केंद्रीय राज्यमंत्री उईके कल हरदा आएंगे:अमृत भारत एक्सप्रेस के स्वागत कार्यक्रम में होंगे शामिल

भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके कल (29 अप्रैल) हरदा आएंगे। वे हरदा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह ट्रेन 29 अप्रैल को सुबह 10:20 बजे हरदा पहुंचेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री उईके 29 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे बैतूल से प्रस्थान कर सुबह 9:30 बजे हरदा पहुंचेंगे। हरदा रेलवे स्टेशन पर आयोजित रेल संख्या 02531 बनारस-हड़पसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के बाद, मंत्री उईके सुबह 11:30 बजे हरदा से भोपाल के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बनारस रेलवे स्टेशन से अमृत भारत एक्सप्रेस की विशेष उद्घाटन सेवा का शुभारंभ किया था। इसके बाद, गाड़ी संख्या 22589/22590 बनारस-हड़पसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 28 अप्रैल से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री द्वारा शुभारंभ के उपरांत, गाड़ी संख्या 02531 उद्घाटन विशेष सेवा 29 अप्रैल को सुबह 10:20 बजे हरदा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों और नागरिकों की उपस्थिति में एक स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके इस शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त तेज, सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा का लाभ मिलेगा। इस सेवा को क्षेत्रीय संपर्क और यात्री सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
शिक्षा विभाग के 18 कर्मचारियों के वेतन काटने के आदेश:उज्जैन में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित थे कर्मचारी

उज्जैन शिक्षा विभाग के डीईओ एवं डीपीसी ने मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण कर बड़ी कार्यवाही करते हुए 18 कर्मचारियों के उनके र्कायालय में नहीं मिलने पर वेतन काट दिया। सुबह करीब प्रातः 10.05 पर डीईओ महेंद्र खत्री एवं डीपीसी अशोक त्रिपाठी के दल ने बीआरसी उज्जैन ग्रामीण एवं शहर के कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कार्यालय में केवल बीआरसी राजकुमार पाल उपस्थित मिले। उज्जैन ग्रामीण के 8 कर्मचारी एवं बीआरसी उज्जैन शहर विजय पगारे सहित उनके 9 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीईओ महेंद्र खत्री ने राजकुमार पाल को छोड़ अन्य सभी 18 कर्मचारियों का एक दिन वेतन काटने के आदेश दिए हैं। डीईओ ने बताया कि इस प्रकार से कार्यालयों का निरीक्षण आगामी दिवस में पूरे जिले में होगा। उन्होंने कहा कि सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय , बीआरसी कार्यालय, संकुल कार्यालय ग्रीष्मावकाश में पूर्ण रूप से संचालित मिले सभी कर्मचारी अपने नियत समय प्रातः 10 बजे कार्यालय में उपस्थित हों और 6 बजे के बाद ही कार्यालय छोड़ें। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस अवसर पर गिरीश तिवारी एडीपीसी समग्र शिक्षा भी उपस्थित थे।
सोनीपत की महिला के खाते से उड़ाए 6.62 लाख रुपए:पुलिस ने एमपी से दबोचे साइबर ठग; खाते में होल्ड कराए ढ़ाई लाख रुपए

सोनीपत पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के मुरैना से गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक महिला के बैंक खाते से 6.62 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने ठगी गई राशि में से 2.49 लाख रुपये बैंक खातों में होल्ड कराए हैं और 3,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त ममता सिंह (IPS) के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं साइबर सोनीपत कुशल पाल सिंह के नेतृत्व में थाना साइबर सोनीपत की टीम ने की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुरैना, मध्य प्रदेश निवासी तारा सिंह और राहुल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सोनीपत निवासी एक महिला ने 25 अगस्त 2025 को थाना साइबर सोनीपत में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि 18 अगस्त को जब वह बैंक में 5 लाख रुपये की आरटीजीएस करवाने गई, तो उसे पता चला कि उसके खाते में केवल 43,159 रुपये बचे हैं। जांच में सामने आया कि 12 से 17 अगस्त के बीच उसके खाते से कुल 6,62,043 रुपये की राशि निकाली गई थी। महिला के अनुसार, उसने हाल ही में एक नया आईफोन खरीदा था, जिसमें उसकी ईमेल आईडी और बैंक से जुड़ा मोबाइल नंबर इस्तेमाल हो रहा था। ठगों ने फर्जी वेबसाइट और दस्तावेजों का उपयोग करके उसके खाते से यह धोखाधड़ी की थी। थाना साइबर सोनीपत के प्रभारी निरीक्षक बसंत कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार, नरेंद्र, सिपाही विनय और मुख्य सिपाही विनोद की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने दोनों आरोपियों को मुरैना से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
श्योपुर के नौनार धाम पर 351 कन्याओं का विवाह:मुख्यमंत्री ने इसे समाज सेवा का कार्य बताया, तोमर बोले- अस्पताल बनाने में सरकार मदद करेगी

कराहल आदिवासी विकासखंड के नौनार सरकार धाम पर मंगलवार को 351 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो के जरिए जुड़कर कहा कि सामूहिक विवाह कराना समाज सेवा का सबसे बड़ा काम है। मुख्यमंत्री ने सभी नए जोड़ों को उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद भी अपने बेटे की शादी सामूहिक सम्मेलन में ही की थी। डॉ. यादव ने कहा कि विवाह हमारी संस्कृति का एक खास हिस्सा है, जो वंश को आगे बढ़ाता है। उन्होंने सभी के सुखी जीवन की कामना की। प्रमुख हस्तियां रहीं शामिल नौनार सरकार मंदिर में हुए इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, कलेक्टर शीला दाहिमा और पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल समेत कई अधिकारी और नेता मौजूद रहे। नौनार सरकार के महंत गोपालदास जी महाराज भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जोर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प पर काम कर रही है। उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में शादियां कराने के लिए महंत गोपालदास जी की तारीफ की। महाराज ने अगले साल 561 कन्याओं के विवाह का लक्ष्य रखा है। अस्पताल बनाने का संकल्प नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि महाराज ने यहां एक अस्पताल बनाने की इच्छा जताई है, जिसके लिए सरकार पूरी मदद करेगी। पहले भी सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए दिए गए थे। वहीं, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने आज 10 लाख रुपए की और मदद देने की बात कही है।
विंध्य विकास प्राधिकरण में संजय तीर्थवानी उपाध्यक्ष नियुक्त:बोले- विंध्य का विकास मेरा सपना था

सतना के युवा उद्यमी संजय तीर्थवानी को विंध्य विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मध्यप्रदेश शासन के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। प्राधिकरण में रीवा जिले के मनगवां से पूर्व विधायक पंचूलाल प्रजापति को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, रीवा से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह पटेल को भी उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। संजय तीर्थवानी ने वर्ष 2008 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप में छात्र राजनीति से अपना सफर शुरू किया था। उन्होंने बूथ और मंडल स्तर पर संगठन के लिए काम किया है और जिला भाजपा में उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे सिंधी समाज से आते हैं और एक युवा उद्यमी भी हैं। कहा- यह पद एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अपनी नियुक्ति पर संजय तीर्थवानी ने कहा कि यह उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे वह हर कीमत पर निभाएंगे। उन्होंने बताया कि आम लोगों का विकास हमेशा से उनका उद्देश्य रहा है। तीर्थवानी के अनुसार, विंध्य का विकास उनका सपना था और अब यह उनकी जिम्मेदारी बन गया है। विंध्य विकास प्राधिकरण एक वैधानिक सरकारी निकाय है, जिसका मुख्य कार्य किसी शहर या क्षेत्र के सुनियोजित विकास को सुनिश्चित करना है। यह आवास परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और मास्टर प्लान को लागू करने के लिए जिम्मेदार होता है। प्राधिकरण आवासीय, व्यावसायिक और सार्वजनिक सुविधाओं को विनियमित करके अनियंत्रित विकास को रोकता है और क्षेत्र के सही विकास की दिशा में काम करता है।
सतना फ्लाईओवर पर बाइक को टक्कर मारी, मौत:रीवा रोड पर लगा जाम; जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बाइक से फ्लाईओवर से गुजर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद रीवा रोड पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई थी। सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की। पुलिस को मृतक के पास से करीब 10 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं। आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक यह रकम किसी व्यक्ति को देने जा रहा था। हादसे के बाद मृतक के मोबाइल फोन पर एक कॉल आया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी पहचान देवेंद्रनगर, जिला पन्ना निवासी प्रकाश बागरी के रूप में की। पुलिस अब फ्लाईओवर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश तेज कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
मैहर में 'आपकी पुलिस आपके द्वार' जन चौपाल:ग्रामीणों को कानून, सुरक्षा और साइबर अपराधों की जानकारी दी गई

मैहर जिले के ग्राम जीतनगर में मंगलवार शाम करीब 5 बजे पुलिस द्वारा ‘जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करना तथा ग्रामीणों को कानून, सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी, महिला डेस्क प्रभारी वंदना गर्ग, यातायात प्रभारी विक्रम पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता रज्जन महाराज और ग्राम सरपंच मुन्नीलाल कोल भी मंच पर मौजूद थे। इस अवसर पर एएसपी डॉ. चंचल नागर ने बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने पुलिस की कार्यप्रणाली और आमजन की सहायता में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं, यातायात प्रभारी विक्रम पाठक ने सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की। महिला डेस्क प्रभारी वंदना गर्ग ने महिलाओं से जुड़े अपराधों, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और लैंगिक उत्पीड़न जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों से भी अवगत कराया। साथ ही दहेज प्रथा और उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों पर भी जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी समस्या या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इस जन चौपाल के माध्यम से पुलिस ने जनता के बीच विश्वास, सहयोग और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया। इसी क्रम में ताला थाने में भी ‘आपकी पुलिस आपके द्वार’ जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में गांजा, कोरेक्स के दुष्प्रभाव और उनकी सूचना, साइबर अपराध, महिला अपराध एवं यातायात जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एसडीओपी ख्याति मिश्रा, ताला टीआई महेंद्र मिश्रा सहित अन्य गणमान्य नागरिक, महिलाएं, छात्र और बच्चे उपस्थित रहे।
टीकमगढ़ में 33/11 उप केंद्र का मेंटेनेंस:कृषि उपज मंडी, नूतन विहार सहित कई इलाकों में सुबह 8 से 11 बजे तक आपूर्ति बंद

टीकमगढ़ में विद्युत विभाग ने बुधवार को 33/11 ढोंगा उप केंद्र में आवश्यक रखरखाव कार्य की घोषणा की है। इस कार्य के कारण शहर के कई इलाकों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में सूचना जारी की। रखरखाव कार्य के तहत 3.15 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर पर लोड शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। इन मेंटेनेंस गतिविधियों के कारण संबंधित सब स्टेशन अस्थायी रूप से बंद रहेगा, जिससे निर्धारित समय अवधि में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान 11 केवी के नूतन विहार, ढोंगा, राजमहल और कलेक्ट्रेट (डिवीजन) फीडर से जुड़े क्षेत्र प्रभावित होंगे। प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में नूतन विहार कॉलोनी, खुशीपुरा, सुंदर पटेल के खेत तक का इलाका, हरियाली वेयर हाउस, माइक्रोवेव, बीएसएनएल, ढोंगा, पॉलिटेक्निक कॉलेज, लोटा फैक्ट्री, प्रेरणा फूड, बुंदेलखंड, राजपल्सेस, केयामगाह, विजय कड़ा, नरैया मोहल्ला, राजमहल, ढोंगा बड़ी मंडी, मंडी कॉलोनी, कुंवरपुरा, डिवीजन, शिव शक्ति कॉलोनी, विनोद कुंज, संगम गार्डन, रेलवे स्टेशन और इसके आसपास के सभी संबंधित क्षेत्र शामिल हैं। उपभोक्ता किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए 1912 या 9425424872 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की प्रगति के अनुसार शटडाउन की समयावधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
MSP का पैसा खाते में, नकद नहीं:धार में गेहूं बेच चुके किसान बैंक के चक्कर लगाने को मजबूर

धार जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले किसानों को नई समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उनके बैंक खातों में गेहूं बिक्री की राशि जमा हो चुकी है, लेकिन वे इसे नकद नहीं निकाल पा रहे हैं। कृषि उपज मंडी स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा में पिछले दो दिनों से किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं। किसान घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें हर बार ‘नकद नहीं आया, कल आ जाएगा’ का जवाब मिलता है। इस लगातार मिल रहे आश्वासन से किसानों की परेशानी बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि खाते में पैसा होने के बावजूद वे अपनी दैनिक जरूरतों के लिए नकदी नहीं निकाल पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लेनदेन अभी भी नकद में होते हैं, जिससे डिजिटल या ऑनलाइन भुगतान हर जगह संभव नहीं है। कई किसानों ने बताया कि उनके घरों में शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रम हैं, जिनके लिए तत्काल नकदी की आवश्यकता है। कुछ किसानों को सोसायटी का ऋण भी जमा करना है, लेकिन नकदी न मिलने के कारण वे समय पर भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। एक किसान ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि खाते में पैसा होने के बावजूद जरूरत के समय नकदी न मिलना व्यर्थ है। वे दो दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, पर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। बैंक शाखा पर रोजाना भीड़ बढ़ती जा रही है और किसानों की उम्मीदें टूट रही हैं। यदि जल्द ही नकदी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई, तो किसानों की आर्थिक परेशानी और बढ़ सकती है। किसानों ने बैंक प्रबंधन से तत्काल पर्याप्त नकद राशि उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि उन्हें राहत मिल सके।
‘जनादेश सुशासन में विश्वास को दर्शाता है’: बीजेपी की गुजरात स्थानीय निकाय में जीत के बाद पीएम मोदी | चुनाव समाचार

आखरी अपडेट:28 अप्रैल, 2026, 20:14 IST पीएम मोदी ने कहा कि मतदाताओं ने एक बार फिर राज्य सरकार के “जन-केंद्रित और विकास-उन्मुख कार्यों” का समर्थन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी में एक सभा को संबोधित किया। (पीटीआई फोटो) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे “सुशासन” और विकास-केंद्रित राजनीति में लोगों के विश्वास को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत जनादेश ने गुजरात के लोगों और भारतीय जनता पार्टी के बीच संबंध को और गहरा कर दिया है। नगर निगम, नगर पालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद एक्स पर साझा किए गए एक बयान में, पीएम मोदी ने कहा कि मतदाताओं ने एक बार फिर राज्य सरकार के “जन-केंद्रित और विकास-उन्मुख कार्यों” का समर्थन किया है। प्रधान मंत्री ने लिखा, “राज्य सरकार के जन-केंद्रित और विकास-उन्मुख कार्यों को पहचानकर, गुजरात के लोगों ने एक बार फिर सुशासन की राजनीति में अपना भरोसा जताया है। ये परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि जनता ने भाजपा द्वारा वर्षों से किए गए अथक प्रयासों को अपना हार्दिक आशीर्वाद दिया है।” एक नया उत्पाद डाउनलोड करें एक अच्छा विचार प्राप्त करने के लिए ठीक है! ठीक है, एक और विकल्प चुनें मोबाइल फोन की मरम्मत के लिए आवेदन पत्र एक और विकल्प चुनें एक नया व्यवसाय शुरू करें. और भी बहुत कुछ… -नरेंद्र मोदी (@नरेंद्रमोदी) 28 अप्रैल 2026 पीएम मोदी ने यह भी कहा कि पार्टी आने वाले वर्षों में राज्य में विकास को आगे बढ़ाने के लिए “अधिक प्रतिबद्धता और समर्पण” के साथ काम करना जारी रखेगी। उन्होंने कहा, ”मैं गुजरात के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि आने वाले समय में हम और भी अधिक प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ काम करेंगे और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।” सुबह नौ बजे शुरू हुई मतगणना के बाद से नगर निगमों, नगर पालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों के लिए हुए चुनावों के अब तक उपलब्ध नतीजों के अनुसार, भाजपा ने 9,900 से अधिक सीटों में से 6,472 सीटें जीत ली हैं, जबकि कांग्रेस ने 1,412 सीटें हासिल की हैं। आम आदमी पार्टी (आप) और एआईएमआईएम समेत निर्दलीय और अन्य पार्टियों ने 597 सीटें हासिल की हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के संशोधित मानदंडों के तहत रविवार को 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए मतदान हुआ, जिसके लिए कई जिलों में व्यापक परिसीमन और वार्ड पुनर्गठन की आवश्यकता थी। 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे। नागरिक निकायों में नौ नव निर्मित नगर निगम शामिल हैं, अर्थात् नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आनंद, नडियाद, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर। (पीटीआई से इनपुट्स के साथ) चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : गुजरात, भारत, भारत पहले प्रकाशित: 28 अप्रैल, 2026, 20:14 IST समाचार चुनाव ‘जनादेश सुशासन में विश्वास को दर्शाता है’: बीजेपी की गुजरात स्थानीय निकाय में जीत के बाद पीएम मोदी अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव(टी)बीजेपी की जीत गुजरात(टी)नरेंद्र मोदी गुजरात(टी)गुजरात नगरपालिका चुनाव(टी)भाजपा सुशासन(टी)गुजरात चुनाव परिणाम(टी)कांग्रेस का प्रदर्शन गुजरात(टी)राज्य चुनाव आयोग गुजरात








