Sunday, 25 Oct 2026 | 12:21 AM

Trending :

बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा:कुणाल कोहली ने जताई चिंता, बोले- बिना कपड़ों के सोते हैं लोग; मुंबई पुलिस से की शिकायत सलमान की ‘मातृभूमि’ को रक्षा मंत्रालय की मंजूरी नहीं:दूसरी स्क्रीनिंग के बाद भी अटकी फिल्म; सेंसर सर्टिफिकेट और रिलीज डेट पर सस्पेंस कायम Kuldeep Rathore Success Story | JEE Advanced Failure to IIT Madras Startup टाइगर के शूटर्स की गिरफ्तारी पर राम गोपाल वर्मा बोले:वे सिर्फ मोहरे होते हैं, जश्न मनाने से पहले अंडरवर्ल्ड को समझना होगा टाइगर के शूटर्स की गिरफ्तारी पर राम गोपाल वर्मा बोले:वे सिर्फ मोहरे होते हैं, जश्न मनाने से पहले अंडरवर्ल्ड को समझना होगा बीजेपी पर फिर भड़के नसीरुद्दीन शाह:अपशब्द कहते हुए झूठी पार्टी बताया; छात्रों को धमकाने और हॉस्टल खाली कराने का लगाया आरोप
EXCLUSIVE

सतना के देवरा गांव में खेतों में लगी आग:6 एकड़ फसल जलकर खाक, 7 किसानों को लाखों का नुकसान

सतना के देवरा गांव में खेतों में लगी आग:6 एकड़ फसल जलकर खाक, 7 किसानों को लाखों का नुकसान

सतना जिले की बिरसिंहपुर तहसील के देवरा गांव में शनिवार दोपहर खेतों में भीषण आग लग गई। इस घटना में 7 किसानों की लगभग 6 एकड़ में खड़ी फसल जलकर खाक हो गई, जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। तेज हवा के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई खेत इसकी चपेट में आ गए। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार, आशीष त्रिपाठी के खेत से आग शुरू हुई, जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और नगर परिषद को सूचना दी। बिरसिंहपुर और जैतवारा से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि, दमकल के पहुंचने तक आग ने आसपास के 6 अन्य किसानों के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। आगजनी में आशीष त्रिपाठी, रामजी कुशवाहा, सत्यनारायण पयासी, कृष्ण किशोर और गोकरण कुशवाहा की आधा-आधा एकड़ में लगी गेहूं और अरहर की फसलें जल गईं। इसके अतिरिक्त, राममिलन प्रजापति के खलिहान में रखी 2 एकड़ की गेहूं की फसल और रामलखन पयासी के खेत में लगी चने की फसल भी राख हो गई। आगजनी से किसानों को लाखों रुपए की क्षति का अनुमान है। राजस्व विभाग द्वारा रविवार को फसल को हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।

बिहार में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत:25 लोग घायल, कटिहार के कोढ़ा में बस और पिकअप की हुई टक्कर

बिहार में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत:25 लोग घायल, कटिहार के कोढ़ा में बस और पिकअप की हुई टक्कर

बिहार के कटिहार में शनिवार की शाम भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस और पिकअप की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई हैं। हादसे के बाद सड़क पर लोगों के शव बिखड़े पड़े थे। वहीं, 25 से अधिक लोग घायल हैं। हादसा इतना भीषण है कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए हैं, जबकि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने बताया कि 25 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें कुछ की स्थिति गंभीर है। पुलिस के अनुसार, 3 मृतकों की पहचान हुई हैं। इसमें सदानंद मुरमुर, प्रमिला देवी और चिंता मणि महतो हैं। अन्य मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। घटना से जुड़ी तस्वीरें…. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम बस और पिकअप की टक्कर हुई है। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद कटिहार SP शिखर चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना कटिहार के कोढ़ा ब्लॉक में NH-31 पर हुई। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। मरने वालों की संख्या 10 से बढ़ सकती है। बस ने पहले बाइक सवार को कुचला, भागने के चक्कर में पिकअप से टकराई प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज रफ्तार बस ने पहले दो बाइक सवार को कुचला। इसके बाद बस ड्राइवर भाग रहा था। इसी दौरान पिकअप से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 30-35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बस और पिकअप से बाहर निकालकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसी रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद इलाके में मातम भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग राहत कार्य में जुट गए। झारखंड से लौट रहे थे पिकअप सवार स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप में करीब 22 से 25 लोग सवार थे। ये लोग झारखंड से कठिया मेला धाम करके लौट रहे थे। इनमें रानीपतरा के सूहवा और सपनी गांव के लोग हैं। वहीं, कुछ लोग मोटरसाइ‌किल से बरहरा कोठी से लौट रहे थे। इसी दौरान बस की चपेट में आने से बाइक सवार सदानंद मुर्मू उर्फ राजेश (40) की मौके पर मौत हो गई। इससे बस ड्राइवर भाग रहा था, तभी सामने से पिकअप में टक्कर मार दी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है

सोकर उठने पर भी शरीर में रहती है थकान-कमजोरी, आजमाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खा, तुरंत आएगी फुर्ती

authorimg

Last Updated:April 11, 2026, 20:14 IST Natural Remedy For Weakness: सोकर उठने के बाद भी यदि आप फ्रेश महसूस करने की जगह थकान और कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो ये नॉर्मल नहीं है. आयुर्वेद में स्टैमिना बढ़ाने और कमजोरी को दूर करन के लिए नेचुरल उपाय दिए गए हैं. इसे आप यहां इस लेख में जान सकते हैं. ख़बरें फटाफट आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में अक्सर लोग अच्छा खाना खाने के बावजूद भी थकान और कमजोरी महसूस करते हैं. इसका एक बड़ा कारण यह है कि हम भले ही पौष्टिक आहार लेते हों, लेकिन कई बार वह शरीर में सही तरह से अवशोषित नहीं हो पाता. नतीजतन, शरीर में ऊर्जा की कमी बनी रहती है और मन भी सुस्त महसूस करता है. लगातार थकान रहने से न सिर्फ शरीर बल्कि मानसिक स्थिति भी प्रभावित होती है. काम में मन नहीं लगता और दिनभर आलस्य बना रहता है. आयुर्वेद में ऐसे कई प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं. आज हम आपको एक आसान और असरदार घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिसे आप हफ्ते में कुछ बार अपनाकर अपनी ऊर्जा बढ़ा सकते हैं. कैसे बनाएं यह हर्बल काढ़ा– सहजन (मोरिंगा) की पत्तियां या पाउडर– अश्वगंधा पाउडर– दालचीनी पाउडर विधिसबसे पहले पानी में सहजन की पत्तियां या पाउडर डालें. फिर उसमें थोड़ी मात्रा में अश्वगंधा और दालचीनी पाउडर मिलाएं. ध्यान रखें कि अश्वगंधा और दालचीनी की मात्रा सहजन से कम होनी चाहिए. अब इस मिश्रण को तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए. सेवन का तरीकाइस काढ़े को हफ्ते में 2-3 बार, खासकर सुबह नाश्ते के समय लेना बेहतर माना जाता है. यह एक हर्बल टी की तरह काम करता है और शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा देता है. कमजोरी दूर करने वाले नेचुरल औषधिसहजन के फायदे- सहजन आयरन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. अगर शरीर में खून की कमी के कारण कमजोरी महसूस होती है, तो सहजन उसे दूर करने में मदद करता है. यह खून को साफ करने के साथ-साथ शरीर को जरूरी विटामिन भी देता है. इसके अलावा, यह बालों और त्वचा के लिए भी लाभकारी है. अश्वगंधा के लाभ- अश्वगंधा आयुर्वेद की एक प्रसिद्ध औषधि है. यह शरीर की ताकत और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है. साथ ही, यह तनाव को कम करके शरीर में कार्टिसोल हार्मोन को संतुलित करता है. नियमित रूप से लेने पर यह मन को शांत रखने में भी सहायक होता है. दालचीनी का असर- दालचीनी शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाती है और हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करती है. यह शरीर की ऊर्जा बढ़ाने में भी सहायक होती है. हल्के स्वाद के कारण इसे काढ़े में आसानी से शामिल किया जा सकता है. इस बात का ध्यान रखेंहालांकि यह काढ़ा प्राकृतिक और लाभकारी है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. मधुमेह के मरीज भी इसे ले सकते हैं, लेकिन संतुलित मात्रा में. वहीं, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : April 11, 2026, 20:14 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

मैहर में कांग्रेस का संविधान लीडरशिप प्रोग्राम पर जोर:राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- लोकतंत्र और संविधान पर बढ़ रहा है दबाव

मैहर में कांग्रेस का संविधान लीडरशिप प्रोग्राम पर जोर:राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- लोकतंत्र और संविधान पर बढ़ रहा है दबाव

मैहर जिले के कटनी रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में संविधान लीडरशिप प्रोग्राम विषय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने केंद्र और राज्य की नीतियों पर सवाल उठाते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर चिंता व्यक्त की। पंकज मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र के मूल मूल्यों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के विरोध में उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश की जा रही है और सच को सामने लाने वालों पर कई प्रकार के दबाव बनाए जा रहे हैं। मिश्रा ने इसे संविधान की मूल भावना पर सीधा आघात बताया। मिश्रा ने संविधान लीडरशिप प्रोग्राम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं और डिजिटल माध्यमों से जुड़े इन्फ्लुएंसर्स को सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर सक्रिय नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करेगी। कंटेंट क्रिएटर्स का एक मजबूत नेटवर्क तैयार करेंगे उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स का एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा। यह नेटवर्क सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। मिश्रा ने बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों पर युवाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को तकनीकी प्रशिक्षण, कानूनी सहयोग और संगठनात्मक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई, नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दूध में मिलाएं ये 5 औषधीय चीजें, बढ़ाएं मिल्क की पौष्टिकता, मिलेगा भरपूर पोषण, होंगे कई फायदे

ask search icon

Last Updated:April 11, 2026, 19:38 IST Ways to make milk more nutritious: बचपन से लेकर बड़े तक हर किसी को दूध का सेवन हर दिन करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैल्शियम, विटामिन डी भरपूर होते हैं. दूध पीने से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है. बचपन में दूध लोग पीते हैं, लेकिन जैसे ही बड़े होते हैं, दूध का सेवन कम कर देते हैं. इसमें कैल्शियम के साथ ही प्रोटीन, फॉस्फोरस, विटामिन ए, बी12, नियासिन, सेलेनियम, जिंक, पोटैशियम आदि भी होते हैं. कुछ लोगों को दूध चीनी डालकर पीना पसंद होता है, कुछ इसे सादा ही पीते हैं. यदि आप दूध की गुणवत्ता को डबल करना चाहते हैं तो आप इन 5 चीजों को डालकर भी दूध का सेवन कर सकते हैं. इससे आपको कई फायदे होंगे.  दूध हर मौसम, हर दिन और हर उम्र के लोगों को पीना चाहिए, क्योंकि ये आपकी हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है. बच्चों को ही नहीं बूढ़े, वयस्क, महिलाओं को हर दिन एक गिलास दूध पीना ही चाहिए. काफी लोगों को सादा दूध पीना पसंद नहीं होता है, ऐसे में वे इसमें चीनी या शहद डालकर पीते हैं. आप दूध की गुणवत्ता, पौष्टिकता, स्वाद को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसमें केसर, शहद, हल्दी, जायफल आदि चीजों को मिलाकर पिएं. शरीर को कई फायदे भी होंगे. भारतीय परंपरा में दूध को सदियों से ‘पूर्ण आहार’ का दर्जा दिया गया है. वहीं, आयुर्वेद में इसे केवल पोषण नहीं, बल्कि एक प्रभावी औषधि भी माना जाता है. हालांकि, दूध पीने का सही समय और सही तरीका जानना बेहद जरूरी है. यदि आप रात में ठंडा दूध पीकर सोते हैं तो ये आदत छोड़ दें. आप रात के समय बिस्तर पर जाने से पहले हल्का गर्म दूध पिएं. इससे कब्ज की समस्या दूर होगी और सुबह पेट आराम से साफ होगा. रात में गुनगुना दूध पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. दूध पीने से शरीर को भरपूर ऊर्जा और पोषण मिलता है. मन को भी शांत करता है. अगर इसे सही तरीके से लिया जाए, तो यह कई बीमारियों से बचाव में मददगार हो सकता है. आमतौर पर लोग सादा दूध पीते हैं, लेकिन इसमें कुछ औषधीय चीजें मिलाने से इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google हल्दी वाला दूध: इसे गर्मियों में भी सीमित मात्रा में लिया जा सकता है. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है. इस मौसम में सिर्फ एक चुटकी हल्दी ही पर्याप्त होती है. इंफेक्शन, सर्दी-खांसी से बचाव होता है. जायफल वाला दूध: यह दूध उन लोगों के लिए दवा की तरह काम करेगा, जिन्हें हर बदलते मौसम के साथ संक्रमण घेर लेता है. मौसम बदलते ही खांसी-जुकाम हो जाता है. यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है और सर्दी और जुकाम से भी राहत देता है. दालचीनी वाला दूध: मधुमेह के रोगियों के लिए दालचीनी का दूध शुगर को नियंत्रित करने में लाभकारी है. यह दूध शुगर को नियंत्रित कर मस्तिष्क को भी शांत रखने में मदद करता है, जिससे नींद न आने की समस्या कम होती है. अश्वगंधा वाला दूध: अश्वगंधा को आयुर्वेद में त्रिदोष को संतुलित करने की औषधि माना गया है. अगर शरीर में कमजोरी और हड्डियों में दर्द की समस्या बनी रहती है तो अश्वगंधा दूध फायदेमंद रहेगा. यह पुरुषों की कमजोरी को भी दूर करने में मदद करता है. केसर वाला दूध: अगर महिलाओं में प्रजनन क्षमता कम है तो केसर का दूध गर्भाशय को मजबूती देने का काम करता है. इससे त्वचा और बाल भी खिल उठते हैं. First Published : April 11, 2026, 19:38 IST

रतलाम में चलती ट्रेन में चढ़ते युवक का पैर स्लिप:ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच आने से दो टुकड़े हुए; VIDEO सामने आया, UP का रहने वाला था

रतलाम में चलती ट्रेन में चढ़ते युवक का पैर स्लिप:ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच आने से दो टुकड़े हुए; VIDEO सामने आया, UP का रहने वाला था

रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 पर चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में एक युवक का पैर स्लिप हो गया। युवक प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंस गया। चलती ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच घोल घुमते युवक ट्रेन के नीचे चला गया। जिससे युवक की दो टुकड़े होने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी सामने आया है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। जिसका वीडियो शनिवार शाम को सामने आया। मृतक का नाम मृतक दाऊद (38) पिता आयझा बैग निवासी जोगी नवादा बरेली (यूपी) हाल मुकाम अमरुद नगर मुंद्रा जिला ठाणे मुंबई (महाराष्ट्र) का रहने वाला है। प्लेटफार्म पर बैठा था जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने बताया घटना 10 अप्रैल दोपहर 14.30 बजे की है। युवक पहले से प्लेटफार्म पर बैठा था। मुबंई की तरफ से ट्रेन संख्या 12904 गोल्डन टेंपल मेल एक्सप्रेस रतलाम प्लेटफार्म पर आईष चलती ट्रेन में इसने चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसका पैर स्लिप हो गया। वह ट्रेन के नीचे घूमते चला गया। जिससे दो टुकड़े हो गए। आधार कार्ड से हुए पहचान घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई थी। ट्रेन रवाना होने के बाद शव को निकाला। तब तक युवक के दो टुकड़े हो गए थे। जिस जगह युवर बैठा था वहां पर एक बैग रखा था। उसकी जांच करने पर आधार कार्ड व एक की-पैड मोबाइल मिला। आधार कार्ड से युवक की पहचान हो पाई। परिजनों को सूचना दी। टिकट भी नहीं मिला घटना के बाद जीआरपी ने युवक के बैग व उसकी तलाशी ली। लेकिन टिकट भी नहीं मिला। सूचना पर मतक युवक का भाई हेज बैग शनिवार सुबह रतलाम पहुंचा। दोपहर में मेडिकल कॉलेज में पीएम के बाद शव जीआरपी ने सौंपा। जीआरपी घटनाक्रम की जांच कर रही है।

मोदी-राहुल की बातचीत का VIDEO वायरल:संसद परिसर में दोनों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया, बातचीत भी हुई

मोदी-राहुल की बातचीत का VIDEO वायरल:संसद परिसर में दोनों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया, बातचीत भी हुई

PM नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत होती दिखाई दी। यह वीडियो शनिवार को संसद परिसर का है, जहां दोनों नेता समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। वीडियो में दिख रहा है कि मोदी वहां मौजूद नेताओं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल से मिले और अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मोदी राहुल गांधी के पास रुके हैं और उनसे बातचीत की। संसद परिसर में मोदी- राहुल की मुलाकात की 5 तस्वीरें: इसके पहले भी हुई हैं दोनो नेताओं की मुलाकातें: 9 अगस्त 2024: लोकसभा सत्र के बाद चाय पर चर्चा इस दिन संसद सत्र के समापन के बाद अनौपचारिक चाय बैठक में मोदी और राहुल ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। 26 जून 2024: लोकसभा स्पीकर को आसन तक छोड़ने के लिए साथ आए लोकसभा चुनाव के बाद 26 जून 2024 को लोकसभा में ओम बिरला को स्पीकर चुना गया।मोदी, राहुल गांधी स्पीकर बिरला को अध्यक्षीय आसन तक लेकर गए। इस दौरान ओम बिरला से हाथ मिलाने के बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी ने एक-दूसरे से भी हाथ मिलाया। 20 जुलाई, 2018: संसद में गले लगाने की घटना 20 जुलाई 2018 को लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। राहुल गांधी सरकार की आलोचना करने के बाद अपनी सीट से उठकर सीधे PM मोदी के पास गए और उनके सीट पर बैठे रहने के दौरान ही पीएम को गले लगा लिया। प्रधानमंत्री पहले तो हैरान रह गए, लेकिन फिर उन्होंने राहुल को वापस बुलाकर हाथ मिलाया और बातचीत की। मोदी ने बाद में इस घटना को याद करते हुए मजाक में कहा कि मैं यहां (लोकसभा) आया और कई चीजें सीखीं। पहली बार मैंने गले लगाने और गले पड़ने में फर्क भी समझा। 16 दिसंबर 2016: कांग्रेस का दल लेकर मोदी से मिले राहुल कांग्रेस नेताओं का एक दल 16 दिसंबर 2016 को पीएम मोदी से मिलने पहुंचा। यहां भी मोदी और राहुल की मुलाकात हुई। 27 मई 2014 और अन्य वर्ष: जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि 2014 में कार्यभार संभालने के कुछ समय बाद पीएम मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री की 50वीं पुण्यतिथि पर शांति वन में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके अलावा राजघाट (महात्मा गांधी के समाधि स्थल) और शक्ति स्थल पर भी कई बार दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया है। ————————- ये खबर भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले-मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया:आपने देश को बेचा, शर्म आपको आनी चाहिए; मोदी ने कांग्रेसियों को नंगा बताया था कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया X पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा- मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया, शर्म आपको आनी चाहिए। आपने अमेरिका से ट्रेड डील करके देश को ट्रम्प के हाथों बेच दिया। पढ़ें पूरी खबर…

मोदी-राहुल की बातचीत का VIDEO वायरल:संसद परिसर में दोनों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया, बातचीत भी हुई

मोदी-राहुल की बातचीत का VIDEO वायरल:संसद परिसर में दोनों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया, बातचीत भी हुई

PM नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत होती दिखाई दी। यह वीडियो शनिवार को संसद परिसर का है, जहां दोनों नेता समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। वीडियो में दिख रहा है कि मोदी वहां मौजूद नेताओं राहुल, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल से मिले और अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मोदी राहुल गांधी के पास रुके हैं और उनसे बातचीत की। संसद परिसर में मोदी- राहुल की मुलाकात की 5 तस्वीरें: इसके पहले भी हुई हैं दोनो नेताओं की मुलाकातें: 9 अगस्त 2024: लोकसभा सत्र के बाद चाय पर चर्चा 26 जून 2024: लोकसभा स्पीकर को आसन तक छोड़ने के लिए साथ आए लोकसभा चुनाव के बाद 26 जून 2024 को लोकसभा में ओम बिरला को स्पीकर चुना गया। मोदी, राहुल गांधी स्पीकर बिरला को अध्यक्षीय आसन तक लेकर गए। इस दौरान ओम बिरला से हाथ मिलाने के बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी ने एक-दूसरे से भी हाथ मिलाया। 20 जुलाई, 2018: संसद में गले लगाने की घटना 20 जुलाई 2018 को लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। राहुल गांधी सरकार की आलोचना करने के बाद अपनी सीट से उठकर सीधे PM मोदी के पास गए और उनके सीट पर बैठे रहने के दौरान ही पीएम को गले लगा लिया। प्रधानमंत्री पहले तो हैरान रह गए, लेकिन फिर उन्होंने राहुल को वापस बुलाकर हाथ मिलाया और बातचीत की। मोदी ने बाद में इस घटना को याद करते हुए मजाक में कहा कि मैं यहां (लोकसभा) आया और कई चीजें सीखीं। पहली बार मैंने गले लगाने और गले पड़ने में फर्क भी समझा। 16 दिसंबर 2016: कांग्रेस का दल लेकर मोदी से मिले राहुल 27 मई 2014 और अन्य वर्ष: जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि 2014 में कार्यभार संभालने के कुछ समय बाद पीएम मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री की 50वीं पुण्यतिथि पर शांति वन में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके अलावा राजघाट (महात्मा गांधी के समाधि स्थल) और शक्ति स्थल पर भी कई बार दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया है। ————————- ये खबर भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले-मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया:आपने देश को बेचा, शर्म आपको आनी चाहिए; मोदी ने कांग्रेसियों को नंगा बताया था कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया X पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा- मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया, शर्म आपको आनी चाहिए। आपने अमेरिका से ट्रेड डील करके देश को ट्रम्प के हाथों बेच दिया। पढ़ें पूरी खबर…

भिंड में महिला ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या:जीजा के भाई से था प्रेम प्रसंग, पर्स गिरने का बहाना बनाकर रचा शूटआउट प्लान

भिंड में महिला ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या:जीजा के भाई से था प्रेम प्रसंग, पर्स गिरने का बहाना बनाकर रचा शूटआउट प्लान

भिंड के अटेर थाना क्षेत्र के खिरिका गांव निवासी नीलेश जाटव की दो दिन पहले अज्ञात बाइक सवारों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चौंकाने वाला सच सामने लाया है। मामले में मृतक की पत्नी ही साजिशकर्ता निकली, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिलाया। एसपी असित यादव ने शनिवार शाम को प्रेसवार्ता में बताया कि नीलेश अपनी पत्नी रूबी और तीन साल की बेटी के साथ भिंड आया हुआ था। रात करीब साढ़े आठ बजे वह बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान महिला ने भिंड से निकलते ही अपने प्रेमी विशाल जाटव को मैसेज कर रमटा गांव के पास मिलने का इशारा दे दिया। पर्स सड़क पर गिराकर बाइक रूकवाई जैसे ही दंपती चंबल के बीहड़ इलाके में पहुंचे, महिला ने योजना के तहत अपना पर्स सड़क पर गिरा दिया और पति से पर्स उठाने के लिए बाइक रुकवा ली। नीलेश जैसे ही रुका, महिला अपनी बेटी को लेकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। तभी पीछे से आए विशाल जाटव और उसका साथी राजेश कुशवाहा ने नीलेश की पीठ में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने परिजनों और रिश्तेदारों को अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट के प्रयास में हत्या की झूठी कहानी सुनाई। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों के बीच प्रेमी विशाल भी मौजूद रहा, जिससे किसी को संदेह नहीं हुआ। ऐसे खुला मामला पुलिस को महिला के बयान पर संदेह हुआ, क्योंकि उसने बताया कि बदमाशों ने पहले गोली मारी और फिर लूट का प्रयास किया, लेकिन बिना कुछ लूटे ही भाग गए। इसके बाद पुलिस ने महिला का मोबाइल खंगाला, जिसमें घटना से कुछ मिनट पहले विशाल से बातचीत के साक्ष्य मिले। कॉल डिटेल में भी दोनों के बीच लगातार संपर्क पाया गया। जब पुलिस ने विशाल की लोकेशन खंगाली, तो वह घटना स्थल के आसपास ही पाई गई। संदेह पुख्ता होने पर पुलिस ने विशाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी साजिश कबूल कर ली। इसके बाद महिला रूबी से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने भी प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की योजना बनाने की बात स्वीकार कर ली। शादी से पहले से था संबंध जांच में सामने आया कि रूबी का अपने जीजा के छोटे भाई विशाल से शादी से पहले से ही प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी दोनों संपर्क में रहे। मृतक नीलेश को इस संबंध की जानकारी हो गई थी और वह इसका विरोध करता था। इसी बात से परेशान होकर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रूबी जाटव और विशाल जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। जबकि तीसरे आरोपी राजेश कुशवाहा की तलाश जारी है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बालाघाट में चर्चा:महिलाएं बोलीं- संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण से बढ़ेगी राजनीतिक भागीदारी, 16 अप्रैल से विशेष सत्र

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बालाघाट में चर्चा:महिलाएं बोलीं- संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण से बढ़ेगी राजनीतिक भागीदारी, 16 अप्रैल से विशेष सत्र

केंद्र सरकार की ओर से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए जा रहे ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर बालाघाट में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने अपनी राय साझा की। शनिवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में सांसद भारती पारधी सहित अन्य महिला प्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया। 16 से 18 अप्रैल तक चलेगा संसद का विशेष सत्र सांसद भारती पारधी ने जानकारी दी कि केंद्र की मोदी सरकार 16 से 18 अप्रैल तक तीन दिवसीय विशेष सत्र आयोजित करने जा रही है। इस सत्र में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पेश किया जाएगा, जिससे देश की आधी आबादी को विधायी संस्थाओं में सीधा प्रतिनिधित्व प्राप्त होगा। स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर बढ़ेगा फोकस महिला चिकित्सक डॉ. अर्चना शुक्ला ने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से जब महिलाएं सदन में पहुंचेंगी, तो वे महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार जैसे विषयों पर अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेंगी। अधिवक्ता साधना शुक्ला ने इसे नारियों के राजनीतिक उत्थान पर लगने वाली अंतिम मुहर करार दिया। समाज में संतुलन और अधिकारों में होगी वृद्धि शिक्षाविद लता एलकर ने विश्वास जताया कि इस अधिनियम से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ने के साथ-साथ उनकी आत्मनिर्भरता और अधिकारों में वृद्धि होगी, जिससे समाज में बेहतर संतुलन स्थापित होगा। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा अध्यक्ष रामकिशोर कावरे और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन सहित कई समाजसेवियों ने भी बिल की सराहना की। महिला प्रतिनिधियों ने किया केंद्र सरकार का समर्थन नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य अनुपमा नेताम और स्कूल प्राचार्य अलका चौधरी सहित उपस्थित सभी महिलाओं ने एक स्वर में आरक्षण बिल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इस कदम से महिलाएं समाज के निर्माण में अपनी भूमिका को और अधिक मजबूती से निभा सकेंगी।