Sunday, 06 Sep 2026 | 01:04 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Indian Boxers Meenakshi & Jasmine World No. 1

  • Hindi News
  • Career
  • Indian Boxers Meenakshi & Jasmine World No. 1 | Economist Neelkanth World Bank ED

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

1. नीलकंठ मिश्रा वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने

  • 5 जून को भारत के प्रमुख अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा वर्ल्ड बैंक में भारत के नए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अपॉइंट हुए।
  • नीलकंठ तीन साल तक एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर रहेंगे।
  • नीलकंठ ने परमेश्वरन अय्यर की जगह ली है।
  • नीलकंठ ने 1997 में हिंदुस्तान लीवर में सिस्टम मैनेजर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • 2000 से 2023 तक नीलकंठ इंफोसिस में सीनियर टेक्निकल आर्किटेक्ट समेत कई अलग-अलग संस्थानों में अलग-अलग पदों पर रहे।
  • 2020 में नीलकंठ PM इकोनॉमिक एड्वाइजरी काउंसिल और टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के मेंबर रहे।
  • नीलकंठ 15वें और 16वें वित्त आयोग के सलाहकार भी रह चुके हैं।
  • 2023 से अब तक नीलकंठ एक्सिस बैंक में चीफ इकोनॉमिस्ट थे।
  • नीलकंठ एक्सिस बैंक में फुल टाइम डायरेक्टर भी रहे।

वर्ल्ड बैंक

  • वर्ल्ड बैंक में बोर्ड वर्ल्ड बैंक के लोन ऑपरेशंस, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स, फाइनेंशियल पॉलिसी और गवर्नेंस से जुड़े फैसलों की निगरानी करता है।
  • वर्ल्ड बैंक ग्रुप में 25 एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होते हैं, जो इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा बनते हैं। ये डायरेक्टर्स वर्ल्ड बैंक के 189 सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पास आमतौर पर भारत के साथ-साथ बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों का प्रतिनिधित्व करने की भी जिम्मेदारी होती है।
  • ये पद वैश्विक मंच पर देश की आर्थिक कूटनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए फंड जुटाने और विकास नीतियों को तय करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • वर्ल्ड बैंक (World Bank) जुलाई 1944 में संयुक्त राष्ट्र मौद्रिक और वित्तीय सम्मेलन (ब्रेटन वुड्स सम्मेलन) के दौरान स्थापित किया गया था।
  • वर्ल्ड बैंक ने अपना आधिकारिक काम जून 1946 में शुरू किया था।
  • वर्ल्ड बैंक का हेडक्वार्टर वाशिंगटन डीसी, USA में है।
नीलकंठ मिश्रा ने IIT कानपुर से इंजीनियरिंग की है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. वर्ल्ड नंबर 1 बॉक्सर बनीं मीनाक्षी और जैस्मिन

  • 5 जून को भारत की महिला बॉक्सर मीनाक्षी हुड्डा और जैसमीन लंबोरिया वर्ल्ड नंबर 1 बॉक्सर बनीं।
  • वर्ल्ड बॉक्सिंग रैंकिंग में मीनाक्षी और जैसमीन ने अपनी-अपनी कैटेगरी में ये रैंकिंग हासिल की।
  • मीनाक्षी ने 48 किग्रा कैटेगरी में और जैस्मीन लांबोरिया ने 57 किग्रा कैटेगरी में ये वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग हासिल की है।
  • IBA की इस रैंकिंग में टॉप-10 महिला बॉक्सर में से 9 कैटेगरी में 10 भारतीय शामिल हैं।
  • भारत वर्तमान में वर्ल्ड बॉक्सिंग टॉप- 10 रैंकिंग में दुनिया में तीसरे नंबर पर है।
  • इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) ये रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
  • जैस्मीन ने हाल के अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में लगातार पदक जीतकर यह मुकाम पाया है।
  • भारतीय मुक्केबाज अब आगामी एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप के लिए मुख्य दावेदार बन गए हैं।
  • मीनाक्षी ने 2025 में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 48 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था।
  • 2025 में जैसमीन लंबोरिया ने 57 किग्रा कैटेगरी में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।
ये पहली बार है जब दो इंडियन बॉक्सर को एक साथ टॉप रैंकिंग मिली है।

निधन (DEATH)

4. पूर्व सेक्रेटरी जनरल डॉ. सुभाष सी. कश्यप का निधन हुआ

  • 4 जून को पूर्व लोकसभा सेक्रेटरी जनरल सुभाष सी. कश्यप का निधन हो गया। वे 97 साल के थे।
  • 1983 से 1990 तक लोकसभा के महासचिव के रूप में कार्य किया। वे एक पत्रकार, वकील और यूनिवर्सिटी प्रोफेसर भी रहे।
  • डॉ. कश्यप भारत सरकार के लिए पंचायती राज कानूनों और संस्थाओं के मानद संवैधानिक सलाहकार भी थे।
  • डॉ. कश्यप जिनेवा में इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) डॉक्युमेंट्स को लीड करने वाले पहले भारतीय थे।
  • 2015 में पब्लिक अफेयर्स और इंस्टीट्यूशनल स्टडी में योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • 2023-24 में डॉ. कश्यप पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली वन नेशन, वन इलेक्शन कमेटी का भी हिस्सा थे।
  • डॉ. कश्यप ने अपने करियर में कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ और पार्लियामेंट अफेयर्स पर 100 से ज्यादा किताबें और 500 से ज्यादा रिसर्च पेपर लिखे।
डॉ. कश्यप लंबे वक्त तक भारतीय राष्ट्रीय बार एसोसिएशन (INBA) के अध्यक्ष रहे।

मिसलीनियस (MISCELLENEOUS)

5. शोको इशिकावा भारत में UN Women की नई प्रतिनिधि बनीं

  • 5 जून को शोको इशिकावा भारत में यूनाइटेड नेशन वुमन ऑर्गेनाइजेशन (UN Women) की नई कंट्री रिप्रेजेंटेटिव अपॉइंट हुईं।
  • इशिकावा भारत में संयुक्त राष्ट्र महिला की प्रतिनिधि के तौर पर काम करेंगी। 4 जून को उन्होंने नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्रालय को अपने परिचय-पत्र ((क्रेडेंशियल) ) प्रस्तुत किए।
  • इशिकावा ने अप्रैल 2026 में यह पद संभाला और हाल ही में नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्रालय को अपने परिचय-पत्र (Credentials) प्रस्तुत किए।
  • इशिकावा बांग्लादेश और वियतनाम में UN वुमन कंट्री रिप्रेजेंटर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।
  • इशिकावा भारत में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए प्राथमिकता से काम करेंगी।

UN Women

  • UN Women यूनाइटेड नेशन की एक ऐसी इकाई है, जो जेंडर इक्वालिटी और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करती है।
इशिकावा भारत में संयुक्त राष्ट्र महिला की प्रतिनिधि के तौर पर काम करेंगी।

6. नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल भारत यात्रा पर आए

  • नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल 5 से 7 जून तक भारत की ऑफिशियल पर भारत आए हैं।
  • ये नेपाल की नई सरकार के बनने के बाद भारत की पहली मंत्री-स्तरीय यात्रा है।
  • शिशिर की ये यात्रा विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर हो रही है।
  • इस यात्रा के दौरान नई दिल्ली में बैठक होगी और वार्ता में व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग, कनेक्टिविटी, लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी।
  • इस बैठक में हायड्रो पावर प्रोजेक्ट पर भी बात हो सकती है। साथ ही सुरक्षा और ट्रांजिट समझौतों की समीक्षा भी इस यात्रा का हिस्सा हो सकती है
  • नेपाल भारत के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ोसी है, जिसके साथ सदियों पुराने सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध हैं।
विदेश मंत्री शिशिर खनाल की ये भारत यात्रा नेवरहुड फर्स्ट पॉलिसी का हिस्सा है।

आज का इतिहास

  • 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा की करीब 1,60,000 सेनाओं ने फ्रांस के नॉर्मंडी (Normandy) तट पर लैंडिंग की थी। ये इतिहास के सबसे बड़े समुद्री आक्रमणों में से एक था।
  • 1997 में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और थाईलैंड ने बिस्टेक’ का गठन किया।

—————-

ये खबर भी पढ़ें……

भारत को मिला चौथा रूसी S-400 एयर डिफेंस स्क्वाड्रन:पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन; 5 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
IPL Playoffs 2026 Punjab | PCA Stadium to Host Qualifiers

May 6, 2026/
2:11 pm

मुल्लांपुर का महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (पीसीए) एक बार फिर बड़े क्रिकेट मुकाबलों का गवाह बनने जा रहा...

Vikram Bhatt Bail Update; Rs 30 Crore Fraud Case Supreme Court

February 19, 2026/
12:12 pm

फिल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी...

CM Dhami Vision 2026 | Film Destination Brainstorm; Bollywood Stars

March 16, 2026/
11:04 am

देहरादून में दैनिक भास्कर का ‘उत्तराखंड-विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव’ जारी है। राजपुर रोड स्थित होटल हयात सेंट्रिक में आयोजित इस कार्यक्रम का...

मैंगो मुरब्बा रेसिपी: दादी-नानी वाले स्वाद के साथ नारियल कैरी का मुरब्बा, नोट करें आसान रेसिपी

March 28, 2026/
10:47 pm

आम का मुरब्बा रेसिपी: समुद्रतट की शुरुआत ही होती है किचन से हींग, मेथी और सौंफ की वापसी वाली खुशियां...

आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद बनीं एक्ट्रेस:मुकेश तिवारी बोले- लगा था ये कैसे एक्टिंग करेंगी, लेकिन उन्हें जज करना मेरी गलती थी

June 2, 2026/
5:30 am

आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Indian Boxers Meenakshi & Jasmine World No. 1

Indian Boxers Meenakshi & Jasmine World No. 1
  • Hindi News
  • Career
  • Indian Boxers Meenakshi & Jasmine World No. 1 | Economist Neelkanth World Bank ED

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

1. नीलकंठ मिश्रा वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने

  • 5 जून को भारत के प्रमुख अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा वर्ल्ड बैंक में भारत के नए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अपॉइंट हुए।
  • नीलकंठ तीन साल तक एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर रहेंगे।
  • नीलकंठ ने परमेश्वरन अय्यर की जगह ली है।
  • नीलकंठ ने 1997 में हिंदुस्तान लीवर में सिस्टम मैनेजर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • 2000 से 2023 तक नीलकंठ इंफोसिस में सीनियर टेक्निकल आर्किटेक्ट समेत कई अलग-अलग संस्थानों में अलग-अलग पदों पर रहे।
  • 2020 में नीलकंठ PM इकोनॉमिक एड्वाइजरी काउंसिल और टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के मेंबर रहे।
  • नीलकंठ 15वें और 16वें वित्त आयोग के सलाहकार भी रह चुके हैं।
  • 2023 से अब तक नीलकंठ एक्सिस बैंक में चीफ इकोनॉमिस्ट थे।
  • नीलकंठ एक्सिस बैंक में फुल टाइम डायरेक्टर भी रहे।

वर्ल्ड बैंक

  • वर्ल्ड बैंक में बोर्ड वर्ल्ड बैंक के लोन ऑपरेशंस, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स, फाइनेंशियल पॉलिसी और गवर्नेंस से जुड़े फैसलों की निगरानी करता है।
  • वर्ल्ड बैंक ग्रुप में 25 एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होते हैं, जो इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा बनते हैं। ये डायरेक्टर्स वर्ल्ड बैंक के 189 सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पास आमतौर पर भारत के साथ-साथ बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों का प्रतिनिधित्व करने की भी जिम्मेदारी होती है।
  • ये पद वैश्विक मंच पर देश की आर्थिक कूटनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए फंड जुटाने और विकास नीतियों को तय करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • वर्ल्ड बैंक (World Bank) जुलाई 1944 में संयुक्त राष्ट्र मौद्रिक और वित्तीय सम्मेलन (ब्रेटन वुड्स सम्मेलन) के दौरान स्थापित किया गया था।
  • वर्ल्ड बैंक ने अपना आधिकारिक काम जून 1946 में शुरू किया था।
  • वर्ल्ड बैंक का हेडक्वार्टर वाशिंगटन डीसी, USA में है।
नीलकंठ मिश्रा ने IIT कानपुर से इंजीनियरिंग की है।

नीलकंठ मिश्रा ने IIT कानपुर से इंजीनियरिंग की है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. वर्ल्ड नंबर 1 बॉक्सर बनीं मीनाक्षी और जैस्मिन

  • 5 जून को भारत की महिला बॉक्सर मीनाक्षी हुड्डा और जैसमीन लंबोरिया वर्ल्ड नंबर 1 बॉक्सर बनीं।
  • वर्ल्ड बॉक्सिंग रैंकिंग में मीनाक्षी और जैसमीन ने अपनी-अपनी कैटेगरी में ये रैंकिंग हासिल की।
  • मीनाक्षी ने 48 किग्रा कैटेगरी में और जैस्मीन लांबोरिया ने 57 किग्रा कैटेगरी में ये वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग हासिल की है।
  • IBA की इस रैंकिंग में टॉप-10 महिला बॉक्सर में से 9 कैटेगरी में 10 भारतीय शामिल हैं।
  • भारत वर्तमान में वर्ल्ड बॉक्सिंग टॉप- 10 रैंकिंग में दुनिया में तीसरे नंबर पर है।
  • इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) ये रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
  • जैस्मीन ने हाल के अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में लगातार पदक जीतकर यह मुकाम पाया है।
  • भारतीय मुक्केबाज अब आगामी एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप के लिए मुख्य दावेदार बन गए हैं।
  • मीनाक्षी ने 2025 में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 48 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था।
  • 2025 में जैसमीन लंबोरिया ने 57 किग्रा कैटेगरी में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।
ये पहली बार है जब दो इंडियन बॉक्सर को एक साथ टॉप रैंकिंग मिली है।

ये पहली बार है जब दो इंडियन बॉक्सर को एक साथ टॉप रैंकिंग मिली है।

निधन (DEATH)

4. पूर्व सेक्रेटरी जनरल डॉ. सुभाष सी. कश्यप का निधन हुआ

  • 4 जून को पूर्व लोकसभा सेक्रेटरी जनरल सुभाष सी. कश्यप का निधन हो गया। वे 97 साल के थे।
  • 1983 से 1990 तक लोकसभा के महासचिव के रूप में कार्य किया। वे एक पत्रकार, वकील और यूनिवर्सिटी प्रोफेसर भी रहे।
  • डॉ. कश्यप भारत सरकार के लिए पंचायती राज कानूनों और संस्थाओं के मानद संवैधानिक सलाहकार भी थे।
  • डॉ. कश्यप जिनेवा में इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) डॉक्युमेंट्स को लीड करने वाले पहले भारतीय थे।
  • 2015 में पब्लिक अफेयर्स और इंस्टीट्यूशनल स्टडी में योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • 2023-24 में डॉ. कश्यप पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली वन नेशन, वन इलेक्शन कमेटी का भी हिस्सा थे।
  • डॉ. कश्यप ने अपने करियर में कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ और पार्लियामेंट अफेयर्स पर 100 से ज्यादा किताबें और 500 से ज्यादा रिसर्च पेपर लिखे।
डॉ. कश्यप लंबे वक्त तक भारतीय राष्ट्रीय बार एसोसिएशन (INBA) के अध्यक्ष रहे।

डॉ. कश्यप लंबे वक्त तक भारतीय राष्ट्रीय बार एसोसिएशन (INBA) के अध्यक्ष रहे।

मिसलीनियस (MISCELLENEOUS)

5. शोको इशिकावा भारत में UN Women की नई प्रतिनिधि बनीं

  • 5 जून को शोको इशिकावा भारत में यूनाइटेड नेशन वुमन ऑर्गेनाइजेशन (UN Women) की नई कंट्री रिप्रेजेंटेटिव अपॉइंट हुईं।
  • इशिकावा भारत में संयुक्त राष्ट्र महिला की प्रतिनिधि के तौर पर काम करेंगी। 4 जून को उन्होंने नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्रालय को अपने परिचय-पत्र ((क्रेडेंशियल) ) प्रस्तुत किए।
  • इशिकावा ने अप्रैल 2026 में यह पद संभाला और हाल ही में नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्रालय को अपने परिचय-पत्र (Credentials) प्रस्तुत किए।
  • इशिकावा बांग्लादेश और वियतनाम में UN वुमन कंट्री रिप्रेजेंटर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।
  • इशिकावा भारत में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए प्राथमिकता से काम करेंगी।

UN Women

  • UN Women यूनाइटेड नेशन की एक ऐसी इकाई है, जो जेंडर इक्वालिटी और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करती है।
इशिकावा भारत में संयुक्त राष्ट्र महिला की प्रतिनिधि के तौर पर काम करेंगी।

इशिकावा भारत में संयुक्त राष्ट्र महिला की प्रतिनिधि के तौर पर काम करेंगी।

6. नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल भारत यात्रा पर आए

  • नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल 5 से 7 जून तक भारत की ऑफिशियल पर भारत आए हैं।
  • ये नेपाल की नई सरकार के बनने के बाद भारत की पहली मंत्री-स्तरीय यात्रा है।
  • शिशिर की ये यात्रा विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर हो रही है।
  • इस यात्रा के दौरान नई दिल्ली में बैठक होगी और वार्ता में व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग, कनेक्टिविटी, लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी।
  • इस बैठक में हायड्रो पावर प्रोजेक्ट पर भी बात हो सकती है। साथ ही सुरक्षा और ट्रांजिट समझौतों की समीक्षा भी इस यात्रा का हिस्सा हो सकती है
  • नेपाल भारत के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ोसी है, जिसके साथ सदियों पुराने सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध हैं।
विदेश मंत्री शिशिर खनाल की ये भारत यात्रा नेवरहुड फर्स्ट पॉलिसी का हिस्सा है।

विदेश मंत्री शिशिर खनाल की ये भारत यात्रा नेवरहुड फर्स्ट पॉलिसी का हिस्सा है।

आज का इतिहास

  • 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा की करीब 1,60,000 सेनाओं ने फ्रांस के नॉर्मंडी (Normandy) तट पर लैंडिंग की थी। ये इतिहास के सबसे बड़े समुद्री आक्रमणों में से एक था।
  • 1997 में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और थाईलैंड ने बिस्टेक’ का गठन किया।

—————-

ये खबर भी पढ़ें……

भारत को मिला चौथा रूसी S-400 एयर डिफेंस स्क्वाड्रन:पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन; 5 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket