Friday, 23 Oct 2026 | 09:26 AM

Trending :

हॉकी में उभरा MP, सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन:बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत

मध्यप्रदेश हॉकी में नई ताकत बनकर उभर रहा है। रांची में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में प्रदेश की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किए। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित रणनीति, आक्रामक खेल और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया। फाइनल में महिला टीम ने झारखंड को हराया
मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय बनाए रखी। फाइनल में मेजबान झारखंड के खिलाफ टीम ने 2–1 के करीबी मुकाबले में अंत तक संघर्ष किया। गीताश्री ने शुरुआती गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई और मैच के दौरान दबाव बनाए रखा।
सेमीफाइनल में ओडिशा जैसी मजबूत टीम को हराकर फाइनल तक पहुंचना टीम की तैयारी और संयम का बड़ा प्रमाण रहा। युवा जोश और प्रतिभा से भरी महिला टीम
टीम में महक परिहार, साजेदा बेगम, शालिनी सिंह, स्नेहा दवाड़े, मानसी, प्रियंशी केश्त्रे, सुदीप्ता, नौसीन नाज़, गीता श्री, भाविका, जागृति, आक्शा खान, सादफ खान और मुस्कान रघुवंशी सहित कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया। यह टीम भविष्य की बड़ी उम्मीद के रूप में उभर रही है। पुरुष टीम ने भी दिखाया दम, आक्रामक खेल से जीता दिल
मध्यप्रदेश पुरुष हॉकी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। फाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ टीम ने 5–2 का स्कोर खड़ा कर दमदार खेल दिखाया।
गाजी खान ने शुरुआती गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, इसके बाद करण गौतम ने बढ़त को मजबूत किया। पूरी टीम ने सटीक पासिंग, तेज अटैक और शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया।
पुरुष टीम में युवा प्रतिभाओं का दमदार प्रदर्शन
राजक आयुष, अंश बहुतरा (कप्तान), अवि माणिकपुरी, अली गुफरान, करण गौतम, गाजी खान, हर्षित धोते (गोलकीपर) सहित टीम के सभी खिलाड़ियों ने एकजुट होकर खेला और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने दी बधाई
प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों टीमों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, कोचिंग स्टाफ के मार्गदर्शन और राज्य में विकसित खेल सुविधाओं का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के खिलाड़ी आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी सफलताएं हासिल करेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
4,400 दिनों के बाद भी मोदी फैक्टर भाजपा को शक्ति प्रदान कर रहा है: वोट शेयर, तटस्थ मतदाता और युवा चुनौती

June 11, 2026/
8:58 pm

लगभग 4,400 दिनों की सत्ता के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव भाजपा की चुनावी सफलता के केंद्र में...

सिंगर अर्पित बाला ने कॉन्सर्ट में फैन पर थूका:स्टेज पर बोतल फेंकी तो भड़के, वेन्यू से बाहर निकाला

March 29, 2026/
4:33 pm

सिंगर और रैपर अर्पित बाला ने हैदराबाद में एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक दर्शक पर थूक दिया। शो के...

सूर्यवंशी इंडिया-A के लिए खेलेंगे:ट्राई-सीरीज के लिए टीम में शामिल; अफगानिस्तान के खिलाफ 19 मई को भारतीय टीम का ऐलान संभव

May 14, 2026/
4:45 pm

15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी को इंडिया-A में जगह मिली है। श्रीलंका में जून में होने वाली ट्राई-सीरीज के...

दीपिका-रणवीर नए घर में दिखे:एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आया; अपार्टमेंट में दूसरे बच्चे के जन्म के बाद शिफ्ट हो सकते हैं

June 9, 2026/
11:29 am

सोमवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपने समुद्र किनारे बने नए क्वाड्रुप्लेक्स घर की...

महाराष्ट्र की राजनीति भड़की: अमित शाह ने किया शिंदे सेना का समर्थन, बागी सांसद निशाने पर | ब्रेकिंग | न्यूज18

June 21, 2026/
4:21 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

राजनीति

हॉकी में उभरा MP, सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन:बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत

हॉकी में उभरा MP, सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन:बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत

मध्यप्रदेश हॉकी में नई ताकत बनकर उभर रहा है। रांची में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में प्रदेश की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किए। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित रणनीति, आक्रामक खेल और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया। फाइनल में महिला टीम ने झारखंड को हराया
मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय बनाए रखी। फाइनल में मेजबान झारखंड के खिलाफ टीम ने 2–1 के करीबी मुकाबले में अंत तक संघर्ष किया। गीताश्री ने शुरुआती गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई और मैच के दौरान दबाव बनाए रखा।
सेमीफाइनल में ओडिशा जैसी मजबूत टीम को हराकर फाइनल तक पहुंचना टीम की तैयारी और संयम का बड़ा प्रमाण रहा। युवा जोश और प्रतिभा से भरी महिला टीम
टीम में महक परिहार, साजेदा बेगम, शालिनी सिंह, स्नेहा दवाड़े, मानसी, प्रियंशी केश्त्रे, सुदीप्ता, नौसीन नाज़, गीता श्री, भाविका, जागृति, आक्शा खान, सादफ खान और मुस्कान रघुवंशी सहित कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया। यह टीम भविष्य की बड़ी उम्मीद के रूप में उभर रही है। पुरुष टीम ने भी दिखाया दम, आक्रामक खेल से जीता दिल
मध्यप्रदेश पुरुष हॉकी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। फाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ टीम ने 5–2 का स्कोर खड़ा कर दमदार खेल दिखाया।
गाजी खान ने शुरुआती गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, इसके बाद करण गौतम ने बढ़त को मजबूत किया। पूरी टीम ने सटीक पासिंग, तेज अटैक और शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया।
पुरुष टीम में युवा प्रतिभाओं का दमदार प्रदर्शन
राजक आयुष, अंश बहुतरा (कप्तान), अवि माणिकपुरी, अली गुफरान, करण गौतम, गाजी खान, हर्षित धोते (गोलकीपर) सहित टीम के सभी खिलाड़ियों ने एकजुट होकर खेला और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने दी बधाई
प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों टीमों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, कोचिंग स्टाफ के मार्गदर्शन और राज्य में विकसित खेल सुविधाओं का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के खिलाड़ी आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी सफलताएं हासिल करेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket