गर्मी की छुट्टियां पड़ी भारी, खदान में डूबे दो मासूम:भाई को बचाने गई बहन, दोनों की डूबने से मौत, परवलिया की घटना

परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते में भाई-बहन (कजिन) थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मूलतः विदिशा जिले के कुआंखेड़ा गांव निवासी युवराज गर्मी की छुट्टियों में एक दिन पहले ही अपनी बुआ के घर दौलतपुर आया था। मंगलवार को वह अपनी बुआ की बेटी मालती के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित एक गहरी खदाननुमा तालाब के पास खेल रहा था। इसी दौरान कीचड़ में पैर फिसलने से युवराज सीधे गहरे पानी में जा गिरा और डूबने लगा। बचाने कूदी बहन और वह भी डूबी भाई को डूबता देख पास खड़ी मालती बिना देर किए उसे बचाने के लिए पानी में कूद गई। हालांकि उसे तैरना नहीं आता था और खदान में पानी काफी गहरा था, जिससे वह खुद भी संतुलन नहीं बना सकी और डूब गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस खदान में हादसा हुआ, वह असमतल और जगह-जगह गहरी है, जहां पानी का स्तर अचानक बढ़ जाता है। युवराज को तैरना नहीं आता था, जिससे वह गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका। युवक ने मचाया शोर घटना को पास में बकरियां चरा रहे बच्चों ने देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों को खदान से बाहर निकाला गया। उस समय तक युवराज की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि मालती की सांसें चल रही थीं। परिजन तत्काल दोनों को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही मालती ने भी दम तोड़ दिया था। परिवार के सदस्यों के मुताबिक, युवराज 11वीं कक्षा का छात्र था और छुट्टियां बिताने बुआ के घर आया था। इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। गांव में हर कोई इस घटना से स्तब्ध है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हेल्थ टिप्स: गर्मी में हीट स्ट्रोक हो सकता है पतला! इन आसान तरीकों से जानें शरीर को कैसे रखें ठंडा, जानें क्या?

लू लगना: इन दिनों देश में अधिकतर विविधता में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। कई राज्यों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार तक पहुंच गया है। ऐसी स्थिति में ‘हीट स्ट्रोक’ (लूना लगना) का खतरा काफी बढ़ जाता है। यह सिर्फ थकान नहीं है, बल्कि एक मेडिकल प्लांट है जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जा सकता है। हीट स्ट्रोक क्या है और यह खतरनाक क्यों है? हीट स्ट्रोक तब होता है जब शरीर का तापमान 104°F (40°C) से ऊपर चला जाता है और शरीर का कूलिंग सिस्टम (थर्मोरेगॉलेशन) काम करना बंद कर देता है। लंबे समय तक निकल तक सीधी धूप या गर्म वातावरण में रहने से शरीर की गर्मी बाहर नहीं होती है, जिससे मस्तिष्क, हृदय और किडनी जैसे ब्लड कैंसर डैमेज हो सकते हैं। हीट स्ट्रोक होने से पहले शरीर पर कुछ संकेत दिए जाते हैं, जिसमें समय पर पहचान करना जरूरी है। जैसे बहुत अधिक प्यास लगना, तेज़ सिरदर्द, चक्कर आना और तेज़ सिरदर्द। इसके साथ ही कुछ गंभीर संकेत भी मौजूद हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जैसे चेहरा आना बंद हो जाना, त्वचा का गर्म होना और लाल होना, बेहोशी, भ्रम (भ्रम) की स्थिति और तेज़ नज़र बढ़ना आदि। बचाव के लिए क्या सावधानियां अपनाएं? अगर किसी को हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखें, तो सबसे पहले उन्हें किसी पसंदीदा या छायादार जगह पर लिटाएं। उनकी पोशाकें और आकर्षक पोशाकें या ठंडे पानी की कारीगरी से शरीर के तापमान को धीरे-धीरे कम करें। अगर कोई बीमार है या हालत गंभीर है तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाएं। याद रखें, डॉक्टर की सलाह के बिना स्थिति का आकलन करें, कोई भी दवा न दें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान। (टैग्सटूट्रांसलेट)हीट स्ट्रोक की रोकथाम(टी)हीट स्ट्रोक के लक्षण(टी)ग्रीष्मकालीन स्वास्थ्य युक्तियाँ(टी)हीटवेव में ठंडा रहना(टी)निर्जलीकरण और हीटस्ट्रोक(टी)हीट स्ट्रोक(टी)हीट स्ट्रोक(टी)स्वास्थ्य युक्तियाँ
भास्कर के शादाब समी की वालिदा का इंतकाल:पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं, कल सुल्तानपुर में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

दैनिक भास्कर के नेशनल आइडिएशन न्यूजरूम के एडिटर शादाब समी की वालिदा श्रीमती किश्वर फातिमा (75) का मंगलवार सायं 4 बजे उनके पैतृक निवास सुल्तानपुर में इंतकाल हो गया है। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्हें सुपुर्द-ए-खाक बुधवार प्रातः उनके पैतृक गांव इटकौली(सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश) में किया जाएगा।
अनूपपुर में कुएं में मिला शख्स का शव:बच्चियों ने देखा, पुलिस ने रात में बाहर निकाला; पहचान नहीं हो पाई

अनूपपुर जिले के करनपठार थाना क्षेत्र के पडरीखार गांव में मंगलवार दोपहर एक शख्स की लाश कुएं में मिली। गांव के बहादुर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार बडकरे ने बताया कि गांव में एक शादी का कार्यक्रम था। दोपहर करीब 2-3 बजे कुछ लड़कियां नहाने के लिए गांव के सरकारी कुएं पर गई थीं। कुएं के अंदर लाश देखकर वे डर गईं और घर भागकर परिवार को इसके बारे में बताया। देर रात कुएं से निकाली गई लाश शाम करीब 6:30 बजे ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया और रात करीब 10 बजे शव को कुएं से बाहर निकाला। पानी में रहने की वजह से शरीर फूल गया था और अंधेरा होने के कारण ग्रामीण उसकी पहचान नहीं कर सके, हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि व्यक्ति आसपास के इलाके का ही रहने वाला है। पोस्टमार्टम के बाद होगी पहचान पुलिस ने शव को बेनीबारी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। बुधवार सुबह शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद ही व्यक्ति की पहचान साफ हो पाएगी।
मक्सी में युवक पर चलती बाइक पर चाकू से हमला:पीड़ित बोला- ढाई लाख उधारी मांगने पर साडू भाई और उसके लोगों ने हमला किया

शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक पर चलती बाइक पर चाकू से हमला किया गया। मुरलीधर अस्पताल के पास हुई इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान देवास जिले के जलालपुरा निवासी प्रकाश मालवीय के रूप में हुई है। प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उस पर उसके साडू भाई नारायण और उसके साथियों ने हमला किया है। घटना की खबर मिलते ही एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय और एसडीओपी अजय मिश्रा सहित पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए। ढाई लाख रुपए का विवाद विवाद की वजह पैसों का लेन-देन बताई जा रही है। प्रकाश के अनुसार, उसकी शादी फरवरी 2025 में हुई थी। शादी से पहले उसके साडू भाई नारायण ने उससे ढाई लाख रुपए लिए थे, जो वह वापस नहीं कर रहा था। पैसे मांगने पर आरोपी उसे लगातार धमकियां दे रहा था। इस मामले में प्रकाश ने 26 अप्रैल को देवास के टोककला पुलिस चौकी में शिकायत भी की थी। घेराबंदी कर किया हमला मंगलवार को प्रकाश मक्सी में किराने का सामान लेने आया था। इसी दौरान मुरलीधर अस्पताल और पाटीदार धर्मशाला के बीच चार लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर चाकू से तीन-चार वार किए। जांच में जुटी पुलिस मक्सी टीआई संजय वर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। मौके पर तहसीलदार गौरव पोरवाल भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे।
NH-44 पर स्टार्ट करते ही बाइक में लगी आग:मुरैना में पलभर में जलकर खाक, बाइक चालक बाल-बाल बचा

मुरैना जिले में नेशनल हाईवे-44 पर स्थित देवरी-हिंगोना मार्ग पर मंगलवार रात एक बाइक में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी बाइक जलकर खाक हो गई। हालांकि बाइक सवार युवक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण युवक अपनी होंडा साइन बाइक स्टार्ट कर रहा था। जैसे ही उसने बाइक चालू की, उसमें अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही बाइक सवार युवक तुरंत पीछे की ओर कूद गया, जिससे वह सुरक्षित बच गया। मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव ने बताया कि बाइक में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। बाइक पूरी तरह जल चुकी है, जबकि चालक सुरक्षित है। आग लगने के कारण तकनीकी मामला माना जा रहा है। साथ ही डायल-112 को भी सूचना दे दी गई है।
उज्जैन में पानी के टैंकर को आइसर ने मारी टक्कर:अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; मशक्कत के बाद ड्राइवर को निकाला, इंदौर ले जाते वक्त मौत

उज्जैन जिले के नलवा में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में आइसर वाहन के चालक की मौत हो गई। बड़नगर रोड स्थित एवी एग्रो प्लांट के सामने आइसर और पानी के टैंकर के बीच टक्कर हुई थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चावल से भरा आइसर वाहन सामने चल रहे पानी के टैंकर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आइसर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन में फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला। घायल चालक को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए उज्जैन के चरक भवन में रखा है। हादसे की सूचना मिलते ही चिंतामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है।
सीतानगर जलाशय में हजारों मछलियों की मौत:मांझी समाज ने कहा- जानबूझकर लोगों ने जहरीले पदार्थ फेंका, एसपी को सौंपा ज्ञापन

दमोह जिले के सीतानगर जलाशय में मंगलवार को हजारों मछलियां मरी हुई मिलीं। मांझी समाज ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर पानी में जहरीला पदार्थ मिलाया है। इस घटना से समिति को लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। मंगलवार शाम को मांझी समाज के लोगों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि सोमवार रात संगम मत्स्य उद्योग सहकारी समिति को नुकसान पहुंचाने के लिए जलाशय में जहर डाला गया था। ग्रामीण रायकवार माझी समाज के जिला अध्यक्ष मोंटी रैकवार ने कहा कि डैम में लाखों रुपए का कीमती मछली बीज डाला गया था, जो अब बर्बाद हो चुका है। अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप समिति ने प्रशासन को बताया कि सीतानगर जलाशय क्षेत्र में ‘मडकोलेश्वर मछुआ सहकारी समिति’ नाम की कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं है। इसके बावजूद कुछ लोग वहां चोरी से मछलियां पकड़ रहे हैं और जहर डालकर मछलियों को मार रहे हैं। मांझी समाज ने मांग की है कि इन दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उग्र प्रदर्शन की चेतावनी समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों को नहीं पकड़ा गया, तो वे छतरपुर मार्ग पर चक्काजाम और उग्र प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान डालचंद रायकवार, लक्खू रायकवार, अशोक पटेल, अंकित माझी और लच्छू रैकवार सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
भोपाल में हिंदू संगठनों ने ट्रकों को रोककर लगाया जाम:स्लॉटर वेस्ट से बना मुर्गी-मछली दाना ले जाने के आरोप; डीएनए जांच की मांग

भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर जाम लगा दिया। मामला बिलखिरया थाना क्षेत्र का है। संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मुर्गी-मछली के दाने से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य ट्रकों के पहले ही रवाना होने का दावा किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक, यह पूरा विवाद असलम चमड़े की जमानत के बाद शुरू हुआ है। आरोप है कि स्लॉटर हाउस से निकले वेस्ट मटेरियल से तैयार दाना ट्रकों के जरिए बाहर भेजा जा रहा था। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस वेस्ट में गाय से जुड़ा मटेरियल होने की आशंका है, जिसकी जांच नहीं कराई गई। रात 9 बजे के बाद हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी भी मौके पर पहुंचे। जांच की मांग पहले भी की थी सर्वदलीय गोरक्षा अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में पहले डीसीपी जोन को ज्ञापन देकर जांच और सैंपलिंग की मांग की गई थी। उनका आरोप है कि प्रशासन ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा, स्लॉटर से निकले वेस्ट से दाना बनाया गया और अब उसे ट्रकों से बाहर भेजा जा रहा था। हमने मौके पर पहुंचकर लोडिंग रुकवाई। संबंधित लोग मौके से भाग गए। एक ट्रक पकड़ा, हाईवे पर लगाया जाम संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर एक ट्रक को पकड़ लिया, जिसमें कथित तौर पर दाना और वेस्ट मटेरियल भरा हुआ था। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने रायसेन हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। डीएनए जांच की मांग संगठन की मांग है कि जब्त किए गए मटेरियल के सैंपल लेकर डीएनए जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उसमें गोवंश से जुड़ा कोई अंश है या नहीं। उनका कहना है कि अगर जांच में पुष्टि होती है, तो पहले दर्ज मामलों को और मजबूती मिलेगी।
महेश्वर में नाबालिग के हत्यारे को फांसी देने रैली:दो हजार से अधिक लोग सड़कों पर उतरे, आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग

महेश्वर में 6 दिन पहले हुई नाबालिग सोहन जाधव की हत्या को लेकर लोगों में गुस्सा है। मंगलवार शाम को सकल हिंदू समाज के बुलावे पर दो हजार से अधिक लोग सड़कों पर उतरे और रैली निकाली। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपी शानू खान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। श्रद्धांजलि सभा के बाद मुख्यमंत्री के नाम आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि हत्यारे को फांसी नहीं दी गई और अपराधी के घर के अवैध हिस्से पर बुलडोजर नहीं चला, तो आंदोलन और उग्र होगा। 150 रुपए के विवाद में गई जान देर शाम हुई सभा में बंजारा समाज, हिंदू संगठनों और नेताओं ने सोहन को श्रद्धांजलि दी। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव ने कहा कि मात्र 150 रुपए के विवाद में परिवार के इकलौते बेटे की हत्या करना दिल दहला देने वाली घटना है। उन्होंने परिवार को मदद दिलाने और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी शानू खान ने विवाद के दौरान किशोर को जमीन पर गिराकर कोहनी से हमला किया और गर्दन पर पैर रखकर दबाया था। ज्ञापन में रखी गईं ये मुख्य मांगें आरोपी का सरकारी जमीन पर बना मकान तुरंत तोड़ा जाए। सोमाखेड़ी मार्ग पर कब्रिस्तान के बाहर बनी अवैध दुकानों को हटाया जाए। शहर के धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। बाहर से आकर बसे संदिग्ध लोगों की जांच की जाए। कट्टरपंथी शिक्षा देने वालों पर नकेल कसी जाए। मृतक के परिवार को मुआवजा और व्यापार के लिए दुकान दी जाए। रैली के दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। देर शाम तक करही इलाके में इस घटना को लेकर तनाव और गुस्से का माहौल बना रहा।








