बंगाल में फालता सीट पर 21 मई को दोबारा वोटिंग:ममता के भतीजे बोले- गुजराती गैंग को डायमंड हार्बर मॉडल तोड़ने में दस जन्म लगेंगे

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना की फालता विधानसभा सीट के सभी 285 पोलिंग बूथों पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। यहां 29 अप्रैल को दूसरे चरण में वोटिंग के दौरान चुनाव आयोग को हिंसा, ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायतें मिली थीं। एक बूथ पर भाजपा के चुनाव चिह्न पर टेप लगा था। नई तारीख के मुताबिक मतगणना 24 मई को होगी। इससे पहले 2 मई को मगरहाट पश्चिम के 11 बूथों और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर दोबारा मतदान हुआ। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर करीब 90% वोटिंग हुई है। इधर, ममता के भतीजे और डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बैनर्जी ने BJP को चैलेंज दिया है कि दम है तो बांग्ला विरोधी गुजराती गैंग फाल्टा से चुनाव लड़कर दिखाए। अभिषेक ने दावा किया कि उनके डायमंड हार्बर मॉडल में सेंध लगाने के लिए दस जन्म भी कम पड़ेंगे। यह रिएक्शन BJP नेता अमित मालवीय के X पोस्ट पर आया। जिसमें अमित ने रीपोलिंग के आदेश के बाद लिखा था- डायमंड हार्बर मॉडल टूट गया। पश्चिम बंगाल- 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा, 2 में TMC सरकार बंगाल से जुड़े पोस्ट इलेक्शन अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
CSK के कार्तिक शर्मा ने IPL की पहली फिफ्टी लगाई:सैमसन कैच छूटने के बाद उसी ओवर में आउट हुए, नूर का नो-लूक सेलिब्रेशन; मोमेंट्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 44वें मैच में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। 2023 से पिछले 7 मुकाबलों में 6 मैच चेन्नई, जबकि सिर्फ 1 मैच मुंबई जीती है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में कार्तिक शर्मा ने IPL का अपना पहला अधर्शतक लगाया। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर संजू सैमसन का कैच स्लीप में छूटा और उसी ओवर में संजू विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। मुंबई के रायन रिकेल्टन को आउट करने के बाद नूर अहमद ने नो-लूक सेलिब्रेशन किया। पढ़िए बेंगलुरु-गुजरात मैच में बने टॉप-8 मोमेंट्स… 1. डेब्यू पर रामकृष्ण घोष ने शानदार कैच पकड़ा मैच के दूसरे ही ओवर में IPL में डेब्यू कर रहे चेन्नई के रामकृष्ण घोष ने जबरदस्त कैच पकड़ा। अंशुल कंबोज के ओवर की दूसरी गेंद पर विल जैक्स क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलने गए। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बैकवर्ड पॉइंट की ओर गई। आगे दौड़ते हुए घोष ने डाइव लगाकर जमीन से महज कुछ इंच ऊपर गेंद को दोनों हाथों से लपका। 2. कंबोज थ्रो से चूके, रिकेल्टन रन-आउट से बचे पारी के चौथे ओवर में रायन रिकेल्टन को एक बड़ा जीवनदान मिला। गेंदबाज अंशुल कंबोज की सटीक यॉर्कर को रिकेल्टन ने डिफेंड किया और क्रीज से काफी बाहर निकल आए। कंबोज ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद पकड़ी और कीपर छोर पर निशाना साधा, लेकिन थ्रो स्टंप्स पर नहीं लगा। रिकेल्टन ने क्रीज तक पहुंचने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। थ्रो न लगने पर कंबोज ने हताशा में सिर पकड़ लिया। 3. IPL में प्रशांत के पहले ओवर में 3 छक्के लगे चेन्नई के प्रशांत वीर का IPL में उनका पहला ओवर किसी बुरे सपने की तरह रहा। मैच का 5वां ओवर फेंकने आए प्रशांत को रायन रिकेल्टन ने 3 छक्के जड़ दिए। रिकलटन ने तीसरी गेंद पर 76 मीटर का स्लॉग-स्वीप लगाया। फिर अंतिम दो गेंद पर लगातार दो छक्के लगा दिए। 4. दुबे ने नमन धीर का डॉली कैच छोड़ा मुंबई की पारी के सातवें ओवर में शिवम दुबे ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया। ओवर की चौथी गेंद नूर अहमद ने 95 किमी के रफ्तार से डाली। नमन धीर ने बैकफुट पर जाकर कट शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े दुबे के हाथ में गई, लेकिन दुबे कैच नहीं पकड़ सके। नमन इस समय 19 रन बनाकर खेल रहे थे। 5. नूर अहमद का ‘नो-लुक’ सेलिब्रेशन नूर अहमद ने मुंबई के बैटर रायन रिकेल्टन को आउट करने के बाद अजब-गजब सेलिब्रेशन किया। नूर ने सातवें ओवर की चौथी गेंद पर रिकेल्टन को फंसाया। स्लॉग स्वीप खेलने गए रिकेल्टन गेंद को सीधे डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े उर्विल पटेल के हाथों में मार बैठे। विकेट लेने के बाद नूर अहमद ने अपनी आंखों पर हाथ रखकर ‘नो-लुक’ सेलिब्रेशन किया। आमतौर पर बैटर्स नो-लुक शॉट्स खेलते हैं। 6. कम्बोज की थ्रो बल्लेबाज के पीठ पर लगी पहली पारी की आखिरी गेंद के बाद अंशुल कंबोज ने बल्लेबाज को सॉरी कहा। दरअसल, कंबोज ने सटीक यॉर्कर डाली, जिसे मुंबई के बल्लेबाज कृष भगत खेल नहीं पाए। बल्लेबाज तेजी से रन चुराने के लिए दौड़े, इस बीच विकेटकीपर संजू सैमसन ने गेंद कंबोज की ओर थ्रो की। कंबोज ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन-आउट करने के लिए निशाना साधा, लेकिन गेंद स्टंप्स पर लगने के बजाय सीधे दौड़ रहे कृष भगत की पीठ पर जा लगी। हालांकि कंबोज ने तुरंत कृष को सॉरी कहा। 7. सैमसन कैच ड्रॉप के बाद उसी ओवर में आउट हुए चेन्नई की पारी का दूसरा ओवर काफी इवेंटफुल रहा। जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद संजू सैमसन के बैट का किनारा लेकर स्लीप में गई, लेकिन विल जैक्स ने आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद बुमराह ने ओवर की आखिरी गेंद बाहर की ओर स्विंग कराई। सैमसन ने कट किया, लेकिन गेंद बैट का बाहरी किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर रायन रिकेल्टन के हाथों में चली गई। सैमसन कैच छूटने के बाद सिर्फ 5 रन और जोड़ सके। 8. कार्तिक शर्मा ने IPL की पहली फिफ्टी लगाई चेन्नई के बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने शनिवार को IPL की अपनी पहली फिफ्टी पूरी की। उन्होंने रनचेज के 18वें ओवर में कृष्ण भगत की पांचवी गेंद पर सिंगल लेकर अपना पचास पूरा किया। इसके बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर विनिंग शॉट लगाया। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर शॉर्ट थर्डमैन के ऊपर से चौका लगाया और चेन्नई को जीत दिलाई।
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर फायरिंग:सोशल मीडिया पर मिली धमकी के बाद एजेंसियां अलर्ट; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

कनाडा के सरे शहर में बॉलीवुड कॉमेडियन कपिल शर्मा से जुड़े एक कैफे के पास एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। यह घटना 120 स्ट्रीट क्षेत्र में हुई, जिसके बाद इलाके में दहशत और सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बन गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस स्थान के पास यह फायरिंग हुई, वहां कपिल शर्मा का कैप्स कैफे और उसके आसपास कुछ अन्य कैफे स्थित हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोलीबारी का सीधा निशाना कौन सा प्रतिष्ठान था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ कथित धमकी भरे पोस्ट भी सामने आए हैं, जिनमें कपिल शर्मा और उनके कैफे को लेकर चेतावनी जैसी बातें कही गई हैं। इन पोस्ट्स की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, और न ही किसी आधिकारिक एजेंसी ने इन्हें प्रमाणित किया है। पहले की घटना में संपत्ति को नुकसान और शीशे टूटे थे यह पहली बार नहीं है जब इस कैफे को लेकर ऐसी घटनाएं सामने आई हों। वर्ष 2025 में भी इसी प्रतिष्ठान के पास फायरिंग की रिपोर्ट्स आई थीं, जिनमें खिड़कियों के शीशे टूटने और संपत्ति को नुकसान पहुंचने जैसी बातें सामने आई थीं। उस समय भी स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू की थी, लेकिन मामला धीरे-धीरे शांत हो गया था। सभी एंगल से जांच कर रही पुलिस ताजा घटना के बाद कनाडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। इस बीच कपिल शर्मा की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वह फिलहाल अपने आगामी प्रोजेक्ट्स और नेटफ्लिक्स शो को लेकर भी सुर्खियों में हैं।
IPL में आज गुजरात vs पंजाब:प्लेऑफ में जगह बनाने की जंग; गुजरात के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका

IPL 2026 में रविवार को दूसरा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। पंजाब किंग्स को पिछले मैच में राजस्थान से हार मिली थी, जबकि गुजरात को लगातार दो जीत मिली है। पंजाब ने इस सीजन अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 में उन्हें जीत मिली है। टीम 13 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। दूसरी ओर, गुजरात ने 9 मैच में 5 जीत दर्ज की है। टीम 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। गुजरात को प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करने के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी है। पंजाब और गुजरात के बीच कांटे का मुकाबला IPL में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है। IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। पंजाब किंग्स ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 3 में जीत मिली है। पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो पंजाब का पलड़ा 3-2 से भारी रहा है। इस सीजन 31 मार्च को दोनों टीमें आमने-सामने थीं, तब पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 3 विकेट से हराया था। प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर तेज शुरुआत दिलाई है। प्रभसिमरन ने 8 मैच में 179.27 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 346 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं अर्शदीप सिंह पंजाब के लिए इस सीजन टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 3/22 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। हालांकि उन्होंने 10.96 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं। कप्तान शुभमन गिल ने 350+ रन बनाए गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 8 मैचों में 373 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर हैं। इस सीजन उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने 155.41 के शानदार स्ट्राइक रेट बल्लेबाजी की है। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा सबसे सफल रहे हैं, जिन्होंने 9 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट स्पेल 3/25 रहा है। हालांकि उन्होंने 9.65 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। अहमदाबाद की पिच पर रन बरस रहे नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। यहां लक्ष्य चेज करना आसान रहता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। बारिश की संभावना नहीं मैच के दिन 3 मई को अहमदाबाद तापमान 32 से 40 डिग्री के बीच रहेगा। शाम के वक्त ओस मैच में अहम रोल निभाएगा। दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम मुश्किल में पड़ सकती है, इसलिए पहले बल्लेबाजी आने पर टीमें एक्स्ट्रा रन बनाने पर जोर देंगी। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथर। पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
IPL में आज पहला मैच हैदराबाद vs कोलकाता:सीजन में दूसरी बार होगा सामना, सनराइजर्स ने पिछले पांच मैच लगातार जीते

IPL में आज डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) खेला जाएगा। दिन के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछले मुकाबले में हैदराबाद 65 रन से जीती थी। सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है, जिसने 9 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है। टीम बेहतरीन फॉर्म में है जिसमें पिछले पांच मैच लगातार जीते हैं। दूसरी ओर, कोलकाता आठवें स्थान पर है, जिसने 8 मैचों में से केवल 2 में जीत हासिल की है। कोलकाता का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद केवल 11 मैच ही जीत सकी है। दोनों के बीच एक मुकाबला टाई भी रहा है। उसे सुपर ओवर में कोलकाता ने जीता। राजीव गांधी स्टेडियम में दोनों टीमों की 7 मैच खेले गए। होम टीम हैदराबाद को 3 और कोलकाता को 4 मैचों में जीत मिली। अभिषेक और ईशान मलिंगा फॉर्म में इस सीजन में हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 9 मैचों में 209.35 के स्ट्राइक रेट से 425 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 15 विकेट झटके हैं। रिंकू और कार्तिक पर कोलकाता को भरोसा कोलकाता के लिए रिंकू सिंह ने अब तक 8 मैचों में 215 रन जोड़े हैं। उनका स्ट्राइक रेट 141.44 का रहा है और वे दो अर्धशतक लगा चुके हैं। गेंदबाजी विभाग में कार्तिक त्यागी ने 8 मैचों में 9 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है। पिच रिपोर्ट राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। इस स्टेडियम में अभी तक 87 IPL मैच खेले गए, जिनमें से 38 मैच पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम और 48 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां का हाइएस्ट टीम स्कोर 286/6 हैं, जो हैदराबाद ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। वेदर कंडीशन हैदराबाद में 3 मई को बारिश की बिल्कुल भी आशंका नहीं है। दिन में काफी तेज धूप रहेगी। टेम्प्रेचर 27 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना।
जोरहाट में मौलिक की तैयारी पूरी: 4 मई को होगी गणना की गणना, सुरक्षा के लिए तैयारी

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित सीसीटीवी निगरानी, वीवीपीएटी और मिलान मीडिया के लिए विशेष सुविधाएँ उपलब्ध हैं। असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की घड़ी के करीब आते ही जोरहाट जिला प्रशासन ने प्राथमिक के लिए सभी दल पूरी तरह से कर ली हैं। जिला (डीसी) जय शिवानी ने बताया कि प्राथमिक सोमवार (4 मई, 2026) को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी। उन्होंने सिद्धांत दिया कि साधारण प्रक्रिया के लिए साधारण, सरल और सरल उपकरणों के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ज़ोराहाट इलेक्ट्रॉनिक्स जिले के अंतर्गत आने वाले चार विधानसभा क्षेत्र, जिनमें 99-टियोक, 100-जोरहाट, 101-मरियानी और 102-टीटाबोर शामिल हैं, इस महीने की शुरुआत में 9 अप्रैल को सहज से बाढ़ आ गई थी। वोटों की गिनती के लिए दो क्षेत्रीय केंद्र बनाए गए डीसी जय शिवानी ने कहा कि सोमवार (4 मई, 2026) को होने वाली वोटिंग गणना के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पहला जोरहाट गर्ल्स एचएस और एमपी स्कूल है, जहां 99-टायोक विधानसभा क्षेत्र में आने वाले पोलिंग बूथों पर वोटों की गिनती होगी। जबकि दूसरा गिनती केंद्र जोरहाट बॉयज एचएस और एमपी स्कूल है, जहां 100-जोरहाट, 101-मरियानी और 102-टिटाबोर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्राथमिक की जाएगी। यह भी पढ़ें: ‘200 से ज्यादा पारियां जीतेंगे’, ममता बनर्जी ने टीएमसी की जीत का दावा किया, एलेक्टिट पोल को बताया गलत वोट गिनती के लिए क्या-क्या की व्यवस्था है? अल्लाह शिवानी ने बताया कि तीन के लिए सभी स्थापित केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसमें टियोक विधानसभा क्षेत्र – दो वोट गिनती हॉल, 17 स्टॉक टेबल, 4 पोस्टल बैलेट टेबल, कुल 15 राउंड। जोरहाट क्षेत्र – एक प्रारंभिक हॉल, 13 स्टॉक टेबल, 3 पोस्टल बैलेट टेबल, कुल 14 राउंड। मरियानी विधानसभा क्षेत्र – एक मातृभाषा हॉल, 14 संग्रहालय टेबल, 3 पोस्टल बैलेट टेबल, कुल 15 राउंड। तिताबोर विधानसभा क्षेत्र – दो माध्यमिक हॉल, 20 मठ टेबल, 3 पोस्टल बैलेट टेबल, कुल 13 राउंड। उन्होंने कहा कि गणित की हर दौर की गिनती पूरी होने के बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी और मीडिया कक्ष उपलब्ध कराया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से क्या किये गये हैं सुशील? उन्होंने आगे कहा कि मौलिक को सुरक्षित और व्यावहारिक से लेकर त्रि-स्तरीय व्यवस्था सुरक्षा लागू की गई है। पहला घेरा (100 मीटर मीटर): जिला पुलिस सुरक्षा, यह क्षेत्र पैदल क्षेत्र घोषित रहेगा और किसी भी तरह के वाहनों की अनुमति नहीं होगी। दूसरा घेरा (प्रवेश द्वार): राज्य सशस्त्र पुलिस द्वारा पर्यवेक्षण, जहां माइक्रोस्कोपी ली जाएगी। मोबाइल, लैपटॉप, कैमरा, मशीन, हथियार और अन्य प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाना पूरी तरह से अनुचित होगा। तीसरा घेरा (मतगणना हॉल): केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) द्वारा सुरक्षा, जहां अतिरिक्त जांच की जाएगी। इस दौरान केवल विशिष्ट पहचान पत्र या पास रखने वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। क्या है प्रतिबंधात्मक आदेश? जिला जय शिवानी ने कहा कि जिस दिन टिकटों की गिनती होगी, उस दिन सुबह 6 बजे केंद्र के 100 मीटर के खंड में बीएनएसएस 2023 की धारा 163 लागू रहेगी। बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की भीड़ या गतिविधि प्रतिबंधित रहेगी। वोट गिनती हॉल के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक रहेगी, हालांकि अधिकृत मीडिया वोटिंग को हैंडहेल्ड कैमरा ले जाने की सुविधा होगी। मित्र और पर्यवेक्षक उन्होंने कहा कि पूरी वोट गिनती प्रक्रिया की 100 प्रतिशत सीसीटीवी निगरानी और वीडियोग्राफी की जाएगी। केवल अधिकृत लेखांकन कंपनी को प्रवेश मिलेगा। हर टेबल पर माइक्रो-ऑब्जर्वर और इलेक्ट्रॉनिक्स कमीशन की तरफ से नियुक्त ऑब्जर्वर की निगरानी करेंगे। मसौदे की गिनती के बाद वीवीपैट पर्चियों का मिलान अनिवार्य रूप से किया जाएगा। मीडिया के लिए अन्य सुरक्षा उपकरण के अंदर एक विशेष मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है, जहां एलईडी स्क्रीन, इंटरनेट और सार्वजनिक एड्रेस सिस्टम की सुविधा होगी। इसके अलावा, अन्य संरचनाओं पर बात करें, तो मेडिकल टीम और स्पीकर की व्यवस्था की गई है, फायर ब्रिगेड की आर्किटेक्चर होगी और बिजली के लिए डीजी सेट के माध्यम से आर्किटेक्चर की व्यवस्था भी की गई है। यह भी पढ़ें: बंगाल का ‘काउंटिंगबोट’ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी का खारिज, एआईयूडीएफ बोला- चुनाव आयोग पर अब भरोसा नहीं (टैग्सटूट्रांसलेट)असम विधानसभा चुनाव 2026(टी)जोरहाट(टी)असम(टी)हिमंत बिस्वा सरमा(टी)गौरव गोगोई(टी)बीजेपी(टी)कांग्रेस(टी)असम विधानसभा चुनाव 2026(टी)जोरहाट(टी)असम(टी)हिमंत बिस्वा सरमा(टी)गौरव गोगोई(टी)भाजपा(टी)कांग्रेस
ज्यादा उम्र में भी दिखना है जवां, तो आज से ही खाएं ये 2 चीजें, 45 में भी दिखेंगी 25 जैसी

Wrinkle-Free Skin Naturally: कम उम्र में ही गाल ढीली हो गए हैं? आंखों के नीचे झुर्रियां, माथे पर महीन लाइंस नजर आने लगी हैं तो आज ही अलर्ट हो जाएं वरना देर होने पर ये समस्याएं स्थायी हो जाएंगी. कई बार स्किन लूज कोलेजन की कमी से भी होती है. कोलेजन बनने की प्रक्रिया और कमी 25 की उम्र के बाद से ही शुरू हो जाती है. कोलेजन स्किन की नींव होती है. कोलेजन मजबूत होगी तो स्किन भी हेल्दी, टाइट और रिंकल-फ्री बनी रहती है. कोलेजन की कमी फ्रीरैडिकल्स के कारण भी होता है. आप चाहते हैं कि स्किन हमेशा टाइट, जवां और हेल्दी रहे, तो आपको अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना है जो कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाएं, फ्री रैडिकल्स को न्यूट्रलाइज करे. इसके लिए आप आंवला और अखरोट खाना शुरू कर दें. यूट्यूब चैनल Healthy Hamesha पर डॉ. सलीम जैदी ने एक वीडियो शेयर करके झुर्रियों को कम करने, स्किन को हेल्दी रखने और कोलेजन बूस्ट करने के तरीके बताए हैं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘काला नमक राइस’ के आगे हर वेरायटी है फेल, एक-एक दाने में सेहत का खजाना, जबरदस्त हैं इस चावल के फायदे

Kalanamak rice ke fayde: भारत देश में चावल एक मुख्य भोजन है. हर दिन लाखों-करोड़ों लोग चावल-दाल जरूर खाते हैं. कई तरह के वेरायटी में चावल मिलता है. लोग अपनी पसंद से चावल मार्केट से खरीदते हैं. आज के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से ज्यादा सजग हो गए हैं. इसी कारण वे साधारण चावल की जगह हेल्दी विकल्प ढूंढ रहे हैं. हेल्दी ऑप्शन में जो सबसे पहला नाम आता है वो है ‘काला नमक चावल’ है. ये चावल बेहद ही पौष्टिक और सुगंधित होता है. इसे ‘बुद्धा राइस’ या ‘महात्मा बुद्ध का महाप्रसाद’ भी कहा जाता है. प्राकृतिक सुगंध और शानदार स्वाद काला नमक चावल अपनी खास खुशबू और स्वाद के लिए जाना जाता है. इसकी प्राकृतिक सुगंध खाने को और भी लजीज बना देती है. इसे दाल, सब्जी या सलाद के साथ खाया जा सकता है, वहीं इसकी खिचड़ी भी बेहद पौष्टिक मानी जाती है. पोषक तत्वों से भरपूर इस चावल में आयरन, जिंक, प्रोटीन और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर को स्वस्थ रखने और ऊर्जा देने में अहम भूमिका निभाते हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. डायबिटीज के लिए फायदेमंद काला नमक चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे इसे खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता. यही वजह है कि डायबिटीज के मरीज इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, हालांकि डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. वजन नियंत्रण में सहायक इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. इससे वजन बढ़ने की संभावना कम होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है. पाचन तंत्र को मजबूत बनाए फाइबर की अच्छी मात्रा के कारण यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. नियमित सेवन से कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है और पेट स्वस्थ रहता है. दिल के लिए लाभकारी आयरन और जिंक शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं और रक्त संचार को सुधारते हैं. इससे हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. बच्चों और महिलाओं के लिए उपयोगी यह चावल बच्चों और महिलाओं के लिए भी खास फायदेमंद है. आयरन एनीमिया से बचाव में मदद करता है, जिंक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है. ध्यान रखने वाली बात हालांकि, काला नमक चावल सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन किसी भी नए खाद्य पदार्थ को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेना बेहतर होता है.
हिमाचल में तूफान में हादसा, 4 महिला टीचर्स की मौत:आनी में पेड़ गिरने से खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, 3 गंभीर, दो IGMC शिमला रेफर

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के अंतर्गत आते आनी क्षेत्र में शनिवार शाम एक हृदयविदारक हादसा पेश आया। शमशर-गुगरा मार्ग पर अचानक आए तूफान के कारण एक विशालकाय चीड़ का पेड़ चलती बोलेरो गाड़ी पर गिर गया। इस हादसे में गाड़ी में सवार चार महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। 200 फीट गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित गाड़ी जानकारी के अनुसार, बोलेरो (नंबर HP01K-4621) में स्कूल से छुट्टी के बाद 6 महिला शिक्षक और चालक सवार होकर घर लौट रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे आए तेज तूफान के कारण एक भारी पेड़ चलती गाड़ी के ऊपर आ गिरा। पेड़ गिरने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क से करीब 200 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने चलाया बचाव अभियान हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबी महिला शिक्षकों और चालक को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया गया। हादसे का शिकार हुए मृतक और घायल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चार शिक्षिकाओं को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो गंभीर रूप से घायल शिक्षिकाओं को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी (IGMC) शिमला रेफर किया गया है। चालक का उपचार आनी अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की सूची: स्नेह लता (38): पत्नी टीका नंद, निवासी पारलीधार, आनी। बंती कौंडल: पत्नी हेम दत्त, निवासी लामीसेरी, आनी। उषा कुमारी (43): पत्नी मदन लाल, निवासी तराला, आनी। सीमा आजाद (54): पत्नी जिया लाल आजाद, निवासी रोपड़ी, आनी। घायलों के नाम: सुरेश चंद (चालक): पुत्र देश राज, निवासी रोपड़ी। तारा देवी: पत्नी रविंद्र कुमार, निवासी रोपड़ी। रीना कुमारी: पत्नी प्रेम सागर, निवासी सरकाघाट (मंडी)। बाल-बाल बची यात्रियों से भरी बस चश्मदीदों के अनुसार, हादसे के वक्त मार्ग से एक बस और अन्य वाहन भी गुजर रहे थे। गनीमत यह रही कि पेड़ सीधे बोलेरो पर गिरा, अन्यथा बस की चपेट में आने से मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंच गई थीं। प्रशासन द्वारा फौरी राहत की घोषणा एसडीएम आनी, लक्ष्मण कनेट ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये और घायलों को 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने हादसे पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आनी क्षेत्र में हुए हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
ईरान जंग के 2 महीने, पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ी:3,600+ मौतें, इनमें 1700+ नागरिक; जीत–हार का फैसला नहीं, 1 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान

ईरान के खिलाफ शुरू हुई जंग को दो महीने हो चुके हैं, लेकिन इसका कोई साफ अंत अभी तक नजर नहीं आ रहा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे छोटी और निर्णायक लड़ाई बताया था, लेकिन अब हालात उलट दिख रहे हैं। जंग रुकी जरूर है, पर खत्म नहीं हुई। IMF के मुताबिक, जंग से पहले उम्मीद थी कि इस साल वैश्विक महंगाई 4.1% से घटकर 3.8% हो जाएगी। लेकिन अब उल्टा हो गया है, महंगाई 4.4% तक पहुंचने का अनुमान है। इस जंग की सबसे बड़ी कीमत आम लोग चुका रहे हैं। ईरान के मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक, अब तक 3,600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 1,700 से ज्यादा नागरिक हैं। वहीं हार्वर्ड की इकोनॉमिस्ट लिंडा बिल्म्स का अनुमान है कि इस युद्ध की कुल लागत 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है। यानी दुनिया भर में महंगाई का दबाव और बढ़ना तय है। एक्सपर्ट- इस जंग में कोई असली विजेता नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कई बार कह चुके है कि इस जंग में अमेरिका कई मायनों में जीत हासिल कर चुका हैं। ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूट की सीनियर फेलो मेलानी सिसन ने CNN से कहा कि इस जंग में कोई असली विजेता नहीं है। अमेरिका को भी कोई बड़ा रणनीतिक फायदा नहीं मिला है। वहीं, यह संघर्ष अब सीमित नहीं रहा और इसका असर पूरी दुनिया पर दिख रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान आम लोगों को हुआ है। ईरान, लेबनान और खाड़ी देशों से लेकर अमेरिका और पूरी दुनिया के लोग इसकी कीमत चुका रहे हैं। साथ ही, ईरान की सरकार ने भी अंदरूनी विरोध पर सख्ती बढ़ा दी है। साल की शुरुआत से अब तक 600 से ज्यादा लोगों को फांसी दी जा चुकी है। देश में आठ हफ्तों से इंटरनेट बंद है और अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। ईरान में आम जनता पर सरकार की सख्ती ईरान के लोग बाहर से भी हमलों का सामना कर रहे हैं और देश के अंदर से भी दबाव झेल रहे हैं। अमेरिका और इजराइल ने ईरान में हजारों जगहों पर हमले किए हैं, जिनमें कुछ हमले आम नागरिकों से जुड़े ढांचे (जैसे बिजली, पानी आदि) पर भी हुए। नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के नेतृत्व में सरकार पहले से ज्यादा सख्त नजर आ रही है और किसी भी विरोध को कुचलने का मैसेज दे रही है। इससे पहले दिसंबर और जनवरी में हुए प्रदर्शनों के दौरान भी हजारों लोग मारे गए थे। साथ ही देश अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। जिससे नौकरियां जा रही हैं और गरीबी बढ़ रही है। लेबनान में भी भारी तबाही लेबनान के लोग कई दशकों से हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष में फंसे हुए हैं। फरवरी तक एक नाजुक सीजफायर बना हुआ था, लेकिन हालात तब बिगड़ गए जब इजराइल ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मार दिया। इसके बाद हिजबुल्लाह ने इजराइल पर हमले शुरू कर दिए। जवाब में इजराइल ने लेबनान पर जोरदार एयरस्ट्राइक और जमीनी कार्रवाई शुरू की, जिसका मकसद हिजबुल्लाह को खत्म करना बताया गया। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 2 मार्च से अब तक इन हमलों में 2500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया है कि इजराइल वही रणनीति अपना रहा है, जो उसने पहले गाजा में अपनाई थी। यानी पूरे के पूरे गांवों को तबाह करना। हालात इतने खराब हैं कि दक्षिणी लेबनान से करीब 6 लाख लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। इजराइल ने साफ कहा है कि जब तक हिजबुल्लाह से उत्तरी इजराइल को खतरा खत्म नहीं होता, तब तक इन लोगों को वापस घर लौटने नहीं दिया जाएगा। खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्था पर असर खाड़ी के कई देश भी इस जंग की चपेट में आ गए हैं। सबसे ज्यादा असर UAE पर पड़ा है। यहां ईरान ने सबसे ज्यादा मिसाइल और ड्रोन हमले किए। हालांकि ज्यादातर हमले रोक दिए गए, लेकिन भारी नुकसान हुआ है और इससे UAE की एक बड़े बिजनेस और टूरिज्म हब वाली छवि को झटका लगा है। वहीं, ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने से इराक, कतर और कुवैत की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। ये देश अपने तेल, गैस और दूसरे सामान की सप्लाई के लिए इसी रास्ते पर निर्भर हैं। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने भी इन देशों की आर्थिक ग्रोथ के अनुमान घटा दिए हैं और माना है कि इस साल इराक, कतर और कुवैत की अर्थव्यवस्था सिकुड़ सकती है। अमेरिका में महंगाई, आम अमेरिकयों पर असर इस जंग का असर आम अमेरिकियों की जेब पर साफ दिख रहा है। पेट्रोल, हवाई टिकट और कई सर्विसेज महंगी हो गई हैं, क्योंकि कंपनियां अब कीमतों में फ्यूल सरचार्ज जोड़ रही हैं। महंगाई दर फरवरी के 2.4% से बढ़कर मार्च में 3.3% हो गई है, और लोगों का भरोसा (कंज्यूमर सेंटिमेंट) तेजी से गिर रहा है। ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूट के मुताबिक, अमेरिका की अर्थव्यवस्था काफी हद तक तेल पर निर्भर है। वहीं, रिन्यूएबल एनर्जी (जैसे सोलर, विंड) में निवेश अभी भी कम है और यही अब कमजोरी बन रही है। चीन और रूस को इस जंग से फायदा चीन इस जंग से अपेक्षाकृत मजबूत स्थिति में दिख रहा है। चीन ने पहले ही तेल के भंडार जोड़ रखे थे और वैकल्पिक ऊर्जा पर भी कई दशकों पहले से ध्यान दे रहा था। साथ ही, अमेरिका की छवि कमजोर होने से उसे कूटनीतिक फायदा मिला है। चीन की तेल और गैस कंपनियां भी मुनाफा कमा रही हैं। CNN के मुताबिक, 6 बड़ी कंपनियां इस साल 94 अरब डॉलर तक का फायदा कमा सकती हैं। इसके अलावा इस जंग से रूस की अर्थव्यवस्था को फायदा मिलता दिख रहा है। तेल और खाद की ऊंची कीमतों की वजह से रूस की कमाई बढ़ी है। साथ ही जब तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही थीं, तब अमेरिका ने समुद्र में मौजूद रूसी तेल पर कुछ समय के लिए पाबंदियां ढीली कर दीं, जिससे सप्लाई बढ़ सके, इससे रूस को और फायदा हुआ। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, मार्च में रूस की एनर्जी कमाई करीब दोगुनी होकर 19 अरब डॉलर पहुंच गई, जो फरवरी में 9.75 अरब








