उमा भारती ने टीकमगढ़ में अतिक्रमण मुहिम का विरोध किया:कहा- गरीबों पर कार्रवाई गलत, पहले अमीरों के कब्जे हटें

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने टीकमगढ़ में प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ मुहिम पर ऐतराज जताया है। सोमवार रात उन्होंने सिविल लाइन रोड पहुंचकर उन हाथ ठेला और फुटपाथ दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि वे दोबारा अपनी दुकानें लगाएं और अब उन्हें कोई नहीं हटाएगा। अचानक हुई कार्रवाई पर उठाए सवाल उमा भारती पिछले कुछ दिनों से टीकमगढ़ में ही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना के गरीब दुकानदारों के ठेले जेसीबी से तोड़ दिए गए और उनका सामान तहस-नहस कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक वह मौके पर पहुंचीं, तब तक काफी नुकसान किया जा चुका था। तय फैसले के खिलाफ काम करने का आरोप पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा के पार्षद दल ने उन्हें जानकारी दी है कि यह कार्रवाई आपसी सहमति के उलट हुई है। योजना यह थी कि पहले शहर में दो-तीन जगह चुनी जाएंगी, वहां जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी और फिर दुकानदारों को चेतावनी देकर शिफ्ट किया जाएगा। लेकिन प्रशासन ने इन सब बातों को दरकिनार कर सीधे गरीबों की रोजी-रोटी पर हमला कर दिया। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को दी जानकारी उमा भारती ने इस पूरी कार्रवाई को शर्मनाक और अमानवीय बताया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पार्षद दल के साथ हुए निर्णय का पालन किया जाए। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है। चर्चा है कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत को फटकार भी लगाई है।
छिंदवाड़ा में लेनदेन विवाद में कार समेत युवक का अपहरण:घंटों में पुलिस ने छुड़ाया; रस्सियों से कुर्सी पर बंधा मिला पीड़ित, चार आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कुही चौकी इलाके में हुए अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों में पीड़ित को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आज (सोमवार) चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना 4 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम इकलहरा टोल के पास इंडेन गैस एजेंसी के सामने कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ है। इसी दौरान अज्ञात आरोपी संजू यदुवंशी (38), निवासी सुकरी बस्ती, जुन्नारदेव का उसकी कार (MH02-BT-9104) सहित अपहरण कर ले गए। कमरे में बंधा मिला युवक मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी और अन्य माध्यमों से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम गुरैया स्थित महावीर कॉलोनी पहुंची, जहां एक मकान के ऊपर कमरे में संजू यदुवंशी को रस्सियों से कुर्सी पर बांधकर रखा गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को मुक्त कराया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर अनुराग गढ़ेवाल और उसके साथियों ने उसका अपहरण किया और बंधक बना लिया था। 4 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी दो कार समेत अन्य सामान जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बलेनो कार (MP-50-CA-1801), पीड़ित की कार, एक प्लास्टिक कुर्सी और दो नायलॉन रस्सियां जब्त की हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी खेलचंद पटले, चौकी प्रभारी अक्रजय धुर्वे सहित चांदामेटा थाना स्टाफ और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव खारिज:लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष लेकर आया था महाभियोग प्रस्ताव, 193 सांसदों ने साइन किए थे

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का महाभियोग प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस प्रस्ताव पर 12 मार्च को 193 विपक्षी सांसदों (लोकसभा के 130 और राज्यसभा के 63) ने साइन किए थे। कानूनी और संवैधानिक पहलुओं पर विचार के बाद स्पीकर बिरला और राधाकृष्णन ने इसे न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 की धारा 3 के तहत मंजूरी नहीं दी। इस फैसले के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकेगी, जब तक नए सिरे से संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप पहल न की जाए। नियम के अनुसार 100 सांसदों के दस्तखत जरूरी यह नोटिस INDIA गठबंधन के सभी दलों के सांसदों ने मिलकर साइन किया था। यह पहली बार है जब मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए ऐसा नोटिस दिया जा रहा है। राज्यसभा में इसके लिए कम से कम 50 सांसदों के हस्ताक्षर जरूरी होते हैं। वहीं लोकसभा में CEC को हटाने के प्रस्ताव के लिए कम से कम 100 सांसदों के हस्ताक्षर जरूरी होते हैं। विपक्ष का आरोप-SIR केंद्र सरकार को फायदा पहुंचाने के लिए विपक्ष का आरोप है कि CEC कई मौकों पर सत्तारूढ़ भाजपा को फायदा पहुंचाने में मदद कर रहे हैं, खासकर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) नाम की मतदाता सूची की समीक्षा प्रक्रिया को लेकर। विपक्ष का कहना है कि यह प्रक्रिया केंद्र की सरकार को फायदा पहुंचाने के लिए की जा रही है। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में इस प्रक्रिया को लेकर चिंता जताई गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग असली मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा रहा है। कानून के अनुसार प्रस्ताव मंजूर होने पर ही जांच समिति मुख्य चुनाव आयुक्त को उसी तरीके से हटाया जा सकता है जैसे सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाया जाता है। अन्य चुनाव आयुक्तों को हटाने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त की सिफारिश जरूरी होती है। जजेज़ (इन्क्वायरी) एक्ट 1968 के अनुसार, अगर दोनों सदनों में एक ही दिन नोटिस दिया जाता है, तो जांच समिति तभी बनेगी जब दोनों सदनों में प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाएगा। इसके बाद लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा चेयरमैन मिलकर एक संयुक्त जांच समिति बनाएंगे।
कैडर से प्रमुख तक: रवींद्र चव्हाण ने व्यक्तिगत चिंतन के साथ भाजपा स्थापना दिवस मनाया | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:06 अप्रैल, 2026, 20:48 IST महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया, कैडर संचालित विकास, आंतरिक लोकतंत्र, सामाजिक विविधता और योजनाओं, तकनीक, 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित किया। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण. (छवि X/@RaviDadaChavan के माध्यम से) भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने न केवल पार्टी के विकास, बल्कि इसके भीतर अपनी यात्रा पर भी विचार किया – एक सामान्य कार्यकर्ता से राज्य इकाई के प्रमुख तक। एक लिखित नोट के माध्यम से साझा किए गए उनके संदेश में व्यक्तिगत अर्थ और पार्टी की आंतरिक संरचना के बारे में व्यापक राजनीतिक दावा दोनों शामिल थे। 6 अप्रैल, 1980 को अपनी स्थापना के बाद से पार्टी के 47वें वर्ष में प्रवेश करते हुए, चव्हाण ने भाजपा को विचारधारा में गहराई से निहित और अपने कैडर के निरंतर प्रयासों पर निर्मित एक संगठन बताया। उन्होंने अपने स्वयं के उत्थान को पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र के प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया – एक ऐसी प्रणाली जहां एक जमीनी स्तर का कार्यकर्ता रैंकों में आगे बढ़ सकता है। पीछे मुड़कर देखें तो, चव्हाण ने भाजपा की उत्पत्ति को दशकों पहले भारत के राजनीतिक माहौल की पृष्ठभूमि में रखा, जब, जैसा कि उन्होंने कहा, समाजवादी और वामपंथी विचारधाराओं का बोलबाला था। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं का जिक्र किया और उन्हें एक वैकल्पिक राजनीतिक कथा को आकार देने का श्रेय दिया, जिसके बारे में उनका मानना है कि यह पार्टी का मार्गदर्शन करता रहेगा। यह भी पढ़ें: राय | स्कूटर से स्टेट्समैन तक: एक कार्यकर्ता की यात्रा महाराष्ट्र में, चव्हाण ने कई राज्य नेताओं के योगदान के माध्यम से भाजपा के विस्तार का पता लगाया। गोपीनाथ मुंडे, जिन्होंने पार्टी को ग्रामीण और ओबीसी समुदायों तक पहुंचने में मदद की, से लेकर नितिन गडकरी और देवेंद्र फड़नवीस तक, जिन्होंने संगठन और शासन दोनों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जोर निरंतरता और विकास पर रहा। साथ ही उनकी टिप्पणी ने राजनीतिक धार भी ले ली. उस आलोचना को संबोधित करते हुए, जिसने कभी भाजपा को सामाजिक रूप से विशिष्ट करार दिया था, चव्हाण ने महाराष्ट्र में पार्टी के नेतृत्व रिकॉर्ड की ओर इशारा करते हुए विविध सामाजिक पृष्ठभूमि के प्रतिनिधित्व का उल्लेख किया। विरोधियों का नाम लिए बिना, उन्होंने तर्क दिया कि पार्टी का विकास पारंपरिक जाति-आधारित आख्यानों को चुनौती देता है। इतिहास और पहचान से परे, चव्हाण ने भाजपा की वर्तमान प्राथमिकताओं को रेखांकित किया – अपने संगठनात्मक नेटवर्क का विस्तार करना, प्रौद्योगिकी को अपनाना और सरकारी योजनाओं की अंतिम मील तक डिलीवरी सुनिश्चित करना। उन्होंने इन प्रयासों को भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था में बदलने के बड़े राष्ट्रीय लक्ष्य से जोड़ा, जिसमें महाराष्ट्र को प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में रखा गया। फिर भी, राजनीतिक संदेश के नीचे, स्वर एक कैडर-संचालित बल के रूप में पार्टी के विचार पर टिका रहा। चव्हाण के लिए, स्थापना दिवस उत्सव के बारे में कम और एक विश्वास की पुष्टि के बारे में अधिक था – कि भाजपा की ताकत सिर्फ नेतृत्व में नहीं, बल्कि उसके कार्यकर्ताओं की सामूहिक महत्वाकांक्षा में निहित है। पहले प्रकाशित: 06 अप्रैल, 2026, 20:48 IST समाचार राजनीति कैडर से प्रमुख तक: रवींद्र चव्हाण ने व्यक्तिगत चिंतन के साथ भाजपा स्थापना दिवस मनाया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट) महाराष्ट्र बीजेपी स्थापना दिवस(टी)रवींद्र चव्हाण(टी)बीजेपी का आंतरिक लोकतंत्र(टी)बीजेपी कैडर-आधारित पार्टी(टी)महाराष्ट्र में बीजेपी(टी)बीजेपी नेतृत्व विविधता(टी)बीजेपी संगठनात्मक विस्तार(टी)$5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था भारत
मंदसौर पुलिस ने गुजरात से पकड़ा ड्रग तस्कर:डेढ़ किलो एमडी की तस्करी के मामले में था फरार, एसपी ने बनाई थी टीम

मंदसौर सिटी कोतवाली पुलिस ने एमडी ड्रग्स तस्करी के एक बड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए गुजरात निवासी आरोपी गोविंद भाई को पकड़ लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश जारी थी। 1.5 किलो एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए थे आरोपी जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी 2026 को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों गुलशेर खान पठान और नंदकिशोर उर्फ नंदू को गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये बताई गई। इसके अलावा आरोपियों से डोडाचूरा और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई थीं। कुल जब्ती की कीमत 1 करोड़ 51 लाख 22 हजार रुपये आंकी गई। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तस्करी नेटवर्क का खुलासा करते हुए पहले ही आरोपी अजय सिंह शक्तावत को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि मादक पदार्थ गुजरात निवासी गोविंद भाई को सप्लाई किया जाना था। इसी आधार पर पुलिस टीम को गुजरात भेजा गया, जहां कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुरेंद्रनगर जिले के मूली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी गिरफ्तार अजय सिंह शक्तावत, निवासी सेमलिया हीरा, थाना दलौदा, जिला मंदसौर गोविंद भाई कोडी पटेल, निवासी जैपर, तहसील मूली, जिला सुरेंद्रनगर (गुजरात) पुलिस की सतर्कता से तस्करी पर बड़ा प्रहार कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है और अभियान लगातार जारी रहेगा।
"जल सरंचना के फोटो वास्तविक हो, एआई फोटो ना लगाएं":खंडवा कलेक्टर के पंचायत सचिवों को निर्देश, पहले फर्जीवाड़ा आया था सामने

खंडवा जिले में जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जल संचय, जन भागीदारी अभियान-2.0 के तहत अब जिला प्रशासन ने मॉनिटरिंग और पारदर्शिता पर खास जोर देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को जनपद पंचायत खंडवा के सभाकक्ष में जलग्रहण संरचनाओं के फोटो पोर्टल पर अपलोड करने को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संरचनाओं के निर्माण से पहले और बाद के फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएं। उन्होंने कहा कि एक ही फोटो का बार-बार उपयोग न किया जाए और सभी तस्वीरें पूरी तरह वास्तविक हों। कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि एआई या फर्जी फोटो अपलोड करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सचिवों से मौके पर कराया लाइव अभ्यास प्रशिक्षण को केवल औपचारिक न रखते हुए कलेक्टर गुप्ता ने पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों से मीटिंग हॉल के बाहर बनी 10 जलग्रहण संरचनाओं के फोटो मौके पर ही अपलोड करवाए। इससे फील्ड स्तर पर आने वाली तकनीकी दिक्कतों को समझने और तुरंत समाधान देने में मदद मिली। एआई फोटो के इस्तेमाल से हो चुका फर्जीवाड़े का खुलासा जल संचय, जन भागीदारी अभियान 1.0 के तहत खंडवा जिले को सबसे ज्यादा जल संरचनाओं के निर्माण में देश में पहला पुरस्कार मिल चुका है। इसके लिए कलेक्टर ऋषव गुप्ता और सीईओ जिला पंचायत डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके हैं। इस अभियान में फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब जमीनी स्तर पर कई काम अधूरे पाए गए और अधिकांश जगह काम शुरू ही नहीं किए गए थे। एआई आधारित फोटो तक का इस्तेमाल किया गया। मामले में दैनिक भास्कर के खुलासे के बाद जांच दल गठित हुआ और इसके बाद जमीन पर कार्य किए गए। यह खबर भी पढ़ें… 2-2 फीट गड्ढे को कुआं बताया; कलेक्टर-सीईओ का सरकारी झूठ एमपी के खंडवा जिले को सबसे ज्यादा जल संरचनाओं के निर्माण और संरक्षण के उत्कृष्ट कामों के लिए जो पहला पुरस्कार मिला है, दरअसल वो इस साल का सबसे बड़ा सरकारी झूठ है। प्रशासन ने जिन तालाबों, डक वैल और स्टॉप डैम के निर्माण का दावा किया वो हकीकत में जमीन पर मौजूद ही नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…
देवास में सिविल लाइन थाने के निर्माण का विरोध:हिंदू समाज के लोगों ने धार्मिक स्थान को बचाने की मांग की, अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

देवास में प्राचीन मेढकी वाटर वर्क्स बावड़ी और धार्मिक स्थल को बचाने के लिए हिंदू समाज ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सिविल लाइन थाने के निर्माण को तुरंत रोकने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि शहर की यह अति प्राचीन बावड़ी खतरे में है। यह बावड़ी कभी देवास शहर की प्यास बुझाती थी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि इसकी साफ-सफाई की जाए तो इसमें आज भी पर्याप्त पानी उपलब्ध है। बावड़ी में लगा बोरिंग आसपास के किसानों के बोरिंग को रिचार्ज कर रहा है, जो इसकी जल संरक्षण क्षमता को दर्शाता है। परिसर में धार्मिक स्थान भी है परिसर में एक प्राचीन आंकड़े के पेड़ से गणेश जी की प्रतिमा निकली थी, जिसके बाद एक भक्त ने मंदिर की स्थापना की। प्रत्येक बुधवार को श्री गणेश मंदिर में पूजा-पाठ और भजन होते हैं। साथ ही, हनुमान मंदिर में भजन, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी परिसर में पीपल के पेड़ की परिक्रमा कर प्रतिदिन जल भी चढ़ाया जाता है। विगत कुछ दिनों से मेढकी बावड़ी के आसपास मिट्टी एकत्रित कर उसे बावड़ी में डालने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह प्राचीन धरोहर को समाप्त कर सिविल लाइन थाना बनाने की तैयारी है। मेढकी चक और आसपास की कॉलोनियों के निवासियों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विधायक ने पार्क बनावाने की कही थी बात स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले विधायक गायत्री राजे पंवार और महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने यहां आमजन और बच्चों के मनोरंजन के लिए एक पार्क का भूमि पूजन किया था। नगर निगम परिषद में इसका प्रस्ताव भी पारित हुआ था। 22 सितंबर 2025 को यह भूमि शिव शक्ति सेवा मंडल को अस्थायी गार्डन के लिए सौंपी गई थी। निवासियों ने सवाल उठाया है कि नगर निगम ने किस नियम के तहत गार्डन की जमीन पर पक्का निर्माण की अनुमति दी, जबकि यह नियमानुसार अवैध है। उन्होंने यह भी पूछा कि नगर निगम ने गार्डन की जमीन राजस्व विभाग को कैसे सौंप दी।
एसएटीआई कॉलेज में 7 माह वेतन न मिलने पर हड़ताल:120 कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर, फंड होने के बावजूद भुगतान न होने के आरोप

विदिशा के एसएटीआई कॉलेज में गंभीर आर्थिक संकट के कारण लगभग 120 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों को पिछले सात महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे कॉलेज की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की फीस, बैंक ऋण की किश्तें और दैनिक खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आवेदन और ज्ञापन दिए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज के पास पर्याप्त फंड होने के बावजूद वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि संस्था को करोड़ों रुपए का अनुदान और विद्यार्थियों से फीस के रूप में अच्छी-खासी राशि प्राप्त होती है, लेकिन प्रबंधन भवन निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है, जबकि कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिल रहा। जब तक वेतन नहीं, तब तक आंदोलन का ऐलान एसएटीआई कॉलेज 1956 में स्थापित एक प्रतिष्ठित संस्था है, जिसे सिंधिया रियासत ने शुरू किया था और वर्तमान में यह शासन द्वारा वित्तपोषित है। कर्मचारियों के अनुसार, पिछले एक वर्ष से अनुदान की राशि नहीं मिलने से स्थिति बिगड़ती चली गई, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें सात महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उन्हें पूरा बकाया वेतन नहीं मिल जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और पत्राचार भी किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। कर्मचारियों ने बताया कि वे कल (मंगलवार) जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्या प्रशासन के सामने रखेंगे।
तमिलनाडु कस्टोडियल डेथ केस- 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा:कोर्ट ने ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ बताया; 6 साल पहले पिता-पुत्र की हिरासत में मौत हुई थी

तमिलनाडु के मदुरै सेशन कोर्ट ने सथानकुलम कस्टोडियल डेथ केस में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मानते हुए अत्यधिक बर्बरता और सत्ता के दुरुपयोग का मामला बताया। यह मामला 2020 में पिता-पुत्र की हिरासत में मौत से जुड़ा है। छह साल तक सुनवाई चली। फर्स्ट एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज जी. मुथुकुमारन ने CBI की दलील को माना कि हिरासत में दोनों को योजनाबद्ध तरह से टॉर्चर किया गया। इसलिए अधिकतम सजा दी गई। दरअसल,19 जून 2020 को पुलिस ने व्यापारी पी. जयराज (59) और उनके बेटे जे. बेनिक्स (31) को हिरासत में लिया था। आरोप था कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दुकान खुली रखी थी। दोनों को सथानकुलम पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जहां कुछ ही दिनों में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों के साथ थाने में रातभर मारपीट की गई। उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान और खून बहने के निशान थे। CBI जांच में हिरासत में पिटाई की पुष्टि हुई मद्रास हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच राज्य की CB-CID से लेकर CBI को सौंपी गई। एजेंसी ने एक इंस्पेक्टर, दो सब-इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान एक महिला कांस्टेबल ने बयान दिया कि पिता-पुत्र को पूरी रात पीटा गया था। थाने में टेबल और लाठियों पर खून के निशान थे। यह गवाही मामले में अहम सबूत बनी। जांच में यह भी सामने आया कि सथानकुलम थाने का CCTV फुटेज सुरक्षित नहीं रखा गया। रिकॉर्डिंग रोजाना अपने आप डिलीट हो जाती थी, जिससे महत्वपूर्ण सबूत नहीं मिल पाए। इन 9 पुलिसकर्मियों को सजा दोषी ठहराए गए पुलिसकर्मियों में इंस्पेक्टर एस. श्रीधर, सब-इंस्पेक्टर पी. रघु गणेश और के. बालकृष्णन, हेड कॉन्स्टेबल एस. मुरुगन और ए. समदुरई है। साथ ही कॉन्स्टेबल एम. मुथुराज, एस. चेल्लादुरई, एक्स. थॉमस फ्रांसिस और एस. वेलुमुथु शामिल हैं। मामले में 10वें आरोपी स्पेशल सब-इंस्पेक्टर पॉलदुरई की ट्रायल के दौरान कोविड से मौत हो गई थी। ———- ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बोला- हिरासत में मौतें बर्दाश्त नहीं:दैनिक भास्कर की खबर पर केंद्र-राज्य को नोटिस; थानों में CCTV पर 16 दिसंबर तक रिपोर्ट मांगी सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि पुलिस हिरासत में होने वाली मौतें सिस्टम पर धब्बा है और अब देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र की ओर से थानों में CCTV को लेकर मांगी गई रिपोर्ट न सौंपने पर नाराजगी जताई। पूरी खबर पढ़ें…
‘हिंदू विरोधी टीएमसी’: बीजेपी ने ममता पर ‘एक और पहलगाम’ वाली टिप्पणी से मतदाताओं को खुश करने का आरोप लगाया | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:06 अप्रैल, 2026, 18:19 IST बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास चुनाव से पहले पहलगाम शैली में एक और हमले का खाका हो सकता है, भाजपा ने उनकी टिप्पणी को अल्पसंख्यक तुष्टीकरण बताया और तृणमूल को हिंदू विरोधी करार दिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा चुनाव से पहले नादिया में टीएमसी उम्मीदवारों के समर्थन में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। (पीटीआई फोटो) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालिया टिप्पणियों पर उन पर निशाना साधा और सवाल उठाया कि क्या पार्टी के पास “चुनाव से पहले एक और पहलगाम हमले” के लिए “खाका तैयार” था। भाजपा ने कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता की टिप्पणी का उद्देश्य उसके मतदाता आधार को खुश करना था और यह “हिंदू विरोधी” रुख को दर्शाता है। नादिया जिले के बेथुदाहारी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की कोलकाता को निशाना बनाने की धमकी का जिक्र करते हुए पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्होंने पिछले दिन कूच बिहार में एक रैली को संबोधित किया था, ने जवाब क्यों नहीं दिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहलगाम के बर्बर आतंकी हमले को ‘एक स्क्रिप्ट ब्लूप्रिंट’ कहा है! वोट बैंक को खुश करने के लिए टीएमसी पहलगाम को एक स्क्रिप्ट का खाका बताने की हद तक चली गई, जिसमें निर्दोष हिंदुओं को पाक आतंकवादियों ने मार डाला था! हिंदू विरोधी टीएमसी! pic.twitter.com/U6LKeLSA6e — प्रदीप भंडारी(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) 6 अप्रैल 2026 “पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि वे कोलकाता को निशाना बनाएंगे। नरेंद्र मोदी ने यह क्यों नहीं कहा कि हम कड़ी कार्रवाई करेंगे? क्या कारण है? ब्लूप्रिंट तैयार है? चुनाव से पहले एक और पहलगाम?” उसने पूछा. ममता ने पाकिस्तान की धमकी के बिना पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए पीएम मोदी की आलोचना की। यह भी पढ़ें: ‘वोट नहीं तो रिश्ता नहीं’: बंगाल के मतदाताओं के लिए ‘भावुक’ ममता बनर्जी का संदेश उन्होंने कहा, “आप (पीएम) चुनावी रैलियों के दौरान बंगाल को निशाना बनाते हैं; लेकिन जब पाकिस्तान बंगाल पर हमला करने की बात करता है, तो आप एक शब्द भी नहीं बोलते हैं। आपको इस्तीफा दे देना चाहिए।” बीजेपी ने बनर्जी की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी. राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर टीएमसी नेता की टिप्पणियों का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बर्बर पहलगाम आतंकी हमले को ‘एक स्क्रिप्ट ब्लूप्रिंट’ कहा! वोट बैंक को खुश करने के लिए टीएमसी पहलगाम को एक स्क्रिप्ट ब्लूप्रिंट कहने की हद तक चली गई जिसमें निर्दोष हिंदुओं को पाक आतंकवादियों ने मार डाला! हिंदू विरोधी टीएमसी!” पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को भारत को चेतावनी दी कि वह भविष्य में किसी भी दुस्साहस का कोलकाता में हमले से जवाब देगा। आसिफ ने अपने गृहनगर सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, ”अगर भारत इस बार कोई गलत फ्लैग ऑपरेशन करने की कोशिश करता है, तो ईश्वर की इच्छा से, हम इसे कोलकाता ले जाएंगे।” (पीटीआई से इनपुट्स के साथ) जगह : पश्चिम बंगाल, भारत, भारत पहले प्रकाशित: 06 अप्रैल, 2026, 18:19 IST समाचार राजनीति ‘हिंदू विरोधी टीएमसी’: बीजेपी ने ममता पर ‘एक और पहलगाम’ वाली टिप्पणी से मतदाताओं को खुश करने का आरोप लगाया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)ममता बनर्जी बीजेपी टिप्पणी(टी)ममता बनर्जी(टी)बीजेपी आलोचना(टी)पहलगाम हमला टिप्पणी(टी)पश्चिम बंगाल की राजनीति(टी)तृणमूल कांग्रेस(टी)अल्पसंख्यक वोटबैंक(टी)हिंदू विरोधी आरोप









