Saturday, 24 Oct 2026 | 05:40 AM

Trending :

EXCLUSIVE

कानूनी पचड़े में फंसी फिल्म धुरंधर 2:त्रिमूर्ति फिल्म्स ने मुकदमा दायर किया, गाने रंग दे लाल को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया

प्रोडक्शन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स ने फिल्ममेकर आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का केस दायर किया है। आरोप है कि फिल्म धुरंधर 2 में गाने रंग दे लाल (ओए ओए) का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि उनकी फिल्म त्रिदेव के गानों तिरछी टोपीवाले (ओए ओए) और हम प्यार करने वाले या उनके मिलते-जुलते वर्जन का उपयोग फिल्म में बिना लाइसेंस या अनुमति के किया गया है। बता दें कि गाना तिरछी टोपीवाले को आनंद-मिलिंद ने कंपोज किया था। वहीं, इसको अमित कुमार और सपना मुखर्जी ने गाया था।
कोर्ट से गाने के इस्तेमाल पर रोक की मांग मामले को लेकर एक सूत्र ने बताया, त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि इस गाने और उसके साउंड रिकॉर्डिंग के अधिकार उन्हीं के पास हैं या उनके कंट्रोल में हैं। दायर किए गए मुकदमे में मांग की गई है कि गाने के आगे इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए, साथ ही हर्जाना और अन्य जरूरी राहत भी दी जाए। त्रिमूर्ति ने यह भी चिंता जताई है कि इस गाने का इस्तेमाल थिएटर रिलीज, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और प्रमोशनल मैटेरियल के जरिए कमाई के लिए किया जा सकता है। बता दें कि फिल्म धुरंधर 2 का गाना रंग दे लाल (ओए ओए) को जैस्मिन सैंडलस, अफसाना खान, अमित कुमार और रेबल ने अपनी आवाज दी है। नए वर्जन को मुख्य रूप से संगीतकार शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है। जबकि गाने में प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी को क्रेडिट दिया गया है। गाने के वीडियो में फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट नजर आती है, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी शामिल हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
NZ Vs ENG Live Cricket Score, 2nd Test Day 3: Follow latest updates from London. (AP Photo)

June 19, 2026/
4:26 pm

आखरी अपडेट:19 जून, 2026, 16:26 IST डीएमके नेता सरवनन अन्नादुरई ने संयुक्त विपक्ष के लिए राहुल गांधी के आह्वान को...

कोलकाता की प्लेऑफ उम्मीदें बरकरार:बेंगलुरु के पास नॉकऑउट में पहुंचने का मौका; पंजाब, राजस्थान और दिल्ली को हर मैच जीतना जरूरी

May 17, 2026/
4:30 am

IPL 2026 के 60 मैच पूरे हो चुके हैं। शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ...

अनंत सिंह बोले- मैं अब चुनाव नहीं लड़ूंगा:बिना नीतीश के लड़ने से मतलब नहीं, तेजस्वी का नाम लेने पर भड़के, कहा- किसका नाम ले लिया

March 16, 2026/
10:58 am

बाहुबली अनंत सिंह ने सोमवार को विधानसभा के बाहर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। अनंत सिंह से पूछ...

Bhumi Pednekar Reacts to Delhi Minor Gangrape Case

September 1, 2026/
1:28 pm

9 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली-एनसीआर में चलती स्लीपर बस के अंदर 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ हुए...

authorimg

April 10, 2026/
3:47 pm

खंडवा. गर्मी का मौसम शुरू होते ही त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. तेज धूप, पसीना और गर्म हवाएं...

250वें स्वतंत्रता दिवस पर जश्न में डूबा अमेरिका:न्यूयॉर्क में परेड, वॉशिंगटन में फाइटर प्लेन्स की उड़ान, मियामी ड्रॉन शो और आतिशबाजी की 20 तस्वीरें

July 5, 2026/
8:39 am

अमेरिका आज अपनी आजादी के 250 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस मौके पर वॉशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क,...

Harmanpreet Kaur (left) was rested from the series opener. (AP Photo)

June 2, 2026/
10:26 pm

आखरी अपडेट:02 जून, 2026, 22:26 IST आंतरिक पारिवारिक विभाजन स्पष्ट रूप से स्पष्ट हो गया क्योंकि बाबुन ने पिछली सत्तारूढ़...

राजनीति

कानूनी पचड़े में फंसी फिल्म धुरंधर 2:त्रिमूर्ति फिल्म्स ने मुकदमा दायर किया, गाने रंग दे लाल को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया

कानूनी पचड़े में फंसी फिल्म धुरंधर 2:त्रिमूर्ति फिल्म्स ने मुकदमा दायर किया, गाने रंग दे लाल को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया

प्रोडक्शन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स ने फिल्ममेकर आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का केस दायर किया है। आरोप है कि फिल्म धुरंधर 2 में गाने रंग दे लाल (ओए ओए) का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि उनकी फिल्म त्रिदेव के गानों तिरछी टोपीवाले (ओए ओए) और हम प्यार करने वाले या उनके मिलते-जुलते वर्जन का उपयोग फिल्म में बिना लाइसेंस या अनुमति के किया गया है। बता दें कि गाना तिरछी टोपीवाले को आनंद-मिलिंद ने कंपोज किया था। वहीं, इसको अमित कुमार और सपना मुखर्जी ने गाया था।
कोर्ट से गाने के इस्तेमाल पर रोक की मांग मामले को लेकर एक सूत्र ने बताया, त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि इस गाने और उसके साउंड रिकॉर्डिंग के अधिकार उन्हीं के पास हैं या उनके कंट्रोल में हैं। दायर किए गए मुकदमे में मांग की गई है कि गाने के आगे इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए, साथ ही हर्जाना और अन्य जरूरी राहत भी दी जाए। त्रिमूर्ति ने यह भी चिंता जताई है कि इस गाने का इस्तेमाल थिएटर रिलीज, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और प्रमोशनल मैटेरियल के जरिए कमाई के लिए किया जा सकता है। बता दें कि फिल्म धुरंधर 2 का गाना रंग दे लाल (ओए ओए) को जैस्मिन सैंडलस, अफसाना खान, अमित कुमार और रेबल ने अपनी आवाज दी है। नए वर्जन को मुख्य रूप से संगीतकार शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है। जबकि गाने में प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी को क्रेडिट दिया गया है। गाने के वीडियो में फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट नजर आती है, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी शामिल हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket