खबर हटके- बंदर ने बच्ची को मां की तरह दुलारा:कब्र में ₹1.5 करोड़ की मर्सिडीज दफनाई; स्ट्रीट लाइट से लिपटने का चैलेंज वायरल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक मादा ने 3 महीने की बच्ची को 2 घंटे तक दुलार किया। वहीं, चीन में एक शख्स के मौत पर कब्र में ₹1.5 करोड़ की मर्सिडीज दफनाई गई। उधर, युवकाओं के बीच स्ट्रीट लाइट से लिपटने का चैलेंज वायरल हो रहा है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
IPL में आज बेंगलुरु के सामने गुजरात:पाटीदार इस सीजन 22 सिक्स लगा चुके; दोनों का हेड टु हेड बराबरी पर

IPL-2026 के 34वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। RCB की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं, वहीं GT की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। पाटीदार इस सीजन सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनके 22 सिक्स हैं। पहले नंबर पर 27 सिक्स के साथ हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं। इस सीजन RCB 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं GT 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 पॉइंट्स जुटाए हैं और छठे स्थान पर है। दोनों ने 3-3 मैच जीते टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। IPL में RCB और GT के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। कोहली के सबसे ज्यादा रन RCB के लिए इस सीजन विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 247 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। 157.32 के स्ट्राइक रेट से कोहली टीम को तेज शुरुआत दे रहे हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट झटके हैं, जिसमें 3/28 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। 8.33 की इकोनॉमी के साथ वह पावरप्ले और डेथ ओवर्स में अहम भूमिका निभा रहे हैं। गिल-प्रसिद्ध GT के मैच विनर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल इस सीजन शानदार लय में हैं। उन्होंने 5 मैचों में 265 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। 151.42 के स्ट्राइक रेट से गिल शानदार शुरुआत दे रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल दिखाया है। उन्होंने 6 मैचों में 12 विकेट लिए हैं, जिसमें 4/28 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। हालांकि उनकी इकोनॉमी 9.91 रही है। चिन्नास्वामी की पिच हाई-स्कोरिंग और चेज फेवरेट एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। फ्लैट ट्रैक, छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बड़े शॉट खेलना आसान होता है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से हल्की मूवमेंट मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच और बेहतर बैटिंग ट्रैक बन जाती है। दूसरी पारी में ओस भी अहम भूमिका निभाती है, जिससे स्पिनर्स को ग्रिप में दिक्कत होती है और चेज करना आसान हो जाता है, यही कारण है कि यहां टॉस जीतकर टीमें पहले गेंदबाजी चुनती हैं। आंकड़ों की बात करें तो इस मैदान पर 106 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमें 41% मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 54% मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। औसत पहली पारी का स्कोर 170 और दूसरी पारी का 152 रहा है। सबसे बड़ा स्कोर 287/3 (SRH vs RCB), सबसे बड़ा सफल रन चेज 213/9 और सबसे छोटा डिफेंडेड स्कोर 106/2 है। बारिश की कोई संभावना नहीं बेंगलुरु में RCB vs GT मुकाबले के दौरान मौसम गर्म रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात बढ़ने के साथ ह्यूमिडिटी थोड़ी बढ़ सकती है, जिससे दूसरी पारी में ओस का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद कर सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेपर्ड भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा। गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अशोक शर्मा। ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार:चेन्नई ने 103 रन से हराया; संजू सैमसन की इस सीजन दूसरी सेंचुरी; अकील हुसैन को 4 विकेट पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को IPL में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को मुंबई के होमग्राउंड पर उसे 103 रन से हराया। इससे पहले मुंबई की सबसे बड़ी हार 87 रन की थी, जो उसे 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली थी। पूरी खबर
भोपाल में 1 महीने पहले बुकिंग, नहीं मिला गैस सिलेंडर:एजेंसी पर फूटा गुस्सा; खाद्य विभाग की टीम पहुंचा, तब मिलें सिलेंडर

भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को फिर से हंगामा हो गया। रसोई गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश सामने आया। करीब 200 लोग दिनभर सिलेंडर के इंतजार में एजेंसी के बाहर जुटे रहे और बाद में हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई लोगों ने हफ्तों पहले, यहां तक कि एक महीने पहले सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं हुई। गुरुवार को भी लोग संत आशाराम चौराहे के पास एजेंसी के ट्रक का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम 4 बजे तक सप्लाई नहीं पहुंची, जिससे स्थिति बिगड़ गई। मामले की सूचना मिलते ही जिला आपूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद ऑयल कंपनी ने लंबित सिलेंडरों का लॉट जारी किया और देर शाम वितरण शुरू कराया गया। होम डिलीवरी बंद, ट्रक से वितरण पर सवाल उपभोक्ताओं ने सवाल उठाया कि जब डिलीवरी चार्ज लिया जा रहा है, तो होम डिलीवरी क्यों नहीं की जा रही। लोगों को एजेंसी या ट्रक से ही सिलेंडर लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कई एजेंसियों में यही हाल बताया जा रहा है कि शहर की आधा दर्जन से अधिक गैस एजेंसियों पर इसी तरह की समस्या बनी हुई है। उपभोक्ताओं के अनुसार, 920 रुपये तक भुगतान करने के बावजूद उन्हें घर तक सिलेंडर नहीं मिल रहा। टीला जमालपुरा निवासी कुलदीप ने बताया कि 8 दिन पहले बुकिंग कराने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला। वहीं सुभाष सेन का कहना है कि वे पिछले 6 दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा। अधिकारियों और संचालक का पक्ष गैस एजेंसी संचालक शुभम बांधेवाल के अनुसार, लॉट देर से मिलने के कारण यह स्थिति बनी थी, लेकिन अब सिलेंडरों का वितरण शुरू कर दिया गया है और बाकी उपभोक्ताओं को जल्द होम डिलीवरी दी जाएगी। वहीं, जिला आपूर्ति अधिकारी चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम भेजी गई थी और अब स्थिति सामान्य की जा रही है।
इंदौर में किप्ट्रो करेंसी एक्सेज के लिए बुलाया:बिना रुपए दिए भगा दिया,अफसरों तक पहुंची शिकायत, थाने से निकाले दो घंटे के फुटेज

इंदौर के एरोड्रम इलाके में क्रिप्ट्रो करेंसी एक्सचेंज को लेकर मामला सामने आया है। बताया जाता है कि बुधवार को कृष्णा नाम के युवक के साथ कुछ लोगों ने डरा धमका रुपए वसूले हैं। कृष्णा को धमकाने वाले युवक खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे। बाद में कृष्णा मामले की जानकारी लेकर एरोड्रम थाने भी पहुंचा। यहां से उसे भगा दिया। गुरुवार को डीसीपी से शिकायत हुई है। इसके बाद अफसर थाने पहुंचे और दो घंटे के फुटेज अपने साथ लेकर चले गए। मामला विद्याधाम मंदिर के पास का है। बुधवार को यहां कृष्णा नाम के युवक को किप्ट्रो करेसी एक्सचेंज के नाम पर कुछ लोगों ने बुलाया था। बताया जाता है कि कृष्णा से इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मी बताकर पकड़ा और रुपए अपने पास रखकर उसे बंद करने की धमकी दी। बाद में युवक वहां से चले गए। कृष्णा शिकायत लेकर एरोड्रम थाने पहुंचा। लेकिन यहां बाहर से ही पुलिसकर्मियों ने उसकी शिकायत सुने बिना उसे भगा दिया। गुरुवार को डीसीपी कृष्णा लाल चंदानी से युवक अपने परिचित के साथ मिला था। सूत्रो के मुताबिक रात मे एडिशनल डीसीपी सुमित केरकेटटा एरोड्रम थाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने दो घंटे के सीसीटीवी फुटेज उन्होंने देखे। इसके बाद वह लैपटॉप में फुटेज लेकर अपने साथ चले गए। हालांकि इस मामले से जुड़ी पुष्टि अफसरों ने नहीं की है। कृष्णा से रुपए लेने वाले युवक एरोड्रम के स्टॉफ से जुड़े बताए जा रहे हैं।
इंदौर में गार्डन के पास खेल रहे दो बच्चे लापता:महिला पर अपहरण का शक, 20 लाख रुपए फिरौती मांगने की सूचना

इंदौर के तिरुपति गार्डन के पास खेल रहे दो बच्चे गुरुवार रात लापता हो गए। परिजनों ने एक महिला पर बच्चों के अपहरण का शक जताया है। इधर, सूचना के बाद अफसर मौके पर पहुंचे हैं। बच्चों की तलाश की जा रही है। वहीं 20 लाख की फिरौती मांगने का वॉटसएप कॉल परिवार के पास आने की सूचना भी है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस उक्त नंबर की जानकारी निकाल रही है। जिस मोबाइल नंबर से कॉल आने की सूचना है वह फिलहाल बंद है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के साथ मोबाइल डाटा की पुलिस जांच कर रही है। पलासिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लापता बच्चे नैतिक ओर सम्राट हैं। दोनों इलाके में रहते हैं। बताया जाता है कि गुरुवार रात करीब 8 बजे दोनों यहां गार्डन के पास खेल रहे थे। इस दौरान वह लापता हो गए। आसपास के लोगों ने यह शंका फैलाई की कोई महिला उन्हें साथ लेकर गई है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद टीआई सुरेन्द्र रघुवंशी और अन्य पुलिसकर्मी बच्चों की तलाश मे लगे हैं। नैतिक के पिता जूस का ठेला लगाते हैं। जबकि सम्राट के पिता ढोलक बजाते हैं। देखिए बच्चों को ले जाते हुए दिखी महिला…
भोपाल- पुलिस कमिश्नरेट में टू आईसी मॉडल लागू:एक थाने में दो निरीक्षक करेंगे काम, पहले चरण में निशातपुरा, हबीबगंज थाना शामिल

भोपाल में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम में टू आईसी मॉडल लागू कर दिया गया है। इसके तहत हर थाने में दो थाना प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। जिसका मकसद तत्काल फरियाद सुन त्वरित निराकरण करना होगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सबसे पहले यह व्यवस्था भोपाल में लागू की गई है। भोपाल के दो थानों निशातपुरा और हबीबगंज में अतिरिक्त थाना प्रभारी (टीआई) की नियुक्ति की गई है। निशातपुरा थाने में कार्यवाहक निरीक्षक अनिल यादव और हबीबगंज थाने में नीतू कुंसारिया को अतिरिक्त टीआई के रूप में पदस्थ किया गया है। ये अधिकारी थाना प्रभारी के समान ही जिम्मेदारियां निभाएंगे और पुलिस कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने इस बात पर विशेष जोर दिया है कि शिकायतों के निपटारे में किसी तरह की देरी न हो। नई व्यवस्था के तहत अतिरिक्त टीआई सीधे तौर पर शिकायतों की मॉनिटरिंग करेंगे और लंबित मामलों को तेजी से सुलझाने की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। अधिकारियों का मानना है कि इससे थानों में कार्यभार कम होगा और आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं मिलेंगी। इन अतिरिक्त निरीक्षकों (टूआईसी) को माइक्रो बीट सिस्टम को मजबूत करने, सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों के समाधान और रात्रि गश्त की निगरानी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
इंदौर में गार्डन के पास खेल रहे दो बच्चे लापता:परिजनों ने जताया महिला पर शक, पुलिस ढूंढने में लगी

इंदौर के लालाराम नगर गार्डन से गुरुवार रात दो बच्चे लापता हो गए। परिजनों ने एक महिला पर ले जाने को लेकर शंका जाहिर की है। इधर सूचना के बाद अफसर मौके पर पहुंचे हैं। बच्चों की तलाश की जा रही है। पलासिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लापता बच्चे नैतिक ओर सम्राट हैं। दोनों इलाके में रहते हैं। बताया जाता है कि गुरुवार रात करीब 8 बजे दोनों यहां गार्डन के पास खेल रहे थे। इस दौरान वह लापता हो गए। आसपास के लोगों ने यह शंका फैलाई की कोई महिला उन्हें साथ लेकर गई है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद टीआई सुरेन्द्र रघुवंशी और अन्य पुलिसकर्मी बच्चों की तलाश मे लगे हैं। नैतिक के पिता जूस का ठेला लगाते हैं। जबकि सम्राट के पिता ढोलक बजाते हैं।
तड़का प्याज़ चटनी रेसिपी: गरमा गरम गरम मसाला ही किचन में नहीं बनता है मन? 10 मिनट में तैयार हो जाएं प्याज़ वाले की चटपटी दुकान

पेज की यह झटपट बनने वाली रेसिपी है, क्योंकि इसमें बहुत कम सामग्री तैयार होती है। दाल-चावल, रोटी या पराठे के साथ इफेक्ट मैच खा सकते हैं। साथ ही, गर्मियों में शानदार और स्वादिष्ट है। छवि: फ्रीपिक आवश्यक सामग्री: 2 प्याज, 2-3 हरी मिर्च, 4-5 लहसुन की कलियां, 1 छोटा चम्मच दालचीनी का दाना, 5-6 कैरी पत्ते, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच लहसुन का रस, नमक का स्वाद और 1 बड़ा चम्मच तेल छवि: फ्रीपिक बनाने की आसान विधि: सबसे पहले प्याज को इलेक्ट्रिक कैट लें। साथ में हरी मिर्च और लहसुन भी काटें। एक पैन में तेल गरम करें। इसमें असामयिक के दानें शामिल हैं। छवि: फ्रीपिक जब ये चटकने लगें तो करी पत्ते और लहसुन के टुकड़े टुकड़े भून लें। अब इसमें कटे हुए प्याज और हरी मिर्च डालें। 2-3 मिनट तक प्रभाव सा पोर्टफोलियो। ध्यान रहे कि आपको प्याज ज्यादा पकाना नहीं है। छवि: फ्रीपिक अब इसमें नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छे से लगाएं। गैस बंद करें और फाइनल में नेमुलेशन का रस स्टोमिनल अच्छी तरह से मिला लें। छवि: फ्रीपिक रेडीमेड मैकेनिज्म को आप रोटी, पराठा, दाल-चावल या यहां तक कि उसकी कीमत के साथ भी खा सकते हैं। इसका तीखा और चटपटा स्वाद हर किसी को पसंद आएगा। छवि: एआई अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद है तो हरी मिर्च बढ़ा सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सा जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं। इसे 1-2 दिन तक स्टोर किया जा सकता है। छवि: फ्रीपिक गर्मी में जब कुछ जल्दी और स्वादिष्ट बनाएं प्याज, तो ये तड़का नुस्खा आपका काम जरूर आएगा। छवि: फ्रीपिक
summer anxiety relief tips: गर्मी में दिमाग को शांत रखने का आसान तरीका, जानें क्या है साइकोलॉजिकल फर्स्ट एड?

Last Updated:April 23, 2026, 23:21 IST What Is Psychological First Aid: गर्मियों में बढ़ती गर्मी, नींद की कमी और डिहाइड्रेशन के कारण कई लोग तनाव, चिड़चिड़ापन और चिंता का सामना करते हैं. ऐसे समय में PFA उनकी मानसिक स्थिति को संभालने में मदद करता है. इसमें व्यक्ति की बात ध्यान से सुनना, उसे भावनात्मक समर्थन देना, उसकी बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखना और जरूरत पड़ने पर सही मदद से जोड़ना शामिल है. ख़बरें फटाफट गर्मी के मौसम में सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है. तेज गर्मी, नींद की कमी, शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) और रोजमर्रा की परेशानियों की वजह से कई लोगों में तनाव, चिंता, घबराहट और उदासी बढ़ जाती है. ऐसे समय में साइकोलॉजिकल फर्स्ट एड (PFA) बहुत मददगार साबित हो सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, यह एक ऐसी शुरुआती मानसिक सहायता है जो संकट या तनाव में फंसे लोगों को तुरंत भावनात्मक सहारा देती है. यह कोई इलाज, दवा या थेरेपी नहीं है, बल्कि एक सरल और मानवीय तरीका है जिससे व्यक्ति को सुरक्षित, शांत और सहारा महसूस कराया जाता है. गर्मी में दिमाग को रखता है शांतगर्मियों में कई लोग चिड़चिड़े हो जाते हैं, उन्हें नींद नहीं आती, काम में मन नहीं लगता और कभी-कभी परिवार में तनाव भी बढ़ जाता है. इन स्थितियों में PFA तुरंत राहत देने में मदद करता है और धीरे-धीरे मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने में सहायक होता है. PFA की सबसे बड़ी जरूरत यह है कि जब कोई व्यक्ति मानसिक तनाव में होता है, तो उसे सबसे पहले सुरक्षा, अपनापन और उम्मीद की जरूरत होती है. यह तरीका इन्हीं भावनाओं को मजबूत करता है और व्यक्ति को शांत होने में मदद करता है. इन बातों का रखें ध्यानइस सहायता को कोई भी व्यक्ति दे सकता है, इसके लिए किसी बड़ी ट्रेनिंग की जरूरत नहीं होती. बस कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. सबसे पहले व्यक्ति की बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखें, जैसे पानी, छाया और आराम. इसके बाद उसकी बात बिना टोके और बिना जज किए ध्यान से सुनें. उसकी भावनाओं को सम्मान के साथ स्वीकार करें और उसे यह महसूस कराएं कि वह अकेला नहीं है. जरूरत पड़ने पर उसे सही मदद या विशेषज्ञ से जोड़ें. सबसे जरूरी बात यह है कि खुद शांत रहें, ताकि सामने वाला व्यक्ति भी खुद को सुरक्षित और स्थिर महसूस कर सके. PFA एक आसान और मानवीय तरीका है, जिसे परिवार, दोस्त, शिक्षक या कोई भी सामान्य व्यक्ति अपनाकर दूसरों की मदद कर सकता है. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : April 23, 2026, 23:21 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
पन्ना में वनकर्मियों से ट्रैक्टर की चाबी छीनी:अवैध पत्थर से भरे ट्रैक्टर को छुड़ाया; कांग्रेस नेता पर आरोपियों को भगाने का आरोप

पन्ना जिले के धरमपुर रेंज में वन विभाग की टीम पर हमला कर पत्थर माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट लिया। इस मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत मिलन पाण्डेय पर आरोपियों को संरक्षण देने और वनकर्मियों को सरेआम धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। वनपाल के साथ झूमाझटकी कर छीनी चाबी गुरुवार सुबह धरमपुर रेंज की टीम ने पिस्टा बीट में अवैध पत्थर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को घेराबंदी कर पकड़ा था। कार्रवाई के दौरान आरोपी लखन लाल पाण्डेय और उनके बेटे सोलू पाण्डेय ने वनपाल महीप कुमार रावत की वर्दी पकड़कर झूमाझटकी की। आरोपियों ने वनपाल की जेब से जबरन मोबाइल और ट्रैक्टर की चाबी छीन ली और जान से मारने की धमकी दी। कांग्रेस नेता पर आरोपियों को भगाने का आरोप वनपाल महीप कुमार रावत ने बताया कि घटना के दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत मिलन पाण्डेय अपनी गाड़ी से मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने वन अमले को धमकाते हुए कहा कि वे बीट गार्ड और डिप्टी को बाद में देख लेंगे। नेता के कथित हस्तक्षेप के बाद आरोपी पत्थरों से भरा ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार होने में सफल रहे। देर रात अजयगढ़ थाने में शिकायत वन विभाग ने इस मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 44421/25 दर्ज कर लिया है। देर रात शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट और लूटपाट की लिखित शिकायत अजयगढ़ थाना पुलिस को सौंपी गई है। फिलहाल इस मामले में थाना प्रभारी से संपर्क नहीं हो सका है, लेकिन वन अमले ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।








