Saturday, 06 Jun 2026 | 12:45 PM

Trending :

EXCLUSIVE

मलाइका अरोड़ा ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग मनाया वैलेंटाइन्स डे!:इटली से हर्ष मेहता के साथ तस्वीरें हुईं वायरल, एक्ट्रेस के बर्थडे में भी हुए थे शामिल

मलाइका अरोड़ा ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग मनाया वैलेंटाइन्स डे!:इटली से हर्ष मेहता के साथ तस्वीरें हुईं वायरल, एक्ट्रेस के बर्थडे में भी हुए थे शामिल

मलाइका अरोड़ा का नाम इन दिनों डायमंड मर्चेंट बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कॉन्सर्ट में साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही दोनों के लिंक-अप की खबरें सुर्खियों में हैं। इसी बीच अप रूमर्ड कपल की इटली से एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि दोनों ने साथ वैलेंटाइन्सडे सेलिब्रेट किया है। सामने आई तस्वीर में हर्ष मेहता, मलाइका अरोड़ा के साथ सेल्फी क्लिक करते नजर आ रहे हैं। ब्लैक ओवरकोट पहनीं मलाइका अरोड़ा रोमांटिक अंदाज में हर्ष के साथ पोज करती नजर आई हैं। इस दौरान सेल्फी क्लिक कर रहे हर्ष ने भी ग्रे ओवरकोट पहन रखा है। वायरल फोटो का बैकड्रॉप इटली के फेम मॉन्यूमेंट का है। कैसे शुरू हुईं मलाइका- हर्ष के रिलेशनशिप की खबरें कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा को हर्ष मेहता के साथ एक मुंबई में हुए एनरिक ग्लेसिया के कॉन्सर्ट में स्पॉट किया गया था। दोनों साथ कॉन्सर्ट में पहुंचे और कॉन्सर्ट के बीच इशारों में एक-दूसरे से बात करते नजर आए थे। इसके बाद दोनों कॉन्सर्ट के बाद एक साथ वहां से निकले। इसके बाद हर्ष मेहता, मलाइका अरोड़ा के 50वें बर्थडे सेलिब्रेशन में भी मौजूद रहे। इस पार्टी में मलाइका के बेटे भी पहुंचे थे। मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें शेयर की थीं, हालांकि उन तस्वीरों में हर्ष की साफ झलक नहीं थीं। या तो उनका चेहरा क्रॉप किया गया था, या वो छिपे हुए थे। कुछ दिनों बाद दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, हालांकि इस दौरान दोनों अलग-अलग एयरपोर्ट पहुंचे और मीडिया की नजरों से बचते दिखे थे। दोनों दुबई में हुए एक प्रॉपर्टी से जुड़े इवेंट में भी साथ पहुंचे थे, जिसका वीडियो भी सामने आया था। मलाइका बोलीं- लोगों का बातें करना पसंद है हाल ही में द नम्रता जकारिया शो में मलाइका अरोड़ा ने हर्ष मेहता से नाम जुड़ने पर कहा था, “लोगों को बातें करना पसंद है। अगर आपको किसी के साथ स्पॉट किया जाता, आप बाहर जाते हैं तो यह एक डिस्कशन का प्वाइंट बन जाता है। मैं बिना वजह इन बातों को हवा नहीं देना चाहती। मैं ऐसा नहीं करना चाहती क्योंकि इससे वास्तव में कोई फायदा नहीं होगा। यकीन मानिए, मैं जब भी बाहर निकली हूं, चाहे वह कोई पुराना दोस्त हो, गे फ्रेंड हो, शादीशुदा दोस्त हो, कोई पुराना दोस्त हो, मैनेजर हो या कोई भी हो…मेरा नाम तुरंत उस इंसान से जुड़ जाता हैं। हम इस पर हंसते और मजाक बनाते हैं।”

एक्ट्रेस लाना क्लार्कसन का मर्डर अब भी मिस्ट्री:लाश कुर्सी पर, दांत जमीन पर बिखरे मिले; हत्यारे म्यूजिक प्रोड्यूसर की जेल में मौत

एक्ट्रेस लाना क्लार्कसन का मर्डर अब भी मिस्ट्री:लाश कुर्सी पर, दांत जमीन पर बिखरे मिले; हत्यारे म्यूजिक प्रोड्यूसर की जेल में मौत

3 फरवरी 2003 की बात है फिल्मी करियर खत्म होने के बाद एक्ट्रेस और मॉडल लाना क्लार्कसन अपने घर चलाने के लिए वेस्ट हॉलीवुड के एक क्लब हाउस ऑफ ब्लूज में पार्ट-टाइम काम करने लगी थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर फिल स्पेक्टर से हुई। पहली ही मुलाकात में दोनों एक साथ फिल के घर चले गए। फिल स्पेक्टर का घर बहुत बड़ा और सुंदर था। वह म्यूजिक इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम था। शायद लाना को उम्मीद थी कि यह मुलाकात उसके करियर को फिर से शुरू करने में मदद कर सकती है। लेकिन तभी, करीब सुबह 5:30 बजे फिल का ड्राइवर कार में बैठा रेडियो सुन रहा था कि अचानक उसे गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी। हैरान होकर जब वह देखने गया तो उसने देखा कि लाना क्लार्कसन की लाश फर्श पर पड़ी थी। तुरंत बाद ड्राइवर ने 911 पर कॉल किया और कहा, मुझे लगता है मेरे बॉस ने किसी को मार दिया है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर ड्राइवर ने सीधे क्यों फिल को हत्या का दोषी माना। क्या वह झूठ बोल रहा था या इसके पीछे कोई और कहानी थी? आज अनसुनी दास्तानें में पढ़िए एक्ट्रेस और मॉडल लाना क्लार्कसन की मौत की दर्दनाक कहानी… लाना क्लार्कसन का जन्म कैलिफोर्निया के लॉन्ग बीच में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम डोना क्लार्कसन और जेम्स एम. क्लार्कसन था। उनके एक भाई जेसी जे. क्लार्कसन और एक बहन फॉन थीं। उनका बचपन कैलिफोर्निया के सोनोमा काउंटी की पहाड़ियों में बीता। वहां रहते हुए उन्होंने क्लोवरडेल हाई स्कूल और पैसिफिक यूनियन कॉलेज प्रिपरेटरी स्कूल में पढ़ाई की। 1978 में क्रिसमस के दौरान उनका परिवार वापस साउथ कैलिफोर्निया लौटा और लॉस एंजेलिस के सैन फर्नांडो वैली इलाके में बस गया। लॉस एंजेलिस आने के बाद लाना का मन धीरे-धीरे मनोरंजन जगत की ओर बढ़ने लगा। अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने एक्टिंग और मॉडलिंग में करियर बनाने का फैसला किया। 1980 के शुरुआती सालों में लाना क्लार्कसन को फिल्मों और टेलीविजन में छोटे-छोटे रोल मिलने लगे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत निर्देशक एमी हेकरलिंग की कमिंग-ऑफ-एज कॉमेडी Fast Times at Ridgemont High (1982) से की और यह उनकी पहली बोलने वाली फिल्म थी। इसके बाद वह सरफेस (1983) में भी नजर आईं, जहां वह मिशेल फाइफर के पीछे बाबिलॉन क्लब के डांस फ्लोर पर दिखाई दीं। हालांकि, उनके करियर का पहला बड़ा मौका निको मस्टोराकिस की साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म Blind Date से मिला, जिसने उन्हें अधिक पहचान दिलाई। लाना क्लार्कसन को एक्ट्रेस के तौर पर सबसे ज्यादा पहचान निर्माता रोजर कॉर्मन की फैंटेसी फिल्म डेल्थस्टाल्कर (1983) से मिली। इसके बाद उन्हें लगातार फिल्मों में काम मिलने लगा। अब लाना सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं थीं। उन्हें कई एड्स और मॉडलिंग के काम भी मिल रहे थे। इंडस्ट्री में उनकी एक अलग पहचान बन चुकी थी और उनका करियर लगातार बढ़ रहा था। लेकिन जैसे-जैसे लाना की उम्र बढ़ने लगी, उनका करियर धीमा पड़ने लगा। कहा जाता है कि 30 साल के बाद कई हीरोइन्स को बड़ी फिल्में कम मिलने लगती हैं, और कुछ ऐसा ही लाना के साथ भी होने लगा। उनके पास बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर नहीं आए और एक समय ऐसा आया जब उन्हें कोई काम नहीं मिला। इसके बाद जनवरी 2003 में पैसों की जरूरत के चलते लाना ने वेस्ट हॉलीवुड, कैलिफोर्निया के हाउस ऑफ ब्लूज में पार्ट-टाइम होस्टेस की नौकरी शुरू की। यहां वह लोगों का स्वागत करती थीं। हाउस ऑफ ब्लूज वह जगह थी जो दशकों तक संगीत प्रेमियों और सेलिब्रिटीज की पसंदीदा रही, लेकिन 2015 में इसे तोड़ दिया गया। 3 फरवरी 2003 को लाना की पहली मुलाकात म्यूजिक प्रोड्यूसर फिल स्पेक्टर से हुई। करीब 1:45 बजे फिल हाउस ऑफ ब्लूज पहुंचे और सीधे फाउंडेशन रूम यानी क्लब के VIP सेक्शन में गए। वहां लाना होस्टेस के तौर पर खड़ी थीं और लोगों का स्वागत और चेक-इन कर रही थीं। यहीं उनकी पहली मुलाकात हुई। फिल ने महंगी शैंपेन मंगवाई और दोनों की बातचीत शुरू हुई। फिर करीब 2:30 बजे फिल और लाना एक साथ उनकी कार से अल्हाम्ब्रा स्थित फिल के घर चले गए। उस समय लाना फिल्मों में काम नहीं कर रही थीं और हाउस ऑफ ब्लूज में होस्टेस की नौकरी कर रही थीं। लोग उनके काम और करियर को लेकर कई तरह की बातें कर रहे थे, लेकिन असली सच क्या था यह स्पष्ट नहीं था। इतना जरूर है कि उसी रात उनकी फिल स्पेक्टर से मुलाकात हुई और वे उनके साथ उनके घर चली गईं। फिल स्पेक्टर का घर काफी बड़ा और सुंदर था। लगभग 10,000 वर्गफुट का, जिसमें 10 बेडरूम और 11 बाथरूम थे। फिल कोई आम इंसान नहीं थे। उन्हें रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था और म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्हें एक जीनियस माना जाता था। वह बेहद प्रतिभाशाली और मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर थे। लेकिन उनका स्वभाव सही नहीं था। लोग कहते थे कि वह जल्दी गुस्सा हो जाते थे। खासकर जब उन्होंने शराब या ड्रग्स ली होती। उनके बारे में कई किस्से मशहूर थे कि वह अचानक बंदूक निकालकर लोगों को डराते थे। उनकी पत्नी रोनी स्पेक्टर ने बताया कि शादी की रात ही उन्होंने धमकी दी थी कि अगर वह उन्हें छोड़ देंगी तो उन्हें नुकसान पहुंचाएंगे। करीब सुबह 5:30 बजे फिल का ड्राइवर कार में बैठा रेडियो सुन रहा था कि अचानक उसे गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी। हैरान होकर जब वह देखने गया, तो उसने देखा कि लाना क्लार्कसन की लाश वहां पड़ी थी। तुरंत बाद ड्राइवर ने पहले फिल की सेक्रेटरी को फोन किया और फिर 911 पर कॉल किया। उसने कहा, मेरा नाम एड्रियाना है। मुझे लगता है कि मेरे बॉस ने किसी को मार दिया है। कुछ ही मिनटों में पुलिस वहां पहुंच गई। ड्राइवर से बात करने के बाद वे धीरे-धीरे मेन्शन की ओर बढ़े। घर जंगल जैसी जगह से घिरा हुआ था, इसलिए पुलिस को अंदाजा नहीं था कि अंदर क्या हालात होंगे। वे बहुत सावधानी से आगे बढ़ रहे थे। तभी दरवाजा खुला और फिल स्पेक्टर बाहर आए। वह उलझी-उलझी बातें कर रहे थे और साफ बोल नहीं पा रहे

जैकी श्रॉफ ने नूतन की 35वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि:एक्टर ने दिवंगत एक्ट्रेस की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कर उन्हें किया याद

जैकी श्रॉफ ने नूतन की 35वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि:एक्टर ने दिवंगत एक्ट्रेस की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कर उन्हें किया याद

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्ट्रेस नूतन की 35वीं पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक्टर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नूतन की कई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें तस्वीरें शामिल थीं। वीडियो पर लिखा था, “नूतन जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए।” बता दें कि नूतन का जन्म 1936 में हुआ था और 21 फरवरी 1991 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वह 54 साल की थीं। वर्ष 1990 में उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था, जिसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ। हालांकि, 1991 में उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई थी। नूतन का फिल्म करियर नूतन हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेसेस में थीं। उन्होंने 1945 में अपने पिता की फिल्म नल दमयंती में बाल कलाकार के रूप में कैमरे के सामने पहली बार काम किया। 1950 में मां के निर्देशन में बनी हमारी बेटी से उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस करियर शुरू किया। इसके बाद 1951 में नगीना और हम लोग जैसी फिल्मों ने उन्हें पहचान दिलाई। 1955 में फिल्म सीमा उनकी पहली बड़ी सफलता साबित हुई, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। 1959 में अनाड़ी और सुजाता से उनका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा। 1963 में बिमल रॉय की बंदिनी में उनकी एक्टिंग को भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में गिना जाता है। 1960 और 70 के दशक में छलिया, सरस्वतीचंद्र, मिलन और मैं तुलसी तेरे आंगन की जैसी फिल्मों से उन्होंने स्टारडम कायम रखा। 1980 के दशक में उन्होंने मेरी जंग, नाम और कर्मा में भी काम किया।

फिल्ममेकर एम. एम. बेग घर में मृत पाए गए:लंबे समय से बीमार थे एक्ट्रेस बेबी गुड्डू के पिता, फिल्म छोटी बहू का किया था निर्देशन

फिल्ममेकर एम. एम. बेग घर में मृत पाए गए:लंबे समय से बीमार थे एक्ट्रेस बेबी गुड्डू के पिता, फिल्म छोटी बहू का किया था निर्देशन

वरिष्ठ फिल्मकार एम. एम. बेग का उनके घर पर निधन हो गया। वह लगभग 70 वर्ष के थे। उनके निधन की पुष्टि उनके पब्लिसिस्ट हनीफ जावेरी ने की है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एम. एम. बेग पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। चार-पांच दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलने और घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो बैग साहब मृत अवस्था में पाए गए। इसके बाद पुलिस ने उनकी बेटी को सूचना दी और रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच उनका शव पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया। एम. एम. बेग हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्मकार थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दिग्गज फिल्मकार जे. ओम प्रकाश, विमल कुमार और राकेश रोशन के सहायक के रूप में की। उन्होंने आदमी खिलौना है, जैसी करनी वैसी भरनी, कर्ज चुकाना है, काला बाजार और किशन कन्हैया जैसी फिल्मों में काम किया। स्वतंत्र निर्देशक के तौर पर उन्होंने दो फिल्मों का निर्देशन किया, जिनमें मासूम गवाह (जो अब तक रिलीज नहीं हो पाई) और छोटी बहू शामिल हैं। हनीफ जावेरी के अनुसार, बेग साहब का राकेश रोशन के साथ बेहद करीबी संबंध था। उन्होंने ऋतिक रोशन को उनकी पहली फिल्म कहो ना… प्यार है से पहले डिक्शन, वॉयस मॉड्यूलेशन और संवाद अदायगी की ट्रेनिंग भी दी थी। एम. एम. बेग की बेटी बेबी गुड्डू, जिनका असली नाम शाहिंदा बेग है, 1980 के दशक की लोकप्रिय बाल कलाकार रही हैं। उन्होंने आखिर क्यों?, नगीना, प्यार किया है प्यार करेंगे और औलाद जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम किया।

सीनियर एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का निधन:परिवार ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, सलमान खान की फिल्म रेडी में नजर आई थीं

सीनियर एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का निधन:परिवार ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, सलमान खान की फिल्म रेडी में नजर आई थीं

सीनियर एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का मंगलवार को निधन हो गया। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। जिसके बाद मंगलवार दोपहर मुंबई के अंधेरी स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। एक्ट्रेस समय से कैंसर से जूझ रही थीं। 2019 में उन्हें मल्टीपल मायलोमा डायग्नोज हुआ था। बोन मैरो ट्रांसप्लांट के दौरान वे 17 दिन आइसोलेशन में रहीं। बता दें कि प्रवीना देशपांडे ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म रेडी में शालिनी चौधरी का रोल प्ले किया था। इसके अलावा उन्होंने एक विलेन, गब्बर इज बैक और परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण जैसी फिल्मों में काम किया। हाल ही में वे इमरान हाशमी की वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’’ में कैमियो रोल में नजर आई थीं। CINTAA ने एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दी एक्ट्रेस के निधन पर सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “CINTAA प्रवीना देशपांडे जी (2008 से सदस्य) के निधन पर दुख व्यक्त करता है।” एक्टर पलाश दत्ता, जिन्होंने प्रवीना देशपांडे के साथ शॉर्ट फिल्म ‘थैंक्स मॉम’ में काम किया था, ने दुख जताते हुए लिखा कि प्रवीना जी एक बेहतरीन कलाकार और प्यारी इंसान थीं। पलाश ने बताया कि वे पिछले 22 साल से उन्हें जानते थे। उन्होंने यह भी कहा कि ‘थैंक्स मॉम’ की शूटिंग के दौरान प्रवीना कैंसर से जूझ रही थीं, लेकिन दर्द और कीमोथेरेपी के बावजूद उन्होंने काम पूरा किया और इसके लिए पुरस्कार भी जीते।

कन्नड़ एक्ट्रेस का आरोप- गुप्त तरीके से वीडियो बनाया गया:वॉशरूम में सीक्रेट रिकॉर्डिंग कर किया गया ब्लैकमेल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

कन्नड़ एक्ट्रेस का आरोप- गुप्त तरीके से वीडियो बनाया गया:वॉशरूम में सीक्रेट रिकॉर्डिंग कर किया गया ब्लैकमेल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

बेंगलुरु में एक कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस ने 7 फरवरी को कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेलिब्रिटी विमेंस क्रिकेट के दौरान वॉशरूम में गुप्त रूप से वीडियो बनाने और पैसे न देने पर उसे ऑनलाइन वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने 13 फरवरी को इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू की। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस एक रियलिटी शो की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। शिकायत के मुताबिक, वह तीन दिन तक चले सेलिब्रिटी विमेंस क्रिकेट में शामिल हुई थीं। 7 फरवरी को इवेंट के दूसरे दिन जब वह स्टेडियम के अंदर बने महिलाओं के वॉशरूम में गईं, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जानकारी के बिना उनका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। दोस्त के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेजा गया वीडियो FIR के अनुसार, यह कथित वीडियो एक इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी दोस्त के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेजा गया। आरोप है कि भेजने वाले को लगा कि वह अकाउंट एक्ट्रेस का ही है। FIR में यह भी कहा गया, “वीडियो का कंटेंट अश्लील है। वीडियो अपलोड करने के बाद अज्ञात लोगों ने और प्राइवेट वीडियो भेजने और वीडियो कॉल करने की धमकी दी। उन्होंने पैसे की मांग की और दोस्त को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।” वीडियो पब्लिक करने की धमकी दी गई एक्ट्रेस का आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वीडियो को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पब्लिक कर दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर IT एक्ट की संबंधित धाराओं और सेक्शन 77 (घूरना), 351 (आपराधिक धमकी) और 308 (जबरन वसूली) के तहत 13 फरवरी को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है। मामले की जांच जारी है शिकायतकर्ता ने इस मामले से जुड़े फोटो और वीडियो पुलिस को पेन ड्राइव में सौंपे हैं। पुलिस ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में IT एक्ट की संबंधित धाराओं और सेक्शन 77 (घूरना), 351 (आपराधिक धमकी) और 308 (जबरन वसूली) के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।

चेक बाउंस मामले में तिहाड़ पहुंचे राजपाल यादव:स्‍ट्रगलिंग एक्‍टर्स को फ्री खाना-रहना देते थे, बेटी के जन्‍म पर पत्‍नी को खोया; जानें प्रोफाइल

चेक बाउंस मामले में तिहाड़ पहुंचे राजपाल यादव:स्‍ट्रगलिंग एक्‍टर्स को फ्री खाना-रहना देते थे, बेटी के जन्‍म पर पत्‍नी को खोया; जानें प्रोफाइल

फरवरी 2026 में 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में सजा के बाद राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है। यह मामला उनकी होम-प्रोडक्शन फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा है। इस फिल्म के लिए उन्होंने कर्ज लिया था, जो ब्याज समेत बढ़ता गया और मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। हंगामा, हलचल जैसी फिल्‍मों से कॉमेडी किंग बने 2003 में फिल्म हंगामा, 2005 में गरम मसाला, 2006 में चुप चुप के और फिर हेरा फेरी और 2007 में भूल भुलैया जैसी फिल्मों से उन्हें कॉमेडी मे पहचान मिली। कॉमिक डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ उन्होंने लगभग 8 से 10 फिल्मों मे काम किया है। बेस्ट वर्सटाइल एक्टर अवॉर्ड जीत चुके हैं राजपाल राजपाल यादव को यश भारती अवॉर्ड मिला, जो उत्तर प्रदेश का सर्वोच्च सम्मान है। उन्हें यह अवॉर्ड 2003 की फिल्म ‘मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं’ के लिए मिला। यह सम्मान उनके कॉमेडी और गंभीर अभिनय के रोल के लिए दिया गया था। इससे पहले यह अवॉर्ड अमिताभ बच्चन और जया बच्चन जैसे बड़े नामों को मिल चुका है। उन्हें फिल्मफेयर और आईफा जैसे प्लेटफॉर्म पर बेस्ट कॉमिक एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया, लेकिन वे यह अवॉर्ड नहीं जीत पाए। ‘मुंबई मे पहला सपना सिर्फ जिंदा रहना था’ एनएसडी से पढ़ाई पूरी होने के बाद राजपाल मुंबई आए। शुरुआत में उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिला। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनका पहला सपना मुंबई में जिंदा रहना था। कुछ समय के संघर्ष के बाद उन्हें काम मिलना शुरू हो गया। स्ट्रगल के दिनों में राजपाल ने 20-22 स्ट्रगलिंग एक्टर्स को अपने घर पर खाना खिलाया। एक इंटरव्यू मे नवाजुद्दीन सिद्दीकी बताते हैं कि, ‘राजपाल का घर लंगर जैसा था, फ्री का खाना और रहना।’ छोटू और बटला कहते थे स्कूल के दोस्त राजपाल यादव की हाइट लगभग 5 फीट 1 इंच है। स्कूल में छोटी हाइट की वजह से दोस्त उन्हें छोटू और बौना कहकर बुलाते थे। 20 साल की उम्र में गांव की ऑर्डनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री में नौकरी मिली। 20 साल की उम्र में शादी राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे लगभग 20 साल के थे, तब उनके परिवार ने उनकी शादी करा दी थी। उस समय वे गांव में ही रहते थे और नौकरी की शुरुआत कर रहे थे। बेटी के जन्म के 15 मिनट बाद पत्नी का निधन एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने बताया कि वे 20 साल के थे जब घरवालों के दबाव में उनकी शादी कराई गई। उनकी पहली पत्नी का नाम करुणा था। एक साल बाद बेटी ज्योति का जन्म हुआ, लेकिन डिलीवरी के 15 मिनट बाद ही उनकी पत्नी का निधन हो गया। वे कहते हैं, ‘मैं अगले दिन उनसे मिलने वाला था, लेकिन उनकी डेड बॉडी को कंधे पर उठाकर ले गया। 20 साल की उम्र में इतना दर्द सहना आसान नहीं होता।’ इसके बाद वे अकेले पिता बन गए और ज्योति की देखभाल उनकी मां और भाभी ने की। राजपाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि दूसरी पत्नी राधा से उनकी मुलाकात कनाडा में हुई थी। उस समय वे सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाई की शूटिंग कर रहे थे। वहीं एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मुलाकात हुई और 10 जून 2003 को दोनों ने शादी कर ली। 2016 में अपनी पोलिटिकल पार्टी बनाई 2016 में राजपाल यादव ने सर्व संभाव पार्टी (SSP) नाम से नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च की। पार्टी का गठन वृंदावन में हुआ था। वे पार्टी के जनरल सेक्रेटरी और स्टार कैंपेनर थे, लेकिन खुद चुनाव नहीं लड़ने वाले थे। पार्टी का मोटो, ‘विवाद की नहीं, संवाद की राजनीति’ था। उन्होंने गीता, कुरान, बाइबिल, गुरु ग्रंथ साहिब, रामायण और संविधान पर हाथ रखकर ईमानदारी से काम करने की कसम खाई। 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 403 में से करीब 390-400 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। पार्टी का मुख्यालय लखनऊ में था। उनके दो भाई श्रीपाल सिंह यादव (बिसलपुर) और राजेश सिंह यादव (तिलहर) पार्टी से चुनाव लड़े, लेकिन पार्टी को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली। 3 बार मौत से बचे राजपाल यादव एक इंटरव्यू मे राजपाल यादव बताते हैं कि वो तीन बार जानलेवा हादसों से बचे हैं। एक बार गंगा जी में नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और बेहोश हो गए थे। इसके अलावा एक बार बैलगाड़ी के नीचे आने से और एक बार जंगली कुत्तों के हमले जैसी स्थिति से भी वे बाल-बाल बचे। स्टोरी- सृष्टि सिंह ————————————————— ये खबर भी पढ़ें- ICC विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ बनीं शेफाली वर्मा:लड़कों की एकेडमी में ट्रेनिंग ली, जानें प्रोफाइल भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर शेफाली वर्मा को ICC विमेंस प्लेयर ऑप द मंथ चुना गया है। यह अवॉर्ड जीतने वाली वो दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर है। 2 नवंबर को मुंबई में खेले गए विमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में वो प्लेयर ऑफ द मैच बनी थीं। पूरी खबर पढ़ें…