पंजाब- इंसाफ के लिए 16 साल लड़ी बीबी खालड़ा:पुलिस ने न सुनी तो सुप्रीम कोर्ट गई; इन्हीं के पति पर OTT से हटी दिलजीत की फिल्म

पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज (पंजाब 95) रिलीज के 2 ही दिन बाद OTT प्लेटफॉर्म से हटने के बाद मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा फिर चर्चा में हैं। जसवंत खालड़ा ने श्मशान घाट, नगर निगम समेत अन्य जगहों से रिकॉर्ड इकट्ठा कर दावा किया था कि आतंकवाद के दौर में पंजाब में पुलिस के फर्जी एनकाउंटर में 25 हजार युवकों की हत्या की गई। फिर उन्हें लावारिस की तरह फूंक दिया गया। जसवंत खालड़ा को घर के बाहर से किडनैप कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी परमजीत कौर खालड़ा ने 16 साल की लंबी लड़ाई लड़ी। जिसके बाद दोषी पुलिस वालों को सजा हुई। वह पति के इंसाफ के लिए ट्रायल कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ीं। हालांकि उन्हें आज भी इस बात का मलाल है कि उन्होंने दोषियों को तो सजा दिला दी लेकिन उनके पति के साथ क्या हुआ, आज तक पता नहीं चला। घर से किडनैपिंग के बाद उनका कत्ल कैसे किया गया, किसी ने इसके बारे में राज नहीं उगला। पति को इंसाफ दिलाने के लिए बीबी खालड़ा ने क्या किया, गवाह न मुकरें, इसके लिए क्या कोशिश की, आखिर कैसे CBI जांच शुरू हुई, ये सब जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट…. पति को इंसाफ के लिए परमजीत कौर खालड़ा का संघर्ष जानिए:- *************** ये खबर भी पढ़ें… दिलजीत की 2 दिन पहले रिलीज ‘सतलुज’ OTT से हटाई:फिल्म में दावा- पंजाब में फर्जी मुठभेड़ में 25 हजार मारे; दोसांझ ने पायरेसी की अपील की पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित दिलजीत दोसांझ की फिल्म को अचानक OTT प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। खालड़ा ने आतंकवाद के दौर में पंजाब में फेक एनकाउंटर में 25 हजार युवाओं को मारने का दावा किया था। यह फिल्म 3 साल की रोक के बाद 2 दिन पहले ही नाम बदलकर रिलीज की गई थी। पहले इसका नाम ‘पंजाब 95’ था, जिसे ‘सतलुज’ नाम से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था (पढ़ें पूरी खबर)
शिमला मिर्च गाजर चिल्ला रेसिपी: खोज में बोले गए लगातार मिर्च और गाजर से बना चीला, स्वाद ऐसा की सब पूछेंगे रेसिपी

सामग्री: 1 कप बेसन, 1 गाजर, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च, 1 छोटा प्याज, 2 हरी मिर्च, हरा धनिया, ½ छोटा मोटा आटा, ¼ छोटा मोटा हल्दी, ½ छोटा टुकड़ा लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा टुकड़ा धनिया पाउडर, ½ छोटा मोटा धनिया पाउडर, स्वाद मसाला नमक, तेल छवि: फ्रीपिक बनाने की आसान विधि: बेसन में सबसे पहले एक बड़ा स्थान। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक और नमक मिलाया जाता है। छवि: एआई इसके बाद कद्दूकस की हुई गाजर, स्ट्रॉबेरी कटी मिर्च प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डाले हुए एक ब्लॉग तैयार करें। छवि: फ्रीपिक ध्यान रखें कि नासा न अधिक नमक हो और न ही अधिक नमक हो। इसे 10 मिनट के लिए ठीक करके रख लें। अब गर्म करें और चमकाएं तेल या घी। तैयार नासा को तवे पर नामांकित गोल आकार में फैलाया गया। छवि: एआई मध्यम किनारे पर दोनों तरफ से सोना और कुरकुरा होने तक सेंक लें। जब चीला दोनों तरफ से अच्छी तरह पक जाए, तो इसे प्लेट में निकाल लें। इसी तरह बाकी नासाल से भी चिली तैयार कर लें। छवि: एआई गरमा-गर्म मिर्च और गाजर का चीला हरी धनिया की चटनी, टमाटर की चटनी, दही या मसाला के साथ मसाले। सुबह के नाश्ते, बच्चों के टिफ़िन या शाम की भूख के लिए यह एक बेहतरीन और उपयोगी विकल्प है। छवि: एआई चिली को सबसे स्वादिष्ट बनाने के लिए चिली में छोटी सा सूजी या चावल का आटा मिला सकते हैं. इससे चीला चित्र कुकुरा गाएगा। छवि: एआई
सतलुज:डायरेक्टर हनी त्रेहान बोले- पंजाब की राजनीति में वर्षों से दबे दर्द की कहानी है ये फिल्म

दिलजीत दोसांझ स्टारर ‘सतलुज’ साढ़े तीन साल के इंतजार के बाद फाइनली जी5 पर आ रही है। इसके निर्देशक हनी त्रेहान ने खास बातचीत में फिल्म के रिलीज तक के संघर्ष और जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी को परदे तक लाने के सफर पर बात की… हनी त्रेहान कहते हैं कि ‘सतलुज’ की सबसे बड़ी चुनौती फिल्म बनाना नहीं, बल्कि उसे दर्शकों तक पहुंचाना रही। शूटिंग से लेकर पोस्ट-प्रोडक्शन तक किसी तरह की बाधा नहीं आई। पंजाब में जहां-जहां शूटिंग हुई, वहां प्रशासन ने पूरा सहयोग दिया, लेकिन फिल्म पूरी होने के बाद थिएट्रिकल रिलीज के लिए सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला और यहीं से संघर्ष शुरू हो गया। करीब साढ़े तीन साल तक फिल्म रिलीज का इंतजार करती रही।’ सिर्फ एक मैसेज किया, 45 सेकेंड में आया जवाब, फिल्म करने को राजी हुए दिलजीत हनी बताते हैं कि ‘कोविड के दौरान मैंने सिर्फ इतना मैसेज किया था कि दिलजीत आप भारत में हैं या अमेरिका? उसी रात उनकी कैलिफोर्निया की फ्लाइट थी, इसलिए मुझे उम्मीद नहीं थी कि मुलाकात हो पाएगी। कुछ ही सेकेंड में जवाब आया कि समय निकला तो जरूर मिलेंगे। एयरपोर्ट जाते वक्त दिलजीत सीधे मुझसे मिलने पहुंचे। दिलजीत ने एक बार भी पारिश्रमिक या बिजनेस मॉडल के बारे में सवाल नहीं किया। उनकी दिलचस्पी सिर्फ इस बात में थी कि कहानी क्यों कही जा रही है और कितनी ईमानदारी से परदे पर उतारी जाएगी।’ यह उन लोगों की कहानी है, जिन्होंने सच और इंसाफ के लिए जान दांव पर लगा दी हनी कहते हैं कि ‘सतलुज’ का उद्देश्य किसी राजनीतिक विचारधारा का समर्थन या विरोध करना नहीं है। मेरे लिए यह उन लोगों की कहानी है, जिन्होंने सच और इंसाफ के लिए जान तक दांव पर लगा दी। मैं चाहता हूं कि दर्शक फिल्म को खुले मन से देखें और इसके जरिए पंजाब के उस दौर, जसवंत सिंह के संघर्ष और न्याय की अहमियत पर नए सिरे से सोचें। किसी फिल्म की सबसे बड़ी सफलता बॉक्स ऑफिस नहीं, बल्कि दर्शकों के मन में उठने वाले सवाल भी होते हैं।’ पंजाब में शूटिंग के दौरान कहीं विरोध का सामना नहीं करना पड़ा बकौल हनी…‘सतलुज’ सिर्फ एक क्राइम ड्रामा नहीं, बल्कि पंजाब के उस दर्द की कहानी है, जो लंबे समय तक इतिहास और राजनीति की परतों में दबा रहा। इतनी संवेदनशील कहानी होने के बावजूद पंजाब में शूटिंग के दौरान कहीं विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। पुलिस स्टेशन, सरकारी इमारतों और सार्वजनिक स्थानों पर सभी जरूरी अनुमति के साथ काम हुआ और प्रशासन ने पूरा सहयोग दिया। फिल्म देखने के बाद पंजाब के लोगों ने भी कहा कि पहली बार इस दौर को सनसनी की तरह नहीं, बल्कि संवेदनशीलता के साथ दिखाया गया है। जसवंत सिंह खालड़ा कौन थे? जन्म : 2 नवंबर 1952, मृत्यु : 6 सितंबर 1995 घर: तरनतारन, पंजाब अमृतसर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में डायरेक्टर थे। समाजसेवी और मानवाधिकार कार्यकर्ता भी थे। शिरोमणि अकाली दल के मानवाधिकार विंग से जुड़े थे। जसवंत ने 16 जनवरी 1995 को पंजाब पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर के आरोप लगाए थे। सितंबर 1995 को जसवंत घर के बाहर से गायब हुए। पुलिस पर अपहरण का आरोप लगा। 1995 में ही जसवंत की हत्या भी कर दी गई थी। 2005 में कोर्ट ने जसवंत सिंह केस में पूर्व डीएसपी जसपाल सिंह समेत 6 पुलिसकर्मियों को सजा सुनाई थी।
यूरोप के 23 देशों में रिकॉर्ड-तोड़ हीटवेव:गर्मी से 11 लाख करोड़ का नुकसान, अगले साल 34% आबादी पानी को तरसेगी

यूरोप में इस साल गर्मी का लोगों की जिंदगी व अर्थव्यवस्था, दोनों पर सीधा असर पड़ा। यूरोप के 23 देशों में रिकॉर्ड-ब्रेकिंग हीटवेव दर्ज की गई। कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा और कई शहरों में अस्पतालों, बिजली ग्रिड, परिवहन और खेती पर दबाव बढ़ गया। अलग-अलग अनुमानों में इस गर्मी से 20 हजार से ज्यादा मौतों का दावा किया जा रहा है। भीषण गर्मी का यूरोप की जीडीपी पर भी असर हुआ है। एलियांज रिसर्च मॉडल के आधार पर की गई गणनाओं के अनुसार, गर्मी यूरोपीय अर्थव्यवस्था को ₹11 लाख करोड़ तक का झटका दे सकती हैं। वहीं, 2030 तक यूरोप को 61 लाख करोड़ रु. तक का आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह उत्पादकता में गिरावट, बिजली की मांग में उछाल, फसल नुकसान, पर्यटन पर असर और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ता दबाव है। विशेषज्ञों के मुताबिक संकट यहीं नहीं रुकेगा। यूरोपीय पर्यावरण एजेंसी का अनुमान है कि अगले साल तक यूरोप की करीब 34% आबादी जल संकट की चपेट में आ सकती है। दक्षिणी यूरोप में यह संकट और गहरा होगा, जहां गर्मियों में पानी की मांग और बढ़गी। भारत में 45 डिग्री झेल लेते हैं फिर यूरोप में 36 आफत क्यों? भारत में 45 डिग्री तापमान सूखी गर्मी में होता है, इसलिए पसीना जल्दी सूखकर शरीर को ठंडा करता है। यूरोप में 36° डिग्री गर्मी भी उमस के साथ आती है, तो पसीना सूख नहीं पाता और शरीर गर्म रहता है। इसे वेट-बल्ब खतरा कहते हैं। वेट-बल्ब तापमान लंबे समय तक रहे तो स्वस्थ व्यक्ति के लिए भी जानलेवा हो सकता है। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है और किडनी और लिवर फेल हो सकते हैं। उछाल… ब्रिटेन में एसी बिक्री 330%, फ्रांस में 1000% बढ़ी भीषण गर्मी ने एसी को लग्जरी से जरूरत बना दिया है। ब्रिटेन में एसी की बिक्री 330% तक तो फ्रांस में 1000% तक बढ़ी। तापमान बढ़ते ही कई बाजार में स्टॉक घटने लगा। पंखों व पोर्टेबल कूलर की मांग भी कई गुना तेजी से बढ़ी। 23 देशों में गर्मी के रिकॉर्ड टूटे, स्पेन में पारा 45 डिग्री पार हुआ यूरोप की हीटवेव ने तापमान के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कम से कम 23 देशों में जून की गर्मी ने नए रिकॉर्ड बनाए। स्पेन में पारा 45 डिग्री के पार पहुंचा, जबकि फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड्स व ब्रिटेन में भी रिकॉर्ड गर्मी दर्ज हुई। भास्कर एनालिसिस भीषण हीटवेव के पीछे ओमेगा ब्लॉक; इसमें गर्म हवा फंसकर बढ़ा रही तबाही ओमेगा ब्लॉक क्या पैटर्न होता है? यह मौसम का ऐसा पैटर्न है, जिसमें हाई-प्रेशर सिस्टम दो लो-प्रेशर सिस्टम के बीच फंस जाता है। इसका आकार ग्रीक अक्षर ओमेगा जैसा दिखता है। इस पैटर्न से गर्मी क्यों बढ़ने लगती है? हाई-प्रेशर सिस्टम गर्म हवा को एक जगह रोक देता है। बादल कम बनते हैं, बारिश रुकती है और जमीन लगातार गर्म होती रहती है। इससे यह संकट होता है। यूरोप की हीटवेव इस पैटर्न से कैसे जुड़ी है? ओमेगा ब्लॉक ने उत्तरी अफ्रीका और भूमध्यसागर की गर्म हवा को यूरोप के ऊपर रोक दिया। इसलिए कई देशों में तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर रहा। इस पैटर्न से और क्या असर पैदा होता है? जहां हाई-प्रेशर रहता है, वहां गर्मी और सूखा बढ़ता है। लो-प्रेशर में भारी बारिश-बाढ़ का खतरा बढ़ता है। जलवायु बदलाव से खतरा क्यों बढ़ गया है? ओमेगा ब्लॉक पहले भी बनते थे, लेकिन अब धरती ज्यादा गर्म है। इसलिए ऐसे पैटर्न में फंसी हवा पहले से ज्यादा गर्म और जानलेवा होने लगी हैं। यूरोप दुनिया में सबसे तेजी से गर्म हो रहा है। इसलिए ओमेगा ब्लॉक यहां ज्यादा खतरनाक हो रहे हैं। यूरोप के 20% घरों में ही एसी; इसलिए भी संकट ज्यादा यूरोप में हीटवेव इसलिए भी ज्यादा घातक साबित हो रही है, क्योंकि वहां सिर्फ 20% घरों में ही एसी है। अमेरिका में एसी 90% से भी ज्यादा घरों में है। यूरोप की ज्यादातर इमारतें ठंडे मौसम के हिसाब से बनी हैं। इसलिए तापमान ज्यादा होने पर घर, अस्पताल व नर्सिंग होम तक गर्म हो जाते हैं। बुजुर्गों, बच्चों व बीमार लोगों पर खतरा और बढ़ जाता है।
ब्लड शुगर से लेकर वजन तक…सेहत के लिए रामबाण है अमरूद के औषधि की चाय, जानिए कैसे और कैसे पीएं

आज हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है। रक्तचाप, उच्च वजन और पाचन तंत्र आज के समय की सबसे आम बीमारियाँ बन गई हैं। क्या आप जानते हैं कि आपके घर में आसानी से मिलने वाले अमरूद के पेड़ में ही इन सभी समस्याओं का समाधान छिपा है? अमरूद का फल तो सेहत के लिए जादुई होता है, लेकिन इसके पत्ते औषधीय गुणों का खजाना हैं। आयुर्वेद में अमरूद की चाय को एक बेहतरीन ‘हेल्थ टॉनिक’ माना जाता है। आइए जानते हैं इसके फायदे और इसे पीने के सही तरीके के बारे में। अमरूद के व्यापारी की चाय के फायदे क्या-क्या हैं? अमरूद के दुकानदारों के चाय भोजन के बाद रक्त में ग्लूकोज के स्तर को बढ़ने से रोका जाता है। यह बॉडी में रिव्यू के लेवल को स्टोरी करता है, जिससे टाइप-2 के मरीजों को बहुत फायदा होता है।अगर आपका पेट खराब और बढ़ते वजन से संबंधित है, तो यह आपकी मदद कर सकता है। यह कार्बोहाइड्रेट कॉम्प्लेक्स को शुगर में बदलने से रोकता है, जिससे शरीर में फैट जमा नहीं होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।अमरूद के दुकानदारों में विरोधी-साम्राज्य गुण होते हैं। इसके चाय पीने से पेट के निरपेक्ष बाज़ार ख़त्म हो जाते हैं। इससे गैस, अपच, कंजेशन और दस्त जैसे मुद्दों में तत्काल राहत मिलती है।यह चाय खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करती है, जिससे रक्त शर्करा का स्तर बेहतर होता है और दिल की हालत खतरे में पड़ जाती है। अमरूद के आर्किटेक्ट की चाय कैसे खरीदें? 4-5 अमरूद के समुद्री डाकू और साफा पत्ते, एक गिलास पानी, और स्वाद वाला छोटा सा शहद या नींबू का रस। सबसे पहले शिक्षक को पानी से अच्छी तरह धो लें। अब एक पैन में पानी के शौकीन और मसाले इन दुकानदारों को डाल दिए जाते हैं। पानी को 8-10 मिनट तक धीमा झटका तब तक जब तक पानी का रंग हरा या पीला न हो जाए। इसके बाद गैस बंद करें, चाय को अच्छा लें। स्वाद के लिए आप शहद या लेस्बियन में मिल सकते हैं। मुख्य लाभ पाने के लिए इस चाय को सुबह खाली पेट की खुराक सबसे सही माना जाता है। वजन और शुगर को नियंत्रित करने के लिए आप इसे दोपहर या रात के भोजन के बाद एक घंटे बाद भी ले सकते हैं। 1 से 2 कप चाय का सेवन गोदाम में है। (टैग्सटूट्रांसलेट)स्वास्थ्य(टी)स्वास्थ्य युक्तियाँ(टी)जीवनशैली(टी)अमरूद की पत्ती की चाय(टी)रक्त शर्करा(टी)वजन कम करना
नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप-2 में फूट-फूटकर रोईं सुनीता:कहा- सूप कौए के पेशाब जैसा; डायबिटीज है फिर भी भूखी रहीं; शो से निकलने की मांग की

नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो रहे रियलिटी शो लॉक-अप 2 में कंटेस्टेंट्स ने दिए जा रहे खाने की क्वालिटी पर संगीन आरोप लगाए हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, खराब खाना मिलने से रो पड़ीं और दावा किया कि शो में दिया जा रहा सूप, कौए की पेशाब जैसा है। इसके अलावा राम कपूर समेत शो के अन्य कंटेस्टेंट्स भी विरोध में उतर गए और एक रात बिना खाए सोए। रविवार को स्ट्रीम हुए शो के नए एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स खाना न मिलने पर विरोध करते दिखे। लिमिटेड स्कोर के चलते सभी घरवालों के खाने की डिमांड की पूर्ति नहीं हो सकी। जब कंटेस्टेंट्स ने सवाल किए कि शो में वो कंटेस्टेंट्स भी भूखे रहे, जिन्हें टैबलेट्स खानी होती हैं, तो होस्ट रितेश देशमुख ने तर्क दिया कि ऐसे कंटेस्टेंट्स के लिए सूप भेजा गया था। हालांकि कुछ समय पहले ही सुनीता ने सूप की तुलना, पेशाब सी की। सुनीता ने होस्ट रितेश देशमुख से कहा, ‘कल मेरा खाना नहीं आया। मैं भूखे पेट सोई हूं और मुझे डायबिटीज है’। इस पर रितेश ने तर्क दिया, ‘आपने स्नैक्स 8 बजे लिया, उसके 2 घंटे बाद आपके लिए सूप भी भेजा गया था। यहां मौजूद न्यूट्रिशियनिस्ट के मुताबिक आपकी दवाओं के अनुसार ही आपको खाना दे दिया गया था।’ सुनीता ने इस पर कहा, ‘मुझे खाना खाने की आदत है, वर्ना मुझे साइकॉलोजिकल दिक्कत होती है, अजीब लगने लगता है। बॉडी कांपती है।’ खाने की कमी से सुनीता ने की शो छोड़ने की मांग शो में जब होस्ट द्वारा खाने पर सफाई दी गई, तो सुनीता ने शो छोड़ने की मांग की है। उन्होंने होस्ट से कहा कि उन्हें काफी चोट लग चुकी हैं, वो गेम आगे नहीं खेलना चाहतीं और बाहर जाना चाहती हैं। ये कहते हुए सुनीता का ब्रेकडाउन हो गया और उन्होंने फूट-फूटकर रोते हुए कहा कि गोविंदा ने उन्हें शो में न जाने की चेतावनी दी थी। खाने पर क्यों है विवाद? दरअसल, शो की थीम के अनुसार, हर हफ्ते की शुरुआत में कंटेस्टेंट्स को टास्क के जरिए कुछ पॉइंट्स दिए जाएंगे। उन पॉइंट्स की मदद से ही कंटेस्टेंट्स खाना खरीद सकते हैं। कंटेस्टेंट्स ने जब खाने की क्वालिटी पर सवाल किए तो होस्ट रितेश ने कहा कि उन्होंने पॉइंट्स को सही ढंग से खर्च नहीं किया और हफ्ता पूरा होने से पहले ही सारे पॉइंट्स खत्म कर दिए, तो ये शो की जिम्मेदारी नहीं है। इस पर एक कंटेस्टेंट्स ने कहा कि पॉइंट्स से खरीदी गई थाली में भी खाने की क्वांटिटी काफी कम होती है, जिसमें सिर्फ 2 रोटियां और थोड़े से चावल आते हैं। इस पर रितेश ने जवाब दिया कि उन्हें एक के बजाए 2 थालियां ऑर्डर करनी चाहिए थीं। विवाद बढ़ता देख, शो में एक टास्क करवाया गया, जिसमें कंटेस्टेंट्स को खाने के लिए नए पॉइंट्स दिए गए हैं। शिल्पा शिंदे बनीं शो की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में शिल्पा शिंदे बतौर वाइल्ड कार्ड शामिल हो रही हैं। शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सुनीता और शिल्पा की बहस दिखाई जा रही है। नेटफ्लिक्स के शो से जुड़े ये विवाद भी पढ़िए- राम कपूर ने चीटिंग को किया जस्टिफाई- राम कपूर ने हाल ही में शो में कहा है कि अगर पति-पत्नी के बीच सच्चा प्यार हो तो धोखा देने के बाद भी रिश्ता खत्म नहीं होता। ये बयान उन्होंने को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के उस सवाल पर दिया, जिसमें उन्होंने पूछा कि ‘अगर आपका पार्टनर चीट करे, तो क्या आप रिश्ता खत्म करेंगे’? इस पर राम ने कहा- आप कनेक्शन फिर ढूंढिए। अगर आप प्यार करते हैं तो रिश्ता खत्म नहीं होता। शादी मुश्किल सफर है। हमें शादी पर रोज काम करना होता है। 20-25 साल की शादी में आपको उतार-चढ़ाव देखने पड़ते हैं। बुरे समय में अगर गलती से किसी एक से कुछ हो जाए, अगर आप उनके बगैर नहीं जी सकते और अपने बच्चों के बगैर नहीं जी सकते, तो समय के साथ चीजें सुधर जाती हैं। कभी-कभी ये गलती से हो जाता है। आकांक्षा चमोला ने बायसेक्शुअल होने की बात कबूली- ये शो 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है। शो शुरुआत से ही कॉन्सेप्ट कम और विवादों से सुर्खियों में है। शो के प्रीमियर में ही आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक अनाउंस कर दिया, जिसे कई यूजर्स ने फेक कहा। अब हाल ही में आकांक्षा ने शो में बायसेक्शुअल होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा है कि शादी से पहले उनके लड़कियों से भी रिश्ते रहे हैं और वो लड़कियों की तरफ आकर्षित होती हैं। सवालों में नेटफ्लिक्स की स्ट्रेटजी आमतौर पर ऐसे रियलिटी शोज में खाने और टास्क पर झगड़े होते हैं, लेकिन इससे इतर नेटफ्लिक्स के नए रियलिटी शो में लगातार विवादों और झगड़ों को ही हाईलाइट किया जा रहा है। शो में भाषा, गाली-गलौज और आपत्तिजनक शब्दों पर भी कोई सेंसर नहीं है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि दुनिया भर की बड़ी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम करने वाले नेटफ्लिक्स को भारत में सर्वाइव करने और व्यूज बटोरने के लिए विवादों की जरुरत क्यों पड़ रही है।
चांदी ₹2,046 गिरकर ₹2.32 किलो पर आई:सोना भी ₹832 सस्ता हुआ, ₹1.46 लाख का 10 ग्राम बिक रहा; कैरेट के हिसाब से देखें कीमत

सोना-चांदी के दाम में आज 6 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 832 रुपए गिरकर 1.46 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी 2,046 रुपए गिरकर 2.32 लाख रुपए पर आ गई है। सोना इस साल ₹12 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 12 हजार रुपए और चांदी 1 हजार रुपए से ज्यादा महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.46 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.32 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप-2 में फूट-फूटकर रोईं सुनीता:कहा- सूप कौए के पेशाब जैसा; डायबिटीज है फिर भी भूखी रहीं; शो से निकलने की मांग की

नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो रहे रियलिटी शो लॉक-अप 2 में कंटेस्टेंट्स ने दिए जा रहे खाने की क्वालिटी पर संगीन आरोप लगाए हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, खराब खाना मिलने से रो पड़ीं और दावा किया कि शो में दिया जा रहा सूप, कौए की पेशाब जैसा है। इसके अलावा राम कपूर समेत शो के अन्य कंटेस्टेंट्स भी विरोध में उतर गए और एक रात बिना खाए सोए। रविवार को स्ट्रीम हुए शो के नए एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स खाना न मिलने पर विरोध करते दिखे। लिमिटेड स्कोर के चलते सभी घरवालों के खाने की डिमांड की पूर्ति नहीं हो सकी। जब कंटेस्टेंट्स ने सवाल किए कि शो में वो कंटेस्टेंट्स भी भूखे रहे, जिन्हें टैबलेट्स खानी होती हैं, तो होस्ट रितेश देशमुख ने तर्क दिया कि ऐसे कंटेस्टेंट्स के लिए सूप भेजा गया था। हालांकि कुछ समय पहले ही सुनीता ने सूप की तुलना, पेशाब सी की। सुनीता ने होस्ट रितेश देशमुख से कहा, ‘कल मेरा खाना नहीं आया। मैं भूखे पेट सोई हूं और मुझे डायबिटीज है’। इस पर रितेश ने तर्क दिया, ‘आपने स्नैक्स 8 बजे लिया, उसके 2 घंटे बाद आपके लिए सूप भी भेजा गया था। यहां मौजूद न्यूट्रिशियनिस्ट के मुताबिक आपकी दवाओं के अनुसार ही आपको खाना दे दिया गया था।’ सुनीता ने इस पर कहा, ‘मुझे खाना खाने की आदत है, वर्ना मुझे साइकॉलोजिकल दिक्कत होती है, अजीब लगने लगता है। बॉडी कांपती है।’ खाने की कमी से सुनीता ने की शो छोड़ने की मांग शो में जब होस्ट द्वारा खाने पर सफाई दी गई, तो सुनीता ने शो छोड़ने की मांग की है। उन्होंने होस्ट से कहा कि उन्हें काफी चोट लग चुकी हैं, वो गेम आगे नहीं खेलना चाहतीं और बाहर जाना चाहती हैं। ये कहते हुए सुनीता का ब्रेकडाउन हो गया और उन्होंने फूट-फूटकर रोते हुए कहा कि गोविंदा ने उन्हें शो में न जाने की चेतावनी दी थी। खाने पर क्यों है विवाद? दरअसल, शो की थीम के अनुसार, हर हफ्ते की शुरुआत में कंटेस्टेंट्स को टास्क के जरिए कुछ पॉइंट्स दिए जाएंगे। उन पॉइंट्स की मदद से ही कंटेस्टेंट्स खाना खरीद सकते हैं। कंटेस्टेंट्स ने जब खाने की क्वालिटी पर सवाल किए तो होस्ट रितेश ने कहा कि उन्होंने पॉइंट्स को सही ढंग से खर्च नहीं किया और हफ्ता पूरा होने से पहले ही सारे पॉइंट्स खत्म कर दिए, तो ये शो की जिम्मेदारी नहीं है। इस पर एक कंटेस्टेंट्स ने कहा कि पॉइंट्स से खरीदी गई थाली में भी खाने की क्वांटिटी काफी कम होती है, जिसमें सिर्फ 2 रोटियां और थोड़े से चावल आते हैं। इस पर रितेश ने जवाब दिया कि उन्हें एक के बजाए 2 थालियां ऑर्डर करनी चाहिए थीं। विवाद बढ़ता देख, शो में एक टास्क करवाया गया, जिसमें कंटेस्टेंट्स को खाने के लिए नए पॉइंट्स दिए गए हैं। शिल्पा शिंदे बनीं शो की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में शिल्पा शिंदे बतौर वाइल्ड कार्ड शामिल हो रही हैं। शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सुनीता और शिल्पा की बहस दिखाई जा रही है। नेटफ्लिक्स के शो से जुड़े ये विवाद भी पढ़िए- राम कपूर ने चीटिंग को किया जस्टिफाई- राम कपूर ने हाल ही में शो में कहा है कि अगर पति-पत्नी के बीच सच्चा प्यार हो तो धोखा देने के बाद भी रिश्ता खत्म नहीं होता। ये बयान उन्होंने को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के उस सवाल पर दिया, जिसमें उन्होंने पूछा कि ‘अगर आपका पार्टनर चीट करे, तो क्या आप रिश्ता खत्म करेंगे’? इस पर राम ने कहा- आप कनेक्शन फिर ढूंढिए। अगर आप प्यार करते हैं तो रिश्ता खत्म नहीं होता। शादी मुश्किल सफर है। हमें शादी पर रोज काम करना होता है। 20-25 साल की शादी में आपको उतार-चढ़ाव देखने पड़ते हैं। बुरे समय में अगर गलती से किसी एक से कुछ हो जाए, अगर आप उनके बगैर नहीं जी सकते और अपने बच्चों के बगैर नहीं जी सकते, तो समय के साथ चीजें सुधर जाती हैं। कभी-कभी ये गलती से हो जाता है। आकांक्षा चमोला ने बायसेक्शुअल होने की बात कबूली- ये शो 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है। शो शुरुआत से ही कॉन्सेप्ट कम और विवादों से सुर्खियों में है। शो के प्रीमियर में ही आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक अनाउंस कर दिया, जिसे कई यूजर्स ने फेक कहा। अब हाल ही में आकांक्षा ने शो में बायसेक्शुअल होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा है कि शादी से पहले उनके लड़कियों से भी रिश्ते रहे हैं और वो लड़कियों की तरफ आकर्षित होती हैं। सवालों में नेटफ्लिक्स की स्ट्रेटजी आमतौर पर ऐसे रियलिटी शोज में खाने और टास्क पर झगड़े होते हैं, लेकिन इससे इतर नेटफ्लिक्स के नए रियलिटी शो में लगातार विवादों और झगड़ों को ही हाईलाइट किया जा रहा है। शो में भाषा, गाली-गलौज और आपत्तिजनक शब्दों पर भी कोई सेंसर नहीं है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि दुनिया भर की बड़ी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम करने वाले नेटफ्लिक्स को भारत में सर्वाइव करने और व्यूज बटोरने के लिए विवादों की जरुरत क्यों पड़ रही है।
बॉयफ्रेंड ने जलती सिगरेट से एक्ट्रेस की जांघ जलाई:रियलिटी शो में निती टेलर ने किया खुलासा, कहा- बर्थडे पर जलाया, थप्पड़ भी मारा

अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो अलायंस चर्चा में हैं। शो में टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। शो के हाल ही में स्ट्रीम हुए एक एपिसोड में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनके बॉयफ्रेंड ने उनकी जांघों को सिगरेट से जलाया था, जिसके निशान आज भी मौजूद हैं। नीति ने को-कंटेस्टेंट्स को वो दाग भी दिखाए। साथ ही नीति ने कहा है कि उनके साथ रिलेशनशिप में मारपीट भी हुई थी। अलायंस के हालिया एपिसोड में नीति टेलर ने को-कंटेस्टेंट रूही दोसांझ, मिनी माथुर और डेजी शाह से बातचीत करते हुए अपनी जांघों पर बने निशान दिखाकर कहा, एक्स बॉयफ्रेंड ने मुझे जला दिया था। ये सुनकर मिनी शॉक हो गईं और उन्होंने कहा, ये क्या बकवास है। जब सबने पूछा कि क्या ये गलती से जला था। तो नीति ने कहा, नहीं, वो बहुत वायलेंट और साइकोटिक था। नीति ने आगे बताया है कि ये घटना उनके एक्स बॉयफ्रेंड के बर्थडे के दिन हुई थी। एक्स ने एक नहीं बल्कि कई जगह सिगरेट से जलाकर निशान बनाए थे। उसी दिन उन्हें थप्पड़ भी मारा गया था, जिसके बाद उन्होंने रिश्ता खत्म कर लिया था। बातचीत के दौरान नीति ने जांघों पर 5 निशान गिनवाए, जो कथित तौर पर सिगरेट से बनाए गए थे। कौन हैं नीति टेलर? नीति टेलर एक टेलीविजन एक्ट्रेस हैं। नीति इश्कबाज, कैसी ये यारियां और गुलाम जैसे शोज का हिस्सा रही हैं। 8 नवंबर 1994 को जन्मीं नीति 31 साल की हैं। नीति ने 15 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू किया था। नीति टेलर ने 2019 में बॉयफ्रेंड परिक्षित बावा से सगाई की थी, जिसके अगले साल दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। टीवी शोज के अलावा नीति 3 तेलुगु फिल्मों और कई म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा रही हैं। शो अलायंस के बारे में- ये एक सेलिब्रिटी रियलिटी शो है, जिसमें अलायंस बनाने पर फोकस किया जाता है। शो 26 जून से अमेजन प्राइम पर शुरू हुआ है। शो की शुरुआत 8 जोड़ियों के साथ हुई थी। इनमें रवि किशन, बेटी रीवा के साथ पहुंचे थे। हालांकि रवि किशन 3-4 दिन बाद ही शो से बाहर हो गए। उनके अलावा निखिल चिनप्पा, कुशल टंडन, अर्सलान गोनी, रूही दोसांझ, डॉली जावेद, पायल, मिनी माथुर जैसे कई लोग शामिल हैं। पहले हफ्ते शो से वंशज को एलिमिनेट किया गया है। अब शो में अगू, वृद्धि पटवा और सोहेल खान बतौर वाइल्ड कार्ड शामिल हुए हैं। शो को एक्टर कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं।