होर्मुज में टैंकर पर हमले में एक भारतीय की मौत:अमेरिका ने लगातार तीसरा रात ईरान पर हमले किए; ईरानी बंदरगाहों की फिर नाकाबंदी करेगा US

होर्मुज स्ट्रेट में हालिय हमलों में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, होर्मुज में ओमान के समुद्री क्षेत्र के पास उसके दो तेल टैंकरों पर ईरान की दो क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया है। मोंबासा और अल बहिया नाम के टैंकरों पर हुए इस हमले में 8 लोग भी घायल हुए हैं। वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि सोमवार को ईरान पर लगातार तीसरी रात हवाई हमले शुरू किए गए हैं। CENTCOM के मुताबिक, इन हमलों का उद्देश्य ईरानी सैन्य क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंचाना और होर्मुज स्ट्रेट में आम नागरिकों और कमर्शियल जहाजों पर हमले करने की उसकी क्षमता को कमजोर करना है। साथ ही, CENTCOM ने कहा है कि मंगलवार से अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले समुद्री यातायात की नाकाबंदी फिर शुरू करेगा। हालांकि, जो जहाज इस नाकाबंदी का उल्लंघन नहीं करेंगे, उनके लिए क्षेत्रीय समुद्री मार्गों पर आवाजाही जारी रहेगी। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स: ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
रैपिड फायर राउंड में शिल्पा शेट्टी बोलीं:रेड कार्पेट लुक नहीं, घर का पजामा पसंद है, शाहरुख को सुपरस्टार और सलमान को अच्छा दोस्त बताया

रैपिड फायर राउंड में शिल्पा शेट्टी ने कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। उन्होंने शाहरुख खान को सुपरस्टार, सलमान खान को अच्छा दोस्त और गोविंदा को मल्टी-टैलेंटेड बताया। फेम और सुकून में उन्होंने सुकून को चुना। चीट मील और एक्स्ट्रा वर्कआउट के सवाल पर उन्होंने चीट मील को प्राथमिकता दी। बॉलीवुड और बिजनेस को उन्होंने अपनी सफलता का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि असली सफलता सिर्फ नाम और पैसा नहीं, बल्कि ईमानदारी से जीना, लोगों का प्यार पाना और दूसरों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाना है। सवाल: एक शब्द में शाहरुख खान के बारे में क्या कहना चाहेंगी? जवाब: सुपरस्टार। सवाल: सलमान खान आपके लिए क्या हैं? जवाब: बहुत अच्छे दोस्त। सवाल: गोविंदा को एक शब्द में कैसे बताएंगी? जवाब: मल्टी-टैलेंटेड। सवाल: योगा या शॉपिंग, किसे चुनेंगी? जवाब: दोनों। लेकिन योगा मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। सवाल: रेड कार्पेट लुक या घर का पजामा? जवाब: पजामा। सवाल: बॉलीवुड या बिजनेस? जवाब: दोनों। मैंने दोनों किए हैं और दोनों में मुझे सफलता मिली है। सवाल: चीट मील या एक्स्ट्रा वर्कआउट? जवाब: चीट मील। एक्स्ट्रा वर्कआउट क्यों करूंगी? सवाल: फेम या सुकून, किसे चुनेंगी? जवाब: सुकून। अगर मन शांत नहीं है, तो किसी भी सफलता का आनंद अधूरा रह जाता है। सवाल: मॉर्निंग पर्सन हैं या नाइट आउल? जवाब: मैं मॉर्निंग पर्सन नहीं हूं। अभी बच्चों की छुट्टियां चल रही हैं, इसलिए सुबह 8:30 बजे उठना भी मेरे लिए लग्जरी है। सवाल: आपके लिए सफलता का असली मतलब क्या है? जवाब: मेरे लिए सफलता सिर्फ नाम और पैसा नहीं है। असली सफलता तब है, जब आप ईमानदारी से अपनी जिंदगी जिएं, लोगों का प्यार पाएं और किसी की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

ब्रिटेन में मंदिर की जगह मुस्लिमों को बेचने पर विवाद:हिंदू समाज ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई; नीलामी की प्रक्रिया गलत होने का आरोप

लंदन से 120 किमी दूर पीटरबरो में 40 साल पुराने मंदिर और कम्युनिटी सेंटर की बिक्री को पर विवाद हो गया है। पीटरबरो सिटी काउंसिल ने न्यू इंग्लैंड कॉम्प्लेक्स को नीलामी के बाद एक मुस्लिम संस्था, यूनाइटेड किंगडम इस्लामिक मिशन, को बेचने का फैसला किया है। इसी परिसर में भारत हिंदू समाज का मंदिर चलता है, जो शहर और आसपास रहने वाले हजारों हिंदुओं का प्रमुख पूजा और सांस्कृतिक केंद्र है। फैसले से नाराज भारत हिंदू समाज ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर बिक्री प्रक्रिया को चुनौती दी है। भारत हिंदू समाज संगठन का आरोप है कि काउंसिल ने मंदिर की करीब 40 साल पुरानी धार्मिक और सामुदायिक भूमिका को नजरअंदाज किया। नीलामी के मूल्यांकन में भी गंभीर खामियां रहीं। बता दें कि फरवरी 2026 में हाई कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाते हुए काउंसिल को बिक्री पूरी करने जैसे किसी भी कदम से रोक दिया था। अब न्यायिक समीक्षा में यह जांच हो रही है कि फैसला लेने की प्रक्रिया कानून के मुताबिक थी या नहीं। मंदिर प्रबंधन ने साफ किया है कि उसका विरोध मुस्लिम संस्था से नहीं, बल्कि काउंसिल के फैसले और प्रक्रिया से है। अब कोर्ट जांच करेगा कि संपत्ति बेचने का फैसला कानून और समानता के नियमों के मुताबिक लिया गया था या नहीं। मंदिर बंद होने से 56 किमी दूर जाने को मजबूर होंगे हिंदू भारत हिंदू समाज का कहना है कि पीटरबरो का यह मंदिर केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि इलाके के 4,000 हिंदुओं का एकमात्र सामाजिक-सांस्कृतिक केंद्र भी है। यदि यह परिसर बंद होता है, तो हिंदुओं को पूजा-अर्चना व त्योहारों के लिए निकटतम मंदिर (कैंब्रिज-56 किमी) या (लेस्टर-64 किमी) का रुख करना पड़ेगा। घाटे के चलते बेचने पड़ रहे हैं परिसर, स्पोर्ट्स सेंटर व क्लब पीटरबरो का विवाद ब्रिटेन में अकेला नहीं है। यहां की काउंसिलें बढ़ते खर्च व कम सरकारी मदद के कारण सामाजिक परिसर, स्पोर्ट्स सेंटर व कम्युनिटी भवन बेचकर बजट संभाल रही हैं। 2025 के ‘की सिटीज’ सर्वे में 60% काउंसिलों ने संपत्ति बिक्री को घाटा भरने का रास्ता बताया। बर्मिंघम को 24-25 का बजट संतुलित करने के लिए 2,883 करोड़ रु. की संपत्तियां बेचने का लक्ष्य रखना पड़ा। नॉटिंघम का 2025-26 घाटा 267 करोड़ और चार वर्षों का कुल अनुमानित अंतर 689 करोड़ रु. था। नीलामी में खामियां, समीक्षा बिना मंजूरी दी गई भारत हिंदू समाज का आरोप है कि बिक्री के दौरान दोनों पक्षों की बोलियों का ठीक मूल्यांकन नहीं हुआ। अदालत में संगठन ने कहा कि काउंसिल ने जांच और स्कोरिंग में गलतियां कीं। इसके बाद काउंसिल सदस्यों ने उन्हीं सिफारिशों को पड़ताल के बिना स्वीकार कर लिया। संगठन का कहना है कि मामला केवल ऊंची बोली का नहीं, बल्कि धार्मिक स्थल का भी है। ——————————————— ये खबर भी पढ़ें…

लौकी गलौटी कबाब रेसिपी: घर में ऐसे बनाए होटल जैसे लौकी के गलौटी कबाब, पकी ही बात! नोट करें सबसे आसान तरीका

लौकी के ग्लौटी कबाब बनाने की सामग्री के लिए: 1 लोकी, 2 कटे हुए आलू, 1/2 कप बेसन, बेडक्रंब्स, 1 छोटा अदरक-लहसुन का पेस्ट, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर। छवि: मेटा एआई 1/2 छोटा धनिया पाउडर, हरा धनिया, नमक, तेल। छवि: एआई बनाने की विधि: सबसे पहले लौकी को कद्दूकस करके आधा सा हिस्सा लें या मसाले में पका लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से लेबल लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए। अब एक बड़े प्लास्टिक में आलू को मैश करें। छवि: इंस्टाग्राम इसमें तैयार की गई लौकी, अन्य बेसन, बेडक्रंब्स, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गर्म मसाला, नमक और हरा धनिया धनिया अच्छी तरह से मिला लें। छवि: एआई यदि मिश्रण में ज्यादा मात्रा में नमक मिला हुआ है तो थोड़ा और बेसन या बेडक्रम्ब्स मिलाया जा सकता है। एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल का पाउडर लगाएं। छवि: एआई तैयार कबाबों को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और लम्बाई में कुरकुरा होने तक सेक लें। जब कबाब अच्छी तरह से पक जाए, तो क्विन प्लेट में निकाल लें। छवि: एआई लौकी के चटनी कबाब को हरी धनिया की चटनी, पुदीना की चटनी, इमली की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म दुकानें। फल तो ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला और नींबू का रस, मसाला, स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है। छवि: एआई लौकी का पानी अच्छी तरह से स्पष्ट नहीं, इससे कबाब टूटेंगे नहीं। इसके अलावा बेसन कबाब को बेहतरीन स्वाद और बढ़िया बैंडिंग देता है। कबाब को हमेशा मध्यम स्पर्श पर ही सेंकें ताकि वे अंदर तक अच्छी तरह से पैक हो जाएं। छवि: एआई फ़्लोरिडा तो इसमें डायमंड काजू या चीज़ भी पूरे स्वाद के साथ और भरपूर बनाया जा सकता है। यह एक बार घर पर निश्चित रूप से निश्चित है, विश्वास मानिये हर कोई इसका मूल्यवान बिना नहीं रहेगा। छवि: एआई अगर आप सेहत और स्वाद दोनों का मजा एक साथ लेना चाहते हैं, तो यह लोकी के ग्लौटी कबाब की रेसिपी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। छवि: फ्रीपिक
समय रैना के साथ फोटो वायरल होने पर भड़कीं कुशा:कहा- ये मेरा दोस्त नहीं, मेरे प्राइवेट पार्ट पर जोक बने, ट्रॉमा में थैरेपी लेनी पड़ी, जानिए पूरा विवाद

कुछ समय पहले ही एक रोस्ट शो में समय रैना ने कुशा कपिला पर कई आपत्तिजनक जोक किए थे। इसके बाद कुशा ने भड़कते हुए कहा था कि बार-बार मना करने के बावजूद समय रैना ने प्राइवेट पार्ट और निजी बातों पर मजाक करना जारी रखा। अब कुशा कि समय रैना के साथ एक फर्जी तस्वीर वायरल कर दावा किया जा रहा है कि कुशा खुद अपने पुराने बयान से पलट गई हैं। फोटो वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने साफ किया है कि वो समय की दोस्त नहीं हैं और तस्वीर AI जनरेटेड है। कुशा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से स्टोरी की सीरीज पोस्ट कर विवाद पर भड़ककर रिएक्शन दिया है। पहली स्टोरी में उन्होंने फर्जी तस्वीर में समय से पैच-अप के दावे पर लिखा है, ‘फर्जी और जानबूझर फैलाया गया। मेरा चेहरा AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बदला गया है। मुझे समझ नहीं आता कि कोई इस तरह की चीजों पर पैसे क्यों खर्च करेगा। इंटरनेट पर कुछ लोग मुझे छोटा दिखाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। अब तो यह सब देखकर हंसी आती है।’ अगली स्टोरी में उन्होंने लिखा, ‘जानबूझकर कितनी बातें फैलाओगे मीम अकाउंट्स? अब बस करो। क्या मुझे सच में उन जोक्स का खुलासा करना पड़ेगा ताकि मेरा गुस्सा सही साबित हो? फिर केस हो जाएगा भाई। आगे बढ़ो। अब मैं किसी पार्टी में भी नहीं जाऊंगी।’ आगे उन्होंने समय रैना से दोस्ती टूटने पर लिखा, ‘हां, हमारी दोस्ती थी। समय रैना, आशीष सोलंकी के रोस्ट शो में पैनलिस्ट था। कोई स्क्रिप्ट पहले से नहीं दी गई थी, कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं हुआ था और मुझे पहले से कोई जोक्स नहीं बताए गए थे। मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मेरे बारे में क्या बोला जाएगा। मेरे ऊपर किए गए जोक्स बहुत खराब थे। आज भी मेरा मानना है कि उन्हें सेंसर किया जाना चाहिए था। मैंने समय और आशीष दोनों को ब्लॉक कर दिया था। उस दिन जो शर्म और अपमान महसूस हुआ, उससे बाहर आने में मुझे काफी समय और थेरेपी लगी। काश वह रोस्ट कभी हुआ ही न होता।’ ‘यह दावा बिल्कुल गलत है कि मैंने समय के बुरे दौर का जश्न मनाया था। मैंने ऐसा कभी नहीं किया। कई मीडिया संस्थानों ने मुझसे उसके खिलाफ बोलने को कहा, लेकिन मैंने मना कर दिया। मैं समय की दोस्त नहीं हूं और कभी उसके शो लेटेंट में नहीं जाऊंगी। हमने बस सामान्य व्यवहार रखने का फैसला किया है और इंटरनेट पर एक-दूसरे के बारे में बात न करने का निर्णय लिया है।’ मेरे प्राइवेट पार्ट पर मजाक बनाए गए- कुशा आखिरी में कुशा कपिला ने AI जनरेटेड तस्वीर की असली तस्वीर शेयर कर लिखा, पिछले दो सालों से, उस रोस्ट के बाद और मेरे द्वारा उन जोक्स पर आपत्ति जताने के बाद, इंटरनेट पर कुछ लड़कों ने मेरे प्राइवेट पार्ट पर मजाक बनाए, यह तक कहा कि मेरे ऊपर रेप जोक्स किए गए होंगे। मेरी निजी जिंदगी का मजाक उड़ाया गया। एयरपोर्ट पर भी लोग मेरे पास आकर हंसते हुए कहते थे, “वो वाले जोक्स बता दो ना कुशा।” उस समय मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस होती थी और मेरे मैनेजर को उन्हें रोकना पड़ता था। क्यों हुआ कुशा और समय रैना का विवाद? कुशा कपिला बीते साल आशीष सोलंकी के रोस्ट शो में पहुंची थीं, जहां कॉमेडियन्स ने उन्हें रोस्ट किया था। शो में समय रैना ने कुशा पर काफी आपत्तिजनक बातें कहीं और निजी रिश्तों पर भी जोक्स किए। आमतौर पर इस तरह के रोस्ट शोज में सारे जोक्स पहले ही डिस्कस किए जाते हैं, हालांकि उस शो में कुशा को पहले से स्क्रिप्ट नहीं दी गई। लाइव शो रिकॉर्डिंग के समय कुशा कुछ नहीं बोल सकीं, हालांकि बाद में बैक स्टेज उन्होंने इसका विरोध किया। बाद में वीडियो से जोक म्यूट कर दिए गए थे, हालांकि इससे कुशा और समय की दोस्ती टूट गई।
पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा के पिता का निधन:मुंबई में 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली; हिसार में होगा अंतिम संस्कार

हरियाणा से पूर्व राज्यसभा सांसद और एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में 96 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित ए रोड, वसंत सागर में रखा गया है। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से हिसार लाया जाएगा। इसके बाद मोहना मंडी स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे अग्रोहा स्थित गोयनका उद्यान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने X पर पोस्ट कर नंद किशोर गोयनका के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आदमपुर अनाज मंडी में आढ़ती थे नंद किशोर गोयनका का जन्म 28 सितंबर 1930 को हुआ था। वे हिसार के आदमपुर कस्बे के गांव सदलपुर के रहने वाले थे। आदमपुर की अनाज मंडी में वे आढ़ती भी रहे और अनाज की खरीद-फरोख्त व कमीशन एजेंसी का कारोबार करते थे। उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी जुड़ाव रहा और उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। अग्रोहा धाम के विकास में निभाई अहम भूमिका नंद किशोर गोयनका के परिवार से जुड़े और वैश्य समाज के नेता बजरंग दास गर्ग ने बताया कि अग्रोहा धाम के विकास में नंद किशोर गोयनका की अहम भूमिका रही। वे अग्रोहा धाम के प्रमुख संस्थापकों में शामिल थे और वैश्य समाज के संरक्षक के रूप में भी उनकी पहचान थी। इसके अलावा उन्होंने हिसार और हरियाणा की कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के संचालन और विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। नंद किशोर के सात बच्चे नंद किशोर गोयनका अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके सात बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़े बेटे डॉ. सुभाष चंद्रा हैं। उनके अलावा लक्ष्मी नारायण, जवाहर और अशोक उनके बेटे हैं, जबकि कुसुम, उर्मिला और मोहिनी उनकी बेटियां हैं। सभी दिल्ली और मुंबई में रहते हैं। सुभाष चंद्रा ने पढ़ाई छोड़ कारोबार संभाला डॉ. सुभाष चंद्रा का हिसार की मोहना मंडी में भी पैतृक आवास है। परिवार के कारोबार की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। उनके पिता नंद किशोर गोयनका ने बचपन से ही सुभाष चंद्र को व्यापार की बारीकियां सिखाईं। एक समय परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा, जिसके चलते सुभाष चंद्र ने पढ़ाई बीच में छोड़ दी और पिता के साथ कारोबार संभालना शुरू कर दिया।
परिवार के साथ लंदन वैकेशन पर दिखीं प्रियंका चोपड़ा:बेटी मालती ने निकाले मां के बालों के क्लिप; विंबलडन देखने भी पहुंचीं, देखें तस्वीरें

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इस ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें उनकी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनास भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में एक खास वीडियो ने फैंस का ध्यान खींचा है, जिसमें छोटी मालती अपनी मां के बालों से पिन निकालती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वे फेमस टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन 2026 के मैच देखने भी पहुंचीं। देखें प्रियंका की लंदन ट्रिप की तस्वीरें मां के बालों से पिन निकालती हुई दिखीं मालती प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने लंदन ट्रिप की यादें शेयर की हैं। शुरुआत की तस्वीरों में वे विम्बलडन मैच का आनंद लेती और वहां मौजूद लोगों से मिलती दिख रही हैं। पोस्ट के आखिरी हिस्से में उन्होंने परिवार के साथ बिताए निजी पलों को दिखाया है। हालांकि प्रियंका ने किसी भी तस्वीर में अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। एक वीडियो में मालती अपनी मां के साथ कहानी सुन रही हैं, तभी प्रियंका उनसे अपने जूड़े से हेयरपिन निकालने के लिए कहती हैं। मालती बहुत ध्यान से एक-एक करके क्लिप हटाती हैं। आमतौर पर पब्लिक इवेंट्स के बाद निक जोनास प्रियंका के बाल खोलने में मदद करते हैं, लेकिन इस बार बेटी मालती यह करती नजर आईं। लंदन ट्रिप की अन्य तस्वीरें भी आईं सामने शेयर की गई अन्य तस्वीरों में मालती अपने पिता निक जोनास की गोद में बैठी हैं और दोनों ट्रेन की खिड़की से बाहर का नजारा देख रहे हैं। इस दौरान प्रियंका ने एक सेल्फी भी क्लिक की। एक दूसरी तस्वीर में मालती झील के किनारे बत्तखों को दाना खिलाते हुए आइसक्रीम का मजा ले रही हैं। आखिरी फोटो में मालती एक पेड़ के तने पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। यूजर्स बोले- मालती की आवाज बहुत प्यारी इस मां-बेटी के खूबसूरत तालमेल पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि निक, ऐसा लग रहा है कि मालती आपकी नौकरी छीनने आ रही है। मालती की बातचीत और उनकी आवाज सुनकर भी लोग तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कहा कि उनकी आवाज बहुत शांत और प्यारी है, वह बड़ी होकर सिंगर बनेगी। कुछ लोगों ने लिखा कि इस उम्र में बच्चे सच में आपकी मदद करना चाहते हैं। विंबलडन मैच देखने पहुंचीं थीं प्रियंका चोपड़ा गुरुवार को विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट का मुकाबला देखने पहुंचीं थीं। वे महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल मैच के दौरान फ्रंट रो में बैठी नजर आईं, जहां कोको गॉफ और कैरोलिना मुचोवा के बीच मुकाबला चल रहा था। प्रियंका ने स्टेडियम से ही अपने पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनास को फेसटाइम पर वीडियो कॉल किया और उन्हें विंबलडन का लाइव टूर कराया था। ‘वाराणसी’ से 8 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ स्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इस फिल्म के जरिए प्रियंका करीब 8 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। यह फिल्म ग्लोबल सक्सेस ‘आरआरआर’ के बाद राजामौली की अगली बड़ी फिल्म है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसे 1000 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट के साथ बनाया जा रहा है।
सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम दूसरे दिन भी जारी:पहली पारी में 66.85 प्रतिशत रही उपस्थिति; 18 जुलाई तक होंगे

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी 27 जिलों में हो रही है। इसके लिए प्रदेश में 1221 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षाएं 18 जुलाई तक चलेगी। पहली पारी में 3 लाख 35 हजार 268 में से 2 लाख 24 हजार 119 कैंडिडेट्स शामिल हुए, उपस्थिति प्रतिशत 66.85 प्रतिशत रहा। दूसरी पारी की परीक्षा तीन बजे से शुरू होगी। इस साल की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक इस एग्जाम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही एंट्री दी गई। अजमेर में 15 हजार 920 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड है। पहले 6,500, फिर 10,537 और अब 9,651 पदों पर भर्ती RPSC की अपील- दलालों और ठगों से रहें सावधान 1. किसी के बहकावे में न आएं RPSC ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा पास कराने का दावा करने वाले किसी भी दलाल, बिचौलिए (मीडिएटर) या ठग के झांसे में न आएं। 2. पैसे मांगने पर तुरंत यहां शिकायत करें अगर कोई भी व्यक्ति आपसे परीक्षा पास कराने के नाम पर पैसे (रिश्वत) मांगता है या कोई लालच देता है, तो सबूत के साथ तुरंत पुलिस, जांच एजेंसी या आयोग के कंट्रोल रूम नंबरों पर शिकायत करें, कंट्रोल रूम नंबर: 0145-2635200, 2635212 और 2635255 3. नकल या गड़बड़ी की तो भुगतनी होगी कड़ी सजा अगर कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा में नकल करते हुए या किसी भी तरह की गड़बड़ी में शामिल पाया गया तो नए कानून (राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022) के तहत बहुत सख्त कार्रवाई होगी। आरोपी को उम्रकैद (आजीवन कारावास) की सजा हो सकती है। 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना लग सकता है। आरोपी की घर-जमीन (चल-अचल संपत्ति) जब्त की जा सकती है। जानिए- किस जिले में कितने सेंटर बनाए अलग-अलग सब्जेक्ट की परीक्षाओं को चार ग्रुप में बांटा 12 जुलाई को ये एग्जाम हुआ 13 जुलाई को ये एग्जाम हो रहा आने वाले दिनों में ये होंगे पढें ये खबर भी…. प्रश्नपत्र की गाड़ी के पीछे-पीछे एग्जाम सेंटर में घुसे अभ्यर्थी:हाथों में बंधे धागे काटे, दुपट्टे उतरवाए; 27 जिलों में हुई सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा