Sunday, 12 Apr 2026 | 03:50 AM

Trending :

EXCLUSIVE

कानूनी पचड़े में फंसी फिल्म धुरंधर 2:त्रिमूर्ति फिल्म्स ने मुकदमा दायर किया, गाने रंग दे लाल को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया

कानूनी पचड़े में फंसी फिल्म धुरंधर 2:त्रिमूर्ति फिल्म्स ने मुकदमा दायर किया, गाने रंग दे लाल को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया

प्रोडक्शन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स ने फिल्ममेकर आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का केस दायर किया है। आरोप है कि फिल्म धुरंधर 2 में गाने रंग दे लाल (ओए ओए) का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि उनकी फिल्म त्रिदेव के गानों तिरछी टोपीवाले (ओए ओए) और हम प्यार करने वाले या उनके मिलते-जुलते वर्जन का उपयोग फिल्म धुरंधर 2 में बिना लाइसेंस या अनुमति के किया गया है। बता दें कि गाना तिरछी टोपीवाले को आनंद-मिलिंद ने कंपोज किया था। गाने को अमित कुमार और सपना मुखर्जी ने गाया था। कोर्ट से गाने के इस्तेमाल पर रोक की मांग मामले को लेकर एक सूत्र ने बताया, त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि इस गाने और उसके साउंड रिकॉर्डिंग के अधिकार उन्हीं के पास हैं या उनके कंट्रोल में हैं। दायर किए गए मुकदमे में मांग की गई है कि गाने के आगे इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए, साथ ही हर्जाना और अन्य जरूरी राहत भी दी जाए। त्रिमूर्ति ने यह भी चिंता जताई है कि इस गाने का इस्तेमाल थिएटर रिलीज, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और प्रमोशनल मैटेरियल के जरिए कमाई के लिए किया जा सकता है। बता दें कि फिल्म धुरंधर 2 का गाना रंग दे लाल (ओए ओए) को जैस्मिन सैंडलस, अफसाना खान, अमित कुमार और रेबल ने अपनी आवाज दी है। इस नए वर्जन को मुख्य रूप से संगीतकार शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है। जबकि गाने में प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी को क्रेडिट दिया गया है। गाने के वीडियो में फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट नजर आती है, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी शामिल हैं।

कानूनी पचड़े में फंसी फिल्म धुरंधर 2:त्रिमूर्ति फिल्म्स ने मुकदमा दायर किया, गाने रंग दे लाल को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया

कानूनी पचड़े में फंसी फिल्म धुरंधर 2:त्रिमूर्ति फिल्म्स ने मुकदमा दायर किया, गाने रंग दे लाल को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया

प्रोडक्शन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स ने फिल्ममेकर आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का केस दायर किया है। आरोप है कि फिल्म धुरंधर 2 में गाने रंग दे लाल (ओए ओए) का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि उनकी फिल्म त्रिदेव के गानों तिरछी टोपीवाले (ओए ओए) और हम प्यार करने वाले या उनके मिलते-जुलते वर्जन का उपयोग फिल्म में बिना लाइसेंस या अनुमति के किया गया है। बता दें कि गाना तिरछी टोपीवाले को आनंद-मिलिंद ने कंपोज किया था। वहीं, इसको अमित कुमार और सपना मुखर्जी ने गाया था। कोर्ट से गाने के इस्तेमाल पर रोक की मांग मामले को लेकर एक सूत्र ने बताया, त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि इस गाने और उसके साउंड रिकॉर्डिंग के अधिकार उन्हीं के पास हैं या उनके कंट्रोल में हैं। दायर किए गए मुकदमे में मांग की गई है कि गाने के आगे इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए, साथ ही हर्जाना और अन्य जरूरी राहत भी दी जाए। त्रिमूर्ति ने यह भी चिंता जताई है कि इस गाने का इस्तेमाल थिएटर रिलीज, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और प्रमोशनल मैटेरियल के जरिए कमाई के लिए किया जा सकता है। बता दें कि फिल्म धुरंधर 2 का गाना रंग दे लाल (ओए ओए) को जैस्मिन सैंडलस, अफसाना खान, अमित कुमार और रेबल ने अपनी आवाज दी है। नए वर्जन को मुख्य रूप से संगीतकार शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है। जबकि गाने में प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी को क्रेडिट दिया गया है। गाने के वीडियो में फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट नजर आती है, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी शामिल हैं।

शुभमन गिल पर 12 लाख का जुर्माना:दिल्ली के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण मिली सजा, GT ने DC को 1 रन से हराया

शुभमन गिल पर 12 लाख का जुर्माना:दिल्ली के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण मिली सजा, GT ने DC को 1 रन से हराया

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर IPL 2026 में स्लो ओवर-रेट के कारण 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद की गई। IPL की ओर से जारी मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, गुजरात टाइटंस ने मैच के दौरान निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं किए। यह इस सीजन में टीम की पहली गलती थी, इसलिए IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत गिल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 210 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 209/8 रन ही बना सकी। गुजरात का अगला मैच लखनऊ से गुजरात टाइटंस की इस सीजन में यह पहली जीत रही। अब टीम का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से लखनऊ में रविवार को होगा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। IPL में स्लो ओवर-रेट का नियम क्या है? IPL में हर टीम को तय समय के अंदर अपने 20 ओवर पूरे करने होते हैं। अगर टीम ऐसा नहीं कर पाती, तो उसे स्लो ओवर-रेट माना जाता है और सजा दी जाती है। कैसे तय होता है स्लो ओवर-रेट? एक पारी को आमतौर पर करीब 90 मिनट में पूरा करना होता है। बीच में टाइम-आउट और अन्य ब्रेक को छोड़कर ओवर की गति मॉनिटर की जाती है और मैच रेफरी यह देखते हैं कि टीम निर्धारित समय से पीछे तो नहीं चल रही। बार-बार गलती करने पर सजा बढ़ती है ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कुलदीप आखिरी बॉल पर रनआउट:गुजरात की IPL में सबसे छोटी जीत गुजरात टाइटंस ने बुधवार को IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव रनआउट हो गए। डेविड मिलर ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। पूरी खबर…

विश्व में लाखों लोगों ने एक साथ किया 'नवाकर' जप:नीमच में टाउन हॉल में हुआ अनुष्ठान, गृहमंत्री अमित शाह वर्चुअली हुए शामिल

विश्व में लाखों लोगों ने एक साथ किया 'नवाकर' जप:नीमच में टाउन हॉल में हुआ अनुष्ठान, गृहमंत्री अमित शाह वर्चुअली हुए शामिल

विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर 9 अप्रैल को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीटो) ने एक सामूहिक महामंत्र जाप का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देश के गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली से वर्चुअली जुड़े और उन्होंने भी सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप किया। जीटो के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि पूरे विश्व में लाखों लोगों ने एक ही समय पर इस महामंत्र का उच्चारण किया। इससे सर्वत्र सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। नीमच में यह समारोह टाउन हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें राजनीति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल और कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने विशेष रूप से शिरकत की। प्रेमप्रकाश जैन और संतोष चोपड़ा सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। संस्था अध्यक्ष रिंकू राठौर ने बताया कि यह आयोजन केवल जैन समाज तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें सभी वर्गों और समाजों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। शहर के पुरुष, महिलाएं और युवा इस सामूहिक आयोजन का हिस्सा बने। वक्ताओं ने नवकार महामंत्र को आत्मिक शांति और लोक कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। जीटो की इस पहल का उद्देश्य नीमच सहित पूरे विश्व को एकता और धर्म के सूत्र में पिरोना था।

हत्या के बाद सिर काटकर सड़क के बीच में रखा:अररिया में भीड़ ने आरोपी को पीटा; गुस्साए लोगों ने आगजनी-तोड़फोड़ की

हत्या के बाद सिर काटकर सड़क के बीच में रखा:अररिया में भीड़ ने आरोपी को पीटा; गुस्साए लोगों ने आगजनी-तोड़फोड़ की

अररिया में एक शख्स ने दूसरे शख्स का गला काटकर उसका सिर बीच सड़क पर रख दिया। मृतक की पहचान मो. नवी हुसैन के रूप में हुई है। जिसने वारदात को अंजाम दिया उसका नाम राहुल चौहान बताया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में बवाल मचा हुआ है। गुस्साए लोगों ने आरोपी को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसे अस्पताल लाया गया है। भीड़ ने सड़क पर आगजनी की है। इलाके के सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 के पास हुई। वारदात से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी वारदात बताया जाता है कि आज सुबह मो. नवी हुसैन राहुल कुमार के पास पहुंचा। राहुल सत्तू बेचता है। नवी ने राहुल से कहा कि, सत्तू वाली कैसी है। इतने पर राहुल भड़क गया। पहले दोनों में बहस हुई। इसी बीच राहुल ने चाकू निकाल कर नवी के पेट में मार दिया। फिर उसके सिर को धड़ से अलग कर बीच सड़क रख दिया। ऑटो चालक की हत्या के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ ने सत्तू विक्रेता को पकड़ लिया और उसे बेरहमी से पीटा। गंभीर चोटों के कारण सत्तू विक्रेता की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर की आगजनी इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने सुभाष चौक के पास सड़क जाम कर आगजनी भी की, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि, एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल कैंप कर स्थिति पर नजर रखे हुए है। क्रोशित लोगों को समझाया जा रहा है। खबर अपडेट हो रही है

‘परिवर्तन’ के नए बैच की सेवा: दार्जिलिंग के बेकरी कारोबारी ने बंगाल चुनाव मैदान में प्रवेश किया | चुनाव समाचार

Smoke rises from the sites of Israeli airstrikes in Lebanon's Beirut and its suburbs on April 8, 2026. (Image: AFP)

आखरी अपडेट:09 अप्रैल, 2026, 10:45 IST प्रतिष्ठित ग्लेनरीज़ बेकरी के मालिक अजॉय एडवर्ड, हिप-हॉप तत्वों और लाइव प्रदर्शन को शामिल करते हुए राजनीति को एक उच्च-ऊर्जा, युवा-उन्मुख दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हैं। प्रतिष्ठित ग्लेनरी बेकरी के मालिक अजॉय एडवर्ड ने भारतीय गोरखा जनशक्ति पार्टी लॉन्च की है। (न्यूज़18) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भले ही पूरे पश्चिम बंगाल में अपने अभियान के केंद्रीय विषय के रूप में “परिवर्तन” (परिवर्तन) को पेश कर रही है, लेकिन दार्जिलिंग की पहाड़ियों में एक नए राजनीतिक प्रवेशकर्ता के नेतृत्व में परिवर्तन के लिए एक समानांतर आह्वान उभर रहा है। पहाड़ियों के राजनीतिक परिदृश्य पर वर्तमान में भाजपा सांसद राजू बिस्ता और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस-सहयोगी भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) का वर्चस्व है, जो गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) चलाता है। हालाँकि, एक नए खिलाड़ी- प्रतिष्ठित ग्लेनरीज़ बेकरी एंड रेस्तरां के मालिक अजय एडवर्ड ने भारतीय गोरखा जनशक्ति पार्टी लॉन्च की है, जो इसे बीजेपी और टीएमसी समर्थित गठबंधन दोनों के विकल्प के रूप में पेश करती है। पार्टी ने उत्तर बंगाल में पांच उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें खुद दार्जिलिंग से एडवर्ड भी शामिल हैं। एक अंतर के साथ एक अभियान एडवर्ड की अभियान शैली सबसे अलग है। उन्हें अक्सर “परिवर्तन” की थीम पर केंद्रित रैप संगीत के साथ एक वाहन की छत से भीड़ को संबोधित करते देखा जाता है। उनका आउटरीच राजनीति को उच्च-ऊर्जा, युवा-उन्मुख दृष्टिकोण के साथ जोड़ता है, जिसमें हिप-हॉप तत्व और लाइव प्रदर्शन शामिल हैं। जेन ज़ेड समर्थकों की स्पष्ट उपस्थिति के साथ, यह अभियान विशेष रूप से युवा मतदाताओं के साथ प्रतिध्वनित होता प्रतीत होता है। पर्यवेक्षकों ने नेपाल में देखी जाने वाली अभियान शैलियों के साथ समानताएं देखीं, विशेष रूप से संगीत-संचालित लामबंदी के संदर्भ में। मुख्य मुद्दे और संदेश News18 से बात करते हुए, एडवर्ड ने कहा, “मुख्यधारा की दोनों राजनीतिक पार्टियों ने हमारे लिए काम नहीं किया है। गोरखालैंड हमारा दृष्टिकोण है। अपनी पहचान और संस्कृति की रक्षा के साथ-साथ, हमें विकास की भी जरूरत है, खासकर बुनियादी ढांचे में। हमने नेपाल से प्रेरणा ली है और उसी के अनुसार अपना अभियान तैयार किया है।” एडवर्ड ने पिछले नगरपालिका चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना ​​है कि वह इस चुनाव चक्र में एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में उभर सकते हैं। प्रतिद्वंद्वियों की प्रतिक्रियाएँ हालाँकि, मुख्यधारा के राजनीतिक खिलाड़ियों ने उनके प्रभाव को कम कर दिया है। News18 से बात करते हुए, बिस्टा ने कहा: “वोटों को विभाजित करने का प्रयास करके वह प्रभावी रूप से टीएमसी के पक्ष में खेल रहे हैं। लोग इसे समझते हैं।” अनित थापा, जिनकी पार्टी टीएमसी के साथ गठबंधन में है, ने कहा, “लोग विकास के लिए वोट करेंगे। एडवर्ड ने पहले भी चुनाव लड़ा है, लेकिन हमने पंचायत चुनाव और अन्य स्थानीय निकाय जीते हैं।” पहाड़ी राजनीति को नया आयाम पारंपरिक पार्टियों द्वारा अपना गढ़ बनाए रखने और एक नए प्रवेशी द्वारा यथास्थिति को बाधित करने के प्रयास के साथ, दार्जिलिंग पहाड़ियों में चुनावी मुकाबले पर कड़ी नजर रहने की उम्मीद है। युवा-संचालित, अपरंपरागत अभियान के उद्भव ने राजनीतिक कथा में एक नया आयाम जोड़ा है, जिससे पहाड़ियों की लड़ाई इस चुनाव में सबसे दिलचस्प प्रतियोगिताओं में से एक बन गई है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : दार्जिलिंग, भारत, भारत पहले प्रकाशित: 09 अप्रैल, 2026, 10:45 IST समाचार चुनाव ‘परिवर्तन’ के नए बैच की सेवा: दार्जिलिंग के बेकरी कारोबारी ने बंगाल चुनाव मैदान में प्रवेश किया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)दार्जिलिंग पहाड़ी राजनीति(टी)दार्जिलिंग चुनाव(टी)भारतीय गोरखा जनशक्ति पार्टी(टी)अजॉय एडवर्ड अभियान(टी)युवा संचालित राजनीति(टी)गोरखालैंड की मांग(टी)दार्जिलिंग में भाजपा(टी)टीएमसी गठबंधन पश्चिम बंगाल

भिंड में हेमंत खंडेलवाल बोले- 'धर्म से ऊपर राष्ट्र':इंदौर में पार्षद ने वंदेमातरम न गाकर शहीदों का अपमान किया

भिंड में हेमंत खंडेलवाल बोले- 'धर्म से ऊपर राष्ट्र':इंदौर में पार्षद ने वंदेमातरम न गाकर शहीदों का अपमान किया

भिंड आए ​बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इंदौर में कांग्रेस पार्षद द्वारा वंदेमातरम गायन में शामिल न होने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी कांग्रेस वंदेमातरम व देशप्रेम की भावना से नहीं जुड़ सकी है। उन्होंने कहा कि वंदेमातरम में शामिल न होने पर इंदौर में कांग्रेस पार्षद न होकर उन शहीदों का अपमान किया है, जिन्होंने देश की आजादी में सर्वश्व न्यौछार कर दिया। पत्रकारों से औपचारिक बातचीत के दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इंदौर की पार्षद फौजिया शेख अलीम ने धार्मिक भावना के आधार पर वंदेमातरम गायन करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म से ऊपर राष्ट्र है। राष्ट्रप्रेम की भावना हर व्यक्ति के अंदर होना चाहिए परंतु कांग्रेस राष्ट्रवाद व देशप्रेम की भावना को दिखाती है। उन्होंने कहा कि वंदेमारतम के डेढ़ सौ साल हो गए। भारत सरकार ने उसके सम्मान में पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए है। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म हो। हमारा जो गायन है उसका सम्मान करते है। मैं समझता हूं देश का अपमान है। देश के वीरों का अपमान है। जिन्होंने देश के आजादी के लिए प्राणों की आहूति दी उनका अपमान है। आगे प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जोकि स्वयं को राष्ट्रवादी संगठन कहता है। मैं समझता हूं कि वो अपने दल के इस पार्षद के खिलाफ एक्शन भी लेगा और​ रिएक्शन भी लेगा। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष से सवाल किया गया कि भिंड जिले में पिछले कुछ महीनों में विधायकों से तालमेल होता नहीं दिखा? कुछ महीने पहले भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह का भिंड के तात्कालीन कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से बंगले पर विवाद हुआ था। इसके बाद लहार विधायक अम्बरीश शर्मा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। क्या कारण है अधिकारी सुनते नहीं या फिर अनुशासनहीनता है? इस धरना प्रदर्शन के दौरान उन्होंने भिंड कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा को अक्षम अधिकारी बताया और बिजली कंपनी की उप महाप्रबंधक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने इस पर चुप्पी साध ली। वहीं साथ मैं मौजूद भिंड विधायक कुशवाह ने आगे चलने के लिए कहा। इस दौरान सिर्फ इतना कहा कि कई बार इंड्युजल बातें हो जाती है। इससे पहले उन्होंने कहा कि मैंने आज कार्यकर्ताओं की बैठक ली। संगठन को मजबूत किए जाने के लिए बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भिंड में बीजेपी मजबूत है। आने वाले चुनाव में भिंड से सभी सीटों पर ​बीजेपी जीतेगी।

विधानसभा चुनाव 2026: पीएम मोदी ने असम, केरल और पुडुचेरी के लोगों से की वोट देने की अपील, जानिए क्या कहा

विधानसभा चुनाव 2026: पीएम मोदी ने असम, केरल और पुडुचेरी के लोगों से की वोट देने की अपील, जानिए क्या कहा

विधानसभा चुनाव 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम, केरल और पुडुचेरी के लोगों से अपने प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। अंग्रेजी के अलावा असमिया, मलयालम और तमिल में जारी अलग-अलग मिर्जा में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से आगे ज्ञान मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू होने के साथ, मैं असम के लोगों से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता हूं। मुझे उम्मीद है कि राज्य के युवाओं और महिलाओं के उत्साह में हिस्सेदारी रहेगी और इस चुनाव में लोकतंत्र और जन अनुकूलता का संतुलन रहेगा।’ केरल के लोगों की बड़ी संख्या में मतदान का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की लोकतांत्रिक भावना को और बढ़ावा देने के लिए रिकॉर्ड भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, ‘मैं विशेष रूप से राज्य के युवाओं और महिलाओं से आगे बड़ी संख्या में मतदान करने का प्रस्ताव रखता हूं।’ प्रधानमंत्री ने पुडुचेरी के प्रत्येक मतदाता से एक भी रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘मैं विशेष रूप से हमारे युवाओं और महिला पुस्तकालयों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की अपील करता हूं। पुडुचेरी के भविष्य को आकार देना हर वोट महत्वपूर्ण है।’ असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए सीटों पर बढ़त हो रही है। पुडुचेरी विधानसभा में 30 सीटों पर जनता के वोट से कब्ज़ा होता है जबकि तीन दलों को केंद्र सरकार द्वारा मनोनीत किया जाता है। (टैग्सटूट्रांसलेट)असम चुनाव(टी)बंगालचुनाव(टी)नरेंद्र मोदी(टी)पीएम मोदी(टी)9 अप्रैल चुनाव असम(टी)ट्विटर(टी)पुडुचेरी(टी)विधानसभा चुनाव 2026(टी)असम चुनाव 2026(टी)असम चुनाव(टी)बंगाल चुनाव(टी)नरेंद्र मोदी(टी)प्रधानमंत्री मोदी(टी)9 अप्रैल असम चुनाव(टी)ट्विटर(टी)पुडुचेरी(टी)विधानसभा चुनाव 2026

गुरुग्राम में हड़ताली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज:एक का सिर फूटा, 20 घायल, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बाइक फूंकी; काम पर न लौटने पर खदेड़ा था

गुरुग्राम में हड़ताली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज:एक का सिर फूटा, 20 घायल, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बाइक फूंकी; काम पर न लौटने पर खदेड़ा था

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर में धारा 163 लागू होने के बाद आज आईएमटी के बाहर हड़ताली कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। होंडा कंपनी के बाद आधा दर्जन से ज्यादा कंपनियों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे थे। कर्मचारी काम पर लौटने के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें फैक्ट्री गेट के पास इकट्ठा होने से रोका जा रहा था, जिसके बाद पुलिस की टीमें एकदम से कर्मचारियों को खदेड़ने लगी। लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मच गई। लाठीचार्ज में 20 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। वहीं, एक कर्मचारी के सिर में लाठी लगने से काफी खून बहने लगा, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कहा कि यहां धारा 163 लागू है और किसी भी तरह का धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। वहीं, कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। उधर, कर्मचारी नेताओं का कहना है कि कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स लंबे समय से शोषण का शिकार हैं। न्यूनतम मजदूरी, ओवरटाइम भुगतान, सुरक्षा और स्थायीकरण जैसी मांगें वर्षों से लंबित हैं। होंडा कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो चुकी है, लेकिन इसके बाद अब सत्यम, मुंजाल शोवा, रिको और अन्य कंपनियों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। पुलिस की लाठीचार्ज से मची भगदड़ के PHOTOS पुलिस से नोकझोंक, फिर लाठीचार्ज पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया तो नोकझोंक हुई। धक्का-मुक्की कर पुलिसकर्मियों का मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। कर्मचारियों का कहना था कि यह उनकी हक की लड़ाई है, जो प्रबंधन और उनके बीच का मामला है। पुलिस को बीच में नहीं आना चाहिए और न ही प्रबंधन की तरफदारी करनी चाहिए। उधर, डीसी अजय कुमार ने बीती शाम बयान जारी किया। कहा कि सरकार की तरफ से न्यूनतम वेतन (मिनिमम वेजेज) की दरों में वृद्धि की गई है। यह एक अप्रैल से लागू मानी जाएगी। बताया कि अकुशल श्रमिकों का वेतन 11275 से बढ़ कर 15220, अर्द्धकुशल श्रमिकों का वेतन 12430 से बढ़ कर 16780 रुपए और कुशल श्रमिकों का वेतन 13704 से बढ़ कर 18500 रुपए किया गया है। उच्च कुशल का वेतन 14389 से बढ़ कर 19425 रुपए हो जाएगा। यह बढ़ोतरी लगभग 35 प्रतिशत है। पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

रेत चोरी की शिकायत पर युवक की पिटाई का VIDEO:सोन नदी के पुल पर चाj लोगों ने पीटा, मारे बेल्ट-मक्के और ईंट

रेत चोरी की शिकायत पर युवक की पिटाई का VIDEO:सोन नदी के पुल पर चाj लोगों ने पीटा, मारे बेल्ट-मक्के और ईंट

बालाघाट में रेत चोरी की शिकायत करने पर एक युवक को कथित तौर पर पीटा गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता नंदकिशोर पांचे की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। नंदकिशोर पांचे ने पुलिस को बताया कि सोन नदी के पुल पर बंटी कालबेले, छोटू कालबेले, राजा कालबेले और नारायण मात्रे ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। नंदकिशोर के अनुसार, बंटी कालबेले ने कमर का बेल्ट निकाला, छोटू ने ईंट के टुकड़ों से और नारायण मात्रे ने हाथ-मुक्कों से उनकी पिटाई की। इस हमले में उनके सिर के पीछे, चेहरे और पीठ पर चोटें आई हैं। आरोपियों ने उन्हें दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। नंदकिशोर पांचे ने सोन नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायत की थी। उनका कहना था कि रेत चोर उनकी कछार की जमीन से ट्रैक्टर भरकर रेत ले जा रहे थे, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा था। पहले उन्होंने रेत चोरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने तो उन्होंने कलेक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद खनिज और राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए कुछ ट्रैक्टरों को जब्त किया था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने नंदकिशोर के साथ मारपीट की। लांजी पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर बंटी कालबेले, छोटू कालबेले, राजा कालबेले और नारायण मात्रे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।