Saturday, 06 Jun 2026 | 07:13 AM

Trending :

रणबीर-आलिया की शादी की चौथी एनिवर्सरी:बर्फबारी के बीच सेलब्रैशन की तस्वीरें शेयर की; एक्ट्रेस ने लिखा- तू साथ है तो दिन रात है

रणबीर-आलिया की शादी की चौथी एनिवर्सरी:बर्फबारी के बीच सेलब्रैशन की तस्वीरें शेयर की; एक्ट्रेस ने लिखा- तू साथ है तो दिन रात है

बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को अपनी शादी की चौथी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस मौके पर आलिया ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की कई अनसीन तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में यह कपल बर्फीली वादियों के बीच सुकून के पल बिताता नजर आ रहा है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्कीइंग ट्रिप की झलक दिखाई है। शेयर किए गए वीडियो में दोनों पहाड़ों पर स्कीइंग करते और बर्फीली वादियों का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। एक फोटो में दोनों साथ बैठकर गर्म ड्रिंक्स एन्जॉय कर रहे हैं। हालांकि आलिया ने लोकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन विजुअल्स देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह कपल स्विट्जरलैंड के गस्ताद में छुट्टियां मना रहा है। बेटी राहा संग नजर आए रणबीर कपूर तस्वीरों में रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ नजर आ रहे हैं। रणबीर, राहा को साथ में लेकर ‘एल्पका’ (एक तरह का पहाड़ी जानवर) को खाना खिलाते दिख रहे हैं। आलिया ने पोस्ट के साथ एक इमोशनल नोट भी लिखा फिसलने और गिरने, चलने और बहुत सारी बातें करने के बीच… हमने अपने लिए एक बहुत ही शानदार लाइफ बना ली है। शॉर्ट में कहूं तो… तू साथ है तो दिन रात है। आलिया ने इस पोस्ट के बैकग्राउंड में अपनी फिल्म ‘हाईवे’ का म्यूजिक इस्तेमाल किया है। फैमिली ने दी बधाई आलिया की इस पोस्ट पर परिवार और बॉलीवुड सितारों ने खूब प्यार बरसाया। रणबीर की मां नीतू कपूर ने इसे ‘परफेक्ट’ बताया, वहीं आलिया की मां सोनी राजदान ने कमेंट किया “यह सब कितना जादुई और प्यारा है।” रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी दिल वाला इमोजी शेयर किया। अयान की फिल्म से शुरू हुई थी लव स्टोरी आलिया और रणबीर की प्रेम कहानी अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर शुरू हुई थी। कई सालों तक डेटिंग के बाद 14 अप्रैल 2022 को दोनों ने मुंबई में अपने घर ‘वास्तु’ में सादगी से शादी की थी। उसी साल नवंबर में उन्होंने बेटी राहा का स्वागत किया। अब यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर-आलिया के साथ विक्की कौशल भी लीड रोल में होंगे।

मधुबाला की बायोपिक में धुरंधर फेम एक्ट्रेस की चर्चा:दावा- लीड रोल में सारा अर्जुन नजर आ सकती हैं, आधिकारिक घोषणा बाकी

मधुबाला की बायोपिक में धुरंधर फेम एक्ट्रेस की चर्चा:दावा- लीड रोल में सारा अर्जुन नजर आ सकती हैं, आधिकारिक घोषणा बाकी

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराओं में गिनी जाने वाली मधुबाला की बायोपिक को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। फिल्म में उनकी भूमिका कौन निभाएगा, इसे लेकर नए नाम सामने आ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, लीड रोल के लिए सारा अर्जुन का नाम सबसे आगे है। फिल्म को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करेंगे, जबकि निर्देशन जसमीत के रीन करेंगे। सारा अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। इसी के बाद उनके करियर को नया मोड़ मिला और अब उन्हें मधुबाला जैसी आइकॉनिक शख्सियत निभाने का मौका मिल सकता है। टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। 2026 के आखिर तक इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है। फिल्म 50-60 के दशक के गोल्डन एरा को बड़े स्तर पर दिखाएगी। इसमें मधुबाला की फिल्मों के साथ उनकी निजी जिंदगी, खासकर रिश्ते, संघर्ष और कम उम्र में हुई मौत को विस्तार से दिखाया जाएगा। इस किरदार के लिए सारा अर्जुन को खास तैयारी करनी होगी। वह लुक टेस्ट, डायलॉग डिलीवरी और बॉडी लैंग्वेज पर काम करेंगी, ताकि मधुबाला की ग्रेस और स्क्रीन प्रेजेंस को सही तरीके से पर्दे पर उतार सकें। मधुबाला की बायोपिक के लिए पिछले कुछ समय में कई बड़ी एक्ट्रेसेस के नाम सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कियारा आडवाणी का नाम जोड़ा गया था। हाल ही में अनीत पड्डा को लेकर भी खबरें आई थीं कि वह इस रोल के लिए चुनी जा सकती हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स में सारा अर्जुन का नाम सबसे मजबूत दावेदार के तौर पर सामने आया है। अगर कास्टिंग फाइनल होती है, तो यह उनके करियर का बड़ा ब्रेक साबित हो सकता है। दर्शकों को हिंदी सिनेमा के ग्लैमरस और रहस्यमयी दौर को करीब से देखने का मौका मिलेगा। हालांकि, आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

बंगाली एक्टर की मौत पर सौरव गांगुली का बयान:बोले- वे पानी में गए ही क्यों; एक्ट्रेस बोलीं- आप AC में रहते हो, मजबूरी नहीं समझोगे

बंगाली एक्टर की मौत पर सौरव गांगुली का बयान:बोले- वे पानी में गए ही क्यों; एक्ट्रेस बोलीं- आप AC में रहते हो, मजबूरी नहीं समझोगे

बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत के मामले में पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली का एक बयान विवादों में आ गया है। दरअसल राहुल की मौत ओडिशा में शूटिंग के दौरान पानी में डूबने से हुई थी, जिस पर सौरव ने सवाल उठाया था कि वे पानी में गए ही क्यों। इस पर एक्ट्रेस स्वस्तिका मुखर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। स्वस्तिका ने कहा कि एक पब्लिक फिगर होने के नाते सौरव गांगुली को पता होना चाहिए कि वे क्या बोल रहे हैं। सौरव गांगुली ने क्या कहा था? कुछ दिन पहले जब सौरव गांगुली से राहुल की मौत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे ‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया। लेकिन उन्होंने आगे यह भी जोड़ दिया, “मुझे समझ नहीं आता कि शूटिंग के लिए भी वह पानी में क्यों गए?” सौरव के इसी ‘क्यों’ वाले सवाल पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। एक्ट्रेस बोलीं- आपको जमीन की हकीकत नहीं पता’ स्वस्तिका मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में सौरव को जवाब देते हुए कहा, सौरव गांगुली अपना नॉन-फिक्शन शो AC फ्लोर पर शूट करते हैं। उन्हें वो सब कुछ मिल जाता है जिसकी उन्हें जरूरत होती है क्योंकि वो सौरव गांगुली हैं। उन्हें नहीं पता कि जमीन पर असल में शूटिंग कैसे होती है। स्वस्तिका ने आगे कहा कि अगर राहुल पानी में नहीं जाते, तो मेकर्स उनकी जगह किसी और को ले आते। काम की मजबूरी और रिस्क सबको समझ नहीं आता। मजबूरी में करना पड़ता है रिस्क वाला काम स्वस्तिका ने सौरव के लहजे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब आप किसी के काम पर इस तरह की टिप्पणी करते हैं, तो आप उसके काम को छोटा दिखाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, हर कोई सौरव गांगुली नहीं होता जिसे सारी सुविधाएं मिलें। एक आम एक्टर के लिए उसका काम ही उसकी कमाई का जरिया है। अगर वह मना करेगा तो उसका करियर खत्म हो सकता है। किसी की मौत पर ऐसे सवाल उठाना संवेदनहीनता है। कैसे हुई थी राहुल बनर्जी की मौत? यह हादसा 29 मार्च को ओडिशा में हुआ था। राहुल वहां अपने बंगाली शो ‘भोलेबाबा पार करेगा’ की शूटिंग कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सीन के दौरान राहुल और उनकी को-एक्ट्रेस श्वेता मिश्रा घुटने तक पानी में खड़े थे। अचानक उनका पैर फिसला और वे पास ही बने एक गहरे गड्ढे में चले गए। दोनों को तुरंत दीघा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। श्वेता की जान बच गई, लेकिन राहुल को नहीं बचाया जा सका। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में हड़ताल राहुल की मौत ने फिल्म सेट पर सुरक्षा के इंतजामों की पोल खोल दी है। इसके विरोध में और बेहतर सुरक्षा नियमों की मांग को लेकर बंगाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री ने 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कलाकारों और टेक्नीशियंस का कहना है कि जब तक सेट पर सुरक्षा के कड़े मानकतय नहीं किए जाते, तब तक काम बंद रहेगा।

तमिल एक्ट्रेस सुभाषिनी सुब्रमण्यम का शव मिला:मौत से पहले कॉल पर हुआ था पति से झगड़ा, दो साल पहले हुई थी शादी

तमिल एक्ट्रेस सुभाषिनी सुब्रमण्यम का शव मिला:मौत से पहले कॉल पर हुआ था पति से झगड़ा, दो साल पहले हुई थी शादी

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सुभाषिनी सुब्रमण्यम का शव उनके चेन्नई स्थित अपार्टमेंट में मिला है। 36 साल की एक्ट्रेस डिप्रेशन में थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौत से कुछ समय पहले ही उनका पति से वीडियो कॉल पर झगड़ा हुआ था। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, सुभाषिनी, चेन्नई के इयप्पंथंगल इलाके में किराए के फ्लैट में रह रही थीं, जहां उनका शव मिला है। उन्होंने 2 साल पहले 2024 में बिपिन चंद्रन से शादी की थी। कुछ समय से दोनों अलग रह रहे थे। 6 अप्रैल को मौत होने से पहले उन्होंने पित बिपिन को वीडियो कॉल किया था, जिसमें दोनों का झगड़ा हुआ था। पुलिस जांच के अनुसार, झगड़े के बाद ही सुभाषिनी ने आत्महत्या की है, हालांकि अब तक मौत का सटीक कारण और वजह सामने नहीं आ सकी ही। शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुभाषिनी सुब्रमण्यम श्रीलंका की रहनेवाली थीं। वो तमिल टीवी इंडस्ट्री में काम मिलने के बाद चेन्नई आकर बस गई थीं। साल 2012 में फिल्म इनी अवन से करियर की शुरुआत करने के बाद वह कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुकी थीं। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान टीवी शो कायल में दीपिका का किरदार निभाने पर मिली थी। इसके अलावा वो इल्लाम मेला इरुकुरवन पाथुप्पन और वेब जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम में करीब साढ़े 4 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने 2 दिन पहले आखिरी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने जिंदगी के सार का जिक्र किया था। वो अक्सर सोशल मीडिया पर पति बिबिन के साथ तस्वीरें भी पोस्ट किया करती थीं।

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने प्रेग्नेंसी की खबर साझा की:पति वरुण बंगेरा के साथ खुशी जताई; फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयां

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने प्रेग्नेंसी की खबर साझा की:पति वरुण बंगेरा के साथ खुशी जताई; फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयां

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। उन्होंने अपने पति वरुण बंगेरा के साथ एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस नए सफर को लिटल मिरैकल बताया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने संकेत दिया कि उनके घर अगस्त 2026 में नन्हा मेहमान आने वाला है। करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए फोटोशूट में अपनी प्रेग्नेंसी की झलक दिखाई। इस पोस्ट में कपल बेहद खुश नजर आ रहा है और उनके चेहरे पर पैरेंट्स बनने की एक्साइटमेंट साफ दिखती है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ए लिटल मिरैकल इज ऑन द वे। यह खबर सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाइयों से घेर लिया। इंडस्ट्री के कई सितारों ने कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की और इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। करिश्मा और वरुण ने अब तक अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखा है, ऐसे में यह अनाउंसमेंट उनके फैंस के लिए खास बन गया है। गौरतलब है कि करिश्मा तन्ना 42 साल की उम्र में पहली बार मां बनने जा रही हैं। आजकल 40 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी का ट्रेंड बढ़ रहा है, हालांकि इसे मेडिकल भाषा में “एडवांस्ड मैटरनल एज” माना जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक सही देखभाल और मेडिकल सपोर्ट के साथ इस उम्र में भी सुरक्षित प्रेग्नेंसी संभव है। करिश्मा और वरुण ने साल 2022 में शादी की थी और अब शादी के करीब चार साल बाद दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। यह उनके जीवन का एक नया और खास पड़ाव है, जिसे लेकर दोनों बेहद उत्साहित हैं। फिलहाल करिश्मा इस फेज को एंजॉय कर रही हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। उनके फैंस अब अगस्त 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा।

5 महीने में एक्ट्रेस माईना नंदनि ने 13 किलो वजन कम किए, खाने में क्या खाया और कैसी रही दिनचर्या, खुद बताया

ask search icon

Last Updated:April 02, 2026, 17:53 IST Fat to Fit Transformation : साउथ की मशहूर एक्ट्रेस माईना नंदनि ने खुद इस बात को कबूल की है कि उसने सिर्फ 5 महीने के अंदर 13 किलो वजन घटा लिया है. उन्होंने जैसे ही सोशल मीडिया पर इस बात को रखी वैसे ही इस पर बहस छिड़ गई. लेकिन महज 5 महीनों के भीतर 13 किलो वजन कम कर उन्होंने साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सही खान-पान से कुछ भी मुमकिन है. उनके इस ‘फैट टू फिट’ ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर उनके फैंस हैरान हैं और हर कोई उनके इस जादुई बदलाव का राज जानना चाहता है. इस राज को नंदनि ने खुद बता भी दिया है. टीवी से लेकर फिल्मों तक मशहूर कॉमेडी एक्ट्रेस हैं माईना नंदिनी. नंदिनी ने अपने मीडिया करियर की शुरुआत वीजे के तौर पर की थी और सरवनन मीनाक्षी सीरियल में माईना नाम के किरदार से तमिलनाडु के लोगों के बीच पहचान बनाई. इसके बाद केडी पिल्ला किल्लाडी रंगा, नम्मा वीट्टु पिल्लै, अरनमणई 3, विक्रम जैसी फिल्मों में भी काम किया. विक्रम फिल्म में माईना नंदिनी ने विजय सेतुपति की पत्नी का रोल निभाया था. लेकिन आजकल नंदनि अपने पति के साथ वेट लॉस जर्नी के कारण काफी चर्चा में हैं.  वेट लॉस जर्नी से पहले नंदनि के पति योगेश 90 किलो वजन के थे जबकि नंदनि 75 किलो की थीं. ज्यादा वजन के कारण वे अक्सर अपना मजाक खुद ही उड़ाती रहती थी. नंदनि ने पहले टीवी में कदम रखा और बिग बॉस सीजन 6 में हिस्सा लिया. अभी वो किलाड़ी जोड़ी नाम के रियलिटी शो में अपने पति और टीवी एक्टर योगेश के साथ भाग ले रही हैं. दोनों मिलकर वेट लॉस जर्नी को काफी सहज बना दिया है.   इस बीच नंदिनी और योगेश ने मिलकर करीब 5 महीने में 13 और 20 किलो तक वजन कम किया है. योगेश ने 90 किलो से 70 किलो तक और नंदिनी ने 75 किलो से 62 किलो तक वजन घटाया है. इंस्टाग्राम पर अपने वजन कम करने का सीक्रेट शेयर करते हुए नंदिनी और योगेश ने बताया कि उन्होंने पूरी तरह से एक्सरसाइज के जरिए ही वजन कम किया है. Add News18 as Preferred Source on Google एक्ट्रेस मैना नंदिनी ने अपनी डाइट के सारे सीक्रेट्स शेयर किए हैं. उनके मुताबिक, सुबह उठते ही वो एक ग्लास पानी पीती हैं. इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म थोड़ी देर के लिए बढ़ जाता है और कैलोरी जल्दी बर्न होती है. इसके अलावा, रात भर शरीर में जमा हुए टॉक्सिन्स बाहर निकलने में और पेट साफ करने में भी ये मदद करता है. इसके बाद 15-20 मिनट बाद थोड़ा फ्रेश होकर नंदिनी जिम या योगा जैसी कोई एक्सरसाइज करती हैं जो उस दिन प्लान की होती है. सुबह पानी पीकर एक्सरसाइज करने से शरीर को ज्यादा एनर्जी मिलती है. खाली पेट एक्सरसाइज करने से शरीर में जमा फैट एनर्जी के लिए इस्तेमाल होता है, जिससे वजन जल्दी कम होता है. एक्सरसाइज के दौरान पसीना और पहले पीया गया पानी शरीर से गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है. नंदिनी ने बताया कि वो सुबह और रात के खाने से 30 मिनट पहले एप्पल साइडर विनेगर लेती हैं. एप्पल साइडर विनेगर से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे कम खाना खाने में मदद मिलती है. रिसर्च के मुताबिक, ये शरीर में फैट जमा होने को भी कम करता है. इसके अलावा, जब कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खाते हैं, तो एप्पल साइडर विनेगर ब्लड शुगर अचानक बढ़ने से रोकता है. लेकिन बिना एक्सपर्ट की सलाह के इसे नहीं लेना चाहिए. खासकर जिन लोगों को पहले से पेट की समस्या है, उन्हें खुद से ये नहीं लेना चाहिए. नंदिनी ने बताया कि वो सुबह के खाने में अच्छे से मैश किया हुआ केला, एक्सपर्ट द्वारा सुझाया गया प्रोटीन पाउडर और अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर डोसा की तरह बनाकर खाती थीं. इससे पूरा दिन उन्हें एनर्जी की कमी नहीं होती है क्योकि इसमें प्रोटीन भरा रहता है.  दोपहर के खाने में बिना तेल के, एयर फ्रायर में मछली फ्राई (अगर जरूरत हो तो ऑलिव ऑयल), 3 अंडों का सफेद हिस्सा, 1 अंडे का पीला हिस्सा, 200 ग्राम चावल, 100 ग्राम सेब जैसे कोई भी फल खाती हैं. नंदिनी ने बताया कि वह रात का खाना 7 से 8 बजे के बीच खत्म कर लेती हैं. डिनर में वह शकरकंद, 200 ग्राम मछली और 2 अंडे का सफेद हिस्सा खाती हैं. शकरकंद में पोटैशियम, मैग्नीशियम और बी6 विटामिन होते हैं, जो मांसपेशियों को रिलैक्स करते हैं और अच्छी नींद के लिए मेलाटोनिन हार्मोन बनने में मदद करते हैं. इसके अलावा यह धीरे-धीरे पचता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है, जिससे रात में भूख नहीं लगती. शकरकंद धीरे-धीरे पचता है, इसलिए इसे खाने के बाद 2-3 घंटे बाद ही सोना सही रहता है. डायबिटीज के मरीज इस कंद को खाने से बच सकते हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि रोज़ाना खाने में मछली और अंडा शामिल करने से शरीर को प्रोटीन समेत कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, स्पष्टीकरण: ये जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए दी गई है. अपनी खाने की आदत या रोजमर्रा की जिंदगी में कोई बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें. News18  इन जानकारियों के लिए जिम्मेदार नहीं है. First Published : April 02, 2026, 17:53 IST

हरियाणा में भोजपुरी सिंगर पवन सिंह-अंजलि राघव की पेशी आज:राज्य महिला आयोग बयान दर्ज करेगा; स्टेज पर एक्ट्रेस की कमर छुई थी

हरियाणा में भोजपुरी सिंगर पवन सिंह-अंजलि राघव की पेशी आज:राज्य महिला आयोग बयान दर्ज करेगा; स्टेज पर एक्ट्रेस की कमर छुई थी

हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर छूने के मामले में राज्य महिला आयोग ने आज (2 मार्च) भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह को फरीदाबाद में पेश होने के लिए बुलाया है। पवन सिंह के साथ अंजलि भी आयोग के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखेंगी। अंजलि ने आयोग को ई-मेल के जरिए पवन सिंह की शिकायत की थी, जिसमें कुछ सबूत भी भेजे गए थे। इसके बाद 24 मार्च को पवन सिंह को नोटिस भेजा गया था। अंजलि ने कहा था- लखनऊ में शो के दौरान पवन सिंह ने गलत तरीके से उनकी कमर छुई थी। यह अनुचित व्यवहार था। बाद में बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट और झूठा प्रचार किया गया। हरियाणा महिला आयोग ने इससे पहले सिंगर बादशाह को भी समन भेजकर पेश होने के लिए कहा था। बादशाह के पेश न होने पर आयोग ने उनके खिलाफ FIR तक कराने के आदेश दिए थे। अब पढ़िए…मामले पर क्या बोलीं आयोग अध्यक्ष पढ़िए…अंजलि ने शिकायत में क्या कहा था अपमानजक पोस्ट हटवाई जाए: अंजलि राघव ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को ई-मेल के जरिए भेजी शिकायत में कहा था- सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ चल रहे अपमानजनक पोस्ट और झूठे प्रचार को तुरंत हटवाने के निर्देश दिए जाएं। अंजलि ने आगे लिखा था कि मैं 16 वर्ष की आयु से विभिन्न रामलीलाओं में माता सीता का किरदार निभाती थी। इसी के जरिए पहचान बनाई। इस विवाद के बाद दिल्ली की रामलीला में मेरा यह किरदार छीन लिया गया। पीआर टीम ने धमकी दी: अंजलि ने बताया- मैंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस घटना की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से सार्वजनिक की। इसके बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर मुझसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उस समय लगा मामला शांत हो गया। हालांकि पवन सिंह की पीआर टीम ने मुझे लगातार धमकियां दीं। कहा गया कि मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाएंगे और बदनाम किया जाएगा। मेरे खिलाफ कई फर्जी और आपत्तिजनक पोस्ट किए गए। कुछ क्षेत्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मेरे बारे में झूठी कहानियां और अफवाह भी फैलाई गई। साइबर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की: शिकायत में आगे लिखा था- मैंने संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट्स और मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ साइबर पुलिस दिल्ली में शिकायत दी, लेकिन अभी तक आपत्तिजनक सामग्री हटाई नहीं गई है। आयोग आपत्तिजनक पोस्ट और झूठे इंटरव्यू तुरंत हटवाए। साथ ही संबंधित लोगों से सार्वजनिक माफी दिलवाई जाए। ————- यह खबर भी पढ़ें… अंजलि की कमर छूने पर हरियाणा महिला आयोग सख्त: चेयरपर्सन बोलीं- हरियाणवी एक्ट्रेस-पवन सिंह को फरीदाबाद बुलाएंगे; नोटिस भेजने की तैयारी हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की स्टेज पर भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह द्वारा कमर छूने पर महिला आयोग ने सख्ती दिखाई है। अंजलि ने हरियाणा महिला आयोग को शिकायत कर ई-मेल के जरिये सबूत भेजे थे, जिसके बाद दोनों पक्षों को फरीदाबाद बुलाया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

मोनालिसा के को-एक्टर बोले- डायरेक्टर सनोज मिश्रा को फंसाया गया:कहा- एक्ट्रेस छेड़छाड़ के आरोप झूठे, सेट पर मस्ती करने वाली मोनालिसा पीड़ित कैसे

मोनालिसा के को-एक्टर बोले- डायरेक्टर सनोज मिश्रा को फंसाया गया:कहा- एक्ट्रेस छेड़छाड़ के आरोप झूठे, सेट पर मस्ती करने वाली मोनालिसा पीड़ित कैसे

एक्ट्रेस मोनालिसा भोंसले और फरमान खान की शादी का मामला अब कानूनी लड़ाई के साथ-साथ आपसी बयानों में उलझ गया है। मोनालिसा ने जहां अपने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं उनके को-एक्टर मुकेश पाल ने एक्ट्रेस के दावों को झूठा बताया है। मुकेश का कहना है कि मोनालिसा ने लव जिहाद के एंगल को छुपाने के लिए डायरेक्टर को बदनाम करने की साजिश रची है। मुकेश फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मोनालिसा के साथ काम कर चुके हैं। ‘सेट पर मस्ती करने वाली एक्ट्रेस पीड़ित कैसे?’ मुकेश ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अपना गुस्सा जाहिर किया। मुकेश ने कहा, “अगर मोनालिसा के साथ कुछ गलत हो रहा था, तो वह सेट पर इतनी खुश कैसे थीं? उन्होंने मेरे साथ रील्स बनाईं, टीम के साथ डांस किया और जमकर पार्टियां कीं। अगर कोई महिला छेड़छाड़ का शिकार होती है, तो उसके चेहरे पर वो दर्द दिखता है, लेकिन मोनालिसा तो पूरी मौज-मस्ती में थीं।” मुकेश ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा को पूरी तरह निर्दोष बताया है। फरमान पर लगाया ‘जिहादी’ होने का आरोप मुकेश ने मोनालिसा के पति फरमान खान पर भी तीखे हमले किए। उन्होंने दावा किया कि फरमान पहले एक ‘बाबा’ का भेष बनाकर हिंदू बनकर लोगों से मिलता था। मुकेश ने कहा, “फरमान एक जिहादी है। मोनालिसा उसके साथ मिलकर हम सबको बदनाम कर रही है। जिस इंसान के पास कुछ नहीं था, उसके पास केरल में इतनी बड़ी शादी और पार्टियों के लिए फंडिंग कहां से आ रही है? इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।” मुकेश ने अंदेशा जताया कि इस शादी के पीछे कोई बड़ी साजिश और विदेशी पैसा हो सकता है। उम्र और दस्तावेजों पर उठाए सवाल एक्टर मुकेश ने मोनालिसा की उम्र को लेकर भी चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “साल 2025 में मोनालिसा 16 साल की थीं, फिर एक ही साल में वह 18 की कैसे हो गईं? जब किसी के पीछे कोई ताकत होती है, तो इंसान फर्जी डॉक्यूमेंट्स भी बनवा लेता है।” विवाद की वजह से बंद हुई फिल्म इस पूरे विवाद का सबसे बुरा असर उनकी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ पर पड़ा है। डायरेक्टर और लीड एक्ट्रेस के बीच चल रही इस कानूनी जंग की वजह से फिल्म का काम पूरी तरह रुक गया है और इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। काम बंद होने से काफी नुकसान की बात कही जा रही है। केरल से शुरू हुआ विवाद यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब मोनालिसा ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर केरल में फरमान खान से शादी कर ली। इसके बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताते हुए शिकायत दर्ज कराई। जवाब में मोनालिसा ने वीडियो जारी कर रोते हुए सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए और सुरक्षा की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।