Monday, 13 Apr 2026 | 12:20 AM

Trending :

10 रुपए के लिए किया बुकिंग क्लर्क को बर्खास्त:जबलपुर हाईकोर्ट ने कहा- विभागीय जांच निष्पक्ष होनी चाहिए; 25 साल बाद मिला न्याय Kidney Damage Sign: चुपचाप सड़ रही किडनी, शरीर के इन 4 हिस्सों में सूजन रेड फ्लैग, आप तो नहीं कर रहे इग्नोर सुबह उठते ही मुंह का स्वाद कड़वा? नजरअंदाज न करें, हो सकती है ये बड़ी बीमारी ये 10 फूड्स खाएं, आंखों की रोशनी कभी नहीं होगी कमजोर, बुढ़ापे तक नहीं चढ़ेगा चश्मा Amla sharbat recipe aur fayde: गर्मियों में आंवले का शरबत पीने के फायदे और बनाने का तरीका बुरहानपुर पहुंचे बोहरा धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन:हजारों अनुयायियों ने किया स्वागत; मंगलवार को दरगाह-ए-हकीमी में उर्स पर देंगे प्रवचन
EXCLUSIVE

लखनऊ में ₹10 लाख कीमत की नकली सिरगेट पकड़ी:मध्य प्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार, वरना कार जब्त; यूपी और बिहार में खपाते थे

लखनऊ में ₹10 लाख कीमत की नकली सिरगेट पकड़ी:मध्य प्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार, वरना कार जब्त; यूपी और बिहार में खपाते थे

लखनऊ में 10 लाख रुपए कीमत की नकली सिगरेट पकड़ी गई है। क्राइम ब्रांच और पारा थाना पुलिस ने पारा के जीरो प्वाइंट इलाके में एक कार में सिगरेट के बंडल मिले। इस कार्रवाई में मध्य प्रदेश के मुरैना के 2 तस्कर भी गिरफ्तार हुए हैं। वे दिल्ली से नकली सिगरेट लाकर यूपी और बिहार में खपाते थे। तस्करों की वरना कार भी जब्त कर ली गई है। कार्रवाई शनिवार शाम को गई। पुलिस के अनुसार, 3940 डिब्बी नकली सिगरेट जब्त की गई। मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग कार में बड़ी मात्रा में सिगरेट लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर ने निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अनिल कुमार यादव और अपर पुलिस उपायुक्त किरन यादव की क्राइम ब्रांच टीम और थाना पारा की टीम एक्टिव हो गई। फोन से ऑर्डर लेकर डिलीवरी करते थे गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान शादाब अली (30) और शोएब अली (32) के रूप में हुई है। दोनों एमपी के मुरैना के गणेशपुरा के हैं। पुलिस के अनुसार, ये दोनों एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं। यह गिरोह दिल्ली और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से नकली सिगरेट लाकर उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य प्रदेशों में सप्लाई करता था। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से ऑर्डर लेते थे और तय स्थानों पर माल की डिलीवरी करते थे। पुलिस ने बताया कि बरामद सिगरेट की यह खेप दिल्ली के सदर बाजार से लाई गई थी, जिसे लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में खपाने की तैयारी थी। और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। बरामदगी में एक ग्रे रंग की वरना कार (नंबर MP07 CH 5106) भी शामिल है, जिसका उपयोग तस्करी के लिए किया जा रहा था। दोनों तस्करों के खिलाफ थाना पारा में कॉपीराइट एक्ट, ट्रेडमार्क अधिनियम और सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

भाई बताकर जमीन में हिस्सा मांगने पर की हत्या:कटनी में युवक की अधजली लाश मिली थी, आरोपी गिरफ्तार

भाई बताकर जमीन में हिस्सा मांगने पर की हत्या:कटनी में युवक की अधजली लाश मिली थी, आरोपी गिरफ्तार

कटनी पुलिस ने कुठला थाना क्षेत्र के कन्हवारा गांव में हुई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। शुक्रवार शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी वारदात जमीन-जायदाद के पुराने पारिवारिक विवाद का नतीजा निकली। 1 अप्रैल को कन्हवारा के एक खेत में एक युवक की अधजली लाश मिली थी। मृतक की पहचान 24 साल के छब्बू कोल के रूप में हुई। पुलिस ने शक के आधार पर खेत मालिक के बेटे आकाश लोधी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आकाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर था पुराना झगड़ा आरोपी आकाश ने बताया कि उसके पिता और मृतक छब्बू की मां पिछले 20 सालों से साथ रह रहे थे। इसी वजह से छब्बू खुद को आकाश का भाई बताता था और खानदानी जमीन में आधे हिस्से की मांग करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर गाली-गलौज और मारपीट होती रहती थी। शराब के नशे में विवाद घटना वाले दिन छब्बू शराब के नशे में था और उसने फोन करके आकाश को खेत पर बुलाया। वहां फिर से जमीन को लेकर बहस शुरू हो गई और छब्बू ने आकाश पर डंडे से हमला कर दिया। गुस्से में आकर आकाश ने पास पड़ी ईंट से छब्बू के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सबूत मिटाने के लिए आकाश ने लाश को जलाने की कोशिश भी की थी। आरोपी को भेजा गया जेल कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने बताया कि आरोपी आकाश लोधी को ने कड़ाई से पूछताछ करने पर गुनाह मान लिया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

रीवा में घर में घुसकर नाबालिग से रेप की कोशिश:पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, सामान लेने के बहाने पहुंचा था

रीवा में घर में घुसकर नाबालिग से रेप की कोशिश:पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, सामान लेने के बहाने पहुंचा था

रीवा में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना उस समय की है जब 12 वर्षीय किशोरी अपने घर पर स्थित किराने की दुकान पर अकेली बैठी थी और उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। पुलिस के अनुसार, सकील खान नाम का आरोपी फूटी लेने के बहाने दुकान पर पहुंचा। थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत ने बताया कि आरोपी ने किशोरी से फ्रूटी मांगी, लेकिन दुकान में फ्रूटी खत्म होने की बात कहने पर किशोरी उसे लेने घर के अंदर चली गई। इसी दौरान आरोपी भी पीछे से घर के भीतर पहुंच गया और मौका पाकर किशोरी को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन किशोरी ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग सतर्क हो गए, जिससे आरोपी घबरा गया और मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान किशोरी किसी तरह खुद को छुड़ाकर सुरक्षित बाहर आ गई। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल टीम गठित की गई और आरोपी की तलाश शुरू की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

‘जब केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो लंदन गए’: प्रमुख कार्यक्रमों से राघव चड्ढा की अनुपस्थिति ने दरार की अटकलों को हवा दी | राजनीति समाचार

Smoke and debris flies around at the site of an Israeli strike that targeted a building adjacent to the highway that leads to Beirut's international airport.

आखरी अपडेट:03 अप्रैल, 2026, 12:55 IST कभी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद सहयोगी और आम आदमी पार्टी (आप) में प्रमुख व्यक्ति रहे राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया गया। आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा (छवि क्रेडिट: पीटीआई) कभी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद सहयोगी और आम आदमी पार्टी (आप) में एक प्रमुख व्यक्ति रहे राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया गया। हाल ही में सार्वजनिक कार्यक्रमों से उनकी अनुपस्थिति और प्रमुख मुद्दों पर चुप्पी ने पार्टी में उनकी भूमिका के बारे में अटकलों को हवा दी। गुरुवार को, आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया कि अशोक कुमार मित्तल उच्च सदन में उसके नए उपनेता होंगे, जो चड्ढा की जगह लेंगे। 2022 से सांसद चड्ढा ने सदन में सक्रिय रूप से सार्वजनिक मुद्दों को उठाया। हाल ही में, उन्होंने एक प्रमुख सामाजिक मुद्दा उठाया, जिसमें मांग की गई कि भारत में पितृत्व अवकाश को कानूनी अधिकार बनाया जाए। उन्होंने संसद में मासिक धर्म स्वच्छता का मुद्दा भी उठाया था और इस बात पर जोर दिया था कि यह स्वास्थ्य, शिक्षा और समानता का मामला है। यह भी पढ़ें: ‘आप पीएम मोदी से डरे हुए हैं’: आप ने राघव चड्ढा के पदावनति के बाद उन पर हमला बोला दरार के उभरते संकेत संसद में प्रमुख सार्वजनिक मुद्दों को उठाने के चड्ढा के प्रयास के बावजूद, वह आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े कई कार्यक्रमों में दरकिनार किये गये। संभावित दरार के पहले संकेत मार्च 2024 में सामने आए, जब आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तार किया गया। कथित तौर पर चिकित्सीय कारणों से राघव चड्ढा उस समय अनुपस्थित थे। हाल ही में केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और अन्य को एक्साइज पॉलिसी मामले में बरी किए जाने के बाद भी उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की थी. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वारिंग ने चड्ढा पर हमला बोलते हुए घोषणा की, ”वह पार्टी से अलग हैं।” टीओआई ने वारिंग के हवाले से कहा, “अब यह स्पष्ट है कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी से अलग हैं। लोगों को इसका एहसास बहुत पहले ही हो गया था, जब केजरीवाल की गिरफ्तारी के दौरान वह लंदन गए थे। अब लोगों की धारणा यह है कि चड्ढा पार्टी छोड़ देंगे या उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाएगा और कहीं और शामिल हो जाएंगे।” पहले प्रकाशित: 03 अप्रैल, 2026, 12:38 IST समाचार राजनीति ‘जब केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो लंदन गए’: प्रमुख कार्यक्रमों से राघव चड्ढा की अनुपस्थिति ने दरार की अटकलों को हवा दी अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)राघव चड्ढा आप से बाहर निकलना(टी)राघव चड्ढा राज्यसभा(टी)आप की आंतरिक दरार(टी)अरविंद केजरीवाल सहयोगी(टी)अशोक कुमार मित्तल उपनेता(टी)आम आदमी पार्टी की राजनीति(टी)पितृत्व अवकाश भारत(टी)मासिक धर्म स्वच्छता संसद

अयोध्या में बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की हिंदू:खिलौना पिस्टल से की वारदात, दोस्त के साथ बाइक से भागी; दोनों गिरफ्तार

अयोध्या में बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की हिंदू:खिलौना पिस्टल से की वारदात, दोस्त के साथ बाइक से भागी; दोनों गिरफ्तार

अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की और उसके दोस्त को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। लड़की का नाम पायल और दोस्त का नाम राहुल है। वारदात के बाद पायल दुकान के बाहर खड़े राहुल के साथ बाइक से भाग निकली थी। पुलिस जांच में पता चला कि प्लानिंग के तहत राहुल ने बाजार से नकली पिस्टल और बुर्का खरीदा। इसके बाद पायल बुर्का पहनकर दुकान पर पहुंची। पिस्टल दिखाकर सोने का हार और चेन लूटकर फरार हो गई। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने बुर्का पहनकर वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया था। मामला गुरुवार को रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोठी बाजार का है। दुकान में लगे 6 सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई थी। कैमरे में जिस बाइक से दोनों फरार हुए थे, उसका नंबर कैद हो गया था। इसे ट्रेस कर पुलिस दोनों तक पहुंची। ADG जोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने बताया- दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बुर्का पहनकर लूट करने वाली महिला का नाम पायल है। उसके साथ जो लड़का था, उसका नाम राहुल है। दोनों बंटी और बबली बनकर घटना को अंजाम दे रहे थे। दोनों दोस्त हैं। खिलौने की पिस्टल दिखाकर लूट की गई थी। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… बुर्का पहनकर सोने का हार और चेन खरीदने पहुंची थी रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोठी बाजार के रहने वाले महेश सोना-चांदी के व्यापारी हैं। उनकी घर से 900 मीटर दूर अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में महेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे बुर्का पहने एक महिला दुकान पर पहुंची। उसके पास एक पिट्‌ठू बैग था। उसने महेश से कहा- मुझे सोने का हार और चेन खरीदनी है। महेश ने उसके सामने एक सोने का हार और सोने की चेन रख दी। इसके बाद महिला ने महेश से पानी मांगा। महेश ने दुकान में काम करने वाले अंकित कुमार को पानी और समोसा लाने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद अंकित कुमार समोसा और पानी लेकर आ गया। उसने महिला को पानी और समोसा दिया। मगर महिला ने समोसा खाने से मना कर दिया। पानी की बोतल ले ली। बोली- समोसा नहीं खाती, मिठाई मंगवा दीजिए आरोपी महिला ने महेश से कहा- मैं समोसा नहीं खाती हूं। मेरे लिए मिठाई मंगवा दीजिए। महेश कुमार ने अंकित कुमार को बर्फी लेने भेज दिया। अंकित बर्फी लेने चला गया। इसी दौरान दुकान के कर्मचारी मनीराम ने हार और चेन को उठाकर काउंटर पर रख दिया। तभी महिला खड़ी हुई और दुकान के अंदर इधर-उधर घूमने लगी। महेश ने उससे पूछा क्या बात है? महिला बोली- हमारे पति पैसा निकालने गए हैं। अभी आए नहीं है। उन्हें ही देख रही हूं। इसके बाद वह काउंटर के पास आकर खड़ी हो गई। महेश अन्य सामान को अलमारी में रखने लगे, तभी आरोपी महिला ने बॉक्स में रखा सोने का हार और चेन उठा लिया। फिर अपना बैग उठाया। तभी दुकानदार महेश ने उसे टोका तो उसने अपनी कमर से पिस्टल निकाल ली। महेश की ओर तानकर बोली- आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी। इसके बाद वह दुकान के बाहर भाग गई। महेश और मनीराम ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया था। महिला दुकान से निकलकर पैदल भागी और कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ भाग गई थी। महेश ने बताया कि हार 26 ग्राम (22 कैरेट) का था। 2 अप्रैल को बाजार भाव के हिसाब से कीमत करीब 3 लाख 60 हजार बताई थी। ———————— अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…

मोतिहारी में जहरीली शराब से 5 की मौत:6 की आंख की रोशनी गई; 7 गंभीर; हत्या का केस दर्ज, SHO सस्पेंड-चौकीदार गिरफ्तार

मोतिहारी में जहरीली शराब से 5 की मौत:6 की आंख की रोशनी गई; 7 गंभीर; हत्या का केस दर्ज, SHO सस्पेंड-चौकीदार गिरफ्तार

बिहार में एकबार फिर जहरीली शराब से मौत हुई है। मोतिहारी में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 15 की हालत गंभीर है। इनमें से 6 की आंखों की रोशनी चली गई है। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बीमार लोगों में से 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। मामला रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव से शुरू हुआ और अब आसपास के इलाकों में फैल गया है। रघुनाथपुर थाना के बालगंगा के संपत साह ने दोपहर 1 बजे मुजफ्फरपुर के SKMCH में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले सुबह परीक्षण मांझी (46), और हीरालाल भगत की मौत हो गई। जबकि पहली मौत कल सुबह और दूसरी कल गुरुवार रात को हुई। शराबकांड पर एसपी ने कार्रवाई की है। तुरकौलिया SHO उमाशंकर मांझी को सस्पेंड किया गया है, जबकि चौकीदार भरत राय को गिरफ्तार कर लिया है। तुरकौलिया और रघुनाथपुर थाने में मामले को लेकर हत्या का केस दर्ज कराया गया है। ये केस मृतक प्रमोद यादव और हीरालाल भगत के परिवार की शिकायत पर हुआ है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए शराबबंदी वाले बिहार में लोगों ने कहां शराब पी और कैसे मौतों का सिलसिला शुरू हुआ….. शराब कांड से जुड़ी कुछ तस्वीरें…. गुरुवार रात दूसरी मौत के बाद खुलासा मिली जानकारी के अनुसार, दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में बुधवार शाम लोगों ने शराब पी, जिसके बाद तबीयत बिगड़नी शुरू हई। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह तुरकौलिया थाना क्षेत्र के पुलवा घाट निवासी चंदू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने बिना किसी को सूचना दिए जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। शराब से मौत का खुलासा तब हुआ जब रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा निवासी लोहा ठाकुर की तबीयत बिगड़ी और उनकी आंखों की रोशनी कम होने लगी। परिजन उन्हें इलाज के लिए मदन राज नर्सिंग होम ले गए, जहां लोहा ठाकुर ने बताया कि उन्होंने शराब पी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आए। शराब पीने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाने लगा। इसी दौरान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया पंचायत के परसौना गांव निवासी प्रमोद यादव, जो पहले से बीमार थे, की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब जानिए क्या कहते हैं पीड़ित और परिजन लक्ष्मीपुर गदरिया के रहने वाले राजेंद्र कुमार ने कल गुरुवार को शराब पी थी। उनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया, ‘शराब पीने के तुंरत बाद कुछ नहीं हुआ। घर आया, करीब आधे घंटे बाद देखने में तकलीफ होने लगी। कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था, सब हरा-हरा नजर आता है। मैंने ध्यान नहीं दिया और पानी पीकर सो गया। सुबह-सुबह उल्टी हुई, और बेचैनी बढ़ गई।’ इलाजरत लोहा ठाकुर ने कहा, ‘सभी लोग बालगंगा में ही स्प्रिट पी थी। उसके साथ अन्य लोग भी थे। घर आने पर तबीयत बिगड़ी।’ इलाजरत लड्डू साह की बेटी गौरी कुमारी के अनुसार, ‘उसके पिता मोतिहारी में ठेला चलाते हैं। बुधवार दोपहर 3 बजे वे घर आए। कुछ ही देर बाद बुखार और उल्टी होने लगी।’ मृतक चंदू के चाचा हरेंद्र सिंह ने बताया, ‘बुधवार रात दो बजे चंदू को तेज पेट दर्द और उल्टी हुई। दवा दिया गया। लगा कि ठीक हो गया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसका गुरुवार सुबह दाह-संस्कार कर दिया।’ अस्पताल में भर्ती रमेश यादव के बेटे एसपी लाल कुमार ने बताया, कल रात हम लोग घर पर नहीं थे। पापा शाम में घूमने निकले थे, वहीं उन्होंने शराब पी ली। आज सुबह जब हम वापस आए तो पापा की तबीयत बिगड़ती हुई दिखी। पूछने पर बताया कि झिंगू बैठा के यहां शराब पी थी। इसके बाद हम उन्हें हॉस्पिटल ले आए। 15 बीमार, 3 की हालत की नाजुक जहरीली शराब से बीमार लोगों में लोहा ठाकुर, लड्डू साह, राहुल कुमार, रविंद्र यादव (35), दिनेश यादव (28), उमेश राम और बालगंगा निवासी संपत साह (30) समेत 15 लोग शामिल हैं। इनमें से तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है और इनका इलाज जारी है। 6 से 7 लोगों के आंखों की रोशनी चली गई है। सदर अस्तपाल में 8 भर्ती सदर अस्पताल के डॉ अनूप गौतम ने कहा, ‘रात से अभी तक 8-9 लोग इलाज के लिए अस्पताल आ चुके हैं। आज सुबह यहां एक मरीज की मौत हुई है। 2 को मैंने रेफर किया है। बीमार में से 2 की आंख की रोशनी में कमी आ गई है। मैंने दवा ली है, अगर कंट्रोल नहीं हुआ तो उन्हें भी रेफर करेंगे। जिसने भी शराब पी है, और तबीयत बिगड़ी है, मैं उनसे कहूंगा कि डरे नहीं और आकर इलाज कराए।’ परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का केस मृतक प्रमोद यादव के परिजनों ने तुरकौलिया थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कांड के मुख्य साजिशकर्ता नागा राय को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं परसौना का चौकीदार भरत राय को निलंबित किया गया । सदर SDPO के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। साइबर DSP और DIU प्रभारी टीम में शामिल हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अलग-अलग टीमों का गठन कर शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। नागा राय के अलावे छह और संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि जहरीली शराब कहां से आई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। तेजस्वी बोले- बिहार में शराबबंदी फेल मोतिहारी शराबकांड पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ‘4 लोगों की मौत, 6 लोगों की आंखों की रोशनी चले जाना और कई लोगों की हालत गंभीर होना अत्यंत दुखद है। यह बिल्कुल भी पहली बार नहीं है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शराबबंदी लागू होने के बाद से अब तक बिहार में जहरीली शराब से 1300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह तो केवल सरकारी आंकड़ा है, हकीकत में यह संख्या इससे कहीं अधिक है। इतना ही नहीं, कई दर्जन लोग अपनी आंखों की

नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर, 8 महिलाओं की मौत:शव सड़क पर बिखरे; तीन लोग घायल, ट्रक चालक गिरफ्तार

नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर, 8 महिलाओं की मौत:शव सड़क पर बिखरे; तीन लोग घायल, ट्रक चालक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के जालना जिले में नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक टेम्पो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 8 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। सभी पीड़ित मजदूर हैं। हादसा कडवांची गांव के पास तब हुआ जब महिला मजदूर एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम खत्म कर टेम्पो से घर लौट रही थीं। टेम्पो स्टार्ट होने ही वाला था कि मुंबई की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शव सड़क पर बिखर गए। टेम्पो में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से 7 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक मृतक की पहचान अभी नहीं हुई मृतकों की पहचान अलकाबाई आडमने (45), लक्ष्मीबाई मदन (35), मीना आडमने (45), कंचन आडमने (50), ताराबाई चौधरी (60), कडूबाई मदन (55) और सुमन आडमने (70) के रूप में हुई है। एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में मामला दर्ज किया है। महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आठ लोगों की मौत अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

साउथ डायरेक्टर रंजीत की गिरफ्तारी हुई:एक्ट्रेस ने लगाए थे शूटिंग के बीच वैनिटी में यौन उत्पीड़न के आरोप, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

साउथ डायरेक्टर रंजीत की गिरफ्तारी हुई:एक्ट्रेस ने लगाए थे शूटिंग के बीच वैनिटी में यौन उत्पीड़न के आरोप, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 6 केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड जीत चुके साउथ डायरेक्टर की मंगलवार को कोच्चि से गिरफ्तारी हुई है। उन पर एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्टर रंजीत की गिरफ्तारी मंगलवार देर रात थोडुपुझा पुलिस ने इडुक्की के एसपी के निर्देश पर की है। उन्हें गिरफ्तारी के बाद उदयमपेरुर पुलिस स्टेशन को सौंपा गया, जहां एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज करवाई है। गिरफ्तारी के बाद डायरेक्टर को एर्नाकुल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है, जहां पूछताछ के बाद उन्हें 14 दिनों (13 अप्रैल) तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तारी के बाद डायरेक्टर ने की तबीयत बिगड़ने की शिकायत नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार देर रात हुई गिरफ्तारी के बाद डायरेक्टर रंजीत ने बैचेनी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें जांच के लिए एर्नाकुलम जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने जांच में पाया कि उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कोई गंभीर समस्या नहीं है। फिलहाल डायरेक्टर एर्नाकुलम उप-जेल में हैं। क्या है पूरा विवाद? साउथ एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म की ICC (इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी) को यौन उत्पीड़न की शिकायत दी थी। एक्ट्रेस की शिकायत के अनुसार, डायरेक्टर रंजीत बालाकृष्णन 30 जनवरी को एक फिल्म शूटिंग के दौरान उनकी वैनिटी वैन में आए और यौन उत्पीड़न की कोशिश की। कमेटी ने ये मामला केरल पुलिस को सौंपा। इस मामले की शुरुआती जांच को पूरी तरह गोपनीय रखा गया। एक्ट्रेस का बयान भी गोपनीय तरीके से दर्ज करवाया गया था। डायरेक्टर के खिलाफ इस तरह की कई शिकायतें इस मामले से पहले भी रंजीत बालाकृष्णन के खिलाफ इस तरह की कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। 2024 में बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा ने उन पर गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने 23 अगस्त 2024 में हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि साल 2009 में फिल्म पलेरी माणिक्य्मः ओरू पाथिराकोलापाथकथिंते कथा के ऑडिशन के लिए डायरेक्टर ने उन्हें फ्लैट में बुलाया और गलत तरह छुआ। तब डायरेक्टर ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद कहा था। अक्टूबर 2025 में केरल हाईकोर्ट ने ये कहते हुए मामला रद्द कर दिया कि शिकायत काफी देरी से की गई है। इसके अलावा अक्टूबर 2024 में भी 31 साल के एक्टर ने डायरेक्टर रंजीत पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका आरोप था कि साल 2012 में शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने एक्टर को होटल में जबरदस्ती शराब पिलाई और यौन उत्पीड़न किया। जुलाई 2025 में ये मामला भी कर्नाटक हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था।

साउथ डायरेक्टर रंजीत की गिरफ्तारी हुई:एक्ट्रेस ने लगाए थे शूटिंग के बीच वैनिटी में यौन उत्पीड़न के आरोप, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

साउथ डायरेक्टर रंजीत की गिरफ्तारी हुई:एक्ट्रेस ने लगाए थे शूटिंग के बीच वैनिटी में यौन उत्पीड़न के आरोप, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 6 केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड जीत चुके साउथ डायरेक्टर की मंगलवार को कोच्चि से गिरफ्तारी हुई है। उन पर एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्टर रंजीत की गिरफ्तारी मंगलवार देर रात थोडुपुझा पुलिस ने इडुक्की के एसपी के निर्देश पर की है। उन्हें गिरफ्तारी के बाद उदयमपेरुर पुलिस स्टेशन को सौंपा गया, जहां एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज करवाई है। गिरफ्तारी के बाद डायरेक्टर को एर्नाकुल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है, जहां पूछताछ के बाद उन्हें 14 दिनों (13 अप्रैल) तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तारी के बाद डायरेक्टर ने की तबीयत बिगड़ने की शिकायत नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार देर रात हुई गिरफ्तारी के बाद डायरेक्टर रंजीत ने बैचेनी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें जांच के लिए एर्नाकुलम जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने जांच में पाया कि उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कोई गंभीर समस्या नहीं है। फिलहाल डायरेक्टर एर्नाकुलम उप-जेल में हैं। क्या है पूरा विवाद? साउथ एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म की ICC (इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी) को यौन उत्पीड़न की शिकायत दी थी। एक्ट्रेस की शिकायत के अनुसार, डायरेक्टर रंजीत बालाकृष्णन 30 जनवरी को एक फिल्म शूटिंग के दौरान उनकी वैनिटी वैन में आए और यौन उत्पीड़न की कोशिश की। कमेटी ने ये मामला केरल पुलिस को सौंपा। इस मामले की शुरुआती जांच को पूरी तरह गोपनीय रखा गया। एक्ट्रेस का बयान भी गोपनीय तरीके से दर्ज करवाया गया था। डायरेक्टर के खिलाफ इस तरह की कई शिकायतें इस मामले से पहले भी रंजीत बालाकृष्णन के खिलाफ इस तरह की कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। 2024 में बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा ने उन पर गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने 23 अगस्त 2024 में हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि साल 2009 में फिल्म पलेरी माणिक्य्मः ओरू पाथिराकोलापाथकथिंते कथा के ऑडिशन के लिए डायरेक्टर ने उन्हें फ्लैट में बुलाया और गलत तरह छुआ। तब डायरेक्टर ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद कहा था। अक्टूबर 2025 में केरल हाईकोर्ट ने ये कहते हुए मामला रद्द कर दिया कि शिकायत काफी देरी से की गई है। इसके अलावा अक्टूबर 2024 में भी 31 साल के एक्टर ने डायरेक्टर रंजीत पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका आरोप था कि साल 2012 में शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने एक्टर को होटल में जबरदस्ती शराब पिलाई और यौन उत्पीड़न किया। जुलाई 2025 में ये मामला भी कर्नाटक हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था।

एक फ्लैट, दो डील: 35 लाख की ठगी:फ्लैट का सौदा कर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री, दो आरोपियों के बाद महिला गिरफ्तार

एक फ्लैट, दो डील: 35 लाख की ठगी:फ्लैट का सौदा कर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री, दो आरोपियों के बाद महिला गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने फ्लैट बेचकर रजिस्ट्री न करने के मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को पकड़ चुकी है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के मुताबिक फरियादी फैसल अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मोहित महाजन, निसार अली और सायरा ने मिलकर फ्लैट बेचने के नाम पर करीब 35 लाख रुपए की ठगी की। आरोपियों ने सौदा तय कर नगद और ऑनलाइन रकम ले ली, लेकिन इसके बाद भी फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं की और फरियादी को लगातार टालते रहे। मंगलवार को क्राइम ब्रांच टीम ने महिला आरोपी सायरा को भी गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को मामले का खुलासा किया गया। फिलहाल पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एक ही फ्लैट दो बार बेचा, रिश्तेदार के नाम कर दी रजिस्ट्री जांच में सामने आया कि आरोपियों ने उसी फ्लैट की रजिस्ट्री फरियादी के बजाय मोहित महाजन की भाभी के नाम पर 17 लाख रुपए में कर दी। इस तरह एक ही फ्लैट को दो लोगों को बेचकर आरोपियों ने धोखाधड़ी की। इस मामले में क्राइम ब्रांच पहले ही मोहित महाजन (निवासी कनाडिया) और निसार अली को गिरफ्तार कर चुकी है।