कुन्हा के डबल गोल से जीता ब्राजील:ग्रुप-सी के टॉप पर आया, हैती फुटबॉल वर्ल्डकप से बाहर होने वाली पहली टीम

5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत से ब्राजील ग्रुप-सी के टॉप पर आ गई। जबकि, हैती टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। अब 24 जून को ब्राजील का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा, जबकि हैती अपने अंतिम ग्रुप मैच में मोरक्को से भिड़ेगा। मैनचेस्टर यूनाइटेड के फॉरवर्ड माथियस कुन्हा को इस मैच की स्टार्टिंग-11 में मौका मिला। उन्होंने 23वें और 36वें मिनट में गोल दागे। एक गोल विनीसियस जूनियर ने पहले हाफ के इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में किया। इस मैच के बाद ब्राजील और मोरक्को के एक समान 4-4 अंक हैं, लेकिन ब्राजील गोल डिफरेंस की वजह से टेबल के टॉप पर है। ब्राजील का गोल डिफरेंस 3 है, जबकि मोरक्को का 1 है। गोल डिफरेंस टूर्नामेंट में किसी टीम के टोटल गोल और गंवाए गए गोल के बीच का अंतर होता है। उदाहरण के रुप में किसी टीम ने टूर्नामेंट में 5 गोल दागे हैं और 3 गोल खाए हैं, तो उसका गोल डिफरेंस 2 होगा। पहले हाफ में आए तीनों गोल ब्राजील ने 24 साल पुराना वर्ल्ड कप रिकॉर्ड दोहराया दूसरे हाफ में डिफेंस ने संभाली जिम्मेदारी, गोल रहित रहा मैच के दूसरे हाफ में हैती ने वापसी की कोशिश की, लेकिन ब्राजील के मजबूत डिफेंस और गोलकीपर के सामने कोई खास मौका नहीं बना सका। 1974 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में खेल रही हैती की टीम दो मैचों में हार के बाद नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई। ब्राजील वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम ब्राजील वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बन गई है। उसने टूर्नामेंट में अब तक खेले 116 मैचों में 241 गोल दागे हैं। ब्राजील ने जर्मनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। जर्मनी ने 113 मैचों में 239 गोल दागे हैं। ——————————————-
अमेरिका 32 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप के नॉकआउट में पहुंचा:ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया; साइबारी का सबसे तेज गोल, मोरक्को ग्रुप-सी के टॉप पर

मेजबान अमेरिका ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में प्रवेश कर लिया है। उसने शनिवार के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया। अमेरिकी टीम ने 32 साल बाद नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है। सिएटल स्टेडियम में ग्रुप-डी के मैच में स्टार फॉरवर्ड क्रिश्चियन पुलिसिक की गैरमौजूदगी में उतरी अमेरिकी टीम ने इस एडिशन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। पुलिसिक पिंडली की चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल सके। लेकिन, टीम को उनकी कमी नहीं खली। अमेरिका ने इससे पहले अपने पहले मुकाबले में पराग्वे को 4-1 से हराया था। टीम ग्रुप-डी में 6 अंक के साथ पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। तुर्किए और पराग्वे एक-एक अंक के साथ तीसरे और चौके नंबर पर हैं। बर्गेस का आत्मघाती गोल, अमेरिका को बढ़त मैच के 11वें मिनट में अमेरिका को बढ़त मिली, जब फोलारिन बालोगुन के क्रॉस को रोकने की कोशिश में ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडर कैमरून बर्गेस ने आत्मघाती गोल कर दिया। फ्रीमैन ने हेडर से गोल दागा पहले हाफ के 43वें मिनट में अमेरिका ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। सिर्जिनो डेस्ट के डिफ्लेक्टेड प्रयास को एलेक्स फ्रीमैन ने हेडर से गोल में बदल दिया। वीडियो रिव्यू के बाद गोल को मंजूरी मिली। यह 21 साल फ्रीमैन का विश्व कप में पहला गोल था। मैच 30: स्कॉटलैंड Vs मोरक्को; 0-1 साइबारी का लगातार दूसरे मैच में गोल, मोरक्को जीता मोरक्को ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप-सी मैच में स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया। टीम 4 अंक के साथ ग्रुप सी के टॉप पर है। उसने पहले मैच में ब्राजील को ड्रॉ पर रोका था। बूस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल स्ट्राइकर इस्माइल साइबारी ने किया, जो विश्व कप 2026 का अब तक का सबसे तेज गोल और विश्व कप इतिहास में मोरक्को का सबसे तेज गोल भी बन गया। ब्राहिम डियाज के सटीक पास पर साइबारी स्कॉटलैंड के डिफेंस को भेदते हुए आगे बढ़े और गोलकीपर एंगस गन को छकाकर गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया। वे वर्ल्ड कप में अपने शुरुआती दो मुकाबलों में गोल करने वाले केवल दूसरे अफ्रीकी खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि मिस्र के मोहम्मद सलाह ने 2018 विश्व कप में हासिल की थी।

फिल्म से जुड़ीं तो लौटीं बंटवारे की यादें:अंजना सुखानी बोलीं- धूप में खड़ी थी, अमिताभ बच्चन ने कुर्सी और छाता भिजवाया

इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में मेहर का किरदार निभा रहीं अंजना सुखानी ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में फिल्म, करियर और जिंदगी से जुड़े किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि उनके परिवार का पार्टीशन से गहरा जुड़ाव रहा और इस दौर की कहानियों ने फिल्म को उनके लिए निजी बना दिया। बातचीत में उन्होंने अमिताभ बच्चन की विनम्रता और शाहरुख खान की इंसानियत से जुड़े अनुभव भी साझा किए। सवाल: आपकी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज हो चुकी है। आपके किरदार और फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है? जवाब: बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से फिल्म को प्यार मिल रहा है। आखिर यह इम्तियाज अली की फिल्म है, तो उम्मीद भी यही थी। मेरे किरदार ‘मेहर’ को भी लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म की कहानी काफी इंटेंस है। उसमें प्यार, बंटवारे का दर्द और ट्रॉमा है। ऐसे माहौल में मेरा किरदार हल्कापन और ह्यूमर लेकर आता है। मेहर बहुत मुंहफट है और मन में आता है, वह बोल देती है। लोग कह रहे हैं कि उसका किरदार फिल्म में ताजगी जैसा महसूस होता है। यह सुनकर खुशी होती है। सवाल: आपके किरदार को लेकर सबसे खूबसूरत कॉम्प्लिमेंट क्या मिला? जवाब: काफी अच्छे कॉम्प्लिमेंट मिले, लेकिन बार-बार सुनने को मिला कि मेहर का किरदार कहीं न कहीं ‘जब वी मेट’ की गीत जैसा लगता है। गीत भी बेफिक्र थी और बिना सोचे अपनी बात कह देती थी। यह तुलना मेरे लिए बहुत बड़ा कॉम्प्लिमेंट है। सवाल: इम्तियाज अली अपने किरदारों पर बहुत काम करते हैं। आपने मेहर के किरदार के लिए अलग से क्या तैयारी की? जवाब: इम्तियाज खुद इतनी तैयारी करके आते हैं कि कलाकारों को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। मेरा किरदार भी सॉफ्ट और हल्का था, इसलिए तैयारी ज्यादा नहीं करनी पड़ी। मैंने सिर्फ समझने की कोशिश की कि इस किरदार का बैकग्राउंड क्या है और उसकी सोच कैसी है। मैं नहीं चाहती थी कि यह किरदार नकारात्मक लगे। मेहर जो भी बोलती है, वह मासूमियत में बोलती है, किसी को चोट पहुंचाने के इरादे से नहीं। मैं हमेशा स्क्रिप्ट मिलने के बाद अपने हिसाब से कैरेक्टर स्केच लिखती हूं और फिर डायरेक्टर से उस पर चर्चा करती हूं। उसके बाद चीजें आसान हो जाती हैं। सवाल: फिल्म पार्टीशन के दौर की कहानी है। उस समय को समझने के लिए आपने क्या किया? जवाब: मेरे नाना-नानी और दादा-दादी दोनों ही बंटवारे के समय भारत आए थे। मेरी नानी कराची से थीं। मैंने उनसे उस दौर की कई कहानियां सुनी हैं। कुछ साल पहले मैंने गूगल मैप पर उन्हें उनका पुराना इलाका दिखाया था। वह भावुक हो गई थीं। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि जिस जगह को छोड़कर आई थीं, उसे कभी फिर देख पाएंगी। मेरे लिए वह खास पल था। सवाल: आपकी नानी उस दौर के बारे में और क्या बताती थीं? जवाब: वह बताती थीं कि उनका परिवार काफी संपन्न था। वहां उनके बड़े घर थे, लेकिन यहां आना पड़ा तो सब कुछ पीछे छोड़ना पड़ा। उन्होंने बताया था कि वे सिर्फ कुछ निजी चीजें ही बचाकर ला पाईं। सोचिए, एक दिन अचानक कोई कह दे कि यह शहर अब आपका नहीं है और आपको सब छोड़कर जाना होगा। यह बहुत दर्दनाक होता होगा। जब मैंने फिल्म देखी तो मुझे बार-बार उनकी बातें याद आईं और महसूस हुआ कि उस दौर से गुजरने वाले लोगों ने कितना कुछ सहा होगा। सवाल: शूटिंग के दौरान सबसे यादगार अनुभव क्या रहा? पंजाब में शूटिंग का माहौल कैसा था? जवाब: हमारे ज्यादातर हिस्से मुंबई के सेट पर शूट हुए और कुछ शूटिंग चंडीगढ़ में हुई। माहौल बहुत अच्छा था। सबसे पहले पंजाब का खाना, सुबह गरमागरम कुलचे और छोले मिलते थे। नवंबर का मौसम था, हल्की ठंड थी, इसलिए शूटिंग और मजेदार रही। मेरे ज्यादातर सीन नसीर साहब, दिलजीत और रजत सर के साथ थे, इसलिए सेट पर परिवार जैसा माहौल महसूस होता था। सवाल: नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? जवाब: मैंने उनसे ज्यादा बातें नहीं कीं क्योंकि उनका किरदार इंटेंस था। जब कोई कलाकार इतने गहरे किरदार में होता है, तो उसे स्पेस देना जरूरी होता है। वह सेट पर अपने में रहते थे, लेकिन उन्हें काम करते देखना सीखने जैसा था। किसी भी कलाकार के लिए उनके साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी बात है। सवाल: दिलजीत दोसांझ आज ग्लोबल स्टार बन चुके हैं। उनके साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? जवाब: मुझे लगता है कि दिलजीत ग्लोबल स्टार बनने के लिए ही बने हैं। उनका म्यूजिक हर पीढ़ी पसंद करती है। एक कलाकार के तौर पर मुझे उनकी सबसे खास बात उनकी आंखों की सच्चाई लगती है। जब वो परफॉर्म करते हैं तो लगता है कि पूरी ईमानदारी से किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में भी उन्होंने ठहराव और सादगी के साथ काम किया है। सवाल: आपकी जर्नी काफी खूबसूरत रही है। सबसे बड़ी सफलता आप किसे मानती हैं? जवाब: मेरे लिए सबसे बड़ी सफलता यही है कि मुझे इतने बड़े और बेहतरीन लोगों के साथ काम करने का मौका मिला। आज कितने लोग कह सकते हैं कि उनकी फिल्म थिएटर में रिलीज हुई, वो भी ऐसे फिल्ममेकर्स और कलाकारों के साथ। मेरे लिए यही सफलता है। बॉक्स ऑफिस कोई तय नहीं कर सकता। हम सिर्फ अपना काम और मेहनत कंट्रोल कर सकते हैं। सवाल: आपने कई बड़े डायरेक्टर्स और दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। अब तक की जर्नी में सबसे खूबसूरत बात क्या रही है? जवाब: मेरे लिए सबसे खूबसूरत बात यही है कि मुझे देश के बेहतरीन फिल्ममेकर्स के साथ काम करने का मौका मिला। जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है कि निखिल आडवाणी, रोहित शेट्टी, राम गोपाल वर्मा, राज मेहता और इम्तियाज अली जैसे निर्देशकों के साथ काम करना बड़ी बात है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं। सवाल: इतने बड़े नामों के साथ काम करने की बात आई, तो अमिताभ बच्चन के साथ आपका अनुभव कैसा रहा? उनसे क्या सीखने को मिला? जवाब: मैंने उनके साथ एक कैडबरी विज्ञापन और बाद में फिल्म डिपार्टमेंट में काम किया। उनसे मैंने सबसे बड़ी चीज विनम्रता सीखी। मेरी नानी कहा करती थीं कि

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप- जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया:नीदरलैंड से मुकाबला; पाकिस्तान लगातार 2 मैच हार चुकी, बांग्लादेश से आज भिड़ंत

वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच होगा। ऑस्ट्रेलिया अपने दोनों मुकाबले जीत चुकी है। तीसरी जीत के साथ वह भारत को पछाड़कर ग्रुप-A में टॉप पर पहुंच जाएगी। मुकाबला दोपहर 3 बजे से साउथम्पटन में खेला जाएगा। पाकिस्तान और बांग्लादेश का मुकाबला शाम 7 बजे से शुरु होगा। पाकिस्तान दोनों मुकाबले हार चुकी है, जबकि बांग्लादेश के 2 मैच में 2 पॉइंटस हैं। दोनों के लिए यह जीत जरुरी है। तीसरा मुकाबला ग्रुप-B में टॉप पर मौजूद इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच रात 11 बजे से होगा। मैच 14: टी-20 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड का मैच टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड की कभी भिड़ंत नहीं हुई है। यह पहला मौका होगा, जब दोनों टीमें आमने-सामने हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार 2 मुकाबले जीत चुकी है। नीदरलैंड अपने दोनों मुकाबले हार चुकी है। अब एक और हार उसे सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर सकती है। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स बेथ मूनी से ऑस्ट्रेलिया को बड़ी पारी की उम्मीद बेथ मूनी टी-20 में ऑस्ट्रेलिया की टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 120 मैचों में 125.29 की स्ट्राइक रेट से 3562 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 117 रन है। गेंदबाजी में मेगन शूट ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 126 मैचों में 6.39 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 152 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर 5 विकेट है। स्टेर कैलिस पर नीदरलैंड की बैटिंग का दारोमदार नीदरलैंड के लिए स्टेर कैलिस ने टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाए है। उन्होंने 66 मैचों में 104.67 की स्ट्राइक रेट से 1971 रन बनाए हैं। उनका पारी में बेस्ट स्कोर नाबाद 126 रन है। टीम के लिए गेंदबाजी में आइरिस ज्वीलिंग टॉप विकेट टेकर रही हैं। उन्होंने 95 मैचों में 5.27 की बेहद किफायती इकोनॉमी से 102 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 6 रन देकर 3 विकेट है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वॉल, एलिस पेरी, ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वारेहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला केरी, सोफी मॉलिन्यूक्स (कप्तान), अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शूट। नीदरलैंड: हीथर सीजर्स, फीबे मोल्केनबोएर, बेबेट डी लीडे (कप्तान/विकेटकीपर), स्टेर कैलिस, रोबाइन रीके, मिर्ते वैन डेन राड, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस ज्विलिंग, कैरोलीन डी लांगे, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वैन डेर वोनिंग। मैच 15: बांग्लादेश से सिर्फ 4 मैच हारी पाकिस्तान टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक 20 बार आमने-सामने आई हैं। इनमें पाकिस्तान ने 16 मैच जीते हैं। वहीं बांग्लादेश को 4 जीत मिली है। टूर्नामेंट में 2 मैच गंवाकर पाकिस्तान ग्रुप-A में पांचवे स्थान पर है। उसे अगले तीनों मुकाबले जीतने होंगे। एक भी हार उसे सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर सकती है। वहीं बांग्लादेश ने 2 मैच में एक जीत दर्ज की है। वह 2 पॉइंट्स के साथ ग्रुप में चौथे नंबर पर है। एक भी हार उसे करो या मरो की स्थिति में पहुंचा सकती है। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स मुनीबा अली पाकिस्तान की टॉप रन स्कोरर पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर बैटर मुनीबा अली ने टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 91 मैचों में 98.38 की स्ट्राइक रेट से 1643 रन जोड़े हैं। 102 रन उनका बेस्ट स्कोर है। गेंदबाजी में स्पिनर सादिया इकबाल टीम की टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 61 मैचों में 5.88 की इकोनॉमी से रन देते हुए 77 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट है। कप्तान निगार सुल्ताना से बांग्लादेश को उम्मीदें बांग्लादेश के लिए कप्तान निगार सुल्ताना हैं। उन्होंने 125 मैचों में 92.76 की स्ट्राइक रेट से 2553 रन बनाए हैं। उनका पारी में बेस्ट स्कोर नाबाद 113 रन है। टीम के लिए गेंदबाजी में नाहिदा अख्तर सबसे कामयाब रही हैं। उन्होंने 104 मैचों में 5.89 की इकोनॉमी से 117 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 8 रन देकर 5 विकेट है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, रमीन शमीम, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल। बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुआरिया फिरदौस, निगार सुल्ताना (कप्तान/विकेटकीपर), शोभना मोस्तरी, शमीन अख्तर, शूर्णा अख्तर, रितु मोनी, नाहिदा अख्तर, राबिया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर। मैच 16: स्कॉटलैंड के सामने टेबल टॉपर इंग्लैंड की चुनौती टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें सिर्फ 1 बार आमने-सामने आई हैं। इस मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी। स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत इंग्लिश टीम को सेमीफाइनल के करीब पहुंच देगी। वहीं स्कॉटलैंड ने 2 मैच में एक जीत दर्ज की है। वह 2 पॉइंट्स के साथ ग्रुप-A में तीसरे नंबर पर है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए उसके लिए इस मैच में जीत जरुरी है। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स सोफी एक्लेस्टन ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए इंग्लैंड के लिए बैटिंग में डेनियल व्याट हॉज ने सबसे ज्यादा रन बनाए है। उन्होंने 182 मैचों में 129.78 की ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 3490 रन बनाए हैं। 124 रन उनका बेस्ट स्कोर है। वहीं स्पिनर सोफी एक्लेस्टन टीम की मुख्य गेंदबाज हैं। उन्होंने 108 मैचों में 6.03 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 149 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 18 रन देकर 4 विकेट है। सारा ब्राइस स्कॉटलैंड की प्रमुख बैटर स्कॉटलैंड के लिए सारा ब्राइस ने टी-20 में लगातार रन बनाए हैं। उन्होंने 81 मैचों में 111.37 की स्ट्राइक रेट से 1782 रन जोड़े हैं। 67 रन उनका बेस्ट स्कोर है। गेंदबाजी में कप्तान कैथरीन ब्राइस टीम की मुख्य विकेट टेकर हैं। उन्होंने 62 मैचों में 5.00 की बेहतरीन इकोनॉमी से 68 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 8 रन देकर 4 विकेट है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनियल गिब्सन, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल। स्कॉटलैंड: डार्सी कार्टर, कैथरीन फ्रेजर, कैथरीन ब्राइस (कप्तान), सारा ब्राइस (विकेटकीपर), एल्सा लिस्टर, मेगन मैकोल, प्रियानाज चटर्जी, रेचल स्लेटर, कर्स्टी गॉर्डन, क्लो एबेल, गैब्रिएला फोंटेनला।

एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की, राम मंदिर और अनुच्छेद 370 को बालासाहेब के दृष्टिकोण से जोड़ा | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:20 जून, 2026, 04:27 IST राजनीतिक विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए शिंदे ने कहा कि जो लोग भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें रोजाना आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। एकनाथ शिंदे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (फ़ाइल तस्वीर: एएनआई) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को पार्टी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए एक विशेष प्रस्ताव का नेतृत्व किया, जिसमें उनके नेतृत्व की प्रशंसा की गई और दावा किया गया कि मोदी सरकार के तहत शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की कई दीर्घकालिक आकांक्षाएं पूरी हुई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि यह प्रस्ताव मोदी की उपलब्धियों और वर्षों से राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्वीकार करने के लिए पारित किया गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दशकों तक सार्वजनिक जीवन में रहने के बावजूद कोई भी प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सका। मोदी को “देश का गौरव” बताते हुए शिंदे ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को ऐतिहासिक निर्णय बताया, जो बालासाहेब ठाकरे की दीर्घकालिक दृष्टि को दर्शाता है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी प्रशंसा की और उन्हें नक्सलवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने और अनुच्छेद 370 को हटाने का समर्थन करने का श्रेय दिया। शिंदे ने कहा कि शिवसेना को इस बात पर गर्व है कि उसे एनडीए की ओर से बधाई प्रस्ताव पेश करने का मौका दिया गया। उनके अनुसार, पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने पैरों पर खड़े होकर मोदी के नेतृत्व की सराहना की, जो शिवसेना के भीतर प्रधान मंत्री के लिए मजबूत समर्थन को रेखांकित करता है। राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए शिंदे ने कहा कि जो लोग भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें रोजाना आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। एनडीए सरकार के विकास एजेंडे पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने टिप्पणी की, “लोगों ने पहले ही ऐसे आलोचकों को उनकी जगह दिखा दी है।” शिवसेना नेता ने अपने भाषण के दौरान बार-बार बालासाहेब ठाकरे का जिक्र किया और तर्क दिया कि सेना संस्थापक के प्रति सच्ची निष्ठा उनके विचारों और सिद्धांतों का पालन करने में है। राम मंदिर और अनुच्छेद 370 के फैसलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बालासाहेब इन लक्ष्यों को हासिल होते देखकर खुश होते। सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर मतभेदों की अटकलों के बीच, शिंदे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के साथ एकता दिखाने की भी कोशिश की। उन्होंने दोनों नेताओं के बीच शीत युद्ध की बात को खारिज करते हुए कहा कि दोनों एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं और शासन और विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मोदी को बधाई देने वाला प्रस्ताव कार्यक्रम के केंद्रबिंदु के रूप में उभरा, शिंदे ने इस अवसर का उपयोग एनडीए के प्रति शिवसेना की प्रतिबद्धता को मजबूत करने और प्रधान मंत्री के कार्यकाल को एक ऐसे कार्यकाल के रूप में प्रस्तुत करने के लिए किया, जिसमें बालासाहेब ठाकरे द्वारा लंबे समय से समर्थित मुद्दों पर काम किया गया था। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना लेखक के बारे में मयूरेश गणपति News18.com के समाचार संपादक मयूरेश गणपति, राजनीति और नागरिक मुद्दों के साथ-साथ मानव हित की कहानियों पर लिखते हैं। वह एक दशक से अधिक समय से महाराष्ट्र और गोवा को कवर कर रहे हैं। @ पर उसका अनुसरण करें…और पढ़ें समाचार राजनीति एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की, राम मंदिर और अनुच्छेद 370 को बालासाहेब के दृष्टिकोण से जोड़ा अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें
उद्धव ठाकरे ने यूबीटी सेना प्रमुख पद से इस्तीफे की पेशकश की, बागी सांसदों को ‘देशद्रोही’ बताया | ब्रेकिंग | न्यूज18

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी। सर्वाधिकार सुरक्षित। सीएनएन और सीएनएन लोगो केबल न्यूज नेटवर्क, एलपी एलएलएलपी के पंजीकृत चिह्न हैं, जिन्हें अनुमति के साथ प्रदर्शित किया गया है। NEWS18.com पर या उसके हिस्से के रूप में CNN नाम और/या लोगो का उपयोग उनके संबंध में केबल न्यूज नेटवर्क के बौद्धिक संपदा अधिकारों का हनन नहीं करता है। © कॉपीराइट नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड 2026। सर्वाधिकार सुरक्षित। (टैग्सटूट्रांसलेट)अनिल देसाई(टी)अरविंद सावंत(टी)बीजेपी बनाम शिव सेना(टी)ब्रेकिंग न्यूज(टी)एकनाथ शिंदे(टी)भारतीय राजनीति(टी)लोक सभा सांसद(टी)महा विकास अघाड़ी(टी)महाराष्ट्र समाचार(टी)महाराष्ट्र राजनीति(टी)महायुति(टी)मुंबई राजनीति(टी)एमवीए(टी)विपक्षी राजनीति(टी)पार्टी दलबदल(टी)राजनीतिक संकट(टी)राजनीतिक समाचार भारत(टी)राजाभाऊ वाजे(टी)शिव सैनिक(टी)शिवसेना(टी)शिवसेना सांसद(टी)शिवसेना विद्रोह(टी)शिवसेना विभाजन(टी)शिवसेना यूबीटी(टी)यूबीटी संकट(टी)उद्धव इस्तीफे की पेशकश(टी)उद्धव ठाकरे(टी)उद्धव ठाकरे नवीनतम
तमिलनाडु के सीएम विजय द्वारा कर्नाटक के मेकेदातु बांध परियोजना का विरोध करने से कावेरी विवाद गहरा गया है

कावेरी नदी विवाद और गहरा गया है क्योंकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने कर्नाटक की मेकेदातु बांध परियोजना का विरोध किया है, जिससे पानी के अधिकार, पीने के पानी की जरूरतों और पर्यावरणीय प्रभाव पर नई चिंताएं पैदा हो रही हैं। यह मुद्दा कांग्रेस-टीवीके गठबंधन के भीतर भी दरार पैदा कर रहा है, तमिलनाडु ने परियोजना के लिए कर्नाटक के दबाव पर कड़ी आपत्ति जताई है। कर्नाटक का तर्क है कि मेकेदातु परियोजना का उद्देश्य पीने के पानी और बिजली की जरूरतों को पूरा करना है, जबकि तमिलनाडु को डर है कि इससे कावेरी जल का उसका उचित हिस्सा प्रभावित हो सकता है। चूंकि दोनों राज्य नदी अधिकारों पर टकराव कर रहे हैं, इसलिए यह विवाद संघीय संबंधों, गठबंधन राजनीति, किसानों, शहरी पेयजल आपूर्ति और पर्यावरण शासन पर प्रभाव के साथ एक प्रमुख राजनीतिक टकराव में बदल रहा है। n18oc_ Indian18oc_politicsn18oc_brass-tacksNews18 मोबाइल ऐप – https://onelink.to/desc-youtube आखरी अपडेट: 19 जून, 2026, 19:40 IST (टैग्सटूट्रांसलेट)ब्रेकिंग न्यूज इंडिया(टी)कावेरी विवाद(टी)कावेरी जल बंटवारा(टी)सीएम विजय(टी)कांग्रेस टीवीके गठबंधन(टी)कांग्रेस टीवीके दरार(टी)पेयजल की जरूरतें(टी)पर्यावरण संबंधी चिंताएं(टी)किसान जल मुद्दा(टी)भारतीय राजनीति(टी)अंतर राज्य जल विवाद(टी)कर्नाटक(टी)कर्नाटक मेकेदातु(टी)कर्नाटक तमिलनाडु पानी विवाद(टी)कावेरी नदी विवाद(टी)कावेरी जल अधिकार(टी)मेकेदातु बांध(टी)मेकेदातु परियोजना(टी)नदी जल विवाद(टी)दक्षिण भारत की राजनीति(टी)तमिलनाडु(टी)तमिलनाडु सीएम विजय(टी)तमिलनाडु ने मेकेदातु(टी)टीवीके का विरोध किया