Thursday, 15 Oct 2026 | 07:11 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Anupam Kher Statement on CJP Protest & PM Modi

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेता अनुपम खेर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की जा रही टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी है।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज जारी किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार से सवाल पूछना और विरोध प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना और पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करना बिल्कुल गलत है।

अनुपम ने प्रदर्शनकारियों से वोट चोरी के दावों के कानूनी सबूत देने की मांग की है।

‘गाली-गलौज से नहीं बनती विरोध की बात’

अनुपम खेर ने कहा कि वे प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की जा रही अभद्र भाषा से काफी आहत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के प्रधानमंत्री पद का सम्मान होना चाहिए।

अनुपम के अनुसार, किसी भी मुद्दे पर असहमति और विरोध का अपना स्थान होता है, लेकिन अपनी बात रखने के लिए गाली-गलौज का सहारा लेना सही नहीं है।

उन्होंने प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ की गई बदसलूकी, अभद्र व्यवहार और उकसावे वाली हरकतों पर भी कड़ा एतराज जताया।

‘वोट चोरी के आरोप हैं तो सबूत पेश करें’

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर बोलते हुए अनुपम खेर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आरोपों को साबित करने के लिए सबूत जरूरी होते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शनकारियों को चुनाव प्रक्रिया या चुनाव आयोग पर कोई शक है, तो उन्हें कानूनी और संवैधानिक रास्तों का इस्तेमाल करते हुए सबूत पेश करने चाहिए।

अनुपम ने कहा कि वे पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों को देखकर उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा रखते हैं और देश के करोड़ों लोगों की इस आस्था का भी सम्मान होना चाहिए।

‘भीगा हुआ आदमी बारिश से नहीं डरता’

सोशल मीडिया पर खुद को ‘अंधभक्त’ या ट्रोल किए जाने की आशंका पर अनुपम खेर ने अपने दादाजी की एक सीख को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वे बॉलीवुड में काम की तलाश में संघर्ष कर रहे थे और रेलवे प्लेटफॉर्म पर सोते थे, तब उनके दादाजी ने उनसे कहा था कि ‘भीगा हुआ आदमी कभी बारिश से नहीं डरता’।

अनुपम ने कहा कि अगर कुछ कलाकार प्रदर्शन के समर्थन में खड़े हो सकते हैं, तो सरकार के समर्थक भी अपनी बात खुलकर रख सकते हैं। वे किसी को खुश करने के लिए अपनी राय नहीं छिपाएंगे।

CJP प्रदर्शन से जुड़ा है पूरा मामला

यह विवाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बुलाए गए देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ है।

प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) में धांधली और वोट चोरी के आरोप लगाते हुए चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की थी।

दिल्ली के जंतर-मंतर और मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान समेत कई जगहों पर हुए इन प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई थी। मुंबई में प्रदर्शन के दौरान अभिनेता इमरान खान समेत कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था, जिसके बाद से इस मुद्दे पर बयानबाजी जारी है।

ये खबर भी पढ़ें

अनुपम खेर@71; चेहरे पर लकवा मारा, फिर भी शूटिंग की:प्रोजेक्ट्स फ्लॉप हुए तो सिर्फ 400 रुपए बचे थे, रिकॉर्ड फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते

एक लड़का, जिसने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से अभिनय की तालीम हासिल की और बड़े ख्वाबों के साथ मुंबई पहुंचा। उसे एक फिल्म में शानदार किरदार मिला और उसने छह महीने तक पूरी लगन और मेहनत से उसकी तैयारी की। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Lok Sabha Women Reservation Bill Fails

April 18, 2026/
5:05 am

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक लोकसभा में सीटें बढ़ाने के लिए लाया गया संविधान का 131वां संशोधन बिल सरकार...

दावा- तानिया चटर्जी को युजवेंद्र चहल ने भेजा मानहानि नोटिस:एक्ट्रेस ने कहा- मैंने किसी की इमेज खराब नहीं की, क्रिकेटर का सम्मान करती हूं

April 18, 2026/
12:42 pm

एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने हाल ही में दावा किया था कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ‘क्यूट’ लिखकर...

तस्वीर का विवरण

March 24, 2026/
8:57 pm

बैलून स्क्रैप्स आजकल बहुत ट्रेंड में है। यह स्क्रैप्स डिज़ाइन आपको एक स्टाइलिश और आलीशान लुक देता है। आप इसे...

समुद्र की लहरों पर क्रूज कंपनियां बेच रहीं सेहत:योग, ध्यान और लॉन्जेविटी को अब नया बिजनेस मॉडल बना रहीं लग्जरी क्रूज इंडस्ट्री

May 15, 2026/
3:39 pm

समुद्री यात्राएं अब बदल रही हैं। कभी जुआघर, आलीशान खान-पान और नाच-गाने के लिए मशहूर यह सेक्टर ‘वेलनेस टूरिज्म’ की...

Satheesan may emerge as the ultimate loser in the war he has won. Media headlines repeatedly hint that 'most MLAs' are backing KC Venugopal for the top post. (PTI photo)

May 13, 2026/
1:59 pm

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 13:59 IST सुवेंदु ने कहा कि हालांकि उन्हें भबनीपुर से शपथ लेने के बाद एक विधानसभा...

शहनाज गिल के साथ शूटिंग के दौरान हादसा:गलती से निगल गईं नाक की नथनी; सह-कलाकार सौरभ सचदेवा ने आकर संभाला

August 10, 2026/
5:39 pm

एक्ट्रेस शहनाज गिल एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गईं। सेट पर दौड़ते समय उनकी नाक...

कॉकरोच हटाने के उपाय

June 6, 2026/
9:05 pm

6 जून 2026 को 21:05 IST पर अद्यतन किया गया कॉकरोच हटाने के टिप्स: घर में कॉकरोच का होना न...

लड्‌डू गोपाल की मूर्ति खोई, थाने पहुंची महिला:पुलिस से कहा- मां की धरोहर थी, ढूंढकर ला दो; पता बताने वाले को इनाम देने तैयार

March 19, 2026/
7:25 am

ग्वालियर में लड्‌डू गोपाल की मूर्ति खो गई तो महिला थाने जा पहुंची। पुलिस से मूर्ति को ढूंढने की गुहार...

ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौत:दतिया-भांडेर रोड पर हादसा; माता-पिता घायल, लुहार वाली माता के दर्शन को जा रहे थे

March 30, 2026/
4:24 pm

दतिया में भांडेर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।जबकि उसके...

राजनीति

Anupam Kher Statement on CJP Protest & PM Modi

Anupam Kher Statement on CJP Protest & PM Modi

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेता अनुपम खेर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की जा रही टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी है।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज जारी किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार से सवाल पूछना और विरोध प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना और पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करना बिल्कुल गलत है।

अनुपम ने प्रदर्शनकारियों से वोट चोरी के दावों के कानूनी सबूत देने की मांग की है।

‘गाली-गलौज से नहीं बनती विरोध की बात’

अनुपम खेर ने कहा कि वे प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की जा रही अभद्र भाषा से काफी आहत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के प्रधानमंत्री पद का सम्मान होना चाहिए।

अनुपम के अनुसार, किसी भी मुद्दे पर असहमति और विरोध का अपना स्थान होता है, लेकिन अपनी बात रखने के लिए गाली-गलौज का सहारा लेना सही नहीं है।

उन्होंने प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ की गई बदसलूकी, अभद्र व्यवहार और उकसावे वाली हरकतों पर भी कड़ा एतराज जताया।

‘वोट चोरी के आरोप हैं तो सबूत पेश करें’

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर बोलते हुए अनुपम खेर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आरोपों को साबित करने के लिए सबूत जरूरी होते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शनकारियों को चुनाव प्रक्रिया या चुनाव आयोग पर कोई शक है, तो उन्हें कानूनी और संवैधानिक रास्तों का इस्तेमाल करते हुए सबूत पेश करने चाहिए।

अनुपम ने कहा कि वे पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों को देखकर उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा रखते हैं और देश के करोड़ों लोगों की इस आस्था का भी सम्मान होना चाहिए।

‘भीगा हुआ आदमी बारिश से नहीं डरता’

सोशल मीडिया पर खुद को ‘अंधभक्त’ या ट्रोल किए जाने की आशंका पर अनुपम खेर ने अपने दादाजी की एक सीख को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वे बॉलीवुड में काम की तलाश में संघर्ष कर रहे थे और रेलवे प्लेटफॉर्म पर सोते थे, तब उनके दादाजी ने उनसे कहा था कि ‘भीगा हुआ आदमी कभी बारिश से नहीं डरता’।

अनुपम ने कहा कि अगर कुछ कलाकार प्रदर्शन के समर्थन में खड़े हो सकते हैं, तो सरकार के समर्थक भी अपनी बात खुलकर रख सकते हैं। वे किसी को खुश करने के लिए अपनी राय नहीं छिपाएंगे।

CJP प्रदर्शन से जुड़ा है पूरा मामला

यह विवाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बुलाए गए देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ है।

प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) में धांधली और वोट चोरी के आरोप लगाते हुए चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की थी।

दिल्ली के जंतर-मंतर और मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान समेत कई जगहों पर हुए इन प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई थी। मुंबई में प्रदर्शन के दौरान अभिनेता इमरान खान समेत कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था, जिसके बाद से इस मुद्दे पर बयानबाजी जारी है।

ये खबर भी पढ़ें

अनुपम खेर@71; चेहरे पर लकवा मारा, फिर भी शूटिंग की:प्रोजेक्ट्स फ्लॉप हुए तो सिर्फ 400 रुपए बचे थे, रिकॉर्ड फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते

एक लड़का, जिसने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से अभिनय की तालीम हासिल की और बड़े ख्वाबों के साथ मुंबई पहुंचा। उसे एक फिल्म में शानदार किरदार मिला और उसने छह महीने तक पूरी लगन और मेहनत से उसकी तैयारी की। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket