Friday, 09 Oct 2026 | 03:25 PM

Trending :

EXCLUSIVE

रंगपंचमी पर महाकाल को एक लोटा केसर जल अर्पित होगा:भस्म आरती में अर्पित होगा रंग, चेकिंग के बाद ही भक्तों को प्रवेश मिलेगा

रंगपंचमी पर महाकाल को एक लोटा केसर जल अर्पित होगा:भस्म आरती में अर्पित होगा रंग, चेकिंग के बाद ही भक्तों को प्रवेश मिलेगा

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रंगपंचमी पर भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को इस बार सिर्फ एक लोटा केसर युक्त रंग अर्पित किया जाएगा। मंदिर समिति ने दो साल पहले लगी आग की घटना के बाद सुरक्षा कारणों से यह व्यवस्था जारी रखी है। मंदिर में आने वाले भक्तों को विशेष चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। भस्म आरती में टेसू के फूलों का हर्बल रंग रंगपंचमी के अवसर पर पर्व की शुरुआत महाकाल मंदिर में भगवान को रंग अर्पित करने से होगी। तड़के 4 बजे शुरू हुई भस्म आरती में टेसू के फूलों से तैयार एक लोटा हर्बल रंग अर्पित किया जाएगा। मंदिर में धुलेंडी के दिन गर्भगृह में आग लगने की घटना के बाद व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। सुरक्षा कारणों से इस बार भी भक्तों, पंडे और पुजारियों को मंदिर परिसर में रंग लाने की अनुमति नहीं दी गई है। चेकिंग के बाद ही मिलेगा मंदिर में प्रवेश महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि सुबह भस्म आरती के दौरान भगवान को केसर जल अर्पित किया जाएगा। मंदिर आने वाले भक्तों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। भक्तों से मंदिर परिसर में रंग नहीं लाने का अनुरोध किया गया है। कोठार शाखा से उपलब्ध कराया जाएगा केसर रंग मंदिर समिति के अनुसार केसर रंग और जल मंदिर की कोठार शाखा से पुजारी और शासकीय पुजारी को उपलब्ध कराया जाएगा। पंडे-पुजारियों को भी जांच के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।

'मैं हमेशा देश के समर्थन में खड़ी रही हूं':खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद ट्रोल हुईं फरहाना भट्ट ने किया रिएक्ट

'मैं हमेशा देश के समर्थन में खड़ी रही हूं':खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद ट्रोल हुईं फरहाना भट्ट ने किया रिएक्ट

‘बिग बॉस 19’ की पूर्व कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद हुई ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है। फरहाना ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने देश के समर्थन में खड़े होकर काम किया है और देश के खिलाफ किसी भी नैरेटिव का विरोध किया है। इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में फरहाना भट्ट ने अपने बयान को लेकर कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और लोग अपने विचार अलग-अलग तरीके से व्यक्त कर सकते हैं। विचारों में मतभेद होना स्वाभाविक है और वह इसे स्वीकार करती हैं। उन्होंने कहा कि लोग उनकी बात को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने देश के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेंगी। कश्मीर में शांति के लिए कई पहल कीं: फरहाना फरहाना ने कहा कि पहलगाम हमले, ईरान, फिलिस्तीन या इजरायल से जुड़े मुद्दों पर वह पहले भी अपनी राय रखती रही हैं। पुलवामा हमले और पहलगाम हमले जैसे मामलों में भी वह भारतीय सेना के साथ खड़ी रही हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कश्मीर में शांति से जुड़े काम के दौरान उन्होंने भारतीय सेना के साथ मिलकर कई पहल की हैं। कश्मीर में सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके काम की सराहना की है और उन्हें कई बार सम्मानित भी किया गया है। वहीं, होली को लेकर हुई ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए फरहाना ने कहा कि भारत एक स्वतंत्र देश है। यहां हर व्यक्ति को अपने तरीके से त्योहार मनाने और अपनी बात रखने का अधिकार है, बशर्ते इससे देश की गरिमा को ठेस न पहुंचे। फरहाना ने खामेनेई के निधन पर क्या कहा था? खामेनेई के निधन को लेकर फरहाना भट्ट ने कहा था, “बिल्कुल, वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते। वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। इस घटना से सभी कश्मीरी गहरे सदमे में हैं। आप विश्वास नहीं करेंगे, सेहरी के बाद मैं बिल्कुल नहीं सो पाई। मैं बहुत दुखी थी। ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था।”

रैपर बादशाह पर FIR, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित:हरियाणा पुलिस बोली- लुक आउट सर्कुलर जारी होगा; सिंगर बोले- बेटा समझकर माफ कर दो

रैपर बादशाह पर FIR, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित:हरियाणा पुलिस बोली- लुक आउट सर्कुलर जारी होगा; सिंगर बोले- बेटा समझकर माफ कर दो

बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह पर न्यू रिलीज सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर हरियाणा में 3 मामले दर्ज हुए हैं। हरियाणा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं साथ ही लुक आउट सर्कुलर (LOC) करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी कहा है कि इस गाने पर रील बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। गाने में बादशाह के बोल और लड़कियों के सीन पर आपत्ति जताई गई है। अब पुलिस के एक्शन के बाद इस सॉन्ग को यूट्यूब से भी हटा दिया गया है। 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए इस गाने पर करीब 5 मिलियन व्यूज आ चुके थे। उधर, विवाद के बीच बादशाह ने वीडियो जारी कर कहा, “मेरे गाने ‘टटीरी’ के कुछ बोल और सीन से हरियाणा के कुछ लोगों को ठेस पहुंची है। मैं खुद हरियाणा से हूं। मेरा कोई उद्देश्य नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे या महिला के बारे में ऐसी बेहूदी बात कहूं। मैं हिप-हॉप जॉनर से हूं, जहां बोल हमेशा कॉम्पिटिशन को नीचा दिखाते हैं। एक तरह से ये प्रतिद्वंद्वी के लिए होते हैं। मैंने हमेशा कोशिश की है कि मैं हरियाणा की संस्कृति को आगे लेकर जाऊं। अगर मेरे गाने के उस हिस्से से किसी को बुरा लगा हो, तो मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए।” पहले जानिए सॉन्ग को लेकर विवाद क्यों… 14 मार्च को मुंबई में होना था शो इस गाने की शूटिंग जींद के सच्चा खेड़ा, नरवाना और दुबई में हुई। 26 फरवरी को बादशाह इस गाने के प्रमोशन के लिए हरियाणा के कैथल और सोनीपत पहुंचे थे। वहीं, प्रोडक्शन टीम ने 14 मार्च को सिमरन और बादशाह का मुंबई में एक शो भी शेड्यूल किया था। महिला आयोग ने किया तलब विवाद के बीच हरियाणा महिला आयोग ने शुक्रवार को बादशाह को नोटिस जारी किया था। उन्हें 13 मार्च को पानीपत में पेश होने को कहा गया है। इसके अलावा, पंचकूला और जींद में सिंगर के खिलाफ अलग-अलग 3 केस भी दर्ज किए गए। खाप पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं ने भी इस गाने को हरियाणवी संस्कृति के खिलाफ बताते हुए इसे प्रतिबंधित करने की मांग की थी। ————– टटीरी सॉन्ग से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… बादशाह के टटीरी सॉन्ग पर पंचकूला-जींद में FIR:लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाया, गंदे शब्द का इस्तेमाल; महिला आयोग ने रैपर को तलब किया बादशाह संग ‘टटीरी’ सॉन्ग गाने वाली सिमरन की कहानी: पिता हरियाणवी सॉन्ग ‘पानी आली पानी प्यादे’ गाकर फेमस हुए, बेटी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन रही हरियाणवी सॉन्ग ‘टटीरी’ का रैप वर्जन लाए सिंगर बादशाह:सोनीपत में सरपंचों के वेलकम पर बोले- मासूम शर्मा वाली वीडियो देखी है; साग-मक्के की रोटी खाई

UAE, सऊदी, जॉर्डन में अमेरिकी THAAD डिफेंस-सिस्टम पर ईरानी हमला:जॉर्डन वाला सिस्टम तबाह, कीमत ₹22 हजार करोड़; अमेरिका के पास ऐसे सिर्फ 7 सिस्टम

UAE, सऊदी, जॉर्डन में अमेरिकी THAAD डिफेंस-सिस्टम पर ईरानी हमला:जॉर्डन वाला सिस्टम तबाह, कीमत ₹22 हजार करोड़; अमेरिका के पास ऐसे सिर्फ 7 सिस्टम

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज आठवां दिन है। ईरान ने बीते एक हफ्ते में सऊदी अरब, UAE और जॉर्डन में तैनात अमेरिका के टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम को निशाना बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हमलों में जॉर्डन के ‘मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस’ पर लगे THAAD का रडार सिस्टम तबाह हो गया है। एक THAAD सिस्टम की कीमत ₹22 हजार करोड़ तक होती है, जबकि THAAD के रडार सिस्टम की कीमत 2700 करोड़ रुपए (300 मिलियन डॉलर) तक होती है। यह रडार THAAD सिस्टम का अहम हिस्सा होता है और दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों को पहचानने और ट्रैक करने का काम करता है। अमेरिका के पास सिर्फ 7-8 THAAD सिस्टम ही मौजूद हैं, इसलिए इसे बड़ा सैन्य नुकसान माना जा रहा है। ईरान का युद्धपोत भारत में रुका ईरान का एक युद्धपोत IRIS लावन भारत के कोच्चि बंदरगाह पर रुका हुआ है। ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान ने 28 फरवरी को तकनीकी खराबी आने के बाद भारत से मदद मांगी थी। भारत ने 1 मार्च को जहाज को कोच्चि में डॉक करने की अनुमति दी और इसके बाद 4 मार्च को यह बंदरगाह पर पहुंच गया। जहाज के 183 क्रू मेंबर फिलहाल कोच्चि में भारतीय नौसेना की सुविधाओं में ठहरे हुए हैं। IRIS लावन हाल ही में भारत में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) 2026 और मिलान 2026 नौसैनिक अभ्यास में शामिल हुआ था, जो 15 से 25 फरवरी के बीच आयोजित हुए थे। इससे पहले अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया था। हमले में 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए। इजराइल-ईरान जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

MP-राजस्थान में तापमान 39°C तक पहुंचा:हिमाचल के मैदानी इलाकों और गुजरात में हीट-वेव का अलर्ट; पहाड़ों पर कल से बर्फबारी के आसार

MP-राजस्थान में तापमान 39°C तक पहुंचा:हिमाचल के मैदानी इलाकों और गुजरात में हीट-वेव का अलर्ट; पहाड़ों पर कल से बर्फबारी के आसार

देश के कई हिस्सों में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम का तेजी से बदलने लगा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है और कई शहरों में पारा 35 से 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले 3-4 दिनों में कई इलाकों में तापमान 40°C के पार जा सकता है और कुछ जगहों पर हीटवेव की स्थिति भी बन सकती है। IMD ने गुजरात में शनिवार को लू का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में ही हीट-वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कुल्लू, मंडी और सोलन जिला के निचले इलाकों में शनिवार को लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से ज्यादा हो गया है। मौसम विभाग ने 8 मार्च से 11 मार्च तक जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। अगले 2 दिन मौसम का हाल- 8-9 मार्च- ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

एपस्टीन फाइल- ट्रम्प पर नाबालिग के यौन शोषण का आरोप:नए दस्तावेज में खुलासा, पहले अधिकारियों ने डुप्लीकेट बताकर रोक दिया था

एपस्टीन फाइल- ट्रम्प पर नाबालिग के यौन शोषण का आरोप:नए दस्तावेज में खुलासा, पहले अधिकारियों ने डुप्लीकेट बताकर रोक दिया था

अमेरिका में न्याय विभाग ने कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े नए दस्तावेज जारी किए हैं। एफबीआई को दिए इंटरव्यू में महिला ने दावा किया कि एपस्टीन ने उसकी मुलाकात डोनाल्ड ट्रम्प से कराई थी। ट्रम्प ने उनका यौन शोषण किया। तब वे नाबालिग थीं। ये पेज पहले जारी नहीं किए गए थे। एफबीआई ने महिला के दावों से जुड़े 4 इंटरव्यू किए थे। पर शुरुआती रिलीज में सिर्फ एक इंटरव्यू का सार दिखा, जिसमें महिला ने एपस्टीन के खिलाफ आरोप बताए थे। बाकी तीन इंटरव्यू गायब होने पर सवाल उठ रहे थे। अधिकारियों ने अब कहा कि इन्हें गलती से ‘डुप्लीकेट’ मानकर रोक दिया गया था। बाद में रिव्यू किया तो यह बात गलत निकली। ट्रम्प की फाइल दबाने का आरोप अमेरिका की विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता एपस्टीन से जुड़े डॉक्यूमेंट हैंडल करने के तरीके को लेकर ट्रम्प सरकार पर सवाल उठा रही है। उनका आरोप है कि ट्रम्प प्रशासन ने एपस्टीन जांच से जुड़ी ऐसी जानकारियां दबाईं, जो ट्रम्प को नुकसान पहुंचा सकती थीं। हाउस की एक कमेटी ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को नोटिस जारी करने के पक्ष में वोट किया। उन्हें कोर्ट में जवाब देना होगा। महिला का आरोप- एपस्टीन और ट्रम्प ने उसका यौन-शोषण किया ट्रम्प पर आरोप लगाने वाली महिला के 2019 में FBI ने कई इंटरव्यू लिए थे। गुरुवार को जो डॉक्यूमेंट जारी हुए हैं, उनमें इन्हीं इंटरव्यू के डिटेल्स शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस इंटरव्यू में उस महिला ने आरोप लगाया कि जब उसकी उम्र 13 से 15 साल के बीच थी, तब एपस्टीन और ट्रम्म ने उसका यौन-शोषण किया था। एक इंटरव्यू में महिला ने कहा कि एपस्टीन उसे न्यूयॉर्क या न्यूजर्सी ले गया था और वहीं ट्रम्प से मिलवाया था। महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि जब ट्रम्प उस पर सेक्स करने के लिए दबाव डाल रहे थे, तब उसने उन्हें काट भी लिया था। महिला का यह भी दावा है कि पिछले कई सालों में उसे और उसके करीबी लोगों को चुप रहने के लिए धमकी भरे कई फोन कॉल भी आए थे। महिला का मानना है कि ये कॉल एपस्टीन से जुड़े लोगों की तरफ से हो सकते थे। एपस्टीन फाइल्स में 38 हजार बार ट्रम्प का नाम एपस्टीन फाइल्स में ट्रम्प का नाम 38 हजार से अधिक बार दर्ज है। रिकॉर्ड में 1990 के दशक में एपस्टीन के निजी विमान से 7-8 यात्राओं का जिक्र है। ट्रम्प के मार-ए-लागो क्लब की गेस्ट लिस्ट में भी शामिल हैं। जांच में सामने आया कि यौन शोषण का नेटवर्क अमेरिका तक सीमित नहीं था। एपस्टीन ने संगठित ट्रैफिकिंग नेटवर्क बनाया। एपस्टीन फाइल्स में अब तक 15 देशों के रईसों, नेताओं और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के नाम सामने आए हैं। ट्रम्प ने आरोपों को झूठा बताया ट्रम्प ने एपस्टीन से जुड़े सभी आरोपों में किसी भी गलत काम से इनकार किया है. पहले न्याय विभाग ने भी कहा था कि जारी किए गए कुछ डॉक्यूमेंट में ट्रम्प के खिलाफ “झूठे और सनसनीखेज दावे” हैं. वहीं विपक्षी डेमोक्रेटिक नेताओं ने ट्रम्प सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने एपस्टीन जांच से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियों को छिपाने की कोशिश की, जो ट्रम्प के लिए नुकसानदेह हो सकती थीं। अब तारीखों में पूरा मामला 14 साल की लड़की ने की थी पहली शिकायत 2005: फ्लोरिडा की 30 लड़कियों ने दिया बयान फ्लोरिडा में 14 साल की लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराई कि एपस्टीन ने मसाज के बहाने यौन शोषण किया। जांच में 30 नाबालिग लड़कियों के बयान मिले। 2006-08: राहत देने वाले एकोस्टा बाद में मंत्री यूएस अटॉर्नी ऑफिस ने एपस्टीन को फेडरल ट्रायल से बचाने वाली ‘प्ली डील’ दी। उसे 13 माह की हल्की सजा और दिन में बाहर काम की अनुमति मिली। इस डील को मंजूरी देने वाले अभियोजक एलेक्स एकोस्टा बाद में 2017 में ट्रम्प के पहले कार्यकाल में श्रम मंत्री बने। 2009-15: जेल से बाहर निकला, नेटवर्क सक्रिय डील के बाद एपस्टीन सक्रिय रहा। ‘लॉलीटा एक्सप्रेस’, निजी द्वीप से जुड़ी गतिविधियों के सबूत एजेंसियों के पास बढ़ते गए, लेकिन कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं हुई। 2017-18: #मीटू आंदोलन से फिर खुला केस #मीटू आंदोलन के बाद पीड़ितों की गवाही और जांच से एपस्टीन के प्रभावशाली संपर्क उजागर हुए। 2019: फेडरल गिरफ्तारी और जेल में संदिग्ध मौत न्यूयॉर्क में सेक्स-ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तारी हुई। एक माह बाद मेट्रोपॉलिटन करेक्शनल जेल में संदिग्ध हालात में मौत, आधिकारिक तौर पर आत्महत्या बताया। 2020-26: अब कोर्ट के आदेश से फाइलें जारी… अमेरिकी कोर्ट आदेश व एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपरेंसी एक्ट के तहत 30 लाख पेज जारी हुए, वैश्विक जांच शुरू। ————— एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… एपस्टीन फाइल्स- अनिल अंबानी की चैट सामने आई: दावा- सुनहरे बालों वाली स्वीडिश महिला की पेशकश हुई, अनिल बोले- अरेंज करो अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन ने जो दस्तावेज जारी किए हैं, उसमें अनिल अंबानी से जुड़े नए खुलासे सामने आए हैं। ये दस्तावेज एपस्टीन और उद्योगपति अनिल अंबानी के बीच 2017 से 2019 के दौरान हुई बातचीत से जुड़े हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें कारोबार, वैश्विक मामलों और महिलाओं को लेकर चर्चा हुई। पूरी खबर पढ़ें…

‘मैं उनकी उंगली काट देता’: सीईसी ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से कल्याण बनर्जी का विवाद | राजनीति समाचार

Jemimah Rodrigues has scored a fifty against Australia (Picture credit: X @BCCIWomen)

आखरी अपडेट:मार्च 06, 2026, 21:04 IST तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी ने एक विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त को धमकी देकर विवाद खड़ा कर दिया, जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी के प्रति उनके व्यवहार की आलोचना की। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की फाइल फोटो। (पीटीआई फाइल फोटो) तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी ने कोलकाता में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के बारे में एक टिप्पणी कर विवाद पैदा कर दिया। “धरना मंचो” में समर्थकों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया और कहा, “सीईसी ने ममता बनर्जी के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया, अगर वह सीईसी नहीं होते तो मैं उस दिन उनकी उंगली काट देती।” इससे पहले, 1 मार्च को, बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची संशोधन से जुड़े मामलों को सुलझाने में देरी पर चिंता जताई थी और कहा था कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बावजूद लाखों मामले अभी भी लंबित हैं। पत्रकारों से बात करते हुए बनर्जी ने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित लगभग 60 लाख मामले फैसले का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 21 फरवरी को इन मामलों से निपटने के लिए न्यायाधीशों के स्तर पर निर्णायक अधिकारियों की नियुक्ति का निर्देश दिया था। हालाँकि, उन्होंने कहा कि प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है। बनर्जी ने कहा, “60 लाख मामले न्यायनिर्णय के अधीन हैं। हालांकि 21 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने इन मामलों को निपटाने के लिए न्यायाधीश स्तर पर न्यायनिर्णयन अधिकारियों की नियुक्ति का निर्देश दिया था… आज तक, उस निर्देश को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन एक भी न्यायनिर्णयन नहीं हुआ है। इसे तत्काल, दैनिक रूप से करने की आवश्यकता है, और नियमित रूप से सूचित और अपलोड किया जाना चाहिए।” यह बयान भारत के चुनाव आयोग द्वारा राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी करने के तुरंत बाद आया। आयोग के अनुसार, दिसंबर 2025 में मतदाता सूची का मसौदा जारी होने के बाद फॉर्म 7 का उपयोग करके 5,46,053 मतदाताओं को हटा दिया गया था। संशोधन अभ्यास के बाद, पश्चिम बंगाल में मतदाताओं की कुल संख्या 7,04,59,284 (7.04 करोड़) है, जबकि संशोधन से पहले यह 7,66,37,529 (7.66 करोड़) थी। यह मतदाता सूची में 61 लाख से अधिक नामों की कमी को दर्शाता है। पहले प्रकाशित: मार्च 06, 2026, 16:34 IST समाचार राजनीति ‘मैं उनकी उंगली काट देता’: कल्याण बनर्जी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)कल्याण बनर्जी विवाद(टी)तृणमूल कांग्रेस(टी)मुख्य चुनाव आयुक्त(टी)ममता बनर्जी(टी)धरना मंचो(टी)कोलकाता में विरोध(टी)सीईसी टिप्पणी(टी)पश्चिम बंगाल की राजनीति

ईरान-इजराइल जंग के बीच अमेरिकी शेयर बाजार 900 अंक गिरा:47,000 अंक पर कारोबार कर रहा; कच्चे तेल की कीमतें और बेरोजगारी दर बढ़ने का असर

ईरान-इजराइल जंग के बीच अमेरिकी शेयर बाजार 900 अंक गिरा:47,000 अंक पर कारोबार कर रहा; कच्चे तेल की कीमतें और बेरोजगारी दर बढ़ने का असर

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोंस में आज 6 मार्च को 2% की गिरावट है। डाउ जोंस 900 अंक से ज्यादा गिरकर 47,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट में 1.73% और SP 500 इंडेक्स में 1.74% की गिरावट है। नैस्डैक कंपोजिट 400 अंक गिरकर 22,353 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। SP 500 इंडेक्स 120 अंक गिरा, यह 6,711 के स्तर पर है। अमेरिकी बाजार में गिरावट के 5 प्रमुख कारण 1. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 7.15% बढ़कर 91.52 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गए हैं। यह अप्रैल 2024 के बाद इसका उच्चतम स्तर है। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का डर है, जिससे निवेशकों का सेंटिमेंट बिगड़ गया है। 2. अमेरिका में रोजगार बढ़ने के बजाय घटा: ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स (BLS) के शुक्रवार को जारी डेटा के मुताबिक, पिछले महीने नॉन-फार्म पेरोल में 92,000 की कमी आई। फरवरी में बेरोजगारी दर बढ़कर 4.4% हो गई। इसका सीधा मतलब है कि लेबर मार्केट कमजोर हो रहा है और कंपनियां छंटनी कर रही हैं। 3. स्टैगफ्लेशन का डर: बाजार में सबसे बड़ा डर ‘स्टैगफ्लेशन’ को लेकर है। यह वह स्थिति है जब आर्थिक विकास रुक जाए, लेकिन महंगाई बढ़ती रहे। कमजोर जॉब डेटा और बढ़ती तेल कीमतों ने इस डर को सच साबित कर दिया है। 4. ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें खत्म: पहले उम्मीद थी कि फेडरल रिजर्व इस साल कम से कम दो बार ब्याज दरों में कटौती करेगा, लेकिन अब महंगाई बढ़ने के खतरे को देखते हुए ट्रेडर्स को लग रहा है कि शायद इस साल सिर्फ एक ही बार कटौती हो पाए। ऊंची ब्याज दरें हमेशा शेयर बाजार के लिए निगेटिव होती हैं। 5. रिटेल सेक्टर की कमजोर कमाई: बाजार में गिरावट की एक वजह कंज्यूमर स्पेंडिंग में कमी भी रही। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी रिटेल कंपनियों का रेवेन्यू उम्मीद से काफी कम रहा है। यह संकेत है कि आम अमेरिकी अब खर्च करने में सावधानी बरत रहा है। एशियाई बाजार आज तेजी के साथ बंद भारतीय शेयर बाजार 1097 अंक गिरकर बंद हुआ वहीं भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 6 मार्च को गिरावट रही। सेंसेक्स 1097 अंक (1.37%) गिरकर 78,919 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 315 अंक (1.27%) की गिरावट रही। ये 24,450 पर आ गया। आज के कारोबार में बैंक, रियल्टी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है। अमेरिकी बाजार में कल भी गिरावट रही थी ————————- ये खबर भी पढ़ें… ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत हो सकती है: तेल कंपनियों को LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश; सरकार ने इमरजेंसी पावर इस्तेमाल किया अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग अगर बढ़ी तो भारत में रसोई गैस की किल्लत बढ़ सकती है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने इमरजेंसी पावर इस्तेमाल करते हुए देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने ये आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि अब रिफाइनरियां प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल सिर्फ रसोई गैस बनाने के लिए करेंगी। पूरी खबर पढ़ें…

बीजेपी की बंगाल परिवर्तन यात्रा के समापन पर पहुंचने पर पीएम मोदी 14 मार्च को मेगा ब्रिगेड रैली को संबोधित करेंगे | राजनीति समाचार

Jemimah Rodrigues has scored a fifty against Australia (Picture credit: X @BCCIWomen)

आखरी अपडेट:मार्च 06, 2026, 20:16 IST यह यात्रा बंगाल के नौ अलग-अलग स्थानों से शुरू हुई और इसमें भाजपा के कई शीर्ष नेताओं ने भाग लिया भाजपा नेतृत्व को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के संबोधन के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भारी भीड़ उमड़ेगी। फ़ाइल चित्र/पीटीआई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मार्च को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक मेगा रैली को संबोधित करने वाले हैं, जो पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी रैलियों में से एक होने की उम्मीद है। यह रैली भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन का प्रतीक होगी, जो एक प्रमुख राजनीतिक संपर्क अभियान है जो राज्य भर में यात्रा कर रहा है। यह यात्रा बंगाल के नौ अलग-अलग स्थानों से शुरू हुई और इसमें भाजपा के कई शीर्ष नेताओं ने भाग लिया। इस अभियान का उद्घाटन राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन, जगत प्रकाश नड्डा और अमित शाह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने किया। 10 मार्च तक यात्रा राज्य भर के 200 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए लगभग 5,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, रैलियों में महत्वपूर्ण सार्वजनिक भागीदारी देखी गई है, और नेतृत्व को प्रधान मंत्री के संबोधन के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भारी भीड़ की उम्मीद है। उनका मानना ​​है कि परिवर्तन यात्रा ने उत्तर और दक्षिण बंगाल दोनों में समर्थन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समिक भट्टाचार्य ने कहा, “परिवर्तन यात्रा स्पष्ट रूप से दिखाती है कि बंगाल के लोग परिवर्तन चाहते हैं। ममता बनर्जी का समय समाप्त हो गया है; अब हम सही समय का इंतजार कर रहे हैं। यह यात्रा नरेंद्र मोदी की मेगा रैली के साथ समाप्त होगी।” बड़ी रैलियों के अलावा, भाजपा यात्रा मार्ग के कस्बों और गांवों में कई छोटी बैठकें और आउटरीच कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है। पार्टी राज्य में राजनीतिक परिवर्तन के अपने आह्वान को उजागर करने और शासन के लिए अपना वैकल्पिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के लिए अभियान का उपयोग कर रही है। इस बीच, सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के अभियान को खारिज कर दिया है और कहा है कि राजनीतिक लामबंदी के बावजूद, ममता बनर्जी राज्य में सत्ता बरकरार रखेंगी। पहले प्रकाशित: मार्च 06, 2026, 20:16 IST समाचार राजनीति बीजेपी की बंगाल परिवर्तन यात्रा के समापन पर पहुंचने पर पीएम मोदी 14 मार्च को मेगा ब्रिगेड रैली को संबोधित करेंगे अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)बीजेपी(टी)बंगाल(टी)टीएमसी(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)नरेंद्र मोदी(टी)पश्चिम बंगाल

नंगे पैर तिरुमला मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर:3550 सीढ़ियां चढ़कर मनाया जन्मदिन, भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए

नंगे पैर तिरुमला मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर:3550 सीढ़ियां चढ़कर मनाया जन्मदिन, भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री जान्हवी कपूर का हर साल की तरह इस बार का जन्मदिन भी बेहद खास और आध्यात्मिक रहा। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला मंदिर में दर्शन किए। खास बात यह रही कि उन्होंने मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 3,550 सीढ़ियां नंगे पैर चढ़ीं। अभिनेत्री ने अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त करने के लिए यह कठिन यात्रा पैदल पूरी की। तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर के इस प्रसिद्ध मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु अक्सर पैदल मार्ग चुनते हैं, जिसमें हजारों सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। जान्हवी कपूर ने भी इसी पारंपरिक रास्ते को चुना और पूरे रास्ते नंगे पैर चढ़कर अपनी भक्ति का परिचय दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी कपूर ने यह यात्रा तड़के सुबह शुरू की थी। कई श्रद्धालुओं ने उन्हें रास्ते में देखा और उनकी सादगी की भी काफी तारीफ की। बिना किसी विशेष दिखावे के, साधारण कपड़ों में जन्हवी भगवान के दर्शन के लिए पहुंचीं। मंदिर पहुंचकर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया। जन्मदिन को इस तरह आध्यात्मिक अंदाज में मनाने की उनकी यह पहल सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है। फैंस उनकी इस भक्ति और सादगी की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ग्लैमर की दुनिया में रहते हुए भी जन्हवी अपनी संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई हैं। जान्हवी कपूर अक्सर अपने परिवार की धार्मिक परंपराओं का पालन करती नजर आती हैं। खास मौकों पर मंदिरों में जाकर पूजा करना उनके लिए एक खास अनुभव होता है। इस बार भी उन्होंने अपने जन्मदिन को भगवान के दर्शन और आशीर्वाद के साथ मनाकर इसे और भी यादगार बना दिया। गौरतलब है कि जन्हवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी हैं। उनका जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है और आज वे इंडस्ट्री की चर्चित युवा अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।