हॉल ऑफ फेम में शामिल दिग्गज कोच के लीडरशिप मंत्र:अमेरिका के फुटबॉल कोच मैक ब्राउन 50 साल तक कोच रहे; बोले- टीम जीत रही हो तो लगाम कसें, टूटने पर सहारा दें

अमेरिका के दिग्गज कोच मैक ब्राउन को खेल जगत के सबसे सफल और सम्मानित कोचों में गिना जाता है। 50 साल के कोचिंग करियर में उन्होंने 288 मैच जीते। वे 2005 में टेक्सास यूनिवर्सिटी को नेशनल चैम्पियन बनाने वाले कोच रहे और हॉल ऑफ फेम में भी शामिल हैं। उनकी सफलता केवल स्कोरबोर्ड तक सीमित नहीं रही। कोचिंग अनुभव के आधार पर ब्राउन ने लीडरशिप से जुड़े चार सबक बताए, जो मैदान से लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस तक हर लीडर के काम के हैं। लीडर की असली जिम्मेदारी टीम को यह बताना कि वे जीत सकते हैं 1984 में अपनी टीम के खराब खेलने पर उन्होंने खिलाड़ियों को फटकारा था। टीम वह मैच हार गई। तब दिग्गज कोच बैरी स्विट्जर ने कहा था कि तुमने टीम से कहा कि वे हार जाएंगे और वे हार गए। ब्राउन कहते हैं, ‘जब टीम ऊंचाइयों पर हो और आत्ममुग्ध हो रही हो, तब उन पर दबाव डालें। लेकिन जब मुश्किल में हों और आत्मविश्वास गिरा हुआ हो, तब उन्हें प्रेरित कर बताना चाहिए कि वे जीत सकते हैं।’ काम के तनाव के बीच आपस में हंसी-मजाक होना भी बहुत जरूरी है 2005 के रोज बाउल मैच से पहले ब्राउन की टीम काफी दबाव में थी। खिलाड़ी आपस में बात तक नहीं कर रहे थे। ब्राउन को एहसास हुआ कि अगर तनाव बना रहा, तो हार जाएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ जोक्स शेयर कर तनाव कम करने का तरीका अपनाया। ब्राउन कहते हैं, ‘लीडर को पता होना चाहिए कि माहौल को कब हल्का करना है। तनाव में काम बिगड़ता है, खुशी में टीम पूरी क्षमता से प्रदर्शन करती है।’ हारने के बाद शब्दों का काफी सोच-समझकर चयन करना चाहिए ब्राउन का मानना है कि एक लीडर के शब्द बहुत शक्तिशाली होते हैं, खासकर हार के बाद। कोच गुस्से में ऐसी बातें कह देते हैं जिनसे बाद में उन्हें पश्चाताप होता है। जब टीम जीते, तो खिलाड़ियों की तारीफ करें जबकि हार की जिम्मेदारी खुद लें। ब्राउन कहते हैं कि हार के बाद मीडिया या टीम से बात करते समय आपकी बॉडी लैंग्वेज मायने रखती है। आप निराश दिख सकते हैं, लेकिन पराजित नहीं। मानवता और सहानुभूति, जीत-हार के नतीजों से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण 1999 में टेक्सास बनाम टेक्सास ए एंड एम मैच से पहले ए एंड एम यूनिवर्सिटी में भीषण हादसा हुआ, जिसमें 12 छात्रों की मौत हो गई। ब्राउन ने टीम के साथ मिलकर रक्तदान शिविर लगाया और विरोधी के प्रति संवेदना व्यक्त की। टेक्सास मैच हार गया, लेकिन ब्राउन को मलाल नहीं था। ब्राउन कहते हैं, ‘लीडर को संवेदनशील और भावनात्मक होना चाहिए। कई बार मानवता और सहानुभूति, जीत-हार के नतीजों से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण होती है।’
देवास में शीतला सप्तमी पर मंदिरों में भीड़:महिलाओं ने एक दिन पहले बनाकर रखा भोजन, बासी प्रसाद के रूप में करेंगे ग्रहण

देवास शीतला सप्तमी के अवसर पर मंगलवार को शहर के शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने सुबह मंदिर पहुंचकर माता शीतला की पूजा-अर्चना की और ठंडे भोजन का भोग अर्पित किया। शहर के गोया स्थित शीतला माता मंदिर में भी बड़ी संख्या में महिलाएं दर्शन और पूजा के लिए पहुंचीं। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा की और आरती उतारी। इस पर्व पर एक दिन पहले बनाया गया भोजन माता को अर्पित करने की परंपरा होती है। एक रात पहले बनाकर रखती हैं खाना, अगले दिन खाती हैं पूजा करने पहुंची श्वेता चौधरी ने बताया कि शीतला सप्तमी के दिन महिलाएं एक रात पहले ही भोजन बनाकर रखती हैं और अगले दिन ठंडा होने पर माता शीतला को भोग लगाती हैं। इसके बाद परिवार के लोग वही प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। मान्यता है कि शीतला सप्तमी का व्रत रखने और पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। महिलाएं अपने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली के लिए यह व्रत रखती हैं।
चांदी आज ₹13 हजार बढ़कर ₹2.73 लाख पर पहुंची:10 ग्राम सोना ₹1,700 बढ़कर ₹1.60 लाख हुआ, इस साल ₹27 हजार बढ़ा

सोने और चांदी के दामों में आज यानी 10 मार्च को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,700 रुपए बढ़कर 1.60 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। एक किलो चांदी 13 हजार रुपए बढ़कर 2.73 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2.60 लाख रुपए प्रति किलो थी। एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने और चांदी की कीमत 29 जनवरी 1.76 लाख रुपए और 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। इसके बाद से इनकी कीमत में काफी गिरावट आ चुकी है। इसीलिए अब इस बार फिर इसमें खरीदारी देखने को मिल रही है। सोना इस साल ₹27 हजार और चांदी ₹42 हजार महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। बीते साल के आखिर में सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 1.60 लाख रुपए पर है। यानी इसकी कीमत इस साल अब तक 27 हजार बढ़ चुकी है। वहीं चांदी भी इस दौरान 24 हजार रुपए महंगी हुई है। अमेरिका-ईरान तनाव पर निर्भर रहेगा बाजार जानकारों का मानना है कि सोने-चांदी की अगली चाल इन दो बातों पर निर्भर करेगी: ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
क्या आपको हमेशा अपने पैरों में महसूस होती है जलन? इन गंभीर स्वास्थ्य समस्या का हो सकता है संकेत!

Last Updated:March 10, 2026, 12:07 IST Health Tips : हम अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कई हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करते हैं. ये शायद इतनी सीरियस न लगें कि इनके बारे में चिंता की जाए, इसलिए हम इनके लक्षणों को हल्के में लेते हैं. खासकर पैरों में दर्द या जलन जैसी दिक्कतों को हम पूरी तरह से नज़रअंदाज़ कर देते हैं, यह सोचकर कि ये फिजिकल मेहनत या किसी और वजह से हो रही हैं. हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं आती हैं. ये इतनी बड़ी नहीं लगतीं कि डरना पड़े, इसलिए हम इनके लक्षणों को हल्के में ले लेते हैं. खासकर पैरों में दर्द या जलन जैसी समस्याओं को तो हम बिल्कुल नजरअंदाज कर देते हैं. हमें लगता है कि ये शारीरिक मेहनत की वजह से हो रही हैं या कोई और वजह होगी. अगर पैरों में बार-बार जलन महसूस होती है तो देर नहीं करनी चाहिए, ऐसा विशेषज्ञों का कहना है. ये शरीर में किसी खतरनाक बीमारी का लक्षण हो सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है. तो पैरों में जलन किस चीज की ओर इशारा करती है? इस समस्या को कम करने के लिए क्या करना चाहिए, आइए जानते हैं. कारण क्या है? पैरों में जलन महसूस होने का असली कारण शरीर में विटामिन B, फोलिक एसिड और कैल्शियम की कमी है. विटामिन B12, B6, B9 कम होने से पैरों में जलन या झनझनाहट होती है. ये सिर्फ कुछ उम्र के लोगों को ही नहीं, बल्कि लगभग हर किसी में देखने को मिलती है. Add News18 as Preferred Source on Google उम्र से कोई संबंध नहीं है, लेकिन जिन लोगों में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है, उन्हें पैरों में जलन होती है. शराब का ज्यादा सेवन, जहरीले पदार्थ या कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट्स से नसें खराब हो जाती हैं. इससे नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है और पैरों में जलन महसूस होती है. खतरनाक बीमारियों का खतरा पैरों में सूजन या जलन होना विशेषज्ञों के मुताबिक गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है. जिन लोगों को किडनी की समस्या होती है, उनमें ये लक्षण आम तौर पर दिखते हैं. थायराइड हार्मोन का स्तर कम होना भी इसका कारण बन सकता है. इसके अलावा, फंगल इंफेक्शन भी पैरों में जलन पैदा कर सकता है. जिन लोगों की रक्त नलिकाओं में इंफेक्शन होता है, उनमें ये लक्षण अक्सर दिखते हैं. अगर ये लक्षण कई दिनों तक कम नहीं होते या बार-बार ज्यादा हो जाते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है. सही इलाज करवाकर और समय पर ट्रीटमेंट लेने से खतरे से बचा जा सकता है. इन्हें अपनाकर देखें. पैरों में जलन कम करने के लिए कई तरह की दवाएं उपलब्ध हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि घरेलू उपायों से भी इस समस्या को कम किया जा सकता है. जलन कम करने के लिए ठंडा पानी इस्तेमाल करना एक अच्छा तरीका है. रोज अपने पैरों को ठंडे पानी के टब में रखें. इससे पैरों की नसों को आराम मिलेगा और परेशानी कम होगी. इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. गर्म पानी में एप्सम सॉल्ट डालकर पैरों को रखने से मांसपेशियां रिलैक्स हो जाती हैं. दूसरी तरफ, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुधारने के लिए नारियल तेल से मसाज कर सकते हैं. हल्दी और एलोवेरा मिलाकर पेस्ट बनाकर पैरों पर लगाने से अच्छा असर होता है. हल्दी में मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पैरों की जलन को कम कर सकते हैं. First Published : March 10, 2026, 12:07 IST
भारत बनेगा स्पेस मेडिसिन का विश्वगुरु, एम्स और ISRO ने मिलाया हाथ, इन 6 चीजों पर होगी रिसर्च aiims delhi and isro mou on space medicine news

होमताजा खबरदेश भारत बनेगा स्पेस मेडिसिन का विश्वगुरु, एम्स और ISRO ने मिलाया हाथ, इन 6….. Last Updated:March 10, 2026, 11:36 IST AIIMS नई दिल्ली और इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के एचएसएफ सेंटर ने स्पेस मेडिसिन पर ऐतिहासिक एमओयू साइन किया है. अब एम्स के डॉक्टर और इसरो के वैज्ञानिक मिलकर मानव शरीर, हृदय, नर्वस सिस्टम, माइक्रोग्रैविटी, माइक्रोबायोम, जीन और मानसिक स्वास्थ्य पर रिसर्च करेंगे . एम्स और इसरो मिलकर स्पेस मेडिसिन पर रिसर्च करेंगे. भारत अब स्पेस मेडिसिन के क्षेत्र में बहुत कुछ बड़ा करने जा रहा है. इसके लिए देश के दो लीडिंग संस्थानों ने आपस में हाथ मिलाया है. मेडिकल के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज नई दिल्ली और अंतरिक्ष मामलों के टॉप संगठन इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के एचएसएफसी ने पहली बार ऐतिहासिक एमओयू साइन किया है. इसके तहत अब स्पेस और मेडिकल संबंधी 6 प्रमुख विषयों पर गहन रिसर्च किया जाएगा. एम्स और इसरो का ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर अब भारत में स्पेस मेडिसिन रिसर्च को आगे बढ़ाने जा रहे हैं. इस दौरान इसरो के वैज्ञानिक और एम्स के डॉक्टर मिलकर यह अध्ययन करेंगे कि अंतरिक्ष यात्रा का मानव शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है. इससे न केवल आने वाले समय में अंतरिक्ष में मानव स्वास्थ्य को लेकर बड़ी सफलताएं मिल सकेंगी बल्कि ह्यूमन स्पेश मिशन को भी बड़ा लाभ मिलेगा. इन 6 चीजों पर होगा रिसर्च का फोकस . मानव शरीर की कार्यप्रणाली (Human Physiology) . हृदय और नर्वस सिस्टम का नियंत्रण . माइक्रोग्रैविटी में हड्डियों और मांसपेशियों का स्वास्थ्य . माइक्रोबायोम और इम्यून सिस्टम . जीन और बायोमार्कर . मानसिक और व्यवहारिक स्वास्थ्य समझौता साइन करते हुए एम्स नई दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. एम श्रीनिवास ने कहा कि यह सहयोग दोनों संस्थानों के लिए एक नया और रोमांचक अध्याय है. ‘यह समझौता हमें स्पेस मेडिसिन के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ने की गति देगा. AIIMS और ISRO के बीच सहयोग से मरीजों, देश और पूरी मानवता को लाभ मिलेगा. जैसे-जैसे भारत 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, हमें उम्मीद है कि हम स्पेस मेडिसिन में भी विश्वगुरु बनेंगे.’ वहीं इस मौके पर इसरो के चेयरमैन वी नारायणन ने याद करते हुए कहा कि शुरुआत में रॉकेट और उपकरण साइकिल और बैलगाड़ियों से ले जाए जाते थे, लेकिन आज भारत अंतरिक्ष तकनीक में दुनिया की एक प्रमुख शक्ति बन चुका है. AIIMS जैसे प्रमुख मेडिकल और रिसर्च संस्थानों के साथ साझेदारी भविष्य में भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता को और मजबूत करेगी. वहीं ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर के निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि यह साझेदारी भारत की चिकित्सा और अंतरिक्ष तकनीक की ताकत को एक साथ जोड़ने में मदद करेगी. इससे मानव अंतरिक्ष उड़ान से जुड़ी बायोमेडिकल रिसर्च में नई प्रगति का रास्ता खुलेगा. इस दौरान रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, एम्स स्टूडेंट एसोसिएशन और सोसायटी ऑफ यंग साइंटिस्ट शामिल हुए. About the Author प्रिया गौतमSenior Correspondent प्रिया गौतम Hindi.News18.com में बतौर सीनियर हेल्थ रिपोर्टर काम कर रही हैं. इन्हें पिछले 14 साल से फील्ड में रिर्पोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है. इससे पहले ये हिंदुस्तान दिल्ली, अमर उजाला की कई लोकेशन…और पढ़ें First Published : March 10, 2026, 11:36 IST
कोठीबाजार में 40 दुकानदारों पर कार्रवाई:बैतूल में सड़क घेरकर दुकान चलाने पर केस दर्ज

बैतूल शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात कोठी बाजार क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान सड़क पर दुकान का सामान फैलाकर रास्ता बाधित करने वाले करीब 40 दुकानदारों के खिलाफ मध्यप्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। थाना चौक से बस स्टैंड तक हुआ निरीक्षण पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने पुलिस बल के साथ कोठी बाजार में थाना चौक से बस स्टैंड तक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानों का सामान सड़क तक फैलाकर रखते पाए गए, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने शहर के व्यापारियों और नागरिकों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपना सामान दुकान की सीमा के भीतर ही रखें और सड़क पर सामान या बोर्ड रखकर रास्ता बाधित न करें। अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई एसपी ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई भी व्यक्ति सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात में बाधा उत्पन्न करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कच्चा तेल 9% सस्ता होकर 88 डॉलर पर आया:ट्रम्प के 'युद्ध जल्द खत्म' वाले बयान का असर; सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 78,000 पर पहुंचा

शेयर बाजार में आज यानी 10 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 78,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है, ये 24,200 पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। कच्चा तेल 89 डॉलर पर आया ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी मंगलवार को 10 मार्च बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं। एशिया में शुरुआती कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमतें करीब 8.5% गिरकर 92.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। इससे पहले कल ये 115 डॉलर के पास चला गया था। वहीं अमेरिकी तेल (WTI) भी करीब 9% टूटकर 88.60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। तेल की कीमतों में यह कमी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने जंग जल्द खत्म होने की बात कही थी। एशियाई बाजारों में तेजी अमेरिकी बाजार में 9 मार्च को गिरावट रही ट्रम्प बोले- जल्द खत्म होगा युद्ध कच्चे तेल की कीमतों में आई ये गिरावट और बाजार में तेजी की मुख्य वजह डोनाल्ड ट्रम्प का ताजा बयान माना जा रहा है। सोमवार को ट्रम्प ने कहा था कि मौजूदा युद्ध ‘बहुत जल्द’ खत्म हो जाएगा। उनके इस बयान से ग्लोबल सप्लाई चेन को लेकर जो अनिश्चितता बनी हुई थी, उसमें कमी आई है और निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। हालांकि, मौजूदा कीमतें अब भी युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर के मुकाबले करीब 30% ज्यादा बनी हुई हैं। चांदी 8000 हजार और सोना 1500 रुपए महंगा सोने और चांदी के दामों में आज बढ़त है। वायदा बाजार यानी MCX पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,500 रुपए बढ़कर 1.62 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी 8000 रुपए बढ़कर 2.75 लाख रुपए पर कारोबार कर रही है। ————————– तेल-गैस संकट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक होगा, सरकार ने 4 दिन समय बढ़ाया केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे। इजराइल-ईरान जंग के बीच सरकार ने यह कदम गैस की जमाखोरी रोकने के लिए उठाया है। पढ़ें पूरी खबर…
मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति:₹200 के टिकट पर निकला डेढ़ करोड़ का इनाम; पंचकूला का रहने वाला

मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड ने डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम जीता है। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का 200 रुपए का टिकट खरीदा था और फिर रातों-रात उसकी किस्मत बदल गई। सिक्योरिटी गार्ड कपिल हरियाणा के पंचकूला जिले के रायपुररानी के गांव मौली के रहने वाले हैं। लॉटरी जीतने के बाद परिवार भी काफी खुश है। वहीं, परिवार वालों को अब लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे कपिल देव एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनके पिता पंजाब कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कपिल सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, पर वेतन ज्यादा नहीं था। लेकिन वह भी चाहता था कि उसका जीवन बदले। इसी सोच को लेकर कपिल देव ने मासिक पंजाब स्टेट डियर लॉटरी टिकट मोहाली के जीरकपुर स्थित लोकेश लॉटरी एजेंसी से खरीदी थी। इसमें घोषित हुए परिणामों में उनकी टिकट को पहला पुरस्कार प्राप्त हुआ। 30वें करोड़पति बने कपिल लॉटरी एजेंसी के संचालक लोकेश कुमार ने बताया कि कपिल देव उनकी एजेंसी से लॉटरी टिकट खरीदकर करोड़पति बनने वाले 30वें व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी एजेंसी से 29 लोग करोड़पति बन चुके हैं। पंजाब में ऑनलाइन लॉटरी पर पूरी तरह से बैन पंजाब में ऑनलाइन लॉटरी पर पूरी तरह से बैन है। पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग न तो ऑनलाइन टिकट बेचता है और न ही चलाता है, हमेशा असली टिकट ही खरीदें और वो भी सिर्फ अधिकृत विक्रेताओं से। फोटो या ऑनलाइन कॉपी वाला टिकट मान्य नहीं होता। विभाग कभी भी विजेताओं से ऑनलाइन पेमेंट या टैक्स के नाम पर पैसे नहीं मांगता। अगर, आपको कोई संदिग्ध मैसेज मिले या ठगी का शिकार हो जाएं तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।
महामंडलेश्वर पर रेप की FIR कराने बनारस से बुलाई महिला:उज्जैन में पूर्व महामंडलेश्वर सहित दो के खिलाफ केस दर्ज; 50 हजार का दिया लालच

उज्जैन के प्रसिद्ध चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को रेप के झूठे मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने की साजिश का खुलासा हुआ है। इस मामले में पूर्व महामंडलेश्वर सहित एक अन्य को आश्रम में पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। इसके बाद पुलिस ने साध्वी सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि रविवार को रंगपंचमी के मौके पर सूचना मिली थी कि दत्त अखाड़ा परिसर में महंत आनंदपुरी महाराज ने कुछ लोगों को पकड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक महिला को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। वहां वीडियो फुटेज देखने और पूछताछ में पता चला कि बनारस निवासी एक महिला को पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पुरी और युवक घनश्याम पटेल ने साजिश में शामिल किया था। दोनों मिलकर महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को बलात्कार के झूठे केस में फंसाकर ब्लैकमेल करने की योजना बना रहे थे। बता दें, साध्वी मंदाकिनी पुरी पहले भी एक मामले में जेल जा चुकी है। 50 हजार का लालच देकर बनारस से बुलाया बनारस निवासी महिला ने बताया कि कुछ समय पहले वह उज्जैन आई थी। तब उसकी मुलाकात साध्वी मंदाकिनी पुरी और घनश्याम पटेल से हुई थी। 27 फरवरी 2026 को घनश्याम पटेल मुझसे मिलने बनारस आया था। उसे मुझे 50 हजार रुपए देने का लालच दिया और कहा कि उज्जैन आकर महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद के खिलाफ बलात्कार का झूठा केस दर्ज करा देना। मैंने मना किया तो मुझे धमकी दी गई। कहा कि जब मैं उज्जैन गई थी, तब मंदाकिनी पुरी ने उसके कुछ अश्लील फोटो ले लिए हैं। अगर उनकी बात नहीं मानी तो उन्हें सार्वजनिक कर दिया जाएगा। महिला ने बताया कि मैंने डर के कारण घनश्याम पटेल से मोबाइल पर बात की। बाद में घनश्याम ने महिला के बेटे के मोबाइल पर 2000 रुपए भेजे और बनारस से उज्जैन आने के लिए संजय ट्रैवल्स का टिकट भी कराया। रंग पंचमी के दिन अखाड़े में पकड़ाई महिला महिला 8 मार्च को उज्जैन के दत्त अखाड़ा परिसर पहुंची। यहां आरोपी घनश्याम पटेल महिला के बयान रिकॉर्ड कर रहा था। इसी दौरान आनंदपुरी महाराज, पंडित लोकेश शर्मा और संजय गोस्वामी वहां पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और तुरंत उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को अवगत कराया। एसपी ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को जांच के निर्देश दे दिए। साध्वी सहित अन्य पर मामला दर्ज पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि घनश्याम पटेल ने उसे महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज के खिलाफ झूठा बलात्कार का मामला दर्ज कराने के लिए बुलाया था। इसके बाद पुलिस ने महिला के मोबाइल और अन्य तथ्यों की जांच की। जांच के आधार पर पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पुरी निवासी गढ़कालिका और घनश्याम पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया।थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जो महिलाओं का इस्तेमाल कर साधु-संतों को झूठे मामलों में फंसाने का काम करते थे। आरोप लगाने वाले महिला के भी वीडियो वायरल इधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद घनश्याम पटेल ने भी महिला के कुछ वीडियो वायरल किए। एक पत्र भी सोशल मीडिया पर जारी किया है। उसने उसी महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला का इंटरव्यू न चलाने और एक लाख रुपया एक्सटॉर्शन मनी न देने के कारण मेरे खिलाफ महिला अपने साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र पूर्वक फर्जी FIR कराई है। पटेल ने कहा कि वीडियो एविडेंस एक्ट की धारा 64C के सर्टिफिकेट के साथ प्रेषित किया है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश देकर दोषी महिला के विरुद्ध FIR दर्ज की जाना चाहिए।
ट्रम्प की धमकी- ईरान पर 20 गुना ताकत से हमला:अब तक 5000 ठिकानों को निशाना बनाया, दुश्मन के खात्मे तक जंग जारी रहेगी

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का 11वां दिन हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार रात ईरान पर बड़े हमले की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश की, तो अमेरिका उस पर 20 गुना ज्यादा ताकत से हमला करेगा। दुश्मन के पूरी तरह खत्म होने तक यह जंग जारी रहेगी। ट्रम्प ने यह भी बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान में अब तक 5,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि कुछ बहुत अहम ठिकानों को अभी जानबूझकर नहीं निशाना बनाया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर बाद में कार्रवाई की जा सके। फ्लोरिडा के डोरल शहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और इजराइल ने इस युद्ध में काफी बड़ी बढ़त हासिल कर ली है और हो सकता है कि यह लड़ाई जल्द खत्म हो जाए, लेकिन फिलहाल मिलिट्री ऑपरेशन जारी रहेगा। ट्रम्प बोले- ऑस्ट्रेलिया ईरान की महिला खिलाड़ियों को शरण दे ईरान से जारी जंग के बीच ट्रम्प ने ऑस्ट्रेलिया से अपील की है कि वह ईरान की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को शरण दे। ट्रम्प ने कहा कि अगर उन्हें ईरान वापस भेजा गया तो उनकी जान को खतरा हो सकता है और यह एक बड़ी मानवीय गलती होगी। यह मामला ऑस्ट्रेलिया में चल रहे महिला एशियन कप के दौरान सामने आया। दरअसल 28 फरवरी को ईरान पर हमले के बाद महिला टीम ने राष्ट्रगान नहीं गाया था, जिसे सरकार के खिलाफ विरोध के रूप में देखा गया। इसके बाद ईरानी मीडिया में खिलाड़ियों को ‘देशद्रोही’ बताया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि अगर इन खिलाड़ियों को ईरान भेजा गया तो उन्हें गंभीर सजा का सामना करना पड़े या उनकी जान भी जा सकती है। ट्रम्प ने कहा कि अगर ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को शरण देने के लिए तैयार नहीं है, तो अमेरिका उन्हें आश्रय देने के लिए तैयार है। ईरानी महिला खिलाड़ियों के राष्ट्रगान न गाने का वीडियो… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…








