मोबाइल विवाद में दोस्त की पीट-पीटकर हत्या की थी:जंगल में छिपा आरोपी गिरफ्तार; काम की तलाश में मुरैना से ग्वालियर आए थे

ग्वालियर के मोहना में हाईवे पर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को जंगल में मंदिर के पास से पकड़ लिया है। हत्या करने के बाद आरोपी जंगल के रास्ते कूदकर भाग गया था। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने बताया कि मोबाइल को लेकर उसका झगड़ा हुआ था। पास ही पड़ी बबूल की लकड़ी उठाकर उसने ऋषिकेश पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई तो वह पकड़े जाने के डर से वहां से भाग आया था। पुलिस आरोपी से डिटेल में पूछताछ कर रही है। सोमवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बबूल की लकड़ी से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार, मौत मुरैना के आमपुरा स्थित एसएएफ लाइन के पास रहने वाला 35 वर्षीय ऋषिकेश सिंह पुत्र दिनेश सिंह सिकरवार काफी समय से काम की तलाश कर रहा था। शनिवार को उसका दोस्त दीपक शाक्य उसे काम की तलाश में ग्वालियर के मोहना लेकर आया था। रविवार को दोनों ने दिनभर काम की तलाश की। शाम को वे बायपास स्थित अजीत नायक भोजनालय पहुंच गए, जहां दोनों ने शराब पी। नशा होने के बाद दीपक और ऋषिकेश के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। दीपक ने ऋषिकेश का मोबाइल छीन लिया था, जिसका उसने विरोध किया। इसी बात पर दोनों के बीच बहस बढ़ गई। ढाबा मालिक ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की, लेकिन नशे में धुत दीपक ने पास पड़ी बबूल की लकड़ी उठाकर ऋषिकेश के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में ऋषिकेश के सिर में गंभीर चोट लगी। वह सड़क पर ही गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वैष्णो देवी मंदिर के पास छिपा मिला आरोपी हत्या के बाद दीपक मोहना बायपास से होते हुए जंगल में दाखिल हो गया। उसका इरादा डकैतों के मूवमेंट वाले इलाके से गुजरकर किसी तरह मुरैना पहुंचने और कुछ दिन जंगल में छिपे रहने का था। इधर वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने जंगल में उसकी तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी जंगल में गुम होता, उससे पहले ही वैष्णो देवी मंदिर के पास छिपे हत्या आरोपी दीपक शाक्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नशे की हालत में मोबाइल को लेकर उसका अपने दोस्त से विवाद हो गया था, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस उससे पूरे मामले में पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा सोमवार को ग्वालियर के जेएएच स्थित पोस्टमार्टम हाउस में ऋषिकेश सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में गंभीर चोट बताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया, जिसके बाद मुरैना में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। परिजन का आरोप है कि दीपक हत्या के इरादे से ही ऋषिकेश को ग्वालियर लेकर आया था। पुलिस इन आरोपों के आधार पर भी आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पत्नी के सामने पति को पीटा, अपहरण का प्रयास:वारंटी पिता की गिरफ्तारी में मुखबिरी का था शक, सामने आया मारपीट का वीडियो

ग्वालियर में पुलिस मुखबिरी के शक के चलते बाइक सवार तीन युवकों ने एक व्यापारी की उसकी पत्नी के सामने जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद बाइक सवार, व्यापारी को बाइक पर बंधक बनाकर ले गए। भीड़ जमा होने पर बदमाशों ने कुछ दूरी पर उसे छोड़ दिया और धमका कर भाग गए। यह पूरी वारदात पास लगे एक CCTV कैमरे में कैद हुई है। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में रविवार की है। बाइक सवार युवकों को शक था कि उनके पिता की गिरफ्तारी में इस दुकानदार ने मुखबिरी की थी। बार-बार मारपीट करते हुए वह मुखबिरी का आरोप लगा रहे थे। ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना स्थित शंकरपुर निवासी सोनू खान व्यापारी है। उसकी ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक व ऑटो पार्ट्स की शॉप है। रविवार को वह सुबह 11.30 बजे पत्नी सोनी खान के साथ अपनी दुकान पर पहुंचे थे। इसी समय वहां पर पास ही रहने वाले अमीन खान, फरीद खान, जीशान खान बाइक पर सवार होकर उसके पास पहुंचे। तीनों ने गालियां देते हुए सोनू को दुकान से बाहर बुलाया और फिर उसे गालियां देना शुरू कर दिया जब गाली देने से मना किया तो अमीन और जीशान ने इसकी लात, हाथों से मारपीट कर दी। फरीद ने लोहे की रोड उठाकर उसे पीटा। जब उनका मन नहीं भरा तो सोनू को अपनी बाइक पर बिठाकर अपहरण कर ले गए। पर कुछ दूरी पर ले जाने के बाद जान से मारने की धमकी देकर छोड़ गए। पिता की गिरफ्तारी पर था मुखबिरी का शक मारपीट से सोनू के शरीर में कई जगह चोटे आई। बताया जा रहा है कि फरियादी सोनू पर हमला करने वाले तीनों युवकों को शक था कि पुलिस को मुखबिरी कर उनके पिता को गिरफ्तार कराया है। पुलिस उनके पिता का गिरफ्तारी वारंट था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उनको पता चला था कि पिता की गिरफ्तारी में सोनू का हाथ था। पुलिस ने घायल दुकानदार की शिकायत पर बाइक सवार तीन हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी ग्वालितयर कृष्णपाल सिंह का कहना है- बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक की जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के बाद बदमाश युवकों ने बाइक पर बिठाकर उसका अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया। पर वह सफल नहीं हो सके हैं। बदमाशों ने मुखबिरी के शक में मारपीट की है। ऐसा फरियादी का कहना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरियाणा में बादशाह की गिरफ्तारी के आदेश:महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं- पंचकूला-पानीपत SP पासपोर्ट जब्त करें; टटीरी सॉन्ग विवाद में पेश नहीं हुए सिंगर

टटीरी सॉन्ग विवाद को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह को गिरफ्तार करने का आदेश दिए। बादशाह शुक्रवार को समन पर पानीपत में पेश नहीं हुए। उनके वकीलों ने दलील दी कि किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट में व्यस्त होने की वजह से बादशाह नहीं आ सके। आयोग से आगे का टाइम मांगा गया। इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया नाराज हो गईं। अध्यक्ष ने पंचकूला और पानीपत SP को बादशाह की गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बादशाह देश छोड़कर न जाए। महिलाओं और बेटियों को बचाने के लिए अब आयोग लठ मारने आगे आया है। इसके बाद हरियाणा महिला आयोग की तरफ से पानीपत के SP को लिखित शिकायत दी गई। जिसमें कहा गया कि बादशाह के खिलाफ महिला आयोग के आदेश की अवहेलना करने पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। टटीरी सॉन्ग के आपत्तिजनक लिरिक्स और लड़कियों के शॉट्स को लेकर महिला आयोग ने उन्हें 6 मार्च को नोटिस भेजकर पानीपत SP ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था। हालांकि बादशाह के वकील ने सिक्योरिटी रीजन का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पक्ष रखने की परमिशन मांगी थी। पूरे मामले की टाइम लाइन इसी दौरान बादशाह ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि, ‘मेरे गाने ‘टटीरी’ के कुछ बोल और सीन से हरियाणा के कुछ लोगों को ठेस पहुंची है। मैं खुद हरियाणा से हूं। हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए। अब जानिए सॉन्ग को लेकर विवाद क्यों… अब पढ़िए…आयोग के सामने क्या हुआ प्रोफेशनल व्यस्तता के चलते नहीं आए शुक्रवार को बादशाह की तरफ से 3 वकीलों का पैनल राज्य महिला आयोग के सामने पक्ष रखने पहुंचा। एडवोकेट अक्षय दहिया ने कहा- हमें और आप सबको पता है कि जो बादशाह से गलती हुई है या नहीं हुई, जिस पर विवाद छिड़ा हुआ है, हम इस मामले में आज यहां पेश हुए हैं। अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से बादशाह यहां नहीं आ पाए। हमने आज चेयरपर्सन से टाइम लेने की कोशिश की है, लेकिन हमें दोपहर 3 बजे तक का समय दिया गया। वकील बोले-बादशाह क्रिमिनल नहीं सिंगर की ओर से पेश वकीलों ने कहा कि बादशाह से जो भी प्रकरण हुआ, उसके लिए वह ऑलरेडी एक वीडियो अपलोड कर चुके हैं। वे हरियाणा का नाम ऊपर कर रहे हैं, लेकिन गलतियां हम सब से हो जाती हैं। लेकिन बादशाह क्रिमिनल तो नहीं है। 3 बजे से पहले वकील दोबारा पेश हुआ महिला आयोग ने बादशाह को पेश होने के लिए दोपहर 3 बजे तक का समय दिया था। बादशाह नहीं आए। ढाई बजे के बाद बादशाह की ओर से वकील दोबारा आयोग के सामने पहुंचे और समय देने की मांग की। आयोग अध्यक्ष ने हर दलील को खारिज कर दिया। हरियाणा में कोई कार्यक्रम नहीं होगा, यूपी-उत्तराखंड भी साथ आए चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि हमारे साथ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश महिला आयोग भी साथ आ गया है। हमने राष्ट्रीय महिला आयोग को भी अपील की है कि पूरे देश में बादशाह का कहीं भी कार्यक्रम न होने दिया जाए। अब हरियाणा में कही भी बादशाह का कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा। DSP बोले- शिकायत मिली, अभी मुकदमे पर विचार कर रहे DSP हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि महिला आयोग की शिकायत मिली है। अभी विचार किया जा रहा है कि एक ही तरह के आरोपों में क्या और भी मुकदमा दर्ज किया जा सकता है या नहीं। उन्होंने कहा कि महिला आयोग ने आदेशों की अवहेलना से संबंधित शिकायत दी है। उस पर भी विचार किया जा रहा है। देरी से शिकायत मिलने के कारण आज नहीं देख पाए। शनिवार को चेक कर के आगामी कार्रवाई की जाएगी। सिमरन ने तीन साल पहले गाया था सॉन्ग टटीरी सॉन्ग में फीमेल वोकल देने वाली 20 वर्षीय सिमरन जागलान कैथल जिले के पट्टी अफगान गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता कर्मबीर फौजी भी हरियाणवी सिंगर हैं। सिमरन ने करीब तीन साल पहले टटीरी सॉन्ग गाया था। बादशाह को उनकी ट्रेडिशनल स्टाइल में गाई हुई आवाज पसंद आई तो दोबारा रिकॉर्डिंग कर मंगाया। इसी के बाद बादशाह ने टटारी को नए ढंग से पेश किया, जिसमें फीमेल वोकल रिमरन ने दी। जींद में हुई थी गाने की शूटिंग इस गाने की शूटिंग जींद के सच्चा खेड़ा, नरवाना और दुबई में हुई थी। 26 फरवरी को बादशाह इस गाने के प्रमोशन के लिए हरियाणा के कैथल और सोनीपत पहुंचे थे। वहीं, प्रोडक्शन टीम ने 14 मार्च को सिमरन और बादशाह का मुंबई में एक शो भी शेड्यूल किया था। सॉन्ग के यूट्यूब से हटाए जाने के बाद मुंबई शो भी कैंसिल कर दिया गया। 6 मार्च को समन जारी किया था विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सॉन्ग का विरोध किया तो हरियाणा महिला आयोग ने 6 मार्च को बादशाह को समन जारी किया। जिसमें उन्हें आज (13 मार्च) को पानीपत में पेश होने के लिए कहा गया था। इसके अलावा, पंचकूला और जींद में सिंगर के खिलाफ अलग-अलग 3 केस भी दर्ज हुए थे। खाप पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं ने भी इस गाने को हरियाणवी संस्कृति के खिलाफ बताते हुए इसे प्रतिबंधित करने की मांग की थी। —————— टटीरी सॉन्ग विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… हरियाणवी सिंगर ने गाया- ऐसी ना थी,जैसी तनै बनाई ‘टटीरी’: बादशाह का नाम लेकर ‘तेरे घर में बहन-बेटी ना’ लिरिक्स गाए; सिमरन का न्यू सॉन्ग रिलीज रैपर बादशाह पर FIR, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित:हरियाणा पुलिस बोली- लुक आउट सर्कुलर जारी होगा; सिंगर बोले- बेटा समझकर माफ कर दो बादशाह के टटीरी सॉन्ग पर पंचकूला-जींद में FIR:लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाया, गंदे शब्द का इस्तेमाल; महिला आयोग ने रैपर को तलब किया बादशाह संग ‘टटीरी’ सॉन्ग गाने वाली सिमरन की कहानी: पिता हरियाणवी सॉन्ग ‘पानी आली पानी प्यादे’ गाकर फेमस हुए, बेटी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन रही हरियाणवी सॉन्ग ‘टटीरी’ का रैप वर्जन लाए सिंगर बादशाह: सोनीपत में सरपंचों के वेलकम पर बोले- मासूम शर्मा वाली वीडियो देखी है; साग-मक्के की रोटी खाई
मुरैना में एक लाख दो हजार की अवैध शराब जब्त:लकड़ी की गुमठी से हो रही थी बिक्री, एक गिरफ्तार

कैलारस थाना पुलिस ने बुधवार रात क्वारी बिलगांव के पास सड़क किनारे एक लकड़ी की गुमठी पर छापा मारकर 1 लाख 2 हजार रुपए की अवैध शराब (देशी और अंग्रेजी) जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो इस गुमठी में शराब का स्टॉक रखकर ग्रामीण इलाकों में बेच रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कैलारस पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्वारी बिलगांव में सड़क किनारे रखी एक लकड़ी की गुमठी में अवैध शराब का भारी मात्रा में भंडारण किया गया है। इसी गुमठी से इलाके में शराब की बिक्री भी की जा रही है। सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस ने बुधवार रात मौके पर जाकर चेकिंग की। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी उसी गुमठी पर बैठा हुआ था। गुमठी की तलाशी लेने पर वहां से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई अपराध पुलिस ने मौके से क्वारी बिलगांव निवासी आरोपी अरविंद कुशवाह पुत्र दीवान सिंह कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध शराब भंडारण के मामले में पकड़े गए इस आरोपी पर शराब तस्करी के पहले भी कई अपराध दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी अरविंद कुशवाह इससे पहले भी कई बार अवैध शराब की तस्करी करने और उसे बेचने के आरोप में पकड़ा जा चुका है। टीआई बोले- अवैध शराब जब्त कर आरोपी को पकड़ा कैलारस थाना प्रभारी सतेंद्र कुशवाह ने बताया, “पुलिस को सूचना मिली कि जो क्वारी बिलगांव के पास सड़क किनारे लकड़ी की गुमठी है उसमें शराब का भंडारण किया गया है।” उन्होंने आगे कहा, “शराब वही से बेची जा रही है। इस पर कार्यवाही करते हुए हमने अवैध शराब जब्त की है, आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।”
बैतूल में नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म:10 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटना वाले दिन ही कर लिया था पीड़िता का रेस्क्यू

बैतूल बाजार पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने वाले दिन ही पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया था, जबकि फरार आरोपी को 10 दिन बाद घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को आज (बुधवार) न्यायालय में पेश किया जाएगा। बैतूल बाजार थाने में 1 मार्च को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अपहरण की एफआईआर दर्ज की और संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी। ससुंद्रा जोड़ हाईवे पर मिली थी पीड़िता, बताई आपबीती थाना प्रभारी अंजना धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए उसी दिन नाबालिग को ससुंद्रा जोड़ हाईवे के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया था। पूछताछ के दौरान बालिका ने पुलिस को बताया कि उमनपेठ निवासी ओमप्रकाश धुर्वे उसे बहला-फुसलाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। मुखबिर की सूचना पर गांव से पकड़ाया फरार आरोपी घटना के बाद से ही आरोपी ओमप्रकाश धुर्वे पुलिस से छिपकर फरार चल रहा था। 10 मार्च की सुबह पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी अपने घर (ग्राम उमनपेठ) आया हुआ है। सूचना की तस्दीक होते ही पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना धुर्वे, उपनिरीक्षक रश्मि ठाकुर, महिला आरक्षक अंकिता शर्मा, आरक्षक नितिन चौहान, अनिरुद्ध यादव, माखनपाल (थाना बैतूल बाजार), प्रधान आरक्षक राजकुमार, आरक्षक विनोद साहू और सैनिक मुंशीलाल (थाना साईखेड़ा) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रैपर बादशाह पर FIR, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित:हरियाणा पुलिस बोली- लुक आउट सर्कुलर जारी होगा; सिंगर बोले- बेटा समझकर माफ कर दो

बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह पर न्यू रिलीज सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर हरियाणा में 3 मामले दर्ज हुए हैं। हरियाणा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं साथ ही लुक आउट सर्कुलर (LOC) करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी कहा है कि इस गाने पर रील बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। गाने में बादशाह के बोल और लड़कियों के सीन पर आपत्ति जताई गई है। अब पुलिस के एक्शन के बाद इस सॉन्ग को यूट्यूब से भी हटा दिया गया है। 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए इस गाने पर करीब 5 मिलियन व्यूज आ चुके थे। उधर, विवाद के बीच बादशाह ने वीडियो जारी कर कहा, “मेरे गाने ‘टटीरी’ के कुछ बोल और सीन से हरियाणा के कुछ लोगों को ठेस पहुंची है। मैं खुद हरियाणा से हूं। मेरा कोई उद्देश्य नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे या महिला के बारे में ऐसी बेहूदी बात कहूं। मैं हिप-हॉप जॉनर से हूं, जहां बोल हमेशा कॉम्पिटिशन को नीचा दिखाते हैं। एक तरह से ये प्रतिद्वंद्वी के लिए होते हैं। मैंने हमेशा कोशिश की है कि मैं हरियाणा की संस्कृति को आगे लेकर जाऊं। अगर मेरे गाने के उस हिस्से से किसी को बुरा लगा हो, तो मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए।” पहले जानिए सॉन्ग को लेकर विवाद क्यों… 14 मार्च को मुंबई में होना था शो इस गाने की शूटिंग जींद के सच्चा खेड़ा, नरवाना और दुबई में हुई। 26 फरवरी को बादशाह इस गाने के प्रमोशन के लिए हरियाणा के कैथल और सोनीपत पहुंचे थे। वहीं, प्रोडक्शन टीम ने 14 मार्च को सिमरन और बादशाह का मुंबई में एक शो भी शेड्यूल किया था। महिला आयोग ने किया तलब विवाद के बीच हरियाणा महिला आयोग ने शुक्रवार को बादशाह को नोटिस जारी किया था। उन्हें 13 मार्च को पानीपत में पेश होने को कहा गया है। इसके अलावा, पंचकूला और जींद में सिंगर के खिलाफ अलग-अलग 3 केस भी दर्ज किए गए। खाप पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं ने भी इस गाने को हरियाणवी संस्कृति के खिलाफ बताते हुए इसे प्रतिबंधित करने की मांग की थी। ————– टटीरी सॉन्ग से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… बादशाह के टटीरी सॉन्ग पर पंचकूला-जींद में FIR:लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाया, गंदे शब्द का इस्तेमाल; महिला आयोग ने रैपर को तलब किया बादशाह संग ‘टटीरी’ सॉन्ग गाने वाली सिमरन की कहानी: पिता हरियाणवी सॉन्ग ‘पानी आली पानी प्यादे’ गाकर फेमस हुए, बेटी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन रही हरियाणवी सॉन्ग ‘टटीरी’ का रैप वर्जन लाए सिंगर बादशाह:सोनीपत में सरपंचों के वेलकम पर बोले- मासूम शर्मा वाली वीडियो देखी है; साग-मक्के की रोटी खाई
दलौदा कृषि मंडी से लहसुन चोरी का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, 75 किलो लहसुन बरामद, तफ्तीश जारी

मंदसौर जिले की दलौदा थाना पुलिस ने कृषि उपज मंडी से हुई लहसुन चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने रविवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 75 किलोग्राम चोरी का लहसुन बरामद किया है। यह घटना 28 फरवरी 2026 को सामने आई थी, जब दलौदा कृषि उपज मंडी के चौकीदार तूफानसिंह राजपूत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि दो व्यक्ति मंडी परिसर से लहसुन के कट्टे चुराकर फरार हो गए थे। फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर दलौदा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना दलौदा पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। विवेचना के दौरान, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इस सूचना पर रविवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ईदगाह के सामने एलची रोड पर दबिश दी और वहां से दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राधेश्याम उर्फ राजेश पिता प्रेमचंद (निवासी भदवासा, थाना नामली, जिला रतलाम, हाल मुकाम एलची) और भानुप्रतापसिंह उर्फ राहुल पिता शंकर लौहार (निवासी कालुखेड़ा, जिला रतलाम) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दलौदा कृषि मंडी से चोरी किए गए लहसुन के कट्टे जब्त किए, जिनका कुल वजन लगभग 75 किलोग्राम है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि चोरी की इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल तो नहीं है।
आधी रात को फोन कर बुलाया, युवक को मारी गोली:पन्ना में ककरहाई हत्याकांड का खुलासा, खाने-पीने पर हुए विवाद में किया मर्डर; आरोपी गिरफ्तार

पन्ना के अमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ककरहाई 22 फरवरी को गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी दीपेंद्र सिंह बुन्देला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक बलीराम चौधरी (22) की हत्या के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया अवैध हथियार भी बरामद कर लिया गया है। तलाशी के दौरान लावारिश हालत में मिली बाइक पुलिस के अनुसार, मृतक बलीराम चौधरी 22 फरवरी की रात करीब 2 बजे एक फोन आने के बाद अपनी बाइक से घर से निकला था। सुबह तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान बलीराम की बाइक ग्राम खिरवा हार में लावारिस मिली। दाहिनी आंख में गोली लगने के मिले निशान बाइक के पास ही अमान सिंह बुन्देला के खेत की झोपड़ी के बाहर बलीराम का शव बरामद हुआ। मृतक की दाहिनी आंख में गोली लगने के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि सिंह जादौन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। खाने-पीने को लेकर दोनों में हुआ विवाद, दोस्त ने मारी गोली जांच के दौरान पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की मदद ली। गहन छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी दीपेंद्र सिंह बुन्देला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बलीराम को आधी रात को फोन कर बुलाया था। खाने-पीने को लेकर हुए विवाद के बाद उसने बलीराम की आंख में गोली मार दी। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया था चक्काजाम हत्या की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने मृतक की पत्नी के लिए जीवन निर्वाह भत्ते की भी मांग की, क्योंकि बलीराम चौधरी ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। झाड़ियों में छिपाकर रखा गया देसी कट्टा भी जब्त पुलिस को सूचना मिली कि घटना के समय संदेही दीपेंद्र सिंह बुंदेला को घटनास्थल के आसपास देखा गया था। जब संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखा गया 12 बोर का देसी कट्टा और खाली खोखे बरामद किए गए। मृतक के अनुसूचित जाति वर्ग से होनी की वजह से पुलिस ने हत्या (धारा 103(1) BNS) के साथ-साथ SC/ST एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एएसपी बोली खाने-गुस्से में आकर किया मर्डर जब इस पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक बलिराम चौधरी और आरोपी दीपेंद्र सिंह बुंदेला के बीच खाने-पीने की किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपी ने आवेश में आ कर बलिराम की हत्या कर दी थी।
एआई शिखर सम्मेलन में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार | भारत समाचार

आखरी अपडेट:24 फरवरी, 2026, 11:01 IST दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया। युवा कांग्रेस प्रमुख उदय भानु चिब को शर्टलेस एआई शिखर सम्मेलन के विरोध में गिरफ्तार किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में भारत के एआई शिखर सम्मेलन में बड़े पैमाने पर नाटक देखने के कुछ दिनों बाद, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यूथ कांग्रेस प्रमुख को विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड बताया है. चिब को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के लिए तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता को कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है. पुलिस के अनुसार, उदय भानु चिब के पास विरोध प्रदर्शन के संबंध में सारी जानकारी थी और उन्होंने विरोध की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूछताछ के दौरान उदय भानु ने पुलिस को सहयोग नहीं किया. वह ज्यादातर सवालों से या तो बचते रहे या फिर उनसे बचने की कोशिश करते रहे। कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल के मुताबिक, चिब को दिल्ली पुलिस ने सुबह करीब 4:30 बजे उठाया था और वह करीब 20 घंटे से पुलिस हिरासत में हैं। बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना इस बीच, भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की और भारत विरोधी और विकास विरोधी प्रचार के लिए कांग्रेस की आलोचना की। एक्स को लेते हुए, भंडारी ने लिखा, “राहुल गांधी का बब्बर भारत विरोधी “शेर” गिरफ्तार! विश्व एआई शिखर सम्मेलन में नग्न भारत विरोधी प्रदर्शन में 15 घंटे की पूछताछ के बाद युवा कांग्रेस प्रमुख उदय भानु को गिरफ्तार किया गया!” “भारत के युवा ‘नंगी’ कांग्रेस से नफरत करते हैं! बब्बर शेर को जेल में “बब्बर” इलाज मिलेगा! कांग्रेस भारत विरोधी, विकास विरोधी है!” उन्होंने जोड़ा. राहुल गांधी का बब्बर भारत विरोधी “शेर” गिरफ्तार! विश्व एआई शिखर सम्मेलन में नग्न भारत विरोधी प्रदर्शन में युवा कांग्रेस प्रमुख उदय भानु को 15 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया! भारत के युवाओं को ‘नंगी’ कांग्रेस से नफरत! बब्बर शेर को जेल में मिलेगा “बब्बर” इलाज!… pic.twitter.com/C3iwYLeuiJ — प्रदीप भंडारी(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) 24 फ़रवरी 2026 एआई शिखर सम्मेलन में आईवाईसी का ‘शर्टलेस’ विरोध प्रदर्शन भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों ने असहमति के प्रतीक के रूप में, राष्ट्रीय राजधानी में अल इम्पैक्ट इंडिया समिट के भारत मंडपम स्थल पर “समझौता करने वाले प्रधानमंत्री” के नारे लिखी अपनी शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया। एक बयान में, भारतीय युवा कांग्रेस ने कहा कि उसके कार्यकर्ता “समझौता करने वाले प्रधान मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जिन्होंने एआई शिखर सम्मेलन में देश की पहचान का व्यापार किया है।” इस बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया क्योंकि पार्टी ने मांग की कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 24 फरवरी, 2026, 09:45 IST न्यूज़ इंडिया एआई शिखर सम्मेलन में शर्टलेस विरोध पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)कांग्रेस(टी)उदय भानु चिब(टी)युवा कांग्रेस(टी)एआई शिखर सम्मेलन(टी)नई दिल्ली(टी)भारत मंडपम
भैंसदेही पुलिस ने कार से लाखों की अवैध शराब जब्त:एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार; कार्रवाई जारी

बैतूल। भैंसदेही पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लाख 44 हजार रुपये से अधिक मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर की गई, जिन्होंने जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि धामनगांव की ओर से एक स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक MP 04 CK 5106) में भारी मात्रा में शराब भैंसदेही की ओर लाई जा रही है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन में सवार एक व्यक्ति संगीत अमरुते निवासी चिचोलीढाना को गिरफ्तार कर लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 262.64 लीटर है। जब्त शराब का अनुमानित मूल्य 3 लाख 44 हजार 112 रुपये आंका गया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन सहित शराब को जब्त कर आरोपी संगीत अमरुते के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर के नेतृत्व में उप निरीक्षक आशीष कमरे, आरक्षक नारायण जाट और तनवीर खान की टीम शामिल थी। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विशेष निगरानी रख रही है और हर स्तर पर तत्पर है।









