Saturday, 06 Jun 2026 | 11:38 AM

Trending :

इरान की मोरैलिटी पुलिस पर भड़कीं एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी:बोलीं- हिरासत में लेकर अपराधियों की तरह फोटो खींची, वहां की महिलाएं डर के साए में

इरान की मोरैलिटी पुलिस पर भड़कीं एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी:बोलीं- हिरासत में लेकर अपराधियों की तरह फोटो खींची, वहां की महिलाएं डर के साए में

ईरानी मूल की अभिनेत्री एलनाज नोरौजी ने एक बार फिर अपने देश ईरान की मोरैलिटी पुलिस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें भी मोरैलिटी पुलिस ने हिरासत में लिया था और उस दौरान उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया जैसे वे कोई अपराधी हों। द फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में एलनाज ने कहा कि जब उन्हें पुलिस ने पकड़ा तो उनकी प्रोफाइल के लिए अपराधियों की तरह तस्वीरें ली गईं। उन्होंने बताया कि पुलिस महिलाओं का पूरा रिकॉर्ड रखती है ताकि बाद में उन्हें ट्रैक किया जा सके कि कितनी बार उन्हें ड्रेस कोड के उल्लंघन में पकड़ा गया। एलनाज ने कहा कि उस वक्त वे मानसिक रूप से मजबूत थीं और उन्हें पता था कि उनके पास जर्मनी की नागरिकता है, इसलिए वे देश छोड़ सकती हैं। लेकिन उनका दिल उन लाखों महिलाओं के लिए दुखी हो गया जो ईरान में रहकर रोज ऐसे डर के माहौल में जिंदगी जीती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक ईरान में महिलाओं की स्थिति बेहद डरावनी है। उन्होंने कहा कि वहां एक महिला जब घर से बाहर निकलती है तो उसे यह तक नहीं पता होता कि वह सुरक्षित लौटेगी या नहीं। कई बार छोटी-सी बात, जैसे हिजाब सही तरीके से न पहनना, भी परेशानी की वजह बन जाती है। एलनाज ने 2022 में हुई महसा अमिनी की मौत का भी जिक्र किया। महसा को कथित तौर पर हिजाब नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मोरैलिटी पुलिस ने हिरासत में लिया था और बाद में उनकी मौत हो गई थी, जिसके बाद ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। एक्ट्रेस ने कहा कि वे इन मुद्दों पर बोलना जारी रखेंगी, भले ही उनके परिवार और दोस्त उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हों। उनका मानना है कि अगर उन्हें एक पब्लिक फिगर होने का मंच मिला है तो उन्हें उन लोगों की आवाज बनना चाहिए जो डर की वजह से खुलकर बोल नहीं पाते। एलनाज नोरौजी भारत में भी कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं और वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ से उन्हें खास पहचान मिली थी। हाल के दिनों में ईरान की राजनीति और वहां महिलाओं की स्थिति पर उनके बयान लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

वर्षा उसगांवकर समेत 5 एक्ट्रेस से ₹47 लाख की ठगी:प्रोड्यूसर के खिलाफ केस दर्ज; प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर फंसाया, पैसे मांगने पर धमकी दी

वर्षा उसगांवकर समेत 5 एक्ट्रेस से ₹47 लाख की ठगी:प्रोड्यूसर के खिलाफ केस दर्ज; प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर फंसाया, पैसे मांगने पर धमकी दी

तिरंगा और दूध का कर्ज जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर लाखों की धोखाधड़ी का शिकार हो गई हैं। ऊषा के अलावा 4 अन्य एक्ट्रेसेस से भी धोखाधड़ी की गई है। जिसके बाद फिल्म निर्माता और बिल्डर अविनाश जाधव के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज की गई है। आरोप हैं कि अविनाश जाधव ने निवेश की आड़ में इन एक्ट्रेसेस से 47 लाख रुपए की ठगी की है। मराठी फिल्म और थिएटर एक्ट्रेस मृणालिनी सुभाष जांभले भी इन पीड़ितों में शामिल हैं। उन्होंने मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस में अविनाश जाधव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मुनाफे का लालच देकर ठगे पैसे शिकायत के अनुसार, आरोपी अविनाश जाधव लंबे समय से इन एक्ट्रेसेस को जानता था। जाधव ने खुद को एक बड़ा बिल्डर और फिल्म प्रोड्यूसर बताया था। उसने एक्ट्रेसेस को डोंबिवली स्थित एक कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट में निवेश करने पर कम समय में ज्यादा मुनाफा देने का लालच दिया। उसने वादा किया था कि एक साल के अंदर ही वह पूरी मूल राशि लौटा देगा। नवंबर 2019 से फरवरी 2020 के बीच एक्ट्रेसेस ने निवेश करना शुरू कर दिया। मृणालिनी जांभले, वर्षा उसगांवकर और तीन अन्य लोगों ने मिलकर चेक और ऑनलाइन पेमेंट से कुल 47 लाख रुपए जाधव को दिए थे। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए जाधव ने 4 लाख 52 हजार रुपए वापस भी किए, लेकिन इसके बाद उसने पैसे देना बंद कर दिया। जाधव ने नंबर बदला और धमकी दी पीड़ित एक्ट्रेसेस का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने के लिए संपर्क किया, तो आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर और पता बदल लिया। काफी तलाश के बाद जब एक्ट्रेसेस डोंबिवली पहुंचीं और उससे अपना हक मांगा, तो जाधव ने उन्हें धमकी दी। उसने साफ कह दिया कि वह पैसे नहीं लौटाएगा, जिसे जो करना है कर ले। इसके बाद ठगी का एहसास होने पर एक्ट्रेसेस ने पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज शिवाजी पार्क पुलिस ने आरोपी अविनाश जाधव के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह और कितने लोगों को अपने जाल में फंसाया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है। फिल्मों में अभी भी एक्टिव हैं वर्षा उसगांवकर वर्षा उसगांवकर 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने ‘हनीमून’, ‘तिरंगा’, ‘सोने की जंजीर’ और ‘घर आया मेरा परदेसी’ जैसी कई बड़ी हिंदी फिल्मों में काम किया है। हिंदी के साथ-साथ वह मराठी सिनेमा का भी जाना-माना नाम हैं और आज भी फिल्मों और सीरियल्स में काफी सक्रिय हैं।

हैदराबाद में हुआ विजय-रश्मिका का रिसेप्शन:लाल साड़ी में एक्ट्रेस ने रखा ट्रेडिशनल लुक, कर्नाटक के डिप्टी CM समेत कई बड़े स्टार्स पहुंचे, PHOTOS

हैदराबाद में हुआ विजय-रश्मिका का रिसेप्शन:लाल साड़ी में एक्ट्रेस ने रखा ट्रेडिशनल लुक, कर्नाटक के डिप्टी CM समेत कई बड़े स्टार्स पहुंचे, PHOTOS

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिसेप्शन 4 मार्च, गुरुवार को हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में हुआ। कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में इंटिमेट वेडिंग की थी, जिसके बाद अब कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया है। रिसेप्शन में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के अलावा कई राजनेता शामिल हुए। बॉलीवुड से करण जौहर, कृति सेनन समेत कई लोग रिसेप्शन में पहुंचें, वहीं साउथ से चिरंजीवी, नागार्जुन, रामचरण जैसे की स्टार्स ने भी शिरकत की। विजय देवरकोंडा बोले- अंडरग्राउंड हो जाऊंगा रिसेप्शन में तस्वीरें क्लिक करवाते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा है कि ये उनकी शादी से जुड़ी आखिरी सेरेमनी है, इसके बाद वो अंडरग्राउंड हो जाएंगे। रिसेप्शन से विजय-रश्मिका की ये तस्वीरें भी देखें- बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलेब्स रिसेप्शन में हैदराबाद पहुंचे रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स हैदराबाद पहुंचे हैं, जिनमें फिल्ममेकर करण जौहर, एक्ट्रेस कृति सेनन, रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी शामिल हैं। साउथ इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स रिसेप्शन में पहुंचे रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में उनके पुष्पा को-स्टार अल्लू अर्जुन भी पहुंचे। इसके अलावा कपल के रिसेप्शन में रामचरण, चिरंजीवी, नागार्जुन, वेंकटेश, कार्थी समेत साउथ के हर बड़े स्टार ने शिरकत की है। रिसेप्शन में थी कड़ी सुरक्षा, बिना कार्ड के एंट्री पर थी रोक हाई-प्रोफाइल गेस्ट लिस्ट होने के चलते विजय-रश्मिका के रिसेप्शन की सिक्योरिटी बेहद टाइट रखी गई थी। रिसेप्शन से पहले ही कपल ने एक आधिकारिक नोट जारी कर कहा था कि बिना वैलिड इन्विटेशन कार्ड के वेन्यू में एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। 26 फरवरी को उदयपुर के आईटीसी ममेंटोस एकाया रिसोर्ट में हुई शादी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की है। ये इंटिमेट वेडिंग आईटीसी ममेंटोस एकाया रिसॉर्ट में हुई, जिसमें महज 250 गेस्ट शामिल हुए थे। ये शादी तेलुगु और कोडवा जैसी दो अलग-अलग परंपराओं से संपन्न हुई।रश्मिका ने लाल साड़ी और सोने के आभूषण पहने, जबकि विजय ने आइवरी धोती और लाल अंगवस्त्रम धारण किया। शादी के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की थीं। देखिए विजय-रश्मिका की शादी की तस्वीरें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शादी की शुभकामनाएं पीएम नरेंद्र मोदी ने रश्मिका और विजय को बधाई संदेश भेजा था। उन्होंने दोनों को आशीर्वाद दिया है। संदेश में ‘सखा सप्तपदी भव’ का जिक्र करते हुए कहा कि सात कदम साथ चलने के बाद दूल्हा-दुल्हन जीवन भर के साथी और सच्चे दोस्त बन जाते हैं। ये रिश्ता सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी होता है। उन्होंने इस बंधन को विश्वास और प्यार से भरी शुरुआत बताया। प्रधानमंत्री ने विजय और रश्मिका के फिल्मी सफर का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा- विजय और रश्मिका दोनों ही अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट और कहानियों के लिए नए नहीं हैं, वह पर्दे पर जादू करना जानते हैं। लेकिन उनकी असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और भरोसे से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर उनके द्वारा बनाए गए जादू से भी कहीं ज्यादा चमकेगा। 24 फरवरी को हुई संगीत सेरेमनी विजय रश्मिका की संगीत सेरेमनी आईटीसी ममेंटोस रिसोर्ट में 24 फरवरी को हुई। इस दौरान विजय-रश्मिका ने कई डांस परफॉर्मेंस दी हैं। संगीत में रश्मिका मंदाना ने फाल्गुनी शेन का डिजाइनर लहंगा पहना था। देखिए संगीत सेरेमनी की तस्वीरें- प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में कपल्स ने खेले गेम्स 26 फरवरी को हुई शादी से 2 दिन पहले 23 फरवरी को ही रश्मिका-विजय उदयपुर के ममेंटोज एकाय रिसोर्ट पहुंचे थे। यहां प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ। इस दौरान लड़के वालों और लड़की वालों के बीच गई गेम्स भी हुए। प्री-वेडिंग से लेकर हल्दी सेरेमनी तक की तस्वीरें भी उदयपुर से लगातार सामने आईं। देखिए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें-

US-ईरान तनाव के बीच अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता:कहा- मैं सुरक्षित हूं, समय बहुत कठिन है, एक्ट्रेस ने जल्द भारत लौटने की उम्मीद जताई

US-ईरान तनाव के बीच अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता:कहा- मैं सुरक्षित हूं, समय बहुत कठिन है, एक्ट्रेस ने जल्द भारत लौटने की उम्मीद जताई

फिल्म ‘जन्नत’ 2 फेम और एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने रविवार को बताया कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद बढ़े US-ईरान संघर्ष के बीच वह इस समय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय डरावना है और उन्होंने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही भारत लौटेंगी। ईशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “जो भी लोग हालचाल पूछ रहे हैं और मैसेज कर रहे हैं, मैं जवाब न देने के लिए माफी चाहती हूं। हम ठीक हैं, हम सुरक्षित हैं। समय डरावना है, बहुत कठिन है।” उन्होंने आगे लिखा, “भगवान हमारी रक्षा के लिए हैं। हमें भरोसा है कि संयुक्त अरब अमीरात का रक्षा मंत्रालय लोगों की सुरक्षा और बचाव के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहा है। सभी प्रभावित लोगों के लिए, जो भी फंसे हुए हैं, उनकी सुरक्षा के लिए सबसे बढ़कर प्रार्थना कर रही हूं। उम्मीद है जल्द ही घर लौटूंगी।” बता दें कि इससे पहले शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आसमान की तस्वीर शेयर कर “अबू धाबी” लिखकर अपनी लोकेशन की पुष्टि की थी। दुबई में फंसी सोनल चौहान वहीं, एक्ट्रेस सोनल चौहान UAE के दुबई में फंसी हुई हैं। हाल ही में ईरान ने UAE समेत दुनिया के 8 देशों में हमला किया। इस स्थिति में दुबई की सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं, जिससे एक्ट्रेस भारत लौटने में असमर्थ हैं। सोनल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत वापस लौटने के लिए मदद की अपील की। ‘जन्नत’ फेम सोनल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया है कि वो दुबई में असुरक्षित महसूस कर रही हैं और जल्द भारत लौटना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं वर्तमान में जारी संकट के बीच दुबई में फंसी हुई हूं। उड़ानें रद्द हो गई हैं और भारत लौटने का कोई स्पष्ट तरीका नहीं है। मैं सुरक्षित घर वापसी के लिए सरकार से मार्गदर्शन और सहयोग की उम्मीद करती हूं। किसी भी सहायता के लिए मैं दिल से आभारी रहूंगी।” एयरपोर्ट में फंसी हैं सोनल चौहान सोनल चौहान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे कई यात्रियों में शामिल हैं। अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्री असमंजस की स्थिति में हैं और आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एयरपोर्ट टर्मिनल पर भारी भीड़ और चिंतित यात्रियों को देखा जा सकता है। यह संकट पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद शुरू हुआ है। इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर संयुक्त हमलों के बाद स्थिति और बिगड़ गई। इसके जवाब में कई देशों, जिनमें ईरान और इराक शामिल हैं, ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर व्यापक असर पड़ा है। ‘परिवार सो नहीं पाया, स्थिति खतरनाक…’: KRK इस बीच, फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान उर्फ KRK, जो अपने परिवार के साथ दुबई में रहते हैं, ने सोशल मीडिया पर दुबई के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने लिखा कि तेज़ धमाकों की वजह से उनका परिवार पूरी रात सो नहीं पाया। उन्होंने इसे शहर के लोगों के लिए खतरनाक स्थिति बताया। ————————— ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी दूसरी खबरें पढ़ें… अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत: बेटी-दामाद, बहू-पोती भी मारी गईं; ईरान की सेना बोली- थोड़ी देर में सबसे खतरनाक हमला करेंगे अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की मीडिया तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है। हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी मारे गए हैं। ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

एक्ट्रेस यामी गौतम ने देख ली धुरंधर 2!:बोलीं- ये ऐसा अनुभव है जिसे लोग कभी नहीं भूल पाएंगे, फिल्म देखकर भावुक हो गई

एक्ट्रेस यामी गौतम ने देख ली धुरंधर 2!:बोलीं- ये ऐसा अनुभव है जिसे लोग कभी नहीं भूल पाएंगे, फिल्म देखकर भावुक हो गई

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद से ही दर्शकों को फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है, जो 19 मार्च को रिलीज होगा। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया, जब उन्होंने बताया कि वह धुरंधर 2 देख चुकी हैं। News18 से बातचीत में यामी गौतम ने कहा, मेरे पति ने ‘उरी’ जैसीकई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। हाल ही में उन्होंने धुरंधर बनाई है। धुरंधर जैसी फिल्म बनाने के लिए उनमें गजब का जुनून है, वरना यह मुमकिन नहीं होता। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उनकी कोई फिल्म 19 मार्च को रिली हो रही है, तो उन्होंने जवाब दिया, देखिए, धुरंधर से जुड़ी कोई भी जानकारी आदित्य ही देंगे। बाकी सभी की तरह मेरा भी उस दिन सिनेमा हॉल में एक जरूरी अपॉइंटमेंट है, तो आप सभी से वहीं मुलाकात होगी। यामी गौतम ने आगे बताया कि उन्होंने धुरंधर 2 देख ली है। एक्ट्रेस ने कहा, मैंने धुरंधर 2 देख ली है। यह असाधारण से भी बढ़कर है। मैं बहुत भावुक हो गई थी। उस दिन मुझे फ्लाइट पकड़नी थी, इसलिए मैं आदित्य से कुछ कह नहीं पाई। बाद में भी मैं कुछ कर नहीं पाई। मुझे स्क्रिप्ट पढ़नी थी, लेकिन पढ़ नहीं पाई कुछ देखना था, लेकिन देख भी नहीं पाई। धुरंधर 2 दर्शकों के लिए एक ऐसा अनुभव होगा, जिसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे। बता दें, ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिली होगी। इस फिल्म का क्लैश यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे सितारे भी नज़र आएंगे।

TVK चीफ-एक्टर विजय की पत्नी ने तलाक याचिका दायर की:पति पर एक्ट्रेस से अफेयर का आरोप; शादी के 27 साल हुए, दो बच्चे भी

TVK चीफ-एक्टर विजय की पत्नी ने तलाक याचिका दायर की:पति पर एक्ट्रेस से अफेयर का आरोप; शादी के 27 साल हुए, दो बच्चे भी

तमिल सुपरस्टार और मिलगा वेट्री कजगम(TVK) प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने 24 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दाखिल की है। याचिका में विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया गया है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर केस फैमिली वेलफेयर कमिटी को भेज दिया। दंपति पिछले दो साल से अलग रह रहे थे। दोनों की शादी 1999 में हुई थी। शादी को 27 साल हो चुके हैं। कोर्ट में इस मामले पर अगली सुनवाई 20 अप्रैल को करेगा। विजय की टीम और संगीता ने मामले पर अबतक कोई बयान नहीं दिया है। शादी को 27 साल हो चुके हैं विजय और संगीता की शादी को करीब 27 साल हो चुके हैं। 25 अगस्त 1999 को कपल शादी के बंधन में बंधे थे। जल्द ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। दोनों ने उस दौर में हिंदू और ईसाई दोनों धर्मों से शादी की थी। 2000 में कपल ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम जेसन संजय है, वहीं 2005 में उनके घर बेटी का जन्म हुआ। रैली में भगदड़ से विवादों में आए विजय 27 सितंबर तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम यानी TVK की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बताया गया है कि 9 साल की एक बच्ची गुम हो गई थी। विजय ने मंच से उसे तलाशने की अपील पुलिस और अपने लोगों से की, जिसके बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। इसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी। भीड़ में फंसने से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और कई लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। हालात बिगड़ते देख विजय ने भाषण रोक दिया और लोगों से शांति की अपील की। इसके बाद वे भाषण छोड़कर निकल गए। विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन थी। प्रशासन को 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान था, लेकिन वहां करीब 1 लाख 20 हजार लोग एकत्र हो गए थे। मामले में CBI ने 6 घंटे पूछताछ की थी इसी साल 12 जनवरी को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन(CBI) ने रैली में भगदड़ मामले में एक्टर से 6 घंटे पूछताछ की थी। विजय सुबह 11.29 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच काली रेंज रोवर से नई दिल्ली के CBI हेडकॉर्टर पहुंचे थे, शाम को लगभग 6.15 बजे बाहर निकले थे।

एक्ट्रेस रश्मिका के हाथों में आज रचेगी मेहंदी:शाम को संगीत सेरेमनी; शादी कराने पंडित भी उदयपुर पहुंचे; दोनों कल लेंगे फेरे

एक्ट्रेस रश्मिका के हाथों में आज रचेगी मेहंदी:शाम को संगीत सेरेमनी; शादी कराने पंडित भी उदयपुर पहुंचे; दोनों कल लेंगे फेरे

उदयपुर में एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की आज मेहंदी की रस्म होगी। शाम को संगीत का कार्यक्रम होगा। इस खास मौके के लिए होटल ‘मोमेंटोस एकाया’ को फूलों और रोशनी से सजाया गया है। दोनों कल यानी 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी में दोनों परिवार के सदस्य और कुछ खास मेहमान ही शामिल होंगे। शादी करवाने पंडित भी आज उदयपुर पहुंच गए है। वहीं फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी आज पहुंचे हैं। उनकी तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा मेन लीड में थे। तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर वांगा और पंडित भी पहुंचे फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी शादी में शामिल होने उदयपुर आए है। वे तेलुगु और हिंदी फिल्म में काम करते है। वांगा ने अपनी पटकथा लेखन और निर्देशन की शुरुआत 2017 की तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी से की थी, जिसमें विजय देवरकोंडा ने अभिनय किया था। इसके साा ही साउथ से पंडित भी आज पहुंचे हैं, जो शादी की रस्मों को पूरा करवाएंगे। मेहमानों के लिए साउथ इंडियन-पंजाबी खाने के साथ जापानी डिशेज भी होटल में सजावट में हल्के हरे रंग के शेड्स के पर्दे, ताजा फूल और फलों से सजे सेंटरपीस, मोती जैसी फिनिश वाली टेबल सेटिंग दिखाई देगी। वहीं मेहमानों के लिए साउथ इंडियन और पंजाबी खाने के साथ ही जापानी डिशेज भी परोसी जाएगी। शादी के लिए RVR इवेंट्ज एंड डिजाइन कंपनी को जिम्मा सौंपा गया है। शादी में केवल 200 मेहमान होंगे शामिल विजय-रश्मिका कल परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लेंगे। शादी में केवल 200 मेहमान शामिल होंगे। इनमें साउथ इंडस्ट्री के कुछ डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और दोनों के कुछ खास दोस्त ही होंगे। रिसेप्शन हैदराबाद में 3 और 4 मार्च को होगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी। यह रिसेप्शन हैदराबाद या बंजारा हिल्स की किसी प्रीमियम लोकेशन पर होने की संभावना है। दो दिन प्री-वेडिंग पार्टी की वर-वधू अपने परिवार के साथ 23 फरवरी को ही वेडिंग वेन्यू लग्जरी होटल ‘मोमेंटोस एकाया’ आ गए थे। दो दिन 23-24 फरवरी को प्री-वेडिंग पार्टी की थी। 24 फरवरी को दूल्हा-दुल्हन की टीमों के बीच क्रिकेट मैच हुआ था, जिसे उन्होंने ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ का नाम दिया था। दोनों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पूल पार्टी, डिनर और ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ की फोटो भी शेयर की थी। साउथ के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के बेटे हैं विजय दूल्हा साउथ स्टार विजय देवरकोंडा फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं। उनके पिता देवरकोंडा गोवर्धन साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपने बेटे के साथ मिलकर वर्ष 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पक विमानम’ को प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज का निर्देशन भी किया है। वहीं विजय देवरकोंडा की मां का नाम माधवी देवरकोंडा और छोटे भाई का नाम आनंद देवरकोंडा है। आनंद भी तेलुगु सिनेमा के उभरते सितारों में से हैं। वहीं रश्मिका नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। रश्मिका के पिता मदन मंदाना बिजनेसमैन हैं। उनकी दो बहनें सुमन और शिमान हैं। रश्मिका ने फिल्म ‘गुडबाय’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एनिमल, छावा, पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी में काम किया है। ………… विजय-रश्मिका की शादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- विजय-रश्मिका ने शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच:दूल्हा-दूल्हन की टीम रही आमने-सामने; पूल पार्टी भी की, दोनों ने फोटो शेयर किए साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में मंगलवार से शुरू हो गईं। दूल्हा और दुल्हन ने मंगलवार को होटल में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेला, जिसे ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ नाम दिया गया। इसकी फोटो भी दोनों ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। (पूरी खबर पढ़ें) शादी के लिए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे: 26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे, गेस्ट लिस्ट में 200 से ज्यादा नाम साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सोमवार को उदयपुर पहुंचे। यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। (पढ़िए पूरी खबर)

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे:26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे, गेस्ट की लिस्ट में 200 से ज्यादा नाम

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे:26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे, गेस्ट की लिस्ट में 200 से ज्यादा नाम

साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सोमवार को उदयपुर पहुंचे। यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। 26 फरवरी को ये कपल शादी करने जा रहा है। उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर कैलाशपुरी में ITC मोमेंटोज होटल में दोनों सात फेरे लेंगे। होटल की बुकिंग 24 से 26 फरवरी तक के लिए हुई है। शादी में करीब 230 गेस्ट शमिल होंगे। मेहमान 24 फरवरी को होटल में चेक-इन करेंगे। अलग-अलग फ्लाइट से आए सोमवार सुबह दोनों अलग-अलग फ्लाइट से उदयपुर पहुंचे। करीब 10 बजे रश्मिका और उसके करीब 15 मिनट बाद विजय आए। यहां से दोनों एक साथ होटल के लिए रवाना हुए। रश्मिका ब्लू सूट में और काला चश्मा लगाकर बाहर आईं। विजय ने ब्लैक जैकट पहना हुआ था। हैदराबाद में रिसेप्शन देंगे शादी का एक कार्ड भी वायरल हुआ था। 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन देंगे, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल होने वाली हैं। यह रिसेप्शन हैदराबाद या बंजारा हिल्स के किसी प्रीमियम स्थल पर होने की चर्चा है। संडे को हैदराबाद एयरपोर्ट पर दिखे थे रविवार को हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी कपल को स्पॉट किया गया था। हैदराबाद एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना टीका लगाई दिखीं थीं। हालांकि इस दौरान उन्होंने मास्क से चेहरा कवर किया हुआ था। वह कूल हाफ स्लीव्स टी-शर्ट के साथ ब्लैक लोवर और ब्लैक शूज पहनी हुई थीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने डार्क ग्लासेस भी पहने थे। विजय देवरकोंडा को ठीक उसी समय हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर विजय ने भी डार्क ग्लासेस और मास्क से चेहरा छिपाया हुआ था। दिल्ली का बैंड हुआ हायर, वेडिंग प्लानर हैदराबाद से मीडिया रिपोट्‌र्स के अनुसार, रश्मिका-विजय ने शादी के लिए दिल्ली का एक पॉपुलर बैंड हायर किया है, जो इससे पहले कई सेलिब्रिटी वेडिंग में परफॉर्म कर चुका है। इसके अलावा वेडिंग प्लानर हैदराबाद से है, जो एक मशहूर टेनिस प्लेयर की शादी भी प्लान कर चुके हैं। शादी में नो फोन पॉलिसी होगी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कार्ड शेयर हुआ, जिस पर विजय देवरकोंडा का नाम लिखा था। कार्ड में लिखा गया है, परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26 फरवरी को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विजय-रश्मिका एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसमें महज परिवार के लोग और कुछ करीबी ही शामिल होंगे। शादी में नो फोन पॉलिसी होगी, जिससे इनसाइड तस्वीरें लीक न हों। इसके अलावा शादी के लिए बड़ी सिक्योरिटी एजेंसी हायर किए जाने की भी खबर है। अक्टूबर में हुई थी सगाई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में सगाई की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें कपल के परिवार के चंद लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद रश्मिका को कई मौकों पर एंगेजमेंट रिंग के साथ स्पॉट किया गया था।

‘हसीना मान जाएगी’ के सीक्वल की तैयारी शुरू:दो टॉप एक्टर्स की होगी कास्टिंग, फरहाद सामजी करेंगे निर्देशन

‘हसीना मान जाएगी’ के सीक्वल की तैयारी शुरू:दो टॉप एक्टर्स की होगी कास्टिंग, फरहाद सामजी करेंगे निर्देशन

हार्डकोर एक्शन फिल्मों के दौर में अब कॉमेडी फिल्मों की वापसी की कोशिशें तेज हो गई हैं। इसी बीच 90 के दशक की मशहूर कॉमेडी फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ के सीक्वल की तैयारी शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक‘हसीना मान जाएगी 2’ पर काम चल रहा है। निर्माता स्मिता ठाकरे इस फिल्म का सीक्वल बनाने के लिए उत्सुक हैं और इसकी स्क्रिप्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म का दूसरा पार्ट मूल फिल्म की आत्मा को बरकरार रखेगा, लेकिन कहानी को आज के दर्शकों के मुताबिक नए अंदाज में पेश किया जाएगा। फिल्म के लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी फरहाद सामजी को सौंपी गई है। पहले मेकर्स इस सीक्वल को निर्देशक डेविड धवन के साथ बनाना चाहते थे, लेकिन वह ‘जुड़वा’ और ‘कुली नंबर 1’ के बाद अपनी किसी और पुरानी फिल्म को दोबारा नहीं बनाना चाहते थे। ऐसे में फरहाद सामजी ने इस प्रोजेक्ट को जॉइन किया है। मेकर्स की योजना मार्च 2026 तक कास्टिंग शुरू करने की है।’ ओरिजिनल फिल्म जैसा जादू जगाने की उम्मीद सीक्वल के लिए मेकर्स आज की जेनरेशन के दो टॉप एक्टर्स को कास्ट करेंगे और उन्हें उम्मीद है कि ओरिजिनल फिल्म जैसा जादू फिर से बनाएंगे। बता दें कि 1999 में रिलीज हुई ‘हसीना मान जाएगी’ का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। इसमें गोविंदा और संजय दत्त ने लीड रोल प्ले किया था। वहीं कादर खान, पूजा बत्रा, करिश्मा कपूर और अनुपम खेर भी इसका हिस्सा थे। ये फिल्म महज 9 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।