकट ने जिताए ₹20 करोड़:कुएं में फंसे कुत्ते को 3 साल जिंदा रखा; कुत्ते-बिल्लियां लटकाकर कार चला रहे लोग

सड़क पर मिले एक टिकट ने शख्स को करोड़पति बना दिया। वहीं कुएं में फंसे एक कुत्ते को लोगों ने तीन साल तक खाना खिलाकर जिंदा रहा। उधर चीनी न्यू ईयर के दौरान लोग अपने कुत्ते-बिल्लियों को गाड़ी से लटकाकर कार चलाते दिखे। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

भास्कर अपडेट्स:नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की याचिका पर 20 अप्रैल को सुनवाई करेगा हाईकोर्ट

भास्कर अपडेट्स:नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की याचिका पर 20 अप्रैल को सुनवाई करेगा हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की याचिका पर सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की है। ईडी ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार किया गया था। जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की पीठ ने कहा कि सोमवार को सुनवाई संभव नहीं है। इससे पहले 22 दिसंबर 2025 को कोर्ट ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया था। आज की बाकी बड़ी खबरें… सीबीआई ने विजय को 11 मार्च को फिर पूछताछ के लिए बुलाया टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय को करूर भगदड़ मामले में सीबीआई ने 11 मार्च को पूछताछ के लिए तलब किया है। 27 सितंबर 2025 को तमिलनाडु के करूर में भगदड़ में 41 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा घायल हुए थे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अक्टूबर 2025 में सीबीआई ने जांच संभाली थी। एजेंसी जनवरी में भी विजय से पूछताछ कर चुकी है।

निवाड़ी में प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह:सेंगुवा में बुंदेली गीतों पर झूमे लोग; नए पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

निवाड़ी में प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह:सेंगुवा में बुंदेली गीतों पर झूमे लोग; नए पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

निवाड़ी जिले के ग्राम सेंगुवा में सोमवार को राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गांवों से आए सामाजिक बंधुओं ने सहभागिता की। अबीर-गुलाल और बुंदेली संस्कृति का संगम समारोह के दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बुंदेली कलाकारों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। पारंपरिक होली गीतों और भक्ति भजनों की धुनों पर समाज के लोग झूम उठे, जिससे पूरा वातावरण उल्लास से भर गया। सामाजिक एकजुटता पर दिया जोर मंच से संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और शिक्षा व आर्थिक विकास के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि होली मिलन जैसे आयोजन आपसी दूरियां मिटाकर भाईचारे को प्रगाढ़ करने का सशक्त माध्यम हैं। नई कार्यकारिणी का गठन संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से इस अवसर पर प्रजापति समाज की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भेंट कर उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व सौंपे गए। यह रहे उपस्थित आयोजन में समाजसेवी बृजकिशोर वर्मा (पृथ्वीपुर), दुर्गा प्रसाद प्रजापति, जिला अध्यक्ष नेपाल प्रजापति, मुख्य आयोजक रामकुमार प्रजापति, भानु प्रताप, राजेश, ब्रगभान और कपूरचंद सहित समाज के प्रबुद्ध जन और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

पॉप सिंगर रिहाना के घर पर फायरिंग:बेवर्ली हिल्स वाले घर पर महिला ने चलाईं 10 गोलियां, घर में मौजूद सिंगर सुरक्षित

पॉप सिंगर रिहाना के घर पर फायरिंग:बेवर्ली हिल्स वाले घर पर महिला ने चलाईं 10 गोलियां, घर में मौजूद सिंगर सुरक्षित

हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में रिहाना सुरक्षित हैं और कोई घायल नहीं हुआ है। लॉस एंजिल्स पुलिस ने इस मामले में एक 30 साल की महिला को हिरासत में लिया है। लॉस एंजिल्स पुलिस के मुताबिक, यह घटना कैलिफोर्निया (अमेरिका) के समय के अनुसार रविवार दोपहर करीब 1:21 बजे हुई। रिहाना के बेवर्ली हिल्स स्थित घर के गेट के सामने, सड़क के दूसरी तरफ खड़ी एक गाड़ी से 10 गोलियां चलाई गईं। लॉस एंजिल्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक गोली घर की दीवार को चीरते हुए आर-पार हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग के वक्त घर के अंदर थीं रिहाना रिपोर्ट के मुताबिक, जब घर के बाहर गोलियां चल रही थीं, तब रिहाना अपने घर के अंदर ही मौजूद थीं। हालांकि, हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने रिहाना को ही निशाना बनाया था या इसके पीछे कोई और वजह थी। फिलहाल रिहाना की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर भी हुई थी फायरिंग सिर्फ मुंबई ही नहीं, गैंगस्टर्स ने विदेश में भी भारतीय सितारों को निशाना बनाया है। कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर तीन बार फायरिंग की गई थी। इस हमले के तार भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े पाए गए थे। रिहाना के मामले में भी पुलिस अब अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और गैंग्स के एंगल से जांच कर रही है। सलमान और रोहित शेट्टी के घर भी हो चुका हमला फिल्मी सितारों के घर पर फायरिंग का यह सिलसिला भारत से शुरू होकर अब हॉलीवुड तक जा पहुंचा है। अप्रैल 2024 में सलमान खान के मुंबई स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ पर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इसके बाद 31 जनवरी 2026 की रात डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर पर भी रंगदारी के मकसद से गोलियां चलाई गई थीं। रोहित शेट्टी के मामले में शुभम लोनकर गैंग का हाथ सामने आया था। हाल ही में तीसरी बार मां बनी हैं रिहाना रिहाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। सितंबर 2025 में उन्होंने अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने रैपर AAP रॉकी के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस से साझा की थी। रिहाना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने हमेशा सोचा था कि पहले शादी होगी और फिर बच्चा, लेकिन जिंदगी में चीजें हमेशा तय पैटर्न पर नहीं चलतीं।

‘राष्ट्रपति खड़े हैं, आप बैठे हैं’: प्रोटोकॉल विवाद के बीच ममता ने 2024 फोटो के साथ पीएम मोदी पर हमला किया | राजनीति समाचार

A black plume of smoke rises from a warehouse in the industrial area of Sharjah City following reports of Iranian strikes in Dubai. (Photo: AP/File)

आखरी अपडेट:मार्च 09, 2026, 11:12 IST पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए टीएमसी ने एक तस्वीर साझा की जिसमें राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और 2024 के बीजेपी दिग्गज लाल कृष्ण आडवाणी हैं। विवाद कथित प्रशासनिक चूक से आगे बढ़कर पूर्ण राजनीतिक झगड़े में बदल गया है, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (बाएं) ने प्रोटोकॉल उल्लंघन से इनकार किया है और पीएम नरेंद्र मोदी (दाएं) ने कहा है कि राज्य के लोग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (केंद्र) के अपमान पर टीएमसी को माफ नहीं करेंगे। (छवि: पीटीआई/फ़ाइल) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की हाल की राज्य यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच जबरदस्त टकराव सोमवार को उस समय तेज हो गया, जब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने दो साल पुरानी तस्वीर साझा कर प्रधानमंत्री पर हमला बोला। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए, टीएमसी ने एक वीडियो साझा किया जिसमें दो तृणमूल नेताओं को राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधान मंत्री मोदी और 2024 से भाजपा के दिग्गज लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर दिखाते हुए दिखाया गया है। 31 मार्च, 2024 की इस तस्वीर में राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधान मंत्री मोदी को आडवाणी से मिलते और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करते हुए दिखाया गया है। तस्वीर में राष्ट्रपति मुर्मू खड़े हैं, जबकि पीएम मोदी उनकी कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। “प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के कार्यालय का सम्मान करने के बारे में बड़े-बड़े दावे करते रहते हैं। आइए इस तस्वीर को ध्यान से देखें। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति खड़ी हैं जबकि प्रधानमंत्री अपनी कुर्सी पर आराम से बैठे हैं। राष्ट्रपति के लिए सम्मान की सभी घोषणाएं खोखली लगती हैं जब दृश्य साक्ष्य उनके कार्यालय के लिए इस तरह की आकस्मिक उपेक्षा का खुलासा करते हैं,” तृणमूल ने एक सार्वजनिक रैली में बनर्जी की टिप्पणियों का एक छोटा वीडियो साझा करते हुए एक्स पर लिखा। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति पद का सम्मान करने के बड़े-बड़े दावे करते रहते हैं। आइए इस तस्वीर को ध्यान से देखें। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति खड़ी हैं जबकि प्रधानमंत्री अपनी कुर्सी पर आराम से बैठे हैं. सम्मान की सभी घोषणाएँ… pic.twitter.com/LUzw5wW4dW – अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (@AITCofficial) 8 मार्च 2026 पीएम मोदी पर हमला करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री जी, यह आपके लिए है। क्या आप राष्ट्रपति, एक महिला और एक आदिवासी नेता का सम्मान करते हैं? फिर राष्ट्रपति क्यों खड़े हैं और आप बैठे हैं?” उन्होंने कहा, “मैंने आप सभी को दिखाया है, हम (राष्ट्रपति) का सम्मान करते हैं, लेकिन वे नहीं करते। यह तस्वीर साबित करती है कि कौन सम्मान करता है और कौन नहीं।” बनर्जी ने कहा, “मैंने आपके ट्वीट का जवाब दिया है कि हमने उस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया था (जिसमें राष्ट्रपति ने भाग लिया था)। एक निजी संगठन ने इसका आयोजन किया था और राज्य सरकार ने कहा कि संगठन के पास राष्ट्रपति के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की क्षमता नहीं थी। उन्होंने हमें शामिल नहीं किया। यह माननीय राष्ट्रपति की पसंद है कि उन्होंने निमंत्रण स्वीकार किया। यह उनका विशेषाधिकार है, घंटे नहीं।” क्या है विवाद? दार्जिलिंग में नौवें अंतरराष्ट्रीय संताल सम्मेलन के लिए शनिवार को राष्ट्रपति मुर्मू के बंगाल दौरे के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री बनर्जी या बंगाल के किसी अन्य मंत्री द्वारा सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा हवाई अड्डे पर उनका स्वागत नहीं करने पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, “आम तौर पर, जब राष्ट्रपति आ रहे हों तो मुख्यमंत्री को स्वागत करना चाहिए और अन्य मंत्रियों को मौजूद रहना चाहिए। लेकिन वह नहीं आईं। राज्यपाल बदल गए हैं और नहीं आ सके। लेकिन तारीख तय हो गई थी, इसलिए मैं आई हूं।” राष्ट्रपति ने कहा कि बनर्जी उनकी ”छोटी बहन” की तरह हैं। उन्होंने कहा, “मैं भी बंगाल की बेटी हूं। मुझे नहीं पता कि वह परेशान है या नहीं।” केंद्र सरकार द्वारा ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर प्रोटोकॉल उल्लंघन और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति सम्मान में कमी का आरोप लगाने के बाद विवाद शुरू हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी टीएमसी सरकार की आलोचना की और कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू के कथित अपमान पर राज्य की जनता टीएमसी सरकार को माफ नहीं करेगी. ममता ने प्रोटोकॉल उल्लंघन से इनकार किया जल्द ही, बनर्जी ने प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोपों से इनकार किया, यह कहते हुए कि किसी भी कुप्रबंधन की जिम्मेदारी कहीं और है, और एक निजी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस आयोजन के लिए जिम्मेदार नहीं है। बनर्जी ने कहा था, “यह एक निजी संगठन का कार्यक्रम था। अगर वे इसे आपके लिए ठीक से व्यवस्थित नहीं कर सके, तो यह उनकी समस्या है।” जगह : पश्चिम बंगाल, भारत, भारत पहले प्रकाशित: मार्च 09, 2026, 10:48 IST समाचार राजनीति ‘राष्ट्रपति खड़े हैं, आप बैठे हैं’: प्रोटोकॉल विवाद के बीच ममता ने 2024 फोटो के साथ पीएम मोदी पर हमला किया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)ममता बनर्जी(टी)राष्ट्रपति मुर्मू(टी)नरेंद्र मोदी(टी)द्रौपदी मुर्मू(टी)बंगाल(टी)प्रोटोकॉल उल्लंघन

सलमान के गाने पर थिरकीं ऐश्वर्या राय:नीता अंबानी और अभिषेक बच्चन भी साथ नजर आए; सलाम-ए-इश्क' गाने पर डांस

सलमान के गाने पर थिरकीं ऐश्वर्या राय:नीता अंबानी और अभिषेक बच्चन भी साथ नजर आए; सलाम-ए-इश्क' गाने पर डांस

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन हाल ही में एक शादी समारोह में शामिल हुए। मुदित अडाणी और अनन्या की इस वेडिंग सेरेमनी से ऐश्वर्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में ऐश्वर्या राय, रिलायंस इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन नीता अंबानी के साथ सलमान खान की फिल्म के मशहूर गाने ‘सलाम-ए-इश्क’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में नीता अंबानी और ऐश्वर्या के साथ एक अभिषेक भी डांस फ्लोर पर नजर आ रहे हैं। नीता अंबानी ने इस मौके पर हल्के नीले रंग का कढ़ाई वाला खूबसूरत लहंगा पहना था। वहीं, ऐश्वर्या राय गहरे नीले रंग के सूट सेट में दिखाई दीं। अभिषेक बच्चन ने सफेद पैंट के साथ नीला बंदगला पहना था। सभी मेहमानों ने मिलकर ‘सलाम-ए-इश्क’ गाने पर परफॉर्मेंस दी। यह गाना फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव’ का है, जिसे शंकर-एहसान-लॉय ने कंपोज किया था। अर्जुन तेंदुलकर की शादी में भी साथ पहुंचा था कपल इस समारोह से पहले अभिषेक और ऐश्वर्या को क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में भी देखा गया था। अर्जुन और एंटरप्रेन्योर सानिया चांढोक की शादी 5 मार्च 2026 को मुंबई में हुई। बच्चन परिवार के ये दोनों सदस्य बॉलीवुड की ओर से शादी में पहुंचने वाले शुरुआती मेहमानों में शामिल थे। अर्जुन की शादी में ऐश्वर्या ने हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लाइट ब्लू सूट पहना था, जबकि अभिषेक ब्लैक बंदगला और व्हाइट पैंट में नजर आए थे। पिछले साल थीं तलाक की अफवाहें अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी साल 2007 में हुई थी और उनकी एक बेटी आराध्या है। हालांकि, पिछले साल दोनों के बीच अनबन और तलाक की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। यह विवाद तब शुरू हुआ जब अनंत अंबानी की शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक मीडिया के सामने अलग-अलग पहुंचे थे। इसके बाद आराध्या के बर्थडे की तस्वीरों में भी बच्चन परिवार का कोई सदस्य नजर नहीं आया था, जिससे इन अफवाहों को जोर मिला। यहां तक कि कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान भी अभिषेक अपनी पत्नी को चीयर करते नहीं दिखे थे। हालांकि अब ऐश्वर्या और अभिषेक ने कई बार साथ नजर आकर ट्रोलर्स को जवाब दिया है। आराध्या के स्कूल के एनुअल फेस्ट में भी अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या और अभिषेक एक साथ देखे गए थे। वहां उन्होंने मीडिया को मुस्कुराते हुए साथ में पोज भी दिए थे।

फिल्ममेकर पर भड़कीं तृषा कृष्णन:थलापति विजय से नाम जुड़ने पर आपत्तिजनक कमेंट किया, एक्ट्रेस की फटकार के बाद माफी मांगी

फिल्ममेकर पर भड़कीं तृषा कृष्णन:थलापति विजय से नाम जुड़ने पर आपत्तिजनक कमेंट किया, एक्ट्रेस की फटकार के बाद माफी मांगी

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों थलापति विजय से नाम जुड़ने से सुर्खियों में हैं। तलाक की खबरों के बीच ही थलापति विजय, तृषा के साथ एक वेडिंग रिसेप्शन का हिस्सा बने थे, जिस पर अब विवाद हो गया है। एक फिल्ममेकर आर.पार्थिबन ने एक्ट्रेस की तस्वीर देखकर कहा था कि उन्हें कुछ दिनों तक घर पर ही रहना चाहिए। इस पर अब एक्ट्रेस भड़क गई हैं। तृषा ने हाल ही में आधिकारिक X अकाउंट (पहले ट्विटर) से बिना किसी का नाम लिए फिल्ममेकर पार्थिबन को फटकारते हुए लिखा, ‘मुझे हाल ही में हुए एक इवेंट के ऑर्गेनाइजर द्वारा बताया गया कि मेरा नाम और मेरी तस्वीर आखिरी समय पर एक व्यक्ति के अनुरोध पर, उसके सहायक के माध्यम से, शामिल की गई थी। माइक पर बोलने से कोई बात समझदार या मजेदार नहीं बन जाती, वह सिर्फ बेवकूफी को जोर से सुनाता है। बिना जानकारी के कही गई बुरी बातें सामने वाले के बारे में नहीं, बल्कि बोलने वाले के बारे में ज्यादा बताती हैं।’ जानिए क्या था फिल्ममेकर का बयान आर.पार्थिबन हाल ही में बाफ्टा अवॉर्ड में पहुंचे थे। इस दौरान उनसे उन एक्टर्स के बारे में सवाल किए गए जिनके साथ वो पहले काम कर चुके हैं। ये सवाल तस्वीरें दिखाकर किए गए थे। जैसे ही उन्हें तृषा कृष्णन की तस्वीर दिखाई गई, तो उन्होंने हाल ही में विजय के साथ वायरल तस्वीरों पर तंज कसते हुए कहा, ‘इसे कुछ दिनों तक घर पर ही रखना चाहिए, अगर वो बाहर न निकले तो ज्यादा अच्छा होगा, क्योंकि इससे बहुत सारी समस्याएं हो रही हैं।’ फिल्ममेकर ने मांगी माफी तृषा की पोस्ट सामने आने के बाद आर.पार्थिबन ने आधिकारिक तौर पर माफी मांगी है। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘क्या हो गया? सब कुछ गलत हो गया है। अब कोई रास्ता नहीं बचा, सिवाय पछताने के।’

टीवीके नेता रंजना नचियार ने पार्टी प्रमुख विजय पर निशाना साधा

टीवीके नेता रंजना नचियार ने पार्टी प्रमुख विजय पर निशाना साधा

तमिझागा वेट्री कज़गम (टीवीके) नेता और अभिनेता विजय की पत्नी संगीता ने उन पर एक अन्य अभिनेत्री के साथ विवाहेतर संबंध रखने का आरोप लगाया है और तलाक के लिए अर्जी दी है। इस घटनाक्रम ने तमिल अभिनेता से नेता बने अभिनेता के इर्द-गिर्द ताजा विवाद पैदा कर दिया है। रविवार को, चेन्नई में महाबलीपुरम के पास आयोजित टीवीके महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान, विजय ने संक्षेप में चल रहे तलाक के मुद्दे का जिक्र किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “यह चिंता करने लायक नहीं है।” इस टिप्पणी के बाद पहले उनका समर्थन कर चुके कुछ लोगों ने उनके बयान की आलोचना करना शुरू कर दिया है। इसके जवाब में टीवीके पार्टी नेता रंजना नचियार ने विजय की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की और उनकी टिप्पणी को लेकर कई सवाल उठाए. नचियार ने जारी एक बयान में कहा कि महिला दिवस समारोह के दौरान विजय ने खुले तौर पर जिक्र न करते हुए परोक्ष रूप से अपनी पत्नी के साथ विवाद का जिक्र किया. उसने उनके शब्दों को उद्धृत किया: “आपने कहा था, ‘इसके बारे में चिंता मत करो। मैं इसे संभाल लूंगी। यह इसके लायक भी नहीं है।’ वो एक वाक्य आज कई सवाल खड़े कर रहा है. क्या इसके लायक नहीं है नेता जी? आपकी पत्नी? या आपका वैवाहिक जीवन?” नचियार ने आगे बताया कि उन्होंने विजय के निजी जीवन और उनके राजनीतिक वादों के बीच विरोधाभास बताया। “ऐसे समय में जब आरोप लग रहे हैं कि आप अपनी पत्नी को भी अपने घर में प्रवेश नहीं करने देते हैं, क्या मंच पर खड़े होकर हर घर के लिए छह मुफ्त गैस सिलेंडर का वादा करना विरोधाभासी नहीं है?” उसने पूछा. उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर विजय के बयानों की गंभीरता पर भी सवाल उठाया। “एक तरफ, आप महिलाओं को सशक्त बनाने की बात करते हैं। लेकिन अगर आपके अपने शब्द महिलाओं के प्रति सम्मान दिखाने में विफल रहते हैं, तो ऐसी राजनीति का क्या मतलब है? आपका असली चेहरा क्या है?” उसने कहा। नचियार ने युवा पीढ़ी पर सार्वजनिक हस्तियों के प्रभाव के बारे में भी चिंता व्यक्त की। “क्या आप यह कहावत नहीं जानते कि अनुयायी उसी रास्ते पर चलते हैं जिस रास्ते पर उनका नेता चलता है? जब आप किसी अभिनेत्री के साथ सार्वजनिक रूप से सामने आते हैं, तो इससे आज के युवाओं को क्या संदेश जाता है? क्या वे यह नहीं सोचना शुरू कर देंगे कि शादी के बाद जीवन ऐसा ही हो सकता है?” उसने पूछा. नारीवाद और ऐतिहासिक शख्सियतों के बारे में विजय के पहले के बयानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह अक्सर वेलु नचियार को अपना आदर्श बताते हैं। उन्होंने कहा, “लेकिन क्या वही सम्मान आपके जीवन में नहीं दिखना चाहिए? नारीवाद केवल मंच पर चिल्लाने की चीज नहीं है। यह आपके जीवन जीने के तरीके में प्रतिबिंबित होता है।” नचियार ने विजय की उस टिप्पणी पर भी टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए ‘गॉडफादर’ के रूप में काम करेंगे। “आपने कहा था कि आप पैदा होने वाले हर बच्चे को गॉडफादर के रूप में उपहार देंगे। यह एक नेक विचार हो सकता है। लेकिन किसी और के बच्चे का गॉडफादर बनने से पहले, क्या अपने बच्चों का पिता बनना अधिक महत्वपूर्ण नहीं है?” उसने पूछा. उन्होंने कहा, “आपको उपहार देने की जरूरत नहीं है नेता जी। आप युवाओं को गुमराह न करें तो बेहतर होगा।” अपना वक्तव्य समाप्त करते हुए रंजना नचियार ने कहा कि पार्टी और जनता के हित में बोलना जरूरी है। उन्होंने कहा, “अगर मैं टीवीके का हिस्सा रहते हुए यह बताने में विफल रही, तो यह हमारी पार्टी, लोगों और आप पर भरोसा करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा विश्वासघात होगा।” (टैग्सटूट्रांसलेट)अभिनेता विजय(टी)चेन्नई(टी)तलाक(टी)तमिल अभिनेता(टी)तमिल फिल्म उद्योग(टी)तमिलनाडु(टी)तमिलनाडु की राजनीति(टी)विजय थलापति

धोनी बोले- कोच साहब, आप पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है:सचिन ने कहा- इनक्रेडिबल वर्क टीम इंडिया; कोहली ने जीत को अद्भुत बताया

धोनी बोले- कोच साहब, आप पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है:सचिन ने कहा- इनक्रेडिबल वर्क टीम इंडिया; कोहली ने जीत को अद्भुत बताया

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीत ने एमएस धोनी को भी सोशल मीडिया पोस्ट करने पर मजबूर कर दिया। पूर्व कप्तान धोनी ने चैंपियन टीम की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। कोच साहब (गौतम गंभीर), आपके चेहरे पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है। वहीं सचिन तेंदुलकर पूरे मैच के दौरान एक्स पर एक्टिव नजर आए। जीत के बाद उन्होंने कहा, टीम इंडिया ने इनक्रेडिबल वर्क किया। विराट कोहली बोले, अहमदाबाद में भारत ने अद्भुत जीत हासिल की। भारत ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल जीता। टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया और 3 साल में तीसरा ICC टाइटल अपने नाम किया। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप भी तीसरी बार ही जीता है। भारत की जीत पर पूर्व क्रिकेटर्स के रिएक्शन… बुमराह चैंपियन बॉलर- धोनी एमएस धोनी ने 21 महीने बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोई फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, “अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। टीम इंडिया, सपोर्ट स्टाफ और सभी फैंस को बधाइयां। आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। कोच साहब (गौतम गंभीर) आपके चेहरे पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है। मैच इंटेंसिटी के साथ आपकी स्माइल एक किलर कॉम्बिनेशन है। बेहतरीन प्रदर्शन, मजे कीजिए। बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन बॉलर।” धोनी ने इससे पहले 2024 में टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर ही सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। इस बार तो वे सेमीफाइनल और फाइनल के दौरान स्टेडियम में भी मौजूद रहे। संजू ने स्मार्ट बैटिंग की- सचिन सचिन तेंदुलकर फाइनल के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक्टिव नजर आए। उन्होंने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और जसप्रीत की तारीफ की। संजू पर उन्होंने कहा, ‘सैमसन बड़ी स्मार्ट बैटिंग कर रहे हैं, वे जानते हैं कि कहां अटैक करना है और कहां डिफेंड करना है। ईशान किशन ने भी बेहतरीन शॉट्स खेले।’ मैच के बाद तेंदुलकर बोले, “भारत और न्यूजीलैंड के बॉलर्स में यही अंतर रहा कि इंडिया ने स्लोअर गेंदें बहुत ज्यादा इस्तेमाल कीं। अहमदाबाद में शॉर्ट पिच गेंदें और वैरिएशन ही कारगर रहे। टी-20 वर्ल्ड कप लगातार 2 बार जीतना खास अहसास है। भारत इस ट्रॉफी को जीतना डिजर्व करता है। भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, टीम ने स्पेशल ब्रांड का क्रिकेट खेला। बेहतरीन टीम इंडिया, जय हिंद। जीत के बाद सेलिब्रेशन के लिए मुंबई में नहीं हूं, लेकिन मेरे घर के बाहर लोगों के जश्न के वीडियो देख रहा हूं। बेहतरीन रात। बेहतरीन काम, टीम इंडिया।” अहमदाबाद में अद्भुत जीत- कोहली विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान क्रिकेट से जुड़ी 2 ही पोस्ट शेयर की। एक 27 फरवरी को, जब रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था। तब कोहली ने रिंकू के पिता को श्रद्धांजलि दी थी। कोहली की दूसरी पोस्ट भारत के चैंपियन बनने के बाद आई। विराट बोले, “चैंपियंस। अहमदाबाद में टीम इंडिया की अद्भुत जीत। पूरे टूर्नामेंट में हमारा कोई मुकाबला नहीं रहा। मुश्किल सिचुएशन में भी टीम इंडिया ने अटैकिंग क्रिकेट खेला और लगातार दूसरा टी-20 टाइटल जीता। प्लेयर्स और मैनेजमेंट को इस जीत पर बधाइयां। जय हिंद।” मोदी बोले- जीत कठिन परिश्रम से मिलती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास का संगम ही जीवन में सफलता का मूलमंत्र है। यह जीत हमें यह भी बताती है कि सही दिशा में कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अभीप्सां स्वात्मनो रक्षाऽविरतं सुस्थिरं तया। यत्नमातिष्ठ धैर्येण ततः सिद्धिर्भवेद् ध्रुवम् ।।” संजू, ईशान, अभिषेक का बेहतरीन प्रदर्शन- युवराज भारत के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन युवराज सिंह ने कहा, “सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने अलग खेल दिखाया। संजू, ईशान और अभिषेक ने फाइनल में बेहतरीन पारियां खेलीं। सैमसन ने फिर एक बार दिखाया कि वे क्यों मैच विनर हैं। शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने मोमेंटम को टीम इंडिया के हाथ से जाने नहीं दिया। बुमराह मुश्किल सिचुएशन में बहुत स्पेशल रहे, अक्षर, अर्शदीप और वरुण ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। कोच गौतम गंभीर और पूरे सपोर्ट स्टाफ को बधाई। भारत, फिर एक बार वर्ल्ड चैंपियन।” भारत ने दिग्गजों का सम्मान किया- अख्तर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी टीम इंडिया की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तानी टीवी शो में कहा, “भारत की पॉलिसी, सिस्टम और मेरिट ने उन्हें ये जीत दिलाई। गौतम गंभीर ने प्लेयर्स को मेरिट और प्रदर्शन के आधार पर चुना। रोहित और कोहली के संन्यास के बावजूद टीम ने टाइटल जीत लिया। भारत ने अपने दिग्गजों का सम्मान किया। तीनों वर्ल्ड चैंपियन कप्तान फाइनल में मौजूद रहे, सभी ने एक साथ सेलिब्रेट किया।” भारत टी-20 में बहुत आगे- वसीम जाफर टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट प्लेयर वसीम जाफर ने कहा, “टूर्नामेंट ने बताया कि टीम इंडिया टी-20 क्रिकेट में बहुत आगे है। ग्रुप स्टेज में हमने गलतियां कीं, लेकिन फिर भी टीम ने क्वालिफाई किया। बड़े मैचों में टीम के बैटर्स ने काम किया और हम चैंपियन बने। संजू और बुमराह पूरे टूर्नामेंट में वहां चमके, जहां टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी। पूरी टीम को बधाई।” मोर्ने मॉर्केल को बधाई- डेल स्टेन साउथ अफ्रीका के दिग्गज पेसर डेल स्टेन ने कहा, “मेरे भाई और दोस्त मोर्ने मॉर्केल को ढेर सारी बधाइयां। आपकी मेहनत और डेडिकेशन ने ये जीत दिलाई, आप इसके हकदार हैं।” भारत को नॉकआउट में हराना आसान नहीं- सैमी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा, “मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए आपको नॉकआउट स्टेज में भारत को हराना ही होगा। ये आसान काम नहीं है। भारत को तीसरे टी-20 टाइटल के लिए बधाई, न्यूजीलैंड ने भी अच्छा खेल दिखाया।” ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 26 तस्वीरों में टी-20 वर्ल्डकप 2026 चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच की मिट्टी अपने माथे पर लगाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाने के बाद संजू सैमसन घुटनों पर बैठ गए। वहीं सुपर-8 स्टेज से बाहर होने के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ी रो पड़े। पढ़ें पूरी खबर…

ईरान जंग से सेंसेक्स 1353 अंक गिरकर 77,566 पर बंद:रुपया 92.33 के ऑलटाइम लो पर पहुंचा; कच्चा तेल 10 दिन में 50% चढ़ा

ईरान जंग से सेंसेक्स 1353 अंक गिरकर 77,566 पर बंद:रुपया 92.33 के ऑलटाइम लो पर पहुंचा; कच्चा तेल 10 दिन में 50% चढ़ा

अमेरिका-इजराइल और ईरान के कारण शेयर बाजार में आज यानी 9 मार्च को बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 1353 अंक (1.71%) नीचे 77,566 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 422 अंक (1.73%) की गिरावट रही, ये 24,028 पर बंद हुआ। आज बैंक, ऑटो, मेटल, एनर्जी और FMCG शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक अपने शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है। बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें निवेशकों की वेल्थ ₹22 लाख करोड़ से ज्यादा घटी ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग से निवेशकों की वेल्थ 22 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा घट गई है। जंग शुरू होने से पहले यानी 27 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹4.63 लाख करोड़ था। लेकिन युद्ध की वजह से बाजार में भारी बिकवाली के कारण 9 मार्च तक यह घटकर ₹4.41 लाख करोड़ पर आ गया है। कच्चा तेल 10 दिन में 50% चढ़ा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम साढ़े तीन साल के हाई पर पहुंच गए। आज यानी 9 मार्च को कारोबार के दौरान ये 25% बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। हालांकि बाद में ये थोड़ा नीचे आया और ये अब 105 डॉलर के करीब है। 10 दिन में ये करीब 50% चढ़ा है। इससे पहले 2022 में रूस-यूक्रेन जंग से कच्चा तेल 100 डॉलर के पार निकला था। जानकारों का मानना है कि तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। ये 5 से 6 रुपए लीटर तक महंगा हो सकता है। हालांकि भारत सरकार का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त तेल है। डॉलर के मुकाबले रुपया ऑल टाइम लो पर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 46 पैसे कमजोर होकर 92.33 के स्तर पर पहुंच गया है। यह रुपए का अब तक का सबसे निचला स्तर है। मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के बीच कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी की वजह से रुपए में यह कमजोरी आई है। चांदी 2000 हजार और सोना 800 रुपए महंगा सोने और चांदी के दामों में आज यानी 9 मार्च को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 800 रुपए बढ़कर 1.60 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी 2000 रुपए बढ़कर 2.63 लाख रुपए पर पहुंच गई है। एशियाई बाजारों में गिरावट रही अमेरिकी बाजार में 6 मार्च को गिरावट रही शुक्रवार को सेंसेक्स 1097 पॉइंट गिरकर बंद हुआ था इससे पहले शुक्रवार यानी 6 मार्च को सेंसेक्स 1097 अंक (1.37%) गिरकर 78,919 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 315 अंक (1.27%) की गिरावट रही थी। ये 24,450 पर आ गया।